‘ट्रंप कर लें ग्रीनलैंड पर कब्जा रूस कुछ नहीं बोलेगा’, पुतिन के बयान से मचा हाहाकार

[ad_1]

Putin on Greenland: डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका और रूस के रिश्तों में मिठास घुलती नजर आ रही है. पिछले दो महीने में इसके कई उदाहरण देखे जा चुके हैं. पहले यूक्रेन के मामले में अमेरिका का रुख रूस के पक्ष में नजर आया और अब ग्रीनलैंड के मामले में रूस ने अमेरिकी योजनाओं को हरी झंडी दे दी.

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से एक बयान आया है, जिससे साफ हुआ है कि उन्हें ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे की योजना से कोई ऐतराज नहीं है. हाल ही में ट्रंप ने इस आर्कटिक इलाके को अमेरिका का हिस्सा बताया था. फिलहाल यह हिस्सा डेनमार्क के अंतर्गत आता है. यह एक स्वायत्त क्षेत्र है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर पूरी प्रशासन प्रणाली डेनमार्क से अलग है.

पुतिन ने क्या कह दिया?
पुतिन ने रूस के मरमंस्क शहर के अपने दौरे पर कहा, ‘ग्रीनलैंड के संबंध में अमेरिका की योजनाएं गंभीर हैं. इन योजनाओं की गहरी ऐतिहासिक जड़ें हैं. यह स्पष्ट है कि अमेरिका आर्कटिक क्षेत्र में अपने भू-रणनीतिक, सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक हितों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाता रहेगा.’ लेकिन ट्रंप के विस्तारवादी एजेंडे की आलोचना या निंदा करने के बजाय पुतिन ने ग्रीनलैंड को उसके भाग्य पर छोड़ दिया. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘जहां तक ​​ग्रीनलैंड का सवाल है, यह दो देशों (अमेरिका और डेनमार्क) का मामला है. इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है.’

अमेरिका का यूक्रेन युद्ध से हाथ खींचना
फरवरी में ही पूरी दुनिया ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बहस देखी. यह बहस हद पार कर गई थी. नतीजा यह हुआ कि इसके ठीक बाद अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सारी मदद रोकने का ऐलान कर दिया. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा रूस को हुआ. हालांकि इसके ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र संघ में भी यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के खिलाफ पारित प्रस्ताव पर अमेरिकी रुख ने चौंका दिया था. तभी से लग रहा था कि अमेरिका अब इस युद्ध में यूक्रेन का और अधिक साथ नहीं देगा.

‘रूस की स्थिति को अमेरिका समझ रहा, यह अच्छी बात’
फिलहाल, अमेरिका और रूस दोनों देशों के संबंध पटरी पर आते दिखाई दिए हैं. विदेशी निवेश और आर्थिक सहयोग के लिए राष्ट्रपति पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रिव का बयान भी इस दिशा में महत्वपूर्ण संकेत देता है. दिमित्रिव ने कहा है कि हम अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से किए जा सकने वाले विभिन्न निवेश अवसरों पर विचार करने के लिए तैयार हैं. हम आर्कटिक में निवेश सहयोग के लिए तैयार हैं. इस तरह के सौदे किए जाने से पहले यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता है. हमारे (रूस और अमेरिका) बीच अब बहुत अच्छी बातचीत हो रही है और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अमेरिका रूस की स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा है.’

[ad_2]

राम जन्मभूमि वॉच बनाने वाली कंपनी का मालिक कौन है? सलमान खान ने भी पहनी 34 लाख वाली घड़ी

[ad_1]

Salman Khan Ram Janmabhoomi Watch: हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक घड़ी पहने नजर आए, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये है. सलमान खान के हाथों में ये घड़ी देखते ही, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी, लोग जानने के लिए उत्सुक होने लगे कि आखिर ये घड़ी किस कंपनी की है और इसे सलमान खान ने क्यों पहना है. तो चलिए, आपको इस खबर में बताते हैं कि आखिर इस घड़ी की खासियत क्या है और इसे बनाने वाली कंपनी का मालिक कौन है.

सलमान खान ने क्यों पहनी ये घड़ी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 मार्च को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन दिया – “See you in theatres on 30th March!” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर का प्रमोशन किया. लेकिन लोगों की नजर फिल्म के प्रमोशन से ज्यादा उनकी कलाई पर बंधी, गोल्ड डायल और ऑरेंज स्ट्रैप वाली घड़ी पर टिक गई.


