तुला मार्च मासिक राशिफल, काम के लिए की भागदौड़ सुखद परिणाम देगी
[ad_1]
Libra March Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मार्च (March 2025) का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Tula Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
तुला राशि के जातकों के लिए महीने में अपने कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरा आप अपनी कल्पना को हकीकत में बदलने के लिए आप कार्यस्थल पर कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे. खास बात यह कि आपके द्वारा किया जाने वाला परिश्रम और भागदौड़ सुखद परिणाम देने वाला रहेगा.
इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे. घर और बाहर आपकी छवि बेहतर बनेगी. लोग आपकी बातों पर न सिर्फ भरोसा करेंगे बल्कि उसे मानेंगी भी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा और बाजार में उनकी साख बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी.
दूसरे सप्ताह में आपको किसी भी प्रकार नियम-कानून तोड़ने से बचना होगा. किसी के उकसावे में आकर कोई गलत काम या झूठी गवाही आदि देने से बचें. इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करने से पहले ठीक से पढ़ और समझ लें अन्यथा आपको भविष्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
यह समय सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा कम अनुकूल रहने वाला है. माह के मध्य में माह के मध्य में आपके सिर पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी और बड़े खर्च आ सकते हैं. इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा. इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी.
माह के उत्तरार्ध में आपको पैसों की किल्लत से जूझना पड़ सकता है, जिससे बचने के लिए आपको धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से समय अनुकूल है. कठिन समय में आपका लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी आपके साथ साए की तरह बना रहेगा. खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
उपाय: देवी दुर्गा की पूजा में शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर चालीसा का पाठ करें.
Holika Dahan 2025: होली पर भद्रा का साया, होलिका दहन का सही मुहूर्त, तारीख यहां देखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है दाखिला? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
[ad_1]
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) संसद के एक अधिनियम, केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम 2014 (2014 की संख्या 35) द्वारा अस्तित्व में आया. विश्वविद्यालय 3 फरवरी 2016 को फंक्शनल हो गया. बिहार के मोतिहारी में स्थित यह यूनिवर्सिटी महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के ऐतिहासिक स्थल के नजदीक है. विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना और गांधीवादी मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा का समन्वय करना था.
500 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में बनी है यूनिवर्सिटी
शुरुआती दिनों में विश्वविद्यालय सीमित संसाधनों और अस्थाई परिसर से अपनी यात्रा शुरू की थी. धीरे-धीरे विस्तार करते हुए अब यह 500 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है. शुरुआत में केवल कुछ पाठ्यक्रमों के साथ शुरू हुआ यह विश्वविद्यालय अब विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रम प्रदान करता है.
इस तरह से होता है एडमिशन
एमजीसीयू में प्रवेश प्रक्रिया काफी पारदर्शी और व्यवस्थित है. स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश मुख्य रूप से 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होता है, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है. विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा देनी होती है. इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दाखिला दिया जाता है. स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए, प्रवेश परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा भी ली जाती है. विशेष श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग छात्रों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान है.
40 से अधिक विभाग चल रहे हैं यूनिवर्सिटी में
वर्तमान में विश्वविद्यालय में कई फैकल्टी के अंतर्गत 40 से अधिक विभाग हैं, जो विभिन्न पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं. फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, फिलॉसफी, मनोविज्ञान जैसे विषय शामिल हैं. साइंस फैकल्टी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान के पाठ्यक्रम हैं. कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीकॉम, एमकॉम, एमबीए, वित्त प्रबंधन के कोर्स हैं. इसके अलावा एजुकेशन फैकल्टी में बीएड, एमएड, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में अंतरराष्ट्रीय संबंध, क्षेत्रीय अध्ययन और गांधीवादी अध्ययन में गांधीवादी विचार, शांति अध्ययन, संघर्ष समाधान के पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं.
