पुतिन-जेलेंस्की ने मानी ट्रंप की बात! ब्लैक सी में युद्धविराम, रूस-यूक्रेन बंद करेंगे हमले, अमे

[ad_1]

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध में अब एक नया मोड़ आया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री रुस्तम उमरोव ने मंगवार (25 मार्च 2025) को बताया कि रूस-यूक्रेन एक-दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला बंद करने पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी, जिसमें दोनों देश (रूस-यूक्रेन) को 30 दिनों के लिए एक-दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला बंद करने के लिए कहा था. इस बैठक के बाद जेलेंस्की ने भी ट्रंप से फोन पर बात की थी.

ब्लैक-सी में भी युद्धविराम

व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, सऊदी अरब में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत के बाद अमेरिका ने प्रतिबंध लागू करने की प्रतिबद्धता जताई. इसके अलावा व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि पुतिन और जेलेंस्की अब ब्लैक सी में युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं. यह समझौता डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच वीडियो मीटिंग के बाद हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जंग समाप्त करने पर चर्चा की थी.

अमेरिका ने रूस के किया वादा

अमेरिका ने कृषि और उर्वरक निर्यात के लिए वैश्विक बाजारों तक रूस की पहुंच को सुगम बनाने, समुद्री बीमा लागत को कम करने और इन लेन-देन के लिए बंदरगाहों और भुगतान प्रणालियों तक पहुंच में सुधार करने का भी वचन दिया. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ निदेशक एंड्रयू पीक और विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी माइकल एंटोन ने किया.

रूसी प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन काउंसिल की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष ग्रिगोरी कारासिन और संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के निदेशक अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव के सलाहकार सर्गेई बेसेडा शामिल थे. यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश में बड़ा कदम था.

ये भी पढ़ें : कौन है महरंग बलूच, जिनसे खौफ खाती है पाकिस्तानी सरकार? पिता की हत्या के बावजूद लड़ रहीं बलूचिस्तान के लिए जंग

[ad_2]

ईद पर अपनी फैमिली- दोस्तों को दें शानदार गिफ्ट, देखते ही दिल हो जाएगा खुश

[ad_1]

पन्ना से बना डायमंड टॉप: पन्ना जड़ित डायमंड टॉप खूबसूरत दिखाई देता हैं. हरे-भरे पन्ने समृद्धि का प्रतीक हैं. जबकि चमकदार हीरे चमक का स्पर्श जोड़ते हैं. ये झुमके उन लोगों के लिए एक आदर्श ईद उपहार हैं जो बढ़िया आभूषण और जीवन में बेहतरीन चीजों की सराहना करते हैं.

पन्ना से बना डायमंड टॉप: पन्ना जड़ित डायमंड टॉप खूबसूरत दिखाई देता हैं. हरे-भरे पन्ने समृद्धि का प्रतीक हैं. जबकि चमकदार हीरे चमक का स्पर्श जोड़ते हैं. ये झुमके उन लोगों के लिए एक आदर्श ईद उपहार हैं जो बढ़िया आभूषण और जीवन में बेहतरीन चीजों की सराहना करते हैं.

अश्नम टी लाइट होल्डर: अश्नम टी लाइट होल्डर ईद के जश्न में गर्मजोशी और आकर्षण जोड़ने का एक शानदार तरीका है. खूबसूरती से तैयार किए गए ये सिरेमिक पीस इफ्तार की पार्टियों को रोशन करने और नमाज़ के दौरान एक शांत माहौल बनाने के लिए एकदम सही हैं. रोशनी और उम्मीद का प्रतीक ये टी लाइट होल्डर एक विचारशील उपहार है जो ईद के दौरान एकजुटता और प्यार की भावना को दर्शाता है.

