गोविंदा के 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग अफेयर पर भांजे ने किया रिएक्ट
[ad_1]
Govinda Nephew Reaction: गोविंदा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. बीते कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें आईं थीं. जिस पर गोविंदा और सुनीता दोनों की तरफ से रिएक्ट किया गया था और ये मामला पूरी तरह से शांत हो गया है. अब गोविंदा के 30 साल छोटी मराठी एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें आ रही हैं. गोविंदा के छोटी एक्ट्रेस संग अफेयर पर उनके भांजे विनय आनंद ने रिएक्ट किया है.
गोविंदा और सुनीता के बीच खटपट की असली वजह एक्टर का अफेयर बताई जा रही थी. सुनीता ने पति गोविंदा को भी तलाक का नोटिस भेजा था. गोविंदा के अफेयर की बातों पर उनके भांजे विनय आनंद ने रिएक्ट किया है. विनय ने अफेयर की बातों को अफवाह कहा है.
मामा के अफेयर पर किया रिएक्ट
विनय आनंद ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर के बारे में बात की. उन्होंने कहा- मामा नई मामी लाएंगे तो मुझे तो बताएंगे. ऐसी कोई बात नहीं है. सुपरस्टार्स के साथ ये अफवाहें होती हैं. कभी-कभी गलतफहमी भी हो जाते हैं. आप हर वक्त किसी एक्ट्रेस के साथ गाना कर रहे हो, क्या पता मामी के दिमाग में क्या आ गया.
विनय ने आगे कहा- मैं मामी को गलत नहीं कह सकता. मैं उनकी इज्जत करता हूं. मामा मेरे लिए पिता की तरह हैं. मैं हमेशा दोनों के बीच ठीक होने की दुआ करता हूं. अगर 5 परसेंट चीजें नहीं भी बन रही है तो सब स्टार्स भी करवाते हैं. ये साल कुछ ऐसा ही है. मामी को नाराज होकर कुछ भी कहने का अधिकार है.
मामी की बात अटपटी
विनय ने आगे कहा- लोगों को मामी का बात अटपटी लग सकती है. नोटिस करें तो मामी कुछ भी बोल रही हैं लेकिन मामा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: टीवी की संस्कारी बहू ने छोटी सी ड्रेस पहन दिए ऐसे-ऐसे पोज, यूजर्स बोले- पैंट तो बिना फटा पहन लेती
[ad_2]
Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मस्जिद ढही, 20 लोगों की मौत
[ad_1]
Mandalay Mosque Demolished in Earthquake : म्यामांर में शुक्रवार (28 मार्च) को आए जबरदस्त भूंकप के कारण म्यांमार के मंडालय मस्जिद में 20 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के तीव्र झटकों के कारण म्यांमार के मंदालय में एक मस्जिद पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. जब यह घटना घटी उस वक्त मस्जिद के अंदर कई लोगों मौजूद थे.
BNO की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में आए भूकंप के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.  म्यांमार के टाउंगो में भी 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि थाईलैंड में आए भूकंप के कारण बैंकॉक में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इस दौरान 43 लोग लापता हो गए हैं.
मंडालय यूनिवर्सिटी में भी भूकंप से मची तबाही
म्यांमार के मंडालय में आए भूकंप के तेज झटकों के कारण जहां एक मस्जिद ध्वस्त हो गई. वहीं, इस दौरान मंडालय यूनिवर्सिटी में भी काफी तबाही देखने को मिली है. शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप के कारण यूनिवर्सिटी में आग लगने की भी बात सामने आई है. इस घटना ने लोगों के हताहत होने की आशंका को भी बढ़ा दिया है.
थाईलैंड ने उप प्रधानमंत्री ने दिया बयान
देश में भूकंप के कारण मची तबाही के बीच उप प्रधानमंत्री ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को देश में आए भयानक भूकंप के कारण बैंकॉक में एक गगनचुंबी इमारत ढह गई है. इस इमारत के ढह जाने के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 81 से ज्यादा लापता है.
(यह ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)
[ad_2]
कहीं खिलौने सी हिलने लगी ट्रेन तो कहीं वाटरफॉल बन गई बिल्डिंग, भूकंप के ये वीडियो हो रहे वायरल
[ad_1]
Myanmar Bangkok Earthquake: म्यांमार समेत कई देशों में भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई जा रही है. इसमें फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि कितने लोगों की अब तक मौत हुई है, लेकिन जो वीडियो सामने आ रहे हैं वो काफी खौफनाक हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इन वीडियोज को शेयर कर रहे हैं और इसे काफी डरावना बता रहे हैं. वहीं बैंकाक और म्यांमार के लोगों के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं. ऐसे ही कुछ वीडियो हम आपके लिए लाए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं.
ट्रेन है या फिर खिलौना!