ये कोर्स भी पढ़ाए जाते हैं यूनिवर्सिटी में
विशेष रूप से, विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, और जलवायु परिवर्तन अध्ययन जैसे नए-युग के पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं, जो छात्रों को आधुनिक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं. एमजीसीयू की फीस स्ट्रक्चर अन्य निजी विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी किफायती है, जो इसके ‘सभी के लिए शिक्षा’ के दर्शन को दर्शाता है.
ये लगती है फीस
M.A./M.Sc.मैथ्स, M.A. (अर्थशास्त्र/राजनीति विज्ञान/समाजशास्त्र/अंग्रेजी/हिन्दी/गांधी अध्ययन/संस्कृत/शिक्षा/लोक प्रशासन), B.L.I.Sc, B.A. (जे.एम.सी), B.Com.(H) और M.Com. के लिए प्रति सेमेस्टर लगभग 5 हजार से 9 हजार रुपये, पेशेवर पाठ्यक्रम B.Tech. और MBA के लिए प्रति सेमेस्टर लगभग 15 हजार-25 हजार रुपये जबकि M.Tech. (Comp. Science) की फीस 12 हजार रुपये और पीएचडी के लिए प्रति सेमेस्टर लगभग 16 हजार से 19 हजार रुपये शुल्क है. M.Sc. (Life Sciences)M.Sc.(Physics/ Chemistry) की फीस 6500 से 9 हजार निर्धारित है. विश्वविद्यालय मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और शुल्क में छूट के विभिन्न प्रावधान भी प्रदान करता है. SC/ST/OBC श्रेणियों के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार शुल्क में विशेष रियायत दी जाती है.
यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड में सूखा मिटाने में इस यूनिवर्सिटी का रहा है अहम योगदान, जानिए कैसे होता है एडमिशन?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
PAK के खिलाफ अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा तालिबान, इस्लामाबाद ने काबूल से लगाई ये गुहार
[ad_1]
US Weapon in Afghanistan Pakistan : अफगान तालिबान पाकिस्तान में हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों को इस्तेमाल कर रहे हैं. यह वही हथियार हैं जो साल 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के दौरान अमेरिका ने वहां से वापसी के वक्त जल्दबाजी में छोड़ दिए थे. इन हथियारों को लेकर अब पाकिस्तान ने अब गहरी चिंता जताई है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने शुक्रवार (28 फरवरी) को अपने वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफगानिस्तान में बसे आतंकवादी पाकिस्तान में हमला करने के लिए अमेरिका के इन अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय समुदाय और काबूल से लगाई समाधान की गुहार
प्रवक्ता ने कहा, “हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अफगान अधिकारियों से इस चिंता का समाधान निकालने की गुहार लगाई है. पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ सहयोगात्मक संबंधों की उम्मीद करता है, लेकिन इसमें पड़ोसी देश में आतंकवादी पनाहगाहों की मौजूदगी सबसे बड़ी समस्या है.” उन्होंने पाकिस्तान की ओर से अफगान अधिकारियों के साथ इन मुद्दों को उठाते रहने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है.
तोरखम सीमा को लेकर क्या बोले शफकत अली खान?
प्रवक्ता शफकत अली खान ने तोरखम सीमा को बंद करने के संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण पाकिस्तान को ऐसा कदम उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि अफगान पक्ष पाकिस्तान की ओर एक सीमा चौकी बनाने की कोशिश कर रहा था. फिर भी पाकिस्तान ने अफगान अधिकारियों से एकतरफा कार्रवाई करने के बजाए संयुक्त समन्वय समिति की बैठकों जैसे द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से ऐसे मुद्दों का समाधान करने की गुहार लगाई है. इसके साथ उन्होंने इस मामले का समाधान बातचीत के जरिए होने की उम्मीद जताई.
इसके अलावा खान ने कहा कि अमेरिकी F-16 जेट विमानों की निगरानी कार्यक्रम पाकिस्तान-अमेरिकी रक्षा सहयोग की एक नियमित विशेषता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस सहयोग के जारी रहने का स्वागत करता है. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी में अवैध रूप से रह रहे 8 अप्रवासियों को गुरुवार (27 फरवरी) को वापस भेज दिया गया है.
