Google Maps सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता! इन चीजों के लिए भी खूब किया जाता है इस्तेमाल, जानें कैसे करता है काम
[ad_1]
अगर आपको पेट्रोल भरवाना हो या भूख लगी हो, तो Google Maps आपकी मदद कर सकता है. आपको बस मैप की होम स्क्रीन पर
अगर आपको पेट्रोल भरवाना हो या भूख लगी हो, तो Google Maps आपकी मदद कर सकता है. आपको बस मैप की होम स्क्रीन पर “रेस्टोरेंट” या “गैस/ऑयल” का ऑप्शन चुनना है. इसके बाद आपके आसपास मौजूद पेट्रोल पंप, ढाबे और रेस्टोरेंट्स की पूरी लिस्ट, उनकी Google रेटिंग, खुलने-बंद होने का समय और अन्य ज़रूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी.
अगर आपको कैब बुक करनी हो तो हर बार Uber, Ola या Rapido जैसी अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं है. Google Maps पर ही आप अलग-अलग कैब सर्विस की तुलना कर सकते हैं. बस सर्च बॉक्स में अपना डेस्टिनेशन डालें, फिर
अगर आपको कैब बुक करनी हो तो हर बार Uber, Ola या Rapido जैसी अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं है. Google Maps पर ही आप अलग-अलग कैब सर्विस की तुलना कर सकते हैं. बस सर्च बॉक्स में अपना डेस्टिनेशन डालें, फिर “डायरेक्शन” ऑप्शन चुनें. अपनी स्टार्टिंग लोकेशन सेट करें और फिर कैब आइकन पर टैप करें.
Google Maps आपको Uber, Ola जैसी सेवाओं के किराए और अलग-अलग ट्रैवल ऑप्शन्स (जैसे UberX, UberXL, UberPool) दिखाएगा. हालांकि, बुकिंग के लिए आपको उस ऐप पर जाना होगा लेकिन इससे सबसे सस्ती और बेहतर राइड चुनना आसान हो जाता है.
Google Maps आपको Uber, Ola जैसी सेवाओं के किराए और अलग-अलग ट्रैवल ऑप्शन्स (जैसे UberX, UberXL, UberPool) दिखाएगा. हालांकि, बुकिंग के लिए आपको उस ऐप पर जाना होगा लेकिन इससे सबसे सस्ती और बेहतर राइड चुनना आसान हो जाता है.
अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और परिवार या दोस्तों को अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो Google Maps में यह सुविधा मिलती है. इसके लिए अकाउंट आइकन पर टैप करें और
अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और परिवार या दोस्तों को अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो Google Maps में यह सुविधा मिलती है. इसके लिए अकाउंट आइकन पर टैप करें और “लोकेशन शेयर” ऑप्शन चुनें.
तय करें कि आप अपनी लोकेशन किसके साथ और कितने समय के लिए शेयर करना चाहते हैं. आप इसे WhatsApp, Messenger, या अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए भी भेज सकते हैं.
तय करें कि आप अपनी लोकेशन किसके साथ और कितने समय के लिए शेयर करना चाहते हैं. आप इसे WhatsApp, Messenger, या अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए भी भेज सकते हैं.
अगर आप किसी नई जगह पर हैं और बस, ट्रेन या मेट्रो की जानकारी चाहते हैं तो Google Maps इसमें भी मदद करेगा. बस
अगर आप किसी नई जगह पर हैं और बस, ट्रेन या मेट्रो की जानकारी चाहते हैं तो Google Maps इसमें भी मदद करेगा. बस “Layers” आइकन पर टैप करें और “Transit” ऑप्शन चुनें. इसके बाद आपके आसपास के सभी लोकल ट्रांसपोर्ट ऑप्शन्स स्क्रीन पर दिखेंगे.
