Google ने दे दी वॉर्निंग! तुरंत डिलीट कर दें ये 16 एक्सटेंशन, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
[ad_1]
कई लोग अपने काम को आसान बनाने के लिए ब्राउजर में एक्सटेंशन इंस्टॉल करते हैं. कुछ एक्सटेंशन्स बड़े काम की होती हैं और एक क्लिक से ही ऐसा काम कर देती हैं, जिसे करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन कई बार ये चिंता का कारण भी बन सकती है. अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे लेकर Google ने Chrome यूजर्स वॉर्निंग दी है. कंपनी ने 16 एक्सटेंशन्स की सूची जारी की है और यूजर्स को तुरंत इन्हें हटाने के लिए कहा है.
एक्सटेंशन से क्या खतरा?
गूगल ने कहा है कि स्क्रीन कैप्चर, एड ब्लॉकिंग और इमोजी कीबोर्ड जैसे टूल्स वाली ये एक्सटेंशन्स ब्राउजर में खतरनाक स्क्रिप्ट इंजेक्ट कर सकती है, जिससे डेटा चोरी के साथ-साथ सर्च-इंजन फ्रॉड होने का भी खतरा है. दरअसल, GitLab थ्रेट इंटेलीजेंस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इन एक्सटेंशन्स को दुनियाभर में 32 लाख लोग यूज कर रहे हैं और इन्हें किसी ने हाईजैक कर ली है. अब हैकर्स इनकी मदद से यूजर्स डेटा चुरा सकते हैं और दूसरे कई फ्रॉड को भी अंजाम दे सकते हैं. इसके बाद गूगल ने वॉर्निंग जारी की है.
तुरंत हटा दें ये एक्सटेंशन
गूगल ने प्रभावित एक्सटेंशन की लिस्ट जारी की है. इसमें Blipshot, Emojis (emoji keyboard), कलर चेंजर फॉर यूट्यूब, वीडियो इफेक्ट्स फॉर यूट्यूब एंड ऑडियो इनहैंसर, थीम्स फॉर क्रॉम एंड यूट्यूब, पिक्चर इन पिक्चर, Mike Adblock für Chrome, सुपर डार्क मोड, Emoji Keyboard Emojis for Chrome, Adblocker for Chrome (NoAds), Adblock for You, Adblock for Chrome, निंबल कैप्चर, KProxy, पेज रिफ्रेश, Wistia Video Downloader और WAToolkit शामिल है.
गूगल ने दी यह सलाह
गूगल ने कहा है कि जिन यूजर्स के ब्राउजर में ये एक्सटेंशन हैं, वो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें और अपने सिस्टम को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से स्कैन करें. इन्हें क्रॉम वेब स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन ब्राउजर से यूजर को इन्हें मैनुअली डिलीट करना होगा.
ये भी पढ़ें-
400 रुपये से भी कम में 5 महीनों की वैलिडिटी, BSNL का यह प्लान देखकर बाकी कंपनियों ने पकड़ा माथा!
[ad_2]
Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communication पर ED ने लिया बड़ा एक्शन
[ad_1]
ED Notice: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने One97 Communication Ltd (Paytm की पैरेंट कंपनी) और इसके मैनेजिंग डायरेक्टर समेत अन्य संबंधित कंपनियों को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), 1999 के उल्लंघन के मामले में शोकॉज नोटिस (SCN) जारी किया है. इस मामले में कुल 611 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है.
क्या है मामला?
ED की जांच में पता चला कि One97 Communication Ltd (OCL) ने सिंगापुर में विदेशी निवेश किया, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इसकी जरूरी रिपोर्टिंग नहीं की. इसके अलावा, कंपनी को विदेशी निवेशकों से फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) भी मिला, लेकिन इसमें RBI द्वारा तय किए गए प्राइसिंग नियमों का पालन नहीं किया गया.