पाकिस्तान ने अमेरिका को दी धमकी
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिका को धमकी दी है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका में पुनर्वास की प्रतिक्षा कर रहे उन सभी अफगानों को अपने देश से डिपोर्ट कर देगा, जिनके स्थानांतरण की निर्धारित समय सीमा पूरी नहीं हुई या उनके मामले खारिज कर दिए गए.
यह भी पढ़ेंः ट्रंप से बहस करना पड़ा जेलेंस्की को पड़ा भारी! यूक्रेन को मिल रही मदद पर रोक लगाएगा US, एलन मस्क ने भी कही ये बात
[ad_2]
कम कीमत में चाहिए सालभर की वैलिडिटी? BSNL का यह प्लान है परफेक्ट, डेटा और कॉलिंग की भी सुविधा
[ad_1]
BSNL Recharge Plan: आजकल महंगे रिचार्ज में मोबाइल यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. निजी कंपनियों ने प्लान के पैसे भी बढ़ा दिए हैं और वैलिडिटी भी कम कर दी है. इससे ग्राहकों पर दोहरी मार पड़ी है. इससे परेशान यूजर्स के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कई शानदार प्लान पेश कर रही है. कंपनी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है. आज हम एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जो सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है.
BSNL का 1,198 रुपये का प्लान
BSNL के प्लान में पूरे 365 दिन यानी सालभर की वैलिडिटी मिलती है. एक बार रिचार्ज कराने के बाद 2026 तक वैलिडिटी की चिंता करने की दूर हो जाएगी. यह प्लान सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ ही नहीं आता है बल्कि इसमें कई डेटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट भी मिलते हैं. इस प्लान में कंपनी हर महीने के लिए किसी भी नंबर पर 300 मिनट तक कॉलिंग की सुविधा दे रही है. इसी तरह हर महीने यूजर्स को 3GB डेटा और 30 SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जो वैलिडिटी के लिए बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से परेशान हो चुके हैं.
इस पैक में मिलता है लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा
अगर आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेली डेटा की भी जरूरत है तो BSNL का 1,515 रुपये का डेटा पैक लिया जा सकता है. इस पैक में 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ यूजर्स रोजाना 2GB डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं. यानी इस पैक में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. यह एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है. यह पैक लगभग 4 रुपये की डेली लागत में यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी के साथ छप्परफाड़ डेटा दे रहा है.
ये भी पढ़ें-
भारत में iPhone 16e के लिए चुकाने पड़ते हैं इतने पैसे, दुबई और अमेरिका में कितनी है कीमत? जानें अंतर
[ad_2]
‘क्रेजी’ की फीकी रही शुरुआत, पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
[ad_1]
Crazxy Box Office Collection Day 1: सोहम शाह ने अपनी 2018 की फिल्म ‘तुम्बाड’ के बाद खुद को एक बहुत टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है. वहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रेजी’ को लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. फिल्म को  दर्शकों और क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले थे. लेकिन ‘क्रेजी’ का शुरुआती दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘क्रेजी’ ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है?
‘क्रेजी’ ने ओपनिंग डे पर कितना किया कलेक्शन?
‘क्रेजी’ को गिरिश कोहली ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है. इस फिल्म में वन मैन आर्मी सोहम शाह की दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म की कहानी को भी खूब सराहा जा रहा है.  ‘क्रेजी’ में सस्पेंस और थ्रिलर की फिल डोज है. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है. दरअसल ‘क्रेजी’ को टिकट खिड़की पर पिछले दो हफ्तों से राज कर रही छावा से मुकाबला करना पड़ा है. छावा सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है ऐसे में ‘क्रेजी’ विक्की कौशल स्टारर फिल्म के आगे दम नहीं दिखा पाई है. वहीं अब सोहम शाह की फिल्म के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
• सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘क्रेजी’ ने रिलीज के पहले दिन 90 लाख की कमाई की है.
• हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.
‘क्रेजी’ क्या वसूल पाएगी बजट
‘क्रेजी’ की शुरुआत ठंडी रही है. हालांकि इसे क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है, लेकिन छावा से मुकाबला फिल्म के लिए भारी पड़ गया है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘क्रेजी’ 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है. ऐसे में इसकी फीकी ओपनिंग को देखते हुए इसके लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल लग रहा है. वैसे मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी. अब देखने वाली बात होगी कि शनिवार और रविवार को ‘क्रेजी’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा  परफॉर्म कर पाती है.
ये भी पढ़ें:-Oscar 2025: भारत में कब और कहां Live देख सकेंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2025? कौन होगा होस्ट? यहां एक क्लिक में जानें सब
[ad_2]
त्योहारी महीने में सस्ती होगी हवाई यात्रा! तेल कंपनियों ने घटाये हवाई ईंधन के दाम
[ad_1]
ATF Price Cut: होली और ईद के मौके पर हवाई यात्रा थोड़ी सस्ती हो सकती है. सरकारी तेल कंपनियों ने एयरलाइंस कंपनियों को राहत देते हुए हवाई ईंधन के दामों में कटौती का एलान किया है. घरेलू एयरलाइंस के लिए एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के दामों में 222 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती कर दी गई है. एटीएफ के दामों में कटौती के बाद घरेलू हवाई यात्रा सस्ता हो सकता है.
सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों की समीक्षा करते हुए एटीएफ की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है. एक मार्च 2025 से घरेलू एयरलाइंस कंपनियों के लिए हवाई ईंधन कीमतों में करीब 1.50 फीसदी की कटौती कर दी गई है. राजधानी दिल्ली में एटीएफ के दाम 222 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती के बाद अब 95311.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है जो पिछले महीने 95533.72 रुपये प्रति किलोलीटर थी. कोलकाता में घरेलू एयरलाइंस को अपने उड़ानों में एटीएफ भरवाने पर 97588 रुपये प्रति किलोलीटर का भुगतान करना होगा. मुंबई में नई कीमत एटीएफ की घटकर 89070 रुपये हो गई है जो पहले 85,318.90 रुपये थी जबकि चेन्नई में नई कीमत 98,567.90 रुपये हो गई है.
हवाई ईंधन के दामों में कटौती का असर फौरन देखने को मिलेगा. हवाई टिकट बुक करने पर आपसे घरेलू एयरलाइंस कंपनियां फ्यूल सरचार्ज वसूलती हैं. एटीएफ के दामों में कटौती के बाद फ्यूल सरचार्ज में कटौती हो सकती है. एयरलाइंस के ऑपरेशंस के कुल लागत में करीब 40 फीसदी हिस्सा एटीएफ की कीमतों का होता है और इसके घटने या बढ़ने से  एयरलाइंस की लागत भी प्रभावित होती है.
एक तरफ हवाई यात्रा सस्ते हवाई ईंधन के चलते सस्ती हो सकती है दूसरी ओर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) से उड़ान भरना और लैंडिंग आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है. जीएमआर समूह की अगुवाई वाली दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर डायल  (DIAL) ने इकनॉमी और बिजनेस क्लास के यात्रियों और व्यस्त एवं गैर-व्यस्त समय के लिए अलग-अलग User Fees लगाने का प्रस्ताव रखा है.
ये भी पढ़ें
[ad_2]
March 2025 Tarot Card Horoscope: मार्च का महीना कैसा रहेगा मेष से मीन राशि के लिए, पढ़ें टैरो क
[ad_1]
Tarot Card Predictions March 2025:मार्च माह की शुरूआत आज से हो रही है. नए माह का पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल. यहां जानें अपने राशि के अनुसार अपना साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल.
