KKR-LSG मैच की बदली तारीख, BCCI को अचानक लेना पड़ा फैसला; डिटेल में समझें पूरा मामला

[ad_1]

KKR vs LSG IPL 2025 Match Rescheduled: IPL 2025 में 6 अप्रैल को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की तारीख बदल दी गई है. अब यह मैच 6 अप्रैल के बजाय 8 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह आईपीएल 2025 का 19वां मैच होगा, जिसकी तारीख पहले 6 अप्रैल रखी गई थी. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खुद कोलकाता-लखनऊ मैच की तारीख बदले जाने की खबर सुनाई है.

शुक्रवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्टेटमेंट जारी करके बताया, “क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से कोलकाता पुलिस ने मांग की थी, जिसमें रामनवमी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मांग रखी गई थी. उसी मांग के बाद कोलकाता-लखनऊ के मैच को अब 8 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे करवाया जाएगा. बाकी के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है.”

6 अप्रैल को होगा सिर्फ एक मैच

IPL 2025 के शेड्यूल में बदलाव से पहले 6 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन दो मैच खेले जाने थे. दोपहर के समय लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खेला जाना था. वहीं शाम के समय सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच खेला जाना था. चूंकि KKR-LSG मैच की तारीख बदल कर 8 अप्रैल कर दी गई है, इसलिए अब 6 अप्रैल को सिर्फ हैदराबाद बनाम गुजरात मैच ही खेला जाएगा.

8 अप्रैल को डबल धमाल

एक तरफ कोलकाता-लखनऊ मैच अब 8 अप्रैल दोपहर को करवाया जाएगा. इसी दिन शाम के समय चेन्नई सुपर किंग्स भी एक्शन में नजर आएगी, जिसकी भिड़ंत पंजाब किंग्स से होने वाली है. बता दें कि लखनऊ और कोलकाता अभी तक IPL 2025 में दो-दो मैच खेल चुकी हैं और दोनों को अभी तक एक-एक जीत नसीब हुई है.

यह भी पढ़ें:

RCB के कप्तान की दहाड़, जीत लिया विराट कोहली का भरोसा; CSK के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक

हार्ट अटैक के बाद तमीम इकबाल को अस्पताल से छुट्टी, लेकिन अभी टला नहीं खतरा; अब भी है जान का खतरा!

[ad_2]

Shani Transit 2025 Solar Eclipse: शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण आपकी राशि में तूफान लाएगा?

[ad_1]

Shani Transit 2025 Solar Eclipse: 29 मार्च 2025 को दो महत्त्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं एक साथ हो रही हैं. शनि का राशि परिवर्तन (Saturn Transit 2025) और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025). ये दोनों घटनाएं केवल खगोलीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष, राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालने वाली हैं. कैस, आइए जानते हैं-

शनि का राशि परिवर्तन (Saturn Transit 2025)

  • तिथि: 29 मार्च 2025
  • शनि का गोचर: कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश.
  • प्रभाव की अवधि: लगभग ढाई वर्ष तक.

शनि का राशि परिवर्तन 12 राशियों पर प्रभाव

मेष (Aries)

करियर: नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं, ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा.
आर्थिक स्थिति: खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन धन लाभ भी होगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी.
परिवार: घर में शुभ कार्य हो सकते हैं.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ (Taurus)

करियर: प्रमोशन के योग बन रहे हैं.
आर्थिक स्थिति: धन संचय पर ध्यान दें.
लव लाइफ: अविवाहित लोगों के लिए विवाह योग.
परिवार: कुछ पारिवारिक विवाद हो सकते हैं.
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें.

मिथुन (Gemini)

करियर: जॉब में बदलाव के योग हैं.
आर्थिक स्थिति: आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.
लव लाइफ: रिश्तों में मजबूती आएगी.
परिवार: किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.
उपाय: गणपति बप्पा की पूजा करें.

