होने जा रहा है कमाल! ChatGPT से वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी करेगी यह काम

[ad_1]

OpenAI ने ChatGPT लॉन्च कर तहलका मचा दिया था. अब कंपनी इसमें एक और शानदार फीचर जोड़ सकती है. अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही ChatGPT में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर यूजर अपनी पसंद का वीडियो भी जनरेट कर सकते हैं. बता दें कि अभी कंपनी का टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल केवल सोरा की वेबसाइट पर मौजूद है. जल्द ही इसे ChatGPT में इंटीग्रेट किया जा सकता है. इसके बाद यूजर्स अपने सवालों के जवाब के साथ-साथ इस चैटबॉट से वीडियो भी जनरेट करवा सकेंगे.

कंपनी के अधिकारी ने दिए संकेत

OpenAI ने शुक्रवार को संकेत दिए हैं कि वह अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल सोरा को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है. सोरा के प्रोडक्ट हेड रोहन सहाय ने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है. अभी तक इस बारे में कोई समयसीमा सामने नहीं आई है, लेकिन सहाय ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा सकता है ताकि यूजर वीडियो भी जनरेट कर सके. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसमें यूजर्स को सोरा की वेबसाइट के मुकाबले कम कंट्रोल मिलेंगे.

इसलिए अलग प्रोडक्ट के तौर पर आया था सोरा

सहाय ने कहा कि सोरा को इसलिए अलग प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था ताकि ChatGPT को जटिल होने से बचाया जा सके. अब इस क्षेत्र में मुकाबला लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में AI चैटबॉट में वीडियो जनरेशन टूल को शामिल कर OpenAI आगे निकल सकती है. इसके साथ ही अधिक यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेने के लिए राजी किया जा सकता है.

चीनी कंपनियों ने कड़ा किया मुकाबला

पिछले कुछ समय से चीनी कंपनियां एक के बाद एक शानदार AI मॉडल लॉन्च कर रही है. इससे OpenAI समेत अमेरिकी कंपनियों की नींद उड़ी हुई है. चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बेहद सस्ता एआई मॉडल लाकर तहलकता मचा दिया था. अब दूसरी चीनी कंपनियां भी दमदार एआई मॉडल ला रही हैं.

ये भी पढ़ें-

स्कैमर्स की चाल में बुरा फंसा बुजुर्ग, CBI अफसर बनकर ठग लिए लाखों, Scam से खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

[ad_2]

बीच सड़क पर आग लगाकर नाचने लगी लड़की, वीडियो देख आप भी कहेंगे- ‘पागल है’

[ad_1]

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर आग जलाकर उस पर खतरनाक डांस कर रही है. यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए, और अब वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पहले बीच सड़क केरोसिन से एक बड़ा गोल घेरा बनाती है और फिर उसे आग के हवाले कर देती है. जब चारों तरफ आग की लपटें उठने लगती हैं, तभी लड़की अचानक उस जलते हुए घेरे के अंदर घुसकर धमाकेदार डांस शुरू कर देती है.

बीच सड़क आग लगाकर डांस करने लगी लड़की

सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जलते हुए घेरे के अंदर घुसकर जोरदार ठुमके लगा रही है. सड़क के बीचों बीच जल रही आग के बीच जींस और टॉप पहने इस लड़की ने ऐसा डांस किया कि लोग दंग रह गए. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले केरोसिन डालकर आग का गोला बनाती है और फिर बिना डरे उसमें मस्त ठुमके लगाने लगती है. कभी घूमकर डांस करती है, तो कभी लहराते बालों के साथ कमर मटकाती है. आग के चारों तरफ दौड़ते हुए उसकी चाल और अंदाज ऐसा है कि जैसे किसी फिल्म का स्टंट कर रही हो.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, स्टंट है या बारात का डांस

वीडियो को @milov_gg नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 10.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी बवाल मच चुका है. एक यूजर ने लिखा..”आग में नाचने वाली नई नागिन आ गई!” दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा.. “दीदी, स्टंट करना था या बारात में डांस?” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा… “अगली बार Fire Brigade भी इन्वाइट कर लेना.”