अन्य कंपनियों पर भी गड़बड़ी का आरोप
1. Little Internet Pvt Ltd – यह OCL की एक सब्सिडियरी कंपनी है, जिसे विदेशी निवेश मिला, लेकिन निवेश नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया.
2. Nearbuy India Pvt Ltd – इस कंपनी को भी विदेशी निवेश मिला, लेकिन समय सीमा के अंदर इसकी रिपोर्टिंग नहीं की गई.
आगे क्या होगा?
ED ने यह नोटिस जारी कर FEMA, 1999 के तहत एडजुडिकेशन (न्यायिक प्रक्रिया) शुरू करने की तैयारी कर ली है. अगर जांच में उल्लंघन साबित होता है, तो इन कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:
माधबी पुरी बुच मामले में SEBI, BSE ने किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख, 4 मार्च को इनकी अपील पर होगी सुनवाई
[ad_2]
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मं
[ad_1]
Love Rashifal: मंगलवार, 04 मार्च 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.
यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बीता सकते हैं. इस दौरान लव पार्टनर के साथ रोमांस का मूड भी बन सकता है. किसी भी तरह से पार्टनर का दिल न तोड़े उन्हें खुश रखें.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से सामान्य रहने वाला है. पार्टनर को काम की व्यस्तता की वजह से समय नहीं दे पाएंगे. इस दौरान उनसे फोन के माध्यम से ही बातचीत कर सकते हैं. पार्टनर को इस दौरान मिस कर सकते हैं.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इस दौरान गुस्से में कुछ भी अनाप शनाप न कहने से बचें. ऐसा करने से रिश्ता पर इसका प्रभाव पड़ सकता है.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान उनके साथ रोमांस का भरपूर समय मिलने वाला है. पार्टनर के प्रति आपकी समर्पित भावना रिश्ते को मजबूत करेगी.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. ये समय आपके पार्टनर लिए थोड़ा तनाव भरा हो सकता है. इसलिए रिश्ते में किसी तरह का दबाव न बनाएं. पार्टनर का सहयोग करें.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से मिला जुला रहने वाला है. पार्टनर के साथ बात चीत न के बराबर हो सकती है. इसका कारण पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काम की अधिकता हो सकती है. इसलिए निराश न हो.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ रात के समय खाने के लिए बाहर जा सकते हैं. इस दौरान पार्टनर के साथ का ये समय आपको भावुक कर सकता है. जो आपके पार्टनर की नजर में आपके प्यार का स्तर काफी ऊंचा कर देगा.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ अपनी कुछ निजी बातें शेयर कर सकते हैं. इस दौरान पार्टनर की और से मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. समझदारी के साथ अपनी बात रखें. ऐसा करने से आपकी बातों का अच्छा असर आपके पार्टनर पर होगा.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं. इस दौरान किसी भी तरह के दिखावेपन से बचें. कोई भी ऐसा काम न करें. जो आपके रिश्ते में विपरीत प्रभाव डाल सकता है.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से खास नहीं जाने वाला है. पार्टनर के साथ नाराजगी बढ़ सकती है. इस दौरान उनका रूखापन रवैया रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है. किसी भी तरह से पार्टनर के प्रति गलतफहमी न होने दें.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. किसी बात को लेकर आप पार्टनर का सपोर्ट कर सकते हैं. ये समय आपके प्यार के लिए बेहद शानदार जाने वाला है. किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर अपने प्यार को लेकर घर में बता सकती है. किसी भी तरह से पार्टनर के साथ कुछ भी न छिपाएं.
Love Horoscope 04 March 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल
[ad_2]
GGW vs UPW: 81 रनों से जीतकर गुजरात जायंट्स ने अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग, बेथ मूनी चमकीं
[ad_1]
Gujarat Giants vs UP Warriorz WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के 15वें मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स पर 81 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली. जवाब में यूपी की शुरुआत बेहद खराब हुई, उसने अपने 6 विकेट मात्र 48 रन पर गंवा दिए थे. पहले ही ओवर में डिएंड्रा डॉटिन ने दो बालेल्बाजों को आउट कर दिया था. शुरूआती विकेटों से टीम उबर ही नहीं पाई और मुकाबला 81 रनों से हार गई. इस जीत के बाद गुजरात जायंट्स अंक तालिका में पांचवे से दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि यूपी नीचे खिसक गई है.