एच टी की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान को महंगी और स्टाइलिश घड़ियों का बहुत शौक है. उनकी कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लक्ज़री घड़ियां हैं. लेकिन इस बार जो घड़ी उन्होंने पहनी है, वह बेहद खास है. यह ‘राम जन्मभूमि’ लिमिटेड एडिशन घड़ी है, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये है. बताया जा रहा है कि यह घड़ी उन्हें उनकी मां सलमा खान ने गिफ्ट की थी. आपको बता दें, यह घड़ी लक्जरी ब्रांड Jacob & Co. की ‘Epic X Ram Janmabhoomi Titanium Edition 2’ है.

कौन है इस घड़ी को बनाने वाली कंपनी का मालिक? 

दरअसल, लक्ज़री घड़ियों की दुनिया में जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co.) एक जाना-पहचाना नाम है. इस कंपनी के संस्थापक और मालिक की बात करें तो उनका नाम जैकब अराबो (Jacob Arabo) है. जैकब का जन्म 1965 में उज़्बेकिस्तान में हुआ था. वह यहूदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और 14 साल की उम्र में ही अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए थे. न्यूयॉर्क में उन्होंने एक ज्वैलरी शॉप में काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे अपने हुनर से लक्ज़री ज्वैलरी और घड़ियों का साम्राज्य खड़ा कर दिया.

कितनी है जैकब अराबो की संपत्ति?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेशल राम जन्मभूमि घड़ी बनाने वाले जैकब अराबो की नेट वर्थ लगभग 300-400 मिलियन डॉलर (करीब 2,500-3,300 करोड़ रुपये) आंकी जाती है. उनकी कंपनी जैकब एंड कंपनी हर साल करोड़ों डॉलर का कारोबार करती है. उनके क्लाइंट्स में हॉलीवुड सितारे, अरबपति बिजनेसमैन और अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ शामिल हैं.

हमेशा अलग डिजाइन की बनाते हैं घड़ी

जैकब एंड कंपनी की घड़ियां अपने बेहद ही शानदार और यूनिक डिज़ाइन के लिए मशहूर हैं. यह ब्रांड लिमिटेड एडिशन घड़ियां बनाता है, जिनकी कीमत कई बार करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है. इस ब्रांड की कुछ मशहूर घड़ियों में एपिक एक्स, ट्विन टर्बो और एस्ट्रोनिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Minimum Balance Penalty Report: आपकी जेब से चुपचाप हजारों करोड़ रुपये उड़ा रहे बैंक! क्या सच में ‘मिनिमम बैलेंस’ के नाम पर डाला जा रहा डाका?



[ad_2]

Pisces Horoscope 29 March 2025: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा,चुनौतियों के बाद

[ad_1]

Pisces Horoscope 29 March 2025: मीन राशिफल 29 मार्च,शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा.नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आर्थिक रूप से भी लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन किसी भी नए निवेश या बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

 स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आ सकता है. पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और किसी भी तरह के  व्याकुलता से बचने का प्रयास करें. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, परंतु परिजनों के साथ समय बिताना आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Neha Kakkar broke silence on reaching late to Melbourne Concert!

[ad_1]

<p>Melbourne में अपने concert में देरी से पहुंचने के लिए criticisms का सामना करने के कुछ दिनों बाद Singer Neha Kakkar ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी. उन्होंने Thursday को एक लंबा नोट लिखकर अपनी बात रखी. उन्होंने share किया कि organizers के साथ उनका Experience बहुत खराब रहा क्योंकि वे उनके पैसे लेकर भाग गए, Neha ने कहा कि वह 3 घंटे देरी से आईं थी ,क्या उन्होंने एक बार भी पूछा कि उनके साथ क्या हुआ, melbourne में उनके और उनके band के साथ क्या किया? जब Neha ने stage पर बात की, तो Neha ने &nbsp;किसी को भी नहीं बताया कि उनके साथ क्या हुआ क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि किसी को नुकसान पहुंचे, इसके साथ ही उन्होंने कहा :मैं कौन होती हूं किसी को सजा देने वाली, लेकिन अब जब यह मेरे नाम पर आ गया है, तो मुझे बोलना ही था .</p>

[ad_2]

काठमांडू में राजशाही समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी सेना, दो की मौत | बड़ी बातें

[ad_1]

Nepal Violence: नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार (28 मार्च,2025) को राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने पथराव और आगजनी की. प्रदर्शनकारियों ने एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला भी कर दिया, जिससे भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए.

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को भी आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट कर दी, जिसके बाद सेना को बुलवाया गया, जबकि कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया. जिले के प्राधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू करीब पांच घंटे यानी रात 10 बजे तक लागू रहेगा और कुछ इलाकों में किसी को भी घूमने-फिरने की इजाजत नहीं होगी.

अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान गोली लगने से काठमांडू निवासी सबिन महाराजन (29) की अस्पताल में मौत हो गई. तिनकुने क्षेत्र में एक इमारत से विरोध प्रदर्शन का वीडियो शूट करते समय ‘एवेन्यूज़’ टेलीविजन के फोटो पत्रकार सुरेश रजक की मृत्यु हो गई.

तिनकुने वह स्थान है, जहां राजतंत्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प की थी और सुरक्षा अवरोधों को तोड़ने का प्रयास किया था. प्राधिकारियों ने बताया कि पथराव कर रहे और सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तितर-बितर करने का प्रयास किया, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल होने वाले लोगों में से आधे पुलिसकर्मी हैं.

झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने एक घर को जला दिया, आठ वाहनों को आग लगा दी, बाणेश्वर में सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट्स पार्टी के कार्यालय पर हमला किया, चाबाहिल में भटभटेनी सुपरमार्केट को लूट लिया और कांतिपुर टेलीविजन तथा अन्नपूर्णा पोस्ट अखबार के कार्यालयों में तोड़फोड़ की.

काठमांडू जिला प्रशासन ने शांतिनगर पुल और मनोहरा नदी पुल के बीच के क्षेत्र कोटेश्वर, तिनकुने, हवाई अड्डा क्षेत्र, बाणेश्वर चौक और गौशाला में कर्फ्यू की घोषणा की. अधिकारियों ने बताया कि अगर लोग अपना टिकट दिखाएंगे तो उन्हें हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति दी जाएगी. राजतंत्रवादियों ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीरें और राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिनकुने क्षेत्र में प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई.

ये भी पढ़ें:

‘मिस्टर PM, तमिलनाडु को जरा सावधानी से संभालिए’, TVK चीफ विजय ने पीएम मोदी से क्यों कही ये बात?

[ad_2]

17 साल बाद RCB ने भेदा CSK का किला, पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने रचा इतिहास

[ad_1]

CSK vs RCB Full Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हरा दिया है. इस मैच में RCB ने पहले खेलते हुए 196 रन बनाए थे, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 146 रन ही बना पाई. यह IPL 2025 में अभी तक चेन्नई की पहली हार है, इससे पूर्व उसे मुंबई इंडियंस पर 4 विकेट से जीत मिली थी. यह साल 2008 के बाद पहली बार है जब आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम पर CSK को हराया है.

17 साल बाद मिली RCB को जीत

चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई सुपर किंग्स का गढ़ है और यहां RCB ने चेन्नई को आखिरी बार साल 2008 में हराया था. उस मैच में बेंगलुरु को चेन्नई पर 14 रनों से जीत मिली थी. उसके बाद चेपॉक मैदान पर दोनों टीम 8 बार आमने-सामने आईं, जिनमें हर बार चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली थी. अब आखिरकार चेपॉक स्टेडियम पर CSK के खिलाफ लगातार 8 हार झेलने के सिलसिले को RCB ने समाप्त कर दिया है और ऐसा रजत पाटीदार की कप्तानी में संभव हो पाया है.

RCB की लगातार दूसरी जीत

IPL 2025 में यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले RCB ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा था. इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में अपने पहले स्थान को सुरक्षित रखा है. आरसीबी अब अपने दोनों मैच जीतकर टेबल टॉपर बनी हुई है.

नहीं चले CSK के सूरमा

चेन्नई सुपर किंग्स की हार की नींव तभी रख दी गई थी जब गेंदबाजी के समय टीम के स्पिन गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए थे. एक तरफ रविचंद्रन अश्विन 2 ओवर में 22 रन लुटाए. वहीं रवींद्र जडेजा ने 3 ओवरों में 37 रन लुटाए और कोई विकेट भी नहीं ले पाए. नूर अहमद ने 3 विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने भी 9 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए.

वहीं जब बल्लेबाजी की बारी आई तो दूसरे से पांचवें क्रम तक सारे बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. रचिन रवींद्र ने 41 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम की किस्मत बदलने में नाकाम रहे. एमएस धोनी ने 16 गेंद में 30 रन की पारी खेल फैंस का दिल जरूर जीता. उन्होंने आखिरी ओवरों में 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

CSK vs RCB: रजत पाटीदार ने चेपॉक में रचा इतिहास, RCB के लिए अर्धशतक लगाकर तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

[ad_2]

वीकेंड से लेकर ईद तक… नहीं रहेगी LIC में छुट्टी, इसलिए खुले रहेंगे ऑफिस

[ad_1]

LIC Offices Remain Open: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश के कई हिस्सों में उनके कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे. इस फैसले के पीछे का मकसद सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के साथ पॉलिसीहोल्डर्स को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है. LIC का यह कदम भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा 12 मार्च को जारी की गई एडवाइजरी के बाद उठाया गया है. 