कर्क (Cancer)

करियर: करियर में स्थिरता बनी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: फालतू खर्च से बचें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखें.
परिवार: सुख-शांति बनी रहेगी.
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

सिंह (Leo)

करियर: कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी.
आर्थिक स्थिति: अच्छा धन लाभ हो सकता है.
लव लाइफ: पुराने रिश्ते सुधरेंगे.
परिवार: पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें.
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें.

कन्या (Virgo)

करियर: नई योजनाओं पर काम करें.
आर्थिक स्थिति: निवेश करने के लिए शुभ समय.
लव लाइफ: प्रेमी से मतभेद हो सकते हैं.
परिवार: पारिवारिक सुख मिलेगा.
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें.

तुला (Libra)

करियर: कार्यस्थल पर पहचान बढ़ेगी.
आर्थिक स्थिति: नई संपत्ति खरीद सकते हैं.
लव लाइफ: शादी के योग बन सकते हैं.
परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं.
उपाय: रुद्राभिषेक करें.

वृश्चिक (Scorpio)

करियर: कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं.
आर्थिक स्थिति: समझदारी से खर्च करें.
लव लाइफ: लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा.
परिवार: माता-पिता का स्वास्थ्य ध्यान रखें.
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें.

धनु (Sagittarius)

करियर: नई सफलता मिलेगी.
आर्थिक स्थिति: फाइनेंशियल प्लानिंग करें.
लव लाइफ: पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे.
परिवार: घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं.
उपाय: शनि देव को प्रसाद चढ़ाएं.

मकर (Capricorn)

करियर: नई ऊंचाइयां छू सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: निवेश का सही समय.
लव लाइफ: शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं.
परिवार: परिवार से सहयोग मिलेगा.
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र जाप करें.

कुंभ (Aquarius)

करियर: मेहनत का फल मिलेगा.
आर्थिक स्थिति: बिजनेस में लाभ होगा.
लव लाइफ: प्रेम जीवन सुखद रहेगा.
परिवार: घर में नई खुशखबरी मिल सकती है.
उपाय: शनि देव की उपासना करें.

मीन (Pisces)

करियर: नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
लव लाइफ: रोमांस में नयापन आएगा.
परिवार: परिवार के साथ समय बिताएं.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.

सूर्य ग्रहण 2025: क्या होगा असर?

  • तिथि: 29 मार्च 2025 (चैत्र अमावस्या)
  • समय: दोपहर 2:21 PM से शाम 6:14 PM तक
  • भारत में दृश्यता: नहीं (मुख्यतः यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका में दिखेगा)

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव

  1. प्राकृतिक आपदाओं की संभावना – भूकंप, समुद्री तूफान, ग्लोबल वार्मिंग प्रभाव.
  2. अर्थव्यवस्था पर असर – बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है.
  3. राजनीतिक हलचल – कई देशों में सत्ता परिवर्तन संभव.
  4. स्वास्थ्य संकट – संक्रमण या नई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

भारत और विश्व पर प्रभाव

वैश्विक राजनीति पर असर

  • अमेरिका, रूस और चीन अपनी नीतियों में बदलाव कर सकते हैं.
  • भारत में राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं..

शेयर बाजार पर प्रभाव

ग्रहण के पहले अस्थिरता रहेगी, लेकिन बाद में मजबूती आएगी. सेंसेक्स और निफ्टी में तेज़ उतार-चढ़ाव संभव. क्रिप्टो करेंसी में भारी गिरावट की संभावना.

जलवायु परिवर्तन और आपदाएं

भूकंप, बाढ़, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं. ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव और तेज होंगे.

बचाव और उपाय

  • ग्रहण काल में भोजन और पानी न लें.
  • मंत्र जाप करें: ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र.
  • शनिवार को गरीबों को काले तिल और उड़द दान करें.
  • राशि अनुसार उपाय अपनाएं.

29 मार्च 2025 को होने वाला शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है. आने वाले दिनों में राजनीतिक, आर्थिक और प्राकृतिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. व्यक्तिगत जीवन में भी शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण की घटना जीवन में नए अनुभव कराने आ रही है. सावधानी और उचित उपायों से इसका सकारात्मक लाभ उठाया जा सकता है.

