10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब आएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

[ad_1]

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन हो चुका है और अब लाखों छात्रों को अपने परीक्षा के नतीजों का इंतजार बेसब्री से है. इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 54 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है. मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड ने 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की थी. इस साल कुल 3 करोड़ 1 लाख 48 हजार 236 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से अब तक 91.32% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. प्रदेश के 1261 मूल्यांकन केंद्रों में से 68% केंद्रों पर कॉपियों की जांच पूरी हो गई है.

बोर्ड उन छात्रों के लिए एक और अवसर देने जा रहा है, जो किसी कारणवश प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाए थे. 7 और 8 अप्रैल 2025 को छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी और इसके बाद अंतिम परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

कब जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025?

अगर पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखें, तो यूपी बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी करता है. 2024 में बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि 2023 में यह 25 अप्रैल को आया था. इस बार भी बोर्ड अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. बोर्ड की सूची में से उत्तर प्रदेश बोर्ड का चयन करें.
  4. कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
  5. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और फिर सबमिट करें.
  6. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी ऑनलाइन मार्कशीट सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सलकनपुर मंदिर में नवरात्रि की धूम, भक्त सुचारू रूप से कर रहें मां विजयासन देवी के दर्शन

[ad_1]

मुंबई ने चुनी गेंदबाजी, धाकड़ खिलाड़ी करेगा डेब्यू, KKR ने भी किया अहम बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई ने चुनी गेंदबाजी, धाकड़ खिलाड़ी करेगा डेब्यू, KKR ने भी किया अहम बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

[ad_2]

EPFO की तरफ से आई बड़ी खुशखबरी! ऑटो सेटेलमेंट एडवांस क्लेम 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख हुआ

[ad_1]

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए बड़ी राहत देते हुए ऑटो सेटेलमेंट एडवांस क्लेम (ASAC) की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का फैसला किया है.

आपको बता दें, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डौरा ने पिछले हफ्ते सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (CBT) की 113वीं कार्यकारी समिति (EC) की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. बैठक में EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति भी शामिल हुए, जो 28 मार्च को श्रीनगर में आयोजित हुई थी. हालांकि, इस सिफारिश को अभी अंतिम मंजूरी के लिए CBT के पास भेजा जाएगा. मंजूरी मिलने के बाद EPFO के सदस्य 5 लाख रुपये तक का एडवांस PF क्लेम कर सकेंगे.

EPFO ऑटो क्लेम की शुरुआत कैसे हुई?

EPFO ने अप्रैल 2020 में ऑटो-क्लेम सुविधा की शुरुआत की थी, जिसमें बीमारी के मामलों में 50,000 रुपये तक एडवांस निकालने की अनुमति दी गई थी. मई 2024 में यह सीमा 1 लाख रुपये कर दी गई थी. अब तक यह सुविधा सिर्फ बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति तक सीमित थी, लेकिन अब इसे शिक्षा, शादी और घर खरीदने जैसे तीन नए क्षेत्रों में भी लागू किया गया है.

EPFO क्लेम रिजेक्शन में आई भारी गिरावट

पिछले साल EPFO में 50 फीसदी तक क्लेम रिजेक्ट हो जाते थे, लेकिन अब यह 30 फीसदी तक आ गए हैं. EPFO ने ऑटो-क्लेम प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे अब बिना किसी मानव हस्तक्षेप के आईटी सिस्टम द्वारा ऑटोमेटिक क्लेम प्रोसेसिंग हो रही है.

PF निकासी के नियमों में राहत

PF निकालने के लिए वैलिडेशन फॉर्मेलिटीज को 27 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. बैठक में इसे 6 फीसदी तक और कम करने का फैसला किया गया. दरअसल, केंद्र सरकार EPFO के सदस्य डेटाबेस को सेंट्रलाइज़ और डिजिटल करने की दिशा में भी काम कर रही है. अब KYC, एलिजिबिलिटी और बैंक वेरिफिकेशन पूरा होते ही ऑटोमेटिक तरीके से क्लेम प्रोसेस होगा. पहले PF निकालने में 10 दिन लगते थे, लेकिन अब यह अवधि घटकर 3-4 दिन रह गई है.

