Vivo की बढ़ी टेंशन! 8GB RAM और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Nothing के दो स्मार्टफोन, जानें

[ad_1]

Nothing Phone 3a Series: Nothing ने आज अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन Phone (3a) सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन्स उतारे हैं जिसमें Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro शामिल हैं. इस बार कंपनी ने इसका डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ़्टवेयर में कई अपग्रेड किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Nothing Phone 3a Series Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने दोनों ही फोन्स में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं, परफॉर्मेंस के लिए इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर दिया हुआ है. फोन में 8GB तक की RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया हुआ है.

कैमरा सेटअप

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने Nothing Phone (3a) Pro में 50MP का पेरिस्कोप लेंस उपलब्ध कराया है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है. वहीं, Nothing Phone (3a) में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया हुआ है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए Nothing Phone (3a) में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है. वहीं, Nothing Phone (3a) Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

पावर के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई है. कंपनी के अनुसार, ये बैटरी महज 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. फुल चार्ज पर यह फोन पूरे दिन का बैकअप प्रदान करता है. साथ ही इसमें 50W की फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है. ये डिवाइसेस Nothing OS 3.1 पर चलेंगे जो Android 15 पर बेस्ड हैं. इससे यूज़र्स को लेटेस्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस भी मिल जाएगा.

Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro की कीमत

कीमतों की बात करें तो Nothing Phone 3a के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी है. वहीं, Nothing Phone 3a Pro के 8GB+256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये तय की गई है. इसके अलावा, इन फोन्स को कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रे जैसे रंगों में उतारा है. इन फोन्स के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. वहीं, इसकी बिक्री 11 मार्च 2025 से शुरू होगी.

Vivo V50 5G को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

Vivo ने हाल ही में अपना नया Vivo V50 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो मिड-बजट सेगमेंट में आता है. यह फोन अल्ट्रा स्लिम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ आता है. ये फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज़ रेड और स्टाररी नाइट जैसे तीन रंगों में बाजार में उपलब्ध है. इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. वहीं, इसमें 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा भी मौजूद है.

ये स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है. साथ ही ये Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. पावर के लिए डिवाइस में 6000mAh की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो 90W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन की कीमत 34,999 रुपये रखी है.

यह भी पढ़ें:

होने जा रहा है कमाल! ChatGPT से वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी करेगी यह काम



[ad_2]

वरुण चक्रवर्ती ने लिया ट्रेविस हेड का विकेट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मजेदार मीम

[ad_1]

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन ट्रॉफी सेमीफाइनल का मुकाबला इस वक्त दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है. ऐसे में भारत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने बल्लेबाज ट्रेविस हेड 39 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. उन्हें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया. इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड के खौफ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम वायरल हो रहे थे, जो अब उनके आउट होने के बाद फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. आइए आपको दिखाते हैं कुछ मजेदार मीम.


 

जैसे ही वरुण ने ट्रेविस हेड को आउट किया वैसे ही सोशल मीडिया पर वरुण को लोगों ने हीरो बना दिया. इतना ही नहीं, एक पोस्ट में तो रोहित शर्मा को वरुण के पैर धोते हुए दिखाया गया है. आपको बता दें कि ट्रेविस हेड बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं और भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. 2023 वनडे वर्ल्डकप में भी भारत की हार में उन्हीं का सबसे बड़ा हाथ रहा था. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मीम तेजी से वायरल हो रहे थे.




सर्वे में छलका अमेरिकी नागरिकों का दर्द, डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनाकर पीट रहे अपना माथा

[ad_1]

Survey on Donald Trump’s Presidency: संयुक्त राज्य अमेरिका की गद्दी पर बैठने के बाद से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं. इसमें यूक्रेन में सैन्य मदद पर रोक, कई देशों पर टैरिफ की घोषणा, अप्रवासियों का डिपोर्टेशन प्रमुख फैसले हैं. डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक शुरू से ही इन फैसलों को देश के विकास से जोड़ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के लोग ट्रंप के इन फैसलों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं.