[ad_2]

युद्ध विराम के बाद पहली बार इजरायल ने बेरूत पर किया हमला, हिजबुल्लाह के ठिकाने को बनाया निशाना

[ad_1]

Israel-Hezbollah Conflict: इजरायल ने शुक्रवार (28 मार्च,2025 ) को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हवाई हमला किया. बीते साल नवंबर में इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष विराम के बाद लेबनान की राजधानी पर ये इजरायल का पहला हमला है. इस हमले में इजरायल ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के गढ़ दहियाह में स्थित एक ड्रोन स्टोरेज ठिकाने को निशाना बनाया.

बेरूत में एक बड़ा विस्फोट हुआ और क्षेत्र से धुआं उठता देखा गया. यह इलाका दो स्कूलों के पास एक रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेंटर है. इजरायली सेना ने दावा किया कि हिजबुल्लाह नागरिक क्षेत्रों का उपयोग कवर के रूप में करता है, इसलिए हमले से पहले निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी गई थी.

सीमा पर तनाव: इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच बढ़ती हिंसा
यह हमला तब हुआ जब लेबनान से उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे गए. इसके बाद, इजरायल ने बेरूत के उपनगरों के कुछ हिस्सों को खाली करने की चेतावनी दी थी. हिजबुल्लाह ने रॉकेट फायर की ज़िम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और इजरायल पर झूठे बहाने से हिंसा बढ़ाने का आरोप लगाया. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा, “अगर इजरायली नागरिकों को शांति नहीं मिलेगी, तो बेरूत में भी शांति नहीं होगी.” इजरायल ने यह भी साफ कर दिया कि वह उत्तरी इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा.

लेबनान की प्रतिक्रिया
लेबनान सरकार ने सभी स्कूल और विश्वविद्यालय बंद करने का आदेश दिया है, क्योंकि हमले के बाद नागरिकों में दहशत फैल गई. लोगों को पैदल और वाहनों से भागते देखा गया. राष्ट्रपति जोसेफ औन ने पेरिस से बयान जारी करते हुए इस हमले की निंदा की और इसे “फ्रांस और अमेरिका की ओर से मध्यस्थता किए गए युद्धविराम का उल्लंघन” करार दिया.

इजरायली हमले में तीन लोगों की मौ
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस-प्लास्चर्ट ने इसे “बेहद चिंताजनक” बताया और कहा,”क्षेत्र एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और इसे तत्काल कूटनीतिक समाधान की जरूरत है.”

गाजा संघर्ष की कड़ी से जुड़ा तनाव
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 251 बंधकों को पकड़ लिया गया. इसके जवाब में, इजरायल ने गाज़ा पर भीषण हमले किए, जिससे 50,000 से अधिक मौतें हुईं. इजरायल ने ऐलान किया है कि वह हमास के बचे हुए बंधकों की रिहाई और गाजा पर नियंत्रण मिलने तक सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा. वहीं, हमास स्थायी युद्धविराम, कैदियों की अदला-बदली और गाज़ा से इजरायली सेना की वापसी की मांग कर रहा है. हालांकि, युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल लेबनान के कई हिस्सों में हमले कर रहा है. हाल ही में हुए एक अन्य हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

[ad_2]

आंगनबाड़ी है WWE का अखाड़ा? महिला टीचर्स में भयंकर दंगल देख यूजर्स बोले- दोनों को मुर्गी बना दो

[ad_1]

Trending Video: आपने कॉलेज या स्कूलों में दो लड़कियों के बीच जबरदस्त लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे. लड़कियों की लड़ाई हमेंशा चोटी नोंचने से शुरू होती है और जिसने एक बार चोटी पर पकड़ मजबूत बना ली, जीत भी उसकी ही होती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो किसी स्कूल या कॉलेज का नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के किसी प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. 

