बिहार बोर्ड की 12वीं में मारी बाजी तो अब आगे क्या? ये करियर ऑप्शन आ सकते हैं आपके काम?

[ad_1]

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ चुका है और लाखों स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है. जिन्होंने परीक्षा पास कर ली, उनके सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है – आगे क्या करें? अगर आप भी इसी दुविधा में हैं कि कौन-सा करियर ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेगा, तो चिंता न करें! यहां हम आपको साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए कुछ बेहतरीन करियर ऑप्शंस बता रहे हैं.

साइंस स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शंस

अगर आपने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास की है, तो आपके पास करियर के ढेरों ऑप्शंस हैं.

• इंजीनियरिंग: अगर आपको टेक्नोलॉजी और मशीनों में दिलचस्पी है, तो JEE Main और JEE Advanced जैसी परीक्षाएं देकर IIT, NIT या अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं.
• मेडिकल (MBBS/BDS): अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो NEET परीक्षा देकर MBBS, BDS, BAMS, BHMS या B.VSc जैसे कोर्स कर सकते हैं.
• B.Sc और रिसर्च: B.Sc (Physics, Chemistry, Biology, Math) करने के बाद आप रिसर्च फील्ड में जा सकते हैं या ISRO, DRDO, IISc जैसे संस्थानों में नौकरी के मौके तलाश सकते हैं.
• फार्मेसी और पैरामेडिकल कोर्स: B.Pharma, D.Pharma, Nursing, Radiology, Physiotherapy जैसे कोर्सेज भी एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकते हैं.

कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शंस

अगर आपने कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास की है, तो आपके पास फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े कई शानदार करियर ऑप्शंस हैं.

• CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट): अगर आपका इंटरेस्ट अकाउंटिंग और टैक्सेशन में है, तो आप CA कोर्स कर सकते हैं.
• CS (कंपनी सेक्रेटरी): कंपनियों के लीगल और एडमिनिस्ट्रेशन कार्यों में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स CS कोर्स कर सकते हैं.
• B.Com/BBA: B.Com या BBA करने के बाद आप MBA करके बिजनेस और मैनेजमेंट सेक्टर में अच्छा करियर बना सकते हैं.
• बैंकिंग और फाइनेंस: 12वीं के बाद बैंकिंग, स्टॉक मार्केट, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल एडवाइजर जैसे फील्ड्स में भी शानदार मौके हैं.

आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शंस

अगर आपने आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं पास की है, तो आपके लिए भी कई करियर ऑप्शंस हैं.

• सिविल सर्विसेज (UPSC, BPSC): अगर आपका सपना IAS, IPS, या सरकारी अफसर बनने का है, तो आप BA के साथ UPSC या BPSC की तैयारी कर सकते हैं.
• मीडिया और पत्रकारिता: BJMC (बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) करके आप पत्रकार, न्यूज एंकर या कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं.
• टीचिंग और रिसर्च: BA के बाद B.Ed करके शिक्षक बन सकते हैं या MA और PhD करके प्रोफेसर के रूप में करियर बना सकते हैं.
• डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड: फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग में भी शानदार मौके हैं.

तो अब आगे क्या करें?

• इंटरेस्ट को पहचानें: सबसे पहले समझें कि आपको किस फील्ड में रुचि है.
• कोर्स और कॉलेज चुनें: जिस करियर में दिलचस्पी हो, उससे जुड़े कोर्स और अच्छे कॉलेज के बारे में जानकारी लें.
• एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करें: अगर आपके पसंदीदा कोर्स के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम है, तो उसकी अच्छे से तैयारी करें.
• स्कॉलरशिप और करियर काउंसलिंग लें: अगर आपको कॉलेज फीस की चिंता है, तो सरकारी और प्राइवेट स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी लें.

