‘दूसरे राष्ट्रपतियों ने रूस को बहुत कुछ दिया लेकिन मैंने बस दुख दिया’, ये क्या बोल गए ट्रंप

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">अमेरिका और यूक्रेन में फिर से बात करने के लिए ज़ेलेंस्की से क्या अपेक्षा करनी चाहिए? सोमवार को जब अमेरिकी राष्ट्रपति &nbsp;ट्रंप से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,” मुझे लगता है कि ज़ेलेंस्की को वार्ता के लिए और अधिक पहल करनी चाहिए क्योंकि अमेरिका हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ खड़ा रहा है.”</p>
<p style="text-align: justify;">ट्रंप ने आगे कहा कि यूक्रेन को हमने यूरोप से कहीं ज़्यादा दिया है जबकि यूरोप को हमसे कहीं ज़्यादा उन्हें देना चाहिए था. अगर हमने एक डॉलर दिया, तो उन्हें भी देना चाहिए था, हमने 350 बिलियन डॉलर दिए, लेकिन इन सबसे बढ़कर, यूरोप को अपना पैसा वापस मिल जाता है क्योंकि वे इसे लोन के रूप में दे रहे हैं, और यह एक सुरक्षित लोन है. मैं चाहता हूं कि लोगों की हत्या बंद हो. मैं चाहता हूं कि उन सभी युवाओं की हत्या बंद हो. मैं इसे रुकते हुए देखना चाहता हूं. यूक्रेन हर हफ़्ते हज़ारों सैनिकों को खो रहा है. मैं इसे रुकते हुए देखना चाहता हूं. ज़ेलेंस्की ने आज कथित तौर पर एक बयान दिया उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध लंबे समय तक चलने वाला है और बेहतर होगा कि वे इस बारे में सही न हों. मैं बस इतना ही कह रहा हूं.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>यूक्रेन के लोग समझौता करना चाहते हैं</strong></p>
<p style="text-align: justify;">ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि समझौता के लिए दो देशों की ज़रूरत होती है और अगर आपको रूस और यूक्रेन के साथ कोई सौदा करना है, तो आपको यूरोपीय देशों की सहमति लेनी होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है. हर किसी को एक कमरे में बैठना होगा, इसलिए हमें एक समझौता करना होगा और यह समझौता बहुत तेज़ी से किया जा सकता है. यह समझौता करना इतना मुश्किल नहीं होना चाहिए. हो सकता है कि कोई समझौता न करना चाहे और अगर कोई समझौता नहीं करना चाहता, तो मुझे लगता है कि वह व्यक्ति ज़्यादा समय तक नहीं टिकेगा ,मेरा मानना ​​है कि रूस सौदा करना चाहता है. मेरा मानना ​​है कि निश्चित रूप से यूक्रेन के लोग समझौता करना चाहते हैं. उन्होंने बहुत ज़्यादा कष्ट झेले हैं.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>मैंने रूस को दुख के अलावा कुछ नहीं दिया</strong></p>
<p style="text-align: justify;">ट्रंप ने कहा कि जब बुश राष्ट्रपति थे तब रूस को जॉर्जिया मिला. राष्ट्रपति ओबामा के समय रूस को बड़ा पनडुब्बी बेस मिला, ज़मीन का एक बड़ा हिस्सा जहां उनकी पनडुब्बियां हैं. ट्रंप के समय रूस को कुछ नहीं मिला और राष्ट्रपति बाइडेन के समय उन्होंने पूरा यूक्रेन हासिल करने की कोशिश की. अगर मैं राष्ट्रपति नहीं बनता तो रूस यूक्रेन पर कब्ज़ा भी कर लेता. &nbsp;मैंने रूस को दुख के अलावा कुछ नहीं दिया. हमें एक समझौता करना होगा क्योंकि बहुत से लोग मारे जा रहे हैं जिन्हें नहीं मारा जाना चाहिए था, लेकिन याद रखें, ट्रंप ने उन्हें कुछ नहीं दिया और अन्य राष्ट्रपतियों ने उन्हें बहुत कुछ दिया.</p>

[ad_2]

क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती खेलेंगे? जानें रोहित शर्मा का रूख

[ad_1]

Rohit Sharma On Varun Chakaravarthy: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? क्या वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलेगा? क्या भारतीय टीम 4 स्पिनरों के साथ उतरेगी? दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 4 स्पिनरों के साथ उतरी थी. उस मैच में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती की जगह पक्की नहीं है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित शर्मा ने कहा कि हमें वास्तव में यह सोचने की जरूरत है कि अगर हम चार स्पिनरों के साथ खेलना भी चाहें तो हम चार स्पिनरों को कैसे शामिल कर सकते हैं? मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हम यहां के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं. हम जानते हैं कि क्या काम करता है और क्या नहीं… हालांकि, रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की. भारतीय कप्तान ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने दिखाया कि वह क्या कर सकता है, लेकिन यह समय हमारे लिए सही कॉम्बिनेशन चयन करने का है. हम बेहतर से बेहतर प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 स्पिनरों के साथ उतरी थी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 10-10 ओवर डाले. कुलदीप यादव ने 9.3 ओवर गेंदबाजी की. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 8 ओवर डाले. इस तरह भारतीय टीम के स्पिनरों ने 37.3 ओवर किए. वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए. कुलदीप यादव को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होती है?