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर


कप्तान के तौर पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, जानें आंकड़ो की जुबानी

[ad_1]

Rohit Sharma As Captain: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता. वहीं, अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंच चुकी है. भारतीय टीम के सामने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया होगी. बहरहाल, क्या रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब होंगे? कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड क्या कहते हैं? अब तक रोहित शर्मा ने 140 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें भारत ने 101 मैच जीते हैं. जबकि भारत को 33 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 3 मैच ड्रॉ रहे हैं.

वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी कैसी रही है?

रोहित शर्मा ने 54 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है. जिसमें भारत ने 40 वनडे जीते हैं. जबकि 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 74.07 फीसदी मैच जीते हैं. रोहित शर्मा ने 22 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें टीम इंडिया ने 12 टेस्ट जीते हैं. साथ ही 9 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने 50 फीसदी मैच जीते.

टी20 फॉर्मेट में कैसा रहा है रोहित शर्मा की कप्तानी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे और टेस्ट मैचों के अलावा 62 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 49 जीत मिली. जबकि टीम इंडिया को 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा एक मैच टाई पर खत्म हुआ. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 74.41 फीसदी मैच जीते. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि क्या रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने में कामयाब होते हैं? इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था. महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने.

ये भी पढ़ें-

ICC वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में 6 बार आमने-सामने हुई है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी?

[ad_2]

सोनाक्षी सिन्हा की ठुकराई फिल्म में श्रद्धा कपूर ने किया था लीड रोल, बॉक्स ऑफिस रही थी डिजास्टर

[ad_1]

Shraddha Kapoor Biggest Flop Film: श्रद्धा कपूर की साल 2024 में आई फिल्म स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर रही थी और साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म को मिली जबरदस्त सक्सेस के बाद श्रद्धा भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धा को 14 साल लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं श्रद्धा कपूर की एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी और उस फिल्म की काफी आलोचना भी हुई थी.

श्रद्धा की ये फिल्म रही थी सुपर फ्लॉप
बता दें कि ये फिल्म श्रद्धा की ये फिल्म साल 2017 में आई थी इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी. ये फिल्म अपूर्व लाखिया निर्देशित ‘हसीना पारकर’ थी. ये फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर आधारित थी, जो नागपाड़ा की गॉडमदर बन गईं थी. इस फिल्म में श्रद्धा ने अपने रियल भाई सिद्धार्थ कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी. सिद्धार्थ कपूर ने हसीना पारकर में एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी.

हसीना पारकर के लिए सोनाक्षी सिन्हा थी फर्स्ट चॉइस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक अपूर्व लाखिया ने हसीना पारकर में लीड रोल के लिए सबसे पहले सोनाक्षी सिन्हा से कॉन्टेक्ट किया था. हालाँकि, सोनाक्षी उस समय इत्तेफाक (2017) को पूरा करने में बिजी थी. इसलिए  उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था और श्रद्धा कपूर को इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया था.

हसीना पारकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
 हसीना पारकर 22 सितंबर, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को क्रिटिक्स से बेहद निगेटिव रिव्यू मिले थे. इस फिल्म को दर्शकों ने भी नकार दिया था. 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भारत में केवल 8 करोड़ रुपये और विदेश में 1 लाख रुपये का कलेक्शन कर सकी थी. फिल्म की दुनिया भर में कमाई केवल 11 करोड़ रुपये थी .

