Ramadan 2025 Day 1: रमजान का पहला रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time 2 March: रमजान के पाक, मुबारक और मुकद्दस महीने की शुरुआत रविवार 2 मार्च 2025 से होने वाली है. रमजान के शुरू होने का इंतजार रमजान के खत्म होने के साथ ही शुरू हो जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस पाक महीने का इंतजार सालभर कहते हैं।

खैर इंतजार खत्म हो चुका है और रमजान की शुरुआत हो चुकी है और 2 मार्च को रोजेदार रमजान का पहला रोजा रखेंगे। बता दें कि रमजान के दौरान पूरे महीने रोजा रखने का महत्व है, क्योंकि रोज इस्लाम के पांच फर्ज में एक माना जाता है। ‘संयम’ और ‘सब्र’ की कड़ी परीक्षा से गुजरते हुए रमजान के पूरे महीने रोजेदार रोजा रखकर नेमत और अल्लाह की रहमत हासिल करते हैं.

सहरी-इफ्तार का समय

रमजान का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को रखा जाएगा. सुबह सहरी करने के साथ ही रोजे की शुरुआत हो जाएगी और शाम में सूर्यास्त के बाद रोजेदार इफ्तार करेंगे. इसी तरह रमजान के पूरे महीने रोजेदार सहरी और इफ्तार के नियमों का पालन करते हैं. लेकिन सहरी और इफ्तार समय से करना जरूरी होता है. गलत समय पर किए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता। आइए जानते हैं रमजान के पहले दिन सहरी और इफ्तार का समय क्या है?

बता दें कि अलग-अलग शहरों के अनुसार शहरी और इफ्तार के समय में भी कुछ मिनटों का अंतर हो जाता है. ऐसे में जान लीजिए कि रविवार 2 मार्च को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या है. आप भी अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय देखकर रोजा खोलने और रोजा रखने की तैयारी कर सकते हैं (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-




रमजान 2 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 2 March in India)

 

















शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:28 शाम 06:22
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:44 शाम 06:45
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 05:22 शाम 06:23
कानपुर (Kanpur) सुबह 05:14 शाम 06:11
लखनऊ (Lucknow) सुबह 05:12 शाम 06:08
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:42 शाम 05:41
मेरठ (Meerut) सुबह 04:49 शाम 05:46
नोएडा(Noida) सुबह 05:25 शाम 06:24
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:24 शाम 06:29
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:45 शाम 06:45
पटना (Patna) सुबह 04:55 शाम 05:53
रांची (Ranchi) सुबह 04:53 शाम 05:57
चेन्नई (Chennai) सुबह 0513 शाम 06:19

ये भी पढ़ें: Ramadan Mubarak 2025: रमजान के पाक महीने की हुई शुरुआत, यहां देखिए 10+ रमजान मुबारक के शानदार मैसेज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई?

[ad_1]

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

जहां सजता था माफिया अतीक अहमद का दरबार, उस कार्यालय में लगी अब आग, चारों तरफ हुआ धुआं-धुआं

जहां सजता था माफिया अतीक अहमद का दरबार, उस कार्यालय में लगी अब आग, चारों तरफ हुआ धुआं-धुआं

[ad_2]

अश्विनी वैष्णव ने चलाया पूरी तरह मेड-इन-इंडिया लैपटॉप, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

[ad_1]

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक लैपटॉप चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस लैपटॉप को भारत में ही डिजाइन किया गया है और इसे पूरी तरह भारत में ही तैयार किया गया है. इस तरह यह पूरी तरह मेड-इन-इंडिया लैपटॉप है. इसे VVDN Technologies नामक कंपनी ने तैयार किया है. वैष्णव की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में कंपनी के CEO पुनीत अग्रवाल यह बताते हुए सुने जा सकते हैं कि लैपटॉप के हार्डवेयर, मदरबोर्ड, मैकेनिकल्स, बॉडी और चेसिस और सॉफ्टवेयर समेत सब कुछ भारत में तैयार किया गया है. 

