फ्लॉप्स का किंग बन चुका ये स्टार, कभी बनाता था ऐसी फिल्में भी

[ad_1]

Akshay Kumar Best Movies: अक्षय कुमार की लास्ट हिट कौन सी थी, क्या याद है आपको? स्काई फोर्स तो बिल्कुल भी मत सोचिएगा. असल में उनकी आखिरी हिट फिल्म थी 2021 की सूर्यवंशी. इसके बाद से उनकी करीब 9 फिल्में फ्लॉप रहीं. आज की जनरेशन यानी जेनजी ने उनकी वो फिल्में थिएटर में देखी ही नहीं, जिन्हें करके वो असल में बॉलीवुड किंग बने थे.

अक्षय कुमार का चार्म अब भी बरकरार है जबकि उनकी एक के बाद एक बड़ी फ्लॉप्स बॉक्स ऑफिस पर आ रही हैं. उनके स्टारडम को आज भी कोई हिला नहीं पाया इसकी वजह उनका वो दौर है जब वो ऐसी फिल्में करते थे जिन्हें आज भी लोग बार-बार देखते हैं. आज ऐसी ही फिल्मों पर नजर डालते हैं जिनपर आज भी मीम और रील बनती हैं और जिन्हें बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में भी गिना जाता है और ये फिल्में हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा देती हैं.

अक्षय कुमार की वो फिल्में जो हैं कॉमेडी का महाडोज
अभी मजा आएगा न भीड़ू और बिलायची नागिन निघाली…ये लाइनें याद हैं ? नहीं याद तो एक और डायलॉग बताते हैं- चिल्ला-चिल्ला के सबको स्कीम बता दे…जीहां हम बात कर रहे हैं बाबूराव और राजू वाली फिल्मों की. फिर हेरा फेरी और हेरा फेरी. इन फिल्मों को देखने के बाद आप आज भी बोरियत महसूस नहीं करेंगे. चाहे जितनी ही बार देख लें.

जब Akshay Kumar की वजह से लोगों को होती थी पेट और जबड़ों में दर्द की शिकायत! वजह हैरान करेगी

इसके अलावा, उनकी बाकी फिल्में भी हैं जिन्हें आपको न सिर्फ देखना चाहिए बल्कि बार-बार देखना चाहिए. इन फिल्मों में अक्षय कुमार और गोविंदा की भागमभाग देख लीजिए. इसके अलावा, एक और सजेशन है- दीवाने हुए पागल. इस फिल्म में आधा दर्जन से भी ज्यादा कॉमेडियन और अक्षय कुमार का हुनर इतना ज्यादा हंसाता है कि बस पूछो ही नहीं.

जब Akshay Kumar की वजह से लोगों को होती थी पेट और जबड़ों में दर्द की शिकायत! वजह हैरान करेगी

गरम मसाला और मुझसे शादी करोगी

इस लिस्ट में 2004 की मुझसे शादी करोगी का नाम भी है. ये इतनी गजब फिल्म है कि आप सनी और उसके चलने का तरीका नहीं भूल पाएंगे. विकेड सनी के किरदार में अक्षय कुमार अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देकर चले गए हैं.

जब Akshay Kumar की वजह से लोगों को होती थी पेट और जबड़ों में दर्द की शिकायत! वजह हैरान करेगी

ये सारी फिल्में 2004 से 2007 के दौरान की हैं. इसी दौरान एक ऐसी फिल्म भी आई जिसे देखने के बाद आप पेट, जबड़ों और गालों में दर्द महसूस करेंगे. और ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये आप महसूस करेंगे. इस फिल्म का नाम है गरम मसाला. इतनी तेजी से घटती हुई घटनाएं और हर घटना में हंसने वाले पंच इतने ज्यादा हो जाते हैं कि आप एक बार ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इतनी भी कॉमेडी नहीं बनानी चाहिए थी.

जब Akshay Kumar की वजह से लोगों को होती थी पेट और जबड़ों में दर्द की शिकायत! वजह हैरान करेगी

अक्षय कुमार की ये फिल्में भी जरूर देखें
इसके अलावा, अक्षय कुमार की खट्टा मीठा, सिंह इज किंग, हे बेबी, नमस्ते लंदन और वेलकम जैसी और भी कई फिल्में आईं जो अर्ली 2000 में इतना हंसा गईं कि आप आज रील के जमाने में भी वो हंसी इंस्टाग्राम में नहीं ढूंढ पाएंगे. तो बिना लेट किए अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म में मौजूद इन सारी फिल्मों को जरूर देख डालें.

