चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, नए कोच के नाम पर लग गई मुहर?

[ad_1]

Pakistan Coach 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो चुकी पाक टीम को अब एक नए हेड कोच की तलाश है. पिछले वर्ष आकिब जावेद को अंतरिम कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स उन्हें अंतरिम कोच पद से हटा दिया गया है. अब पाकिस्तान के एक जाने-माने पत्रकार कादिर ख्वाजा ने रिपोर्ट करके बताया है कि दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक, पाकिस्तान के नए हेड कोच बन सकते हैं.

सकलैन मुश्ताक हो सकते हैं नए हेड कोच

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि सकलैन मुश्ताक ने हेड कोच की पोजीशन को स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में उनकी मुलाकात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी से भी हो चुकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से मुश्ताक हेड कोच का पदभार संभाल सकते हैं.

पाकिस्तानी पत्रकार ने यह भी खुलासा किया कि सकलैन मुश्ताक को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान टीम के हेड कोच बनने का ऑफर दिया गया था, लेकिन तब उन्होंने ऑफर स्वीकार नहीं किया था. मगर चैंपियंस ट्रॉफी के बकवास प्रदर्शन के बाद पाक टीम को एक नई दिशा की जरूरत है.

मोहम्मद रिजवान की हो सकती है छुट्टी

मोहम्मद रिजवान को अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. कयास लगाए जा रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है. हालांकि ऐसी भी अटकलें हैं कि उन्हें कप्तान के तौर पर थोड़ा और समय मिल सकता है. उन्हीं के अंडर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में जाकर वनडे सीरीज में हराया था. ऐसी भी अटकलें हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

अगर ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी भिड़ंत, न्यूजीलैंड से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका

[ad_2]

प्राइवेट जॉब से IAS तक का सफर, बिना कोचिंग PCS किया क्लियर, फिर लगाया UPSC का नंबर

[ad_1]

मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से किसी भी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा के लिए आमतौर पर यह कहा जाता है कि 10 से 12 घंटे का अध्ययन जरूरी होता है. हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे श्वेता भारती एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिखाया कि उन्होंने अपनी सिविल सेवा की तैयारी को निजी क्षेत्र में 9 घंटे की नौकरी के साथ संतुलित किया और सफलता प्राप्त की.

देश की एक बड़ी कंपनी में कर चुकी हैं काम 

श्वेता भारती, जो बिहार की रहने वाली हैं, ने 2021 में UPSC की परीक्षा पास की और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में अधिकारी बनीं. उनका जन्म बिहार के नालंदा जिले के राजगीर बाजार में हुआ था, और बचपन से ही उन्होंने शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल की. वे हमेशा से सरकारी सेवा में जाने का सपना देखती थीं, और यही सपना उन्होंने Wipro में काम करने के बावजूद भी जारी रखा. श्वेता ने नौकरी के साथ-साथ UPSC की तैयारी की, लेकिन अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने कभी अपने काम को छोड़ने का विचार नहीं किया.

दिन में करतीं थी प्राइवेट नौकरी और रात में करती थीं पढ़ाई

श्वेता ने अपने समय का इस तरह से प्रबंधन किया कि दिन में वह अपनी नौकरी करती थीं और शाम को पढ़ाई में जुट जाती थीं. हालांकि, उन्हें यह मानना पड़ा कि नौकरी और परीक्षा की तैयारी को एक साथ करना आसान नहीं था. इस दौरान श्वेता ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन समुदायों से खुद को दूर कर लिया ताकि उनकी पढ़ाई में कोई विघ्न न आए. एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने स्मार्टफोन का उपयोग भी पूरी तरह से छोड़ दिया.

पहले बिहार लोक सेवा आयोग किया पास फिर IAS

श्वेता ने 2020 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 65वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) के रूप में सरकारी नौकरी मिली. हालांकि, बीपीएससी की परीक्षा पास करने के बावजूद उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी. उनका लक्ष्य हमेशा सिविल सेवा में जाने का था, और आखिरकार 2021 में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की, जिसमें उन्हें 356वीं रैंक प्राप्त हुई.