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में
 स्त्री 2 की सुपर सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर के नए प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उनके अगले प्रोजेक्ट की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई  है. लेकिन वह स्त्री 3 के साथ ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में कमबैक करेंगी, जो 13 अगस्त, 2027 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-‘छावा’ के तूफान के बीच ये फिल्म गुपचुप बनी साल 2025 की तेलुगु की पहली ब्लॉकबस्टर, कमा लिए 300 करोड़, अब OTT पर भी कर रही ट्रेंड

[ad_2]

बोलने के साथ इशारों में भी बात कर रह थे जेलेंस्की, एक्सपर्ट ने फिंगर पर्स को लेकर किया खुलासा

[ad_1]

Body Gesture of Volodymyr Zelensky : अमेरिका के व्हाइट हाउस में शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच हुई बहस दुनिया में हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. हर कोई ट्रंप और जेलेंस्की के तीखी बहस के बारे में बात कर रहा है. लेकिन किसी ने यह ध्यान नहीं दिया कि इस बहस के दौरान जेलेंस्की अपने शब्दों के साथ-साथ अपने हाथों के इशारों से भी बात कर रहे थे.

जी हां.. बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट इनबाल होनिगमैन ने इस बात का खुलासा किया कि ट्रंप से बात करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की अपने हाथों के इशारों से काफी कुछ कह रहे थे. इसके लिए उन्होंने शुक्रवार (28 फरवरी) को हुई दोनों नेताओं के बहस की वीडियो पर गौर से देखा और इस बात का खुलासा किया.

उल्लेखनीय है कि बहस के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को तृतीय विश्व युद्ध को लेकर जुआ खेलने का चेतावनी दी थी. वहीं, ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान जेलेंस्की के कपड़े भी खासे चर्चा का विषय बने रहे. लेकिन अधिकांश लोगों ने उनके हाथों के हाव-भाव पर ध्यान नहीं दिया, जिसके जरिए वह गुप्त रूप से अपनी बात कह रहे थे.

बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट ने क्या कहा?

ऑड्सपीडिया की ओर से लैडबाइबल (LADbible) से बात करते हुए इनबाल होनिगमैन ने बताया कि जब डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस के साथ जेलेंस्की की बहस चल रही थी तब उन्होंने जेलेंस्की की ओर से की गई एक दिलचस्प हाथ की हरकत देखी थी. उन्होंने कहा कि जेलेंस्की बहस के दौरान बोलने में संघर्ष कर रहे थे. इस दौरान उन्हें हाथों से फिंगर पर्स का इशारा करते देखा.

उन्होंने यह भी कहा कि पूरी बहस के दौरान जेलेंस्की अपने व्यवहार में शांति बनाए रखने की कोशिश में अपने हाथों के इशारे से अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे.

जेलेंस्की के हाथ के इशारों के बारे में क्या बोली होनिगमैन

होनिगमैन ने कहा, “जेलेंस्की सख्त लहजे में बोल तो रहे थे, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज विनती करने वाली थी. जेलेंस्की ने इस दौरान थम फिस्ट बनाया था, जो कि एक डिप्लोमैटिक नेता के हाथ का इशारा है.” उन्होंने कहा, “जब मुट्ठी बहुत जोर से बंद होती है और मुट्ठी के ऊपर अंगुठा होता है तो वह नरम स्वभाव की ओर इशारा करता है. इसके बाद वह अपने हाथ को फिंगर पर्स की तरह बनाते हैं, जो कि समझाने की कोशिश को दर्शाता है.  जेलेंस्की इस बहस के दौरान अपनी बात को ट्रंप और वेंस को समझाना चाहते हैं.”

यह भी पढ़ेंः व्हाइट हाउस में बहस के बाद जेलेंस्की ने शेयर किया पहला वीडियो, अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

[ad_2]

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरी…सांप को खाना खिला रहा था शख्स बाहर आ गया कोबरा

[ad_1]


Android Smartphone में भूलकर भी न करें ये काम, मजा हो जाएगा खराब, नहीं करेगा फोन यूज करने का मन

[ad_1]

Smartphone जीवन का जरूरी हिस्सा बन गए हैं. इन्हें इस तरीके से डिजाइन किया जाता है ताकि इनका अधिक से अधिक इस्तेमाल हो सकें, लेकिन कई बार यूजर्स ऐसी गलतियां कर लेते हैं, जो मजा खराब कर देती हैं. अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपको इन गलतियों से बचना चाहिए.