अक्षय कुमार के इस फ्लेवर की आखिरी फिल्म गुड न्यूज 2019 में आई थी, जिसमें अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में दिखे थे. अब उम्मीद है कि आने वाली फिल्मों जैसे जॉली एलएलबी 3, हेरा फेरी 3 और भूत बंगला में भी उनका वैसा ही रूप देखने को मिले.

और पढ़ें: Salman Khan की Sikandar होगी बड़ी Flop, भाई को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए…’, ऐसे पोस्ट देखते ही भड़क उठे फैंस

[ad_2]

ट्रंप ने किया इशारा! कल से शुरू होगा टैरिफ वॉर, कनाडा-चीन समेत कई देशों पर US कसेगा नकेल

[ad_1]

US Tariff War: अमेरिका मंगलवार (04 मार्च, 2025) से टैरिफ लागू कर देगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की थी. हालांकि अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा है कि 25 प्रतिशत लेवल पर ड्यूटी लगाई जाएगी कि नहीं, इसका फैसला डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. इन सब के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल वॉशिंगटन के लिए रवाना हो चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ‘कल रात बड़ी होगी. मैं इसे वैसे ही बताऊंगा जैसा कि यह है!’ रविवार (02 मार्च, 2025) को अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने सीबीएस न्यूज को बताया कि मेक्सिको ने चीन पर अमेरिका के समान ही टैरिफ लगाने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि अगर कनाडा भी ऐसा ही करता है तो यह एक बहुत अच्छी शुरुआत होगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू की नई जांच

ट्रंप ने इम्पोर्टेड लकड़ी के मामले में एक नई जांच शुरू की है जिसकी वजह से अतिरिक्त शुल्क लग सकते हैं और व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है. वहीं, कॉमर्स सचिव होवार्ड लुटनिक ने फॉक्स न्यूज के संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स पर कहा, “वह अभी इस बारे में सोच रहे हैं कि वह मेक्सिको और कनाडा के साथ किस तरह का टैरिफ लगाना है और यह एक अस्थिर स्थिति है.” उन्होंने दोहराया कि टैरिफ लगाए जाएंगे, लेकिन राष्ट्रपति और उनकी टीम की ओर से अंतिम समय में बातचीत के लिए जगह छोड़ी गई है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने की भी उम्मीद है, जब तक कि चीन फेंटेनाइल की तस्करी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाता. वाणिज्य सचिव के बयानों से ट्रंप प्रशासन की ओर से पहला संकेत मिलता है कि वह मैक्सिको से सभी आयातों और कनाडा से गैर-ऊर्जा आयातों पर 25% टैरिफ की धमकी पर पुनर्विचार कर सकता है.

‘नहीं रुकेगा टैरिफ प्लान’

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 2 अप्रैल की समय सीमा की बात कहकर भ्रम फैला दिया था लेकिन बाद में 4 मार्च की समयसीमा की घोषणा की और मंगलवार को चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा की. रिपोर्टर ने उनसे पूछा भी था कि क्या टैरिफ रोक आगे बढ़ाया जा सकता है तो ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा था कि वो टैरिफ नहीं रोक रहे, बिल्कुल नहीं.

पीयूष गोयल वॉशिंगटन के लिए रवाना

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की अगर मानें तो वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 03 मार्च, 2025 को बिजनेस से संबंधित बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि गोयल का ये दौरा अचानक हुआ है. वो 8 मार्च तक पहले से तय बैठकों को रद्द करके गए हैं.

ये भी पढ़ें: NATO, यूएन और वर्ल्ड बैंक से बाहर निकलेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों ने कर दिया इशारा

[ad_2]

Meen Rashi 4 March 2025: मीन राशि वाले जीवन में समस्या या तनाव को सुलझाने की कोशिश करें, पढ़ें

[ad_1]

Meen Rashi 4 March 2025: मीन राशिफल 4 मार्च, मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके लिए क्रिएटिविटी से भरा दिन रहेगा. आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकेंगे. आज आपके अंदर आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत रहेगी,  जिससे आप अपने निर्णय में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.  मौसम के बदलाव के कारण खांसी, जुकाम इत्यादि परेशान कर सकता है. इसके लिए आप देसी नुस्खे अपने तो अच्छा रहेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातको की बात करें तो व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.  यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं,  तो अपने पार्टनर की सलाह अवश्य ले, अन्यथा, किसी बात को लेकर कोई विवाद भी हो सकता है. आज आप अपने करीबी रिश्तेदार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. आपके जीवन में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो आप उसे समय से सुलझाने की कोशिश करें अन्यथा, विवाद अधिक बढ़ सकता है. सफलता की ओर बढ़ते रहने के लिए अपने सपनों की दिशा में काम करते रहें. आपकी संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान आज आपके मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Xiaomi 15 को टक्कर देंगे ये 5 Smartphones, भारत में लॉन्च से पहले जानें हर डिटेल

