बाली में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं सुहाना, रेड ड्रेस में दिए कातिलाना पोज
[ad_1]
Suhana Khan Pics: बाली की हसीन वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं सुहाना खान, रेड ड्रेस में दिए कातिलाना पोज
[ad_2]
[ad_1]
Suhana Khan Pics: बाली की हसीन वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं सुहाना खान, रेड ड्रेस में दिए कातिलाना पोज
[ad_2]
[ad_1]

PM मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन, शावकों को खाना खिलाया; चिंपैंजी, जिराफ के साथ बिताए पल
[ad_2]
[ad_1]
US Pauses Military Aid To Ukraine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता पर रोक लगाने के कुछ ही घंटों बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि वह ट्रंप के साथ “चीजों को सही करना” चाहते हैं और यूक्रेन में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं. विश्लेषकों का मानना है कि जेलेंस्की को एहसास हो गया कि ट्रंप के बिना यूक्रेन की रक्षा करना असंभव होगा, इसलिए उन्होंने नरम रुख अपनाया.
ट्रंप ने क्यों रोकी यूक्रेन की सैन्य सहायता?
ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाते, तब तक अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलेगी. व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद यह निर्णय लिया गया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की अमेरिकी मदद का आभार व्यक्त करने में असफल रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनरल डील पर सहमति न बनने के कारण दोनों नेताओं के बीच तनाव और बढ़ गया. रूस ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अमेरिकी सहायता रोकना “शांति की दिशा में सबसे बड़ा योगदान” है.
जेलेंस्की ने ट्रंप को मनाने की कोशिश की?
ट्रंप के फैसले के कुछ ही घंटों बाद, जेलेंस्की ने “एक्स” पर पोस्ट किया, “व्हाइट हाउस में हमारी बैठक उस तरह से नहीं हुई, जैसी होनी चाहिए थी. यह खेदजनक है कि ऐसा हुआ. अब समय आ गया है कि हम चीजों को सही करें. हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संचार रचनात्मक हो.” जेलेंस्की ने संकेत दिया कि वह ट्रंप के नेतृत्व में काम करने को तैयार हैं, बशर्ते यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी मिले. उन्होंने यह भी कहा कि “यूक्रेन से ज्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता” और वह जल्द से जल्द वार्ता के लिए तैयार हैं.
व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक
दरअसल, अमेरिका चाहता था कि यूक्रेन बिना शर्त मिनरल डील पर हस्ताक्षर करे. जेलेंस्की ने इसके बदले अमेरिका से सुरक्षा गारंटी की मांग की. इस बीच ट्रंप ने जेलेंस्की को “तीसरे विश्वयुद्ध को भड़काने वाला” और “एक बेवकूफ राष्ट्रपति” तक कह दिया. जिसके बाद जेलेंस्की नाराज होकर बिना भोजन किए बैठक छोड़कर चले गए. इस बैठक के बाद ही ट्रंप ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोकने का आदेश दिया.
यह भी पढ़ेंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग
[ad_2]
[ad_1]
Cyber Crime की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जब साइबर अपराधियों ने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सिम कार्ड लेकर ठगी को अंजाम दिया है. ऐसा आपके साथ भी हो सकता है और साइबर अपराधी आपके डॉक्यूमेंट्स पर नया सिम कार्ड लेकर और घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. हालांकि, इससे बचाव का भी तरीका है. सरकार ने इससे बचने का उपाय बताया है.
संचार साथी करेगा मदद
दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर जाकर आप अपने नाम से जारी हुए सिम कार्ड को चेक कर सकते हैं. यहां पर आपको उन सभी नंबरों की जानकारी मिल जाएगी, जो आपके नाम पर रजिस्टर्ड हैं. अगर आपको लगता है कि कोई नंबर आपने इश्यू नहीं करवाया है तो आप उसे यहां रिपोर्ट कर सकते हैं. आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देखने का तरीका बहुत आसान है.
यह है तरीका
सबसे पहले संचार साथी के वेब पोर्टल या ऐप को ओपन करें. इसके बाद Know Mobile Connections in Your Name पर टैप या क्लिक करें. इसके बाद TAFCOP का नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां मोबाइल नंबर डालने के बाद कैप्चा वैलिडेट करना होगा. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर लॉग-इन कर लें. यहां आपको आपके नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम कार्ड की जानकारी मिल जाएगी. अगर आपको लगता है कि आपके नाम पर ऐसा कोई नंबर रजिस्टर्ड है, जिसे आप यूज नहीं करते तो इसे हटाने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. आपकी रिक्वेस्ट पर कार्रवाई करते हुए टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को ब्लॉक कर देगी.
