एंड्रिअन ब्रॉडी ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, मिकी मेडिसन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, यहां जानें विनर

[ad_1]

Oscar Awards Winner List: लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में संडे नाइट ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया था. भारत में इस इवेंट को सोमवार सुबह 5.30 बजे से लाइव देखा गया. इस साल भारत की किसी फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था. वहीं प्रियंका चोपड़ा के को-प्रोडक्शन बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई थी लेकिन इसे आई एम नॉट ए रोबोट ने मात दे दी. चलिए यहां विनर्स की कंप्लीट लिस्ट जानते हैं.

ऑस्कर अवॉर्ड 2025 विनर्स की कंप्लीट लिस्ट
97वें अकादमी पुरस्करा या ऑस्कर अवॉर्ड 2025 को इस बार  एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने होस्ट किया. वहीं इस बार द ब्रूटलिस्ट और अनोरा ने 3 ऑस्कर झटक लिए. विनर्स की कंप्लीट लिस्ट ये है

  • बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एंड्रिअन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट) ने जीता है.
  • बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड  मिकी मैडिसन (अनोरा) ने अपने नाम किया है.
  • बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड शॉन बेकर ने फिल्म अनोरा के लिए जीता है
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जो सलडाना ने जीता है
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड कीरन कल्किन ने हासिल किया है.
  • बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर फिल्म सब्सटेंस के लिए पियरे ओलिवर पर्सिन, स्टेफानी गुलियन और मेरिलिन स्कार्सेली ने अपने नाम किया है
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर कॉन्क्लेव को मिला
  • बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अनोरा ने जीता
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड पॉल ताजेवेल ने जीता
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगिरी में फ्लो को मिला है ऑस्कर अवॉर्ड
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में आई एम नॉट ए रोबोट ने  ऑस्कर अवॉर्ड जीता है
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म  कैटेगिरी में आई एम स्टिल हेयर को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.
  • बेस्ट साउंड और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर ड्यून पार्ट 2 ने जीता है
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनिंग कैटेगिरी में फिल्म विकेड के लिए नाथन क्राली  (प्रोडक्शन डिजाइन और ली सैंडलेस (सेट डेकोरेशन) को मिला है ऑस्कर अवॉर्ड
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर फिल्म अनोरा ने जीता है
  • बेस्ट ओरिजनल स्कोर का ऑस्कर द ब्रूटलिस्ट को मिला है.

 

ये भी पढ़ें:-Naagin 7: नागिन के 7वें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी या ईशा मालवीय नहीं, ‘बालिका वधू’ फेम ये एक्ट्रेस निभा सकती है लीड रोल

[ad_2]

ICC वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में 6 बार आमने-सामने हुई है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया, जानें

[ad_1]

IND vs AUS, Champions Trophy 2025: मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 6 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. इस तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैच में भिड़ेंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में किसका पलड़ा भारी रहा है? आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या हैं?

आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कब-कब हराया?

आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 बार हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी 1998 क्वॉटर फाइनल में दोनों टीमें पहली बार भिड़ीं. जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हरा दिया. चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया. इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में 3 बार हराया है. वनडे वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराया. इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराया. इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया.

भारत-ऑस्ट्रेलिया का ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है?

हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 बार हराया है. वहीं, अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराने में ऑस्ट्रेलिया नाकाम रहा है. लेकिन वनडे फॉर्मेट में ओवरऑल रिकॉर्ड उलट है. अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 जीते हैं, जबकि भारत को 57 मैचों में जीत मिली है.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा है भारत-ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

[ad_2]

मार्च में शनि गोचर, शुक्र-बुध होंगे वक्री, इन राशियों को अपार धनलाभ के योग

[ad_1]

शुक्र 2 मार्च 2025 को सुबह 6.04 मिनट पर वक्री हो रहे हैं, शुक्री की वक्री चाल 43 दिन तक रहेगी. इसके बाद 13 अप्रैल 2025 को सुबह 6.31 शुक्र मार्गी होंगे.

शुक्र 2 मार्च 2025 को सुबह 6.04 मिनट पर वक्री हो रहे हैं, शुक्री की वक्री चाल 43 दिन तक रहेगी. इसके बाद 13 अप्रैल 2025 को सुबह 6.31 शुक्र मार्गी होंगे.

सूर्य का गोचर 14 मार्च 2025 को शाम 6.58 पर मीन राशि में होने वाला है. सूर्य के मीन राशि में जाते खरमास लग जाते हैं. शुभ और मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं.

सूर्य का गोचर 14 मार्च 2025 को शाम 6.58 पर मीन राशि में होने वाला है. सूर्य के मीन राशि में जाते खरमास लग जाते हैं. शुभ और मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं.

बुध 15 मार्च 2025 को दोपहर 12.15 वक्री होंगे और 7 अप्रैल 2025 को शाम 4.36 मार्गी होंगे. बुध का वक्री होना करियर, व्यापार में शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है.

बुध 15 मार्च 2025 को दोपहर 12.15 वक्री होंगे और 7 अप्रैल 2025 को शाम 4.36 मार्गी होंगे. बुध का वक्री होना करियर, व्यापार में शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है.

बुध 18 मार्च को रात 7.20 मिनट पर अस्त हो रहे हैं, 8 अप्रैल 2025 को बुध उदय होंगे. ये अवधि कुल 21 दिन की होगी. बुध मीन राशि में विराजमान हैं.

बुध 18 मार्च को रात 7.20 मिनट पर अस्त हो रहे हैं, 8 अप्रैल 2025 को बुध उदय होंगे. ये अवधि कुल 21 दिन की होगी. बुध मीन राशि में विराजमान हैं.

मार्च में सबसे बड़ा गोचर शनि का होने वाला है. 29 मार्च 2025 को रात 11.01 मिनट पर मीन राशि में जाने वाले हैं. इसके बाद मेष राशि की साढ़ेसाती शुरू होगी और मकर राशि की साढ़ेसाती खत्म होगी.

मार्च में सबसे बड़ा गोचर शनि का होने वाला है. 29 मार्च 2025 को रात 11.01 मिनट पर मीन राशि में जाने वाले हैं. इसके बाद मेष राशि की साढ़ेसाती शुरू होगी और मकर राशि की साढ़ेसाती खत्म होगी.

मार्च में ग्रह गोचर का लाभ मेष राशि वालों का आर्थिक रूप से मिलेगा. आय का जरिया बढ़ेगा. कुंभ राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे रुके काम पूरे होंगे. वहीं कर्क राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

मार्च में ग्रह गोचर का लाभ मेष राशि वालों का आर्थिक रूप से मिलेगा. आय का जरिया बढ़ेगा. कुंभ राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे रुके काम पूरे होंगे. वहीं कर्क राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

Published at : 03 Mar 2025 09:27 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

Premanand Ji Maharaj: जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता उनके लिए क्या कहना है प्रेमानंद जी म

[ad_1]

Premanand Ji Maharaj Vachan: प्रेमानंद जी महाराज एक महान संत और विचारक हैं जो जीवन का सच्चा अर्थ समझाते और बताते हैं. प्रेमानंद जी के अनमोल विचार जीवन को सुधारने और संतुलन बनाएं रखने में मार्गदर्शन करते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज का मानना है कि हमे सबसे पहले यह देखना है कि हम अच्छा क्यों नहीं कर पा रहे हैं. हम विषय में फेल क्यों हैं. अगर आप ब्रह्मचाही हो,  पवित्र आहार करते हो, संयम से रहते हो, तो पढ़ाई सरल चीज है. मन को भगवान में लगाना सबसे कठिन है. संसार में सबसे कठिन चीज है मन को एकांत में बैठ कर भगवान में लगाना. जिस समय भी हम भगवान में मन लगाएंगे, तो अन्य विषयों में मन भागेगा.

पहाड़ को उठा लेना सहज है, कठिन वह भी है. लेकिन मन को रोक लेना उससे भी अधिक कठिन है. अगर मन ने ठान लिया उस विषय का चिंतन तो तुम लाख उपाय भी करो करेगा और तुमको झुका देगा, गिरा देगा. मन को जब पढ़ाई में लगाएंगे तो उतना नहीं भागेगा जितना भजन में भागेगा. क्योंकि पढ़ाई संसारिक बात है. हम मनोरंजन में लग जाते हैं वरना पढ़ाई का अपना विषय और ब्रह्मचर्य जीवन जो गुरुकुल में निवास किया जाता था वो इसीलिए क्योंकि तपस्वी की तरह विद्या अध्ययन किया जाता था साथ ही वेदों का अध्ययन किया जाए. अब वेद नहीं तो आधुनिक पढ़ाई है, विद्यार्थी का जीवन एक तपस्वी की तरह होता है.

अगर संयम से रहेंगे नहीं तो आप मन पढ़ाई में लगेगा नहीं और गंदी बातें मन में विचार में आएगी. जो नहीं आनी चाहिए यह एक पवित्र जीवन होता है, एक संयमी जीवन होता है. आजकल के लोग पढ़ें लिखे शैतान हो रहे हैं. पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं मिल रही तो चोरी कर रहे हैं. इसीलिए विद्यार्थी के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए महान बनना, महान बनने के लिए हमे तपना पड़ेगा, कष्ट सहना पड़ेगा. विद्या को साधना की तरह करना चाहिए. तभी आप पढ़ाई में सफल कहलाएंगे.

Premanand Ji Maharaj: क्या अपनों के प्रति मोह और आसक्ति भजन मार्ग में बाधा हैं? जानें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी

[ad_2]

बस टिकट से लेकर सर्टिफिकेट लेने तक, WhatsApp पर मिलेंगी सारी सुविधाएं, यहां शुरू होगी सर्विस

[ad_1]

अब महाराष्ट्र में लोगों को बस टिकट बुकिंग करने से लेकर जरूरी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा WhatsApp पर ही मिलने वाली है. दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने Meta के साथ मिलाया है. इस साझेदारी के तहत WhatsApp-बेस्ड सिटीजन सर्विसेस की शुरुआत की जाएगी. इससे लोगों को भारी राहत मिलने की उम्मीद है और उन्हें कई जरूरी कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

नया चैटबॉट होगा लॉन्च

मेटा और महाराष्ट्र सरकार की इस साझेदारी के तहत “आपली सरकार” नाम से एक चैटबॉट लॉन्च किया जाएगा. इसकी मदद से राज्य के करोड़ों लोग किसी भी समय किसी भी जगह से सरकारी सेवाओं को एक्सेस कर पाएंगे. इसे मराठी, हिंदी और अंग्रेजी समेत तीन भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा. इस पर टेक्स्ट के अलावा वॉइस के जरिए भी सेवाओं को एक्सेस किया जा सकेगा. यह चैटबॉट शिकायतों के निवारण, जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड और बस टिकट बुकिंग करने जैसे काम आएगा.

नई टेक्नोलॉजी का फायदा उठाएगी सरकार- फडणवीस

इस साझेदारी का ऐलान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार ओपन-सोर्स जेन एआई टेक्नोलॉजी की मदद से सरकारी सेवाओं को बेहतर और सरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. मेटा के साथ साझेदारी के जरिए सेवाओं को डिजिटली एक्सेसिबल बनाने के साथ लोगों और सरकार के बीच की दूरी को भरने का प्रयास किया जा रहा है.

मेटा का एआई मॉडल भी यूज करेगी सरकार

WhatsApp चैटबॉट लॉन्च करने के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार इस साझेदारी के साथ मेटा का ओपन-सोर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल Llama भी यूज करेगा. प्रशासन की उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए इसका यूज किया जाएगा. सरकारी कामों में निर्णय लेने की क्षमता और कागजी कार्रवाई को तेज करने के लिए मेटा जेन एआई की मदद से एक सॉल्यूशन तैयार करेगी. यह सॉल्यूशन Llama के रीजनिंग इंजन पर आधारित होगा और सरकारी अधिकारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-

Google ने दे दी वॉर्निंग! तुरंत डिलीट कर दें ये 16 एक्सटेंशन, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

[ad_2]

‘सिर्फ फॉलोअर्स के लिए…’: बिहार के यूट्यूबर ने चलती ट्रेन में शख्स को थप्पड़ मारा, आरपीएफ…

[ad_1]

सोशल मीडिया पर फोमस होने के लिए एक यूट्यूबर ने लापरवाही से ऐसा किया कि वह ऐसी मुसीबत में फंसा कि उसे अब पछतावा हो रहा है. बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले रितेश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उन्हें बिहार के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक अनजान यात्री को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. वीडियो कैप्शन से पता चलता है कि उसने उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा क्योंकि अन्य यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे खोलने से इनकार कर दिया था, जो जाहिर तौर पर महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जा रही थी. उसके दोस्त, जिसने पूरी घटना को फिल्माया था, ने क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, और लिखा.. “उम्मीद है कि इससे कुमार के फॉलोअर्स बढ़ेंगे.”

यूट्यूबर ने फेमस होने के लिए रेलवे यात्री को मारा था थप्पड़

हालांकि, इंटरनेट पर इस घटना से कोई खास फर्क नहीं पड़ा. जैसे ही यह वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैला, यूजर्स ने इस कृत्य की निंदा की और तुरंत कार्रवाई की मांग की. यूजर्स के गुस्से ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का ध्यान खींचा, जिसने कुमार को पकड़ने में बिल्कुल वक्त बर्बाद नहीं किया. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश दिया गया. आरपीएफ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…”यात्री सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं.

सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए चलती ट्रेन में एक यात्री को थप्पड़ मारने वाले यूट्यूबर को आरपीएफ देहरी-ऑन-सोन ने ट्रैक कर लिया है और गिरफ्तार कर लिया है!” आरपीएफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान में घोषणा की, जिससे इस तरह के लापरवाह व्यवहार के खिलाफ उनके रुख को मजबूती मिली.

अब मांगी माफी

बढ़ते विरोध और कानूनी डंडे का सामना करते हुए, कुमार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक माफीनामा वीडियो जारी किया जिसमें उसने कहा.. “मैं औरंगाबाद [बिहार] का एक यूट्यूबर हूं. मैं अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता और पोस्ट करता हूं. मैं अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन गया और अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए चलती ट्रेन में एक यात्री को थप्पड़ मार दिया,” “यह मेरी गलती थी और मैं इसे दोबारा नहीं दोहराऊंगा. कृपया मुझे माफ करें.”

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स ने हड़काया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से लेकर अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..इन जैसे लोगों की वजह सारे यूट्यूबर बदनाम हैं. एक और यूजर ने लिखा…थप्पड़ की सजा थप्पड़ होनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…केवल माफी मांगने से क्या होगा.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर


हिमानी नरवाल की हत्या मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, सूटकेस में मिली थी लाश

[ad_1]

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या वाले मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. हरियाणा पुलिस को 1 मार्च को रोहतक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर हिमानी नरवाल का शव मिला था. 

हरियाणा पुलिस ने रविवार की रात हत्या के इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया था. दोनों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में हरियाणा पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर पाई है कि आरोपियों ने हिमानी नरवाल की हत्या क्यों की?

हिमानी नरवाल हत्याकांड को लेकर पुलिस सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक युवक को मर्डर के आरोप में 36 घंटे बाद गिरफ्तार किया है. रविवार को हिमानी हत्याकांड सामने आने के बाद पुलिस पर गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक दबाव काफी बढ़ गया था. 

परिजनों ने हिमानी का शव लेने से इनकार 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी रोहतक एसपी से हिमानी हत्याकांड को लेकर बात की थी. उन्होंने एसपी से हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी. हिमानी के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद भी उसका शव नहीं लिया है. परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हिमानी का शव लेंगे. 

यह भी पढ़ें: ‘हिमानी नरवाल के परिवार को दिलाएंगे इंसाफ’, रोहतक मर्डर केस को लेकर बोले कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा

 

[ad_2]

400 रुपये से भी कम में 5 महीनों की वैलिडिटी, BSNL का यह प्लान देखकर बाकी कंपनियों ने पकड़ा माथा

[ad_1]

BSNL Recharge Plan: कम दाम में लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट्स चाहिए तो BSNL के प्लान्स का कोई तोड़ नहीं है. देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कम कीमत वाले कई प्लान पेश करती है, जो ग्राहकों को अपनी जेब पर बिना ज्यादा जोर डाले अधिक सुविधाएं ऑफर करते हैं. आज एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जो 400 रुपये से भी कम में 5 महीने की वैलिडिटी दे रहा है.

BSNL का 397 रुपये का रिचार्ज प्लान

BSNL 397 रुपये में 150 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है. यानी अगर आप आज रिचार्ज करते हैं तो अगस्त तक आपको वैलिडिटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इन पूरे 5 महीनों के दौरान आपका सिम बिना किसी अन्य रिचार्ज के भी एक्टिव रहेगा. इस प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें सिर्फ वैलिडिटी नहीं दी जा रही है. प्लान के साथ यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के भी बेनेफिट मिल रहे हैं. 

प्लान में उठाएं अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का फायदा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में डेटा और कॉलिंग का भी फायदा दिया जा रहा है. रिचार्ज कराने के एक महीने बाद तक ग्राहक देश में भी किसी भी कंपनी के नंबर पर अनलिमिटेड कॉल्स कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं. ध्यान रहे कि कॉलिंग, SMS और डेटा का फायदा शुरुआती 30 दिनों तक ही मिलेगा. 

इस पैक में मिलता है लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा

अगर आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेली डेटा की भी जरूरत है तो BSNL का 1,515 रुपये का डेटा पैक लिया जा सकता है. इस पैक में 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ यूजर्स रोजाना 2GB डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं. यह एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

पेंसिल से भी पतला होगा यह फोन, 5200 mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त कैमरा सेटअप, जानें डिटेल

[ad_2]

मां के साथ प्रीति जिंटा ने की धार्मिक यात्रा, प्रयागराज से गईं वाराणसी, फैंस को दिखाई झलक

[ad_1]

Preity Zinta Religious Trip: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी मां के साथ प्रयागराज में महाकुंभ से वाराणसी तक की धार्मिक यात्रा की. ‘वीर-ज़ारा’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने इन पवित्र स्थानों की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां दिखाईं.

यात्रा से अपने अनुभव शेयर करते हुए, ‘कल हो ना हो’ एक्टर्स ने लिखा,” वाराणसी में भीड़ बहुत अच्छी थी.”

प्रीति ने दिखाई झलक

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा, “यह यात्रा कितनी रोमांचक रही. मां शिवरात्रि के लिए वाराणसी में हमारी महाकुंभ यात्रा को समाप्त करना चाहती थीं. इसलिए मैंने उनसे कहा, बेशक मां, चलो. जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि अधिक भीड़ के कारण कारों की अनुमति नहीं थी और एक पॉइंट के बाद सड़कें ब्लॉक थीं. इसलिए लोग पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकते थे. हमने तय किया कि हम वहां जाएंगे. कार में बैठने से लेकर ऑटो रिक्शा और साइकिल रिक्शा तक हमने यह सब किया और बहुत कुछ किया, हम भीड़ में चलते रहे.”


मुझे कभी भी कोई नकारात्मक चीज नहीं मिली और लोग मूल रूप से अच्छे हैं. भले ही यात्रा में हमें घंटों लग गए, लेकिन हमें कभी भी परेशानी महसूस नहीं हुई. इसके लिए आस्था की शक्ति और आसपास के लोगों की सामूहिक ऊर्जा का धन्यवाद.”

प्रीति जिंटा ने यह भी बताया कि उनकी मां पूरी यात्रा के दौरान बेहद खुश थीं और उनके अनुसार यही सबसे बड़ी ‘सेवा’ है. “मैंने अपनी मां को कभी इतना खुश नहीं देखा… वे चमक रही थीं. उन्हें देखकर मुझे एहसास हुआ कि सबसे बड़ी सेवा भगवान के प्रति नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के प्रति है. दुख की बात है कि हमें उनकी कीमत तभी पता चलती है, जब हम माता-पिता बन जाते हैं. भले ही उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की थी, लेकिन आह्वान मेरा था – वे सिर्फ बहाना थीं. हम आधी रात को पहुंचे और आधी रात की आरती देखी. यह कुछ सेकंड के लिए था, क्योंकि कोई वीआईपी सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.”

ये भी पढ़ें: क्या दीपिका कक्कड़ ने झूठ बोलकर छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ? लोग बोले- ‘हाथ टूटा था तो फिर कैसे…’



[ad_2]