वीडियो में यह प्राथमिक विद्यालय WWE की रिंग बना नजर आ रहा है, जहां दो महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़े लड़ती दिखाई दे रही हैं. शुरुआत में लगता है कि यह बच्चों की लड़ाई है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति साफ होती और पता चलता है कि यह बच्चों की नहीं, बल्कि दो अधेड़ उम्र की महिलाओं के बीच फाइट है. 

बीच में बच्चों ने साफ कर लिया हाथ

वीडियो की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय के गलियारे से होती है. बच्चों की भीड़ में दो लड़कियां एक-दूसरे के बाल पड़के झगड़ती दिखाई देती हैं. पहले तो लगता है कि यह स्कूल की दो बच्चियों के बीच लड़ाई है, लेकिन थोड़ी ही देर में समझ आ जाता है ये बच्चे नहीं बल्कि स्कूल की दो महिला पहलवान हैं, जो अपने दांव-पेंच दिखा रही हैं. इस दौरान कुछ बच्चे भी लड़ाई में हाथ साफ करते दिखाई देते हैं. कुछ देर बाद कुछ महिलाएं आकर दोनों की लड़ाई शांत कराती हैं. 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हा रहे इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. वीडियो अब तक हजारों लोग देख चुके हैं तो कईयों ने इस पर कमेंट भी करे हैं. एक यूजर ने कमेंट्स करते हुए लिखा, पैरों को जबरदस्त लॉक लगाया गया है. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये एवेंजर्स का देसी वर्जन है. वहीं एक ने लिखा, भयंकर कलेश चल रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये औरतों के हाथ क्यों इतने चलने लगे हैं आजकल. तो वहीं एक ने लिखा, दोनों को मुर्गी बना दो. 

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे स्कूटी पर बैठे थे बाप-बेटे, अचानक लग गई आग; वीडियो देख यूजर्स के उड़ गए होश


ONGC के शेयर देने वाले हैं जोरदार मुनाफा! 52 फीसदी बढ़ सकती है कीमत

[ad_1]

अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो ONGC पर नज़र रखना जरूरी है. दरअसल, Jefferies ने ONGC के लिए ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 375 रुपये प्रति शेयर रखा है. यानी मौजूदा स्तर से 52 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है.

शानदार है ONGC का भविष्य!

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ONGC के शेयर को लेकर उत्साहजनक भविष्यवाणी की है. फर्म ने कंपनी के शेयर पर ‘खरीदें’ (BUY) की रेटिंग जारी करते हुए 375 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट प्राइज तय किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि गैस और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से कंपनी को लाभ होगा, जिससे FY25 से FY27 के बीच कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि होने की उम्मीद है.

आपको बता दें, ONGC ने FY26 से FY30 के बीच उत्पादन में 10-12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि का लक्ष्य रखा है, जिसका मुख्य आधार मुंबई हाई क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि होगी. जेफरीज की रिपोर्ट में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि BP कंपनी द्वारा इराक के रुमैला ऑयल फील्ड में समान भूवैज्ञानिक संरचना वाले क्षेत्र में 40 प्रतिशत उत्पादन वृद्धि हासिल करना ONGC के लिए एक पॉजिटिव अप्रोच है.

ONGC के शेयर क्यों उड़ान भर सकते हैं?

दरअसल, Jefferies का मानना है कि तेल और गैस की कीमतों में सुधार की वजह से ONGC के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आ सकता है. इसके अलावा, FY25-27 के बीच EPS (Earnings Per Share) में 14 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हो सकती है.

ONGC का प्रोडक्शन ग्रोथ प्लान

माना जा रहा है कि मुंबई हाई ONGC को प्रोडक्शन बूस्ट देगा. दरअसल, ONGC का लक्ष्य FY26-30 के बीच 10-12 फीसदी कंपाउंडेड ग्रोथ हासिल करना है. इसके अलावा, 2025 के मध्य तक ONGC के क्रूड और गैस उत्पादन में 5-6 फीसदी सालाना ग्रोथ देखने को मिलेगी. वही, ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) पहले ही Rumaila ऑयल फील्ड में 40 फीसदी प्रोडक्शन ग्रोथ हासिल कर चुका है. BP को ONGC के टेक्निकल सर्विस पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है, जिससे प्रोडक्शन में बड़ा उछाल आ सकता है.