अगर आपको एलर्जी या सांस की समस्या है तो बाहर जाने से पहले यह देख सकते हैं कि हवा की गुणवत्ता कैसी है. इसके लिए Google Maps खोलें और
अगर आपको एलर्जी या सांस की समस्या है तो बाहर जाने से पहले यह देख सकते हैं कि हवा की गुणवत्ता कैसी है. इसके लिए Google Maps खोलें और “Layers” आइकन पर टैप करें. यहां “Air Quality” ऑप्शन चुनें, जिससे आपके क्षेत्र की वायु गुणवत्ता (AQI) की पूरी रिपोर्ट सामने आ जाएगी.
Published at : 27 Mar 2025 12:06 PM (IST)
टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी
टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज
[ad_2]
Weekly Tarot Horoscope: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए अप्रैल के पहले सप्त
[ad_1]
Weekly Tarot Horoscope 31 Mar-06 April 2024: अप्रैल माह का पहला सप्ताह जल्द ही शुरू होने वाला है.यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें नए वीक का लकी कलर, टिप ऑफ़ द वीक, लकी नंबर, लकी डे के साथ पढ़ें पूरे सप्ताह का टैरो कार्ड राशिफल (Tarot Saptahik Rashifal)-
मेष (March21-April19)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है पिंक , लकी नंबर है 3 , लकी डे है  मंगलवार और टिप ऑफ द वीक-  हनुमान चालीसा का पाठ करें, रुके हुए काम बनेंगे.
वृषभ (April20-May20)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  ग्रीन, लकी नंबर है 5 , लकी डे है  बुधवार और टिप ऑफ द वीक- गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें, मान सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन (May21-June20)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  नेवी ब्लू, लकी नंबर है 8  , लकी डे है  शनिवार और टिप ऑफ द वीक- किसी ज़रूरतमंद को खाना खिलाएं, लक स्ट्रॉन्ग बनेगा.
कर्क (June21-July22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है गोल्डन , लकी नंबर है  1, लकी डे है सोमवार और टिप ऑफ द वीक- घर के किसी बड़े से नज़र उतरवायें.
सिंह (July23-August22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है रैड , लकी नंबर है 9 , लकी डे है  रविवार और टिप ऑफ द वीक- हाथ में लाल कलावा पहनें, औरा स्ट्रॉन्ग रहेगा.
कन्या (August23-September22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है सी ग्रीन , लकी नंबर है  5, लकी डे है  बुधवार और टिप ऑफ द वीक- मैडिटेशन ज़रूर करें, स्ट्रैस कम लें.
तुला (September23-October22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ब्राउन , लकी नंबर है 3 , लकी डे है शनिवार और टिप ऑफ द वीक- प्रॉपर्टी रिलेटेड मैटर्स में खास लाभ होगा.
वृश्चिक (October23-November21)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है पर्पल , लकी नंबर है 7 , लकी डे है शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- अपने लिए चांदी का समान खरीदें, मन शांत रहेगा.
धनु (November22-December21)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है येलो , लकी नंबर है  4, लकी डे है शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- घूमने फिरने का प्लान बनेगा, मन प्रसन्न रहेगा.
मकर (December22-January19)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है व्हाइट , लकी नंबर है  6, लकी डे है मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- आलस का त्याग करें, रूटीन में रहें, प्रोडक्टिव फील करेंगे.
कुंभ (January20-February18)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है मरून , लकी नंबर है  2, लकी डे है मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- अपने पार्टनर को उपहार दें, लक स्ट्रॉन्ग रहेगा.
मीन (February19-March20)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ऑरेंज , लकी नंबर है 5 , लकी डे है गुरुवार और टिप ऑफ द वीक- हनुमान जी के मंदिर में नारियल चढ़ाएं, स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
[ad_2]
आउट होने के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने खोया आपा, जोर से फेंका हेलमेट; वीडियो वायरल
[ad_1]
SRH vs LSG: गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 190 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ ने लक्ष्य को 23 गेंद रहते हासिल कर लिया. मैच में हैदराबाद की हार का एक कारण उनके टॉप बल्लेबाजों का नहीं चलना रहा. चौथे नंबर पर आए नितीश कुमार रेड्डी ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन वो भी बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे. बोल्ड होने के बाद मैदान से बाहर जाते हुए उन्होंने अपना आपा खो दिया और कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (6) और ईशान किशन (0) को लगातार 2 गेंदों में आउट किया. नितीश ने ट्रेविस हेड के साथ पारी को संभाला, दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 61 रन बनाए. हेड 47 रन बनाकर आउट हुए. नितीश ने संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन 28 गेंदों में 32 के स्कोर पर रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए.