CBS ने कराया सर्वे, आए हैरान करने वाले नतीजे

अमेरिकी मीडिया CBS ने एक सर्वे कराया. इस सर्वे के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि ट्रंप अपने जिन मुद्दों के साथ चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने, वह अब उन सभी मुद्दों को छोड़कर उसके उलट अन्य सभी काम कर रहे हैं. अगर ट्रंप महंगाई से राहत दिलाने के लिए कोई बड़ा फैसला करते तो देश की प्रगति के लिए कोई बात हो सकती थी.

ट्रंप को कुर्सी सौंप कर पछता रहे अमेरिकी

सीबीएस के सर्वे में शामिल 82 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने कहा कि हम चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए काम किया जाए. 80 प्रतिशत लोगों ने कहा, महंगाई से राहत दिलाने की ओर सरकार को काम करना चाहिए. वहीं, 59 प्रतिशत लोग टैक्स में छूट की मांग कर रहे हैं और मात्र 51 प्रतिशत लोगों के लिए ही मैक्सिको बॉर्डर का मुद्दा जरूरी है, जबकि 73 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ट्रंप मैक्सिको के सीमा विवाद को जरूरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

वहीं, 69 प्रतिशत अमेरिकी लोगों का कहना है कि ट्रंप सरकार सबकी नौकरियां खाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है. हालांकि, मात्र 29 प्रतिशत लोगों को यह लगता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महंगाई को लेकर गंभीर हैं.

अमेरिका की मंशा के विपरीत काम कर रहे ट्रंप

अगर सीबीएस के इस सर्वे का पैटर्न देखा जाए तो इससे पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी नागरिकों की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं. इसमें ट्रंप की बदली हुई विदेश नीति भी शामिल हैं, जिनसे अमेरिकी सहमत नहीं हैं. 42 प्रतिशत लोगों को लगता है कि देश की विदेश नीति में जो बदलाव हुआ है उससे देश की स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है. वहीं, 31 प्रतिशत लोगों का कहना था कि विदेश नीति ठीक है.

यूक्रेन को लेकर कितने प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने दिया साथ

इस सर्वे में शामिल 52 प्रतिशत लोगों ने यूक्रेन के लिए समर्थन दिया है. वहीं, मात्र 4 प्रतिशत लोग ही रूस के समर्थन में आए. उल्लेखनीय है कि यह सर्वे शुक्रवार (28 फरवरी) को व्हाइट हाउट में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक के दौरान हुई बहस के पहले आयोजित की गई थी.

51 प्रतिशत लोगों का कहना है कि ट्रंप का यूक्रेन के लिए हथियार सप्लाई को रोकना गलत था. वहीं, यूक्रेन के समर्थन में आए लोगों ने कहा कि ट्रंप जेलेंस्की की बजाए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अधिक पक्ष ले रहे हैं.

यह भी पढे़ंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग

[ad_2]

सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन, दुबई में 300 का टारगेट चेज़ करना असंभव

[ad_1]

IND vs AUS Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ की पारी में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. सलामी बल्लेबाज कपूर कोनोली शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद 54 के स्कोर पर ट्रेविस हेड भी पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद कप्तान स्मिथ ने पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े टोटल की तरफ ले जाने के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. वह जब आउट हुए ऑस्ट्रेलिया ने 198 रन बना लिए, ऑस्ट्रेलिया एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ रही है. इस ग्राउंड (Highest run chase in dubai stadium in odi ) पर चेस करने वाला सबसे बड़ा स्कोर 285 रन का है.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट रन चेस 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट रन चेस 285 का है. 20 दिसंबर 2013 को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 285 रनों का लक्ष्य दिया था. श्रीलंका ने 2 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था और 2 विकेट से जीत दर्ज की थी.