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों का जलवा या लड़कों का दबदबा? जानिए क्या रहे नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

गाजा में फिर बम बरसाने लगा इजरायल, हवाई हमले में अल जजीरा के पत्रकार की मौत

[ad_1]

सोमवार, 25 मार्च को इजराइल ने गाजा के उत्तर में स्थित बेत लाहिया शहर में एक बार फिर हवाई हमला किया. इस हमले में अल जज़ीरा के पत्रकार हुसाम शबत की मौत हो गई. हुसाम की कार को इजराइली ड्रोन ने निशाना बनाया. शबत की कार पर अल जज़ीरा का स्टिकर भी लगा हुआ था, जिससे यह साफ था कि वह एक पत्रकार थे. हुसाम शबत का निधन गाजा में मीडिया के लिए एक बड़ा आघात है.

दरअसल इजराइल ने पिछले हफ्ते से गाजा में अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया था, जिसके बाद अब ज़मीनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई. यह हमले उस समय हुए हैं, जब हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची थी. हुसाम शबत के अलावा, इजराइली हमले में 10 से ज्यादा अन्य कारों को भी निशाना बनाया गया. शबत की कार के पास की खिड़की पूरी तरह से टूट चुकी थी, और घटनास्थल पर लोग जमा हो गए थे. एएफपी के मुताबिक, शबत का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था.

पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल

अल जज़ीरा नेटवर्क ने शबत की मौत की पुष्टि की है और बताया कि उनकी मौत इजराइली हवाई हमले में हुई. शबत की मौत के बाद गाजा में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. शबत के शव पर प्रेस फ्लैक जैकेट भी था, जो उनकी पत्रकारिता के काम को दर्शाता था. इस घटना के बाद गाजा में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पैलेस्टिनियन जर्नलिस्ट्स सिंडिकेट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे ‘इजराइली आतंकवाद’ करार दिया. संगठन का कहना है कि यह सिर्फ एक पत्रकार की हत्या नहीं, बल्कि पूरे मीडिया समुदाय पर हमला है. अब तक इस युद्ध में 200 से ज्यादा पत्रकार अपनी जान गंवा चुके हैं.

गाजा में गंभीर संकट
हुसाम शबत की हत्या के बाद गाजा में हालात और भी गंभीर हो गए हैं. इजराइली हवाई हमलों और जमीनी हमलों के कारण हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में भारी तबाही मच चुकी है. गाजा के सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, इजराइली हमलों के चलते कई लोग मलबे में दब गए हैं और उन्हें बचाया नहीं जा सका. स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को मेडिकल सहायता पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है.

इजराइली सेना का बयान
वहीं इजराइली सेना ने कहा कि वह गाजा में अपने हमलों को जारी रखेगी और उसका उद्देश्य गाजा में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना है. इस बीच, गाजा में नागरिकों की हालत दयनीय हो चुकी है. हजारों लोग मलबे में दबे हुए हैं और बचाव कार्यों में भारी रुकावटें आ रही हैं.

[ad_2]

वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रंप लगाएंगे भारी भरकम टैरिफ, भारत पर क्या असर?

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस बात का एलान किया है कि वेनेजुएला से गैस और तेल खरीदने वाले देशों के ऊपर वे भारी भरकम टैरिफ लगाएंगे. उनके इस कदम से जहां एक तरफ भारत और चीन के ऊपर असर पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर वैश्विक व्यापार में भारी तनाव देखने को मिल सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखते हुए कहा- वेजेजुएल, अमेरिका और उन आजादी के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रहा, जिसका वे समर्थन करते हैं. इसलिए, कोई भी देश जो वेनेजुएला से तेल की खरीदारी करते हैं, उनके ऊपर अमेरिका से व्यापर पर 25 फीसदी का टैरिफ भुगतान करना होगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने वेजेजुएला पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर हिंसक लोगों को अमेरिका भेज रहा है.

ट्रंप जब से जनवरी में व्हाइट हाउस में वापसी की है, उसके बाद से वे लगातार अपने सहयोगियों और विरोधियों के खिलाफ आर्थिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ाने के लिए टैरिफ को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते आ रहे हैं.