भूकंप के झटके कितने तेज थे और ये कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैंकाक में जब ये भूकंप आया तो प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन ऐसे नाचने लगी जैसे कोई खिलौना हिलता है. पूरी ट्रेन को वीडियो में तेजी से हिलता हुआ देखा जा सकता है. वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो शूट किया और अब ये सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.
बिल्डिंग बन गई वाटरफॉल
बैंकाक से ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाई राइज बिल्डिंग की छत से स्विमिंग पूल का पानी नीचे गिर रहा है, ये ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने बिल्डिंग पर वाटरफॉल बना दिया हो. दरअसल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर स्विमिंग पूल बने हुए थे, जो भूकंप आने के चलते फट गए और पानी नीचे गिरने लगा.
इसके अलावा भी कई हाइवे और इमारतों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. एक वीडियो बड़ी इमारत के जमींदोज होने का भी है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकेंड में पूरी बिल्डिंग धुएं के गुबार में तब्दील हो गई.
यूजर्स में डर का माहौल
भूकंप के ये भयावह वीडियो देखकर यूजर्स के मन में भी डर का माहौल है. लोग लिख रहे हैं कि ये काफी भयानक है और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. कुछ लोग इसे कुदरत का कहर बता रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जिनका कहना है कि कुछ लोग पुराने वीडियो भी शेयर कर रहे हैं, ऐसे में एक बार आप क्रॉस चेक जरूर कर लें.
ये भी पढ़ें – पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो
रात को सोने से पहले भूलकर भी यूज न करें फोन, हर उम्र के लोगों को है ये खतरा
[ad_1]
अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो रात को सोने से पहले फोन देखते हैं तो इस आदत को जल्दी बदल लें. करीब दो साल तक चली एक स्टडी में सामने आया है कि सोने से पहले फोन देखने से बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके अलावा यह भी पता चला है कि इसका असर हर उम्र के लोगों पर पड़ता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक रात को सोने से पहले फोन यूज करने से नुकसान उठाना पड़ता है. आइए जानते हैं कि सोने से पहले फोन देखने के क्या नुकसान हैं.
एक लाख से ज्यादा लोगों पर हुई रिसर्च
JAMA जर्नल में एक रिसर्च पब्लिश हुई है. करीब 2 साल तक चली इस रिसर्च में 1.22 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. रिसर्च में लोगों के सोने से पहले फोन यूज करने के पैटर्न को देखा गया था. इस रिसर्च में पता चला है कि जो लोग सोने से पहले फोन देखते हैं, उन्हें नींद की गुणवत्ता बाकी लोगों की तुलना में 33 प्रतिशत खराब होती है. यानी फोन देखने से नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ता है. रिसर्च में यह भी निकलकर सामने आया है कि सोने से पहले फोन और स्क्रीन वाले दूसरे डिवाइस देखने से हर उम्र के लोगों पर असर पड़ता है.
अब तक की सबसे बड़ी रिसर्च
सोने से पहले फोन देखने और उससे नींद पर पड़ने वाले असर को लेकर हुई यह अब तक की सबसे बड़ी स्टडी है. इसमें न सिर्फ नींद की टाइमिंग पर असर को देखा गया है बल्कि नींद की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव को भी परखा गया है. स्टडी में सामने आया है कि फोन देखने से वीकेंड की बजाय वीकडेज के दौरान नींद लेने का औसत समय प्रभावित होता है. इसका मतलब है कि कम नींद आने से काम पर असर पड़ेगा और आपकी प्रोडक्टिविटी कम हो सकती है. फोन देखने के कारण लोग हर हफ्ते औसतन 50 मिनट कम सो पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, ​इतने फीसदी पास
[ad_1]
मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, जिन्हें छात्र राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. ​इस साल 5वीं में 92.70​ फीसदी और 8वीं में 90.02 प्रतिशत​ स्टूडेंट्स पास​ हुए हैं.
पास होने के लिए 33% अंक जरूरी
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. प्रत्येक विषय में 100 में से 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा. दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी.
फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने और ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया था.
22 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में कुल 22,85,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. इनमें सरकारी स्कूलों के अलावा, प्राइवेट स्कूल और मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल हैं.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
• सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
• होम पेज पर MP Board 5th & 8th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
• अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें और सबमिट करें.
• रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर सेव रखें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 29 मार्च
[ad_1]
Kal Ka Rashifal, 29 March 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 29 मार्च 2025 का दिन मेष राशि वाले कल बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, वृषभ राशि वाले कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-
मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातको को अपनी आय और व्यय मे बैलेंस करके चलना होगा. आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. आप अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में  कोई आपसी मतभेद होने की संभावना है. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.
वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को कल बेवजह किसी बात को लापरवाही नहीं करनी है. आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप अपने व्यवहार से  लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है. आपकी किसी बेवजह के काम में पढ़ने की आदत के कारण आपको समस्या होगी.
मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातक को कल अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स लगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ कर्ज भी काफी हद तक उतरेंगे. उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी. आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान पर संयम रखें.
कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आपको किसी विशेष काम पर पूरा ध्यान देना होगा. व्यापार में आप कोई लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें. संतान की परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा. माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं.
सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों को यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी. आपने यदि बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगायी, तो बाद में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा. माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेंगे.
कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. आप अपने परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.  आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान दें. आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है.
तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उनको पुरानी चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी. आप किसी नए बिजनेस में हाथ कलमाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं. आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी. राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है. आपको किसी  बाहरी व्यक्ति के मामले में बोलने से बचना होगा.
वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा. किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा. वरिष्ठ सदस्यों का आपके घर आगमन हो सकता है. आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं. आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर  जुटना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.
धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों की यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर सुझबुझ दिखानी होगी. आप किसी  काम को लेकर ज्यादा उत्सुक ना हो. प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी. आपकी यदि कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह कल पूरी हो सकती है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.  बड़े बुजुर्गों की सेहत में आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना करें.
मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है.  आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी. व्यापार में आपको काम को लेकर किसी अनुभवी  व्यक्ति से भविष्य को सलाह लेनी पड़ सकते हैं, लेकिन आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी मामला  आपके लिए सिर दर्द बन सकता है. आपको किसी जोखिम भरे काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा.
कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा. आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखे. आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाएं, तो किसी से वहां मांग कर ना लेकर जाएं, क्योंकि इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है. आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी. किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले.
मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों के सामने कल कुछ चुनौतियां रहेगी, जिन्हें लेकर उनका मन परेशान रहेगा. आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है. जीवनसाथी को भी करियर में कुछ समस्याएं होने की संभावना है. आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो परिवार में बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं.
[ad_2]
कोई तो रोक लो…जीजा के सामने सालियों ने किया ऐसा डांस, शर्म से पानी पानी हो गई दुल्हन
[ad_1]
विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड, 4 साल से नहीं भेद पाए हैं CSK का किला; हैरान कर देने वाले आंकड़े
[ad_1]
Virat Kohli Stats vs CSK: IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ‘महायुद्ध’ होगा. इस मैच में विराट कोहली और एमएस धोनी (Virat Kohli vs MS Dhoni) के रूप में दो दिग्गजों की टक्कर भी देखने लायक होगी. विराट ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में KKR के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी खेल शानदार फॉर्म में होने के संकेत दिए थे. बता दें कि विराट, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन यहां चेन्नई-बेंगलुरु मैच से पहले जानिए विराट का CSK के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है?
2021 के बाद ऐसा नहीं कर पाए हैं विराट कोहली
विराट कोहली अभी तक आईपीएल में 4 टीमों के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बना चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट ने अभी तक 32 पारियों में 1,053 रन बनाए हैं. यह गौर करने वाली बात है कि विराट की CSK के खिलाफ आखिरी फिफ्टी साल 2021 में आई थी. 2021 से विराट कोहली चेन्नई के खिलाफ एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं. पिछले 3 साल में विराट कोहली ने CSK के खिलाफ 5 पारियों में सिर्फ 105 रन बनाए हैं, जिनमें उनका औसत केवल 21 का रहा है. पिछली 5 पारियों में चेन्नई के खिलाफ विराट का सर्वाधिक स्कोर 47 रन रहा है.
विराट की नजर एक और बड़े कीर्तिमान पर
विराट कोहली अभी तक IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने अभी तक इस लीग के इतिहास में कुल 8 सेंचुरी लगाई हैं. ‘किंग कोहली’ आईपीएल में 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक लगा चुके हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ विराट के बल्ले से IPL शतक नहीं निकल पाया है. आज के मैच में विराट CSK के खिलाफ शतक लगाने का कीर्तिमान रचना चाहेंगे, लेकिन चेन्नई के स्पिन अटैक को देखते हुए ऐसा करना बहुत मुश्किल काम होगा.
यह भी पढ़ें:
ये 3 खिलाड़ी फेल, तो SRH की पूरी टीम का हो जाता है बेड़ा गर्क; IPL 2025 में खुल गई पोल
[ad_2]
इनकम टैक्स विभाग की अब सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पैनी नजर, 1 अप्रैल से होने जा रहे ये बड़े बदलाव
[ad_1]
टैक्स की चोरी करना अब किसी के लिए आसान नहीं होगी. टैक्स की चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर अब आपके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी होगी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए कानून के तौर पर उन्हें नया हथियार मिलने जा रहा है, जिसके बाद पहले के मुकाबले उनके पास एक्शन के लिए ज्यादा ताकत हो जाएगी.