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार हुआ है लैपटॉप

वीडियो में लैपटॉप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अग्रवाल ने बताया कि इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है. कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि VVDN Technologies अलग-अलग कंपनियों को एंट्री-लेवल लैपटॉप सॉल्यूशन प्रदान करती है. ऐसे ही एक लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है कि 14 इंच डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में Intel Celeron प्रोसेसर, 256GB SATA SSD स्टोरेज और 8GB RAM दी गई है. यह माइक्रोसॉफ्ट के Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है. अश्विनी वैष्णव को लैपटॉप की टेस्टिंग करते हुए नीचे दिए गए वीडियो में देखा जा सकता है.

अपने नाम से लैपटॉप नहीं बेचती है कंपनी

कंपनी की वेबसाइट पर लिखा हुआ है कि उसके लैपटॉप व्हाइट लेबलिंग के लिए उपलब्ध है और वह बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसका मतलब है कि VVDN Technologies अपने नाम से लैपटॉप नहीं बेचती है. कंपनी लैपटॉप बनाकर दूसरी कंपनियों को सप्लाई करती है, जो अपनी ब्रांडिंग के साथ इन्हें मार्केट में बेचती हैं. बता दें कि पिछले कुछ समय से देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में सुधार आया है और सरकार भी अलग-अलग योजनाओं से मैन्युफैक्चरर्स को लाभ पहुंचा रही है.

ये भी पढ़ें-

अगले हफ्ते लॉन्च होगा Vivo T4x, किफायती दाम में मिलेंगे शानदार फीचर, कीमत भी आई सामने



[ad_2]

‘छत पर खड़ा कर दो तो वो भी गिर जाए’, कामरान अकमल ने बुरी तरह उड़ाया अपनी ही टीम का मजाक, Watch

[ad_1]

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. वह पहली मेजबान टीम बनी, जो टूर्नामेंट का एक मैच भी नहीं जीत पाई. बेहद खराब प्रदर्शन के कारण टीम का हर जगह मजाक बन रहा है. खुद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी टीम और पीसीबी मैनेजमेंट की खिल्ली उड़ा रहे हैं. इस कड़ी में कामरान अकमल ने टीम के बैलेंस को लेकर जो कहा, उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान टीम चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच अपने घर पर ही न्यूजीलैंड से हार गई थी. उसके बाद भारत ने उसे हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया. कप्तान मोहम्मद रिजवान से लेकर बाबर आजम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हुए. गेंदबाजी यूनिट भी फेल रही.

कामरान अकमल ने यूं उड़ाया पाकिस्तान टीम का मजाक

वायरल वीडियो एक टीवी शो का है, जिसके होस्ट गुस्से में बोलते दिख रहे हैं कि ये टीम उसी दिन हार गई थी जिस दिन इस टीम का एलान हुआ. इस टीम का बैलेंस क्या है? इस पर कामरान अकमल ने कहा, “अगर इस टीम के सभी 15 खिलाड़ियों को छत पर खड़ा कर दें तो वो भी गिर जाएगी. बैलेंस ही नहीं है.”

भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

पाकिस्तान ग्रुप ए में था, जिसमें उसके साथ न्यूजीलैंड, भारत और बांग्लादेश की टीम थी. न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की जबकि पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हुई. अब सेमीफाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड 2 मार्च को भिड़ेंगी. इस मैच में तय होगा कि इन दोनों का सेमीफाइनल में किसके साथ मुकाबला होगा.



[ad_2]

पाकिस्तान में नमाज पढ़ने पर गिरफ्तार किए गए 23 अहमदिया मुस्लिम, पुलिस बोली- इस्लामिक भावनाओं…

[ad_1]

Ahmadi Community People Arrested in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन लोगों को ‘शुक्रवार की नमाज’ अदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान में उनके लिए कानूनी तौर पर प्रतिबंधित है. 

दरअसल, पुलिस को कॉल करके बताया गया कि अहमदिया समुदाय के 27 लोग सियालकोट के दासका में प्रार्थना करने की जगह पर जुम्मा (शुक्रवार) की नमाज अदा कर रहे थे, जो लाहौर से करीब 100 किलोमीटर की दूर है.