नितीश कुमार रेड्डी ने खोया आप
अपनी विकेट से मायूस हुए नितीश कुमार रेड्डी जब मैदान से बाहर गए तो उन्होंने सीढ़ियों पर चढ़ने से पहले गुस्से में अपना हेलमेट सीढ़ियों पर जोर से फेंक दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
शार्दुल ठाकुर बने मैच के हीरो
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 190 रन बनाए थे. बल्लेबाजी पिच पर ये स्कोर कम था और इसका श्रेय शार्दुल ठाकुर को जाता है, जिन्होंने ईशान किशन, अभिषेक शर्मा समेत 4 विकेट चटकाए. इसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर भी चुना गया.
191 रनों का पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जड़े. मिशेल मार्श ने भी 52 रनों की अच्छी पारी खेली थी. लखनऊ ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया.
[ad_2]
नेशनल हाइवे के मेनटेनेंस के लिए सरकार ने 9,599 करोड़ की दी मंजूरी
[ad_1]
National Highways Maintenance: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) नेटवर्क के मेनटेनेंस के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में 17,884 किलोमीटर लंबाई में शॉर्ट टर्म मेनटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (STMC) को मंजूरी दी है. इसमें 2,842 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. 6,118 किलोमीटर लंबाई की सड़क में परफॉर्मेंस बेस्ड मेनटेनेंस (PBMC) कार्यों की भी मंजूरी दी गई है. इसकी लागत 6,757 करोड़ रुपये है.
नेशनल हाइवे के मेनटेनेंस के लिए मैकेनिज्म
लोकसभा में एक लिखित बयान में, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के रखरखाव को प्राथमिकता दी है और एक मेनटेनेंस एजेंसी के जरिए सभी NH सेक्शंस के रखरखाव और मरम्मत को सुनिश्चित करने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार की है. वर्तमान में देश में 8.11 लाख करोड़ रुपये की लागत से 31,187 किलोमीटर लंबाई में 1,310 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं.
इतने समय तक के लिए होता है कॉन्ट्रैक्ट
STMC कार्यों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पीरियड आमतौर पर 1-2 साल के बीच होता है. PBMC कामों का कॉन्ट्रैक्ट लगभग 5-7 साल तक के लिए होता है. सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने और समय-समय पर मेनटेनेंस की जरूरत को कम करने के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी और तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार काम शुरू होने से पहले और कम्प्लीट होने का सर्टिफिकेट इश्यू से पहले नेटवर्क सर्वे व्हीकल (NSV) के जरिए सड़क की स्थिति का आकलन करती है. काम पूरा होने के छह महीने के नियमित अंतराल पर मूल्यांकन किया जाता है ताकि यह सुनश्चित किया जा सके कि सड़कों की क्वॉलिटी ठीक है.
एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर भी काम शुरू
इसके अलावा, सरकार ने इसके अतिरिक्त, सरकार ने फोर लेन और उससे अधिक लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम  (ATMS) के इंस्टॉलेशन पर भी काम शुरू किया है.
गडकरी ने कहा, ”ATMS में कई अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की मदद से राजमार्गों की प्रभावी निगरानी में मदद मिलती है, जिससे किसी घटना के रिस्पॉन्स में वक्त कम लगता है और रोड सेफ्टी में सुधार आता है.”