ये भी पढ़ें: Rule Change: LPG, UPI और Toll Tax… 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

[ad_2]

सेल्फी लेने के बाद रियान पराग ने ग्राउंड स्टाफ का फेंक दिया फोन? जानें मामले का पूरा सच

[ad_1]

Riyan Parag RR IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को मैच खेला गया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में हुआ. राजस्थान टीम के स्टैंड इन कप्तान रियान पराग गुवाहाटी के ही रहने वाले हैं. मैच के बाद पराग फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए. साथ ही फोटोज के लिए भी पोज कर रहे थे. इस दौरान उनका सोशल मीडिया पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह ग्राउंड्समैन के साथ सेल्फी ले रहे थे. सेल्फी लेने के बाद उन्होंने फोन ग्राउंड्समैन के हाथ में देने के बजाय हवा में उछाल दिया.

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग सेल्फी लेने के बाद ग्राउंड्मैन के फोन को हवा में उछाल देते हैं. हालांकि इससे फोन को कोई नुकसान नहीं हुआ. ग्राउंड्समैन ने फोन कैच कर लिया. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस को पराग का बर्ताव पसंद नहीं आया. जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा.

एक्स पर चेक्रिस्णासीके नाम के यूजर ने लिखा कि “रियान पराग द्वारा ये कितना बेकार बर्ताव है.” वहीं रोशेश नाम के यूजर ने लिखा कि “जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा.” हेमांगी नाम की यूजन ने लिखा कि “अभी मैंने रियान पराग का सेल्फी लेने के बाद ग्राउंड स्टाफ का फोन हवा में उछालने वाला वीडिया देखा. मतलब ये अपने आप को समझता क्या है! खुद को क्रिकेट का तीस मार खान समझ रखा है.” स्मिथियन एरा नाम के यूजर ने लिखा कि रियान पराग तुमको अभी प्लेयर के रूप में बहुत कुछ सीखना है.”

राजस्थान को मिली इस सीजन की पहली जीत, पराग पर लगा फाइन

आरआर और सीएसके के बीच रविवार को मुकाबला हुआ. जहां दो मैचों की हार के बाद राजस्थान को इस सीजन की पहली जीत मिली. राजस्थान ने सीएसके को 6 रनों से हराया. इस दौरान पराग पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगा है. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना लग चुका है. बीसीसीआई ने इस बार नियमों में बदलाव किया है. पहले स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान पर बैन भी लगता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है.

यह भी पढ़ें-  BCCI ने जारी किया भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल, देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच



[ad_2]

म्यांमार भूकंप में मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार! जुंटा सरकार ने जारी किए आंकड़े

[ad_1]

Myanmar Earthquake Update: म्यांमार में आए भयंकर भूकंप में मरने वालों की संख्या एक बार फिर बढ़ गई है. जुंटा सरकार ने सोमवार (31 मार्च, 2025) को नए आंकड़े जारी किए हैं. भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है और 3,900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बचावकर्मी ढह चुकी इमारतों के मलबे से बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं.

वहीं, म्यांमार ने देश में आए विनाशकारी भूकंप के लिए एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित किया, मरने वालों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो चुकी है और तबाह हो चुकी इमारतों के मलबे में और अधिक जीवित लोगों के मिलने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं. सत्तारूढ़ जुंटा ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में जानमाल की हानि और क्षति के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.

तीन दिन बाद जीवित निकाली गई महिला 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एक महिला को होटल के मलबे से बाहर निकाला गया है. ये महिला भूकंप के तीन दिन बाद आशा की एक किरण के रूप में नजर आई है, क्योंकि बचावकर्मी ज्यादा से ज्यादा जीवित लोगों को खोजने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं.

