बैंकॉक में आया शक्तिशाली भूकंप, हिल गई इमारतें, डर के भागे लोग, जानें ताजा हालात

[ad_1]

Earthquake in Thailand: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं.  BBC की  रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.

जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था. फिलहाल, जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है.

बैंकॉक में गिरी इमारत

भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिरने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत भूकंप के झटके सहन नहीं कर पाई और ढह गई. इसके अलावा, भूकंप के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों में फैली दहशत साफ देखी जा सकती है.

 

 

[ad_2]

iPhone यूजर्स के लिए आया नया फीचर, WhatsApp को बना सकते हैं कॉलिंग और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप

[ad_1]

iPhone यूजर अब WhatsApp को कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए डिफॉल्ट ऐप के तौर पर यूज कर सकेंगे. दरअसल, iOS 18.2 अपडेट में नया फीचर आया है, जिसके तहत थर्ड-पार्टी ऐप को कॉलिंग और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप के तौर पर सेट किया जा सकता है. यह फीचर आने के बाद WhatsApp ने आईफोन पर डिफॉल्ट ऐप के लिए सपोर्ट रोल आउट करना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं कि यह काम करने के लिए क्या-क्या स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे.

WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में मिला यह सपोर्ट

WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में Apple की API का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से यूजर अपनी पसंद की कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप चुन पाएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि जब कोई यूजर किसी नंबर पर कॉल करने के लिए टैप करेगा, तब वहां ऐपल के बिल्ट-इन फोन ऐप्स की जगह WhatsApp को भी सेट किया जा सकता है. इससे यूजर के पास यह सहूलियत रहेगी कि वो एक ही क्लिक से WhatsApp के जरिए कॉलिंग कर पाएगा. उसे WhatsApp कॉलिंग के लिए अलग से ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप के तौर पर कैसे सेट करें?

WhatsApp इस सपोर्ट को सभी आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है. हालांकि, यह चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. ऐसे में सभी यूजर्स के पास यह फीचर आने में थोड़ा समय लग सकता है. इस फीचर का फायदा उठाने के लिए ऐप स्टोर पर जाकर सबसे पहले WhatsApp को अपडेट कर लें. इसके बाद आईफोन की सेटिंग में ऐप्स पर जाकर डिफॉल्ट ऐप्स में जाएं. यहां कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के तौर पर WhatsApp को सेलेक्ट किया जा सकता है. इसी तरह अब यूजर आईफोन में ब्राउजिंग, ईमेल, कॉल फिल्टरिंग और ट्रांसलेशन आदि के लिए भी दूसरी ऐप्स को डिफॉल्ट के तौर पर सेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Android Smartphone पर यह काम किया तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, Google ने बताए खतरे

[ad_2]

अक्षय-माधवन की ‘केसरी चैप्टर 2’ में क्या होगा अनन्या पांडे का रोल? फिल्म से लुक हुआ रिवील

[ad_1]

Kesari Chapter 2: मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर ये ऐतिहासिक ड्रामा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इन सबके बीच फैंस ये जानने के लिए भी बेकरार है कि आखिर फिल्म में अनन्या का क्या रोल होगा. वहीं अब फिल्म से अनन्या पांडे का पहला लुक रिवील हो गया है.

केसरी चैप्टर 2 से अनन्या पांडे का लुक हुआ रिवील
दरअसल रेडिट पोस्ट के अनुसार, अनन्या पांडे फिल्म में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं. एक यूजर ने फिल्म के पोस्टर वाली एक स्टैंडी की तस्वीर शेयर की है. पोस्टर में तीनों सितारे अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं.

Kesari Chapter 2: अक्षय-माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' में क्या होगा अनन्या पांडे का रोल? फिल्म से लुक हुआ रिवील

फैंस अब केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियाँवाला बाग़ में अनन्या पांडे के रोल के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, एक फैन ने लिखा, “चूँकि अक्षय एक वकील भी हैं, इसलिए वह प्रॉसिक्यूशन वकील हो सकती हैं. एंग्लो-इंडियन?” वहीं एक अन्य ने सवाल किया, “क्या वह ब्रिटिश वकील की भूमिका निभा रही हैं?” हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अनन्या की भूमिका के बारे में डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी है.

कब रिलीज होगी केसरी चैप्टर 2? 
 अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियाँवाला बाग़ भारत के प्रमुख बैरिस्टर सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है. ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा प्रोड्यूस की गई है. फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले किया है. इसी के साथ बता दें कि  केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में 18 अप्रैल 2025 को दस्तक देगी. हालांकि पहले ये फिल्म 14 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी थी. 

