‘एल2- एमपुरान’ के आगे भी डटी है ‘छावा’, 43वें दिन भी करोड़ में हुई कमाई
[ad_1]
Chhaava Box Office Collection Day 43: विक्की कौशल की ‘छावा’ का खुमार दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. 14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ अब तक पर्दे पर है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 43 दिन बाद भी फिल्म हर रोज करोड़ों में कमाई कर रही है. नई फिल्मों की रिलीज का भी ‘छावा’ के कलेक्शन पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है.
ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक ‘छावा’ ने पांच हफ्तों में कुल 585.81 करोड़ रुपए का बिजनेस किय था. इसमें हिंदी और तेलुगु दोनों वर्जन का कलेक्शन शामिल था. सैकनिल्क की मानें तो ‘छावा’ छठे हफ्ते भी 16.3 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही. इसी के साथ विक्की कौशल की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्तों में टोटल 602.11 करोड़ रुपए का कारोबार किया.
‘एल2: एमपुरान’ की रिलीज का ‘छावा’ पर नहीं हुआ असर
27 मार्च को पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ रिलीज हुई. हालांकि विक्की कौशल की फिल्म पर इसका कोई असर नहीं नजर आया और ये मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी है. ‘एल2: एमपुरान’ की रिलीज के बाद भी ‘छावा’ ने 43वें दिन 1.15 करोड़ रुपए कमा लिए. इसी के साथ भारत में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 603.26 करोड़ रुपए हो गया है.
‘छावा’ की स्टार कास्ट
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छावा’ संभाजी महाराज की कहानी है. फिल्म में विक्की कौशल ने ही संभाजी महाराज का किरदार निभाया है जिसे दर्शक खूब सराह रहे हैं. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई का रोल अदा करती नजर आई हैं. अक्षय खन्ना ने भी औरंगजेब की भूमिका में फैंस को काफी इंप्रेस किया है. इसके अलावा दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा का भी फिल्म में अहम रोल है.
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर विक्की कौशल के पास महावतार और लव एंड वॉर जैसी फिल्में हैं. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन वाली फिल्म लव एंड वॉर में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे. ये फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर ड्रेस में अप्सरा लगीं दिशा पाटनी, पर्ल गाउन में छाईं राशा थडानी, देखें फोटोज
[ad_2]
एमएस धोनी की वजह से हुई CSK की हार? चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा; बयान देकर चौंकाया
[ad_1]
Shane Watson on MS Dhoni Batting Position: बीते शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हरा दिया था. इस भिड़ंत में जब CSK को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तब रविचंद्रन अश्विन को बैटिंग के लिए भेजा गया था. बैटिंग क्रम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है कि एमएस धोनी का 9वें क्रम पर बैटिंग के लिए आना ही चेन्नई की हार का कारण बना है. मगर इस बीच RCB और CSK, दोनों टीमों के लिए खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन ने धोनी के बैटिंग क्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है.
शेन वॉटसन का मानना है कि अगर धोनी अगर पहले बैटिंग करने आए होते तो शायद चेन्नई की जीत प्रतिशतता बढ़ जाती. उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की रणनीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें ‘थाला’ को इतने निचले क्रम पर बैटिंग करने के लिए नहीं भेजना चाहिए था.
एमएस धोनी ने बड़ी गलती की
जियो हॉटस्टार पर चर्चा करते हुए शेन वॉटसन ने कहा, “CSK के फैंस असल में यही देखने आते हैं कि धोनी ने 16 गेंद में 30 रन की पारी खेली. मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें ऊपरी क्रमों पर बैटिंग करते देखना चाहता. मेरा मानना है कि उन्हें रविचंद्रन अश्विन से पहले बैटिंग के लिए आना चाहिए था. मुकाबले की परिस्थिति को देखते हुए धोनी, 15 गेंद और इसी अंदाज में खेल सकते थे.”
धोनी के कारण हारी CSK?
शेन वॉटसन ने यह भी कहा कि धोनी ऊपर बैटिंग करने आए होते तो शायद चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने के चांस बढ़ जाते. उन्होंने कहा कि धोनी ने जो चौके-छक्के लगाए, वो जाहिर तौर पर दर्शकों को पसंद आए होंगे. मगर धोनी पहले बैटिंग करने आए होते तो शायद CSK जीत के लिए जा सकती थी. धोनी ने 16 गेंद में 30 रन की पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे.
