बिहार बोर्ड रिजल्ट: खो गया है एडमिट कार्ड या फिर क्रैश है वेबसाइट! ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
[ad_1]
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
कार है या हाहाकार? बंदूक की गोलियों के बाद अब टेस्ला साइबर ट्रक के सामने ये हथियार भी हुआ फेल
[ad_1]
Mahila Samman Savings Certificate: क्या आपको इस Scheme का फायदा मिलेगा?
[ad_1]
महिलाओं के लिए एक बेहतरीन निवेश अवसर जल्द खत्म होने वाला है! ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ स्कीम में निवेश का आखिरी मौका 31 मार्च 2025 तक है। इस योजना में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है, जो आपके धन को सुरक्षित रूप से बढ़ाने का मौका देता है। इसके अलावा, 40% तक आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है, जिससे आपको जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सहूलियत मिलती है। महिलाएं इसमें 1,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। यह योजना डाक विभाग द्वारा संचालित है और सुरक्षित भविष्य के लिए आदर्श विकल्प है। जल्द निवेश करें, समय निकल रहा है !
[ad_2]
‘रूस ने अपनी बातों में अमेरिकी अधिकारियों को फंसाया’, जानें क्यों जेलेंस्की ने कही ये बात
[ad_1]
Vladimir Zelensky News: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत अमेरिका और रूस के अधिकारियों के बीच सऊदी अरब में कई दौर की वार्ता हो चुकी है. हालांकि, यूक्रेन और यूरोपीय देशों ने आरोप लगाया है कि इस शांति समझौते में यूक्रेन के हितों की अनदेखी की जा रही है.
अब इस वार्ता को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है. टाइम मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि रूस ने संभवतः ‘सूचना माध्यमों’ के जरिए अमेरिकी प्रशासन के कुछ सदस्यों को प्रभावित किया है. जेलेंस्की की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकट के मूल कारणों को लेकर रूस की कुछ चिंताओं को स्वीकार किया है. इनमें क्रेमलिन द्वारा नाटो के रूस की सीमाओं की ओर निरंतर विस्तार की आलोचना और यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने के विरोध जैसी चिंताएं शामिल हैं.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जताया अफसोस
हाल ही में रूस-अमेरिका वार्ता और खास तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई फोन कॉल को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस, मॉस्को से मिलने वाली सूचनाओं को सच मान रहा है.
इस कॉल के दौरान पुतिन ने ट्रंप को बताया कि यूक्रेन की सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घिर गई है, लेकिन जेलेंस्की ने इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने टाइम मैगजीन से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि रूस ने व्हाइट हाउस की टीम के कुछ सदस्यों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफलता पाई है. अमेरिकियों को यह संकेत दिया गया है कि यूक्रेन युद्ध समाप्त नहीं करना चाहता और इसे मजबूर करने के लिए कुछ कदम उठाए जाने चाहिए.’
‘हर चित्र जीत का प्रतीक है’
टाइम मैगजीन के संवाददाता साइमन शस्टर के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने उन्हें कीव स्थित अपने कार्यालय के पीछे एक छोटे से कमरे में लटकी तीन पेंटिंग्स दिखाई.
इनमें से एक पेंटिंग, जिसे उन्होंने अपनी पसंदीदा बताया, क्रेमलिन को आग की लपटों में घिरा हुआ दर्शाती है. जेलेंस्की ने इन चित्रों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हर चित्र जीत के बारे में है.’
[ad_2]
ऑरेंज कैप की रेस में आगे चल रहे हैं ईशान, सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर ये तीन खिलाड़ी
[ad_1]
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो चुका है. अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन दूसरे और मिचेल मार्श तीसरे स्थान पर हैं.
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो चुका है. अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन दूसरे और मिचेल मार्श तीसरे स्थान पर हैं.
ईशान ने 1 मैच में 106 रन बनाए हैं. उनकी यह शतकीय पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई थी. ईशान ने सिर्फ 47 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 225.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
ईशान ने 1 मैच में 106 रन बनाए हैं. उनकी यह शतकीय पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई थी. ईशान ने सिर्फ 47 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 225.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
इस दौरान ईशान ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे. जिसकी वजह से उनकी टीम ने 286 रनों का स्कोर खड़ा किया था. उनकी इस पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हैदराबाद ने यह मैच आसानी से 44 रनों से जीता था.
इस दौरान ईशान ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे. जिसकी वजह से उनकी टीम ने 286 रनों का स्कोर खड़ा किया था. उनकी इस पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हैदराबाद ने यह मैच आसानी से 44 रनों से जीता था.
इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पूरन हैं. उन्होंने 1 मैच खेलकर 75 रन बनाए हैं. पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सोमवार को 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पूरन हैं. उन्होंने 1 मैच खेलकर 75 रन बनाए हैं. पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सोमवार को 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
इस पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. तीसरे नंबर लखनऊ के ही ओपनर बल्लेबाज मार्श हैं. मार्श ने भी दिल्ली के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों में 72 रन बनाए.