समय पर फोन और ऐप्स को अपडेट न करना

ऐप डेवलपर्स और फोन कंपनियां समय-समय पर बग्स को फिक्स करने और नए फीचर्स ऐड करने के लिए अपडेट रोल आउट करती रहती हैं. इन अपडेट्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अपडेट्स की मदद से आपको नए फीचर्स तो मिलते ही हैं, फोन की सिक्योरिटी को भी खतरा कम हो जाता है.

कमजोर पासवर्ड यूज करना

आसान पासवर्ड से फोन या ऐप लॉक को अनलॉक करना भले ही आसान लग सकता है, लेकिन यह बड़ी गलती हो सकती है. हैकर्स आसान पासवर्ड का फायदा उठाकर आपके फोन की एक्सेस ले सकते हैं. इस वजह से डेटा चोरी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान होने का भी खतरा रहता है.

ज्यादा परमिशन देना

बिना जरूरत वाली ऐप्स को परमिशन देना मुश्किल में डाल सकता है. इससे सिक्योरिटी और प्राइवेसी को कई खतरे हो सकते हैं. लोन वाली ऐप्स के मामले में हमने देखा है कि स्कैमर्स इन परमिशन का गलत फायदा उठाकर लोगों को खूब परेशान करते थे.

स्टोरेज फुल रखना

फोन खरीदने से पहले स्टोरेज की जरूरत को ध्यान में रखें. फोन को फुल स्टोरेज के साथ चलाना मजा खराब कर सकता है. इस वजह से फोन स्लो काम करने लगता है और हर ऐप को लोड होने में समय लगने लगता है.

फोन को ओवरहीट होने देना

ओवरहीटिंग फोन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी की हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाती है. इसलिए फोन को ओवरहीटिंग से बचाने की कोशिश करनी चाहिए. फोन में बैकग्राउंड ऐप्स को बंद रखें और खराब गुणवत्ता वाले चार्जर को इस्तेमाल न करें.

थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को हमेशा ऑफिशियल प्ले स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करनी चाहिए. थर्ड पार्टी सोर्स से डाउनलोड हुई ऐप्स में मालवेयर हो सकता है, जो फोन की परफॉर्मेंस को स्लो करने के साथ-साथ डेटा चोरी भी कर सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Google ने दे दी वॉर्निंग! तुरंत डिलीट कर दें ये 16 एक्सटेंशन, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

[ad_2]

बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने देशभर के कई राज्यों में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती देशभर में 400 पदों के लिए की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम डेट 15 मार्च 2025 है.

ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के लिए कैंडिडेट्स अंतिम डेट से पहले आवेदन कर लें. आखिरी डेट निकल जाने के बाद उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा.

ये है रिक्ति विवरण

  • उत्तर प्रदेश: 43 पद
  • बिहार: 29 पद
  • छत्तीसगढ़: 5 पद
  • दिल्ली: 6 पद
  • गुजरात: 48 पद
  • झारखंड: 30 पद
  • कर्नाटक: 12 पद
  • केरल: 5 पद
  • मध्य प्रदेश: 62 पद
  • महाराष्ट्र: 67 पद
  • ओडिशा: 9 पद
  • राजस्थान: 18 पद
  • तमिलनाडु: 7 पद
  • त्रिपुरा: 7 पद
  • पश्चिम बंगाल: 52 पद 

जरूरी योग्यता
बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है.

उम्र सीमा
इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. इस भर्ती के लिए आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये और 400 रुपये निर्धारित किया गया है. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com/boi.php पर जाना होगा. वहां, “Apply through NATS Portal” पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा.