अश्नम टी लाइट होल्डर: अश्नम टी लाइट होल्डर ईद के जश्न में गर्मजोशी और आकर्षण जोड़ने का एक शानदार तरीका है. खूबसूरती से तैयार किए गए ये सिरेमिक पीस इफ्तार की पार्टियों को रोशन करने और नमाज़ के दौरान एक शांत माहौल बनाने के लिए एकदम सही हैं. रोशनी और उम्मीद का प्रतीक ये टी लाइट होल्डर एक विचारशील उपहार है जो ईद के दौरान एकजुटता और प्यार की भावना को दर्शाता है.

बरिस्ता हाउस ब्लेंड + फ्रेंच प्रेस कॉम्बो:सिग्नेचर हाउस ब्लेंड कॉफी के बोल्ड, रिच फ्लेवर का आनंद लें, साथ ही आसान ब्रूइंग के लिए फ्रेंच प्रेस का भी आनंद लें. यह क्लासिक और सरल कॉम्बो न केवल आपके कॉफी अनुभव को बढ़ाता है. बल्कि उन लोगों के लिए एक बेहतरीन उपहार भी है जो अपने दिन की शुरुआत ताज़ी ब्रू की गई कॉफी के कप से करना पसंद करते हैं.

बरिस्ता हाउस ब्लेंड + फ्रेंच प्रेस कॉम्बो:सिग्नेचर हाउस ब्लेंड कॉफी के बोल्ड, रिच फ्लेवर का आनंद लें, साथ ही आसान ब्रूइंग के लिए फ्रेंच प्रेस का भी आनंद लें. यह क्लासिक और सरल कॉम्बो न केवल आपके कॉफी अनुभव को बढ़ाता है. बल्कि उन लोगों के लिए एक बेहतरीन उपहार भी है जो अपने दिन की शुरुआत ताज़ी ब्रू की गई कॉफी के कप से करना पसंद करते हैं.

कस्टम लेदर कीपसेक: चमड़ा लंबे समय से परिष्कार और स्थायित्व का प्रतीक रहा है. इस ईद, ब्रून एंड बेयरस्किन शानदार, व्यक्तिगत चमड़े के उपहार प्रदान करता है. जो इसे एक विचारशील उपहार के लिए एक कालातीत विकल्प बनाता है. चाहे वह चमड़े का बटुआ हो, बैग हो या कस्टम-उत्कीर्णित सहायक उपकरण, गुणवत्ता वाले चमड़े में निवेश करना सुनिश्चित करता है कि आपका उपहार सालों तक संजोया जाएगा.

कस्टम लेदर कीपसेक: चमड़ा लंबे समय से परिष्कार और स्थायित्व का प्रतीक रहा है. इस ईद, ब्रून एंड बेयरस्किन शानदार, व्यक्तिगत चमड़े के उपहार प्रदान करता है. जो इसे एक विचारशील उपहार के लिए एक कालातीत विकल्प बनाता है. चाहे वह चमड़े का बटुआ हो, बैग हो या कस्टम-उत्कीर्णित सहायक उपकरण, गुणवत्ता वाले चमड़े में निवेश करना सुनिश्चित करता है कि आपका उपहार सालों तक संजोया जाएगा.

डिज़ाइन के साथ घनी, लंबी और अधिक अच्छी आइलेसेस लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं. एक ब्रश वॉल्यूमाइज़िंग के लिए और दूसरा लंबा करने के लिए. यह एक शानदार लैश लुक बनाने के लिए एकदम सही  है जो प्रोडक्ट हैं जो ईद की खुशी मनाते समय आपकी सुंदरता को बढ़ाएगा.

डिज़ाइन के साथ घनी, लंबी और अधिक अच्छी आइलेसेस लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं. एक ब्रश वॉल्यूमाइज़िंग के लिए और दूसरा लंबा करने के लिए. यह एक शानदार लैश लुक बनाने के लिए एकदम सही है जो प्रोडक्ट हैं जो ईद की खुशी मनाते समय आपकी सुंदरता को बढ़ाएगा.

फुटवियर कलेक्शन: त्यौहारों के लिए डिज़ाइन किया गया यह नया फुटवियर कलेक्शन स्टाइल और सहजता दोनों का वादा करता है. फुटवियर अपने आप में एक शानदार गिफ्ट है. खासकर महिलाओं को कपड़े के हिसाब से फुटवियर पहनना काफी अच्छा लगता है.