गुजरात के लिए खेल रही वेस्टइंडीज की प्लेयर डिएंड्रा डॉटिन ने पहले ही ओवर में किरण नवगिरे और जॉर्जिया वोल को पवेलियन भेजा. जॉर्जिया को उन्होंने बोल्ड किया. इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई. टॉप बल्लेबाजों से अधिक रन तो निचले क्रम में खेलते हुए चिनले हेनरी ने ही बना दिए, उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए.
यूपी वारियर्स का टॉप आर्डर बिखरा
पहले ओवर में 2 विकेट के बाद काशवी गौतम ने चौथे ओवर में वृंदा दिनेश को 1 के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद कप्तान दीप्ति शर्मा से उम्मीद थी कि वह पारी को संभालेंगी, लेकिन वह भी 6 रन बनाकर मेघना सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गई. इसके बाद श्वेता शेरावत 5 रन बनाकर चलती बनी.
शतक से चूकि बेथ मूनी, खेली 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. दयालन हेमलता 2 रन बनाकर आउट हो गई थी. उन्हें चिनले हेनरी ने आउट किया. इसके बाद बेथ मूनी और हरलीन देओल के बीच 101 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इस जोड़ी को सोफी एक्लेस्टोन ने तोड़ा, उन्होंने हरलीन को बोल्ड किया. हरलीन ने 32 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से मात्र 4 रन दूर रह गई. दरअसल उन्हें डेथ ओवरों में अधिक स्ट्राइक नहीं मिली थी. मूनी ने 59 गेंदों में 17 चौकों की मदद से नाबाद 96 रन बनाए. ये डब्ल्यूपीएल में इस सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. यूपी वारियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. चिनले हेनरी, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड ने 1-1 विकेट लिया.
[ad_2]
‘UAE के कानून के मुताबिक मिली सजा, दूतावास ने की मदद की हर कोशिश’, शहजादी खान की फांसी पर बोला
[ad_1]
MEA On Shahzadi Khan Execution: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की 33 वर्षीय भारतीय नागरिक शहजादी खान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक बच्चे की हत्या के आरोप में फांसी दी गई. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूएई की सर्वोच्च अदालत, कोर्ट ऑफ कैसेशन ने मौत की सजा को बरकरार रखा और स्थानीय कानूनों के अनुसार सजा दी गई.
MEA ने बताया कि यूएई में भारतीय दूतावास ने शहजादी को हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की, जिसमें यूएई सरकार के साथ दया याचिका और क्षमा अनुरोध दायर करना शामिल था.
परिवार का दावा: ‘न्याय नहीं मिला’
शहजादी के पिता शब्बीर खान ने आरोप लगाया कि सरकार ने पर्याप्त समर्थन नहीं दिया और उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन मेरे पास अबू धाबी जाकर वकील रखने के लिए पैसे नहीं थे. सरकार ने हमारा समर्थन नहीं किया.”
क्या था पूरा मामला?
अगस्त 2022 में जन्मे शिशु की देखभाल शहजादी खान कर रही थीं. 07 दिसंबर, 2022 को टीकाकरण के बाद शिशु की मौत हो गई. अस्पताल ने पोस्टमार्टम का सुझाव दिया, लेकिन माता-पिता ने जांच से इनकार कर दिया. फरवरी 2023 में एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहजादी शिशु की हत्या कबूल करती दिखीं. शहजादी का दावा था कि यह जबरन कराया गया कबूलनामा था, जो यातना और दुर्व्यवहार का नतीजा था. 10 फरवरी 2023 को शहजादी को अबू धाबी पुलिस को सौंप दिया गया और 31 जुलाई 2023 को मौत की सजा सुनाई गई.