Cyber अपराधी आपके documents से Fake SIM cards issue कर सकते हैं!
Sanchar Saathi पर पाएं अपने नाम पर registered SIMs की जानकारी pic.twitter.com/RSyGMeq1L6
— DoT India (@DoT_India) February 23, 2025
बढ़ते साइबर क्राइम के बीच सावधानी बरतनी जरूरी
साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के बीच सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है. किसी भी काम के लिए अपने डॉक्यूमेंट और खासतौर से आधार कार्ड को मास्क करके ही शेयर करें. इससे उनका दुरुपयोग होने की आशंका कम हो जाती है. इसके अलावा डॉक्यूमेंट के गलत इस्तेमाल को लेकर 1930 हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा सकती है.
ये भी पढ़ें-
Smartphone को रखना है नए जैसा? इन टिप्स से फोन रहेगा टिप-टॉप, चलाने में भी आएगा मजा
[ad_2]
[ad_1]
Rohit Sharma after India beat Australia in semi final: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 4 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें ये उचित स्कोर लगा था. हमें पता था कि हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. कप्तान ने विराट कोहली की पारी की भी सराहना की. कोहली ने 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर भी चुना गया. इस दौरान रोहित ने खुलासा भी किया कि टीम बनने से पहले जैसा मैं चाहता था, वैसा होने पर खुशी हुई.
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, “आखिरी गेंद तक कुछ भी निश्चित नहीं था. जब ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त हो गई थी तब हमें लगा कि यह एक उचित स्कोर है, और हमें वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. मेरे अनुसार हमने बल्लेबाजी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हम बहुत शांत और संयमित थे. विकेट बेहतर दिख रहा था, और यही सतह की प्रकृति रही है. पिच रिपोर्ट क्या है, हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते. हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं.
ये ऐसा था जो मैं वास्तव में चाहता था- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि टीम बनने के दौरान हमारी टीम में इसको लेकर चर्चा हुई कि ऐसी टीम बनाए जाए, जिसमें प्लेइंग 11 में 6 गेंदबाजी के विकल्प हो सके और निचले क्रम तक बल्लेबाजी मजबूत रहे. उनके अनुसार ऐसा हुआ भी और इसका श्रेय उन्होंने सभी को दिया.
रोहित शर्मा ने 6 गेंदबाजी विकल्प को लेकर कहा, “यह कुछ ऐसा था जो मैं वास्तव में चाहता था, छह गेंदबाजी विकल्प और फिर नंबर 8 तक बल्लेबाजी भी. इस पर हमने टीम बनाते समय चर्चा की थी. इसमें शामिल सभी लोगों को श्रेय जाता है. अगर टीम में छह गेंदबाजी विकल्प होते हैं, तो आप अपनी पसंद के किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं.
रोहित ने की विराट कोहली की सराहना
विराट कोहली की पारी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “वह कई सालों से हमारी टीम के लिए ऐसा करते आ रहे हैं. हम बहुत शांत थे. हम वह बड़ी साझेदारी चाहते थे जो श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने की. फिर अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या के शॉट बहुत महत्वपूर्ण थे.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जाने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “इससे बहुत खुश हूं. जब आप फाइनल में होते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके सभी खिलाड़ी फॉर्म में हों. यह ऐसी चीज है जो हमें बहुत आत्मविश्वास देती है. हम इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचेंगे. समय आने पर इस पर सोचा जाएगा. मैं यह भी चाहता हूं कि प्लेयर्स आराम करें.
कब खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के प्रवेश के साथ वेन्यू दुबई कन्फर्म हो चुका है. खिताबी भिड़ंत दुबई में 9 मार्च को होगी. भारत का फाइनल में सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ होगा. दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाएगा.
[ad_2]
[ad_1]
8th Pay Commission Formula: भारत सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है, जिससे लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस आयोग के तहत सैलरी में वृद्धि का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर होगा, जो कर्मचारियों की सैलरी को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण गुणक के रूप में काम करता है.
8वें वेतन आयोग का फॉर्मूला
दरअसल, किसी भी वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन बढ़ाने में सबसे अहम फैक्ट फिटमेंट फैक्टर होता है. ये एक ऐसा गुणक है जो कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिसके कारण कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 23.55 फीसदी की वृद्धि हुई थी. अब, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8वें वेतन आयोग में इस फैक्टर को 2.28 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है, जिससे कर्मचारियों को 20 फीसदी से 50 फीसदी तक की सैलरी वृद्धि की उम्मीद है. उदाहरण के लिए, अगर किसी की वर्तमान बेसिक सैलरी 18,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 है, तो रिवाइज्ड बेसिक सैलरी 51,480 हो जाएगी.
