openai upgrades images in chatgpt feature sam altman says more popular than expectation
[ad_1]
ChatGPT 4o Image Generation: AI चैटबॉट ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने GPT-4o को एडवांस्ड इमेज जनरेशन कैपेबिलिटीज से लैस कर दिया है. हालांकि, ChatGPT पहले भी DALL-E मॉडल की मदद से इमेज बना रहा था, लेकिन अब इसे अपडेट कर दिया गया है और यह GPT-4o की मदद से इमेज क्रिएट कर रहा है. इस फीचर को “Images in ChatGPT” कहा जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. OpenAI ने भी कहा है कि लोग इस मॉडल को उसकी उम्मीद से भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
नए मॉडल का यह फायदा
कंपनी ने इमेज जनरेशन को बेहतर बनाने के लिए DALL-E 3 को GPT-4o से रिप्लेस कर दिया है. कंपनी ने बताया कि यह बेहतर और असली दिखने वाली इमेज बनाने के लिए थोड़ी अधिक देर तक सोचता है और सटीक और डिटेल्ड इमेज बनाने में सक्षम है. इमेज क्रिएट करने के अलावा यह पुरानी इमेज को एडिट और ट्रांसफॉर्म कर सकता है. यह उनके फोरग्राउंड और बैकग्राउंड ऑब्जेक्ट को भी एडिट करने में सक्षम है. कंपनी ने इस मॉडल को शटरस्टॉक जैसे कंपनियों के साथ पार्टनरशिप और पब्लिकली अवेलेबल डेटा से ट्रेनिंग दी है. अभी यह फीचर प्रो प्लान में उपलब्ध है और फ्री यूजर्स को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. लोग इस फीचर से बनी और एडिट हुई फोटोज को एक्स पर खूब शेयर कर रहे हैं.
ऑल्टमैन बोले- उम्मीद से ज्यादा पंसद कर रहे लोग
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि लोग इस फीचर को खूब पसंद कर रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि कंपनी को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लोग उम्मीदों से बढ़कर इसे पसंद कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फ्री यूजर्स के लिए इसके रोल आउट होने में समय लग सकता है. हालांकि, उन्होंने इसके रोलआउट को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं बताई है.
ये भी पढ़ें-
BSNL यूजर्स की मौज! इस सस्ते प्लान में मिल रहा 300GB से अधिक डेटा, 5 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी
[ad_2]
Pisces Horoscope 28 March 2025: मीन राशि वालों के कार्यस्थल पर मिलेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें राशिफल
[ad_1]
Meen Rashi 28 March 2025: मीन राशिफल 28 मार्च,शुक्रवार  के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साधारण रहेगा नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे परंतु आपकी सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं.  इसके लिए आप सावधान रहें.
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, खान-पान में नियंत्रण बरते,  अन्यथा समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी आज का दिन साधारण रहेगा. किसी प्रकार का ना ही कोई घाटा होगा ना ही बहुत अधिक मुनाफा होगा. आपके लिए दिन सामान्य रहेगा.
मीन राशि  युवा राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-
युवा जातकों की बात करें तो युवा जातको को आज अपने जीवनसाथी से कोई अच्छा सा गिफ्ट प्राप्त हो सकता है,  जिसे पाकर वह बहुत अधिक खुश रहेंगे. यदि आपने किसी से धन उधार ले रखा था तो आज उस लेनदेन के झंझट से आपको छुटकारा मिल सकता है.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
फ्लाइट में महिला के बगल में बैठ युवक ने कर दी गंदी हरकत, प्लेन के लैंड होते ही हो गया गिरफ्तार
[ad_1]
Passenger Arrested For Masturbation In Flight: स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख से जर्मनी के ड्रेसडेन जा रही स्विस एयर की फ्लाइट LX918 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल के एक जर्मन यात्री ने फ्लाइट में दो महिला यात्रियों सामने में सार्वजनिक रूप से हस्तमैथुन किया, जिससे अन्य यात्री असहज हो गए.
फ्लाइट के लैंड करने के बाद सिक्यॉरिटी एजेंसियों से कंप्लेंट किया गया. इसके बाद ड्रेसडेन फेडरल पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया.
कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, ये घटना सुबह 7:40 बजे के आसपास हुई. एक महिला यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट को इसकी सूचना दी और सीट बदलने का अनुरोध किया. क्रू ने कई बार आरोपी को चेतावनी दी, जिसके बाद उसने अपनी पैंट से हाथ बाहर निकाला. लैंडिंग के बाद पुलिस ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया.
यात्री की सफाई और पुलिस कार्रवाई
आरोपी ने पूछताछ के दौरान माना है किया कि वह फ्लाइट में हस्तमैथुन कर रहा था, लेकिन उसने दावा किया कि उसने अपने पराइवेट पारट को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया. हालांकि, पुलिस ने “सार्वजनिक उपद्रव” के आरोप में उस पर जांच शुरू कर दी है.
स्विस एयर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “एक यात्री ने फ्लाइट के दौरान अश्लील हरकतें कीं, जिसके बाद क्रू ने उसे चेतावनी दी और लैंडिंग के बाद अधिकारियों के हवाले कर दिया.”
क्या फ्लाइटों में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है?
इस घटना से पहले भी कई बार फ्लाइटों में यात्रियों की अनुचित अश्लील के मामले सामने आए हैं. अक्टूबर 2024 में, 39 वर्षीय भारतीय यात्री कृष्ण कुनापुली को अमेरिका में एक फ्लाइट के दौरान अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, कुनापुली ने एक महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत की थी. अदालत ने उसे दो साल की परिवीक्षा और 5,000 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई. उसे महिला यात्री की तस्वीरें हटाने और उसके संपर्क में न आने का आदेश दिया गया.
क्या कहता है कानून?
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों में सार्वजनिक शालीनता और अश्लील हरकतों पर सख्त कानून हैं. यूरोप और अमेरिका में, इस तरह की घटनाओं को ‘सार्वजनिक अश्लीलता’ और ‘यौन उत्पीड़न’ की श्रेणी में रखा जाता है. दोषी पाए जाने पर आरोपी को भारी जुर्माना, परिवीक्षा, या जेल की सजा हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र
[ad_2]
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार 28 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल
[ad_1]
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 28 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).
मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे. आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे. शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे. कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है. इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, आपको टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा. लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है. किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा. शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, रुके हुए काम पूरे होंगे.
वृष राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे. अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा. जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे.  इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे. इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा.  कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं. आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे. आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी. सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, काम में सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. पहले किए गए किसी काम की मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा. ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा. आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी. कुछ नए दोस्त बनने की संभावना भी है. आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है. आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा.
कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आप कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं. अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए. किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए.  कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं. परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर आपकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएंगी. घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी.
सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है. आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं. आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए. आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है. ऑफिस में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. मित्रों के साथ किसी टूर पर जाने का प्लान बनायेंगे.  किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा. इससे आप अच्छा महसूस करेंगे. गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा.
कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा. आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे.  इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है. आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे. आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी,जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.
तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन शानदार रहेगा. किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है. इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है. आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा. आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए.  स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा.  बेहतर होगा कि जंक फूड खाना अवॉयड करें. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपको काम के उचित अवसर मिलेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. कुछ लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे. इस राशि के वेब डिजायनर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना हैष आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे.  मंदिर में इत्र दान करें, मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे.
धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा.  अपने काम के लिए दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे. कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिलाएंगे. इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है.  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे.  किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं. आपकी कोई खास इच्छा आज पूरी होगी. गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन शानदार रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे. आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है. पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं. आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए. साथ ही आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है. कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा.
कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा. जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे. आपको किसी चीज़ पर छूट मिल सकती है. किसी करीबी से आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी. इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा. आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, घर में सुख-शांति
बनी रहेगी.
मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे. किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा. आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है. इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी. कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्तहोने की संभावना है. आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं. इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मधुर होंगे.
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान कौन से रुद्राक्ष और रत्न धारण करें?