पुलिस अधिकारी ने दी मामले की जानकारी

पुलिस अधिकारी मोहम्मद तंजील ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, अहमदिया समुदाय के प्रार्थना कराने वाले नेता अरशद साही शुक्रवार (28 फरवरी) को उपदेश दे रहे थे और इस्लाम से संबंधित आयतें पढ़ रहे थे और मौके पर मौजूद अहमदी समुदाय लोग उन्हें सुन रहे थे.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “क्योंकि इससे स्थानीय मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची, इसलिए पुलिस ने पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 298 C के तहत 27 अहमदी लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की और उनमें से 23 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.”

उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान पिनल कोड की धारा 298 C के तहत उन अहमदिया लोगों को अपराधी माना जाता है, जो खुद को मुस्लिम कहते हैं, जिन्हें पाकिस्तान की संसद ने 1974 में गैर-मुसलमान घोषित कर दिया था. हालांकि, उसके एक दशक के बाद उन लोगों के न सिर्फ खुद को मुसलमान कहने से प्रतिबंध लगाया गया, बल्कि इस्लाम के किसी भी रीति को मानने पर भी रोक दिया गया.

JAP ने अहमदी समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की आलोचना की

जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) ने निर्दोष अहमदी पुरुषों और बच्चों के खिलाफ पुलिस की और से की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, “अहमदिया लोगों का एक ग्रुप दासका में प्राइवेट स्थान पर रुटिन के तहत प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए थे. इसके कुछ देर बाद ही धार्मिक चरमपंथियों का एक ग्रुप बाहर जमा हो गया और नारेबाजी करने लगा.”

अहमदिया पर कार्रवाई के पीछे TLP का हाथ

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदिया समुदाय के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई करवाने के पीछे कट्टरवादी इस्लामिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) का हाथ था. इस कार्रवाई को लेकर अहमदिया समुदाय भी पुलिस के पास पहुंचा. हालांकि, उन्हें सुरक्षा देने के बजाए पुलिस ने 23 अहमदिया को गिरफ्तार कर दासका के सिटी पुलिस स्टेशन भेज दिया. इसमें 11 और 14 साल के कई बच्चे भी शामिल थे.

इसके बाद, JAP ने कहा कि धार्मिक चरमपंथी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर नारे लगाए और हिरासत में लिए गए अहमदी लोगों पर मामले दर्ज करने की मांग करने लगे. पुलिस ने उनके दबाव में आकर एक केस दर्ज किया. इसके बाद सभी 23 अहमदी लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिन्होंने उन सभी न्यायिक रिमांड पर सियालकोट सेंट्रल जेल भेज दिया.

यह भी पढे़ेंः ट्रंप और जेलेंस्की की बहस ने बटोरी सुर्खियां! यूक्रेन के समर्थन में उतरे ये देश, अमेरिकी राष्ट्रपति को कह दिया ‘रूस का चमचा’

[ad_2]

SuperBoys of Malegaon Review: अच्छी कहानी & Actors को सामने लाए Zoya & Farhan Akhtar! कमाल है फिल्म

[ad_1]

<p>Superboys of Malegaon एक बहुत entertaining film है जो आपको सोचने पर मजबूर करती है. Reema kagti का direction film को एक अलग ही level पर ले जाता है, जहां वह Malegaon के local flavor को बड़े ही दिमाग से दिखाती हैं. Vineet Kumar Singh अपने natural और intense acting से film को एक grounded touch देते हैं, लेकिन Adarsh Gourav ने अपनी acting से सबका दिल जीत लिया है. उनकी comic timing और emotional depth दोनों ही perfect हैं. Film की lighthearted nature के बीच, जो emotional beats दिए गए हैं, वह बहुत impactful हैं. हर performance में एक genuine feel है, जो इस film को और भी खास बना देती है. अगर आपको different और heartwarming cinema पसंद है, तो यह movie बिल्कुल miss मत करियेगा!</p>

[ad_2]

भारत में खुलने जा रहा टेस्ला का पहला शोरूम, लीज के किराए का अमाउंट सुन हो जाएंगे हैरान

[ad_1]

Tesla: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला की भारत पर एंट्री होने की बात लगभग तय हो चुकी है. कंपनी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना शोरूम खोलने जा रही है. इस पर डील लगभग पक्की हो गई है. इसके लिए लीज पर किसी कमर्शियल स्पेस को किराए पर लिया जा रहा है. 