फुटवियर कलेक्शन: त्यौहारों के लिए डिज़ाइन किया गया यह नया फुटवियर कलेक्शन स्टाइल और सहजता दोनों का वादा करता है. फुटवियर अपने आप में एक शानदार गिफ्ट है. खासकर महिलाओं को कपड़े के हिसाब से फुटवियर पहनना काफी अच्छा लगता है.

Published at : 25 Mar 2025 09:45 PM (IST)

लाइफस्टाइल फोटो गैलरी

लाइफस्टाइल वेब स्टोरीज

[ad_2]

डेनिम ड्रेस में उर्वशी का जलवा, तो अवॉर्ड नाइट में पेंटसूट में दिखीं ऋचा चड्ढा

[ad_1]

Critics Choice Awards 2025 में एक्टर राघव जुयाल ने भी शिरकत की. जो इस दौरान व्हाइट ब्लेजर में हैंडसम लग रहे थे.

Critics Choice Awards 2025 में एक्टर राघव जुयाल ने भी शिरकत की. जो इस दौरान व्हाइट ब्लेजर में हैंडसम लग रहे थे.

फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत की. जो नेट की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत की. जो नेट की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

फिल्ममेकर जोया अख्तर भी Critics Choice Awards 2025 में पहुंची. जिन्होंने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए.

फिल्ममेकर जोया अख्तर भी Critics Choice Awards 2025 में पहुंची. जिन्होंने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए.

टीवी के फेमस एक्टर बरुन सोबती भी इस अवॉर्ड नाइट में डैशिंग अवतार में दिखे. उन्होंने ब्लैक सूट पहना था.

टीवी के फेमस एक्टर बरुन सोबती भी इस अवॉर्ड नाइट में डैशिंग अवतार में दिखे. उन्होंने ब्लैक सूट पहना था.

एक्ट्रेस नेहा धूपिया का अवॉर्ड नाइट में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. उन्होंने वन शोल्डर रेड गाउन पहना था.

एक्ट्रेस नेहा धूपिया का अवॉर्ड नाइट में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. उन्होंने वन शोल्डर रेड गाउन पहना था.

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस दौरान पिंक कलर के फ्लोरस पेंटसूट में नजर आई. जिन्होंने बालों को खुला रखकर अपना लुक कंपलीट किया था.

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस दौरान पिंक कलर के फ्लोरस पेंटसूट में नजर आई. जिन्होंने बालों को खुला रखकर अपना लुक कंपलीट किया था.

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने डेनिम ड्रेस में हुस्न का जलवा बिखेरा. उन्होंने अपना लुक ग्लोसी मेकअप और बूट्स के साथ पूरा किया.

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने डेनिम ड्रेस में हुस्न का जलवा बिखेरा. उन्होंने अपना लुक ग्लोसी मेकअप और बूट्स के साथ पूरा किया.

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने भी अवॉर्ड नाइट में शिरकत की. एक्ट्रेस ब्लैक कलर के फिट एंड फ्लेयर गाउन में नजर आई.

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने भी अवॉर्ड नाइट में शिरकत की. एक्ट्रेस ब्लैक कलर के फिट एंड फ्लेयर गाउन में नजर आई.

Published at : 25 Mar 2025 10:37 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण लगने में कुछ ही दिन शेष, किन राशियों पर हो सकता है नुकसान

[ad_1]

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च माह में लगने वाला है. ज्योतिष दृष्टि से 29 मार्च, शनिवार का दिन विशेष है, इस दिन चैत्र अमावस्या के दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. साथ ही इस दिन शनि अमावस्या भी है, और इस दिन शनि का गोचर भी होने वाला है. सूर्य ग्रहण का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इस दिन दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है.

सूर्य ग्रहण क्यों लगता है ?