[ad_1]

चीनी कंपनी Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपने दो नए फोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra लॉन्च कर दिए हैं. भारत में इन्हें 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. Xiaomi 15 में 6.36 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 16GB RAM दी गई है. इसे 5,240mAh की दमदार बैटरी से लैस किया गया है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का सेंसर मिलता है. यह फोन मार्केट में पहले से मौजूद कई मॉडल्स को टक्कर देगा.

OnePlus 13

वनप्लस का यह फोन 6.82 इंच के QHD डिस्प्ले और एडजस्टेबल “रेडिएंट व्यू” सिस्टम के साथ आता है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है. इसमें 50 MP + 50 MP + 50 का ट्रियो कैमरा सेटअप और 6,000 mAh की बैटरी मिलती है. अमेजन से 76,998 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Samsung Galaxy S25

Samsung Galaxy S25 में ने 6.2 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है, जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं. यह फोन भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है. इसके रियर में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और एक 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर गया है. सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फ्लिपकार्ट पर यह 80,999 रुपये में उपलब्ध है.

Vivo X200

इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 MP + 50 MP + 50 MP का ट्रियो कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 MP का लेंस दिया गया है. मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 से लैस यह फोन 5800mAh की बैटरी के साथ आता है. फ्लिपकार्ट से इसे 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

iQOO 13 5G

iQOO के इस फोन में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. इसके रियर में 50 MP + 50 MP + 50 MP का ट्रियो कैमरा सेटअप मिलता है. सेल्फी के लिए यह 32 MP कैमरे से लैस है. पावर के लिए इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है. अमेजन से इसे 54,998 रुपये में खरीदा जा सकता है.

OPPO Find X8

OPPO Find X8 में 6.59 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 चिपसेट पावर करता है. यह भी 50 MP + 50 MP + 50 MP  रियर कैमरा और 32 MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसकी बैटरी कैपेसिटी 5630 mAh है. अमेजन पर यह 69,999 रुपये में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-

कम कीमत में चाहिए सालभर की वैलिडिटी? BSNL का यह प्लान है परफेक्ट, डेटा और कॉलिंग की भी सुविधा

[ad_2]

रियल्टी शेयरों ने मचाई धूम, इन कंपनियों के शेयरों में 5 परसेंट तक की बढ़त

[ad_1]

Share Market: लगातार बिकवाली और घाटे के बाद आज 3 मार्च को रियल्टी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया. शेयर की कीमतें बढ़ने के साथ ही निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 1.3 परसेंट की उछाल के साथ 808 के लेवल पर बंद हुआ. इसी के साथ लगातार 5 दिनों से जारी गिरावट पर थोड़ा ब्रेक लगा.

इस कंपनी के शेयर को सबसे ज्यादा फायदा

इंडेक्स पर प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर सबसे फायदे में रहे, जो करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 1,179 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. बता दें कि 25 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में यह घोषणा किए जाने के बाद कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने इसके रजिस्टर्ड ऑफिस सहित अन्य शाखाओं में छापामारी की, कंपनी के शेयर गिर गए. आज शेयरों की कीमत बढ़ने के साथ पहले हुए नुकसान को कम करने में काफी हद तक मदद मिली.

इनका भी शेयर प्राइस बढ़ा

गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में भी इस दौरान तेजी आई और यह 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,000 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में उछाल की सबसे बड़ी वजह शेयर की कीमत में हुई वृद्धि रही. कंपनी के शेयर सोमवार को अब तक अपने 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर 1,901 रुपये प्रति शेयर से लगभग 6 प्रतिशत ऊपर आ चुका है. कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 3,403 रुपये प्रति शेयर से काफी नीचे हैं. इस बीच, डीएलएफ के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई और यह 645.15 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में 1.85 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.