LIC का है इस चीज पर फोकस

कंपनी ने कहा, ”पॉलिसीधारकों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के जोन और डिवीजनों के अधिकार क्षेत्र के तहत कार्यालय 29.03.2025, 30.03.2025 और 31.03.2025 को आधिकारिक कार्य समय के अनुसार सामान्य परिचालन के लिए खुले रखे जाएंगे.” LIC के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने हाल ही में दोहराया कि कंपनी का फोकस किफायती रेट पर इंश्योरेंस उपलब्ध कराने पर है, खासकर ग्रामीण और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को. 

लगातार आगे बढ़ रहा है LIC

इस बीच, एलआईसी ने अपना ग्रोथ भी लगातार जारी रखा है. इंश्योरेंस कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के पहले 11 महीनों में सालाना ग्रुप रिन्यूऐबल प्रीमियम में  28.29 परसेंट तक की बढ़त और व्यक्तिगत प्रीमियम में 7.9 परसेंट तक की वृद्धि हुई. फरवरी 2025 तक इसका टोटल प्रीमियम कलेक्शन 1.90 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष से 1.90 परसेंट ज्यादा है.

हालांकि, फरवरी 2025 में व्यक्तिगत प्रीमियम में 1.07 परसेंट की मामूली गिरावट भी देखी गई और यह 4,837.87 करोड़ रुपये रहा, जबकि फरवरी 2024 में यह 4,890.44 करोड़ रुपये था. अकेले फरवरी महीने में व्यक्तिगत सेगमेंट में 12.02 लाख पॉलिसी इश्यू किए गए, ग्रुप ईयरली रिन्यूऐबल कैटेगरी में 1,430 पॉलिसी और स्कीम्स इश्यू किए गए. सभी श्रेणियों में, एलआईसी की कुल पॉलिसियों की संख्या इस महीने 12.04 लाख रही. . अप्रैल 2024 और फरवरी 2025 के बीच, एलआईसी ने व्यक्तिगत प्रीमियम से 52,382.58 करोड़ रुपये जुटाए और इसी के साथ इनकी संख्या 1.46 करोड़ तक पहुंच गईं. 

ये भी पढ़ें:

 



[ad_2]

iPhone 16 की तुलना में इन 5 बड़ी अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 17, ये जानकारी आई सामने

[ad_1]

Apple इस साल अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल लॉन्च होंगे. इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा पतले डिजाइन के कारण iPhone 17 Air और फीचर्स के कारण iPhone 17 Pro Max की हो रही है, लेकिन iPhone 17 भी कई बड़ी अपग्रेड्स के साथ लॉन्च होने वाला है. आइए जानते हैं कि इसमें iPhone 16 के मुकाबले क्या-क्या अपग्रेड्स मिलने वाली हैं.

बड़ी होगी स्क्रीन

ऐसे कयास हैं कि iPhone 17 में बड़ी स्क्रीन मिल सकती है. दरअसल, कंपनी इस बार प्लस मॉडल की जगह एयर मॉडल उतार रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 17 की स्क्रीन का साइज 6.1 इंच से बढ़ाकर 6.3 इंच किया जा सकता है. 

ProMotion डिस्प्ले

अभी तक ProMotion डिस्प्ले केवल प्रो मॉडल्स में दिया जाता था, लेकिन इस बार ऐपल iPhone 17 सीरीज के सारे मॉडल्स में 120Hz ProMotion डिस्प्ले देगी. इससे स्क्रॉलिंग का मजा बढ़ेगा और वीडियो प्लेबैक भी बेहतर होगा. आईफोन 16 के मुकाबले आईफोन 17 में यह बड़ा बदलाव होगा.

A19 चिप

लीक्स के अनुसार, iPhone 17 सीरीज को ऐपल की नई A19 चिप से लैस किया जाएगा. प्रो मॉडल को एडवांस्ड A19 Pro चिपसेट दिया जाएगा. इसका मतलब है आईफोन 17 समेत सीरीज के दूसरे मॉडल की परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में शानदार सुधार देखने को मिलेगा. नई चिप के कारण फोन की स्पीड भी बेहतर होगी और यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी.

नई Wi-Fi 7 चिप

सितंबर में लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज में ऐपल की कस्टम Wi-Fi 7 चिप दी जा सकती है. यह फास्टर स्पीड, कम लैटेंसी और बेहतर एफिशिएंसी को सपोर्ट करेगी. वायरलेस कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए इसमें Bluetooth 5.3 भी दिया जा सकता है.