8वें वेतन आयोग की बड़ी बातें
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है. इससे लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी लाभार्थी होंगे. सैलरी के साथ ही विभिन्न भत्ते जैसे कि डीए, एचआरए, टीए, मेडिकल, शिक्षा आदि भी 8वें वेतन आयोग में बढ़ाए जा सकते हैं.
8वां वेतन आयोग क्यों जरूरी है
8वें वेतन आयोग का गठन सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी सैलरी और पेंशन में वृद्धि के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद करेगा. यह आयोग महंगाई और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सैलरी संरचना में आवश्यक समायोजन करेगा, जिससे कर्मचारियों को उनके काम के अनुसार उचित मुआवजा मिल सके.
ये भी पढ़ें: चीन, मैक्सिको और कनाडा के बाद अब भारत पर डोनाल्ड ट्रंप की पैनी नजर, टैरिफ से ये सेक्टर सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित
[ad_2]
[ad_1]
Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत की ख़बर है और 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हमला पाकिस्तान के आर्मी परिसर में हुआ है.
पाक के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बन्नू जिले में स्थित सैन्य परिसर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी दो कारें परिसर में घुसा दी गईं, जिससे भीषण विस्फोट हुआ. पुलिस अधिकारी जाहिद खान ने बताया, ‘सैन्य परिसर में बम विस्फोट के बाद कुछ हमलावर अंदर घुसते दिखे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया. विस्फोटों के बाद हवा में धुएं का गुबार उठा और गोलियों की आवाजें सुनाई दीं.
हमलावरों को मार गिराया
पाकिस्तानी सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक,’दीवार में सेंध लगाने के बाद पांच से छह और हमलावरों ने छावनी में घुसने की कोशिश की लेकिन उन्हें मार गिराया गया. इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है’.
🛑EXCLUSIVE FOOTAGE🛑
A Pakistani military base in Pakhtunkhwa has been attacked by Pashtun freedom fighters. Apparently locals have stated the base has been damaged severely with many casualties from the Punjab regiment of the Pakistani army.#Pakarmy #Afghanistan #Taliban pic.twitter.com/82nvjZjvlN
— Berojjjjj Maseed🏴🏳️ (@AmanullahM18978) March 4, 2025
जैश अल-फ़ुरसान ने ली हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गुट से जुड़े जैश अल-फ़ुरसान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.बन्नू जिले के सैन्य परिसर में हुए इस हमले में आर्मी की तरफ से मौतों की जानकारी नहीं दी गई लेकिन बन्नू के जिला अस्पताल ने कम से कम 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
जैश अल-फ़ुरसान की तरफ से ये हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सबसे बड़े सैन्य क्षेत्र में किया गया है.पाकिस्तान के इस राज्य में पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप सबसे ज्यादा एक्टिव है. इस क्षेत्र में इस ग्रुप की तरफ से सबसे ज्यादा हमले किए जाते हैं.
रमजान के पाक महीने में ये आतंकी हमला किया गया है. इस आतंकी हमले के वक्त कई लोग नमाज पढ़ रहे थे तो कई लोग रोजा खोलने की तैयारी कर रहे थे. पिछले साल नवंबर माह में एक सुरक्षा चौकी पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट में 12 सैनिक मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.
ये भी पढ़ें:
1962 के युद्ध में ड्रैगन ने जिस जमीन पर किया था कब्जा! LAC पर वहीं बसाई बस्ती, सड़कें-ट्रांसफॉर्मर सब मौजूद
[ad_2]
[ad_1]
साइड कट ड्रेस में नुसरत भरूचा ने फ्लॉन्ट किया फिगर, तो थाई हाई स्लिट गाउन में अदा शर्मा ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें
[ad_2]
[ad_1]
रंगों का त्यौहार होली नजदीक आ गया है. होली खेलते वक्त अगर Smartphone जेब में हो तो इस पर रंग और पानी आदि गिरने का डर रहता है. अब फोन इतना जरूरी हो गया है कि इसे साथ रखे बिना मुश्किल हो जाती है. ऐसे में होली पर फोन को रंग और पानी से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन को पानी और रंग से बचा पाएंगे.
वाटरप्रूफ पाउच करें यूज
होली के दौरान फोन को साथ रखने के लिए वाटरप्रूफ पाउच यूज करें. यह प्लास्टिक कवर होता है, जिसमें फोन की स्क्रीन आसानी से नजर आती है. यह जरूरी मैसेज और नोटिफिकेशन पढ़ने में मदद करता है, साथ ही फोन को भीगने या रंग में रंगने से भी बचाता है. कम कीमत वाला यह प्रोडक्ट आसानी से मिल जाता है.