वेनेजुएला से प्रत्यक्ष या परोक्षा रुप से खरीददार पर प्रस्तावित 25 फीसदी टैरिफ लगाने के प्रस्ताव का ट्रंप के निर्देश के बाद 2 अप्रैल से असर पड़ सकता है. अब लागू करना का ये फैसला विदेश मंत्री के ऊपर है, जो इस टैरिफ को लागू करने से पहले अन्य अमेरिकी एजेंसियों के साथ सलाह मशविरा करेंगे.

क्या होगा भारत पर असर?

अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले इस टैरिफ का भारत और चीन दोनों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि दोनों ही देश अमेरिका और स्पेन के अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदते हैं. पिछले साल यानी 2024 में भारत ने वेनेजुएला से 22 मिलिन बैरल तेल की खरीदारी की थी, जो भारत की कुल क्रूड ऑयल की खरीदारी का करीब डेढ़ प्रतिशत है.

दिसंबर 2023 में, नई दिल्ली की तरफ से प्रति दिन करीब 191,600 बैरल का क्रूड ऑयल का आयात गया था जो अगले ही महीने बढ़कर 254,000 से अधिक हो गया. जनवरी 2024 में भारत की तरफ से वेनेजुएला के कुल तेल निर्यात का करीब आधा (महीने के लिए करीब 557,000 BPD) आयात कर रहा था.

ये भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी टीम का आज से 4 दिवसीय भारत दौरा, एक्सपर्ट्स ने किया आगाह

[ad_2]

पहले पुलिस स्टेशन में फाइट, अब पति दीपक को बोला ‘राक्षस’; स्वीटी बूरा के नए बयान से मचा हड़कंप

[ad_1]

Boxer Saweety Boora Deepak Hooda Divorce Case: बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच लंबे समय से दहेज और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. हाल ही में पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पहले दीपक ने कुछ कहा जिसपर स्वीटी भड़क उठी थीं. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था. अब एक नया अपडेट सामने आया है, जहां स्वीटी बूरा का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द अपने पति दीपक हुड्डा से तलाक चाहिए.

न्यूज24 के मुताबिक स्वीटी बूरा का कहना है कि, “मैं यही चाहती हूं कि मुझे जल्द से जल्द दीपक हुड्डा से तलाक दिया जाए. मैं उनसे एक पैसा भी नहीं मांग रही हूं. मेरी गलती यही है कि मैंने अपने साथ हो रहे जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाई. मैंने सारे सबूत कोर्ट में पेश कर दिए हैं. मैंने 13 तारीख को तलाक का केस फाइल कर दिया है, लेकिन दीपक हुड्डा मुझपर दबाव बढ़ा रहे हैं कि मैं उनके खिलाफ ना बोलूं.”

पति दीपक हुड्डा को बोला राक्षस

स्वीटी बूरा का गुस्सा यहीं नहीं रुका, उन्होंने अपने पति दीपक हुड्डा के लिए ‘राक्षस’ शब्द तक का इस्तेमाल कर दिया. उन्होंने कहा, “मैं कर्म में विश्वास रखती हूं, मेरे साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है उसका बदला भगवान खुद ले लेगा, लेकिन मुझे उस ‘राक्षस’ से छुटकारा चाहिए. मुझे उनसे एक पैसा नहीं चाहिए क्योंकि मैं भिखारी नहीं हूं. देवी मां ने मुझे हाथ-पैर दिए हैं और खुद कमाकर खा सकती हूं. मैं सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि मुझे न्याय दिलाने में मदद करें.”

स्वीटी बूरा की कुछ खास उपलब्धियां

स्वीटी बूरा एक 32 वर्षीय भारतीय मिडिलवेट बॉक्सर हैं. हरियाणा के हिसार से आती हैं और बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उन्होंने 2014 वर्ल्ड चैंपियनशिप की लाइट हेवीवेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. इसके अलावा उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ही ब्रॉन्ज मेडल जीता हुआ है.