1 अप्रैल 2026 यानी नए वित्तीय वर्ष से आयकर विभाग को नई कानूनी ताकत मिलेगी. इस कानून में ये प्रावधान है कि इनकम टैक्स ऑफिसर किसी भी संदिग्ध लोगों से उनके ईमेल, बैंक खाते, सोशल मीडिया एकाउंट्स, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स से लेकर ऑनलाइन निवेश तक पर सीधा पहुंच रख पाएंगे.
इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 132 इनकम टैक्स ऑफिसर को किसी भी संदिग्ध की तलाशी से लेकर जब्ती तक की इजाजत देता है. यानी, सरकार इसके जरिए डिजिटल माध्यमों से हो रही चोरी पर शिकंजा कसने का मन बनाया है. ऐसे में अघोषित आय, सोना-चांदी से लेकर कीमती डिजिटल वस्तुएं और गुप्त संपत्ति तक ट्रैक की जा सकेगी.
इसमें ये प्रावधान है कि जांच के दौरान सहयोग नहीं करने पर अधिकारी फाइल्स और डेटा अनलॉक कर पाएंगे, पासवर्ड बायपास कर सकेंगे और सिक्योरिटी सेटिंग्स ओवरराइड कर पाएंगे. अभी तक जो नियम है उसके मुताबिक, आयकर अधिकारी किसी के यहां पर छापेमारी के दौरान लैपटॉप या हार्ड ड्राइव तो जब्त कर सकते हैं, परंतु डिजिटल डेटा तक उनकी सीधी पहुंच में कानूनी बाधाएं रहती हैं.
नया आयकर बिल का सेक्शन 247 कहता है कि अधिकार सिर्फ टैक्स चोरी के मामलों में डिजिटल डेटा की जांच कर पाएंगे लेकिन ये सिर्फ उन्हीं मामलों में लागू होगा जहां पर अघोषित संपत्ति या फिर आय की सही जानकारी न हो.
[ad_2]
व्हाइट हाउस के पास फिसला बच्चे का पैर, सीक्रेट सर्विस एजेंट ने तुरंत किया ये काम
[ad_1]
White House Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति का घर जिसे दुनिया भर में व्हाइट हाउस के नाम से जाना जाता है. इसकी सुरक्षा चाक चौबंद होती है. इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से गिना जाता है. कहा जाता है यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के एजेंट लगे हुए होते हैं. जो कि अपने आप में काफी खतरनाक होते हैं.
लेकिन कई बार व्हाइट हाउस में ऐसी घुसपैठ हो जाती है. जो आप सोच भी नहीं सकते. एक छोटे से बच्चे ने अमेरिकी राष्ट्रपति के घर यानी व्हाइट हाउस में घुसा और उसका पैर फिसल गया. इतने में वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने कर दिया यह काम. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है काफी वायरल.
व्हाइट हाउस फिसला बच्चे का पैर
व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह में से एक है. यहां बिना इजाजत किसी को एंट्री नहीं मिलती. पूरी जांच और सुरक्षा के बाद ही कोई व्हाइट हाउस के अंदर दाखिल हो पता है. अगर कोई व्हाइट हाउस में घुसपैठ करने की कोशिश करता है. तो सीक्रेट सर्विस के एजेंट उसे मौके पर ही ढेर कर देते हैं. लेकिन इन दिनों व्हाइट हाउस में घुसपैठ की एक वीडियो सामने आई है. दरअसल व्हाइट हाउस में बहुत सा एरिया लॉन एरिया है.
यह भी पढ़ें: मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना वरना..छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में लिखा कुछ ऐसा कि नहीं रुकेगी आपकी हंसी
वहां काफी बाड़ भी है. इसी बाड़ में एक घुसकर एक बच्चा व्हाइट हाऊस में दाखिल हो गया. बच्चे बाड़ से निकलने के बाद फिसल गया. बच्चे को फिसलते हुए वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने देख लिया. उसके बाद बच्चे को गोद में उठाकर सीक्रेट सर्विस एजेंट ने वहां मौजूद अधिकारी को सौंप दिया. इसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: कोई तो रोक लो…जीजा के सामने सालियों ने किया ऐसा डांस, शर्म से पानी पानी हो गई दुल्हन- देखें वायरल वीडियो
सीक्रेट सर्विस ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को @tyler5mith नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे 7.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को उस सीक्रेट सर्विस कम्युनिकेशंस हेड एंथनी गुग्लिल्मी ने अपने आधिकारिक अकाउंट @SecretSvcSpox से भी पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है “बुधवार को शाम 6:30 बजे के बाद, यू.एस. सीक्रेट सर्विस के वर्दीधारी डिवीजन के अधिकारियों ने एक बच्चे को व्हाइट हाउस की उत्तरी बाड़ से फिसलते हुए देखा. अधिकारियों ने बिना किसी घटना के बच्चे को तुरंत उसके माता-पिता से मिलवाया.”
यह भी पढ़ें: पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो