वरुण चक्रवर्ती के ‘चक्रव्यूह’ को भेद नहीं पाई न्यूजीलैंड, भारत ने कीवियों को 44 रनों से हराया

[ad_1]

India vs New Zealand Match Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के ग्रुप चरण का आखिरी मैच था. दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 249 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 79 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में न्यूजीलैंड लक्ष्य से 21 रन कम ही बना पाया. केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए.

भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. यह विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच था, जिसमें वो बढ़िया टच में दिख रहे थे. मगर ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा जादुई कैच लपका कि मैदान में हर कोई हैरान रह गया. विराट ने 11 रन बनाए. मगर संकट की स्थिति से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संभाला, जिनके बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. अय्यर ने 79 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेल भारत को 249 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

वरुण चक्रवर्ती का कहर

भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती का रहा. पहले दुबई की स्लो पिच पर श्रेयस अय्यर ने 79 रन की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर कीवियों को जमकर परेशान किया. ये चक्रवर्ती का चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच था, जिसमें उन्होंने पंजा लेकर इतिहास रच दिया है. वरुण चैंपियंस के डेब्यू मैच में 5-विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं.

ग्रुप-ए का बादशाह भारत, सेमीफाइनल में किससे होगा सामना

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में अपने तीनों मैच जीतकर टॉप किया है. टीम इंडिया ने इससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों को 6-6 विकेट के अंतर से हराया था. वहीं अब न्यूजीलैंड को भी 44 रनों से धो डाला है. यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहला मौका है जब दुबई क्रिकेट ग्राउंड में पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है. चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल का समीकरण ऐसा था कि ग्रुप-ए में टॉप करने वाली टीम का सामना ग्रुप-बी में दूसरे नंबर की टीम से होगा. अब दोनों ग्रुप को देखते हुए 4 मार्च को भारत पहले सेमीफाइनल मैच में दुबई से भिड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: टीम इंडिया के इस सदस्य पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन; चैंपियंस ट्रॉफी छोड़कर भारत लौटा

[ad_2]

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 03 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, सोमवार, 03 मार्च 2025 का अंक राशिफल.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा जाने वाला है. दफ्तर पर कामकाज बढ़ सकता है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल
मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है. ऑफिस पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. परिवार वालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है. आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए सोमवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें. कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है. आपको अपने काम पर ध्यान देने है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो सोमवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतें. घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं. घरवालों का सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है. आर्थिक लिहाज से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है. व्यापार वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है. सेहत के लिहाज से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है. अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए सोमवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए सोमवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक राशिफल
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को सोमवार के दिन आर्थिक लिहाज से लाभ हो सकता है. बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है. इस दौरान कोई भी दवाई लेने से बचें. बाहर के खाने से दूरी बना लें. ये समय अपने काम में लगाएं.

[ad_2]

‘जेलेंस्की के पास शर्तों को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं’, ट्रंप की पोस्ट में बड़ा दावा

[ad_1]

Donald Trump-Zelensky Clash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ट्रुथ सोशल पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को अपनी शर्तें मानने के लिए मजबूर होने की बात कही है.

ट्रंप के अनुसार, जेलेंस्की के पास पीछे हटने और उनकी शर्तों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि खनिज सौदा रूस को आक्रमण करने से रोकेगा.

खनिज सौदे की रणनीति

ट्रंप ने दो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है, अमेरिका, यूक्रेन के खनन उद्योग में शामिल होकर, देश की रक्षा कर रहा है. उनके अनुसार, इस सौदे से रूस आक्रमण करने से बचेगा, क्योंकि ऐसा करने पर अमेरिकी नागरिकों की जान को खतरा होगा, जिससे अमेरिका को प्रतिक्रिया देनी पड़ेगी. ट्रंप ने इस कदम को एक मास्टर शतरंज खिलाड़ी की तरह बताया, जिससे जेलेंस्की के पास हार मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.