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, सेमीफाइनल से पहले गद्दाफी स्टेडियम की छत हुई लीक; खुल गई PCB की पोल

[ad_2]

अचानक से टूट जाती है नींद, सिर में महसूस होती है विस्फोट सी आवाज, हो जाएं सावधान

[ad_1]

Exploding Head Syndrome : तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते कॉम्पटीशन में तनाव से बच पाना आसान नहीं है. इसकी वजह से कई तरह की गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं. तनाव के चलते रात में नींद पूरी नहीं हो पाती है. जिसका असर हमारी दिनचर्या पर देखने को मिलता है. लगातार ऐसा होने से कई लोगों को रात में सोते समय सिर चकराने, तेज सिदरद्रद और कुछ टूटने की आवाज आती है. इसकी वजह से उनकी नींद टूट जाती है. इससे झुंझलाहट से पूरा शरीर भर जाता है. यह कंडीशन एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम कहलाता है. इस स्लीप डिसऑर्डर से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं.

एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम क्या होता है

एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम, एक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें इंसान को अपने सिर में तेज आवाज, विस्फोट जैसी कई आवाजें सुनाई पड़ सकती है. इसे एपिसोडिक क्रेनियल सेंसरी शॉक (Episodic Cranial Sensory Shock) भी कहा जाता हैं. इस कंडीशन को पैरासोमनिया (Parasomnia) भी कहा जाता है. इस समस्या में सुनाई देने वाली आवाजें काल्पनिक होती हैं. ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम का कारण क्या है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेPडिसिन के अनुसार, एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम है, जो अनजाने ​भय और चिंता से जुड़ा है. हाई लेवल का स्ट्रेस या नींद की कमी इस बीमारी का खतरा बढ़ा सकती है. रिसर्च के अनुसार, बुजुर्गों और महिलाओं में ये समस्या मुख्य तौर से मिलती है. इसके अलावा कॉलेज जाने वाले बच्चों में भी ये समस्याएं देखी जाती हैं.

एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम के लक्षण क्या होते हैं

1. ब्रेन के सेंसरी न्यूरॉन्स को बनाने वाले हिस्से में अचानक से इलेक्ट्रिकल एक्टीविटी महसूस होना.

2. इनर ईयर का क्षतिग्रस्त होना और समस्याओं से भागने से बचना.

3. कान में हमेशा झनझनाहट बने रहना.

4. गहरी नींद में अचानक से आंख खुल जाना.

5. सिरदर्द की समस्या बने रहना.

6. तनाव, डिप्रेशन और एंग्जाइटी डिसऑर्डर रहना.

एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम से कैसे बचें

1. तनाव से दूर रहें. योगा-मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें.

2. स्लीप डिसऑर्डर से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं लें.

3. लाइप में हाइजीन मेंटेन करें. सोते समय आसपास अंधेरा करें. डिस्टर्ब करने वाली चीजों से खुद को बचाएं.

4. सिडेंटरी लाइफस्टाइल मेंटल हेल्थ को बढ़ाता है. काम के दौरान ब्रेक जरूर लेते रहें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

उम्र बढ़ने की रफ्तार 10 गुना ज्यादा! उम्र से पहले बूढ़ी हो रही लड़की, 20 साल की उम्र में सड़ गए दांत, देखें तस्वीरें

[ad_1]

उम्र बढ़ने की रफ्तार 10 गुना ज्यादा! उम्र से पहले बूढ़ी हो रही लड़की, 20 साल की उम्र में सड़ गए दांत, देखें तस्वीरें

Smartphone को रखना है नए जैसा? इन टिप्स से फोन रहेगा टिप-टॉप, चलाने में भी आएगा मजा

[ad_1]

चाहे आपने नया Smartphone खरीदा हो या पुराना फोन यूज कर रहे हों, लंबे समय तक यूज करने के लिए इसे ठीक कंडीशन में रखना जरूरी होता है. जब इसके रखरखाव की बात आती है तो अधिकतर लोग स्क्रीन प्रोटेक्टर और कवर को काफी समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. फोन को लंबा चलाने के लिए सॉफ्टवेयर का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. आइए आज फोन को नए जैसा रखने की कुछ टिप्स जानते हैं.