ये भी पढ़ें:-₹2200 में मिल रहा ‘सिकंदर’ का टिकट, सिंगल स्क्रीन पर भी बेहद महंगी है सलमान खान की फिल्म

[ad_2]

पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

[ad_1]

Airport Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. इनमें अक्सर अलग-अलग लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए नजर आते हैं. कोई कभी शादी के फंक्शन में अजीब हरकत कर देता है. तो कोई इस तरह का कुछ काम कर देता है.

जिससे वह लोगों की नजरों में आ जाता है. इन दिनों बात की जाए तो अमेरिका में टेक्सास के डलास एयरपोर्ट पर एक महिला ने एयरपोर्ट पर ऐसी हरकत कर दी है. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. दरअसल महिला ने एयरपोर्ट पर ही अपने सभी कपड़े उतार दिए है. और हंगामा करना शुरू कर दिया. 

महिला ने एयरपोर्ट पर कपड़े उतारकर किया हंगामा

अमेरिका दुनिया के विकसित और सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है. लेकिन कई मामलों में अमेरिका भी दुनिया के बाकी देशों के जैसा ही है. अमेरिका में भी वह सब हरकतें होती है. जो दुनिया के बाकी देशों में होती है. इसका ताजा उदाहरण है अमेरिका के टेक्सास एयरपोर्ट से वायरल हो रहा वीडियो. दरअसल अमेरिका में टेक्सास के डलास पोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर 14 मार्च को एक महिला यात्री ने काफी अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं.

 

यह भी पढ़ें: तीसरे माले से सामान नीचे लाने का अनोखा जुगाड़ हो रहा वायरल, वीडियो देख कहेंगे, काश पहले पता होता

उसने एयरपोर्ट पर ही अपने कपड़े उतार के हंगामा शुरू कर दिया. पानी की बोतल फेंकना शुरू कर दी. और अश्लील हरकतें भी करती नजर आई. इस महिला ने कई लोगों पर हमला भी गया और उन्हें दांतों से काटा भी जिसके चलते कई लोग घायल भी हो गए. महिला ने एयरपोर्ट पर लगी टीवी स्क्रीन भी तोड़ दी. बता दें वीडियो में महिला पूरी तरह से नग्न दिख रही है. जिसकी वजह से हम इस खबर में वीडियो नहीं लगा सकते हैं

यह भी पढ़ें: कंडोम से लेकर सिगरेट तक, ड्राइवर ने बताया डबल डेकर बस में कैसी हरकतें करते हैं लोग- देखें वीडियो

पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 मार्च को अमेरिका के टेक्सास में यह घटना हुई थी. हंगामा करने वाली महिला का नाम समांथा पामा बताया गया जा रहा है. समांथा ने एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पेंसिल से चोट पहुंचाने का आरोप है. अश्लील और हिंसक हरकतों के बाद स्थानीय पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन यह बात साफ नहीं हो पाई है कि महिला ने इस तरह की हरकतें क्यों की. क्या महिला किसी बीमारी से जूझ रही थी. पुलिस के मुताबिक महिला किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना वरना..छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में लिखा कुछ ऐसा कि नहीं रुकेगी आपकी हंसी

क्या सच में दही खाना सभी के लिए फायदेमंद है? जानें क्या है सही जवाब

[ad_1]

दही को अक्सर सुपरफूड के रूप में जाना जाता है. प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर. लेकिन क्या यह वाकई सभी के लिए एक ही फायदेमंद है? जबकि कई लोग इसकी मलाईदार नेचर और पाचन संबंधी फायदों का भरपूर मजे लेते हैं.  दही की उपयुक्तता गुणवत्ता, समय और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जैसे कई सारे कारणों पर निर्भर करती है. चीनी या दूसरी मीठी चीजों के साथ मिलाकर दही खाने से इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं.

आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप दही खाते हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें. साथ ही किन लोगों को दही नहीं खाने चाहिए इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया है. कुछ लोगों को दही खाने से पेट फूलना, एलर्जी या बलगम जैसी दिक्कत हो सकती है.  एक विशेषज्ञ ने आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान द्वारा समर्थित दही के बारे में मिथक और सच्चाई साझा की है. जानें कि किसे इसे नहीं खाना चाहिए, इसे कब खाना चाहिए और अपने शरीर के लिए सबसे अच्छी चीजें कैसे चुनें?