पोस्ट में कहा गया है, “अमेरिकी समर्थन के बिना, यूक्रेन रूस के खिलाफ़ लंबे समय तक युद्ध नहीं जीत सकता, और एक बार जब अमेरिकी कंपनियों के पास यूक्रेन में खनन कार्य शुरू हो जाएंगे, तो पुतिन बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय परिणामों को ट्रिगर किए बिना हमला करने में असमर्थ होंगे.”

व्हाइट हाउस में बहस
हाल ही में, व्हाइट हाउस में ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच हुई बहस वैश्विक सुर्खियों में रही. रूस ने इस बहस का मजाक उड़ाया, जबकि दुनिया के कई देश जेलेंस्की के समर्थन में आए. ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ बहस के बाद, जेलेंस्की ने यूक्रेन के समर्थन के लिए ट्रंप और अमेरिका का आभार व्यक्त किया, कहते हुए, ‘धन्यवाद अमेरिका’, ‘धन्यवाद अमेरिकी राष्ट्रपति’.

ट्रंप की आलोचना और चेतावनी
ट्रंप ने जेलेंस्की की कृतज्ञता पर सवाल उठाते हुए उन्हें अधिक आभारी होने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, आपको आभार जताना चाहिए.” उपराष्ट्रपति वेंस ने भी जेलेंस्की से पूछा, “क्या आपने एक बार भी धन्यवाद कहा है?” इसके अलावा, ट्रंप ने जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कहा, जबकि पुतिन को इस शब्द से संबोधित करने से परहेज किया. उन्होंने जेलेंस्की को चेतावनी दी कि उनके बिना भी रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो सकता है. 

बता दें कि ट्रंप की हालिया रणनीतियों और बयानबाजी ने यूक्रेन संकट में नए मोड़ ला दिए हैं. खनिज सौदे के माध्यम से अमेरिका की भागीदारी और जेलेंस्की पर दबाव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है. आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये घटनाक्रम यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को कैसे प्रभावित करेंगे.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप से बहस के बाद बदले जेलेंस्की के सुर, बोले- ‘मुझे खेद है, यह विवाद दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं’

[ad_2]

कतर एयरवेज में डेड बॉडी के पास बैठकर सफर के अपने अनुभव को ऑस्ट्रेलियाई दंपत्ति ने किया शेयर

[ad_1]

Qatar Airways: जरा सोचिए ! आप फ्लाइट में लंबा सफर कर रहे हैं और अचानक आपके बगल वाली सीट पर किसी पैसेंजर की मौत हो जाती है. अब आप अपना सफर उस डेड बॉडी के साथ बैठकर करने के लिए मजबूर हैं. कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलियाई कपल मिशेल रिंग और जेनिफर कॉलिन के साथ, जो वेनिस अपना वेकेशन मनाने जा रहे थे. 

डेड बॉडी के बगल में बैठकर किया सफर

कतर एयरवेज से सफर कर रहे इस कपल के होश तब उड़ गए, जब फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई और करीब 14-15 घंटे का यह सफर उन्होंने इस डेड बॉडी के बगल में बैठकर पूरा किया. इस पर कपल ने कहा कि इस डरा देने वाली घटना के बाद केबिन क्रू ने उन्हें अपना सीट बदलने नहीं दिया और एक ही जगह बैठे रहने के लिए कहा. दोनों ने कहा, चार लोगों के लिए बैठने की पंक्ति में दो सीटें खाली थीं. इस दौरान केबिन क्रू ने उन्हें शिफ्ट होने के लिए कहा ताकि वे खाली सीट पर डेड बॉडी को रख सके. 

कंबल में लिपटी डेड बॉडी के बगल में घंटों

रिंग ने बताया कि उन्होंने कंबल से ढके महिला की डेड बॉडी के पास बैठकर चार घंटे बिताए. दोनों ने कहा कि अपने पैसेंजर का ख्याल रखने की इनकी जिम्मेदारी बनती है. हालांकि, कतर एयरवेज ने डेड बॉडी को पैसेंजर की बगल वाली सीट में बैठाने के अपने क्रू मेंबर्स के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उनके केबिन क्रू ने जल्दबाजी में सही व प्रोफेश्नल तरीके से काम किया है. कतर एयरवेज ने यह भी कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता है कि फ्लाइट में कई बार ऐसी मौतें हो जाती हैं. इनसे निपटने की ट्रेनिंग क्रू मेंबर्स को दी जाती है. 