ONGC के लिए BP की सफलता क्यों अहम है?

दरअसल, मुंबई हाई और इराक का Rumaila ऑयल फील्ड, ये दोनों भूगर्भीय रूप से समान हैं. BP ने 8 साल में Rumaila की उत्पादन क्षमता 40 फीसदी बढ़ाई थी. अगर ONGC मुंबई हाई में इसी मॉडल को अपनाता है, तो कुल रिकवरी दर 30 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी तक जा सकती है.

ONGC को बड़ा फायदा

ONGC को उम्मीद है कि FY26 तक 20 फीसदी गैस उत्पादन नए प्राइसिंग सिस्टम के तहत आएगा ($8.5/mmbtu) और FY30 तक 100 फीसदी उत्पादन इस दर पर होगा. वहीं, बेस नॉमिनेशन फील्ड गैस की कीमतों में हर साल $0.25/mmbtu की वृद्धि होगी, जिससे कंपनी का लाभ मार्जिन और मजबूत होगा.

क्रूड बिजनेस में भी बड़ा मुनाफा

रिपोर्ट के अनुसार, ONGC यह मानकर चल रहा है कि जब तक क्रूड की कीमत $100/bbl से नीचे रहेगी, तब तक विंडफॉल टैक्स नहीं लगेगा. इससे विदेशी कंपनियों को निवेश करने में आसानी होगी. इसके अलावा, ONGC की Ayana Power में हुई नई डील सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उसके विस्तार की ओर इशारा करती है. ONGC का लक्ष्य 14 फीसदी इक्विटी रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (IRR) हासिल करना है, जिससे कंपनी को लॉन्ग टर्म में स्थिर मुनाफा मिल सके.

क्या ONGC में निवेश करना फायदेमंद होगा?

Jefferies का कहना है कि ONGC के शेयरों में अभी बहुत संभावनाएं हैं. अगर कंपनी अपने प्रोडक्शन ग्रोथ प्लान और गैस-क्रूड प्राइसिंग रिफॉर्म्स पर सही तरीके से अमल करती है, तो निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

मीन अप्रैल मासिक राशिफल, क्रोध बना बनाया काम बिगाड़ सकात है, धैर्य रखें

[ad_1]

Pisces April Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, अप्रैल (April  2025) का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Meen Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि अप्रैल का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला रहने वाला है. इस माह आपको अपने किसी भी काम को कल पर टालने से बचना चाहिए अन्यथा पास आई सफलता भी दूर हो जाएगी. माह की शुरुआत में छात्राें का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है. जो लोग विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत है, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

नौकरीपेशा लोगों को इस माह अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाजुला कर चलने की आवश्यकता रहेगी. थोड़ी सी उत्तेजना या क्रोध से आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है, यह बात आपको माह के मध्य में विशेष रूप से ध्यान रखनी होगा. यह समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है, ऐसे में इस दौरान खूब सोचने-समझने के बाद बोलें या फिर कोई बड़ा कदम उठाएं.

माह के उत्तरार्ध में आपको आर्थिक लाभ के अवसर तो मिलेंगे लेकिन आप उनका सही से उपयोग नहीं कर पाएंगे. इस बात को लेकर आपका मन इस दौरान दु:खी रहेगा. हालांकि जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा और आपको तमाम तरह की समस्याओं से उबारने में मदद करेगा. प्रेम संबंध से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें.

उपाय: गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पूजन सामग्री का दान करें.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 2025 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, इतने लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

[ad_1]

मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज, 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसे छात्र राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी.