अपडेट जारी है

[ad_2]

चीन, मैक्सिको और कनाडा के बाद अब भारत पर डोनाल्ड ट्रंप की पैनी नजर, टैरिफ लगाने को तैयार!

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने ट्रेड पॉलिसी पर सख्त रुख अपनाते हुए मैक्सिको और कनाडा से होने वाले इंपोर्ट पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की पुष्टि कर दी है. इसके अलावा, चीन पर भी अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया गया है, जिससे व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है.

ट्रंप प्रशासन ने पहले ही स्टील और एल्यूमिनियम जैसे कई उत्पादों पर 25 फीसदी तक का टैरिफ लगा दिया था. अब नए टैरिफ से 918 बिलियन डॉलर के इंपोर्ट प्रभावित होंगे. इस फैसले के बाद ग्लोबल मार्केट में तेज़ गिरावट देखी गई है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही यूरोपीय यूनियन (EU), ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल और सेमीकंडक्टर के इंपोर्ट पर भी टैरिफ लगा सकता है.

भारत भी हो सकता है प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी किसानों से घरेलू बाज़ार में अधिक उत्पादन करने को कहा है. उन्होंने साफ किया कि 2 अप्रैल से आयातित उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा. इसी बीच अमेरिका, भारत पर कृषि उत्पादों पर टैरिफ घटाने का दबाव बढ़ रहा है. हालांकि, भारत ने तर्क दिया है कि ऐसा करने से करोड़ों गरीब किसानों की आजीविका पर असर पड़ेगा. हाल ही में, ट्रेड टेंशन के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका दौरे पर हैं. खबरों के मुताबिक, वे अमेरिका के संभावित रिसीप्रोकल टैरिफ को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

भारत पर टैरिफ का असर किन सेक्टर्स पर पड़ेगा?

द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ट्रंप प्रशासन भारत पर कड़े टैरिफ लगाता है, तो ये तीन क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इसमें पहला सेक्टर पेट्रोकेमिकल्स और फार्मास्युटिकल होगा. ये भारत के प्रमुख निर्यात सेक्टर हैं और अमेरिका में इनकी बड़ी मांग है. दूसरा सेक्टर है इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल उपकरण. इन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने से भारत के निर्यात पर असर पड़ेगा. वहीं, तीसरा सेक्टर है ऑटोमोबाइल और EV सेक्टर. भारत की नई EV नीति टेस्ला जैसी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बनाई जा रही है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ से इस योजना को झटका लग सकता है.

भारत को कितना नुकसान होगा?

भारत का अमेरिका के साथ व्यापार सरप्लस (Trade Surplus) 35 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो भारत की जीडीपी का 1 फीसदी है. अगर टैरिफ बढ़ता है, तो यह सरप्लस कम हो सकता है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ेगा. हालांकि, S&P ग्लोबल रेटिंग्स का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था घरेलू मांग पर आधारित है, इसलिए टैरिफ का प्रभाव सीमित रहेगा. लेकिन अगर अमेरिका ने सख्त कदम उठाए, तो भारत को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: चीन ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब, अब अमेरिका को भारी पड़ेगा ड्रैगन का टैरिफ

[ad_2]

ICAI ने जारी किए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

[ad_1]

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2025 सत्र के लिए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.

जनवरी 2025 सत्र की CA फाउंडेशन परीक्षा में कुल 110,887 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 23,861 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इस परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 21.52% रहा. सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी. जिन उम्मीदवारों ने प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त किए, उन्हें पास घोषित किया गया. इसके अलावा, 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को “पास विद डिस्टिंक्शन” का दर्जा दिया गया.