ये भी पढ़ें:
HCL की रोशनी नादर ने रचा इतिहास, दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाओं में जगह बनाने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं
[ad_2]
बलूचिस्तान में फिर शुरू हुआ खूनी खेल, दो अलग-अलग हमलों में 8 की मौत, 17 घायल और 3 लापता
[ad_1]
Balochistan Terrorist Attack:  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार से अब तक संदिग्ध विद्रोहियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और 17 घायल हो गए, जबकि तीन का अपहरण कर लिया गया. क्वेटा के बारेच मार्केट क्षेत्र में गुरुवार (27 मार्च, 2025) को पुलिस के एक वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ छिपाकर रखा गया था, जो वहां खड़े पुलिस के एक वाहन के पास फट गया. उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से चार की हालत गंभीर है. इससे पहले, बुधवार की रात को ग्वादर जिले में उग्रवादियों ने पंजाब प्रांत के छह लोगों को एक यात्री बस से नीचे उतार लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. उग्रवादियों ने तीन यात्रियों का अपहरण भी कर लिया.
एसएसपी हफीज बलूच का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि यह हमला प्रांत के ग्वादर जिले में उस समय हुआ जब बुधवार देर रात हथियारबंद लोगों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमत क्षेत्र के पास ग्वादर से कराची जा रही एक यात्री बस को रोक लिया एवं गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.
उन्होंने कहा, “हथियारबंद लोगों ने यात्रियों का पहचान-पत्र देखकर छह यात्रियों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए.” उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के थे.फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया जांच करने निर्देश
उग्रवादियों ने ग्वादर बंदरगाह से खाद ले जा रहे तीन ट्रकों को भी सड़क पर अवरोध लगाकर रोक लिया और उनमें आग लगा दी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हमले की निंदा की और संबंधित अधिकारियों को जांच करने के साथ ही जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, “आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं. वे बलूचिस्तान में प्रगति नहीं देख सकते.”
बलूचिस्तान के सीएम बुगती ने की घटना की निंदा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “निर्दोष यात्रियों को बस से उतारना और पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य है.” प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक अन्य घटना हुई, जहां हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर एक महिला और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह क्रूर हत्याएं दो समूहों के बीच भूमि विवाद का परिणाम थीं.
ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र
[ad_2]
इवेंट में हुस्न परी बन पहुंचीं श्रद्धा, तो एयरपोर्ट पर स्टार्स का दिखा जलवा
[ad_1]
Celebs Spotted: इवेंट में हुस्न परी बन पहुंचीं श्रद्धा कपूर, तो एयरपोर्ट पर बी-टाउन स्टार्स का दिखा जलवा, देखें तस्वीरें
[ad_2]
Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
[ad_1]
Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान महीने के आखिरी जुमा (Ramadan akhiri juma) को बहुत खास माना जाता है, इसे अलविदा जुमा कहते हैं. इस साल रमजान का आखिरी जुमा 28 मार्च 2025 को पड़ रहा है. अलविदा जुमा के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है.
अलविदा जुमा को जुमातुल विदा, जुमा-उल-विदा या जमात उल विदा (Jamat ul Vida alvida) भी कहा जाता है. इस जुमे का महत्व इसलिए भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर की कई इबादत से नमाजियों या रोजेदारों को कई गुना अधिक सवाब मिलता है.
अलविदा जुमा पर पुरुष रोजेदार मस्जिद में एकत्रित होते हैं. अलविदा जुमा पर मस्जिद में खास नमाज अदा की जाती है. सभी एक साथ अल्लाह की इबादत करते हुए अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगते हैं.
अलविदा जुमा के खास दिन पर नमाज के बाद लोग एक दूसरे को इसकी मुबारकबाद भी देते हैं. आप भी अपने परिवार, रिश्तेदार या किसी खास को अलविदा जुमा की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं अलविदा जुमा के खास संदेश, जिसके जरिए आप अलविदा जुमा की मुबारकबाद दे सकते हैं.
या अल्लह आज जुमा की नमाज के बाद जितने भी
हाथ तेरी बारगाह में दुआ के लिए उठे हैं
सब की दुआ कुबूल फरमा
अलविदा जुम्मा की मुबारक 2025Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
हवा को खुशबू मुबारक,
फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक,
हमारी ओर से आपको अलविदा जुमा मुबारक!Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
जिसने बना दिया हर घर को गुलिस्तान,
चला जाएगा वो मेहमान,
तोहफे में दे जा रहा है ईद सभी को
रमजान का अलविदा जुमा मुबारक!Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
फलक से रहमत बरसेगी,
कोई बंदा नहीं रहेगा मायूस,
रमजान का आखिरी जुमा आया है,
चारों तरफ खुशियों की बरसात होगी,
अलविदा जुमा 2025 मुबारक.
Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम, यही है दुआ,
बरसती रहे हमेशा रहमत-ए-खुदा.
माह-ए-रमजान 2025 का आखिरी जुमा मुबारक.
Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
जिसका दिल खुदा के खौफ से खाली हो
उसका घर कभी रहमत से नहीं भर सकता
जो नसीब में है, वो चल कर भी आएगा
जो नसीब में नहीं वो आकर भी चला जाएगा
रमजान का आखिरी जुमा मुबारक!
Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
ये भी पढ़ें: Alvida Jummah 2025: रमजान का अलविदा जुमा कब, जुमा-उल-विदा पर क्या करते हैं मुसलमान
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
यूपी पुलिस में दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26,596 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
[ad_1]
कितने पदों पर होगी भर्ती?
डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भेजा गया है. इसमें विभिन्न कैटेगरी के पद शामिल हैं:
आरक्षी पीएसी: 9837 पद
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल: 1341 पद
महिला आरक्षी पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 2282 पद
आरक्षी नागरिक पुलिस: 3245 पद
आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2444 पद
आरक्षी घुड़सवार पुलिस: 71 पद
इसके अलावा, दरोगा (SI) पदों पर 4543 भर्तियां की जाएंगी, जिसमें:
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242 पद
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी): 106 पद
प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल): 60 पद
जेल वार्डर की भी होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश के कारागार मुख्यालय ने 2833 जेल वार्डर पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा है. इसे भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
कब होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू?
भर्ती बोर्ड के अनुसार, अप्रैल 2025 के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट <a href=" पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास से लेकर स्नातक तक, पद के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग होंगी.
आयु सीमा: भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद आयु सीमा की पूरी जानकारी दी जाएगी.
शारीरिक मापदंड: पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक फिटनेस जरूरी होगी, जिसकी जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
सरकार का क्या कहना है?
सरकार का कहना है कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस बल को और मजबूत बनाएगी. इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा.
युवाओं के लिए शानदार मौका
जो युवा यूपी पुलिस में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है. भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए.
[ad_2]
Vivo की बढ़ी टेंशन! Infinix ने लॉन्च किया 8GB रैम वाला नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
[ad_1]
Infinix Note 50x 5G: Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 50x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर और Android 15 आधारित XOS 15 UI के साथ आता है. इसके साथ ही इस फोन में 8GB रैम दिया गया है. यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो माना जा रहा है कि Vivo T4X को कड़ी टक्कर देने में भी सक्षम होगा.
Infinix Note 50x 5G Specifications
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 672 निट्स पीक ब्राइटनेस (560 निट्स सामान्य ब्राइटनेस) के साथ आता है. 9 5G बैंड सपोर्ट के अलावा, इसमें IR ब्लास्टर दिया गया है जिससे स्मार्ट डिवाइसों को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, इसमें NFC और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता.
फोन को सुरक्षित रखने के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर से लैस है. यह प्रोसेसर Lava Agni 3 और CMF Phone 1 जैसे बजट फोनों में देखे गए स्टैंडर्ड Dimensity 7300 का अपग्रेडेड वर्जन है.