आज इस पोस्ट पर हैं तैनात 

आज श्वेता भारती भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी के रूप में भलाहीपुर, बिहार में सहायक कलेक्टर के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं. उनका संघर्ष और समर्पण यह साबित करता है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में प्रयास और समय का सही प्रबंधन बहुत जरूरी है. श्वेता ने यह दिखाया कि अगर आप मेहनत और समर्पण से काम करें, तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कुर्दिस्तान कॉन्ट्रैक्ट पर होगी बात, इराक ने वैश्विक तेल कंपनियों को किया आमंत्रित

[ad_1]

Kurdistan contracts: इराक के तेल मंत्रालय की तरफ से कुर्दिस्तान पेट्रोलियम इंडस्ट्री एसोसिएशन (APIKUR) के तहत संचालित वैश्विक विदेशी कंपनियों के साथ-साथ कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार (KRG) के अनुबंधित फर्मों को 4 मार्च को बगदाद में होने वाली एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है. 

बैठक में इन मुद्दों पर होगी बातचीत

मंत्रालय की तरफ से शनिवार को कहा गया, इस वार्ता का मकसद पहले से मौजूद कॉन्ट्रैक्ट्स से संबंधित मुद्दों पर विचार करना और कई ऐसे समझौते करना है, जिससे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए अर्न्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ऑयल इंडस्ट्री का विकास हो. इस चर्चा में कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के भी भाग लेने की उम्मीद है. बता दें कि यह बैठक बगदाद और एरबिल के बीच तेल परिचालन को सुचारू बनाने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच हो रहा है. 

ऑयल एक्सपोर्ट की बढ़ाई जाएगी मात्रा

इराक के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिस्तान में कार्यरत आठ अंतर्राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने कहा कि वे तुर्की के सेहान के जरिए ऑयल एक्सपोर्ट नहीं करने वाले हैं, जबकि बगदाद की तरफ से जल्द ही एक्सपोर्ट शुरू होने का ऐलान किया गया था. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही निर्यात फिर से शुरू करने का ऐलान किया जाएगा. स्टेट ऑयल मार्केटर SOMO के जरिए पहले 185,000 बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) के हिसाब से एक्सपोर्ट किया जाएगा और धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाई जाएगी. अकेले इस रीजन का 60 परसेंट ऑयल प्रोडक्शन करने वाले कुर्दिस्तान पेट्रोलियम इंडस्ट्री एसोसिएशन (APIKUR) ने कहा कि पिछले और आने वाले समय में एक्सपोर्ट के लिए कमर्शियल एग्रीमेंट या पेमेंट की गारंटी पर स्पष्टता के लिए कोई फॉर्मल कान्ट्रैक्ट नहीं किया गया. 

ये भी पढ़ें:

हिंदू, मुस्लिम, ईसाई…जानिए दुनिया में किस धर्म के हैं सबसे ज्यादा सुपर बिलियनेयर्स, यहां देखिए पूरी लिस्ट



[ad_2]

किसे मिल सकता है बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तो किसके हाथ होगी बेस्ट फिल्म की ट्रॉफी?

[ad_1]

Oscars 2025 Winner Prediction: फिल्म की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर शुरू होने वाला है. कुछ ही घंटों में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) की ओर से दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में कई फिल्मों, डायरेक्टर और एक्टर्स का नाम को साल की बेस्ट कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाएगा.

इससे पहले कि अवॉर्ड दिए जाएं, जान लेते हैं कि किन-किन एक्टर्स को बेस्टर एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल सकता है और किस डायरेक्टर और फिल्म के नाम ये अवॉर्ड होगा.

किसे मिल सकता है बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
इस अवॉर्ड में द ब्रूटलिस्ट के एक्टर एड्रियन ब्रॉडी और अ कंप्लीट अननोन एक्टर टिमथी चाल्मेट के बीच कंपटीशन है. टिमथी ने बॉब डैलन का किरदार जिस तरह से निभाया है उसके लिए वो इस अवॉर्ड के लिए सटीक एक्टर हो सकते हैं. लेकिन ब्रॉडी का द ब्रूटलिस्ट में रोल देखकर आप भी कनफ्यूज हो जाएंगे कि इनमें से किसे इस अवॉर्ड का हकदार होना चाहिए.