यहां खुलने जा रहा नया शोरूम 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी बाजार के सूत्रों ने बताया है कि टेस्ला BKC में किसी कमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 स्क्वॉयर फीट के जगह पर अपना शोरूम खोलने जा रही है. लीज के लिए हर महीने करीब 900 रुपये स्वॉयर फीट के हिसाब से किराया भरना होगा, जो अमूमन 35 लाख रुपये है. लीज एग्रीमेंट 5 साल के लिए है. उम्मीद है कि टेस्ला दिल्ली के एरोसिटी कॉम्प्लेक्स में अपना दूसरा शोरूम खोलेगी. वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद इस डील को फाइनल किया गया. 

भारत के टैरिफ को लेकर चिंता में अमेरिका

इससे दो बातें साफ हैं- एक भारत में टेस्ला की एंट्री अब कभी भी हो सकती है और दूसरी बात इससे भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अधिक स्पष्टता हो जाएगी, जिसकी घोषणा मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बैठक के बाद की गई थी. भारत सरकार दूसरे देशों से इम्पोर्ट किए हुए वाहनों पर 110 परसेंट ड्यूटी फी लगाती है, इसे चिंता का विषय मानते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतने अधिक टैरिफ के चलते टेस्ला भारत में अपना प्लांट बनाने के लिए मजबूर है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अगर हाई टैरिफ से बचने के लिए टेस्ला भारत में अपनी फैक्ट्री बनाती है, तो अमेरिका के लिए सही नहीं होगा. ट्रंप ने कहा था कि टैरिफ के जरिए दुनिया का हर देश अमेरिका का फायदा उठाता है. इस बीच, मस्क ने भी कम टैरिफ की वकालत की, तो भारत ने एक नई पॉलिसी का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें:

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की भारत में जल्द हाे सकती है एंट्री! मोदी सरकार की नई EV पॉलिसी से मिलेगी मदद

[ad_2]

अब WhatsApp पर स्टेटस लगाना हो जाएगा और मजेदार! जल्द आने वाला है Instagram जैसा यह नया फीचर

[ad_1]

अब WhatsApp पर स्टेटस शेयर करना और भी मजेदार होने वाला है. दरअसल, कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसके बाद यूजर्स अपने स्टेटस में स्टिकर फोटो एड कर सकेंगे. यह फीचर यूजर को अलग-अलग स्टेटस लगाने की जगह एक ही स्टेटस में स्टिकर जैसी कई इमेजेज लगाने की सुविधा देगा. कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध हो गया है. आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा.

ऐसे काम करेगा नया फीचर

इंस्टाग्राम पर यह फीचर पहले से मौजूद है. यह यूजर्स को स्टेटस में फोटो और वीडियो पर एडिशनल इमेज लगाने की सुविधा देता है. इससे स्टेटस को क्रिएटिव और मजेदार बनाया जा सकता है. जब यूजर किसी फोटो या वीडियो पर स्टिकर फोटो लगाएंगे, तब WhatsApp उन्हें कई सर्कल, हार्ट, रेक्टेंगुलर और स्टार आदि कई शेप दिखाएगी. यूजर्स इनमें से अपनी मनपसंद शेप चुन सकेंगे. एक बार स्टिकर फोटो और शेप चुनने के बाद इन्हें रिसाइज और मूव करने का भी ऑप्शन मिलेगा. इसकी मदद से यूजर इन स्टिकर्स को अपने फोटो या वीडियो पर मनचाही जगह पर लगा सकेंगे.

अभी इन यूजर्स के लिए उपलब्ध है यह फीचर

यह फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है. माना जा रहा है कि इसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा और आने वाले दिनों में यह सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.  WhatsApp के लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठाने के लिए ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें.