सीए इंटरमीडिएट का परिणाम
वहीं, CA इंटरमीडिएट परीक्षा में हैदराबाद की दीपांशी अग्रवाल ने टॉप किया. उन्होंने 600 में से 521 अंक हासिल किए. इस परीक्षा में कुल 48,261 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें से 6,781 उम्मीदवार सफल हुए. इस परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 14.05% रहा.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
ICAI के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा. वहां पर उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

जरूरी जानकारी
सीए फाउंडेशन की परीक्षा के लिए न्यूनतम 40 अंक प्रत्येक विषय में और कुल 50% अंक हासिल करना अनिवार्य था. वहीं, जो उम्मीदवार 70% से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें डिस्टिंक्शन के साथ पास घोषित किया जाता है. यदि किसी उम्मीदवार को अपने स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि दिखाई दे, तो वे ICAI अधिकारियों से संपर्क कर इसे ठीक करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ISRO के साइंटिस्ट इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कर चुके हैं पढ़ाई, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले icai.nic.in पर जाएं.
फिर होमपेज पर ICAI CA जनवरी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करें.
अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट ले लें.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और ऋतिक के बीच होगा डांस मुकाबला, शुरू हुई शूटिंग

[ad_1]

War 2 Song Shooting: फिल्म ‘वॉर’ (War) की सक्सेस के बाद मेकर्स अब फिल्म के पार्ट 2 के साथ लौट रहे हैं. जिसमें एक बार फिर ऋतिक रोशन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. फिल्म के एक गाने की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक तगड़ा डांस मुकाबला देखने को मिलेगा. ये शूटिंग अंधेरी में की जा रही है.

जूनियर एनटीआर संग दिखेगी ऋतिक की जोड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिलेगा. फिल्म में एक्टर एक साउथ इंडियन एजेंट की भूमिका निभाने वाले हैं. जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थी. वहीं अब खबर ये है कि दोनों स्टार्स ने अंधेरी के यशराज स्टूजियो में फिल्म के एक गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर में होगा डांस मुकाबला

इस गाने को ऋतिक और जूनियर एनटीआर ये गाना एक्ट्रेस कियारा आडवानी के साथ शूट करेंगे. जिसे बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफर कर रहे हैं. गाने की रिहर्सल दो हफ्ते तक की गई. फिल्म के इस गाने में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक धमाकेदार डांस मुकाबला देखने को मिलेगा. गाने में 500 से ज्यादा डांसर्स नजर आने वाले हैं. जानकारी के अनुसार गाने की शूटिंग 10 मार्च तक चलेगी.

कब रिलीज होगी ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म?

बता दें कि फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर थालीवाल के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म ‘वॉर 2’ इसी साल यानि 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म के पार्ट वन में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे.

ये भी पढ़ें –

90s का सबसे खूंखान विलेन था ये एक्टर, नाम भर से डर जाती थी ऑडियंस, लेकिन दर्दनाक हुई थी मौत

 

[ad_2]

सात लाख रुपये में बिका अमेरिका के इस शख्स का अंडरवियर, खबर सुनकर यूजर्स भी हैरान

[ad_1]

Trending News: अंडरवियर दुनिया में लगभग हर शख्स पहनता है. इसलिए अंडरवियर हर किसी के बजट में फिट बैठती है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि एक अंडरवियर इस दुनिया में ऐसी भी है जो 7 लाख रुपये में बिकी है. तो क्या आप इस पर यकीन कर पाएंगे? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. दरअसल, इस अंडरवियर की नीलामी अमेरिका में हुई जिसे खरीदने के लिए कई लोग ऑक्शन में मौजूद रहे और इसकी आखिरी बोली 7 लाख रुपये पर जाकर रुकी.