यह भी पढ़ें:

Ashutosh Sharma: नाइंसाफी और पॉलिटिक्स का शिकार बने थे आशुतोष शर्मा? सच्चाई जान चकरा जाएगा सिर

[ad_2]

कुणाल कामरा विवाद में कूदीं कंगना रनौत, कहा- ‘कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना गलत है’

[ad_1]

Kangana Ranaut Reaction On Kunal Kamra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम लिए बगैर उन पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर फिल्म जगत के कुछ सितारे सपोर्ट में तो कुछ विरोध में नजर आए. एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी की इज्जत उछालना गलत है. ये वही लोग हैं, जो जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए.

कंगना ने कामरा के ‘गद्दार’ या ‘दलबदलू’ वाले मजाक को गलत बताते हुए कहा, “आप कोई भी हो और किसी के काम से यदि असहमत हैं तो इस तरह से नहीं बोल सकते. जब बीएमसी ने मेरे ऑफिस को तोड़ा था तब भी कामरा ने मजाक उड़ाया था. मेरे साथ जो हुआ वह गैरकानूनी था और इनके साथ जो हुआ वह लीगल है.“

कंगना का फूटा गुस्सा

कंगना ने आगे कहा, ‘आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं. उनकी बुराई कर रहे हैं और उनके काम को नजरअंदाज कर रहे हैं. एकनाथ शिंदे जी किसी जमाने में रिक्शा चलाते थे. आज वो अपने दम पर हैं? और कॉमेडी के नाम पर ऐसा करने वालों के पास क्या है? उन्होंने खुद की जिंदगी में क्या किया है, ये लोग जो जिंदगी में कुछ कर नहीं पाए. मैं कहती हूं कि अगर वो कुछ लिख सकें तो साहित्य में क्यों नहीं लिखते? कॉमेडी के नाम पर गाली या अभद्रता करते हैं.“

कंगना ने कहा, कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना, हमारे ग्रंथों का मजाक उड़ाना, लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं-बहनों का मजाक उड़ाना गलत है. आजकल सोशल मीडिया पर किस तरह के लोग आ गए हैं, जो खुद को इनफ्लूएंसर्स कह रहे हैं. हमारा समाज कहां जा रहा है. दो मिनट की फेम के लिए ये क्या कर रहे हैं हमें इस बारे में सोचना चाहिए.

बता दें, विवाद के बीच कॉमेडियन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिवसेना नेता संजय राउत के साथ दिखाई दिए थे. यह वीडियो साल 2020 का है,जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले को ध्वस्त कर दिया था. कामरा, कंगना का मजाक उड़ाते और राउत के साथ पोज देते नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Delhi Budget 2025: दिल्ली में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, इतने करोड रुपये किए आवंटित

[ad_2]

क्या है शहबाज और मुनीर का ग्रेटर पंजाब मॉडल? जिसकी वजह से भड़की पाकिस्तानी आवाम

[ad_1]

India-Pakistan Trade Through Greater Punjab Model: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को सुधारने के लिए ‘ग्रेटर पंजाब’ मॉडल पर काम कर रहा है. इस मॉडल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सॉफ्ट बॉर्डर बनाना और एक कारोबारी कॉरिडोर स्थापित करना है. पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने इस मॉडल का खुलासा किया है और कहा है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह एक चुनौतीपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

आदिल रजा के अनुसार, ‘ग्रेटर पंजाब’ मॉडल में सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और ग्रैंड ट्रंक रोड के जरिए नरम सीमाओं और बढ़े हुए व्यापार का प्रस्ताव है. इस मॉडल के जरिए पाकिस्तान भारत के साथ कारोबार को मजबूत करना चाहता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के मुकाबले पाकिस्तान की कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना करना होगा.