एयरलाइन देगी मुआवजा

एयरलाइन ने यह भी कहा कि फ्लाइट की लैंडिंग दोहा में होने तक एक क्रू मेंबर्स इनके बीच बैठा रहा. कतर एयरवेज ने कहा, हम मृतक के परिवार के साथ-साथ अन्य यात्रियों के भी संपर्क में हैं, जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं. कंपनी ने इमोश्नल सपोर्ट के साथ इन्हें मुआवजा देने की भी पेशकश की है.   

ये भी पढ़ें:

PM मोदी के AI मिशन पर आकाश अंबानी ने की ये बात, कहा- ‘उनकी लीडरशिप में होना हमारी खुशकिस्मती’

[ad_2]

सोनाक्षी सिन्हा ने एक साल पहले की थी मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी, अब समझ आया शादी का मतलब!

[ad_1]

Sonakshi Sinha Post: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर डाले गए एक लेटेस्ट वीडियो के साथ सोनाक्षी ने बताया कि शादी की सरल परिभाषा क्या है.

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. जहां जहीर कार चला रहे हैं, वहीं सोनाक्षी पूरी तरह ‘मस्ती’ के मूड में हैं.

क्या खास है वीडियो में?

वीडियो में एक फेन के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें लिखा है, ” शादी का अर्थ यह समझना है कि आप लगातार 8 घंटे गाड़ी चलाएंगे जबकि आपकी पत्नी कॉफी पीती रहेगी, गलत दिशा-निर्देश देगी और सोती रहेगी, भले ही वह गाड़ी चलाने की पेशकश भी करे.”

वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, “साबित हुआ.”

Sonakshi Sinha ने एक साल पहले की थी मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी, बताई शादी की सरल परिभाषा

इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया, जिसका टाइटल है “ऑस्ट्रेलिया की यात्रा – भाग 2 – मेलबर्न से सिडनी.” क्लिप में जहीर और सोनाक्षी मस्ती करते नजर आए.

यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी यात्राओं के मजेदार वीडियो लगातार प्रशंसकों के साथ शेयर कर रहा है. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक और मस्ती भरे पल का वीडियो शेयर किया था.

वीडियो में सोनाक्षी और जहीर एक साथ फ्लाइट में नजर आ रहे हैं. जैसे ही जहीर सोनाक्षी से सेल्फी लेने के लिए कहते हैं, वह मुस्कुराते हुए पोज देने लगती हैं. हालांकि, तुरंत ही जहीर अचानक हंसते हुए उनकी सीटों के बीच का पार्टिशन उठा देते हैं.

सोनाक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं हर बार इस पर कैसे फिदा हो सकती हूं?”

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा के करियर पर नजर डालें तो उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ है, जिसमें उनके साथ पति जहीर भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन करण रावल और संजना मल्होत्रा ​​ने किया है.

और पढ़ें: ‘छावा’ ने थर्ड संडे लाइन से तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई

[ad_2]

आज 3 मार्च 2025 विनायक चतुर्थी का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 2 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 3 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी विनायक चतुर्थी और सोमवार है.

आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान के विशेष सफलता प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. मंत्र इस प्रकार है- गं गणपत्ये नमः. इस दिन पांच इलायची और पांच लौंग के जोड़े लेकर श्री गणेश भगवान को चढ़ाएं. मा्न्यता है इससे दौलत और शोहरत पाने के योग बनते हैं. किसी काम में आ रही अड़चनों का नाश होता है.