म्यांमार स्थित चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि महिला को मांडले स्थित ग्रेट वॉल होटल के मलबे से निकाल लिया गया है. बताया गया कि महिला की हालत स्थिर है. मांडले 28 मार्च, 2025 को आए भूकंप के केन्द्र के पास ही है. भूकंप ने म्यांमार में तो भारी तबाही मचाई ही साथ ही पड़ोसी थाईलैंड में भी भारी नुकसान पहुंचाया. 

बैंकॉक में भी मची भारी तबाही

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बैंकॉक में आपातकालीन दल ने सोमवार को एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत के ढह जाने के बाद मलबे के नीचे दबे 76 लोगों की तलाश फिर से शुरू कर दी है. लगभग तीन दिन बाद यह आशंका बढ़ रही थी कि बचाव दल को और अधिक शव मिलेंगे, जिससे थाईलैंड में मरने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है. रविवार तक थाईलैंड में मरने वालों की संख्या 18 थी. 

ये भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: मुसलमानों के लिए कहर बनकर आया म्यांमार का भूकंप, नमाज पढ़ते वक्त 700 की मौत, 60 मस्जिद हुईं तबाह

[ad_2]

iPhone में जल्द आएगा ‘AI Doctor’! जानिए कैसे बदलेगा आपका हेल्थकेयर एक्सपीरियंस और कब होगा लॉन्च

[ad_1]

iPhone AI Doctor: एप्पल एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने हेल्थ ऐप को पूरी तरह से नया रूप देने और उसमें ‘AI डॉक्टर’ जैसी सुविधा को ऐड करने का प्लान बना रही है. एप्पल के सीईओ टिम कुक का विश्वास है कि कंपनी हेल्थकेयर क्षेत्र में बड़ा योगदान कर सकती है.

क्या करेगा एप्पल का AI डॉक्टर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ‘प्रोजेक्ट मलबेरी’ पर काम कर रहा है जिसके तहत हेल्थ ऐप में AI बेस्ड हेल्थ कोच जोड़ा जाएगा. यह AI एजेंट यूजर्स के स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण करके उन्हें सही सलाह देगा जो एक डॉक्टर के शुरुआती एनालिसिस जैसा होगा. नए हेल्थ ऐप में iPhone, Apple Watch, ईयरबड्स और अन्य डिवाइसों से डेटा लिया जाएगा. इसके बाद, AI इस डेटा का इस्तेमाल करके यूजर के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए व्यक्तिगत सुझाव देगा.

AI कोच पर कितना हो चुका काम

रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का AI एजेंट अभी कंपनी के अपने डॉक्टरों के डेटा से ट्रेनिंग ले रहा है और जल्द ही बाहरी डॉक्टरों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. एप्पल कैलिफोर्निया के ओकलैंड में एक नया स्टूडियो शुरू कर रहा है जहां डॉक्टर वीडियो कंटेंट रिकॉर्ड कर सकें. कंपनी एक बेहतरीन डॉक्टर पर्सनालिटी की तलाश में भी है जो ऐप का चेहरा बन सके.

कब होगा लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि यह नया हेल्थ ऐप iOS 19.4 के साथ आ सकता है. iOS 19 की घोषणा WWDC 2025 में होगी और इसका अपडेट iPhone 17 के साथ सितंबर 2025 में आने की उम्मीद है. हालांकि एप्पल ने AI पर बड़े दांव लगाए हैं लेकिन कंपनी अभी तक गूगल और सैमसंग जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तरह तेज़ी से फीचर्स नहीं जोड़ पाई है.

पिछले साल WWDC 2024 में एप्पल ने iOS 18 के साथ अपने AI विज़न को पेश किया था लेकिन तब तक गूगल और सैमसंग पहले ही कई एडवांस फीचर्स जैसे ‘सर्कल टू सर्च’ लॉन्च कर चुके थे.

