मेक्सिको, चीन-कनाडा से अलग टैरिफ कैटेगरी में रहेगा भारत, अमेरिका ने दिया संकेत

[ad_1]

US Tariff: अमेरिका से भारत के लिए टैरिफ से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका भारत को चीन, मेक्सिको और कनाडा से अलग कैटेगरी टैरिफ में रखने के संकेत दिए हैं. भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापार समझौते पर आमने-सामने बातचीत शुरू हुई. इस दौरान संबंधित अमेरिकी अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों को बातों ही बातों में यह संकेत दे दिया कि टैरिफ के मामले में भारत के साथ चीन, मैक्सिको और कनाडा जैसा बर्ताव नहीं किया जाएगा. 

अब बात पर फोकस करें दोनों देशों के अधिकारी

दोनों देशों के व्यापार अधिकारियों के बीच यह बैठक एक ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होने वाला है. इस साल जनवरी में दूसरी बार राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप ने चीन के साथ ट्रेड वॉर छेड़ दी. साथ ही कनाडा और मैक्सिको पर भी टैरिफ का ऐलान कर दिया. दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच यह तीन दिवसीय वार्ता में दोनों देश एक ऐसे फ्रेमवर्क पर फोकस करेंगे, जिससे फायदा दोनों को हो. 

भारत से अमेरिका का खास है रिश्ता

बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच यह बैठक हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अमेरिकी दौरे के बाद हो रही है. यहां उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रेयर और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से मुलाकात की थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा है, ”अब यह पूरी तरह से क्लियर हो चुका है कि अमेरिका भारत को चीन, मैक्सिको और कनाडा जैसे देशों के साथ जोड़कर नहीं देखता है.”

वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय अधिकारी और अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच की अध्यक्षता में अमेरिकी दल के बीच बुधवार को ‘भारत-अमेरिका फास्ट ट्रैक मैकेनिज्म’ पर चर्चा शुरू हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

 

ये भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली कारों पर लगाया 25% ऑटो टैरिफ, भारत पर क्या असर?

[ad_2]

Elon Musk बोले- दुनिया में किसी के पास भी नहीं रहेगा काम, AI को लेकर कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

[ad_1]

Elon Musk On AI: अमेरिकी अरबपति और Tesla के CEO Elon Musk ने AI को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में AI सारी नौकरियों को खत्म कर देगी. पेरिस में आयोजित एक इवेंट के दौरान मस्क ने अपने भाषण में कहा कि दुनिया में किसी के पास काम नहीं बचेगा और AI और रोबोट सब कुछ करेंगे. इंसान बस शौक के तौर पर ही नौकरी करेगा. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसा डर जताया जा रहा है कि AI इंसानों की जगह ले लेगी. 

नौकरी करना रह जाएगा ऑप्शनल- मस्क

मस्क ने कहा, “शायद हम में से किसी के पास नौकरी नहीं रहेगी.” उन्होंने कहा कि AI रोबोट सारी भूमिकाएं ले लेंगे और नौकरी करना ऑप्शनल हो जाएगा. अगर किसी को शौक है तो वह नौकरी करेगा, लेकिन AI और रोबोट हर काम कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दुनिया को यूनिवर्सल हाई इनकम के सिस्टम की जरूरत होगी ताकि लोगों के पास जीने के लिए पर्याप्त संसाधन हों. टेस्ला के सीईओ ने कहा कि AI और रोबोट के आने के बाद क्या लोगों के पास जीवन के मायने बचेंगे? 

मस्क बोले- मानवता के लिए AI बनाने की जरूरत

याद दिला दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मस्क ने एआई को लेकर चिंता जताई है. वह पहले भी AI में तेजी से हो रहे विकास को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. अमेरिकी अरबपति ने यह भी दोहराया कि AI को सच का पता लगाने और मानवता के कल्याण के लिए तैयार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस समय बड़े AI प्रोग्राम को सच्चाई की बजाय राजनीतिक तौर पर ठीक होने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. अपने भाषण में मस्क ने लोगों को अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की भी सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-

आजकल Smartphones में नहीं मिलतीं ये चीजें, देखते ही पुराना जमाना आ जाएगा याद

[ad_2]

शिलाजीत असली है या फिर नकली, इस एक आसान टेस्ट से लगा सकते हैं पता

[ad_1]

Real vs Fake Shilajit : शिलाजीत सबसे पावरफुल आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है. सदियों से इसका इस्तेमाल पारंपरिक हर्बल दवाओं के तौर पर होता आ रहा है. यह एक ऐसा प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो हिमालय, तिब्बत और अन्य पहाड़ी इलाकों में ही मिलती है. यह सेहत (Health) के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, खासतौर पर एनर्जी, स्टैमिना और पुरुषों की ताकत यानी मर्दानगी बढ़ाने के लिए.