कानूनी प्रयास और दया याचिका
सितंबर 2023 में मौत की सजा के खिलाफ अपील खारिज कर दी गई. 28 फरवरी 2024 को कोर्ट ने सजा बरकरार रखी. मई और जुलाई 2024 में शहजादी के पिता ने भारतीय दूतावास के माध्यम से दया याचिका दायर की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. 14 फरवरी 2025 को शहजादी ने जेल से फोन कर बताया कि उन्हें फांसी दी जाने वाली है.15 फरवरी 2025 को फांसी दी गई, जिसका आधिकारिक नोटिस भारतीय दूतावास को 28 फरवरी 2025 को मिला. 5 मार्च 2025 को अंतिम संस्कार होगा, जिसमें परिवार को शामिल होने की अनुमति दी गई है.
ये भी पढ़ें : पुतिन हमारे लिए जरूरी नहीं’, रूस के साथ अपनी बढ़ती निकटता को लेकर हो रही आलोचना पर बोले ट्रंप
[ad_2]
WhatsApp से डिलीट करनी है कॉल हिस्ट्री? Android और iPhone के लिए आसान है तरीका
[ad_1]
कई लोगों के WhatsApp सिर्फ चैटिंग करने का प्लेटफॉर्म नहीं है. लोग पैसे ट्रांसफर करने से लेकर फोटो-वीडियो भेजने और कॉलिंग तक के लिए भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. कॉलिंग के लिए भी आजकल WhatsApp का खूब इस्तेमाल होने लगा है. इसलिए कॉल हिस्ट्री काफी लंबी हो जाती है. ऐसे में अगर आप कॉल हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं तो इसका तरीका बेहद आसान है. आज हम आपके लिए Android स्मार्टफोन और iPhone से WhatsApp कॉल हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका लेकर आए हैं.
iPhone से कैसे करें डिलीट?
आईफोन से WhatsApp कॉल हिस्ट्री डिलीट करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और कॉल टैब में जाएं. अब ऊपर लेफ्ट कॉर्नर में 3 डॉट दिखाई देंगे. इस पर टैप करने के बाद एडिट का ऑप्शन आएगा. अब आप जिस भी कॉन्टैक्ट की कॉल हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं, उस पर टैप करें. इस पर टैप करने के बाद आपको डिलीट का ऑप्शन नजर आएगा. इस तरह चंद स्टेप्स में आप आईफोन से WhatsApp कॉल हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं.
एंड्रॉयड फोन्स के लिए अपनाएं यह तरीका
एंड्रॉयड फोन्स से भी आईफोन की तरह चंद स्टेप्स में WhatsApp कॉल हिस्ट्री डिलीट की जा सकती है. सबसे पहले WhatsApp में कॉल टैब ओपन करें. यहां आपको पूरी कॉल हिस्ट्री नजर आ जाएगी. इसके बाद कॉन्टैक्ट पर लॉन्ग प्रेस करने से टॉप राइट कॉर्नर में डिलीट का ऑप्शन आ जाएगा. उस पर टैप करते ही उस कॉन्टैक्ट की कॉल हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी.
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर
WhatsApp पर अब स्टेटस शेयर करना और भी मजेदार होने वाला है. दरअसल, कंपनी इंस्टाग्राम की तरह यूजर्स को अपने स्टेटस में स्टिकर फोटो एड करने का ऑप्शन देने जा रही है. यह फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है. माना जा रहा है कि इसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा और आने वाले दिनों में यह सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
ये भी पढ़ें-
कम कीमत में चाहिए सालभर की वैलिडिटी? BSNL का यह प्लान है परफेक्ट, डेटा और कॉलिंग की भी सुविधा
[ad_2]
इस राज्य में रद्द हुई बोर्ड परीक्षा, ये है बड़ी वजह, जानिए अब कब होंगे एग्जाम
[ad_1]
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और ताजा हिमपात के कारण बोर्ड की परीक्षाओं को 8 मार्च तक स्थगित कर दिया है.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और ताजा हिमपात के कारण बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च तक स्थगित कर दी हैं. हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पांगी और लाहौल-स्पीति जिलों में सड़कों और रास्तों को गंभीर नुकसान हुआ है. ऐसे में छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इन क्षेत्रों में परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया.