पंजीकरण हो जाने के बाद उम्मीदवार को मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें. आवेदन फॉर्म को पूरा करने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रख लें.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

प्रभुदास लीलाधर ने जारी किया मॉडल पोर्टफोलियो, रिपोर्ट में कहा, मार्च तक थम जाएगी गिरावट

[ad_1]

Prabhudas Lilladher Model Portfolio: शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला इस महीने के आखिर तक थमने के आसार हैं. मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही जनवरी से मार्च की अवधि के खत्म होने तक बाजार में स्टेबिलिटी वापस लौट सकती है. ये कहना है फाइनेंशियल कंपनी प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) के पीएल कैपिटल (PL Capital) का.

FPI की होगी भारत में वापसी!
 
पीएल कैपिटल ने अपना लेटेस्ट इंडिया स्ट्रैजी रिपोर्ट (India Strategy Report) जारी किया है. इस रिपोर्ट में कहा है कि निकट अवधि में बाजार में उठापटक जारी रह सकती है लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के खत्म होने तक बाजार में स्थिरता लौट सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक कैपिटल एक्सपेंडिचर में उछाल के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की भारत में वापसी हो सकती है. इनकम टैक्स रेट्स में कटौती के साथ कंज्यूमर डिमांड के रिवाइवल के चलते विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर भरोसा बढ़ेगा. इसके चलते प्रभुदास लीलाधर ने अगले 12 महीने में 25,689 निफ्टी का टारगेट दिया है.

डिमांड-खपत में सुधार

पीएल कैपिटल ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि, घरेलू डिमांड में रिकवरी देखने को मिलेगी. इसकी बड़ी वजह खाद्य महंगाई में गिरावट है जो अक्टूबर 2024 में 10.9 फीसदी से घटकर अभी 6 फीसदी पर आ चुकी है. आरबीआई ने 25 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट में कटौती की है जो ओएमओ के चलते अगले 3-6 महीने में बाजार में नगदी की उपलब्धता बढ़ेगी. बजट में टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रेट को घटाकर 1 लाख करोड़ रुपये उनके हाथों में सौंपा गया है जिससे खपत बढ़ेगी. धार्मिक टूरिज्म से अर्थव्यवस्था को फायदा होगा. साथ ही सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर अलेकोशन में 17 फीसदी का उछाल आया है जिसमें पीएसयू और राज्यों को आवंटन भी शामिल है.

पीएल कैपिटल का मॉडल पोर्टफोलियो

ऐसे में पीएल कैपिटल ने निवेशकों के लिए अपना मॉडल पोर्टफोलियो जारी किया है. टैक्स रेट घटने, महंगाई में कमी, ब्याज दर के घटने से डिमांड में तेजी की उम्मीद के चलते पीएल कैपिटल कंज्यूमर से जुड़े स्टॉक्स पर ओवरवेट है. साथ ही बैंक और हेल्थकेयर से जुड़े स्टॉक्स पर अपना वेट बढ़ा दिया है. पीएल कैपिटल ने सिप्ला (Cipla) और Astral Poly को अपने मॉडल पोर्टफोलियो में शामिल किया है. साथ ही मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एबीबी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो, आईटीसी और भारती एयरटेल पर बुलिश है. पीएल कैपिटल ने एल एंड टी, टाइटन, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, और एचडीएफसी एएमसी में वेट को घटा दिया है. Chalet Hotels Ingersoll Rand और Keynes Tech का स्टॉक भी पी एल कैपिटल को पसंद है.

इन कारणों के चलते विदेशी निवेशक निकाल रहे निवेश

पीएल कैपिटल ने रिपोर्ट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली के लिए वैश्विक अनिश्चितता और कमजोर रुपये को जिम्मेदार ठहराया है. अक्टूबर 2024 के बाद से विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी मार्केट और बॉन्ड से 20.2 बिलियन डॉलर निवेश निकाल लिए हैं जो हालिया वर्षों में सबसे ज्यादा है. भारत ने 8.2 बिलियन डॉलर का आउटफ्लो देखा है. पीएल कैपिटल ने भारत में एफआईआई निवेश के लिए जिन बाधाओं के दर की गणना की है और अनुमान लगाया है कि  कटऑफ दर 10.5% तक बढ़ गई है जिसकी वजहों में 4% रुपये में डॉलर के मुकाबले आई कमजोरी, कैपिटल गेन टैक्स और 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी रेट का 4.5% होना है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच पीयूष गोयल बोले, FII नहीं, घरेलू निवेशक तय करेंगे भारत का भविष्य