[ad_2]
लखनऊ ने SRH को उसी के घर में रौंदा, पहले शार्दुल ने बरपाया कहर फिर पूरन-मार्श की आंधी
[ad_1]
SRH vs LSG Full Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है. IPL 2025 में यह लखनऊ की पहली जीत है. इस मैच में SRH की टीम ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए थे, जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 23 गेंद शेष रहते इस मैच को जीत लिया है. निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और शार्दुल ठाकुर, LSG की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. दरअसल लखनऊ की जीत की नींव ठाकुर ने ही रख दी थी, जिन्होंने 4 विकेट लेकर हैदराबाद की बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़कर रख दी थी.
SRH को उसी के घर में रौंदा
यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. लखनऊ का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही साबित हुआ. उसने पहले SRH को 190 रन के स्कोर पर रोका और फिर निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की तूफानी पारियों की बदौलत हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. पूरन ने 26 गेंद में 70 रन बनाए, जिसके दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा मिचेल मार्श का बल्ला भी खूब चला, जिन्होंने 31 गेंद में 52 रन बनाए. यह IPL 2025 में मार्च का लगातार दूसरा अर्धशतक है.
ऋषभ पंत फ्लॉप, अब्दुल समद बने ‘साइलेंट हीरो’
ऋषभ पंत IPL 2025 के पहले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. इस बार उनका खाता तो खुला लेकिन बड़ी पारी खेलने में फिर से नाकाम रहे. SRH के खिलाफ मैच में पंत 15 गेंद में 15 रन ही बना पाए. पंत का विकेट गिरने से हैदराबाद को मैच में वापसी का चांस मिल गया था, लेकिन अब्दुल समद कुछ और ही सोचकर मैदान में उतरे थे. अब्दुल समद ने आखिरी क्षणों में 8 गेंद में 22 रनों की कैमियो पारी खेल लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए.
शार्दुल ठाकुर वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. मगर चोटिल मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर LSG के स्क्वाड में आए ठाकुर ने अपनी अहमियत से सबको अवगत करा दिया है. उन्होंने मैच में कुल 4 विकेट लिए. SRH की इस हार से यह भी साफ हो गया है कि उसकी सफलता टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें:
दे चौका! दे छक्का, निकोलस पूरन ने ठोका IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक; SRH के गेंदबाजों का बना दिया भूत
[ad_2]
कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी नंदिनी दूध की कीमत
[ad_1]
Karnataka Milk Price: कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की तरफ से सप्लाई किए जाने वाले नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर और बढ़ाने का फैसला लिया है. यह फैसला KMF और किसान संगठनों की मांग पर विचार करने के बाद लिया गया.
ये सारे प्रोडक्ट भी हो जाएंगे महंगे
दूध की कीमत बढ़ाने का यह फैसला उगादी त्यौहार से ठीक पहले लिया गया, जिसे 30 मार्च को पूरे कर्नाटक में धूमधाम से मनाया जाएगा. अब चूंकि दूध की कीमत बढ़ेगी, तो होटलों से लेकर मिठाई की दुकानों में कॉफी, चाय और दूध से बने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमत भी बढ़ जाएगी.
हाल ही में मेट्रो और आरटीसी बस का किराया बढ़ाए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की गई थी. सरकार ने बिजली का रेट भी बढ़ाया है. दूध की कीमत भी 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की मांग की गई थी. हालांकि, सरकार ने इसे 4 रुपये ही बढ़ाने का फैसला लिया है.
इसलिए बढ़ाई जाएगी दूध कीमत
5 मार्च को कर्नाटक की सरकार ने राज्य में नंदिनी दूध की कीमत बढ़ाने की जानकारी दी थी. विधान परिषद में सवाल-जवाब सत्र के दौरान सदन में पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने कहा, ”हम दूध की कीमत निश्चित रूप से बढ़ाएंगे. कीमत कितनी बढ़ाई जाए, इस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी.” उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार पर दूध उत्पादकों का 656.07 करोड़ रुपये का सब्सिडी बकाया है. कुल 9.04 लाख लाभार्थियों को अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है.
उन्होंने बताया, ”हमने वित्त विभाग से लंबित धनराशि जारी करने को कहा है. विभाग द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद इसे लाभार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा. हम जल्द ही ऐसा करेंगे. किसान दूध की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की बात कह रहे हैं. हम दूध के दाम जरूर बढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कीमत कितनी बढ़ाई जानी है यह तय की जाएगी.”