सूर्य के आसपास पृथ्वी घूमती रहती है और पृथ्वी के आसपास चंद्रमा. इसी वजह से तीनों कभी न कभी एक दूसरे के सीध में आ जाते हैं. इन्ही वजहों से सूर्य और चंद्र ग्रहण होता है. जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद आ जाता है तो इसे सूर्यग्रहण कहते हैं. इस दौरान सूर्य से आने वाली रोशनी चांद के बीच में आ जाने की वजह से धरती तक नहीं पहुंच पाती है और चांद की छाया पृथ्वी पर पड़ती है.

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण 2025

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को दोपहर 2.21 मिनट पर लगेगा और शाम 6.14 मिनट पर समाप्त होगा.

किन राशियों को हो सकता है नुकसान

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ सकता है. इस दौरान मेष राशि वाले अपने आचरण में बदलाव लाएं, क्रोध और अहंकार करने से बचें. अपनी वाणी में मधुरता लाएं.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों की मानसिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है. अपने आपको टेंशन मुक्त रखने के लिए सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें. बहुत जरुरी कार्य ना हो उसे ग्रहण के दिन ना करें. किसी शुभ कार्य को आज करने से बचें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती है. परिवार में कलह और अविश्वास जैसे बातें उत्पन्न हो सकती हैं. इस दौरान धन का निवेश करने से बचें.

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के बाद से इन राशियों के जीवन में रह-रह आ सकती है परेशानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

EPFO को लेकर आई बड़ी अपडेट! ATM भूल जाइए…अब UPI के जरिए मिनटों में मिलेगा PF का पूरा पैसा

[ad_1]

EPFO ​​UPI Facility: अगर आप सरकारी या किसी भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं और आपका हर महीने पीएफ कटता है तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब यूपीआई (UPI) के जरिए PF क्लेम की प्रक्रिया को और तेज करने जा रहा है.

श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने सोमवार को बताया कि मई 2025 के अंत तक EPFO सिस्टम में UPI को इंटीग्रेट कर दिया जाएगा. इससे 7.5 करोड़ एक्टिव EPF सदस्यों को फायदा होगा, जिनके PF अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर हो सकेगा.

क्या होगा नया सिस्टम?

1 लाख रुपये तक के क्लेम पहले से ही ऑटोमेटेड हैं, अब UPI से और तेज होंगे. इसके अलावा, अकाउंट होल्डर्स अपने UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm) में EPFO अकाउंट लिंक कर सकेंगे. वहीं, ऑटो-क्लेम की सुविधा भी मिलेगी. यानी अगर मेम्बर eligible है, तो पैसा तुरंत जमा हो जाएगा. अभी की बात करें तो क्लेम प्रोसेसिंग में 3 दिन लगते हैं, UPI आने के बाद कुछ ही मिनटों में पैसा मिलेगा.

डेटाबेस और पेंशन सिस्टम में सुधार

EPFO ने पहली बार सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस बनाया है, जिसे पूरी तरह स्टेबल होने में 2-3 हफ्ते लगेंगे.

78 लाख पेंशनर्स को अब किसी भी बैंक से पेंशन मिल सकेगी (पहले सिर्फ कुछ बैंक ही नोटिफाइड थे).

RBI की सलाह पर सेंट्रलाइज्ड पेंशन सिस्टम लागू किया गया है.

रोजगार से जुड़ी नई योजनाएं

एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम का बजट 10,000 करोड़ से बढ़ाकर 20,000 करोड़ किया गया है. नौकरी करने वाले युवाओं, मौजूदा कर्मचारियों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को इसका फायदा मिलेगा. ऑनलाइन PMJAY स्कीम के तहत प्लेटफॉर्म वर्कर्स को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा.

कब तक मिलेगी UPI की सुविधा?