WhatsApp पर जल्द मिलेगी UPI Lite की सर्विस

WhatsApp भारत में अपनी पेमेंट फंक्शनलिटी में UPI Lite को शामिल करने जा रही है. इससे यूजर्स के लिए पेमेंट करना आसान हो जाएगा. UPI Lite का इस्तेमाल आमतौर पर कम रकम वाली ट्रांजेक्शन के लिए होता है और इसमें कोर-बैंकिंग सिस्टम की जरूरत नहीं होती. यह फीचर आने के बाद WhatsApp से ट्रांजेक्शन करना आसान हो जाएगी और यूजर्स को बार-बार पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें-

पेंसिल से भी पतला होगा यह फोन, 5200 mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त कैमरा सेटअप, जानें डिटेल

[ad_2]

किसके नाम दर्ज है बर्फ में दबकर सबसे ज्यादा दिन तक जिंदा रहने का रिकॉर्ड, हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

Record For Staying Longest Under The Snow: उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन के चलते 55 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए. जिसमें से कई मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. तो वहीं अभी भी कुछ मजदूर बर्फ के नीचे दबे हुए हैं. बता दें इस हादसे में 4 मजदूरों की जान भी चली गई है. बर्फ के नीचे दबे हुए होना पल-पल मौत से लड़ाई करना जैसा होता है. अक्सर जब हिमस्खलन यानी  एवलांच जैसा हादसा होता है.

तो बड़ी भयानक स्थिति हो जाती है. जितनी देर कोई बर्फ के नीचे दबा होता है उसके जिंदा बचने के चांस उतने ही कम हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं.  जो लंबे समय तक बर्फ के नीचे दबा रहा. और जब उसे निकाला गया तब भी वह जिंदा था. इस शख्स के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलिए बताते है इसके बारे में. 

60 दिनों तक रहे बर्फ के अंदर जिंदा

सामान्य तौर पर बात की जाए तो बर्फ के अंदर दबे होने के बाद इंसान बहुत दिनों तक जीवित नहीं रह पाएगा. बर्फ में बहुत देर तक दबे होने से सफोकेशन के कारण मौत हो सकती है. इसके साथ ही हाइपोथर्मिया भी मौत का कारण बन सकता है. लेकिन दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है. जो रिकाॅर्ड समय तक बर्फ के अंदर दबा रहा और आखिर में जिंदा ही वहां से निकला. 

 

यह भी पढ़ें: घूमने का जानलेवा शौक! पहाड़ों में लापता हुआ शख्स, 10 दिनों तक केवल टूथपेस्ट खाकर बचाई जान

इस शख्स का नाम पीटर स्काइलबर्ग (Peter Skyllberg) जो कि पूरे यह 60 दिनों तक बर्फ के अंदर दबे होने के बाद भी जीवित रहे थे.बता दें आज भी यह एक विश्व रिकॉर्ड है. इतने समय तक कोई भी बर्फ के अंदर दबाकर जीवित नहीं रह सकता है. दरअसल पीटर की कार बर्फ के तूफान में फंस गई और बर्फ के अंदर पूरी तरह दब गई थी. लेकिन जब पीटर स्काइलबर्ग को 60 दिनों बाद उन्हें बाहर निकाला गया. तो वह बुरी हालत में थे. 

यह भी पढ़ें: नाले के पानी से सब्जियों को धोने लगा ठेली वाला, वीडियो देखते ही लोगों का घूम गया दिमाग

इस तरह बची थी जान

पीटर स्काइलबर्ग साल 2012 में जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे. तब भारी बर्फबारी हुई. जिसके चलते उनकी कर पूरी तरह बर्फ में दब गई, बर्फ में दबके बाद ना उनके पास कुछ खाने को था और ना कुछ पीने को था. दिसंबर 2011 से लेकर फरवरी 2012 तक वह अपनी कार में बर्फ में ही दबे रहे. इस दौरान वह बर्फ पिघला कर उसका पानी पीते रहे और सिर्फ इसी तरह जिंदा रहे.पीटर जब जिंदा इस हादसे से बाहर आए तो डॉक्टर के लिए भी यह काफी चौंकाने वाली बात थी. उन्होंने पीटर की जिंदा रहने की इच्छ को और उनकी मजबूत सहनशक्ति को उनके जीवित रहने की वजह बताया.