मिथ 1: सभी दही समान रूप से स्वस्थ होते हैं?

फैक्ट: सभी दही समान नहीं होते. डॉ. अवहाद चेतावनी देते हैं, बाजार में  मिलने वाली कई दही में चीनी, दूसरे स्वीटनर और संरक्षक मिलाए जाते हैं. जो उनके फायदों को कम करते हैं. 

दही में चीनी मिलाकर न खाएं: फ्लेवर्ड दही में प्रति सर्विंग 4-5 चम्मच चीनी हो सकती है. जिससे ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है.  ये आंत के बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं, प्रोबायोटिक लाभों का प्रतिकार करते हैं.
घर का बना या सादा दही चुनें जिसमें जीवित कल्चर हों और कोई एडिटिव्स न हों.

Myths 2: क्या दही सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है?

दुनिया भर में 65% वयस्कों में लैक्टोज पाचन कम हो गया है. जिससे पेट फूलने या दस्त की समस्या हो रही है.

डेयरी एलर्जी: दही में मौजूद दूध प्रोटीन चकत्ते या सांस लेने में समस्या जैसी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकता है.एलर्जी वाले व्यक्तियों के लिए बिना चीनी वाला बादाम, नारियल या सोया दही बेहतर काम करता है. लैक्टोज असहिष्णुता या डेयरी एलर्जी वाले लोगों के लिए पौधे-आधारित विकल्प एक सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

मिथक 3: रात में दही खाना सेहत के लिए अच्छा है?

आयुर्वेद कहता है कि दही खाते वक्त समय का ध्यान रखना ज़रूरी है.रात में दही खाने से बलगम का स्राव बढ़ सकता है और पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है.

रात के समय खाने से बचें: दिन में दही खाएं, खासकर दोपहर के भोजन के साथ. जिन लोगों का शरीर पित्त (उग्र) की प्रवृत्ति वाला होता है. उन्हें दही खाने से पूरी तरह बचना चाहिए. क्योंकि इससे एसिडिटी या सूजन बढ़ सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Live: एमपी बोर्ड आज जारी करेगा 5वीं और 8वीं के नतीजे, 22 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

[ad_1]

बांग्लादेश को करोड़ों डॉलर का हथियार बेचने की प्लानिंग में अमेरिका, क्या भारत है निशाने पर, रिपोर्ट में खुलासा

बांग्लादेश को करोड़ों डॉलर का हथियार बेचने की प्लानिंग में अमेरिका, क्या भारत है निशाने पर, रिपोर्ट में खुलासा

[ad_2]

मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना वरना..छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में लिखा कुछ ऐसा कि

[ad_1]

बच्चों का पास होने के लिए जुगाड़ लगाने में कोई जवाब नहीं. परीक्षा के समय उनका दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज दौड़ने लगता है. कोई चिट बनाता है तो कोई दोस्त की कॉपी से देखकर चीटिंग करने की जुगत में होता है. लेकिन हाल ही में कुछ बच्चों ने पास होने का ऐसा जुगाड़ लगाया कि गुरुजी अपना माथा पकड़े काफी देर तक सन्नाटे में रहे इसके बाद इस जुगाड़ का सबूत भी गुरुजी से सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों को बताया. यकीन मानिए आप भी जुगाड़ देखकर हैरान रह जाएंगे.

पास होने के लिए छात्रों ने गुरुजी को कर दिया ब्लैकमेल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कुछ बच्चों ने आंसर शीट में ही गुरुजी से ऐसे ऐसे निवेदन किए हैं कि देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. तरह तरह के जुगाड़ तो आपने खूब देखे होंगे जिन्हें बच्चे पास होने के लिए लगाते हैं. कोई आंसरशीट में पैसे रखकर भेजता है तो कोई गुरुजी को डरा धमका कर उनसे नंबर पाने की कोशिश करता है. लेकिन वायरल पोस्ट में तो बच्चों ने हद ही कर दी. जहां आंसर शीट में पास होने को लेकर दादा जी की मौत का बहाना तक लगा दिया गया और एक ने तो अपने घरवालों के खौफ से गुरुजी को ऐसा रूबरू कराया कि गुरुजी भी सन्न रह गए.

