RBI अगले महीने कितना सस्ता करने जा रही लोन ईएमआई? कर दी गई भविष्यवाणी
[ad_1]
अगले महीने आरबीआई लोन ईएमआई में राहत दे सकती है. ऐसा साख तय करने वाली रिसर्च एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की तरफ से अपने पूर्वानुमान में बताया गया है. उसने गुरुवार को बताया कि आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने की कोशिश के तहते अप्रैल में अपनी समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25% की कटौती कर सकता है.
फाइनेंशियल ईंयर 2026 में होनेवाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक की तारीख का आरबीआई ने ऐलान कर दिया है. ये बैठक 7, 8 और 9 अपैल को होगी. रिजर्व बैंक की तरफ से 9 अप्रैल को पॉलिसी रेट की घोषणा की जाएगी.
इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री और सार्वजनिक वित्त प्रमुख देवेंद्र कुमार पंत ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में सकल (हेडलाइन) मुद्रास्फीति घटकर 4.7 प्रतिशत रहेगी. वित्त वर्ष 2025-26 में मौद्रिक नीति में कुल मिलाकर 0.75 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है.’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, अगर अमेरिका के जवाबी शुल्क का प्रभाव अपेक्षा से अधिक हुआ, तो ऐसे में आरबीआई मौद्रिक नीति के मोर्चे पर अधिक ढील दे सकता है.
आरबीआई ने ऊंची महंगाई दर के कारण लंबे समय तक प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया था. केंद्रीय बैंक ने मई, 2022 और फरवरी, 2023 के बीच नीतिगत दर को 2.50 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था. फरवरी, 2025 में, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत किया गया। इंडिया रेटिंग्स को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति 21 तिमाहियों के अंतराल के बाद चार प्रतिशत से नीचे आ जाएगी. उसे उम्मीद है कि आरबीआई वित्त वर्ष 2025-26 में तीन बार नीतिगत दर में कुल मिलाकर 0.75 प्रतिशत की कटौती कर सकता है.
इंडिया रेटिंग्स ने कहा, ‘‘फरवरी, 2025 में नीतिगत दर में कटौती के साथ कुल मिलाकर रेपो दर में एक प्रतिशत की कटौती होने की उम्मीद है. इससे रेपो दर 5.5 प्रतिशत और औसत मुद्रास्फीति लगभग चार प्रतिशत होगी। यानी वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक रेपो दर 1.5 प्रतिशत होगी.’’ रेटिंग एजेंसी ने कहा कि एमपीसी की फरवरी, 2025 में हुई बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि आरबीआई धीमी होती वृद्धि की गति से अवगत है. इससे पता चलता है कि कम और स्थिर मुद्रास्फीति आरबीआई का मुख्य लक्ष्य है, लेकिन मौद्रिक नीति के माध्यम से वृद्धि को समर्थन देने पर मौद्रिक नीति का ध्यान होगा.
[ad_2]
Sagittarius Horoscope 28 March 2025: धनु राशि के लिए नए अवसर, पढ़ें आज का राशिफल
[ad_1]
Dhanu Rashi 28 March 2025: धनु राशिफल 28 मार्च,शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु देव बृहस्पति हैं.  ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी धनु राशि क्या कहती है.
धनु राशि जॉब राशिफल (Sagittarius Job Horoscope)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा.  नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो आज आपके कार्यस्थल पर कार्य के संचालन में आपका दिन बहुत अधिक बढ़िया रहेगा.  आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे और आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. सहयोगियों को अपने कार्य क्षेत्र में साथ लेकर चलेंगे तो आपके कार्य समय से पूरे हो सकते हैं
धनु राशि हेल्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य भी एकदम फिट रहेगा . किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा,  इससे आपके मन को संतुष्टि मिलेगी.
धनु राशि लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)-
प्रेमी जातकों की बात करें तो आज आपके प्रेमी साथी के साथ संबंध बहुत अधिक मधुर बने रहेंगे.  यदि आप शादीशुदा है तो आज आपके वैवाहिक संबंधों में किसी प्रकार का तनाव हो सकता है,  जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है. आपकी संतान के लिए आज आपको चिंता रहेगी.  आज आपको आपके परिवार का पूरा साथ मिलेगा,  परंतु परिवार के दबाव में आज आपको कुछ निर्णय बदलने पड सकते हैं.  आज आपके परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा.
Scorpio Monthly Horoscope March 2025: वृश्चिक राशि वालों के कामकाज में रहेगा धीमापन, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें.