EPFO ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI) से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार किया है. मई के अंत तक UPI फ्रंटएंड टेस्टिंग के बाद लॉन्च होगा. आपको बता दें, अभी तक पीएफ का पैसा एटीएम से निकालने की बात की जा रही थी. ईपीएफओ की तरफ से ये निर्देश भी दिया गया था कि एटीएम वाली सुविधा कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगी. हालांकि, अब अगर पीएफ अकाउंट सीधे यूपीआई से लिंक हो जाएगा तो एटीएम की जरूरत शायद ही लोगों को पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: न्याय विभाग से लेकर PSU तक… 8वें वेतन आयोग में इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी एक भी रुपया सैलरी

[ad_2]

कौन है महरंग बलूच, जिनसे खौफ खाती है पाकिस्तानी सरकार? पिता की हत्या के बाद लड़ रहीं जंग

[ad_1]

Mahrang Baloch: पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान इन दिनों संघर्षों का केंद्र बन गया है. यहां अलगाववादी ताकतें मजबूत हो रही हैं और बीएलए जैसे चरमपंथी गुट सरकार को सीधी चुनौती दे रहे हैं. बलूच लोगों के पाकिस्तान सरकार के साथ तनाव के बीच मानवाधिकारों की एक प्रमुख पैरोकार और बलूच आकांक्षाओं की प्रतीक महरंग बलूच को हिरासत में लिया गया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है.

पाकिस्तान के लिए बलूच आंदोलन प्रमुख चिंता का विषय है. उसे इस बात का डर है कि इससे अलगाववादी भावनाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र में उसके अधिकार को चुनौती मिलेगी. महरंग को टाइम मैगजीन ने 100 अगले उभरते नेताओं में से एक के रूप में जगह दी है. उनकी और लगभग 150 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है.

पाकिस्तान के खिलाफ मुखर लोगों में प्रमुख नाम है महरंग बलूच
महरंग बलूच ने जबरन गायब किए गए लोगों के रिश्तेदारों की अवैध गिरफ्तारी और अवैध पुलिस रिमांड के खिलाफ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. महरंग और अन्य पर आतंकवाद समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) की नेता और डॉक्टर महरंग बलूच, बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने और कथित न्यायेतर हत्याओं को लेकर मुखर रही हैं.

उनकी बहन इकरा बलूच ने उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि हुड्डा जेल में उनका सफर 18 साल पहले की याद दिलाता है जब उन्होंने अपने पिता को सलाखों के पीछे देखा था. उन्होंने लिखा, “उस समय महरंग हमारे साथ थीं आज, वह नहीं हैं’.

महरंग के पिता की हुई थी हत्या
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता अब्दुल गफ्फार लैंगोव एक राष्ट्रवादी नेता थे. उनको 2009 में जबरन गायब कर दिया गया था और उनका शव तीन साल बाद लासबेला जिले में मिला था. इसके बाद से ही उन्होंने जबरन गायब किए जाने और न्यायेतर हत्याओं के खिलाफ लड़ने का फैसला किया. महरंग ने अपनी लड़ाई जारी रखी है हालांकि उन्हें मौत की धमकियां, यात्रा प्रतिबंध, हिरासत जैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. दिसंबर 2023 में, उन्होंने जबरन गायब किए जाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इस्लामाबाद में एक बड़े मार्च का आयोजन करने में मदद की, जिसका पुलिस ने कड़ा विरोध किया था.

बलूचिस्तान में तांबा, सोना, कोयला और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार 
पाकिस्तान के भूमि क्षेत्र का लगभग 44% हिस्सा बलूचिस्तान का है. यह अफगानिस्तान और ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है. इस प्रांत में केवल 5% कृषि योग्य जमीन है. यह अत्यंत शुष्क रेगिस्तानी जलवायु के लिए जाना जाता है लेकिन इसे प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर माना जाता है. इसके बावजूद विकास की दौड़ में सबसे पीछे रह गया है. इस प्रांत में तांबा, सोना, कोयला और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार हैं, जो पाकिस्तान की खनिज संपदा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बलूचिस्तान की भू-रणनीतिक अहमियत के कारण चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का एक बड़ा हिस्सा इसी प्रांत में है. सीपीईसी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का हिस्सा है और ग्वादर शहर का बंदरगाह इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद अहम माना जाता है.