यह भी पढ़ें:
17 साल बाद RCB ने भेदा CSK का किला, पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने रचा इतिहास; 50 रनों से जीता मैच
[ad_2]
शनि का गोचर आज, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए जरुर करें शनि अमावस्या के दिन यह उपाय
[ad_1]
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने 24 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की तीन दर्जन ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने 24 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की तीन दर्जन ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
[ad_2]
म्यांमार में मलबे में अपनों की जिंदगी तलाश रहे लोग, 10 घंटे में 14 भूकंप, 694 लोगों की मौत
[ad_1]
Myanmar Earthquake: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को 10 घंटे के भीतर कुल 14 भूकंप दर्ज किए गए. पहली भूकंप की तीव्रता 7.7 थी. इसके बाद 6.7 तीव्रता की दूसरा शक्तिशाली झटका महसूस किया गया.
शनिवार तक, म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा ने पुष्टि की कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है, जबकि 1,670 लोग घायल हुए हैं. बचाव कार्य अभी भी जारी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में था, जो इस आपदा का मुख्य शिकार बना. यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है, और इस भूकंप ने म्यांमार के मध्य हिस्से में व्यापक रूप से इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है.
USGS डेटा और भूकंप की तीव्रता
यूएसजीएस की ओर से दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली झटकों में 7.7 तीव्रता का भूकंप सुबह के शुरुआती समय में आया. इसके बाद 4.5 से लेकर 6.7 तीव्रता तक के झटके महसूस किए गए. इन झटकों ने इमारतों को गिरा दिया, सड़कों में दरारें पड़ गईं और लोग घबराकर अपने घरों से भागने लगे. हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने घरों से बाहर निकल आए.
कई हिस्सों में बिजली और संचार सेवाएं ठप
भूकंप से प्रभावित कई हिस्सों में बिजली और संचार सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे बचाव कार्यों में काफी कठिनाई हो रही है. आपातकालीन बचाव दल को सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है, लेकिन भारी नुकसान के कारण कुछ समुदायों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है.
म्यांमार सरकार की प्रतिक्रिया
म्यांमार की सैन्य जुंटा राहत और बचाव कार्यों का समन्वय कर रही है. हालांकि कई इलाकों में राहत बचाव कार्य में मुश्किलें हो रही हैं. कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. मानवीय सहायता एजेंसियां भी चिकित्सा सहायता और आश्रय प्रदान करने के लिए आगे आ रही हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने घरों से बेघर हो गए हैं.
म्यांमार को अंतरराष्ट्रीय सहायता
यह भूकंप न केवल भौतिक नुकसान का कारण बना है, बल्कि लोगों को मानसिक रूप से भी गहरा आघात पहुंचा है. कई लोग उस भयावह पल का जिक्र कर रहे हैं, जब धरती कांपने लगी और इमारतें उनके आसपास गिरने लगीं. प्रभावित क्षेत्रों में सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है, और अंतरराष्ट्रीय सहायता भी जुटाई जा रही है ताकि राहत और बचाव कार्यों को तेज किया जा सके.
म्यांमार में आया भूकंप एक बड़ी आपदा
2025 में म्यांमार में आया यह भूकंप एक बड़ी आपदा साबित हुई है. जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ रहे हैं, इस विनाश का पूरा पैमाना अभी सामने आना बाकी है. यूएसजीएस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है, और आने वाले दिनों में आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है.
भूकंप से प्रभावित हजारों लोग
इस भूकंप से प्रभावित हजारों लोग अपने घरों और जीवन को फिर से खड़ा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और बेघर लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठन जुटे हुए हैं. म्यांमार के लोगों का साहस और धैर्य इस आपदा के बाद पुनर्निर्माण की दिशा में उनकी सबसे बड़ी शक्ति होगी.
[ad_2]
29 मार्च यानी पांचवें शनिवार को आज बैंक खुला है या बंद? जानें क्या है RBI नियम
[ad_1]
बैंक में शनिवार की छुट्टियों को लेकर अधिकतर लोगों में मन में हमेशा एक संशय बना रहता है. वो भी तब जब किसी महीने में पांच शनिवार आते हों. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टियां रहती है. लेकिन जब बात पांचवें शनिवार की हो तो फिर क्या है आरबीआई के नियम?