लेकिन बढ़ती मांग के कारण मार्केट में नकली शिलाजीत भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि असली और नकली शिलाजीत की पहचान कैसे करें. यहां कुछ ऐसे टेस्ट जिनसे असली शिलाजीत का पता लगा सकते हैं.

कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान

पानी में घुलने वाला टेस्ट

जब आप असली शिलाजीत को पानी में डालेंगे, तो यह पूरी तरह घुल जाएगा और पानी का रंग हल्का ब्राउन या गहरा भूरा हो जाएगा. यह पानी में किसी तरह की गंदगी या कण नहीं छोड़ेगा. वहीं, अगर शिलाजीत नकली है तो पानी में घुलने के बजाय नीचे बैठ सकता है या उसमें छोटे-छोटे टुकड़े रह सकते हैं. इसका रंग ज्यादा गहरा या काला भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

इन तरीकों से भी असली-नकली शिलाजीत का पता लगा सकते हैं

1. आग में जलने वाला टेस्ट

असली शिलाजीत आग में जलाने पर पूरी तरह नहीं जलेगा.  यह सिर्फ हल्का नरम हो जाएगा और उसमें से धुआं निकल सकता है. जबकि नकली शिलाजीत जल्दी जलने लगता है और इसमें से राख निकल सकती है. इससे प्लास्टिक जैसी गंध आ सकती है, जिससे पता चलता है कि इसमें केमिकल या मिलावट है.

3. हाथ से मोल्डिंग टेस्ट

असली शिलाजीत हाथ की गर्मी से नरम हो जाता है और आसानी से फैल जाता है. ठंडे मौसम में यह थोड़ा सख्त हो सकता है, लेकिन गर्म होते ही पिघलने लगेगा. जबकि नकली शिलाजीत सामान्य तापमान पर भी कठोर रह सकता है और आसानी से नहीं पिघलेगा. यह प्लास्टिक जैसा महसूस हो सकता है.

4. स्वाद और खुशबू टेस्ट

असली शिलाजीत में एक तीखी और मिट्टी जैसी प्राकृतिक खुशबू होती है. इसका टेस्ट कड़वा और थोड़ा सा तीखा हो सकता है लेकिन नकली शिलाजीत ज्यादा मीठा या अजीब स्वाद वाला हो सकता है, क्योंकि इसमें मिलावट हो सकती है. इसमें कोई गंध नहीं होगी या केमिकल जैसी गंध आ सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

गोवा बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

[ad_1]

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) आज, 27 मार्च को कक्षा 12वीं यानी एचएसएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर शाम 5 बजे के बाद अपने नतीजे चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. स्टूडेंट्स यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से भी नतीजे देख सकते हैं.

17,686 छात्रों ने दी थी परीक्षा

गोवा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक राज्यभर के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 17,686 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 9,224 छात्राएं और 8,462 छात्र थे. स्ट्रीम के अनुसार देखें तो साइंस स्ट्रीम में 2,660 लड़के और 3,426 लड़कियां शामिल हुई थीं. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 2,814 लड़के और 2,271 लड़कियों ने परीक्षा दी थी. आर्ट्स स्ट्रीम में 1,241 लड़कों और 2,827 लड़कियों ने भाग लिया था, जबकि वोकेशनल स्ट्रीम में 1,747 लड़के और 700 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं.

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

पिछले साल का रिजल्ट कैसा था?

गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 17,511 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 14,884 छात्र पास हुए थे. पिछले साल कुल पास प्रतिशत 85% रहा था. इस साल बोर्ड को उम्मीद है कि रिजल्ट में और सुधार देखने को मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

ऐसे चेक करें गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025

  1. गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए “HSSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. फिर मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  4. अब सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  5. इसे डाउनलोड कर आगे के लिए सेव कर लें.
  6. अंत में इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दिव्यांग शख्स का जिगरा देख हिल जाएगा दिमाग, व्हीलचेयर पर की बंजी जंपिंग

[ad_1]

Trending Video: जब हौसले बुलंद हों, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती. ऐसा ही कुछ कर दिखाया अडानी ग्रुप के एक कर्मचारी के मेहता ने, जिन्होंने व्हीलचेयर पर रहते हुए बंजी जंपिंग कर सबको हैरान कर दिया. उनके इस साहसिक कारनामे की चर्चा हर ओर हो रही है. खुद गौतम अडानी ने भी उनकी तारीफ की और उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा देने वाला बताया. के मेहता, जो कि अडानी ग्रुप में काम करते हैं, लंबे वक्त से व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में रुकावट नाम की कोई चीज नहीं. एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक रखने वाले मेहता ने अपनी लिमिट्स को पुश करते हुए बंजी जंपिंग करने का फैसला किया. आमतौर पर यह स्पोर्ट बेहद जोखिम भरा होता है, लेकिन व्हीलचेयर पर रहते हुए इसे अंजाम देना किसी चमत्कार से कम नहीं.

कर्मचारी ने जो कहा वो करके दिखाया, गौतम अडानी ने की तारीफ

बंजी जंपिंग का यह रोमांचक स्टंट उन्होंने ऋषिकेश के मशहूर बंजी जंपिंग पॉइंट से किया, जहां कई फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच जैसे ही उन्होंने जंप लगाया, वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया. गौतम अदानी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…”ज्यादातर लोग रोमांच के लिए ऐसा करते हैं. हमारे अपने अदानी के कर्मचारी के मेहता ने यह बयान देने के लिए किया.”

आगे गौतम ने कहा…”ऋषिकेश की ऊंचाइयों से, अपनी व्हीलचेयर पर बंधे के ने एक ऐसी छलांग लगाई जिसने दुनिया को बता दिया, कोई भी बाधा, कोई भी डर, इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता. के, आप सिर्फ हमें प्रेरित ही नहीं करते, आप अदानियन होने का मतलब फिर से परिभाषित करते हैं. हम करके दिखाते हैं.”

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बांधे तारीफों के पुल

सोशल मीडिया पर गौतम अडानी ने जैसे ही वीडियो को शेयर किया वैसे ही इसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया. इसके बाद यूजर्स ने के मेहता की जमकर तारीफ भी की. एक और यूजर ने लिखा…हम अडानी ग्रुप वाले कहते नहीं करके दिखाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…बंजी जंपिंग वैसे ही इतना हौसले वाला काम है, व्हील चेयर पर तो ये और मुश्किल हो जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है के मेहता, आपने हम सभी का हौसला बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल


दुनिया पर संकट! 2030 तक इस वजह से 30 लाख लोगों की होगी मौत, साइंटिस्ट ने जारी की वॉर्निंग

[ad_1]

AIDS Epidemic: एचआईवी रोकथाम और उपचार कार्यक्रमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग में कटौती गंभीर संकट पैदा कर सकती है. गुरुवार (27 मार्च) को प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार एचआईवी रोकथाम और उपचार कार्यक्रमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग में कटौती से 2030 तक 10 मिलियन से ज्यादा संक्रमण और लगभग तीन मिलियन मौतें हो सकती हैं. ये बात लैंसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कही गई है.

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित बर्नेट इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए अध्ययन में 2026 तक वैश्विक एचआईवी फंडिंग में अनुमानित 24 प्रतिशत की कमी के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड सहित प्रमुख दाताओं की ओर से 8 से 70 प्रतिशत की सहायता कटौती की घोषणा के बाद ये अध्ययन सामने आया है. ये पांच देश वैश्विक एचआईवी सहायता का 90 प्रतिशत से ज्यादा फंडिंग करते हैं.

HIV फंडिंग में कटौती से लाखों नए संक्रमण और मौतों का खतरा

शोधकर्ताओं के अनुसार यदि अमेरिका और ब्रिटेन सहित शीर्ष पांच दाता देशों की ओर से प्रस्तावित फंडिंग कटौती को कम नहीं किया जाता तो 2025 से 2030 के बीच 4.4 से 10.8 मिलियन अतिरिक्त नए एचआईवी संक्रमण और 770,000 से 2.9 मिलियन मौतें हो सकती हैं.