बलूचिस्तान के लोग दशकों से आरोप लगाते रहे हैं कि प्रांतीय और केंद्र सरकारें यहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर भारी मुनाफा कमाती रही हैं लेकिन इलाके में विकास को पूरी तरह उपेक्षा की जाती रही है. प्रांत में बलूच राष्ट्रवादियों ने आजादी के लिए 1948-50, 1958-60, 1962-63 और 1973-1977 में विद्रोह किए हैं.

ये भी पढ़ें:

ईद पर BJP बांट रही थी ईदी! मंच पर मुस्लिम महिलाओं ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

[ad_2]

6 गेंद में 6 छक्के लगाने वाले प्रियांश आर्य का तूफानी डेब्यू, 204 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

[ad_1]

Priyansh Arya IPL Debut: प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 47 रनों की शानदार पारी खेली. ये उनका आईपीएल डेब्यू मैच है. आर्य दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद सुर्ख़ियों में आए थे. प्रियांश ने 23 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, इसमें 2 छक्के और 7 चौके जड़े.

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े. 

प्रियांश आर्य ने DPL में जड़े थे एक ओवर में 6 छक्के

प्रियांश आर्य ने पिछले साल हुई दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के लिए खेले प्रियांश ने नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ ये कारनामा किया था. 

प्रियांश आर्य क्रिकेट करियर 

आईपीएल में डेब्यू कर चुके प्रियांश आर्य ने कुल 18 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 573 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 102 रन का है. एक शतक के आलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. इनमें उनके नाम 36 छक्के और 54 चौके हैं. इसके आलावा प्रियांश आर्य ने लिस्ट ए में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77 रन बनाए हैं.

अपडेट जारी है.

[ad_2]

बगहा की प्रिया जायसवाल के लिए आसान नहीं था सफर, बिहार इंटर परीक्षा में टॉपर बनकर रचा इतिहास

[ad_1]

Bihar Inter Exam: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में पश्चिमी चंपारण जिले के हर्नाटांड़ में रहने वाली प्रिया जायसवाल (Priya Jaiswal) ने साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में नाम रोशन किया है. प्रिया ने 484 अंक (96.8%) हासिल किए हैं, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है. बगहा का इतिहास यह रहा है कि आज भी बगहा को नक्सलाइट एरिया के मैप में माना गया है. माओवादी क्षेत्र से निकलकर प्रिया शिक्षा की नई मिसाल बनीं है.  

माओवादी क्षेत्र से आती हैं प्रिया जायसवाल

प्रिया का यह सफर आसान नहीं था. हर्नाटांड़ का इलाका कभी माओवादी गतिविधियों के लिए कुख्यात था. यह क्षेत्र थारू और उड़ान जातियों का बहुल इलाका है, जहां पहले विकास और शिक्षा की रोशनी कम ही पहुंची थी. जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में अक्सर माओवादी गतिविधियां देखने को मिलती थीं, जिससे यहां के बच्चों के लिए पढ़ाई करना बेहद चुनौतीपूर्ण था.

प्रिया का परिवार भी इन्हीं चुनौतियों से जूझ रहा था. उनका घर जंगल के किनारे था, जहां नेटवर्क की भारी समस्या थी. कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद यह समस्या और बढ़ गई. बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए प्रिया के पिता संतोष जायसवाल ने हर्नाटांड़ बाजार में एक घर बनवाया और पूरे परिवार को वहां शिफ्ट कर दिया.

इसी फैसले ने प्रिया को आगे बढ़ने का मौका दिया और आज उन्होंने पूरे राज्य में टॉप कर दिखाया. प्रिया शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल की थी. उनके परिवार में शिक्षा का माहौल है. बड़ी बहन सोनी जायसवाल डीएलएड कर रही हैं. मंझली बहन प्रीति जायसवाल नीट की तैयारी में जुटी हैं. छोटे भाई आदित्य जायसवाल इंटरमीडिएट में पढ़ रहे हैं. 