राज्य भर में जारी विरोध प्रदर्शन
राज्य भर में दूध फेडरेशन दूध की कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले इस बढ़ोतरी का विरोध किया था, लेकिन गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई. दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन फरवरी से जारी है. कर्नाटक राज्य रैयत संघ और ग्रीन ब्रिगेड दूध की खरीद कीमत को बढ़ाकर कम से कम 50 रुपये प्रति लीटर करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने MSP लागू होने तक 10 रुपये प्रति लीटर का अंतरिम समर्थन मूल्य भी मांगा है.
ये भी पढ़ें:
महज 1 साल में 7 लाख विजिटर्स, लंदन में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी को देखने के लिए लोगों की बढ़ रही भीड़
[ad_2]
आजकल Smartphones में नहीं मिलतीं ये चीजें, देखते ही पुराना जमाना आ जाएगा याद
[ad_1]
टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही Smartphone में नए-नए फीचर्स जुड़ते गए. अब स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स मिल रहे हैं, जो कुछ साल पहले तक सोचे भी नहीं जा सकते थे. हालांकि, इसके साथ-साथ कुछ चीजें गायब भी हो गई हैं. पहले जहां स्मार्टफोन अलग-अलग लुक में आते थे, वहीं आजकल कंपीटिशन बढ़ने के कारण स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर खास इनोवेशन देखने को नहीं मिल रहे हैं. आज हम उन्हीं चीजों की बात करेंगे, जो मॉडर्न स्मार्टफोन से गायब हो गई है.
रिमूवेबल बैटरी
आजकल स्मार्टफोन में रिमूवेबल बैटरी आनी बंद हो गई है. एक समय था, जब फीचर फोन से लेकर स्मार्टफोन तक, सबकी बैटरी को बाहर निकाला जा सकता था. फिर बात चाहे सिम बदलने की हो या एक जैसे फोन की बैटरी बदलने की. पलक झपकते ही फोन की बैटरी को बाहर निकाला जा सकता था. कुछ लोग एक्स्ट्रा बैटरी लेकर रखते थे. जैसे ही एक बैटरी डिस्चार्ज हुई, तुरंत दूसरी बैटरी लगा लेते थे. आधुनिक स्मार्टफोन में रिमूवेबल बैटरी का ऑप्शन नहीं मिलता.
मेमोरी कार्ड
कुछ साल पहले तक फोन में 256GB या 512GB की स्टोरेज नहीं मिलती थी. एक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज चुन सकता था. आईफोन की बात करें तो ज्यादा स्टोरेज के लिए 10,000 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं, जबकि पहले यह काम सस्ते माइक्रोएसडी कार्ड से हो जाता था.
हेडफोन जैक
आजकल अधिकतर फोन से हेडफोन जैक गायब हो गया है. अब एक USB-C केबल मिलती है. चार्जिंग से लेकर हेडफोन तक लगाने में यही काम आती है. कुछ साल पहले तक फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मिलता था, जो शानदार क्वालिटी में म्यूजिक सुनने की सहूलियत देता था. ऐपल ने आईफोन 7 सीरीज से हेडफोन जैक हटाने की शुरुआत की थी और उसके बाद कई दूसरी कंपनियां भी इसी राह पर चल पड़ीं.
यूनिक डिजाइन
कुछ साल पहले तक स्मार्टफोन यूनिक डिजाइन के साथ आते थे. डिजाइन से ही कंपनी से लेकर मॉडल तक का अंदाजा लगाना आसान हो जाता था. आधुनिक फोन के साथ ऐसा नहीं होता. अब फोन के लुक में बदलाव आया है और अधिकतर कंपनियां एक जैसे ही डिजाइन में फोन लॉन्च कर रही हैं. फ्रंट डिजाइन से अब फोन को पहचान पाना पहले से मुश्किल हो गया है क्योंकि आगे से सारे फोन एक जैसे ही नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
5 आसान स्टेप में चेक करें असम गुणोत्सव रिजल्ट, जानें कौन का ग्रेड मिला
[ad_1]
Gunotsav Result 2025 : असम गुणोत्सव 2025 का रिजल्ट 27 मार्च को जारी कर दिया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक समारोह में इन नतीजों की घोषणा की. इस कार्यक्रम में सीएम ने गुणोत्सव मूल्यांकन में A+ ग्रेड पाने वाले 11,594 स्कूलों को मान्यता दी. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gunotsav2025.in और ssa.assam.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि इस साल राज्य के 44,077 स्कूलों में 38,98,945 स्टूडेंट्स थे.जिनका आंकलन 17,585 एक्सपर्ट्स ने किया.