मेष मासिक टैरो राशिफल (Aries Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए महीना आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. विदेश से आय प्राप्त होने के संकेत हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत कर सकते हैं. राजनीतिक माहौल में आपका रुतबा बढ़ सकता है, जिससे आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो इस महीने पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगा. यदि आप किसी लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह समय सुधार का है. परिवार से भी प्रेम और सहयोग मिलेगा, जो आपके मनोबल को ऊंचा रखेगा. आपके लिए शुभ रंग लाल रहेगा, जो ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है. इसे अपने जीवन में शामिल करने से सकारात्मकता का अनुभव होगा. कार्य की अनुकूलता बनाए रखने के लिए, रोज सुबह पक्षियों को दाना डालें.
वृषभ टैरो मासिक राशिफल (Taurus Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए महीना आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा. इस महीने सलाह है कि किसी को उधार देने से बचें. ऐसा करने पर उसे वापस पाने में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इस महीने आप फिजूलखर्ची पर नियंत्रण पाने में आप सफल रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता से भरा रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे; आपके प्रयासों से आपको प्रशंसा और पदोन्नति मिल सकती है. सकारात्मक सोच बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है. छोटी-छोटी समस्याएं आपको परेशान नहीं कर पाएंगी यदि आप सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं. अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग का सहारा लें. इसके अलावा, शनिदेव की पूजा करने से आपको आंतरिक शांति और संतुलन प्राप्त होगा.
मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Gemini Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि महीना मिथुन राशि के लोगों को कुछ नई शुरुआत करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है. आपके कार्ड बताते हैं कि यह महीना मिश्रित परिणाम दिलाएगा. हालांकि, परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही कार्य करें. साथ ही इस महीने पारिवारिक तनाव आपको चिंतित कर सकता है, इसलिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करें और समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में भी समय प्रतिकूल रहेगा, जिससे आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है. इस माह अपनी योजनाओं को सावधानी से बनाएं और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें. इसके अलावा, आपकी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि यह समय उनके लिए अनुकूल नहीं है.
कर्क टैरो मासिक राशिफल (Cancer Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए महीना नए ज्ञान और कौशल सीखने का बेहतरीन समय है. आप नए प्रोजेक्ट या कोर्स की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके विकास में मदद करेगा. इसके अलावा, प्रॉपर्टी में खरीद-बेच के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आपको वित्तीय लाभ हो सकता है. प्रेम के लिहाज से यह महीना आपके लिए काफी सकारात्मक साबित हो सकता है. यदि आप किसी विशेष व्यक्ति के साथ हैं, तो आपके रिश्ते में गहराई आएगी और एक-दूसरे के प्रति समझ और समर्थन बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता का संकेत है. आपकी मेहनत और लगन के चलते आप परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए भी यह अवधि फायदेमंद रहने वाली है. आपके प्रयास रंग लाएंगे और आप मनचाही नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं.
सिंह टैरो मासिक राशिफल (Leo Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए महीना प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल है. पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी. विद्यार्थी वर्ग में अध्ययन के प्रति मन लगाने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. विवाह योग्य युवक और युवतियों के लिए यह समय शुभ है. आपकी शादी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. इच्छित दंपत्तियों के लिए संतान सुख का अनुभव करने का योग भी बन रहा है, जो आपके परिवार में खुशी लाएगा. इस माह आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं. व्यापार में निवेश करने से दूरगामी लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपके वित्तीय स्थिति में मजबूती आएगी.
कन्या टैरो मासिक राशिफल (Virgo Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस महीने में बहुत ही समय संभलकर रहने की आवश्यकता है. इस अवधि में आपके शत्रु आपके अहित करने में सफल हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. यदि आप अपने अतीत की गलतियों से सीख लेते हैं, तो सफलता आपके करीब आ सकती है. जीवन साथी के साथ मतभेद और कलह का सामना भी करना पड़ सकता है. इस स्थिति को संभालने के लिए संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण है. शत्रुओं के गुप्त षड्यंत्रों से सावधान रहें; उनकी चालों को समझने की कोशिश करें ताकि आप सही समय पर सावधानी बरत सकें. इस समय आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे आपके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी. शनिदेव की पूजा और अर्चना आपके लिए लाभप्रद रहेगी, जिससे आप मानसिक शांति और सकारात्मकता प्राप्त कर सकेंगे.