पाकिस्तान के लिए संभावित नुकसान
रजा का मानना है कि अगर पाकिस्तान ‘ग्रेटर पंजाब’ मॉडल के तहत व्यापार को बढ़ावा देता है, तो भारतीय कारोबारियों की मजबूत टेक्नोलॉजी और वैश्विक व्यापार नेटवर्क के सामने पाकिस्तानी व्यापार टिक नहीं पाएगा. भारतीय बाजार का आकार बहुत बड़ा है और पाकिस्तानी उद्योगों और कृषि पर इसका उलटा असर पड़ सकता है.

पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियां
रजा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था IMF के लोन पर आधारित है और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है. अगर ‘ग्रेटर पंजाब’ मॉडल लागू होता है, तो पाकिस्तान को इससे प्रारंभिक लाभ हो सकता है, लेकिन आगे चलकर यह आर्थिक रूप से भारत पर निर्भर हो सकता है, जिससे पाकिस्तान एक सैटेलाइट स्टेट के रूप में रह सकता है.

बलूचिस्तान की स्थिति
इस मॉडल में बलूचिस्तान और दक्षिणी खैबर पख्तूनख्वा शामिल नहीं होंगे, जिससे इन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां लगभग समाप्त हो सकती हैं. हालांकि, भारत बलूचिस्तान को अपनी प्राथमिकताओं से नहीं हटाएगा क्योंकि उसका उद्देश्य चीन को वहाँ रोकना है. इसके चलते, पाकिस्तान की आर्थिक विभाजन और राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बढ़ सकती है.

पाकिस्तान का ‘ग्रेटर पंजाब’ मॉडल
पाकिस्तान का ‘ग्रेटर पंजाब’ मॉडल भारत के साथ कारोबारी संबंधों को सुधारने का एक प्रयास है, लेकिन इसके साथ आने वाली आर्थिक चुनौतियाँ पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं. अगर यह मॉडल सफल होता है, तो इससे पाकिस्तान को प्रारंभिक लाभ हो सकता है, लेकिन लंबे समय में यह भारत पर आर्थिक निर्भरता बढ़ा सकता है, जिससे पाकिस्तान की स्वतंत्र आर्थिक पहचान कमजोर हो सकती है.

[ad_2]

दूल्हा-दुल्हन तक ड्रोन से पहुंचाई गई वरमाला, फिर हो गया ये कांड- वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ मौजूद हैं ये ऑप्शन्स, Oppo से लेकर Motorola तक शामिल

[ad_1]

Smartphones Under 15K: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है तो चिंता की कोई बात नहीं है. Motorola और Oppo समेत कई कंपनियां बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन पेश करती हैं. आज हम आपके लिए 15,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स मिलते हैं.

Vivo T4x 5G

वीवो के इस फोन में 6.72 इंच का Full HD+ 120Hz डिस्प्ले दिया गया है. इसके रियर में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा है. इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 300 5G प्रोसेसर से लैस किया गया है. इसमें 6500 mAh की दमदार दी गई है. फ्लिपकार्ट से इसके 8GB+128GB वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

OPPO K12x 5G

यह फोन 6.67 इंच के HD LCD डिस्प्ले के साथ आता है. यह 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध में है. इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 32MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP कैमरा है. OPPO K12x 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 5100 mAh की बैटरी दी गई है. फ्लिपकार्ट पर यह 12,999 रुपये में उपलब्ध है.

Motorola g45 5G

मोटोरोला भी इस सेगमेंट में शानदार स्मार्टफोन पेश करती है. Motorola g45 5G में 6.5 इंच का HD+ 120Hz IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसके 4GB और 8GB RAM वेरिएंट उपलब्ध है और स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है. इस फोन में 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप मिलता है और फ्रंट में 16MP लेंस दिया गया है. Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 5000 mAh की बैटरी आती है. फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 11,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

5 रुपये से भी कम की डेली लागत में 90 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा, BSNL ने कराई बल्ले-बल्ले!

[ad_2]