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी

एमपी बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख की पुष्टि की है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि परीक्षा परिणाम 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

पास होने के लिए चाहिए 33% अंक

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. प्रत्येक विषय में 100 में से 33 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

22 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में कुल 22,85,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. इनमें सरकारी स्कूलों के अलावा, प्राइवेट स्कूल और मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने और ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया था.   

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

करोड़ों के मालिक हैं ‘सिकंदर’ के विलेन, कभी कटप्पा बनकर जीता था दिल

[ad_1]

Sathyaraj Net Worth: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का हर किसी को इंतजार है. 30 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड किरदार में दिखेंगी तो वहीं विलेन के तौर पर रणदीप हुड्डा के साथ साउथ एक्टर सत्यराज स्क्रीन पर टक्कर देते दिखेंगे. बंपर हिट ‘बाहुबली’ में सत्यराज ने कटप्पा का किरदार निभाकर करोड़ों फैन्स को दीवाना बना दिया था. आज आपको बताएंगे एक्टर सत्यराज के बारे में कुछ दिलचस्प पहलू.

बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे सत्यराज

साल 1954 में कोयंबटूर में पैदा हुए सत्यराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. सत्यराज की मां और परिवार उनके फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के खिलाफ थीं. साल 1976 में एक्टर बनने के लिए सत्यराज ने घर छोड़ दिया था. फिर उन्होंने एक्टिंग के लिए काफी संघर्ष भी किया.

200 फिल्मों में काम कर चुके हैं सत्यराज

इसके बाद सत्यराज ने साउथ सिनेमा में कदम रखा. यहां उन्होंने ज्यादातर तमिल सिनेमा में काम किया है. अभी तक सत्यराज करीब 200 फिल्मों में काम कर चुके हैं. कटप्पा के किरदार ने उन्हें पैन इंडिया फेमस कर दिया था. इस किरदार को सत्यराज के करियर में एक अहम मोड़ माना जाता है.

कितनी है कटप्पा की नेटवर्थ?

सत्यराज की नेटवर्थ की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 80 करोड़ के आसपास की संपत्ति के मालिक हैं. आज वो साउथ सिनेमा का फेमस चेहरा है. इसलिए सत्यराज एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा सत्यराज ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म सिकंदर’ ?

बात करें फिल्म ‘सिकंदर’ की तो इसमें सत्यराज बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के सामने विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, रणदीप हुड्डा के अलावा काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें –

डेटिंग की खबरों के बीच शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन को विश किया बर्थडे, बोलीं – ‘बहुत सारा प्यार’

 

[ad_2]

BSNL ने मचाई धूम, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, 700GB से अधिक डेटा

[ad_1]

BSNL Recharge Plan: अपने यूजर्स को सस्ते रिचार्ज प्लान देने में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का कोई मुकाबला नहीं है. देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी कम कीमत वाले प्लान्स में शानदार बेनेफिट देती है. आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालभर के लिए भरपूर डेटा देता है. एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको अगले साल मार्च तक वैलिडिटी और डेटा की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

BSNL का 1,515 रुपये का डेटा पैक

देश की एकमात्र सरकारी कंपनी 1,515 रुपये का डेटा पैक पेश करती है. इस पैक में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ यूजर्स रोजाना 2GB डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं. यानी इस पैक में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. बता दें कि यह एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है. यह पैक लगभग 4 रुपये की डेली लागत में यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी के साथ छप्परफाड़ डेटा दे रहा है. Jio और Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों के पास इस कीमत में लंबी वैलिडिटी और इतने डेटा वाला कोई प्लान नहीं है.