यह स्मार्टफोन 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. पावर के लिए इसमें 5500mAh की सेमी-सॉलिड स्टेट बैटरी दी गई है जो 45W के फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. यह फोन XOS 15 UI पर चलता है जो Android 15 पर आधारित है. Infinix इस फोन के साथ 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रहा है.
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 6+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 8+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. पहली सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 की छूट मिलेगी जिससे कीमत घटकर 10,499 रुपये और 11,999 रुपये हो जाएगी. कंपनी ने इसे सी ब्रीज़ ग्रीन (वीगन लेदर फिनिश), एंचांटेड पर्पल और टाइटेनियम ग्रे जैसे तीन रंगों में उतारा है. इस फोन की सेल 3 अप्रैल 2025 से शुरू होगी. वहीं, यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा.
Vivo T4x को मिलेगी टक्कर
Vivo ने भी हाल ही में अपना नया फोन Vivo T4x  को बाजार में उतारा है. इनफिनिक्स का ये नया फोन Vivo T4x को कड़ी टक्कर दे सकता है. Vivo ने इस फोन को दो रंगों Pronto Purple और Marine Blue में उतारा है. इस फोन की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में उपलब्ध है जिसे 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
यह डिवाइस डुअल सिम सपोर्ट करता है और Android 15 आधारित Vivo FuntouchOS 15 पर चलता है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T4x में 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा (f/2.05 अपर्चर) मौजूद है. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें:
Elon Musk बोले- दुनिया में किसी के पास भी नहीं रहेगा काम, AI को लेकर कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी
[ad_2]
अब रूस के सामने बांग्लादेश ने फैलाई मदद के लिए झोली! पुतिन के भारत दौरे से पहले कर ली ये डील
[ad_1]
Russia Bangladesh News: बांग्लादेश में पिछले साल हुए तख्तापलट के बाद से लगातार हो रहे प्रदर्शन हैं वहां की अर्थव्यवस्था रेंग रही है. बांग्लादेश में लगातार मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध बढता ही जा रहा है. ऐसे मे गेहूं और अन्यू समानों की आपूर्ति के लिए बांग्लादेश ने रूस ने मदद मांगी है. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को बताया कि बांग्लादेश अब रूस से अधिक गेहूं और फर्टिलाइजर आयात करेगा.
एटॉमिक पावर प्लांट को लेकर हुई बात
चीन में आयोजित एशिया के लिए बोआओ फोरम सम्मेलन के दौरान मोहम्मद यूनुस ने रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बताया कि बांग्लादेश रूस से ऊर्जा के क्षेत्र में भी डील करने के लिए उत्सुक हैं. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की. इस मीटिंग में रूस के फंड से बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन, गेंहू और फर्टिलाइजर आयात करने समेत कई मुद्दों पर बात हुई.
‘पावर प्लांट से संबंधित वित्तीय मुद्दे सुलझा लिए गए’
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद यूनुस ने कहा, “रूपपुर पावर प्लांट से संबंधित वित्तीय मुद्दे सुलझा लिए गए हैं. बांग्लादेश ने ढाका के एक बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर दिए हैं.” उन्होंने कहा कि इस साल के अंतर तक पावर प्लांट की परीक्षण कर बिजली का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है.
रूस के उप प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अधिक संख्या में बांग्लादेशी छात्र पढ़ने के लिए रूस आयें. उन्होंने कहा कि रूस बांग्लादेश को अधिक गेहूं और फर्टिलाइजर निर्यात करना चाहेगा. रूस-बांग्लादेश के बीच इन मुद्दों पर बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरान तय हो गया है.
भारत दौरे पर आएंगे पुतिन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत का दौरा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. लावरोव ने कहा कि पिछले साल फिर से चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सबसे पहली विदेश यात्रा रूस की थी. उन्होंने कहा कि अब हमारी बारी है.’’
ये भी पढ़ें : ‘100 पर्सेंट की ग्रोथ…’, भारत पर IMF की रिपोर्ट देखकर शहबाज- यूनुस ही नहीं ट्रंप और जिनपिंग की भी उड़ जाएंगी नीदें
[ad_2]