Oscars 2025 Winner Prediction: किसे मिलेगा बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड, तो किसके हाथ होगी बेस्ट फिल्म की ट्रॉफी?

किसे मिल सकता है बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
इस बार बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड में कई नाम हैं. ये अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि किसके हिस्से में आएगा ये अवॉर्ड क्योंकि इस बार पिछली बार की तरह कोई ओपनहाइमर डायरेक्टर रेस में नहीं है. यानी पिछली बार ओपनहाइमर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन का नाम सबकी जुबान पर था और लोगों ने ये पहले से ही प्रेडिक्ट कर लिया था कि उन्हें ही ये अवॉर्ड मिलने वाला है.

इस बार इस अवॉर्ड में जो दो बड़े नाम कंपटीशन में हैं वो हैं जिन्होंने अनोरा बनाई है. उनका नाम शॉन बेकर है. इसके अलावा, द ब्रूटलिस्ट के डायरेक्टर ब्रैडी कार्बेट भी रेस में हैं क्योंकि उन्होंने फिल्म में काबिलेतारीफ आर्टिस्टिक व्यू दिखाया है. ये दोनों ही फिल्में पहले से ही कई अलग-अलग मंचों में अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं. अब देखना ये होगा कि इन दो दावेदारों में से ही किसी को ये अवॉर्ड मिलता है या फिर कोई तीसरा ये अवॉर्ड अपने नाम कर जाता है.

किसे मिल सकता है बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर
पिछली बार सबको क्लियर था कि ये अवॉर्ड ओपनहाइमर को ही जाएगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. इस बार कई बड़ी फिल्में रेस में हैं, जिनमें द ब्रूटिलिस्ट, ड्यून पार्ट 2, एनोरा और अ कंप्लीट अननोन जैसी फिल्में हैं. इनमें से ही किसी को ये अवॉर्ड मिलेगा या कोई पांचवीं फिल्म इस पर अपना हक जमाएगी वो तो थोड़ी ही देर में पता भी चल जाएगा.

Oscars 2025 Winner Prediction: किसे मिलेगा बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड, तो किसके हाथ होगी बेस्ट फिल्म की ट्रॉफी?

किसे मिल सकता है बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर
इस अवॉर्ड में द सब्सटेंस में अपनी कमाल की अदाकारी दिखाने वाली एक्ट्रेस डेमी मूर हो सकती हैं. उन्होंने खुद को साबित किया है और इसी वजह से हॉलीवुड को भी उन्हें गंभीरता से लेना पड़ा है. तो वहीं एनोरा के लिए मिकी मैडिसन भी इस रेस में उनकी प्रतिद्वंद्वी हैं. इस फिल्म के लिए उन्हें पहले ही बाफ्टा से लेकर गोल्डन ग्लोब तक कई अलग-अलग मंचों पर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है.

और पढ़ें: लिमिटेड बजट में बनी है ‘क्रेजी’, कम कमाई करके भी बन सकती है बड़ी हिट, चौंका देगी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

[ad_2]

Skype नहीं चला पाएंगे यूजर्स, इस दिन से बंद हो जाएगी सर्विस, Microsoft ने लिया बड़ा फैसला

[ad_1]

Skype यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. Microsoft ने ऐलान किया है कि वह अपने इस प्लेटफॉर्म को बंद करने जा रही है. अब कंपनी Microsoft Teams पर फोकस करेगी और आगामी 5 मई को Skype पूरी तह बंद हो जाएगी. कंपनी ने कहा है कि Skype के मौजूदा यूजर्स टीम्स प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो सकते हैं. उन्हें Skype डेटा भी शिफ्ट करने का ऑप्शन दिया जा रहा है. Teams को लॉन्च करने के बाद से ही कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर आने के लिए कह रही थी. माइक्रोसॉफ्ट का कहना था कि Teams में Skype वाले सारे फीचर्स हैं और इसमें एडिशनल कैपेबिलिटिज भी दी गई हैं.