एचआईवी फंडिंग में दुनिया में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले अमेरिका ने नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद 20 जनवरी को सभी सहायता रोक दी. अध्ययन के अनुसार एड्स राहत के लिए राष्ट्रपति की आपातकालीन योजना (PEPFAR) के नुकसान और बाकी फंडिंग कटौती की वजह से 2030 तक एचआईवी/एड्स को खत्म करने की दिशा में प्रगति बाधित हो सकती है.

HIV रोकथाम में अमेरिका की फंडिंग कटौती से बड़ा असर

बर्नेट इंस्टीट्यूट की सह-अध्ययन लेखिका डॉ. डेबरा टेन ब्रिंक ने कहा कि अमेरिका ने HIV उपचार और रोकथाम के वैश्विक प्रयासों में सबसे बड़ा योगदान दिया है, लेकिन मौजूदा कटौती से एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी, एचआईवी परीक्षण और रोकथाम जैसी जरूरी सेवाओं तक पहुंच में बाधा आ रही है.

अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला कि उप-सहारा अफ्रीका और हाशिए पर रहने वाले समूह जैसे कि ड्रग्स का इंजेक्शन लगाने वाले लोग, यौनकर्मी और पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, साथ ही बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

एचआईवी संकट रोकने के लिए फंडिंग जरूरी

संस्थान के सह-लेखक डॉ. रोवन मार्टिन-ह्यूजेस ने बताया कि उप-सहारा अफ्रीका में व्यापक रोकथाम प्रयासों में भी कटौती देखी जाएगी जिसमें कंडोम वितरण और प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PrEP) जैसी दवाओं की पेशकश शामिल है. साथ ही डॉ. ब्रिंक ने कहा कि ‘स्थायी वित्तपोषण सुनिश्चित करना और HIV महामारी के फिर से उभरने से बचना बेहद जरूरी है वरना इसके विनाशकारी परिणाम पूरी दुनिया में देखने को मिल सकते हैं.’

[ad_2]

CSK के खिलाफ खूब चला है विराट कोहली का बल्ला, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

[ad_1]

Virat Kohli vs CSK: शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर सीजन का आगाज किया. उस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 36 गेंदों पर 59 रन नॉटआउट बनाए. क्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला चलेगा? इस टीम के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

CSK के लिए बड़ा चैलेंज होगा विराट कोहली को रोकना!

दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस टीम के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला खूब चला है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 मैचों की 32 इनिंग में विराट कोहली ने 124.96 की स्ट्राइक रेट और 32.903 की एवरेज से 1053 रन बनाए हैं. साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने 9 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. इसके अलावा 4 बार नॉटआउट लौटे हैं. लिहाजा, इन आंकड़ों से साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को विराट कोहली से सतर्क रहना होगा.

चेपॉक में फिर होगा स्पिनरों का बोलबाला?

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपने सीजन का आगाज किया. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुर ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया. इस तरह दोनों टीमें दूसरी जीत के तलाश में उतरेगी. बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि चेपॉक की पिच पर स्पिनरों के लिए मदद रहेगी. अगर ऐसा हुआ तो विराट कोहली समेत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बढ़ सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला था. चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद ने 4 विकेट लिए थे. जबकि मुंबई इंडियंस के स्पिनर विग्नेश पुथुर को 3 कामयाबी मिली थी.

ये भी पढ़ें-

SRH vs LSG: पहली जीत के बाद बदलेगी हैदराबाद की प्लेइंग 11? ईशान किशन को लेकर क्या है अपडेट

[ad_2]

जीन्स-टॉप में रणदीप की फैमिली से मिलने गई थीं लिन, इस वजह से पहनना पड़ा था सूट

[ad_1]

Lin Laishram First Meet With In-Laws: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में लिन लैशराम से शादी की थी. कपल मणिपुर में ट्रेडिशनल मणिपुरी मीतेई तरीके से शादी के बंधन में बंधा था. उनकी शादी को अब 16 महीने हो गए हैं. वहीं कुछ समय पहले ही लिन ने अपनी हरियाणा ट्रिप को याद किया था जब वे रणदीप की फैमिली से पहली बार मिलने वहां पहुंची थीं.