इन परीक्षा को किया गया है स्थगित
जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, उनमें कक्षा 8 (SOS) के लिए हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, संस्कृत, चित्रकला, गृह विज्ञान, संगीत, पंजाबी और उर्दू, कक्षा 9 के लिए गणित और सामाजिक विज्ञान, कक्षा 10 (नियमित और SOS) के लिए हिंदी, संगीत, वित्तीय साक्षरता और अंग्रेजी, कक्षा 11 के लिए अंग्रेजी, लोक प्रशासन और भूगोल, और कक्षा 12 के लिए अर्थशास्त्र, भौतिकी, लोक प्रशासन, वित्तीय साक्षरता और अंग्रेजी शामिल हैं.
जल्द जारी की जाएगी नई डेट्स
बोर्ड ने यह भी बताया कि इन स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी. राज्य के अन्य हिस्सों में जहां मौसम सामान्य है, वहां परीक्षाएं बोर्ड द्वारा जारी की गई तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी, आंधी और बिजली गिरने को लेकर एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए जारी किया गया है, और इसका कारण फरवरी के अंत में हुई भारी बर्फबारी और बारिश का सामूहिक प्रभाव है. मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य में पिछले दिनों सूखा पड़ा था, लेकिन अब अचानक मौसम में बदलाव आ गया है और अलर्ट जारी करना जरूरी हो गया था.
यह कदम छात्रों और परीक्षार्थियों के सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. उन्हें नई डेट्स की घोषणा का इंतजार करना होगा. साथ ही, यह भी कहा गया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी.
[ad_2]
शाहरुख नहीं ये टीवी एक्टर था ‘परदेस’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद, पहचाना?
[ad_1]
शाहरुख खान नहीं टीवी का ये पॉपुलर स्टार था ‘परदेस’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद, क्यों रातोंरात हुए फिल्म से आउट?
[ad_2]
Ramadan 2025 Day 3: रमजान का तीसरा रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार
[ad_1]
Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time 4 March: पवित्र महीने रमजान की शुरुआत रविवार 2 मार्च से हो चुकी है और रोजेदार रोजा रख रहे हैं, क्योंकि रमजान में रोजा रखना इस्लाम में फर्ज है. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत ही खास माना जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं, गरीबों की मदद करते हैं और नेकी से जुड़े काम करते. ऐसी मान्यता है कि रमजान के दौरान किए गए कार्यों से अल्लाह खुश होते हैं और इन कामों का 70 गुना अधिक सवाब मिलता है.
तीसरे रोजे का महत्व
वहीं तीसरे रोजे की बात करें तो, मंगलवार 4 मार्च को रमजान महीने का तीसरा रोजा रखा जाएगा. मजहबे इस्लाम में तीसरे रोजे को रहमत और राहत का राहबर माना जाता है. इसका अर्थ है कि जब अल्लाह की रहमत होती है तभी दिल को सुकून मिलता है.
सहरी-इफ्तार का समय
वैसे तो रमजान में मुसलमान पूरे महीने 29 से 30 दिनों का रोजा रखते हैं. लेकिन रोजा तभी मुकम्मल होती है, तब इसे पूरे नियम अनुसार रखा जाए. इसके लिए जरूरी है कि रोजेदार सही समय पर सहरी और इफ्तार करे. बता दें कि सुबह सूर्योदय से कुछ समय पहले सहरी की जाती है और शाम में जब सूरज डूबता है कि इफ्तार का भी समय हो जाता है.