नुकसान में रहीं ये कंपनियां

हालांकि, रियल्टी इंडेक्स में बढ़त दिखने के बावजूद सभी स्टॉक हरे निशान में कारोबार नहीं कर रहे थे. 3 मार्च को बाजार बंद होने पर रेमंड और महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई. फीनिक्स मिल्स, सोभा, लोढ़ा (मैक्रोटेक डेवलपर्स) और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज मामूली नुकसान के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. हालांकि, निफ्टी रियल्टी पर सबसे बड़ी गिरावट लोढ़ा के शेयर की कीमत में गिरावट थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

<a href=" मार्केट में हाहाकार! लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप के बीच बढ़ रहा अंतर, रामदेव अग्रवाल ने जताई चिंता

[ad_2]

आमलकी एकादशी कब ? जानें डेट, होली से पहले इस व्रत को करने से क्या लाभ मिलते हैं

[ad_1]

Amalaki Ekadashi 2025: फाल्गुन माह में होली से पहले आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है. ये एकमात्र ऐसी एकादशी है जिसमें विष्णु जी के अलावा शिव और माता की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन काशी में गौरी-शंकर संग रंग की होली खेली जाती है.

साथ ही विष्णु जी की पूजा में आंवले का खास प्रयोग किया जाता है. एकादशी का व्रत समस्त पापों से मुक्ति दिलाकर मोक्ष प्रदान करता है. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. आइए जानते हैं इस साल आमलकी एकादशी 2025 में कब है, इस दिन का धार्मिक महत्व क्या है.

आमलकी एकादशी 2025

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है. आमलकी एकादशी 10 मार्च 2025 को है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 मार्च 2025 को सुबह 7.45 पर शुरू होगी और अगले दिन 10 मार्च 2025 को सुबह 7.44 मिनट पर समाप्त होगी.

आमलकी एकादशी पर पूजा मुहूर्त

आमलकी एकादशी पर सुबह 6.36 मिनट से सुबह 8.05 मिनट पर पूजा का अमृत काल मुहूर्त बन रहा है. इसके बाद सुबह 9.34 से सुबह 11.03 मिनट पर शुभ का चौघड़िया है.

व्रत पारण – आमलकी एकादशी का व्रत पारण 11 मार्च 2025 को सुबह 06.35 मिनट से सुबह 8.13 मिनट के बीच होगा. इस दिन द्वादशी तिथि सुबह 8.13 पर समाप्त होगी.

आंवले के पेड़ की पूजा-दान का अमोघ फल

आंवले पूजनीय वृक्ष है. पद्म और विष्णु धर्मोत्तर पुराण का कहना है कि आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है. इस पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का भी निवास होता है. आमलकी एकादशी के बाद आंवले के पेड़ की पूजा और आंवला दान करने वालों को 1 हजार गायों के दान के बराबर फल मिलता है. रोग के साथ दोष भी समाप्त होते हैं. आर्थिक रूप से आ रही परेशानी का निवारण होता है.

आमलकी एकादशी पर आंवले के वृक्ष पर जल चढ़ाने के बाद इसकी मिट्टी को माथे पर लगांए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से से कार्य में दोगुनी सफलता प्राप्त होती है. कार्यक्षेत्र की सारी समस्याएं इससे दूर हो जाती हैं.

Holashtak Kab Se Hai 2025: होलाष्टक में कौन-कौन से काम नहीं किए जाते, क्यों है ये डरावना काल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती के लिए करें अप्लाई

[ad_1]

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर 21 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन की लास्ट डेट से पहले अप्लाई कर लें. आखिरी तारीख निकल जाने के बाद उन्हें आवेदन का मौका नहीं मिलेगा.

जरूरी योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री प्राप्त होना जरूरी है. इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को आवेदन करने वाले राज्य का निवासी होना चाहिए.

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 150 रुपये का शुल्क देना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

आवेदन प्रोसेस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और फिर “Apply Online” विकल्प पर जाएं. इसके बाद, “Click here for New Registration” लिंक पर क्लिक करके आवश्यक विवरण भरें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी. इसके बाद हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें और संबंधित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: प्राइवेट जॉब से IAS तक का सफर, बिना कोचिंग PCS किया क्लियर, फिर लगाया UPSC का नंबर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे है या नहीं? जानें बारिश होने पर क्या है ICC का नियम

[ad_1]

Champions trophy 2025 semi final: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 8 टीमों के साथ हुआ था, अब 4 टीमें नाकआउट में हैं और अन्य 4 बाहर हो चुकि हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में हैं. अभी तक टूर्नामेंट के 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्या रिजर्व डे रखा गया है? अगर हां तो इसका नियम क्या है और बारिश आने पर वनडे मैचों का परिणाम कैसे निकाला (Rain rule in cricket) जाता है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका बारिश के कारण रद्द होने वाला पहला मैच था. इसके बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच और फिर 28 फरवरी को अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश की भेंट चढ़ा. इन मैचों के लिए रिजर्व डे तय नहीं था.