शीट में लिखा कुछ ऐसा कि निकल जाएगी हंसी

वायरल आंसर शीट में एक छात्र ने आंसर के नीचे लिखा…”सर नमस्ते सर. मुझे अच्छे नंबरों से पास करना, अगर सर मैं अच्छे नंबरों से पास नहीं हुआ तो मेरे घर वाले मुझे बहुत मारेंगे धन्यवाद.” तो वहीं दूसरी कॉपी खोलकर जब गुरुजी ने देखी तो वो पहले वाली से भी एक कदम आगे थी, जिसमें लिखा था…” सर मेरे दादा जी का देहांत हो गया था इसलिए मेरी तैयारी नहीं हो पाई. कृपया करके 70 में से 55 नंबर दे दें. मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लाखों लोगों ने देखा तो वहीं यूजर्स ने पोस्ट को लेकर मजेदार टिप्पणियां भी की. एक यूजर ने लिखा…धन्य हो ऐसे बच्चे, गुड़ गोबर कर दिया. एक और यूजर ने लिखा..अब गुरुजी इन्हें अपना रूप दिखाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गुरुजी इन सभी को फेल कर दीजिए.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 


SRH पर जीत के बाद खुशी से झूम उठे LSG के ऑनर संजीव गोयनका, फिर ऋषभ पंत को…

[ad_1]

Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया. दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 191 रनों का टारगेट था. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने महज 16.1 ओवर में 5 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) खुशी से झूम उठे. साथ ही उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को गले से लगा लिया. अब सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जब संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाया गले…

दरअसल, डेविड मिलर ने जैसे ही विनिंग हिट लगाया, संजीव गोयनका खुशी से उछल पड़े. इसके बाद संजीव गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को गले लगा लिया. साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर जहीर खान समेत अन्य कोचिंग स्टाफ से मिले. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स जीतते-जीतते हार गई थी. जिसके बाद संजीव गोयनका के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. लेकिन इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने निराश नहीं किया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 190 रनों का स्कोर

बताते चलें कि पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर बनाया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनर ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 47 रन बनाए. इसके अलावा अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 36 रन नॉटआउट बनाए. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को 1-1 कामयाबी मिली.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आसानी से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद के 190 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 70 रन बनाए. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रनों का योगदान दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद शमी, एडम जंपा और हर्षल पटेल को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

IPL 2025: जब आखिरी बार आमने-सामने हुई थी RCB और CSK की टीम? जानें उस मैच में क्या हुआ था



[ad_2]

Android Smartphone पर यह काम किया तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, Google ने बताए खतरे

[ad_1]

अगर आपके पास Android डिवाइस है तो हमेशा Google Play Store जैसे भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें. दरअसल, थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप्स डाउनलोड करना आपको भारी पड़ सकता है. गूगल ने इसके खतरे बताते हुए कहा कि इससे फोन में मालवेयर इंस्टॉल होने की संभावना बढ़ सकती है. मालवेयर से आपके डिवाइस से डेटा चोरी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान होने का भी खतरा है. 

गूगल ने बताया यह खतरा

एंड्रॉयड डेवलपर्स ब्लॉग में गूगल ने बताया कि अगर कोई यूजर प्ले स्टोर को छोड़कर किसी दूसरी जगह से ऐप्स डाउनलोड करता है तो इसमें मालवेयर होने की संभावना 50 गुना बढ़ जाती है. कंपनी ने कहा कि उसकी मजबूत प्राइवेसी पॉलिसी और थ्रेट डिटेक्शन के कारण उसने लगभग 23 लाख संदिग्ध ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर आने से रोक दिया है. हालांकि, कई बार मालवेयर वाली ऐप्स प्ले स्टोर पर भी आ जाती है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद हटाया जाता है. 

हाल ही में हटाई गईं थीं 300 से अधिक ऐप्स

हाल ही में ऐसी 300 से अधिक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया था, जो एंड्रॉयड 13 के सिक्योरिटी फीचर्स को बाइपास करते हुए यूजर्स डेटा की चोरी कर रही थी. इन्हें कुल मिलाकर 6 करोड़ से अधिक बार इंस्टॉल किया गया था. ये ऐप्स एड दिखाकर लोगों को अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने के लिए उकसाती थी. ये फिशिंग अटैक के जरिए यूजर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी चुराने की फिराक में थीं. इन ऐप्स को वेपर नाम के ऑपरेशन के तहत ऑपरेट किया जा रहा था.