गांव और जिले में खुशी की लहर

प्रिया की इस उपलब्धि से उनके गांव और जिले में जश्न का माहौल है. शिक्षकों, स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी. प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है. उन्होंने बताया कि “संघर्ष कितना भी बड़ा हो, अगर हौसला बुलंद हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है.”

प्रिया की यह सफलता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखती हैं. माओवादी प्रभावित क्षेत्र से निकलकर राज्य की टॉपर बनना यह साबित करता है कि शिक्षा ही सच्ची क्रांति है.

ये भी पढ़ें: Bihar Inter Result 2025: बिहार में सफलता की ऊंचाइयों को छू रही बेटियां, 12वीं की परीक्षा में फिर मारी लड़कों से बाजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दे दारू-दे दारू…नोएडा में शराब पर Buy One Get One का ऑफर, नशेड़ियों को याद आए केजरीवाल

[ad_1]

Noida Liquor Buy one Get One Offer: भारत में अगर कहीं एक पर एक फ्री का ऑफर हो तो भीड़ लगना आम बात है, लेकिन अगर शराब फ्री बंट रही तो भीड़ नहीं सैलाब उमड़ता है, क्योंकि शराब के शौकीनों द्वारा स्वघोषित ‘बेवड़ा संघ’ इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता. नोएडा में एक के साथ एक बोतल फ्री वाला ऑफर सुनते ही बेवड़ा संघ शराब की दुकानों पर टूट पड़ा है और धड़ाधड़ स्टॉक खत्म करने में दुकानवालों की मदद कर रहा है. इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो नोएडा के सेक्टर 18 वाले ठेकों का है. यहां शराब की दुकान पर लंबी लाइन देखी जा सकती है. कई लोग सस्ती शराब खरीदने के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे हैं. यहां तक कि भीड़ में कई लोग शराब का स्टॉक खरीदने के लिए पेटी के पेटी ले जाते हुए दिख रहे हैं. 

31 मार्च तक खत्म करना है स्टॉक 

दरअसल, 31 मार्च से एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है. शराब ठेकेदारों को 12 बजे तक अपना पुराना स्टॉक खत्म करना होगा. ऐसा न होने पर बची हुई शराब सरकारी खाते में जमा हो जाएगी. इस नियम से डरे हुए शराब ठेकेदारों ने शराब के शौकीनों की मौज कर दी है और कई दुकानों पर एक से एक ऑफर दिए जा रहे हैं. ऑफर का लाभ उठाते हुए बेवड़ा समाज के लोग पेटी की पेटी घर ले जा रहे हैं. 

लोगों को याद आ गए केजरीवाल

नोएडा में एक के साथ एक बोतल फ्री ऑफर के वीडियो वायरल होते ही लोगों को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल याद आ गए. दरअसल, कुछ साल पहले दिल्ली में भी ऐसा ऑफर निकाला गया था, जिसके बाद दिल्ली के शराब ठेकों पर जमकर भीड़ उमड़ती थी. बाद में केजरीवाल इसी चक्कर में शराब घोटाले के आरोपों में फंस गए. 

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स 

सस्ती शराब मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग इन वीडियो के शेयर का नशेड़ियों की मदद कर रहे हैं और उन्हें शराब ठेकों का पता तक बता रहे हैं. कई यूजर्स शराब ठेके का नाम पूछते दिखे. वहीं कुछ यूजर्स ने इस ऑफर पर केजरीवाल को याद करते हुए लिखा, इसी स्कीम पर दिल्ली में केजरीवाल के ऊपर तो बहुत आरोप लगाए गए थे, अब मामला नोएडा के है तो अब मुफ्त शराब के लिए किसके ऊपर आरोप लगाया जाए? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा दारू के ठेके पर ऐसा ऑफर चल रहा है जैसे कोई फैस्लिवल सेल हो! एक बोतल लो, दूसरी फ्री. 

यह भी पढ़ें: खतरे में है डॉली चायवाले का करियर! अतरंगी ड्रिंक बनाने का वीडियो हुआ वायरल, दूध की धार देख हैरान हुए लोग