क्या सेमीफाइनल मैच के लिए हैं रिजर्व डे

जी हां, दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए एक दिन का रिजर्व डे तय किया गया है. इस नियम के तहत अगर मैच वाले दिन बारिश आती है और मैच पूरा नहीं होता तो रिजर्व डे पर वहीं से मैच शुरू होता है जहां से पिछले दम खत्म हुआ था. अगर मैच वाले दिन बारिश के कारण कोई गेंद नहीं डाली जाती तो दूसरे दिन मैच शुरू किया जाता है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नियम है कि अगर बारिश के कारण दोनों दिनों में मैच नहीं हो पाया तो जो टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर रही थी, उसे विजेता घोषित किया जाता है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल अगर रद्द होता है तो भारत को फाइनल का टिकट मिलेगा.

क्या है डकवर्थ लुइस नियम

अगर बारिश के कारण मैच रोका जाता है तो डकवर्थ लुइस नियम भी लागू किया जाता है. इसमें बारिश रुकने के बाद ओवरों में कटौती की जाती है और लक्ष्य को भी छोटा कर दिया जाता है. कितने ओवर और रन किस हिसाब से घटाए जाएं, इसके लिए एक टेबल बनाया गया है. इस नियम के तहत किसी टीम को विजेता तभी बनाया जा सकता है अगर दोनों टीमों ने कम से कम 20-20 ओवर खेले हों.

[ad_2]

मांग में सिंदूर भरकर अवॉर्ड्स नाइट में पहुंचीं रेखा, भांजी सिमर के साथ अक्षय ने ली एंट्री

[ad_1]

मांग में सिंदूर भरकर अवॉर्ड्स नाइट में पहुंचीं रेखा, भांजी सिमर के साथ अक्षय कुमार ने ली एंट्री, देखें बाकी सेलेब्स का लुक

[ad_2]

यूक्रेन की मदद से अमेरिका खींचने वाला है हाथ! ट्रंप ने साधा जेलेंस्की पर निशाना, किया इशारा

[ad_1]

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई बहस ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं. यूक्रेन रूस युद्ध को लेकर जेलेंस्की के नए बयान के बाद ट्रंप ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (03 मार्च, 2025) को कहा, ‘यूक्रेन के राष्ट्रपति का ये कहना कि रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म होने में अभी समय लगेगा. युद्ध जल्द खत्म होने के आसार नहीं है. ये उनका (वोलोदिमीर जेलेंस्की) का अबतक का सबसे खराब बयान है’. उन्होंने आगे कहा, अमेरिका इस युद्ध को अब बहुत लंबा नहीं चलने देगा. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दिए जा रहे समर्थन से अमेरिका के पीछे हटने का इशारा किया.

‘जेलेंस्की शांति नहीं चाहते’
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा,’वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध नहीं खत्म करना चाहते हैं वो शांति नहीं चाहते जबकि उनके पास अमेरिका और यूरोप का समर्थन भी है. वो (जेलेंस्की) अमेरिका का समर्थन मिलने के बाद भी शांति नहीं चाहते हैं. जब उनसे मुलाकात हुई थी तो मैंने कहा था कि वो अमेरिका के सहयोग के बिना ये युद्ध नहीं लड़ सकते लेकिन उन्होंने रूस के साथ लड़ाई में जो बयान दिया है वो बहुत ही खराब है. वो पता नहीं क्या सोच रहे हैं’.

जेलेंस्की को माननी पड़ेगी डोनाल्ड ट्रंप की बात?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को अपनी शर्तें मानने के लिए मजबूर होने की बात कही है. ट्रंप के अनुसार, जेलेंस्की के पास पीछे हटने और उनकी शर्तों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि खनिज सौदा रूस को आक्रमण करने से रोकेगा.

पोस्ट में कहा गया है, ‘अमेरिकी समर्थन के बिना, यूक्रेन रूस के खिलाफ़ लंबे समय तक युद्ध नहीं जीत सकता, और एक बार जब अमेरिकी कंपनियों के पास यूक्रेन में खनन कार्य शुरू हो जाएंगे, तो पुतिन बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय परिणामों को ट्रिगर किए बिना हमला करने में असमर्थ होंगे.’

ये भी पढ़ें:

Shama Mohammed: कौन हैं शमा मोहम्मद, जिन्होंने रोहित शर्मा को कहा ‘मोटा’ और मच गया बवाल

[ad_2]