वाटरप्रूफ केस
वाटरप्रूफ केस भी फोन को पानी और दूसरे लिक्विड से बचाने का अच्छा जरिया है. ये फोन के ऊपर पूरी तरह फिट हो जाते हैं और इन्हें बिना किसी झंझट के कैरी किया जा सकता है. हालांकि, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन ये फोन को भीगने से बचाने में मददगार साबित होते हैं.
प्लास्टिक से करें कवर
अगर होली खेलते वक्त आपको कहीं बाहर जाना पड़ जाए और आपके पास वाटरप्रूफ कवर या केस मौजूद न हो तों फोन को अच्छी तरह से प्लास्टिक से कवर कर लें. इससे यह भीगने से बच सकेगा. इसके अलावा होली के दौरान फोन को शर्ट की जेब में न रखें. अगर कोई पानी या रंग फेंकता है तो यह सीधा फोन पर जा सकता है, जिससे नुकसान होने का खतरा रहता है.
सूखे रंग भी बचाएं
होली के दौरान फोन को सिर्फ पानी से ही नहीं बल्कि सूखे रंग से भी बचाना है. सूखा रंग बहुत बारीक होता है और यह फोन के चार्जिंग पोर्ट या ऑडियो जैक में घुस सकता है. कई मोबाइल कवर में पोर्ट और जैक कवर भी होते हैं. इसलिए ऐसे कवर का इस्तेमाल कर फोन को खराब होने से बचाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
Alert! सोशल मीडिया पर India Post के नाम पर चल रहा फर्जी लकी ड्रॉ, सरकार ने बताया Scam
[ad_2]
[ad_1]
Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time Day 4: माह-ए- रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हो चुकी है. रमजान ऐसा महीना है जिसे इबादत, सब्र, नेकी और आत्मसंयम का इम्तिहान माना जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है, क्योंकि रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में एक है. लेकिन मुसलमानों के लिए रोज सिर्फ एक रस्म या परंपरा मात्रा न होकर खुद को अल्लाह के करीब ले जाने का सुनहरा अवसर भी है.
रोजेदारों के लिए रोजे का महत्व
रमजान में हर मुसलमान सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखता है. यह सिलसिला पूरे रमजान यानी 29 से 30 दिनों तक चलता है. लेकिन रोज सिर्फ सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि असली रोजा तो वह है जो तन-मन और आत्मा तीनों को पाक कर दे. वहीं सच्चा रोजेदार तो वह है जो रमजान खत्म होने के बाद भी अच्छे कर्म और आदतों को जारी रखें.
रमजान महीने की शुरुआत होते ही रोजा रखने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. इसी क्रम में बुधवार 5 मार्च 2025 को रमजान महीने का चौथा रोजा रखा जाएगा. चौथे रोजे को अल्लाह की इबादत में रोजेदार का वकील कहा गया है. यानी शख्स नेक नियत और अच्छे जज्बे के साथ रोजा रखकर अल्लाह की राजमंदी हासिल करता है.
सहरी-इफ्तार का समय
रमजान के पूरे महीने वैसे तो रोजा रखने का महत्व है. लेकिन रोजा तभी मुकम्मल होता है जब इसे पूरे नियमानुसार रखा जाए .इसके लिए रोजेदारों को सही समय पर सहरी और इफ्तार करना भी जरूरी होता है. सहरी रोजा रखने से पहले किया गया हल्का भोजन होता है, जिसके बाद मुसलमान रोजा का संकल्प लेते हैं. इसके बाद शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. रोजा मुकम्मल होने के लिए यह बेहद जरूरी है कि सहरी और इफ्तार भी सही समय पर की जाए. गलत समय पर किए गए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता. इसलिए यह जान लीजिए कि रमजान के चौथे दिन सहरी-इफ्तार का समय क्या रहेगा.
बता दें कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर हो जाता है. ऐसे में यह जान लीजिए कि 5 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-
| रमजान 5 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 5 March in India) |
| शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
| दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:23 | शाम 06:24 |
| मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:09 | शाम 06:10 |
| हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:20 | शाम 06:24 |
| कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:11 | शाम 06:14 |
| लखनऊ (Lucknow) | सुबह 05:42 | शाम 06:46 |
| कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:39 | शाम 05:53 |
| मेरठ (Meerut) | सुबह 05:21 | शाम 06:24 |
| नोएडा (Noida) | सुबह 05:22 | शाम 06:25 |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:23 | शाम 06:30 |
| अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:53 | शाम 06:46 |
| पटना (Patna) | सुबह 04:52 | शाम 05:55 |
| रांची (Ranchi) | सुबह 04:52 | शाम 05:57 |
| चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:12 | शाम 06:19 |
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण इस बार का कितना खतरनाक है, किन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]