मालवेयर रोकने के लिए ये कदम उठाएगी गूगल

गूगल ने कहा है कि वह मालवेयर वाली ऐप्स को प्ले स्टोर पर आने से रोकने के लिए कई कदम उठाएगी. अब हैकर्स के लिए मलेशियस ऐप्स डाउनलोड कराने के लिए यूजर्स को अपने जाल में फंसाना मुश्किल हो जाएगा. साथ ही कंपनी अपने प्ले प्रोटेक्ट लाइव थ्रेट डिटेक्शन को भी एक्सपैंड कर रही है, जिससे प्ले स्टोर पर फर्जी ऐप्स को लिस्ट करना मुश्किल हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

इस मामले में ChatGPT से आगे निकला DeepSeek, भारतीयों को भी खूब लुभा रहा

[ad_2]

यूक्रेन को लेकर ट्रंप का प्लान हुआ लीक! हर कीमती चीज पर अमेरिका कर लेगा नियंत्रण

[ad_1]

Ukraine News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ युद्ध में मदद के बदले यूक्रेन से अपना तेल, गैस और दुर्लभ खनिज सौंपने की मांग की है. लीक हुए दस्तावेजों के मुताबिक,अमेरिका द्वारा तैयार किए गए खनिज सौदे के ड्राफ्ट से पता चलता है कि जब तक यूक्रेन 100 अरब डॉलर का युद्ध कर्ज नहीं चुका देता, तब तक अमेरिका को उसके प्राकृतिक संसाधनों और प्रमुख बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण मिलेगा.

इसके अलावा इस कर्ज को 4 प्रतिशत ब्याज के साथ चुकाना होगा. इसके बदले उसे रूस के हमले से सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जाएगी,

USA बनेगा यूक्रेन का मालिक?

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित शर्तों में अमेरिका को कई बड़े अधिकार दिए गए हैं. इसके तहत अमेरिका यूक्रेन को यूरोप या चीन को अपने संसाधन बेचने से भी रोक सकता है. अटलांटिक काउंसिल के ऊर्जा कानून विशेषज्ञ एलन रिले ने इस समझौते को “अधिग्रहण दस्तावेज” बताया. उन्होंने कहा, “इसमें न कोई गारंटी है, न कोई सुरक्षा प्रावधान. अमेरिका के लिए कोई जोखिम नहीं है, लेकिन यूक्रेन पीछे नहीं हट सकता.” रिले ने यह भी कहा, “मैंने पहले कभी ऐसा समझौता नहीं देखा.”

USA को होगा सबसे ज्यादा फायदा 

नए समझौते के अनुसार, जब तक यूक्रेन 100 अरब डॉलर का कर्ज 4 प्रतिशत ब्याज के साथ नहीं चुका देता, तब तक अमेरिका को उसकी संपत्तियों से मिलने वाली पूरी रॉयल्टी मिलेगी. कर्ज चुकाने के बाद भी यूक्रेन को सिर्फ 50 प्रतिशत रॉयल्टी मिलेगी. इसके बदले उसे रूस के हमले से सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जाएगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्रंप के वार्ताकार क्रेमलिन से जुड़े लोगों के साथ नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन को दोबारा शुरू करने पर चर्चा कर रहे थे.

अमेरिका का पूरा नियंत्रण

नए प्रस्ताव के तहत यूक्रेन की सभी खनिज और ऊर्जा संपत्तियां, साथ ही बंदरगाह, रेलवे, सड़क और उत्पादन सुविधाएं-डेलावेयर में स्थित एक अमेरिकी-यूक्रेन पुनर्निर्माण निवेश कोष के नियंत्रण में होंगी. इस कोष के पांच बोर्ड सदस्यों में से तीन को अमेरिका चुनेगा, जिससे वॉशिंगटन को किसी भी तीसरे पक्ष को संसाधन बेचने पर पूरी तरह से रोक लगाने की शक्ति (वीटो पावर) मिल जाएगी.

यूक्रेन को ही भरना होगा मुआवजा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और प्राकृतिक संसाधन परियोजनाओं में निवेश का पहला अधिकार मिलेगा. इसके अलावा यूक्रेन को फंड के रोजाना के प्रबंधन में कोई दखल देने से रोका जाएगा. फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, फंड से होने वाला मुनाफा सीधे विदेशी मुद्रा में बदला जाएगा और अगर इसमें कोई देरी या विवाद हुआ, तो यूक्रेन को मुआवजा देना होगा. तीन यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि अगले हफ्ते तक इस सौदे पर हस्ताक्षर होने की संभावना नहीं है. उनमें से एक ने इस प्रस्ताव को अनुचित कहा, जबकि दूसरे ने इसे डकैती करार दिया.

[ad_2]