रोजा मुकम्मल होने के लिए यह जरूरी है कि सहरी और इफ्तार सही समय पर की जाए, क्योंकि गलत समय पर किए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता. आइए जानते हैं रमजान के तीसरे दिन सहरी-इफ्तार का समय क्या है?
लेकिन अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में भी कुछ मिनटों का अंतर होता है. ऐसे में जान लीजिए कि मंगलवार 4 मार्च को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या है. आप भी अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय देखकर रोजा खोलने और रोजा रखने की तैयारी कर सकते हैं (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 4 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 4 March in India)
शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:25 शाम 06:23
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:56 शाम 06:46
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 05:20 शाम 06:24
कानपुर (Kanpur) सुबह 05:12 शाम 06:14
लखनऊ (Lucknow) सुबह 05:24 शाम 06:10
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:42 शाम 05:41
मेरठ (Meerut) सुबह 05:23 शाम 06:21
नोएडा (Noida) सुबह 05:23 शाम 06:25
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:23 शाम 06:29
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:53  शाम 06:46
पटना (Patna) सुबह 04:53 शाम 05:54
रांची (Ranchi) सुबह 04:52 शाम 05:57
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:12 शाम 05:19
ये भी पढ़ें: Ramadan Sehri Time Today: रमजान का दूसरा रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
Smartphone में नजर आएं ये संकेत तो समझ जाएं, नया फोन लेने का आ गया है वक्त, यहां देखें लिस्ट
[ad_1]
Smartphone कंपनियां नियमित तौर पर नए मॉडल लॉन्च करती रहती हैं. ग्राहकों को लुभाने के लिए मामूली अपग्रेड्स के साथ भी मॉडल उतारे जा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हर नया मॉडल खरीदना चाहिए. दरअसल, पुराने स्मार्टफोन में कुछ ऐसे संकेत नजर आने लगते हैं, जो ये बता देते हैं कि अब आपको नया फोन खरीदना ही पड़ेगा. आइए, ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जानते हैं.
जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है बैटरी
समय के साथ फोन की बैटरी पुराने होने लगती है. इस वजह से यह जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है. अगर कुछ सिंपल उपायों के बाद भी यह ठीक नहीं हो रही है तो इसका मतलब है कि बैटरी लाइफ पूरी हो गई है और आपको नया स्मार्टफोन ले लेना चाहिए.
सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना हो जाता है बंद
पुराने फोन को सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना बंद हो जाती है. इस वजह से डेटा और प्राइवेसी को खतरा हो सकता है. अगर आपके मौजूदा फोन को सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिल रहा है तो फोन को बदल लेना बेहतर विकल्प है.
स्टोरेज हो जाती है फुल
पुराने फोन की स्टोरेज फुल हो जाती है, जिसके बाद इसे यूज करना मुश्किल हो जाता है. अगर आपको स्टोरेज बनाने के लिए लगातार फोटो या वीडियो को डिलीट करते रहना पड़ता है तो आपको नए फोन लेने की जरूरत है.
फोन हो जाता है धीमा
कई सालों के यूज के बाद अधिकतर डिवाइस धीमे हो जाते हैं. इस वजह से पुराने फोन चलाने मुश्किल हो जाते हैं. ऐसे फोन पर फोटो देखने से लेकर ईमेल लोड होने में काफी टाइम लगता है. इस कारण पुराने फोन को बदल लेना बेहतर है.
AI फीचर और 5G कनेक्टिविटी के लिए भी ले लें नया फोन
कुछ साल पुराने फोन में AI फीचर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर नहीं मिलते थे. अब इन फीचर के आ जाने के बाद कई काम आसान हो गए हैं. अगर आपके पुराने फोन में ये फीचर्स नहीं है तो भी नए फीचर के लिए फोन बदल लेना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें-
WhatsApp से डिलीट करनी है कॉल हिस्ट्री? Android और iPhone के लिए आसान है तरीका, चुटकियों में होगा काम
[ad_2]