हफ्ते में एक बार जरूर करें रिस्टार्ट

हफ्ते में एक बार फोन को रिस्टार्ट करने के कई फायदे होते हैं. यह जीरो-क्लिक अटैक्स जैसे खतरों से तो बचाता ही है, साथ ही बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर फोन की फंक्शनलिटी को भी बेहतर करता है.

चार्जिंग का रखे विशेष ध्यान

यूज के साथ फोन की बैटरी की कैपेसिटी कम होती जाती है. इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए फोन चार्ज करते समय यह ध्यान रखें कि बैटरी को एक साथ पूरा चार्ज न करें. लगभग 80 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज कर लें. इसे दोबारा चार्ज करने के लिए फोन के बंद होने का इंतजार न करें.

फोन को ओवरहीट होने और पानी से बचाएं

फोन को लंबे समय तक गर्मी और पानी में रहने के लिए डिजाइन नहीं किया जाता है. इसलिए फोन को ओवरहीट से बचाने की कोशिश करें. इसके लिए गर्म टेंपरेचर के दौरान फोन में गेमिंग आदि न करे. ओवरहीट से बचाने के लिए फोन को धूप में न रखें. इसी तरह फोन को लंबे समय तक पानी में भी न रखें.

स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस का करें इस्तेमाल

स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस फोन के हार्डवेयर का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं. ये फोन की बॉडी और स्क्रीन को स्क्रैचेज से तो बचाते ही हैं, गिरने पर बड़ा नुकसान भी टाल सकते हैं. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के स्क्रीन प्रोटेक्टर और कवर का इस्तेमाल करें.

फोन को करते रहें अपडेट

स्मार्टफोन कंपनियां नियमित अंतराल के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट करती रहती हैं. इन अपडेट्स को नजरअंदाज न करें. फोन की बेहतर सिक्योरिटी, परफॉर्मेंस और नए फीचर्स के लिए अपने फोन को अपडेट करते रहें. अपडेट इंस्टॉल न करने से फोन की परफॉर्मेंस तो खराब होती ही है, साइबर थ्रेट का खतरा भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-

200 रुपये अधिक खर्च पाएं 6 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी, BSNL का यह प्लान 2026 तक कर देगा टेंशन की छुट्टी!

[ad_2]

व्हाइट साड़ी में छा गईं शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर के पेंडेंट ने खींचा ध्यान

[ad_1]

व्हाइट साड़ी में छा गईं शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर के पेंडेंट ने खींचा ध्यान, देखें इवेंट की खास तस्वीरें

[ad_2]

NATO, यूएन और वर्ल्ड बैंक से बाहर निकलेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों ने कर दिया इशारा

[ad_1]

Elon Musk On Nato: एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख हैं. उन्होंने अमेरिका को नाटो (NATO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) से बाहर निकालने के ट्रंप के ओर से किए गए आह्वान का समर्थन किया.

यह बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं. शुक्रवार (28 फरवरी,2025) को व्हाइट हाउस में ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस भी देखी गई. इस बीच मस्क ने ट्रंप समर्थक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गुंथर ईगलमैन के सुझाव का समर्थन किया, जिन्होंने एक्स पर लिखा, “नाटो और संयुक्त राष्ट्र को छोड़ने का समय आ गया है.”

ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ रुख को समर्थन
ट्रंप लंबे समय से नाटो पर संदेह जताते रहे हैं और कई बार उसे छोड़ने की धमकी भी दी है. ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ तीखी बहस के बाद ट्रंप समर्थकों के बीच अमेरिका को ग्लोबल गठबंधनों से अलग करने की मांग तेज हो गई. ट्रंप ने सोमवार (03 मार्च,2025 ) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “कल की रात बड़ी होगी. मैं इसे वैसे ही बताऊंगा जैसा है!” वह मंगलवार रात (04 मार्च, 2025 ) को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जहां उनकी पार्टी के पास बहुमत है और डेमोक्रेट्स कमजोर स्थिति में हैं.

नाटो छोड़ने के समर्थन में रिपब्लिकन सांसदों की राय
कुछ रिपब्लिकन नेता भी अमेरिका के नाटो और अन्य वैश्विक संगठनों में शामिल होने पर सवाल उठा रहे हैं. सीनेटर माइक ली (यूटाह) ने नाटो को “कोल्ड वॉर का अवशेष” बताया और कहा कि इससे अमेरिका को कम, लेकिन यूरोप को ज्यादा लाभ मिलता है. 

रूस और ट्रंप की नीति
ट्रंप का झुकाव नाटो सहयोगियों के बजाय रूस के प्रति अधिक दिखाई दिया है. उन्होंने पहले भी धमकी दी थी कि अगर नाटो सदस्य देश अपनी रक्षा बजट में वृद्धि नहीं करते तो वह नाटो को रूस के सामने असहाय छोड़ देंगे. दरअसल, ट्रंप ने कहा था, “अगर वे भुगतान नहीं करेंगे तो मैं रूस को जो करना है करने दूंगा.” रूढ़िवादी टिप्पणीकार कैंडेस ओवेन्स ने भी ट्रंप के इस रुख का समर्थन किया, यह दावा करते हुए कि “यूक्रेन, मनी-लॉन्ड्रिंग और नाटो ही असली समस्या हैं.”