[ad_2]
पसलियां टूटने के अगले दिन ही ‘सिकंदर’ के गाने की शूटिंग करने लगे थे सलमान खान, खुद किया खुलासा
[ad_1]
Salman Khan Dance In Ribs Injury: सलमान खान की ‘सिकंदर’ रिलीज होने वाली है. वहीं इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सुपरस्टार ने खुलासा किया था कि ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गए थे और उनकी दो पसलियां टूट गई थीं। इसके बावजूद, उन्होंने शूटिंग जारी रखी और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने उनके साथ नरमी नहीं बरती. उन्होंने कहा था कि मुरुगादॉस ने उन्हें चोट के बावजूद 14 घंटे की शिफ्ट में काम करवाया.
सलमान ने कहा, “जब मुश्किलें आती हैं, तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं.” इस बीच, अब आमिर खान और सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है. ‘गजनी वर्सेस सिकंदर’ नाम के इस वीडियो में एआर मुरुगादॉस दोनों खानों से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान आमिर ने एआर मुरुगादॉस से सवाल पूछे, “कौन बेहतर डांसर है? मैं या सलमान?”, “एक्शन में कौन बेहतर है? मैं या सलमान?”
सलमान ने पसलियों में चोट के बावजूद किया डांस
जब उनसे पूछा गया कि कौन बेहतर डांसर है, तो मुरुगादॉस चुप रहे और उलझन में होने के कारण उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि, सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “यह मुझे होना चाहिए था, मैंने अपनी चोटों के बावजूद डांस किया.” फिल्म निर्माता ने आमिर की ओर देखा और कहा, “उनकी पसलियां टूट गई थीं.”
सलमान ने आगे कहा, “फिल्म में चार गाने हैं. एक गाने में, मैंने अपनी पसलियाँ तोड़ लीं, और अगले दिन इसकी शूटिंग की. मैं बैठ नहीं सकता था, खड़ा नहीं हो सकता था, खांस नहीं सकता था और न ही हंस सकता था. एक स्टेप में, मैं अपनी पसलियां पकड़ रहा हूं, हमने इसे एक स्टेप के रूप में बनाया. फिर सभी डांसर्स ने वही स्टेप फॉलो किया.”
सिकंदर कब हो रही है रिलीज?
इस बीच, जब उन्होंने इस बारे में बात की कि कौन बेहतर अभिनेता है, तो आमिर ने कहा कि सलमान बेहतर होंगे क्योंकि वे इमोशनल सीन्स को बखूबी निभाते हैं. बता दें कि ‘सिकंदर’ ईद पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-Chhaava Box Office Collection Day 42: थकने का नाम नहीं ले रही ‘छावा’, 42वें दिन भी मचाई तबाही, अब 600 करोड़ नहीं दूर
[ad_2]
सैमसंग के सबसे पतले फोन समेत अगले महीने भारत में लॉन्च होंगे ये Smartphone, देखें पूरी लिस्ट
[ad_1]
अगर आप नया Smartphone खरीदना चाहते हैं तो अप्रैल में कई शानदार विकल्प लॉन्च होने वाले हैं. इनमें Samsung के अब तक के सबसे पतले फोन से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आपकी चॉइस एक प्रीमियम फोन लेने की है तो भी आपके विकल्प होंगे और अगर आप सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो भी आपके पास पहले से ज्यादा ऑप्शन होंगे. आइए एक नजर डालते हैं उन फोन्स पर, जो अप्रैल में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं.
Samsung Galaxy S25 Edge
यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोन होगा और इसे अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है. इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे इसके भारत आने का रास्ता साफ हो गया है. इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा और इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस किया जाएगा. इसके रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल दिया जा सकता है. यह तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा और इसकी शुरुआती कीमत 87,900 रुपये रह सकती है.
iQOO Z10
यह फोन 11 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसमें दमदार 7300mAh की बैटरी दी जाएगी. यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा. यह Vivo Y300 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे 31 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा. ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रह सकती है.
Motorola Edge 60 Fusion
मोटोरोला अपनी Edge 60 लाइनअप को भारत में ला रही है और 2 अप्रैल को Moto Edge 60 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसके रियर में 50MP के मेन सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. यह 5500mAh की बैटरी के साथ आएगा और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इसकी आधिकारिक कीमत अभी तक सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें-
इस मामले में ChatGPT से आगे निकला DeepSeek, भारतीयों को भी खूब लुभा रहा
[ad_2]
ट्रंप ने इस देश पर और नए टैरिफ लगाने की कही बात, क्या भारत है वो देश, जानिए क्या है मामला
[ad_1]
USA News: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने  यूरोपीय संघ और कनाडा को चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर यूरोपीय संघ और कनाडा अमेरिका के खिलाफ एकजुट होते हैं, तो अमेरिका उन्हें कड़ा जवाब देगा. इससे व्यापार युद्ध का एक नया मोर्चा खुल सकता है.