इस पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. तीसरे नंबर लखनऊ के ही ओपनर बल्लेबाज मार्श हैं. मार्श ने भी दिल्ली के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों में 72 रन बनाए.
मार्श ने इस दौरान 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए. जिस वजह से उनकी टीम ने दिल्ली के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य रखा. इसके बावजूद उनकी टीम यह मैच जीतने में नाकामयाब रही. दिल्ली ने यह मैच 1 विकेट से जीत लिया.
मार्श ने इस दौरान 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए. जिस वजह से उनकी टीम ने दिल्ली के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य रखा. इसके बावजूद उनकी टीम यह मैच जीतने में नाकामयाब रही. दिल्ली ने यह मैच 1 विकेट से जीत लिया.
Published at : 25 Mar 2025 10:53 AM (IST)
स्पोर्ट्स फोटो गैलरी
स्पोर्ट्स वेब स्टोरीज
[ad_2]
सिंगर ने लगाई सलमान खान की क्लास, सिकंदर में हीरोइन से ऐज गैप पर किया था कमेंट
[ad_1]
Sona Mahapatra Angry: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन में बिजी हैं. सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में सिकंदर का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. जहां पर सलमान से उनकी और रश्मिका की उम्र में फासले को लेकर सवाल पूछा गया. जहां पर सलमान ने इस सवाल का ऐसा जवाब दे दिया है कि कई लोग इस पर अपनी राय रख रहे हैं. सिंगर सोना मोहापात्रा सलमान खान पर भड़क गई हैं. उन्होंने सलमान पर गुस्सा जाहिर किया है.
सलमान खान से हाल ही में 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर में काम करने के बारे में सवाल पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा था- जब हीरोइन को दिक्कत नहीं है, हीरोइन के पापा को दिक्कत नहीं हैं, तुमको क्यों दिक्कत है भाई? इनकी शादी होगी, बच्ची भी होगी तो उनके साथ भी काम करेंगे. मम्मी की परमिशन तो मिल ही जाएगी.
सोना मोहापात्रा को आया गुस्सा
सोना मोहापात्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘हीरोइन और हीरोइन के बाप को कोई प्रॉब्लम नहीं है… तो जब इनकी शादी हो जाएगी… 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर ये कैसा कचरा जवाब है. भाई की टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और पितृसत्ता को ये एहसास नहीं है कि भारता बदल चुका है.’ सोना मोहापात्रा का ये पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है.
सिकंदर की बात करें तो ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सलमान और रश्मिका की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हो रहा है. सिकंदर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. जहां पर उनसे मीडिया ने कई सवाल पूछे थे. ट्रेलर लॉन्च पर सिकंदर की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. जिनके साथ सलमान खान काफी मस्ती करते हुए भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी देखेंगे विक्की कौशल की ‘छावा’, संसद में इस दिन होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
[ad_2]
Mivi Superpods Concerto Review: 60 घंटे के बैकअप के साथ जबरदस्त साउंड, कैसा है ये डिवाइस?
[ad_1]
Mivi Superpods Concerto Review: मिवी ने भारत में अपने नए SuperPods Concerto TWS ईयरफोन लॉन्च किए हैं. ये ईयरफोन 35dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आते हैं और इनमें 3D साउंडस्टेज टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस सहित ये ईयरफोन कुल 60 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करते हैं. ये Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और Dolby Audio और LDAC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं. यह प्रोडक्ट ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार किया गया है.
हमें क्या अच्छा लगा
• बेहतरीन साउंड क्वालिटी
• जबरदस्त बैटरी बैकअप
• ANC सपोर्ट
हमें क्या अच्छा नहीं लगा
• फास्ट चार्जिंग उपलब्ध नहीं
• कीमत के हिसाब से कम फीचर्स
अंतिम निर्णय
यह डिवाइस यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने में सक्षम है. ANC के साथ इस ईयरफोन में बेहतरीन साउंड तकनीक दी गई है जो यूजर्स को दमदार म्यूजिक सुनने में शानदार अनुभव प्रदान करती है. हालांकि इस कीमत में डिवाइस में कुछ फीचर्स और जोड़े जा सकते थे. लेकिन कुल मिलाकर यह यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.
Mivi Superpods Concerto Review: 60 घंटे के बैकअप के साथ जबरदस्त साउंड क्वालिटी, जानें कैसा है ये डिवाइस
Mivi Superpods Concerto Review: डिजाइन
SuperPods Concerto में मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन दिया गया है जो आवरग्लास स्टेम और ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है. ये Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन से लैस हैं और Dolby Audio तकनीक को सपोर्ट करते हैं जिससे उपयोगकर्ता को थिएटर जैसी ऑडियो क्वालिटी मिलती है. इसके अलावा, कंपनी की 3D साउंडस्टेज टेक्नोलॉजी भी इसमें मौजूद है.