आरबीआई के नियम के अनुसार, अगर किसी महीने में पांच शनिवार आता है तो सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों की छुट्टी रहेगी और पांचवें शनिवार को बैंकों में कामकाज का दिन रहेगा. इसलिए अगर आज यानी 29 मार्च को बैंक में किसी तरह का कोई काम है तो बेहिचक अपने ब्रांच पहुंचकर आप अपना काम निपटा सकते हैं.
हालांकि, अगले महीने यानी अप्रैल के महीने में बैंक की कई छुट्टियां रहने वाली है, ऐसे में जरूर बैंक कामकाज के लिए राज्य बैंक की लिस्ट देख लें. ताकि बैंक जाने पर आपको वापस न आने पड़े और आपका समय बच पाए.
आजकल जब ऑनलाइन अधिकतर काम हो रहा है, ऐसे में जरूर बैंक बंद होने का उतना असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है, क्योंकि डिजिटल सर्विस चलने की वजह से ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम चालू रहता है.
फिर भी मैन्युअल काम जैसे पैसे जमा करने या फिर चेक क्लियरेंस के लिए अगर ब्रांच जाना पड़े तो जरूर बैंक की छुट्टियों के बारे में आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
[ad_2]
Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S24 FE: दोनों स्मार्टफोन में कौन है ज्यादा बेहतर, कंपैरिजन से समझें
[ad_1]
डिस्प्ले की बात करें तो Google Pixel 9a में 6.3-इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका 1080x2424 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक ब्राइटनेस है. वहीं, Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है.
डिस्प्ले की बात करें तो Google Pixel 9a में 6.3-इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका 1080×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक ब्राइटनेस है. वहीं, Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है.
प्रोसेसर के मामले में Pixel 9a में Google का Tensor G4 चिपसेट मिलता है जबकि Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है. Tensor चिपसेट खासतौर पर AI-आधारित टास्क के लिए जाना जाता है. वहीं Exynos 2400e परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिहाज से बेहतर हो सकता है.
प्रोसेसर के मामले में Pixel 9a में Google का Tensor G4 चिपसेट मिलता है जबकि Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है. Tensor चिपसेट खासतौर पर AI-आधारित टास्क के लिए जाना जाता है. वहीं Exynos 2400e परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिहाज से बेहतर हो सकता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 पर चलता है जो लेटेस्ट और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव प्रदान करता है. दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S24 FE एंड्रॉयड 14 पर आधारित One UI के साथ आता है जिसमें कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मिलते हैं.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 पर चलता है जो लेटेस्ट और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव प्रदान करता है. दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S24 FE एंड्रॉयड 14 पर आधारित One UI के साथ आता है जिसमें कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मिलते हैं.
कैमरा सेटअप भी दोनों फोन्स में खास है. Pixel 9a के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट और शानदार फोटो प्रोसेसिंग देखने को मिलती है. फ्रंट कैमरा 13MP का दिया गया है.
कैमरा सेटअप भी दोनों फोन्स में खास है. Pixel 9a के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट और शानदार फोटो प्रोसेसिंग देखने को मिलती है. फ्रंट कैमरा 13MP का दिया गया है.
वहीं, Galaxy S24 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Samsung का कैमरा सेटअप ज्यादा लेंस के साथ आता है, जिससे ज्यादा वर्सेटाइल फोटोग्राफी की जा सकती है.
वहीं, Galaxy S24 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Samsung का कैमरा सेटअप ज्यादा लेंस के साथ आता है, जिससे ज्यादा वर्सेटाइल फोटोग्राफी की जा सकती है.
कनेक्टिविटी के मामले में दोनों फोन्स में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, Pixel 9a में NavIC सपोर्ट भी मिलता है जो भारत में बेहतर नेविगेशन अनुभव प्रदान करता है.
कनेक्टिविटी के मामले में दोनों फोन्स में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, Pixel 9a में NavIC सपोर्ट भी मिलता है जो भारत में बेहतर नेविगेशन अनुभव प्रदान करता है.
डिजाइन और वजन की बात करें तो Pixel 9a 185.9 ग्राम का है और इसकी मोटाई 8.9mm है, जबकि Galaxy S24 FE 213 ग्राम का है और इसकी मोटाई 8mm है. यानी Pixel 9a हल्का और कॉम्पैक्ट फील देगा, जबकि S24 FE थोड़ा बड़ा और भारी होगा.