तुला मासिक टैरो राशिफल (Libra Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए अचल संपत्ति से संबंधित कार्य संपन्न होने की संभावना है. नया मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है, जो आपके जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा. कारोबार में गति सामान्य रहेगी, लेकिन आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है, जिससे आप आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. इस अवधि में नया वाहन खरीदने का अवसर भी मिल सकता है, जो आपके लिए खुशियों का कारण बनेगा. दुनिया आपके काम की सराहना करेगी, और आपको मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. हालांकि, आपको कार्य के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. अच्छी खबर यह है कि आपकी सभी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी, जिससे आपके करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने का मौका मिलेगा.
वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए खुशियां मनाने का है, क्योंकि महीनों से रुका हुआ काम अब पूरा होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी यह समय शुभ है; आपको नौकरी मिलने के अच्छे आसार हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी और आपको तरक्की की ओर अग्रसर करने में मदद करेगी. इस माह लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है, जिससे आपको नए अनुभव और अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा, और उच्च पदासीन लोगों का स्नेह प्राप्त होगा. आपकी मेहनत और लगन को सराहा जाएगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे.
धनु टैरो मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लिए आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है. अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें, क्योंकि जब आप गंभीरता से काम करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ होता है. हालांकि, संतान पक्ष और विद्यार्जन के लिए यह समय प्रतिकूल है, इसलिए इस क्षेत्र में धैर्य बनाए रखना आवश्यक है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी संभलकर रहने की जरूरत है; खानपान पर विशेष ध्यान दें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. बेवजह के कानूनी पचड़ों में फंसने से बचें. यह समय सतर्कता बरतने का है, खासकर जब आप कागजी कार्यवाही कर रहे हों. सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, ताकि किसी प्रकार की गलती या भ्रम से बच सकें.
मकर टैरो मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को नवंबर के महीने में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है. किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह से विचार करें, ताकि गलतियों से बच सकें. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें ताकि आप ऊर्जावान रह सकें. आपके प्रेम संबंध इस समय समस्याएं पैदा कर सकते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में भी सावधानी बरतें. आपके कार्ड संकेत कर रहे हैं कि आप इस महीने अपने खर्चों को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे. इसलिए, अपने वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें. सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें.
कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि जातकों के लिए कार्ड की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, जिससे जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. इस स्थिति में, पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का प्रयास करना चाहिए और बिखरे हुए रिश्तों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगानी चाहिए. इस माह किसी भी बेवजह के विवाद में उलझने से बचें. आपके आस-पास कुछ लोग आपसे जलते हैं; ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न दें. यह समय अपने संबंधों को मजबूत करने और सकारात्मकता बनाए रखने का है. कार्यक्षेत्र में भी कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी बोलने की कला और संवाद कौशल आपको इन समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे.
मीन टैरो मासिक राशिफल (Pisces Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है. क्योंकि आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने में सफल हो सकते हैं. जीवन साथी के साथ भी कलह की संभावना है, इसलिए संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण है. इस समय अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, ताकि आप चुनौतियों का सामना कर सकें. इस माह कुछ पुराने दोस्त आपसे मिलेंगे, जो आपको हर तरह से मदद करेंगे. उनके साथ संबंधों को मजबूत करने का यह एक अच्छा अवसर है. आपकी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखें. अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें. आपकी सकारात्मक सोच और दयालुता आपको इस समय में आगे बढ़ने में मदद करेगी.