Mivi Superpods Concerto Review: 60 घंटे के बैकअप के साथ जबरदस्त साउंड क्वालिटी, जानें कैसा है ये डिवाइस
Mivi Superpods Concerto Review: कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो ये ब्लूटूथ 5.4 और LDAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट करते हैं जिससे हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो ट्रांसमिशन बिना किसी गुणवत्ता नुकसान के मिलता है. इनमें क्वाड-माइक यूनिट दी गई है, जो 35dB तक ANC, ट्रांसपेरेंसी मोड और कॉल नॉइज़ रिडक्शन जैसी सुविधाएं प्रदान करती है. साथ ही ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं.
Mivi Superpods Concerto Review: 60 घंटे के बैकअप के साथ जबरदस्त साउंड क्वालिटी, जानें कैसा है ये डिवाइस
Mivi Superpods Concerto Review: बैटरी
बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो चार्जिंग केस सहित कुल 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है जबकि एक बार चार्ज करने पर ईयरफोन 8.5 घंटे तक चल सकते हैं. इसमें USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है, और मात्र 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 8 घंटे से अधिक का बैकअप मिल सकता है. ईयरफोन और केस का कुल वजन 44 ग्राम है.
Mivi Superpods Concerto Review: 60 घंटे के बैकअप के साथ जबरदस्त साउंड क्वालिटी, जानें कैसा है ये डिवाइस
Mivi Superpods Concerto Review: कीमत और उपलब्धता
Mivi SuperPods Concerto की कीमत भारत में 3,999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस डिवाइस को मेटालिक ब्लू, मिस्टिक सिल्वर, रॉयल शैम्पेन और स्पेस ब्लैक जैसे चार रंगों में उतारा है. ग्राहक इन्हें Flipkart, Amazon, Mivi की आधिकारिक वेबसाइट और कुछ ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
मार्केट में आ गए नए स्मार्ट मोबाइल और लैपटॉप एक्सेसरीज, जानें फीचर्स और कीमत
[ad_2]
कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में पहचान बनाएंगे व्यापार में बढ़ सकती है चुनौतियां, पढ़ें राशि
[ad_1]
Kumbh Rashi 25 March 2025: कुंभ राशिफल 25मार्च,मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.
कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा.नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने अंदर गहन चिंतन और आत्म निरीक्षण की भावना महसूस कर सकते हैं.आज आप अपनी आदत और प्राथमिकताओं पर पुनः विचार करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा,  जिसका उपयोग आप अपने कार्य में भी कर सकते हैं.
कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा,  परंतु आपको आज कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको थकावट हो सकती है. आपकी सेहत की बात करें तो आप मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए योगासन और ध्यान करने का प्रयास कर सकते हैं. सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक अवश्य करें,  इससे आपको बहुत अधिक ऊर्जा की प्राप्ति हो सकती है.
कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों की आज क्रिएटिविटी बहुत अधिक अच्छी रहेगी, इसका उपयोग आप अपने कार्य में भी कर सकते हैं.आपको आपके व्यापार में बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है. आज आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय सावधान रहने की कोशिश करें, आर्थिक स्थिति की बात करें तो अपने धन को लेकर थोड़ा सावधान रहे,  छोटे लेकिन महत्वपूर्ण निवेशों पर ही विचार करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा,  क्योंकि यह भविष्य में लाभदायक हो सकते हैं. अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें.
Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार उछाल, 2025 में अब तक हुए नुकसान की हुई पूरी भरपाई
[ad_1]
घरेलू शेयर बाजाद में तेजी के बीच भारतीय करेंसी के लिए ये सुखद खबर है. डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त के बाद 2025 में हुए अब तक के सभी नुकसान की उसने भरपाई कर ली है. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपये में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही. यह 37 पैसे चढ़कर 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इस तेजी के चलते 2025 में रुपये का नुकसान समाप्त हो गया है.
कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में जारी कमजोरी से भी मजबूती की धारणा को बल मिला है. उन्होंने बताया कि दूसरी ओर, नकदी की कमी से लेकर जवाबी शुल्क लगाने तक के जोखिम रुपये के लिए चुनौतियां बने हुए हैं.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.93 प्रति डॉलर पर खुला. कारोबार के दौरान इसने 85.49 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 86.01 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ. कारोबार के अंत में रुपया 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 37 पैसे की तेजी है. रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई. इसी के साथ रुपये ने साल 2025 के लिए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली. 31 दिसंबर, 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. पिछले महीने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.59 के अपने रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गयी थी.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी बैंकों और निर्यातकों की ओर से वित्त वर्ष के अंत में समायोजन से पहले डॉलर बेचने से भारतीय रुपये ने सालाना नुकसान की भरपाई की. जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के डॉलर-रुपया ‘स्वैप’ के बीच सरकारी बैंक खरीदारी से दूर रहे.’’ परमार ने आगे कहा कि 2 अप्रैल को जवाबी शुल्क लागू होने से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि के भारत आने की घोषणा से धारणा सकारात्मक हो गई है. इसके अलावा, घरेलू शेयरों में विदेशी कोषों की खरीदारी ने भी रुपये को अच्छा समर्थन दिया.
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 रह गया. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर 72.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,078.87 अंक बढ़कर 77,984.38 अंक पर, जबकि निफ्टी 307.95 अंक बढ़कर 23,658.35 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
[ad_2]