कर्ली टेल्स से बाचतीत में लिन लैशराम ने रणदीप हुड्डा की फैमिली से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे पहले जीन्स-टॉप पहनकर गई थीं. लेकिन बाद में उनकी मां ने उन्हें फोन किया जिनके कहने पर उन्हें अपने कपड़े बदलने पड़े और सूट पहनना पड़ा था.

preview

मां ने दिया था सलवार-सूट पहनकर जाने का ऑर्डर
लिन लैशराम ने कहा था- ‘जब ये मुझे अपने गांव हरियाणा ले गए थे तो मैं जीन्स और स्वेट शर्ट पहनकर गई थी. ये एक फनी मामला है, मेरी मम्मी का कॉल आता है कि सलवार सूट पहनकर जाना है. अब मैंने कहा कि कहां मिलेगा सलवार सूट अभी.’ इसके बाद रणदीप ने कहा- ‘मैंने अपनी एक कजन को फोन किया जो वहां पर रहती थी और पूछा कि यहां पर कोई ऐसी जगह बता जहां सलवार सूट मिलेगा. फिर हमने गाड़ी रोकी और ये फटाफट अंदर गई और चेंज करके ही बाहर आई. मैंने कहा चल अभी लेकर जा सकते हैं.’ 

preview

‘हम ही दुखी हो रहे हैं इतने सालों से’
लिन आगे बताती हैं कि रणदीप ने उन्हें घूंघट डालने के लिए कहा था लेकिन एक्टर ने साफ किया कि घूंघट नहीं, उन्होंने बस सिर पर दुपट्टा ओढ़ने के लिए कहा था. रणदीप का कहना था कि इंसान जहां जाता है उसे वहां का हो जाना चाहिए. लिन कहती हैं- ‘मैं चाची से मिली और उनके पांव छुए. वो बहुत प्यारी है. उन्होंने मेरे सिर से दुपट्टा हटा दिया और कहा कि हम ही दुखी हो रहे हैं इतने सालों से ऐसा करके.’

ये भी पढ़ें: फ्लॉप फिल्म के सभी गाने थे सुपरहिट, बजट का आधा कमाने में भी छूटे थे पसीने, अब आ रहा सीक्वल

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 28 मार्च का, कल का र

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 28 March 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 28 मार्च 2025 का दिन मेष राशि वालों कल नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, मिथुन राशि वालों के कल रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातक कल किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं. जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे हैं, तो वह कर  सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा. कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा.  आप माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करेंगे.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के मन में  उत्साह बना रहेगा. आप  कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य  आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है.  आपको किसी कानूनी मामले मे यदि लंबे समय से समस्या आ रही थी, तो उसमें भी  फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.  आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों की इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे. आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी. आप यदि कोई काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी. राजनीति में किए गए प्रयास आपके बेहतर रहेंगे. आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और संतान किसी  प्रतियोगिता में भाग ले सकते है.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. आपको किसी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है. सिंगल लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है. आपको अपने बिजनेस में योजनाओं के साथ-साथ कुछ नए उपकरणों पर भी पूरा ध्यान देना होगा. आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है.

सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों को किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको लेनदेन बहुत ही सावधानी से कामों को करना होगा. आपके शत्रु भी प्रबल रहेंगे. आप अपने कामों से मेहनत को पूरा करेंगे, लेकिन आपको फल मिलने में समस्या अवश्य आएगी. आपको यदि कोई शारीरिक समस्या हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें.
 
कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के  मन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं.  आपको पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा. जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील देंगे, उन्हें परीक्षा में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. आपकी संतान अपनी मनमर्जी चलायेगी, जिस कारण उनके समस्याएं बढ़ेंगी आपको अपने पुराने लेनदेन से समस्या आ सकती है.

तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातको के रोजगार में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको कामों में  कठिनाईयां अधिक रहने से आपका मन परेशान रहेगा. आपको किसी विशेष काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है.  आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातको को  सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं. आपके कुछ नया  करने के प्रयास रंग लायेगे. घर परिवार में भी चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे, जिससे घर में शांति भरा माहौल रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है. आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचे.

धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. विदेशो से पढ़ाई लिखाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप मिल सकती हैं. आपके अधिकारी भी  आपके कामों को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं. आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं. आप अपनी खान-पान की आदत के कारण कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी.

मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए दिन  आय और व्यय की तुलना में बेहतर रहने वाला है. धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको अपने आस पड़ोस में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा.  आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर देना होगा. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के कामों में यदि कुछ बाधाएं  आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. किसी नई नौकरी को करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती हैं. आपको किसी पुराने मित्र से  लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिफ्ट हुए न उखाड़े.  आपके कल कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं. आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातको की इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे. आपके कामों में कुछ कठिनाईया आ सकती हैं. किसी नए भूमि, वाहन आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपके लिए वापस मिल सकता है. आप अपनी बुद्धि व विवेक से आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिनको देखकर कार्यक्षेत्र में लोग भी हैरान रहेंगे. आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा.

[ad_2]

बैंक करेंगे आपके परिजनों का 78,213 करोड़ रुपया वापिस! RBI ने बनाया नया सिस्टम

[ad_1]

RBI Unclaimed Deposits: भारत के बैंकों में 78,213 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अनक्लेम्ड डिपॉजिट (Unclaimed Deposits), यानी जिनका अभी तक कोई मालिक नहीं है, के रूप में पड़ी है. आसान भाषा में कहें तो ये पैसा उन लोगों का है, जिन्होंने बैंक में पैसा तो जमा कराया, लेकिन उसे निकालना भूल गए या फिर किसी और वजह से वह या उनके परिजन इस अकाउंट तक अपनी पहुंच नहीं बना पाए.

हालांकि, अब ये अनक्लेम्ड डिपॉजिट अपने सही मालिकों तक पहुंचने वाली है. दरअसल, RBI ने इस पैसे को वापस दिलाने के लिए 1 अप्रैल 2025 से नया सिस्टम लागू किया है. इसके तहत बैंकों को अपनी वेबसाइट पर अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की पूरी डिटेल्स डालनी होंगी, जिसमें खाताधारक का नाम और पब्लिक सर्च फीचर भी शामिल होगा.

नया प्रोसेस क्या है?

  1. स्टैंडर्ड फॉर्मेट: अब सभी बैंक एक ही तरह का एप्लिकेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स मांगेंगे.
  2. ऑनलाइन सुविधा: FY2026 तक पूरी तरह ऑनलाइन क्लेम सिस्टम शुरू हो जाएगा.
  3. आसान वेरिफिकेशन: फॉर्म भरने के बाद बैंक की ब्रांच खुद ग्राहक से संपर्क करेगी और पैसा ट्रांसफर कर देगी.

कैसे चेक करें अपना निष्क्रिय खाता?

अभी तक ग्राहकों को RBI के UDGAM पोर्टल पर जाकर अनक्लेम्ड डिपॉजिट चेक करनी पड़ती थी, फिर बैंक ब्रांच में जाकर क्लेम करना होता था. नए सिस्टम में यह प्रक्रिया और आसान हो जाएगी.

अनक्लेम्ड डिपॉजिट कितना है?

मार्च 2024 तक के आंकड़े के अनुसार, RBI के डिपॉजिटर एजुकेशन फंड (DEA) में 78,213 करोड़ रुपये जमा हैं. यह रकम पिछले साल से 26 फीसदी ज्यादा है. आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों, म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियों को निष्क्रिय राशि वापस देने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

नया नॉमिनी नियम भी लागू

बैंकिंग लॉ (संशोधन) बिल, 2024 के तहत अब एक खाते में 4 नॉमिनी रख सकते हैं (पहले सिर्फ 1 ही होता था). इससे निष्क्रिय खातों की रकम वापस पाना और आसान होगा.

कैसे पता करें अपना Unclaimed Deposit?

  1. बैंक की वेबसाइट पर “Unclaimed Deposits” सेक्शन चेक करें.
  2. नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस के साथ फॉर्म भरें.
  3. बैंक वेरिफाई करके पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.

ये भी पढ़ें: EPFO को लेकर आई बड़ी अपडेट! ATM भूल जाइए…अब UPI के जरिए मिनटों में मिलेगा PF का पूरा पैसा

[ad_2]