[ad_2]
घूमने का जानलेवा शौक! पहाड़ों में लापता हुआ शख्स, 10 दिनों तक केवल टूथपेस्ट खाकर बचाई जान
[ad_1]
Cyber Crime के कारण भारत को हो सकता है हजारों करोड़ का नुकसान, इन तरीकों से हो सकते हैं Scams
[ad_1]
पिछले कुछ समय से देश में Cyber Crime की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि इस साल भारत को साइबर क्राइम के कारण 20,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो सकता है. सिक्योरिटी फर्म CloudSEK की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल स्कैमर्स फिशिंग स्कैम और नकली डोमेन आदि के जरिए साइबर क्राइम को अंजाम दे सकते हैं. अकेले कंपनियों के नामों का दुरुपयोग कर करीब 9,000 करोड़ रुपये का चूना लगाया जा सकता है.
इन तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे स्कैमर्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कैमर्स फर्जी मोबाइल ऐप्स और फर्जी वेबसाइट के जरिए भी लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं. लोगों के अलावा कंपनियों पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा. दरअसल, स्कैमर्स कई बड़ी कंपनियों के नाम पर स्कैम को अंजाम देते हैं. इस वजह से लोगों के बीच कंपनियों की छवि धूमिल होती है. इसके चलते कंपनियों को 6,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है, वहीं लोगों को 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्कैमर्स फिशिंग स्कैम, नकली जॉब पोस्टिंग और निवेश के नाम पर फ्रॉड को अंजाम दे सकते हैं.
पिछले साल हुआ इतना नुकसान
इस रिपोर्ट मे सरकारी एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) के डेटा का रेफरेंस भी लिया गया है. इसमें पता चला है कि 2024 के शुरुआती 9 महीनों में देश को साइबर क्राइम के चलते 11,333 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इस साल साइबर अपराध की घटनाएं और बढ़ रही हैं, जिससे यह रकम भी बढ़ने का अंदेशा है.
साइबर क्राइम से कैसे बचें?
• सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों के लालच में न आएं.
• किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से आए मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें और इनमें दिए लिंक पर क्लिक न करें.
• किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से संवेदनशील जानकारी शेयर न करें.
• किसी भी अनजान सोर्स से कोई ऐप या फाइल डाउनलोड न करें.
• अगर आप साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं तो तुरंत संबंधित एजेंसियों को संपर्क करें. शुरुआती कुछ मिनटों में नुकसान को रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
भारत में iPhone 16e के लिए चुकाने पड़ते हैं इतने पैसे, दुबई और अमेरिका में कितनी है कीमत? जानें अंतर
[ad_2]
व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ हुई बहस पर जेलेंस्की का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
[ad_1]
Trump-Zelensky Clash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में तीखी बहस हो गई. ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनका आदर नहीं किया.
इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वो चाहते हैं कि उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच हुई झड़प के बाद यूक्रेन के प्रति अधिक समर्थन दिखाएं.
वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने बयान में कही ये बात
जेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज़ से कहा, “बेशक दोनों देशों के बीच संबंधों को ठीक किया जा सकता है.” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह साझेदार के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका को खोना नहीं चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ट्रंप वास्तव में हमारे पक्ष में रहें.
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तब तक रूस के साथ शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा, जब तक कि उसे किसी अन्य आक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती.
‘नहीं अच्छा नहीं हुआ’
उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस दोनों पक्षों के लिए अच्छी नहीं हुई है.  यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप को यह समझने की जरूरत है कि यूक्रेन रूस के प्रति अपने रवैये को एक पल में नहीं बदल सकता.
वहीं, इस बहस के पास अमेरिका और यूक्रेन के बीच संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.  एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि यूक्रेनी नेता को देश छोड़ने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. राष्ट्रपति ट्रंप ने तीखे और सख्त लहजे में ज़ेलेंस्की से कहा कि आप या तो सौदा कर लें या फिर हम बाहर हो जाएंगे.
[ad_2]