यह भी पढ़ें:

बिल गेट्स का दावा! AI छीन लेगा ज्यादातर नौकरियां, लेकिन इन 3 पेशों में इंसानों की होगी जीत

[ad_2]

ईद लुक पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोले- लगता है सारा काम इन्होंने ही किया है, ईद की खुशी

[ad_1]

Kareena Kapoor Trolled for Eid Look: पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. सैफ अली खान ने भी फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट की. सोशल मीडिया पर उनके ईद की फोटोज वायरल हो रही हैं. सैफ की बहन सबा और सोहा ने ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की. इन फोटोज में सभी सजे-धजे नजर आए सिर्फ करीना कपूर को छोड़कर. करीना कपूर खान अपने ईद लुक की वजह से ट्रोल हो रही हैं.

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

करीना के ईद लुक की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज कलर का सिंपल सा सूट पहना. इसी के साथ एक बन बनाया और बिना मेकअप दिखीं. उन्होंने कोई जूलरी कैरी नहीं की थी. वो बिल्कुल सिंपल अवतार में थीं. ईद के दिन करीना का इतना सिंपल लुक यूजर्स को पसंद नहीं आया. एक यूजर ने लिखा- वैसे तो इतना सजती हैं लेकिन ईद पर इतनी सिंपल.

एक यूजर ने लिखा- ये करीना को क्या हुआ है. ईद की खुशी नहीं है क्या. जरा ढंग के कपड़े पहन लेती दीदी, लैक्मे फैशन वीक की थकान नहीं उतरी लगता है. एक यूजर ने लिखा- देखने में अच्छी नहीं लग रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा- करीना ईद पर सेड वाइब दे रही है. सैफ के धर्म का सम्मान कीजिए जैसे वो आपके लिए पूजा करते हैं. एक यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है ईद पर सारा काम करीना ने किया है.


Kareena Kapoor Trolled: ईद लुक पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोले- लगता है सारा काम इन्होंने ही किया है, ईद की खुशी नहीं है क्या
Kareena Kapoor Trolled: ईद लुक पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोले- लगता है सारा काम इन्होंने ही किया है, ईद की खुशी नहीं है क्या
Kareena Kapoor Trolled: ईद लुक पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोले- लगता है सारा काम इन्होंने ही किया है, ईद की खुशी नहीं है क्या

बता दें कि करीना कपूर को रविवार को लैक्मे फैशन वीक में देखा गया. इस शो में करीना ने अपने ग्लैमरस अवतार से कहर ढा दिया था. करीना को व्हाइट साड़ी में देखा गया. उनका फैशन वीक का लुक वायरल है.

ये भी पढ़ें- देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम पति संग मनाई ईद, ब्लैक सूट में शेयर की फोटो, यूजर्स बोले- हिजाब पहनना चाहिए था



[ad_2]

जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब जारी हो सकता है CBSE 10वीं क्लास का रिजल्ट

[ad_1]

CBSE 10th Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. इस साल करीब 24.12 लाख छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था. अब सभी स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट 10 से 15 मई 2025 के बीच जारी किया जा सकता है. पिछले साल भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे, इसलिए इस बार भी इसी समय के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद है.

CBSE 10th Result 2025: कहां और कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?

CBSE Board 10th Result 2025 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा, डिजिलॉकर एप और पोर्टल results.digilocker.gov.in या SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

CBSE 10th Result 2025: कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है या फिर अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है. इस परीक्षा के जरिए छात्र फेल हुए विषय में दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

CBSE 10th Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें

  • स्टेप 1: छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए CBSE 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब आपके सामने नया पेज खुलेगा.
  • स्टेप 4: इसके बाद रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके सबमिट करें.
  • स्टेप 5: अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • स्टेप 6: फिर छात्र मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे पर 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी यात्रा, NHAI ने बढ़ा दिया है टोल टैक्स

[ad_1]

अगर आप रोजाना एक्सप्रेसवे या नेशनल हाइवे से यात्रा करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश भर के कई टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में वृद्धि करने का फैसला किया है. नई दरें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी और 31 मार्च की मध्यरात्रि से यह बदलाव लागू हो जाएगा.