असम गुणोत्सव क्या है
गुणोत्सव (Assam Gunotsav 2025) असम सरकार की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक पहल है. स्कूलों का मूल्यांकन अलग-अलग योग्यताओं पर किया जाता है.  प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड-A+, A, B, C या D दिए जाते हैं. कार्यक्रम का मकसद सुनिश्चित करना है कि छात्र ग्रेड-विशिष्ट सीखने के टारगेट को पूरा करें और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान हो सके. मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने मूल्यांकन में ए और ए+ ग्रेड प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया.
असम गुणोत्सव रिजल्ट कैसे चेक करें (How to Check Assam Gunotsav Result 2025)
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gunotsav2025.in या ssa.assam.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘Gunotsav Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपने स्कूल का 11-अंकों का UDISE कोड और पासवर्ड दर्ज करें.
4. लॉगिन करने के बाद अपने स्कूल या छात्र का स्कोर कार्ड देख सकते हैं.
5. रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें.
‘A’ ग्रेड वाले स्कूलों को मिलेंगा अवॉर्ड
शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि राज्य सरकार 4,320 छात्रों को टैबलेट और 11,594 A+ ग्रेड वाले स्कूलों को 25,000 रुपए देगी। इसका मकसद स्कूलों और स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाना है. इससे बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और नए बच्चे भी इस दिशा में आगे बढ़ सकेंगे.
यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
UN ने बलूच कार्यकर्ताओं को रिहा करने बोला तो भड़का पाकिस्तान, बोला- आतंकवादियों…
[ad_1]
United Nations: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मानवाधिकार विशेषज्ञों द्वारा बलूच अधिकार कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए की गई अपील को चुनिंदा आलोचना करार दिया. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि आतंकवादियों और उनके मददगारों के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं बरती जा सकती.
क्वेटा पुलिस ने 21 मार्च को बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के सामने बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर धावा बोला. इसमें हिरासत में लिए गए और जबरन गायब किए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की गई थी. इसके बाद हुई हिंसा में, पुलिस ने तीन लोगों को मार डाला, कई लोगों को घायल कर दिया और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का किया इस्तेमाल
महिला मानवाधिकार रक्षक और आंदोलन की नेता महरंग बलूच ने पुलिस कार्रवाई में मारे गए लोगों के शवों के साथ पुलिस हिंसा का विरोध करने के लिए धरना आयोजित किया. क्वेटा के सरियाब रोड पर 22 मार्च को विरोध स्थल पर पुलिस ने छापा मारा और महरंग बलूच सहित कई बीवाईसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया.
सम्मी दीन बलूच के किया गिरफ्तार
महरंग का ठिकाना कथित तौर पर लगभग 12 घंटे तक अज्ञात रहा और उन्हें परिवार से मिलने या कानूनी सलाह लेने से वंचित रखा गया. महरंग और कई अन्य बीवाईसी सदस्यों पर कथित तौर पर आतंकवाद विरोधी अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. एक अन्य प्रमुख बीवाईसी सदस्य और महिला मानवाधिकार रक्षक, सम्मी दीन बलूच को 24 मार्च को कराची प्रेस क्लब के सामने कराची पुलिस की ओर से अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध कर रही थीं.
बलूच कार्यकर्ताओं को रिहा करे पाकिस्तान-UN
सिंध मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस के तहत कथित तौर पर उन्हें 30 दिन के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है. इस घटनाक्रम के बाद, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने मांग की कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के मानवाधिकार रक्षकों को रिहा करे और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई बंद करे. मानवाधिकार विशेषज्ञों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिए गए बीवाईसी नेताओं महरंग बलूच, सम्मी दीन बलूच और अन्य मानवाधिकार रक्षकों के कल्याण के लिए चिंता व्यक्त की.
ये भी पढ़ें : ‘कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने दिया धोखा’, भारतीय छात्रा रंजनी का आरोप, हमास का समर्थन करने पर छोड़ा था US
[ad_2]