यह भी पढ़ें: चमोली एवलांच में दबे हैं कई मजदूर! खौफनाक वीडियो आया सामने, नजारा देख यूजर्स की कांप गई रूह

Kal Ka Rashifal: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 02 मार्च का कल का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 2 March 2025: रविवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों का कल का दिनमध्यम रूप से फलदायक रहने वाला, वृषभ राशि वालों को परिवार वाले फैलमी की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

मेष राशि कल का राशिफल (Mesh Rashi Kal Ka Rashifal)-
मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपनी इन्कम को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी. आपको छुटपुट लाभ की योजना पर भी पूरा ध्यान देना होगा. एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं. जो आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे. परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

वृषभ राशि कल का राशिफल (Taurus Rashi Kal Ka Rashifal)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल  दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं.  आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.  आप  धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा. आपने यदि पारिवारिक समस्याओंको को नजर अंदाज किया, तो बाद में उसमे पारिवारिक  रिश्तों में दरार आने की संभावना है.

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन थोड़ा संभल कर चलने के लिए रहेगा.  आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधो में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी.  आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें. यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा, क्योंकि उसमे किसी नयी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

कर्क राशि कल का राशिफल (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)-
कर्क राशि के जातकों को सुझ बुझ से दूर रहना होगा.  आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी. आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी. वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें. आपका कोई सहयोगी कार्य क्षेत्र में आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश करेगा.  आप अपने कामों को लेकर अपनी आंखों व कान खुले रखें. आपने अपने कामो को लेकर कोई जोखिम उठाया, तो उससे भी आपको नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)-
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है. आपको अपने कामों को लेकर कुछ असमंजस रहेगा. बिजनेस में भी आप कुछ  डीलों को फाइनल करेंगे. आपको कोई 
 काम को लेकर साझेदारी हो सकती है.  आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें में चुप लगाएं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपको वरिष्ठ सदस्य अच्छे मार्गदर्शन देंगे.

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)-
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है.  आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा. आपके कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. व्यावसायिक क्षेत्रो में आपको मान सम्मान बनाए रखना होगा. आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी  होगी. आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा  होगा. आपको  उतार चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा.

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)-
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन कोई डिसीजन सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा. आपको जल्दबाजी के  कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है.  आप अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं. आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी. संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी.  आपको कोई कामचोर समझ कर करना होगा.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrishchik Rashi Kal Ka Rashifal)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है. आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों मे पडने से बचना होगा.  आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा  रहेगा. किसी नये मेहमान का आगमन होने से  आपका खर्चा भी अधिक होगा. आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको  अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal)-
धनु राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे.  परिवार के सदस्यों के लिए आप समय निकालेंगे. परिवार का कोई सदस्य आपसे काम को लेकर कोई सलाह ले सकता है. आपको माताजी से किए वादे को समय रहते पूरा करना होगा. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. राजनीति मे कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ही ईजाफा होगा, उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता है.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Rashi Kal Ka Rashifal)-
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, जिसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं. आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है.  आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी  सामाजिक कार्यक्रमो में आपकी छवि और निखरेगी. आपको कोई बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है. आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी. यदि आप काम को लेकर किसी मित्र से कोई मदद लेंगे, तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी.

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)-
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है.  आपके परिवार में कलह कल फिर से  उठेगी,  जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे.  जीवन साथी के रिश्ते में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं. आपका कोई बड़ा काम हाथ लगेगा, लेकिन विरोधी भी इसके साथ-साथ आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में तैयार रहेंगे. आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होंगी.

Holika Dahan 2025: होली पर भद्रा का साया, होलिका दहन का सही मुहूर्त, तारीख यहां देखें

[ad_2]