लखनऊ रूट पर असर

नएचएआई टोल टैक्स हाइक के कारण लखनऊ रूट पर यात्रा महंगी हो जाएगी. लखनऊ-कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और बाराबंकी जैसे रूटों पर टोल में बढ़ोतरी की गई है. लखनऊ रूट पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी के कारण यात्रियों को अधिक पैसे देने होंगे. हल्के वाहनों (कार/जीप) के लिए टोल ₹5 से बढ़ाकर ₹10 कर दिया गया है. जबकि भारी वाहनों के लिए टोल ₹20 से बढ़ाकर ₹25 कर दिया गया है.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर यात्रा करने वालों को अब अधिक टोल टैक्स देना होगा. सराय काले खां से मेरठ तक के लिए टोल टैक्स में वृद्धि की गई है, जिसके तहत कार/जीप के लिए टोल ₹165 से बढ़ाकर ₹170 कर दिया गया है. इसके अलावा लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए टोल ₹275 और ट्रकों के लिए टोल ₹580 कर दिया गया है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा.

छिजारसी टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स बढ़ा

छिजारसी टोल प्लाज़ा (एनएच-9) पर भी टोल टैक्स में बदलाव किया गया है. यहां कार का टोल ₹170 से बढ़ाकर ₹175 कर दिया गया है. इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए टोल ₹280 और बस/ट्रक के लिए ₹590 और 7 या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए अधिकतम टोल ₹590 कर दिया गया है. गाजियाबाद से मेरठ जाने वालों को अब ₹70 की बजाय ₹75 टोल देना होगा.

दिल्ली-जयपुर हाईवे और एनएच-44 रूट पर भी टोल टैक्स में बदलाव का असर दिखेगा

1 अप्रैल से खेरकी दौला, घरौंडा और घग्घर टोल प्लाज़ा पर नए टोल टैक्स दरें लागू हो जाएंगी. 

घरौंडा टोल प्लाज़ा

घरौंडा टोल प्लाज़ा पर नए टोल टैक्स दरें लागू हो गई हैं. यहां एक तरफ का टोल ₹195 और आने-जाने का टोल ₹290 होगा. इसके अलावा भारी वाहनों जैसे बस और ट्रक के टोल पास की कीमत ₹21,000 से बढ़ाकर ₹21,750 कर दी गई है. स्थानीय निवासियों को भी पहले के मुकाबले ₹5 से ₹10 तक ज्यादा देना होगा. 

घग्घर टोल प्लाजा

घग्घर टोल प्लाज़ा पर भी टोल टैक्स में बदलाव किया गया है. यहां कार, जीप और वैन के टोल में ₹5 की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा मंथली पास ₹145 महंगा हो जाएगा जबकि बस और ट्रक के लिए पास की कीमत ₹475 होगी.

खेरकी दौला टोल प्लाज़ा

खेरकी दौला टोल प्लाज़ा पर बड़े वाहनों के टोल में ₹5 की बढ़ोतरी की गई है और यह बढ़ोतरी वापसी पर भी लागू होगी जिसका मतलब है कि दो तरफा यात्रा पर सीधे ₹10 का अतिरिक्त खर्च होगा. इसके अलावा मासिक पास की कीमत ₹930 से बढ़ाकर ₹950 कर दी गई है. कमर्शियल कार/जीप के लिए मासिक पास ₹1255 और एलएमवी/मिनीबस चालकों को ₹125 देना होगा. 

वाराणसी-गोरखपुर और रोहतक
वाराणसी-गोरखपुर एनएच-29 एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 5% की बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी. इसके अलावा हरियाणा के रोहतक शहर में मखदौली और मदीना टोल प्लाज़ा पर भी नई दरें लागू होंगी. यहां कार चालकों को ₹5 अतिरिक्त देना होगा जबकि बस और ट्रक मालिकों को ₹10 ज्यादा देना होगा.

ये भी पढ़ें: Rule Change: LPG, UPI और Toll Tax… 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

[ad_2]