24MP का सेल्फी कैमरा

आईफोन 17 में एक बड़ा बदलाव फ्रंट कैमरा के तौर पर देखने को मिलेगा. आगामी सीरीज के सभी मॉडल में 12 की जगह 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसका मतलब है कि यूजर्स अब रियर कैमरे की तरह फ्रंट कैमरे से भी शानदार क्वालिटी वाले फोटो ले सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-

क्रिएटर्स की होगी मौज, अब YouTube Shorts पर मिलेंगे ज्यादा व्यूज, होने जा रहा यह बदलाव

[ad_2]

कुंभ अप्रैल मासिक राशिफल, प्रमोशन के योग हैं

[ad_1]

Aquarius April Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, अप्रैल (April 2025) का महीना कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Kumbh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि अप्रैल का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

पिछले महीने के मुकाबले अप्रैल का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए कहीं ज्यादा बेहतर और शुभता लिए रहने वाला है. माह की शुरुआत में ही किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा. इस दौरान आपको अपने इष्टमित्रों के साथ घर-परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग समर्थन हासिल रहेगा.

यदि आप बीते कुछ समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे थे तो इस माह आपका यह प्रयास सार्थक होता नजर आएगा. माह के दूसरे सप्ताह में नये लोगों से हुआ मेल-जोल भविष्य में शुभ फलदायी होगा. इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी.

माह के मध्य में अचानक से किसी पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है. इस दौरान आपको स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंध के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है. किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम में तब्दील हो सकती है.

माह के उत्तरार्ध में आपका धन ऐशो-आराम के साधनों पर अधिक खर्च होगा. नौकरीपेशा लोगों की इस दौरान मनचाही पदोन्नति या तबादले की कामना पूरी हो सकती है. कामकाजी महिलाओं का मान-सम्मान घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीया जलाएं.

Hindu Nav Varsh 2025: 30 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, किस क्षेत्र में होगा लाभ, कहां होगा नुकसान जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से हाहाकार! मलबे में दबे लोग, लगा रहे मदद की गुहार, अब तक 153 की मौत

[ad_1]

Myanmar Thailand Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च 2025) को शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का केंद्र सागाइंग के उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इसका असर पूर्वोत्तर भारत और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया. भूकंप इतना तेज था कि बैंकॉक में मेट्रो और रेल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने राजधानी में इमरजेंसी की घोषित कर दी.

म्यांमार में भूकंप से 144 लोगों की मौत

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में 7.7 और 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप ने फभारी तबाही मचाई है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार (जुटां) के प्रमुख ने बताया कि इस आपदा से मरने वालों की संख्या 144 हो चुकी है तो वहीं 732 लोग घायल हैं. उन्होंने कहा कि यह मौतों का फाइनल आंकड़ा नहीं है, इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है. म्यांमार के मांडले, सगाइंग, नेपिडॉ में भूकंप का जबरदस्त असर देखा गया. म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ की सीमा पर स्थित प्यिनमाना क्षेत्र से 60 शवों और 130 घायलों को बाहर निकाला गया है.

बैंकॉक में 9 की मौत 100 से ज्यादा लापता

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. इसके अलावा भी बैंकॉक में तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक में एक इमारत के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. बैंकॉक के उप राज्यपाल तविदा कामोलवेज ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति की भी अलग स्थान पर मौत हुई है. ऐसे में यहां मौत का कुल आंकड़ा 9 हो गया है. बचावदल के अनुसार निर्माण स्थल पर अभी भी 100 से अधिक लोग लापता हैं.

मलबे में फंसे लोग लगा रहे मदद की गुहार

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मांडले क्षेत्र के आसपास के गांवों में मदद करने वाले आम लोगों से बने एक बचाव दल के सदस्य ने कहा, “मलबे में फंसे लोगों और शवों को बाहर निकालना ही काफी नहीं है. लोग चिल्ला रहे हैं- मेरी मदद करो, मेरी मदद करो.” बैंकॉक में अभी भी भूकंप से ढ़हे गगनचंबी इमारत के आसपास हलचल बढ़ी हुई है. मौके पर क्रेन और खुदाई करने वाले उपकरण लाए गए.”

पीएम मोदी ने किया मदद का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप पर चिंता जाहिर की. उन्होंने दोनों सरकारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं. सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. भारतीय अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है. साथ ही, विदेश मंत्रालय (MEA) से म्यांमार और थाईलैंड सरकारों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है.”

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

[ad_2]