यूजर्स को यह सुविधा दे रही कंपनी

Microsoft ने कहा है कि Skype यूजर्स अपने मौजूदा क्रेडेंशियल से Microsoft Teams में लॉन-इन कर सकते हैं और यह पूरी तरह फ्री होगा. Skype यूजर्स को टीम्स पर कॉलिंग, मैसेज भेजने, फाइल शेयर करने, मीटिंग होस्ट करने और कम्युनिटी जॉइन करने समेत सारे फीचर्स फ्री में मिलते रहेंगे. अगर कोई Skype यूजर अपने मौजूदा क्रेडेंशियल से टीम्स में लॉग-इन करता है तो यहां उसके चैट और कॉन्टैक्ट ऑटोमैटिकली आ जाएंगे. इसका मतलब है कि यूजर्स ने Skype में जहां से लॉग-आउट किया था, टीम्स में वहीं से लॉग-इन कर सकते हैं.

Skype और टीम्स दोनों भी की जा सकती है यूज

यूजर्स के पास Skype के साथ टीम्स भी यूज करने का ऑप्शन है. 5 मई तक दोनों प्लेटफॉर्म यूज किए जा सकते हैं. 5 मई को Skype अलविदा कह देगी और यूजर्स के पास केवल टीम्स का ऑप्शन बचेगा. बता दें कि कंपनी ने नए यूजर्स के लिए Skype की पेड सर्विस बंद कर दी है. इनमें Skype क्रेडिट और कॉलिंग सब्सक्रिप्शन आदि शामिल है. मौजूदा सब्सक्राइबर अपने रिन्यूअल पीरियड तक क्रेडिट और प्लान को यूज कर पाएंगे. Microsoft ने कहा है कि 5 मई के बाद भी पेड यूजर वेब पोर्टल के जरिए Skype Dial Pad को एक्सेस कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

भारत में iPhone 16e के लिए चुकाने पड़ते हैं इतने पैसे, दुबई और अमेरिका में कितनी है कीमत? जानें अंतर

[ad_2]

ट्रंप रोकना चाहते थे ‘तीसरा वर्ल्ड वॉर’, लेकिन जेलेंस्की के ही भिड़ गए! जानें अब आगे क्या होगा

[ad_1]

Donald Trump-Volodymyr Zelenskyy Chaos: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद कई फैसले लिए, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना भी शामिल है. इसको लेकर उन्होंने रूस और यूक्रेन के नेताओं से बात भी की. इस कोशिश को तब बड़ा झटका लगा जब डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बहस हो गई. दोनों नेताओं के बीच गहमागहमी उस वक्त हुई जब जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की.

इसके बाद न तो द्विपक्षीय बातचीत हुई और न इस युद्ध को लेकर कोई नतीजा निकला. साथ ही खनिज सौदे को लेकर यूक्रेन के साथ अमेरिका की अहम बात भी नहीं हो पाई. अगर ये सौदा हो जाता तो यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी तो मिलती ही साथ ही अमेरिका को भी फायदा होता. हालांकि अमेरिका इस सौदे के लिए आधिकारिक रूप से प्रतिबद्ध नहीं था.

जेलेंस्की और ट्रंप के बीच कैसे बढ़ गया तनाव?

जब जेलेंस्की अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपने कैजुअल कपड़े पहने हुए थे. यूक्रेन के राष्ट्रपति को उम्मीद थी कि इस मौके कुछ समझौते होंगे और रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर भी मदद मिलेगी लेकिन ट्रंप और जेडी वेंस के साथ हुई बहस ने अलग मोड़ ले लिया. कुर्सियों पर बैठने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और काम भी कर रहे हैं.’