ट्रंप ने लिखा, "अगर यूरोपीय संघ कनाडा के साथ मिलकर अमेरिका को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो हम उन पर भारी टैरिफ लगाएंगे. ये टैरिफ पहले से तय दरों से भी ज्यादा होंगे, ताकि अपने देश और दोस्तों की रक्षा की जा सके."
यूरोपीय संघ के लिए खड़ी हुई मुसीबत
ट्रंप की इस पोस्ट से यूरोपीय संघ के लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है. अमेरिका अब तक यूरोप का सबसे अहम व्यापारिक साझेदार रहा है, लेकिन बिगड़ते व्यापारिक हालात ने यूरोपीय संघ को चिंता में डाल दिया है. वे बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने अब तक किसी समझौते का संकेत नहीं दिया है. यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक ने कहा, "अंत में जैसा कि कहा जाता है, एक हाथ से ताली नहीं बजती."
ट्रंप के कार टैरिफ से ‘टेंशन’ में EU
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने आयातित यूरोपीय कारों पर टैरिफ लगाने के संयुक्त राज्य अमेरिका के फैसले पर गहरा खेद व्यक्त किया.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 2 अप्रैल से कार आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.
वॉन डेर लेयेन ने एक बयान में कहा, "ऑटोमोटिव उद्योग नवाचार, प्रतिस्पर्धा और उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियों का वाहक है." उनके मुताबिक टैरिफ अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) दोनों में व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए बुरे हैं." समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा, "अब हम इस घोषणा का और आगामी अमेरिकी कदमों का मूल्यांकन करेंगे."
वॉन डेर लेयेन कहा कि ब्लॉक अपने आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशना जारी रखेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने आयातित ऑटोमोबाइल और उसके पुर्जों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि 2 अप्रैल से लागू होने वाली पारस्परिक टैरिफ प्रणाली ’नरम’ होगी.
[ad_2]
तीसरे माले से सामान नीचे लाने का अनोखा जुगाड़ हो रहा वायरल, वीडियो देख कहेंगे,काश पहले पता होता
[ad_1]
Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार ने घर शिफ्टिंग का ऐसा जुगाड़ लगाया कि इंजीनियरिंग के नियम तक हिल गए. तीसरी मंजिल से लंबी चादर लटका दी और सामान सीधा नीचे टैंपो में सरका दिया. जो चीज लिफ्ट या मजदूर नहीं कर पाए, उसे ग्रेविटी ने हल कर दिया. लोग इसे भारत का सबसे एडवांस्ड मूविंग सिस्टम बता रहे हैं, तो कुछ इसे फ्री की रोलर कोस्टर राइड कहकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कुल मिलाकर वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
सामान शिफ्ट करने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
शहरों में घर शिफ्ट करना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता, लेकिन एक परिवार ने तो इसका ऐसा जुगाड़ निकाला कि सोशल मीडिया पर धूम मच गई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तीसरी मंजिल पर रहने वाला एक परिवार अपने घर का सामान नीचे खड़े टैंपो में ऐसे भेज रहा है, जैसे कोई वाटर स्लाइड पर खेल रहा हो. परिवार ने अपनी बालकनी से एक लंबी और मजबूत चादर को नीचे टैंपो तक लटका दिया. अब वो फर्नीचर, सूटकेस, गद्दे, और छोटे-मोटे सामान को इस चादर पर सरका रहे हैं, और वो सीधा नीचे खड़े टैंपो में गिर रहा है. वीडियो में एक शख्स सामान को ऊपर से धीरे-धीरे धकेलता है, और नीचे खड़े लोग उसे टैंपो में संभाल लेते हैं.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल
यूजर्स रह गए हैरान
वीडियो को gkquestions5079 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब सामान इसी तरह नीचे पहुंचाया करेंगे हम भी. एक और यूजर ने लिखा…भाई नीचे से ऊपर कैसे लेकर जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई मैंने सामान शिफ्ट कर लिया उसके बाद ये वीडियो मेरे सामने आई है.
यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
निकोलस पूरन ने मचाया तहलका, ट्रेविस हेड को पीछे छोड़कर IPL में रचा इतिहास
[ad_1]
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रनों की शानदार पारी खेली. 191 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट एडन मार्क्रम के रूप में 4 रन के स्कोर पर ही गिर गया था. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए पूरन ने मिशेल मार्श के साथ 116 रनों की साझेदारी की. पूरन ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए. उन्हें 9वें ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस ने आउट किया. इससे पहले उन्होंने आईपीएल में इतिहास रचा. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बने.
ट्रेविस हेड को पछाड़कर निकोलस पूरन ने बनाया रिकॉर्ड
ये आईपीएल में चौथी बार है जब निकोलस पूरन ने 20 गेंदों से कम में अपना अर्धशतक पूरा किया है. वह ट्रेविस हेड को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके बाद लिस्ट में ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर-मैक्गर्क हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है.
निकोलस पूरन के पास पहुंची ऑरेंज कैप
इस पारी के बाद निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप पहुंच गई है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में 75 रन बनाए थे. उनके 2 मैचों में अब 145 रन हैं. निकोलस पूरन 2019 से आईपीएल में खेल रहे हैं. उन्होंने इस लीग में 78 मैच खेले हैं, उनके नाम 1844 रन हैं. उन्होंने आईपीएल में 10 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.
गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 190 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी रन बनाया. ये लखनऊ की इस सीजन की पहली जीत है.
[ad_2]
CUET 2025 में 15 लाख से ज्यादा छात्रों की चुनौती! क्या आप टॉप करने के लिए तैयार हैं?
[ad_1]
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2024 देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है. इस वर्ष लगभग 15 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जो कॉम्पिटिशन के स्तर को काफी ऊंचा कर देता है. इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के बीच सफल होने के लिए एक व्यापक और रणनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है.
NCERT किताबें: सफलता की नींव
NCERT पुस्तकें CUET की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण संसाधन मानी जाती हैं. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, इन पुस्तकों का गहन अध्ययन आपकी तैयारी को एक मजबूत आधार प्रदान करता है. इन पुस्तकों से संबंधित प्रश्न परीक्षा में अधिक संभावना रखते हैं.
NCERT पुस्तकों को पढ़ने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव हैं. प्रत्येक अध्याय को सावधानीपूर्वक और ध्यानपूर्वक पढ़ें. महत्वपूर्ण अवधारणाओं को अपने नोट्स में लिखें. पुस्तकों में मौजूद चित्र, ग्राफ और तालिकाओं पर विशेष ध्यान दें. प्रत्येक अध्याय के अंत में दिए गए प्रश्नों को नियमित रूप से हल करने का प्रयास करें.
बोर्ड परीक्षा सिलेबस: केंद्रीय फोकस
CUET परीक्षा में अधिकांश प्रश्न 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के सिलेबस पर आधारित होते हैं. इसलिए एक व्यवस्थित तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. सबसे पहले, अपने सभी विषयों का एक विस्तृत सिलेबस तैयार करें. प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक की पहचान करें और उन पर गहराई से ध्यान दें. समय-समय पर अपनी तैयारी का स्व-मूल्यांकन करते रहें और जिन विषयों में आपको कमजोरी महसूस होती है, उन पर अधिक ध्यान केंद्रित करें.
अतिरिक्त विषयों की तैयारी
परीक्षा में कुछ ऐसे विषय भी होते हैं जो बोर्ड परीक्षा के सिलेबस में नहीं आते. इन विषयों की तैयारी के लिए अतिरिक्त संदर्भ पुस्तकें पढ़ें, ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें और यदि संभव हो तो विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लें.
व्यावहारिक तैयारी रणनीतियां
समय प्रबंधन CUET की तैयारी में एक महत्वपूर्ण पहलू है. एक दैनिक अध्ययन योजना बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें. मोबाइल और सोशल मीडिया पर बिताए जाने वाले समय को सीमित करें. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र नियमित रूप से हल करें और मॉक टेस्ट दें ताकि आप परीक्षा के पैटर्न से परिचित हो सकें.
स्वास्थ्य और मानसिक तैयारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. प्रतिदिन 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार का सेवन करें. योग और ध्यान के अभ्यास से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है.
CUET UG परीक्षा में सफलता केवल कड़ी मेहनत और सुव्यवस्थित तैयारी पर निर्भर करती है. अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, नियमित अध्ययन करें और आत्मविश्वास बनाए रखें. आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प निश्चित रूप से आपको सफलता की ओर ले जाएंगे.
यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
टॉयलेट के पानी से सालाना 300 करोड़ रुपये की कमाई? नितिन गडकरी ने बताया कैसे संभव हुआ
[ad_1]
केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कमाई के बड़े ही अनोखे सोर्स का खुलासा किया. गुरुवार को टाइम्स नाऊ समिट 2025 में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह वे सालाना 300 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं.
पहले उन्होंने बताया कि जब वे जल संसाधन मंत्री थे उस वक्त उन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक प्रोजेक्ट शुरू किया. इसमें वेस्ट वाटर को ट्रीट करके मथुरा रिफाइनरी को बेचा गया. इसमें सरकार की तरफ से 40% और प्राइवेट इन्वेस्टर्स ने 60% निवेश किया. इसके बाद पहली बार लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का ये प्रोजेक्ट काफी सफल रहा.
इसी तरह, गडकरी ने बताया कि नागपुर महानगरपालिका में टॉयलेट का पानी बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आप ये बिल्कुल भी विश्वास नहीं करोगे, लेकिन हम टॉयलेट का पानी बेचकर साल के 300 करोड़ रुपये कमाते हैं.
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के हर शहर में अगर वेस्ट वॉटर रिसाइक्लिंग करकेइस्तेमाल में आएगा तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की एक बहुत ही अच्छी पॉलिसी होगी, जिसे बनाने की कोशिशें की जा रही है.
उन्होंने आगे कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है. ऐसे में कचरे को अलग कर ग्लास, मैटल, प्लास्टिक का रिसाइक्लिंग किया जाएगा. साथ ही, जो ऑर्गेनिक वेस्ट है, उसे बायोडाइजेस्टर में डालकर उससे मिथेन निकलेगा. मिथेन से सीओ2 डालकर हाइड्रोजन निकलेगा. और उस हाइड्रोजन का अलग-अलग तरह से गाड़ियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
[ad_2]
पैसा कहां इंवेस्ट करती हैं सारा अली खान? बोलीं- ओटीपी तो मेरी मां के फोन में आते हैं
[ad_1]
Sara Ali Khan Money Investment: एक्ट्रेस सारा अली खान ने 2018 में डेब्यू किया था. वो फिल्म केदारनाथ में नजर आई थीं. डेब्यू फिल्म के साथ ही सारा अली खान छा गई थीं. उनका बबली अंदाज फैंस बहुत पसंद आया था. सारा ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी. सारा अली खान अब फिल्मों में खुद को साबित कर रही हैं. उन्हें पिछली बार फिल्म स्काई फोर्स में देखा गया था. हाल ही में सारा ने अपने पैसे को लेकर बात की थी.
सारा की मां हैंडल करती हैं पैसा
सारा अली खान ने बताया कि उनका पैसा कौन हैंडल करता है. सारा ने टाइम्स नाऊ से बातचीत में कहा, ‘मैंने सीखा है कि छोटी छोटी चीजें आपको अलग अलग जगह में इंवेस्ट करनी चाहिए. मेरी मां पूरा पैसा हैंडल करती हैं. मेरा गूगल पे अकाउंट भी उनसे लिंक है. ओटीपी उनके पास आते हैं. मैं बिना उनसे ओटीपी लिए टिकट बुक नहीं कर सकती हूं. तो उन्हें हमेशा पता होता है कि मैं कहां हूं. और जो थोड़ा बहुत था वो सोशल मीडिया ने खत्म कर दिया. तो इंस्टाग्राम पर पता ही चल जाता है सारा कहां है.’
आगे सारा ने कहा, ‘रियल स्टेट, मार्केट, गोल्ड बॉन्ड इन्हीं जगह इंवेस्ट करती हूं.’
कितना चार्ज करती हैं सारा अली खान
सारा अली खान की फीस की बात करें तो खबरें हैं कि उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा के लिए 50 लाक रुपये चार्ज किए थे. इसके बाद उन्होंने 2.5 से 3 करोड़ का जंप लिया. उन्होंने कुली नंबर 1 के लिए ढाई से 3 करोड़ फीस ली थी. वहीं इसके बाद फिर सारा ने फीस बढ़ा दी. फिल्म जरा हटके जरा बचके लिए उन्होंने 4 करोड़ चार्ज किए. अब खबरें हैं कि सारा अली खान 5-7 करोड़ एक फिल्म का चार्ज करती हैं.
ये भी पढ़ें- कभी करिश्मा कपूर के प्यार में दीवाने थे अक्षय खन्ना, जानें फिर क्यों नहीं हो पाई शादी ?
[ad_2]