धन प्राप्ति के लिए विनायक चतुर्थी पर गणेश ऋृण मुक्ति स्तोत्र का पाठ करें. ये उपाय आपको कर्ज की समस्या से भी मुक्ति दिलाने में कारगर हो सकता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 3 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 3 मार्च 2025 (Panchang 3 March 2025)














तिथि चतुर्थी (3 मार्च 2025, प्रात: 1.08 – 4 मार्च 2025, शाम 06.02)
पक्ष शुक्ल
वार सोमवार
नक्षत्र अश्विनी
योग शुक्ल, ब्रह्म
राहुकाल सुबह 8.11 – सुबह 9.39
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय
सुबह 8.40 – रात 10.11
दिशा शूल
पूर्व
चंद्र राशि
मेष
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 3 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 3 March 2025)









ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.20 – शाम 6.45
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
रात 9.56 – रात 11.24
निशिता काल मुहूर्त रात 12.09 – प्रात: 12.59, 4 मार्च

3 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 11.06 – दोपहर 12.33
  • विडाल योग – सुबह 4.29 – सुबह 6.43, 4 मार्च
  • गुलिक काल – दोपहर 2.00 – दोपहर 3.28
  • भद्रा काल – सुबह 7.30 – शाम 6.02

Vinayak Chaturthi 2025: फाल्गुन विनायक चतुर्थी, पूजा का मुहूर्त, विधि यहां देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IND vs NZ Highlights: Team India ने कैसे दी New Zealand को पटखनी?

[ad_1]

<p>भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के ग्रुप चरण का आखिरी मैच था. दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 249 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 79 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में न्यूजीलैंड लक्ष्य से 21 रन कम ही बना पाया. केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए. भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. यह विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच था, जिसमें वो बढ़िया टच में दिख रहे थे. मगर ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा जादुई कैच लपका कि मैदान में हर कोई हैरान रह गया. विराट ने 11 रन बनाए. मगर संकट की स्थिति से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संभाला, जिनके बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. अय्यर ने 79 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेल भारत को 249 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.</p>

[ad_2]

भारत से गुजरने वाली नदी बदलेगी PAK की किस्मत, 800 अरब के सोने को निकालने के लिए बनाया प्लान

[ad_1]

Gold Reserve under Sindhu River : भारत से निकलकर जाने वाली सिंधु नदी से पाकिस्तान की किस्मत बदलने वाली है. प्राचीन काल में जब दुनिया में लोग गुफाओं में रहते थे, तब इस नदी घाटी सभ्यता का उदय हुआ था, जिसे आज पूरी दुनिया में सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से जाना जाता है. दरअसल, अब यही नदी पाकिस्तान के लिए सोना उगलने वाली है और इस नदी से निकलने वाले सोने की मात्रा इतनी ज्यादा है कि अब पाकिस्तानी सरकार ने इस निकलने का बड़ा प्लान बनाया है. पाकिस्तान के एक सरकारी सर्वे के मुताबिक, नदी की घाटी में सैंकड़ों अरब पाकिस्तानी रुपये का सोने का भंडार मिला है.

नदी से सोना निकालने की शुरू हुई तैयारी

पाकिस्तान की नेशनल इंजीनियरिंग सेवा (NESPAK) और पंजाब प्रांत के खान और खनिज विभाग ने अटक प्लेसर गोल्ड परियोजना के साथ सोना निकालने के लिए हाथ मिलाया है. नेस्पाक के प्रबंध निदेशक जरगम इशाक खान ने ये जानकारी साझा की है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में इसे देश के खनन क्षेत्र में मील का पत्थर बताया जा रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेस्पाक ने जिले में सिंधु नदी के किनारे 9 प्लेसर गोल्ड ब्लॉकों के लिए बोली के दस्तावेज तैयार करने और लेनदेन सलाहकार सेवाओं के लिए परामर्श सेवाओं के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें कहा गया है कि इस इलाके में अवसरों का लाभ उठाने से पाकिस्तान वैश्विक खनन उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो सकता है.

पाकिस्तान में 800 अरब रुपये के सोने का भंडार

हाल ही में पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में पंजाब प्रांत के अटक के पास 800 अरब पाकिस्तानी रुपये के सोने का भंडार होने का दावा किया गया था. पाकिस्तान के एक नेता ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में दावा किया. रिपोर्ट के सामने आने के बाद अटक के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पड़ने वाले नौशेरा के पास सिंधु नदी की तलहटी में सोने की लूट शुरू हो चुकी है.