एक तरफ जहां ट्रंप के लहजे में अधिकार था तो जेलेंस्की थोड़े असहज दिखाई दिए. ट्रंप ने खनिज सौदे को लेकर कहा, ‘हम इसमें शामिल होने और खुदाई करने के लिए उत्सुक हैं.’ उन्होंने जेलेंस्की की आंखों में आंखें करते हुए कहा, ‘हम अंदर जा रहे हैं और अमेरिका के लिए ये एक बड़ा कमिटमेंट है. हम आपके साथ काम करने की सराहना करते हैं.’

इस दौरान जेलेंस्की अपनी सीट पर हिल रहे थे, उनकी बेचैनी साफ देखी जा सकती थी. वो जवाब देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. जैसे-जैसे मीटिंग आगे बढ़ी तनाव और बढ़ गया. इस बीच ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और इस मामले को खत्म करने पर ध्यान लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘ये वो बात है जो हो सकती है और दोनों लोग चाहते हैं. हमें समझौते के लिए बातचीत करनी चाहिए, मुझे विश्वास है कि कुछ हो सकता है.’

उधर, जेलेंस्की की बेचैनी बढ़ती जा रही थी और उनके हाव भाव से साफ पता चल रहा था कि वो कुछ कहने के लिए आतुर हैं. इस बीच ट्रंप ने टैक्स को लेकर कुछ बातें कहीं फिर रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा, ‘जो बाइडेन ने इसे जारी रहने दिया लेकिन वो राष्ट्रपित होते तो ये युद्ध कभी नहीं होता. हम बिना परेशानी के समझौता कर लेते.’

इस दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की और यूक्रेन के सैनिकों की तारीफ की. इसके बाद ट्रंप ने कहा, ‘बस हो गया न.’ तो जेलेंस्की ने सिर हिलाया और अपनी सहमति दिखाई. इस दौरान जेलेंस्की को अपनी नाक छूते हुए देखा गया. ऐसा लग रहा था कि वो अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हों.

जेलेंस्की क्या बोले?

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं तो भरोसा करता हूं. मुझे ये भी लगता है कि अमेरिका अपना समर्थन जारी रखेगा. मैं पुतिन को रोकने के लिए आपके मजबूत रुख पर भरोसा करता हूं. आपने युद्ध को लेकर बहुत कुछ कहा. मुझे लगता है कि पुतिन को युद्ध की शुरुआत में ही ये कहना जरूरी था कि वो एक हत्यारे और आतंकवादी हैं. मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर उन्हें रोक सकते हैं. हमारे लिए देश को बचाना बहुत जरूरी है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हत्यारे के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.’ इस दौरान जेलेंस्की को ट्रंप की आंखों में आंखे डालते हुए देखा गया. इसके बाद उन्होंने चर्चा को डिफेंस डील की तरफ मोड़ दिया और अमेरिकन कंपनियों को देश में सेना के उपकरण बनाने के लिए लाइसेंस देने की बात कही. इसके अलावा जेलेंस्की ने कहा कि फ्रांस और ब्रिटेन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी तरफ से तब तक मदद मिलती रहेगी जब तक डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को समर्थन देने का आश्वासन नहीं दे देते.

वहीं, उन्होंने ट्रंप से यह भी कहा कि रूस ने 20,000 यूक्रेनी बच्चों को चुरा लिया. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध की वो तस्वीरें दिखाईं, जिसमें यूक्रेनी सैनिकों को रूसी जेलों में यातनाएं देते हुए दिखाया गया. उनका कहना था कि रूस युद्ध के किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहा. तस्वीरें देख ट्रंप ने भी चिंता दिखाई और कहा कि वो युद्ध को खत्म कर देंगे.

ट्रंप ने क्या कहा?

मीडिया से सवाल जवाब के दौरान ट्रंप ने कहा, अमेरिका में खनिजों के पर्याप्त भंडार नहीं हैं. यूक्रेन में टाइटेनियम, लिथियम और ग्रेफाइट के अलावा अन्य के प्रचुर भंडार हैं. इनकी बिक्री से बहुत पैसा कमाया जा सकेगा. उन्होंने दावा किया कि यूरोप को अपना पैसा वापस मिल चुका है लेकिन अमेरिका को नहीं मिला है. ऐसे में अमेरिका को टैक्स देने वाले लोगों के पैसे की सुरक्षा करनी चाहिए.