अमेरिका पर आर्थिक बोझ का मुद्दा
दरअसल, MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) समर्थक और ट्रंप के सहयोगी यह तर्क दे रहे हैं कि अमेरिका को वैश्विक गठबंधनों में पैसा खर्च करना बंद करना चाहिए. वहीं, ट्रंप समर्थकों का तर्क है कि अमेरिका पहले से ही $35 ट्रिलियन के कर्ज में है, ऐसे में उसे दुनिया के लिए पिग्गी बैंक बनना नहीं बनना चाहिए चाहिए. अमेरिका का यूक्रेन युद्ध में $350 बिलियन खर्च करना आर्थिक रूप से सही नहीं है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में उथल-पुथल मचाने की कौन रच रहा साजिश? मोहम्मद यूनुस ने कर दिया बड़ा खुलासा

[ad_2]

मुंबई टेक वीक में आकाश अंबानी ने कहा- उनके माता-पिता हैं पावरफुल मोटिवेटर

[ad_1]

Mumbai Tech Week 2025: मुंबई टेक वीक 2025 में रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी और ड्रीम11 के सीईओ हर्ष जैन के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान आकाश में कई चीजों पर खुलकर बातें कीं. उन्होंने अपने माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया. 

इंटरव्यू के दौरान जब आकाश से पूछा गया कि वह अपने पेरेंट्स में से मीटिंग के लिए किसे चुनेंगे? इस सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने कहा, डिपेंड करता है कि उस दिन किनका मूड अच्छा है. फिर उन्होंने कहा कि वह दोनों को ही चुनेंगे. आकाश ने कहा कि वह क्रिकेट मीटिंग के लिए अपनी मां नीता और बिजनेस मीटिंग के लिए पिता मुकेश अंबानी को चुनेंगे. 

माता-पिता को बताया पावरफुल मोटिवेटर

आकाश से बताया कि अपने माता-पिता से उन्हें प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि आज भी उनके पिता खुद अपना ईमेल क्लियर करते हैं, अक्सर देर रात तक काम करते हैं. आकाश के लिए उनके कमिटमेंट का यह लेवल प्रेरणा का बड़ा स्त्रोत है. आकाश ने यह भी बताया कि उनकी मां का हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देना, खास तौर पर क्रिकेट के प्रति उनके जुनून से भी उन्हें प्रेरणा मिलती है. बतौर आकाश, उनके माता-पिता दोनों का समर्पण उनके आस-पास के लोगों के लिए एक पावरफूल मोटिवेटर है. इंटरव्यू के दौरान आकाश ने अपने परिवार के वैल्यू और वर्क एथिक की भी सराहना की, जो उनकी लीडरशिप स्टाइल और रिलायंस जियो के लिए विजन के लिए बेहद जरूरी है.   

आकाश अंबानी ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस इंटरव्यू में आकाश ने देश AI इंटेलिजेंस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ”यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है कि उनके जैसे नेता इस मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं. हाल ही में, आपको पता है कि उन्होंने संसद में कहा कि एआई का मतलब सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं है. असल में इसका मतलब एस्पायरिंग इंडियन है और यह मेरा कहना नहीं है, ऐसा हमारे प्रधानमंत्री का कहना है इसलिए मुझे लगता है कि यही हमारा कोर मिशन है.” 

 

ये भी पढ़ें:

Ola Electric से बाहर निकाले जाएंगे 1,000 से अधिक लोग! 5 महीने में दूसरी बार हो रही छंटनी

[ad_2]

कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

[ad_1]

India vs Australia Semi Final Live Streaming: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. यह मैच मंगलवार, 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत ने लीग स्टेज के सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. अब टीम इंडिया के सामने कंगारुओं की कड़ी चुनौती होगी. ऐसे में फैंस जानना चाह रहे हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. 

कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल?

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच का टॉस दोपहर 2:00 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 2:30 बजे फेंकी जाएगी. यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स 18 1 पर लाइव ब्रॉडकास्ट होगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप इस मैच के सभी अपडेट्स एबीपी न्यूज की वेबसाइट एबीपी लाइव पर भी देख सकेंगे. 

दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के ODI आंकड़े

दुबई में वनडे फॉर्मेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया ने यहां अबतक कुल 9 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को आठ मैच में जीत मिली है, वहीं एक मैच टाई रहा है. ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन भी यहां अच्छा रहा है. कंगारुओं ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों में जीत मिली है, वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती. 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और स्पेंसर जॉनसन.

[ad_2]