स्पेशल ऑफर के तहत फ्री मिल रही एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

होली के मौके पर BSNL ने 1499 रुपये के रिचार्ज प्लान पर स्पेशल ऑफर का ऐलान किया था. यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान के साथ 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी फ्री देने की घोषणा की थी. इस ऑफर के तहत अब 1499 रुपये में 336 की जगह 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. प्लान के अन्य बेनेफिट की बात करें तो रोजाना 100 SMS और देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. SMS और कॉलिंग का फायदा पूरे 365 दिनों तक उठाया जा सकता है. इस प्लान के साथ कुल 24GB डेटा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

इस मामले में ChatGPT से आगे निकला DeepSeek, भारतीयों को भी खूब लुभा रहा

[ad_2]

नेपाल में राजशाही के लिए हिंसक प्रदर्शन, सड़क पर उतरी सेना, काठमांडू में आगजनी के बाद कई इलाकों

[ad_1]

Curfew In Many Areas Of Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार  (28 मार्च,2025 ) को राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया. नेपाल-त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आज रात 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिंसा तब बढ़ी जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने एक बिजनेस कॉम्प्लेक्स, शॉपिंग मॉल, एक राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय और एक मीडिया हाउस की इमारत को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक घटना में 12 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.

हजारों प्रदर्शनकारियों ने की सड़कों पर रैली
दरअसल, शुक्रवार (28 मार्च,2025 ) को हुए इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में राजशाही समर्थक शामिल हुए. इस प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) और अन्य राजशाही समर्थक समूहों ने किया. प्रदर्शनकारी नेपाल के राष्ट्रीय झंडे लहरा रहे थे और उनके हाथों में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीरें थीं. वे “राजा आओ, देश बचाओ” और “हमें राजशाही वापस चाहिए” जैसे नारे लगा रहे थे. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया है.

नेपाल में राजशाही की बहाली की बढ़ती मांग
नेपाल ने 2008 में एक संसदीय घोषणा के तहत अपनी 240 साल पुरानी राजशाही समाप्त कर देश को संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था. हालांकि, हाल के महीनों में कुछ समूह फिर से राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं. यह मांग तब और तेज हो गई जब पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस पर एक वीडियो संदेश जारी कर सार्वजनिक समर्थन की अपील की थी.

नेपाल सरकार का कर्फ्यू आदेश
नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू ने स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया. समय: 3:25 PM से रात 10:00 PM तक काठमांडू महानगरपालिका के चार किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन, धरना और आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है.

प्रतिबंधित क्षेत्र:
गौशाला से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मैत्रीधारा, तिनकुने, कोटेश्वर
कोटेश्वर से जडिबुटी पुल और बालकुमारी पुल
बानेश्वर चौराहे से शंखमुल पुल
गौशाला चौराहे से नया बानेश्वर चौक

सुरक्षा कड़ी, नेपाली सेना तैनात
झड़प के बाद काठमांडू की सड़कों पर नेपाली सेना की तैनाती शुरू कर दी गई है. प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग क्यों बढ़ रही है?
नेपाल ने 2008 में संसद द्वारा राजशाही को समाप्त कर धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना की थी. हालांकि, हाल के महीनों में राजशाही की वापसी की मांग तेज हो गई है. इसका प्रमुख कारण पूर्व राजा ग्यानेंद्र शाह की जनता से समर्थन की अपील मानी जा रही है, जिसे उन्होंने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया था.

पूर्व राजा ग्यानेंद्र का बढ़ता जन समर्थन
इस महीने की शुरुआत में जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र धार्मिक यात्रा से लौटे, तो त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रदर्शनकारियों ने “राजा वापस आओ, देश बचाओ” और “हमें राजशाही चाहिए” जैसे नारे लगाए. कुछ समर्थकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी ग्यानेंद्र के साथ प्रदर्शित कीं, जो नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को और बल देती हैं.

नेपाल में राजशाही समर्थन की लहर
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नेपाल में हिंदू राजशाही की बहाली की मांग अब एक मजबूत आंदोलन का रूप ले रही है. इसका प्रमुख कारण देश में भ्रष्टाचार, आर्थिक गिरावट और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर जनता में बढ़ती नाराजगी है. 2008 के बाद से नेपाल में 13 से अधिक सरकारें बदलीं, लेकिन राजनीतिक स्थिरता नहीं आई. जनता का एक बड़ा वर्ग मानता है कि राजशाही शासन में देश अधिक स्थिर और संगठित था. 

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

[ad_2]