ट्रंप ने की तीसरे विश्व युद्ध की बात

ओवल ऑफिस में हुई इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई बार तीसरे विश्व युद्ध का जिक्र किया और चेतावनी दी कि चल रहे इस युद्ध के वैश्विक संघर्ष में बदलने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि मुझे एक शांतिदूत के रूप में याद किया जाएगा. हम अगर ऐसा कर सके तो अच्छी बात होगी. मैं ये लोगों की जान बचाने के लिए कर रहा हूं.’ इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुरोध के विपरीत जवाब दिए, जब उन्होंने कहा कि अमेरिका अब यूक्रेन को और हथियार नहीं भेजना चाहता.

ये भी पढ़ें: कैमरे के पीछे जेलेंस्की ने ऐसा क्या किया, जो गुस्से में लाल हो गए ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- माफी मांगे यूक्रेन के राष्ट्रपति

[ad_2]

चैत्र नवरात्रि 29 या 30 मार्च कब से शुरु हो रही है, घटस्थापना का सही मुहूर्त क्या रहेगा, जानें

[ad_1]

Chaitra Navratri 2025: भारत सहित पूरी दुनिया में हिंदू धर्म मानने वाले बड़ी श्रद्धा भाव से चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाते हैं.नवरात्रि शक्ति की देवी मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक दिन एक अलग देवी को समर्पित है. इन 9 दिनों में व्रत रखकर लोग माता की आराधना करते हैं, मान्यता है कि देवी मां इस दौरान अपने भक्तों की हर मुरादें पूरी करती है. 

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का खास महत्व है, इसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए तभी नौ दिन की पूजा सफल होती है. इस साल चैत्र नवरात्रि में 2 घटस्थापना मुहूर्त बन रहे हैं.

चैत्र नवरात्रि 29 या 30 मार्च 2025 कब ? (Chaitra Navratri 2025 Date)

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4.27 मिनट से होगी और 30 मार्च 2025 को दोपहर 12.49 मिनट पर समाप्ति होगी.

नवरात्रि की शुरुआत सदा उदयातिथि से होती है ऐसे में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू होगी, इसी दिन घटस्थापना की जाएगी.

चैत्र नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2025 Ghatsthapana Muhurat)





घटस्थापना मुहूर्त सुबह 6.13 – सुबह 10.22
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.01 – दोपहर 12.50

नवरात्रि में घटस्थापना का सही समय

प्रतिपदा तिथि के दिन का पहला एक तिहायी भाग घटस्थापना हेतु सर्वाधिक शुभ समय माना जाता है। यदि किसी कारणवश यह समय उपलब्ध नहीं है, तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है.

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि में माता की आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है. इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिससे भक्तों को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि प्राप्त होती है.

नवरात्रि में 9 शक्ति की पूजा का विधान

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति. चतुर्थकम्।।

पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति.महागौरीति चाष्टमम्।।

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:। उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना:।।

नवरात्रि के प्रत्येक दिन का एक अलग दुर्गा अवतार होता है, जैसे शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री.

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में किस पर होगा माता का आगमन और प्रस्थान, मिल रहे खास संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Meen Rashi 02 March 2025: मीन राशि वाले अपने करियर पर करें फोकस, पढ़ें रविवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 02 March 2025: मीन राशिफल 02 मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके मन में अपने कार्यों को लेकर उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ सकती है. आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सक्षम रहेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आप नियमित योगासन व्यायाम करने का प्रयास करें तो दिमाग से सोचो रात में विश्वास से भरे हुए रहेंगे और अपने सपनों को साकार भी कर सकते हैं.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं.  यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट को अपने व्यापार में शामिल करना चाहते हैं तो आज से इसकी शुरुआत कर सकते हैं. आपके कार्य जीवन में अंतरिक्ष शांति और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर कार्य करें तो अच्छा रहेगा. आपके निजी जीवन में भी सुखद बदलाव हो सकते हैं. आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपको थकावट भी महसूस हो सकती है. 