डिजाइन और वजन की बात करें तो Pixel 9a 185.9 ग्राम का है और इसकी मोटाई 8.9mm है, जबकि Galaxy S24 FE 213 ग्राम का है और इसकी मोटाई 8mm है. यानी Pixel 9a हल्का और कॉम्पैक्ट फील देगा, जबकि S24 FE थोड़ा बड़ा और भारी होगा.
Pixel 9a की कीमत ₹49,999 रखी गई है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, Galaxy S24 FE का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 में उपलब्ध है जबकि 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹65,999 है. कीमत के लिहाज से Pixel 9a थोड़ा किफायती विकल्प है.
Pixel 9a की कीमत ₹49,999 रखी गई है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, Galaxy S24 FE का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 में उपलब्ध है जबकि 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹65,999 है. कीमत के लिहाज से Pixel 9a थोड़ा किफायती विकल्प है.
Published at : 29 Mar 2025 09:28 AM (IST)
मोबाइल फोटो गैलरी
मोबाइल वेब स्टोरीज
[ad_2]
ओरी को इस एक्ट्रेस ने बनाया है स्टार, एक्टिंग छोड़ अब करती हैं ये काम
[ad_1]
ओरी को कौन नहीं जानता है. बॉलीवुड में मुश्किल ही कोई स्टार बचा होगा जिसके साथ उनकी फोटो नहीं है. ओरी के दोस्त स्टारकिड्स हैं और वो आए दिन साथ में पार्टी भी करते रहते हैं.
ओरी को कौन नहीं जानता है. बॉलीवुड में मुश्किल ही कोई स्टार बचा होगा जिसके साथ उनकी फोटो नहीं है. ओरी के दोस्त स्टारकिड्स हैं और वो आए दिन साथ में पार्टी भी करते रहते हैं.
ओरी जब इंडस्ट्री में आए थे तो उन्हें कोई नहीं जानता था. वो रातोंरात फेमस हो गए. ओरी को फेमस करने के पीछे एक एक्ट्रेस का हाथ है.
ओरी जब इंडस्ट्री में आए थे तो उन्हें कोई नहीं जानता था. वो रातोंरात फेमस हो गए. ओरी को फेमस करने के पीछे एक एक्ट्रेस का हाथ है.
ओरी को फेमस करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि किम शर्मा हैं. किम ने मोहब्बतें फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया है. उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई थी.
ओरी को फेमस करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि किम शर्मा हैं. किम ने मोहब्बतें फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया है. उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई थी.
किम ने एक्टिंग छोड़ दी है और वो बड़े सेलेब्स की मैनेजर बन गई हैं. ओरी को भी किम ही मैनेज करती हैं और उन्हें अब स्टार बना चुकी हैं.
किम ने एक्टिंग छोड़ दी है और वो बड़े सेलेब्स की मैनेजर बन गई हैं. ओरी को भी किम ही मैनेज करती हैं और उन्हें अब स्टार बना चुकी हैं.
किम ने कुनिका सदानंद के पॉडकास्ट में ओरी का स्टार बनाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ओरी अबतक का सबसे सक्सेसफुल सोशल एक्सपेरिमेंट हैं.
किम ने कुनिका सदानंद के पॉडकास्ट में ओरी का स्टार बनाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ओरी अबतक का सबसे सक्सेसफुल सोशल एक्सपेरिमेंट हैं.
उन्होंने कहा- ओरी कोई इंफ्लुएंसर नहीं है बल्कि वो इंफ्लुएंस करने वाला इंसान है और खुद में सेलिब्रिटी है.
उन्होंने कहा- ओरी कोई इंफ्लुएंसर नहीं है बल्कि वो इंफ्लुएंस करने वाला इंसान है और खुद में सेलिब्रिटी है.
किम के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म लूट में नजर आईं थीं. वो कई सालों तक केन्या में ही रही. जब इंडिया लौटी तो उन्होंने धर्मा कोर्नरस्टोन एजेंसी ज्वाइन की. इस एजेंसी में किम एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं.
किम के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म लूट में नजर आईं थीं. वो कई सालों तक केन्या में ही रही. जब इंडिया लौटी तो उन्होंने धर्मा कोर्नरस्टोन एजेंसी ज्वाइन की. इस एजेंसी में किम एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं.