यह भी पढे़ंः तालिबान के आंखों में धूल झोंककर अफगानिस्तान में घूमती रही अमेरिकी पॉर्न स्टार, दुनिया में बनीं चर्चा का विषय

[ad_2]

भारत के मेडिकल टूरिज्म को झटका, वीजा प्रतिबंध के कारण बांग्लादेश से मरीजों की संख्या घटी

[ad_1]

India Medical Tourism: तनावपूर्ण रिश्ते और वीजा प्रतिबंध के चलते भारत में बांग्लादेश से आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. पर्यटन मंत्रालय की एक नई डेटा के अनुसार, , नवंबर 2024 में भारत का मेडिकल वैल्यू टूरिज्म (MVT) में साल-दर-साल (YoY) 43 परसेंट और दिसंबर 2024 में 59 परसेंट की कमी आई है, जो पिछले साल के अपने सबसे निचले मासिक स्तर 30,800 पर पहुंच गई है. 

MVT सुधरने में लगेगा वक्त 

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, BNP परिबास सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एनालिस्ट तौसिफ शेख ने कहा, हमने जितना सोचा था उतनी ही गिरावट आई है. उन्होंने अपने फर्म के पल्स फ्रॉम द ग्राउंड: अनपैकिंग द बांग्लादेश क्राइसिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, नौ महीने के बाद बांग्लादेश और भारत के बीच ट्रेन सेवा शुरू होना एक पॉजिटिव संकेत है, लेकिन MVT में पूरी तरह से सुधार होने में अभी वक्त लगेगा. तौसिफ ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में भी इसी तरह का रुझान जारी रहने का अनुमान लगाया है. 

नए वीजा के लिए एप्लीकेशन भी सीमित

तौसिफ शेख ने आगे कहा, स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है क्योंकि भारत ने बांग्लादेश के लिए वीजा ऑपरेशन कम कर दिया है और फ्लीट ऑपरेटर्स ने सीमित क्षमता के साथ काम करना जारी रखा है. वर्तमान समय में ट्रैवल कर रहे कई मरीजों ने संकट गहराने से पहले ही वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था और उन्हें वीजा मिल भी गया, लेकिन नए एप्लीकेशन सीमित हैं.

इन अस्पतालों पर सबसे ज्यादा असर

MVT में गिरावट का असर उन अस्पतालों पर ज्यादा पड़ा है, जो अंतर्राष्ट्रीय मरीजों पर ज्यादा निर्भर हैं, खासकर कोलकाता और पूर्वोत्तर राज्यों में. BNP Paribas द्वारा कवर किए जाने वाले हॉस्पिटल चेन में अपोलो हॉस्पिटल्स (एपीएचएस) पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है, जबकि एस्टर डीएम हेल्थकेयर (एएसटीईआरडीएम) और फोर्टिस हेल्थकेयर (एफओआरएच) पर कम प्रभाव पड़ने की संभावना है. 2022 में ICRIER  की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के मेडिकल टूरिस्ट में 69 परसेंट बांग्लादेश से आए हुए थे. भारत के MVT में बांग्लादेश का 70 परसेंट योगदान है. 

ये भी पढ़ें:

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का रिटेल मार्केट, 2034 तक 190 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

[ad_2]

Meen Rashi 03 March 2025: मीन राशि वाले गलत संगत से रहें दूर, पढ़ें सोमवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 03 March 2025: मीन राशिफल 03 मार्च 2025, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिल सकता है,  जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आज आपके सहकर्मी और आपके परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे.  

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा.  आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आपको मानसिक तनाव को कम करने के लिए  योगासन और ध्यान करें तो अच्छा रहेगा.  

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार से संबंधित किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यावसायिक मोर्चे पर आपको टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप  अपने सभी कार्यों को समय से निपटा सकते हैं. आज आप सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे.  आप अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की कोशिश करें. आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपको एक नई दुनिया से परिचित कराएगी. आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]