7 लाख रुपये में बिकी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की अंडरवियर

दरअसल, हाल ही में अमेरिका में हुई एक नीलामी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस नीलामी में की सारी ऐसी चीजें रखी गईं जो वाकई में ऐतिहासिक थी. जिस वजह से इस बोली की काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. इस नीलामी में नीलाम होने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी का एक अंडरवियर भी आया हुआ था. इस अंडरवियर की बोली लॉस एंजलिस में हुई नीलामी में 9,100 डॉलर पर जा पहुंची जिसके बाद बोली को क्लोज कर दिया गया. जिसके बाद इस अंडरवियर को साढ़े सात लाख रुपये में खरीदार को दे दिया गया. आपको बता दें कि अंडरवियर 1940 के दशक की बताई जा रही है, जब केनेडी अमेरिकी नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे थे. इस अंडरवियर की खास बात ये है कि इस पर केनेडी का निक नेम Jack कढ़ाई से उकेरा गया है.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर

13 लाख में बिकी जुकरबर्ग की हुडी, यूजर्स ने भी लिए मजे

इस नीलामी में केनेडी के अंडरवियर के अलावा फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की एक हुडी भी आई हुई थी जिसे उन्होंने 2010 में पहली बार पहना था. जो कि करीब 13 लाख रुपये में नीलाम हुई. इसके अलावा एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की बॉ टाई भी नीलामी में शामिल रही. सोशल मीडिया पर अब इस नीलामी की काफी चर्चा हो रही है. जिसके बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई 7 लाख की चड्डी कौन खरीदता है. एक और यूजर ने लिखा…दुनिया कहां की कहां जा रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नीलामी में मिलने वाला पैसा किसे मिलेगा. प्रेसीडेंट की चड्डी बेच दिए आप लोग.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण इस बार का कितना खतरनाक है, किन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

[ad_1]

Surya Grahan 2025: धर्म, विज्ञान और ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहण लगने की घटना काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. हर साल कई ग्रहण लगते हैं. इस साल यानी 2025 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे. बता दें कि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को लगती है.

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण पर देश-दुनिया सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह ग्रहण बेहद खास होने वाला है. सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2025) के दिन शनिवार 29 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 53 मिनट होगी. जब ग्रहण लगेगा तब भारत में दिन रहने के कारण ग्रहण को यहां नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण सूतक भी मान्य नहीं होगा. ज्योतिष के अनुसार जिस स्थान पर ग्रहण दृश्यमान नहीं होता, वहां सूतक नहीं लगता है.

सूर्य ग्रहण के दिन क्या होगा विशेष

सूर्य ग्रहण इस साल विशेष तिथि और योग में लगने जा रहा है जोकि कई राशियों के लिए अशुभ साबित होगा. ऐसे में कुछ राशियों को सावधानियां बरतने की जरूरत रहेगी. 29 मार्च को जिस दिन भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, उसी दिन शनि भी अपनी राशि बदलेंगे. सभी ग्रहों में शनि का राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) अहम माना जाता है. क्योंकि मंद गति से चलने के कारण शनि लगभग ढाई वर्ष बाद गोचर करते हैं. ज्योतिष की माने तो ऐसा लगभग 100 वर्ष बाद होगा जब शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण का संयोग एक ही दिन होगा.

मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय राहु (Rahu) का प्रभाव बढ़ जाता है, जिस कारण पूजा-पाठ के साथ ही कई कार्य ग्रहणकाल में वर्जित माने जाते हैं. इस तरह से सूर्य ग्रहण पर राहु का प्रभाव तो पहले से ही रहेगा और साथ ही शनि गोचर (Shani Gocahr 2025) के कारण शनि का प्रभाव भी पड़ेगा. राहु और शनि की अशुभ दृष्टि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ राशियों पर पड़ सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण.