Published at : 29 Mar 2025 08:01 AM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
बॉलीवुड वेब स्टोरीज
[ad_2]
Ashtami, Navami 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब अभी से नोट कर लें डेट और मुहूर्त
[ad_1]
Ashtami, Navami 2025:  नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है. साल 2025 में नवरात्रि की शुरीआत 30 मार्च 2025, रविवार से हो रही है. नवरात्रि में कन्या पूजन अष्टमी और नवमी तिथि के दिन किया जाता है. इस दौरान कन्याओं का पूजन कर उनको भोज कराया जाता है. जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2025 में किस दिन पड़ेगी अष्टमी और नवमी तिथि.
अष्टमी तिथि और कन्या पूजन
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि में अष्टमी तिथि का बहुत खास महत्व होता है. कई लोग अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं. इस दिन दिन कुंवारी छोटी कन्याओं को भोज कराया जाता है. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं. अष्टमी तिथि इस बार 5 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ेगी.
पंचांग के अनुसार,
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 04 अप्रैल 2025 को रात 08.12 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 05 अप्रैल 2025 को रात 07.26 मिनट पर होगा. इस दिन कन्या पूजन अभिजित मुहूर्त में 11:59 से लेकर12:49 तक सकते हैं.
नवमी तिथि और कन्या पूजन
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि 6 अप्रैल, रविवार को पड़ रही है. नवमी तिथि नवरात्रि का आखिरी दिन माना गया है. कई लोग इस दिन कन्या पूजते हैं. इस दिन कन्याओं को भोज कराया जाता है. कन्या पूजन में  एक बटुक भैरव  को भी बैठाया जाता है.
पंचांग के अनुसार,
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल 2025 को रात 07.26 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 06 अप्रैल 2025 को रात 07.22 मिनट पर होगा. इस दिन कन्या पूजन अभिजित मुहूर्त में 11:58 से लेकर12:49 तक सकते हैं.
कन्या पूजन भोग
इस दिन कन्याओं को हवा, पूरी, छोले का भोजन कराया जाता है. मान्यता है मां दुर्गा को हलवा अति प्रिय है. साथ ही इस दिन कन्याओं को अपने क्षमता अनुसार दक्षिणा दें. साथ ही श्रृंगार का सामान दें. अंत में उनके पैर छुएं और उनका आशीर्वाद लें.
Happy Chaitra Navratri 2025 Images: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने के साथ शेयर करें यह खास मैसेज और दें इस पर्व की बधाई
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
आज खत्म होगा इंतजार! बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे इस समय करेगा जारी
[ad_1]
BSEB Matric Result 2025 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक बार फिर अपनी 12वीं कक्षा के नतीजे महज 40 दिनों में घोषित कर दिए हैं. 25 मार्च को जारी किए गए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम के बाद अब मैट्रिक के छात्रों की बारी है. बिहार बोर्ड ने पहले ही यह संकेत दे दिया था कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा और अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है. बोर्ड ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि 10वीं कक्षा का परिणाम 29 मार्च को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा.
हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड ने देशभर के अन्य शिक्षा बोर्डों को तेजी से रिजल्ट जारी करने के मामले में पीछे छोड़ दिया है.  बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा एसएमएस और अन्य माध्यमों से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा.
कैसे देखें नतीजे
स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें, फिर सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
स्टेप 5: परिणाम को डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव रखें.
[ad_2]
CSK की शर्मनाक हार के बाद प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें लेटेस्ट अपडेट
[ad_1]
IPL Points Table Update: चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 50 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस तक आईपीएल इतिहास में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में हराया. बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद प्वॉइंट्स टेबल कितना बदला? दरअसल, इस हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सातवें नंबर पर खिसक गई है.
अब प्वॉइंट्स टेबल में कितना बदलाव हुआ?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को लगातार दूसरी जीत मिली. अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. इसके बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे नंबर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद क्रमशः पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स है. इन टीमों के बराबर 2-2 प्वॉइंट्स हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हराया
बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रनों का स्कोर बनाया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 51 रन बनाए. इसके अलावा फिल साल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रनों की इनिंग खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के 197 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 146 रन बना सकी. इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 50 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें-
‘जिसे बोलना नहीं आता, वह कप्तान कैसा होगा…’. पूर्व पाक क्रिकेटर ने मोहम्मद रिजवान पर निकाली भड़ास
[ad_2]