[ad_2]

20 सालों के भीतर इन देशों में होगा इस्लामिक रूल, देख लीजिए नाम, बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

[ad_1]

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा (Baba Vanga) जिनका पूरा नाम वेंगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था. वो बल्गेरिया की एक प्रसिद्ध महिला थीं, जो अपनी दूरदर्शिता और भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं. 31 जनवरी 1911 को ओटोमन साम्राज्य के समय के स्ट्रुमिका क्षेत्र में जन्मीं, बाबा वेंगा की बचपन में एक दुर्घटना के कारण दृष्टि खो गई थी. हालांकि, इस घटना के बाद, उनके बारे में यह माना गया कि उन्होंने भविष्य की घटनाओं को देखने और समझने की असाधारण क्षमताएं विकसित कीं.

बाबा वेंगा ने 2043 के लिए एक महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूरोप मुस्लिम शासन के अधीन होगा. उनका मानना था कि इस समय तक मुस्लिम समुदाय यूरोप में बड़ी राजनीतिक शक्ति हासिल कर लेगा. यह भविष्यवाणी जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक बदलावों को ध्यान में रखती है, जिसमें वह यूरोप में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देती हैं.

बाबा वेंगा की अन्य प्रमुख भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां कीं, जिनमें से कुछ सत्य साबित हुईं. उदाहरण के लिए:
सोवियत संघ का विघटन
9/11 हमले
ब्रेक्सिट की भविष्यवाणी

लोगों के बीच चर्चा का विषय
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां दशकों से लोगों के बीच चर्चा का विषय रही हैं. उनकी दो प्रमुख भविष्यवाणियां विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करती हैं—2076 तक साम्यवादी शासन की वापसी और 5079 में एक प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया का अंत.

2076 तक साम्यवादी शासन की वापसी
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2076 तक दुनिया साम्यवादी विचारधारा की ओर लौटेगी. उनका मानना था कि सामूहिक शासन की ओर एक वैश्विक बदलाव होगा, जिससे साम्यवाद एक बार फिर से प्रबल हो जाएगा. यह भविष्यवाणी लोकतांत्रिक प्रणालियों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए संभावित चुनौतियों का संकेत देती है. वर्तमान में, साम्यवादी विचारधारा का प्रभाव सीमित है, लेकिन बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बताती है कि भविष्य में इस विचारधारा को नई शक्ति मिल सकती है.

5079 में दुनिया का अंत
बाबा वेंगा की अंतिम भविष्यवाणी के अनुसार, 5079 में एक प्राकृतिक आपदा दुनिया के अंत का कारण बनेगी. उनका दावा है कि यह आपदा मानव निर्मित नहीं होगी, बल्कि एक प्राकृतिक घटना होगी, जो मानवता के अंत की ओर ले जाएगी. हालांकि इस भविष्यवाणी की सटीकता पर सवाल उठाए जाते हैं, फिर भी यह मानवता के भविष्य और पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के बारे में गहन चिंताएं पैदा करती है.

बाबा वेंगा की विरासत
अपने जीवनकाल के दौरान और उनकी मृत्यु के बाद भी, बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने पूरी दुनिया में ध्यान आकर्षित किया. उनके समर्थकों का मानना ​​है कि उनके शब्दों में सच्चाई छिपी है, जबकि कुछ लोग उनकी भविष्यवाणियों को संदेह की दृष्टि से देखते हैं. फिर भी, उनकी दूरदर्शिता और व्यक्तित्व ने उन्हें वैश्विक स्तर पर एक रहस्यमयी व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने सीरिया में की भयंकर एयरस्ट्राइक, आतंकी संगठन अलकायदा के सीनियर नेता को मार गिराया

[ad_2]