सूर्य ग्रहण बढ़ाएगा इन राशियों की टेंशन







राशि (Zodiac Sign) ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2025 Effect)
मेष राशिफल (Aries Horoscope) वैसे तो मेष राशि वालों पर सूर्य देव की खूब कृपा रहती है. लेकिन ग्रहण की अवधि में राहु का प्रभाव बढ़ जाता है और सूर्य की शक्ति कम हो जाती है. वहीं सूर्य और राहु के बीच शत्रुता का भाव है. इसलिए सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों की समस्या बढ़ा सकता है. ऐसे में मेष राशि वालों को ग्रहण की अवधि में वाणी-व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope) सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि के लोगों पर भी सूर्य की कृपा रहती है. इसलिए ग्रहण की अवधि में सिंह राशि वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इस समय मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए ग्रहण में घर से बाहर न निकलें और अति आवश्यक कामों को टाल दें.
मीन राशि (Pisces Horoscope) चैत्र अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि के लिए भी शुभ नहीं रहने वाला है. इसी दिन शनि भी आपकी राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए ग्रहण के समय धन के लेन-देन से दूर रहें और यात्रा से बचें. ग्रहण समाप्त होने के बाद सफेद और पीले रंग की चीजों का दान करें. इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान का तीसरा रोजा है रहमत और राहत का राहबर, होती है अल्लाह की मेहरबानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Smartphone के झंझट से हो गए हैं परेशान? फीचर फोन दूर करेगा टेंशन, मिलेंगे कई फायदे

[ad_1]

सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक Smartphone हमारे साथ रहता है. कई लोग इसके झंझट से परेशान हो चुके हैं. किसी को इसे बार-बार चार्ज और इसकी देखभाल करना मुश्किल लगता है तो कई सोशल मीडिया और नोटिफिकेशन से दुखी हो चुके हैं. ऐसे लोगों के लिए फीचर फोन एक शानदार विकल्प है. यह बाकी झंझटों को खत्म कर कॉलिंग और मैसेज भेजने जैसी बेसिक सुविधा देता है. आइए फीचर फोन के 5 फायदे जानते हैं.

भरोसेमंद

फीचर फोन में बेसिक फंक्शन होते हैं. इसलिए किसी मावलेयर या तकनीकी खामी के चलते इनके खराब होने का डर नहीं रहता. इसलिए इन पर किसी भी स्थिति में भरोसा किया जा सकता है. इसके अलावा इनका हार्डवेयर भी काफी मजबूत होता है. गलती से गिरने पर भी इन्हें नुकसान नहीं होता. 

लंबी बैटरी लाइफ

आजकल स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच और इयरबड्स आदि सब डिवाइसेस को चार्जिंग की जरूरत पड़ती है. चार्ज न करने पर ये इस्तेमाल के लायक नहीं रहते. ऐसे में लंबी बैटरी लाइफ वाले फीचर फोन कई मुश्किलें आसान कर देते हैं. सिंगल चार्ज में ये हफ्ते भर चल सकते हैं.

नोटिफिकेशन का झंझट नहीं

फीचर फोन में सोशल मीडिया और दूसरी ऐप्स नहीं होती. इस वजह से इन पर दिनभर नोटिफिकेशन परेशान नहीं करती. ये कॉलिंग और मैसेज भेजने की सुविधा के साथ आते हैं. ऐसे में ये जरूरत पड़ने पर काम पूरा कर देंगे और यूजर को कोई झंझट भी नहीं देते.

वजन और आकार

फीचर फोन वजन में हल्के और आकार में छोटे होते हैं. इन्हें जेब में कैरी करना आसान होता है. स्मार्टफोन की तरह इन्हें कैरी करने के लिए तामझाम नहीं करने पड़ते. आकाक में छोटे होने की वजह से जेब में इनके साथ दूसरा सामान भी आ सकता है. 

कम कीमत

अगर अच्छा नया स्मार्टफोन खरीदना हो तो उसके लिए कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. दूसरी तरफ फीचर फोन की कीमत बेहद कम होती है. 1,000-2,000 रुपये की रेंज में अच्छे फीचर फोन मिल जाते हैं. 

ये भी पढ़ें-

आपके नाम पर सिम कार्ड लेकर साइबर अपराधी कर सकते हैं बड़े कांड, बचने का है तरीका, सरकार ने बताया उपाय

[ad_2]