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

इंजमाम उल हक़ ने भारत के खिलाफ उगला जहर! सभी देशों से की IPL बॉयकॉट की अपील!

[ad_1]

पाकिस्तान सालों बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. 19 फरवरी से शुरू हुआ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान है. लेकिन टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा. यहां तक कि 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भी दुबई में होगा अगर भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल मैच जीत जाती है तो. 

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रहा है. यही कारण है कि एक सेमीफाइनल मैच भी यहां आयोजित किया गया है. भारत के फाइनल में प्रवेश करते ही फाइनल भी दुबई में तय हो जाएगा. मेजबान पाकिस्तान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. वर्ल्ड क्रिकेट पर बीसीसीआई का दबदबा पाकिस्तानियों को बहुत चुभता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक़ ने सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह अपने प्लेयर्स को आईपीएल में ना भेजें.

सभी बोर्ड IPL में ना भेजें अपने प्लेयर्स – इंजमाम उल हक़

इंजमाम उल हक ने एक टीवी शो पर कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को आप एक साइड में कर दें फिर भी आप आईपीएल को देखें. आईपीएल में दुनिया के सारे टॉप प्लेयर्स आकर खेलते हैं. इंडियन प्लेयर्स किसी लीग में जाकर नहीं खेलते. सभी बोर्ड को ये करना चाहिए कि अपने जो प्लेयर्स हैं उन्हें आईपीएल में भेजना छोड़ दें. अगर आप किसी लीग के लिए अपने खिलाड़ियों को जाने नहीं देते तो दूसरे बोर्ड को भी स्टान्स तो लेना चाहिए ना.”

दुनिया के तमाम बड़े क्रिकेटर्स आईपीएल में खेलते हैं. कई बार तो विदेशी प्लेयर्स नेशनल की बजाय आईपीएल मैचों को तवज्जों देते हैं. आईपीएल के आलावा दुनिया भर में कई अन्य टी20 लीग खेली जाती है. लेकिन बीसीसीआई अपने प्लेयर्स को अनुमति नहीं देता कि वह उन लीग में जाकर खेल सके. कोई भारतीय खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद (आईपीएल से भी) ही किसी विदेशी लीग में खेल सकता है. 

पाकिस्तान की बात करें तो उनके प्लेयर्स का आईपीएल में खेलना प्रतिबंधित है. हालांकि टूर्नामेंट के पहले संस्करण में कई पाकिस्तानी प्लेयर्स खेले थे लेकिन मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स के खेलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया.

[ad_2]

अगले हफ्ते लॉन्च होगा Vivo T4x, किफायती दाम में मिलेंगे शानदार फीचर, कीमत भी आई सामने

[ad_1]

Vivo T4x Launch Date: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपने नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. Vivo T4x 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. इस पर दिख रही तस्वीरों के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा. यह ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए T3x का सक्सेसर है और इसमें कई अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.

Vivo T4x के संभावित फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T4x में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट में 8MP कैमरा और डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप में ऑरा लाइट भी नजर आई है, जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट लेने में मदद करती है. ऐसे भी कयास हैं कि कंपनी इस मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट दे सकती है. T3x में Snapdragon चिपसेट दिया गया है, जिसके मुकाबले यह बड़ा बदलाव है.

Vivo T4x में मिल सकती है सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी

टीजर के अनुसार, vivo T4x में 6,500 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी. ऐसे कयास हैं कि इसे 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है.

क्या होगी कीमत?

फोन की असल कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इसके 6GB + 128GB वेरिएंट कीमत 13,000 रुपये से कम रहेगी. माना जा रहा है कि Vivo इसका 8GB RAM वाला वेरिएंट भी उतार सकती है, जिसके लिए ग्राहकों को थोड़ी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. फ्लिपकार्ट के साथ-साथ वीवो इंडिया के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से इसे खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Skype नहीं चला पाएंगे यूजर्स, इस दिन से बंद हो जाएगी सर्विस, Microsoft ने लिया बड़ा फैसला

[ad_2]