अब पालतू जानवरों के खोने का डर नहीं! लाइव कॉल फीचर के साथ आया नया मोबाइल, ट्रैकिंग भी होगी आसान

[ad_1]

पेट लवर्स के लिए सबसे बड़ा डर उनके पालतू जानवर का कहीं खो जाना है. इस समस्या को दूर करने के लिए अब एक खास ‘मोबाइल’ आ गया है. यह न सिर्फ पालतू जानवर की ट्रैकिंग करेगा, बल्कि इसमें लाइव कॉल फीचर भी दिया गया है. इससे पालतू जानवरों के गुम होने का खतरा कम हो जाएगा. इस डिवाइस को uCloudlink नामक कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में लॉन्च किया है. 

कैसे काम करेगा यह डिवाइस?

uCloudlink ने पालतू जानवरों के लिए खास वीयरेबल डिवाइस तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला पेटफोन है. यह मोबाइल नेटवर्क और GPS के जरिए पालतू जानवर की रियल-टाइम लोकेशन की जानकारी दे सकता है. इससे पेट लवर्स के लिए अपने पालतू जानवरों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा इसमें AI-बेस्ड कॉलिंग फीचर भी है. यह पालतू जानवरों की एक्टिविटी पर नजर रखकर उसके मालिक के साथ कम्युनिकेट करने में मदद करता है. यह डिवाइस पालतू जानवरों के मालिकों को एक ग्लोबल कम्युनिटी का हिस्सा बनने की भी सुविधा देता है. इसमें पालतू जानवरों की सेहत पर नजर रखने के लिए AI हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी मिलता है.

MWC में पेश हुआ फोल्डेबल ब्रीफकेस लैपटॉप

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में कई शानदार प्रोडक्ट्स और कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहे हैं. Samsung ने यहां एक गजब का लैपटॉप पेश किया है, जो फोल्ड होकर ब्रीफकेस बन जाता है. फोल्ड होने के बाद इसे बिल्कुल ब्रीफकेस की तरह कैरी किया जा सकता है. यह एक फोल्डेबल लैपटॉप कॉन्सेप्ट है. इसमें 18.1 इंच का QD-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,000 x 2,664 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 184 PPI पिक्सल डेन्सिटी को सपोर्ट करता है. यह अपने गजब के डिजाइन के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. इसमें दो हैंडल लगे हुए हैं, जो फोल्ड होने पर ब्रीफकेस के हैंडल की तरह काम करते हैं.

ये भी पढ़ें-

YouTube के पीछे हाथ धोकर पड़ीं Meta और दूसरी कंपनियां, लगवानी चाहती हैं बैन, हैरान कर देगी वजह

[ad_2]

अमेरिकी टैरिफ को ट्रूडो ने बताया ‘बड़ी बेवकूफी’, बोले- ‘पुतिन को खुश करना चाहते हैं ट्रंप’

[ad_1]

Canada PM Justin Trudeau on US Tariffs : कनाडा में जस्टिन ट्रूडो का प्रधानमंत्री कार्यकाल अब सिर्फ कुछ ही दिनों का रह गया है. इस दौरान उन्होंने मंगलवार (4 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर बयान दिया है. ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को बेवकूफी भरा बताया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडा के साथ ट्रेड वॉर शुरू कर रूस को खुश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. इसके जवाब में कनाडा 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सामान पर जवाबी टैरिफ लगाएगा.”

ट्रूडो ने ट्रंप के फैसले पर जताया गुस्सा

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर गुस्सा जताते हुए कहा, “आज संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सबसे करीबी पार्टनर, सहयोगी और सबसे करीबी दोस्त कनाडा के खिलाफ ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है. वहीं. दूसरी ओर वह रूस के साथ सकारात्मक रूप से काम करने की बात कहते हैं, जहां का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक झूठा और हत्यारा तानाशाह है और वह उसे खुश करना चाहते हैं. क्या यह समझदारी की बात है.”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन के तीन सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स पर अतिरिक्त टैक्स की घोषणा की है. जिसका नतीजा यह रहा है कि मैक्सिको, कनाडा और चीन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिका पर जवाबी टैरिफ की घोषणा कर दी, जिससे वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है.

उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप ने आधी रात के बाद मैक्सिको और कनाडा से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. हालांकि, उन्होंने कनाडाई एनर्जी पर इस टैरिफ को 10 प्रतिशत ही रखा है.

कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाना चाहते हैं ट्रंप’- ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “ट्रंप कनाडा की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह करना चाहते हैं, क्योंकि इसी तरीके से वह कनाडा को अमेरिका में आसानी से मिला सकते हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं होने वाला है. हम कभी अमेरिका के 51वें राज्य नहीं बनेंगे.”

ट्रूडो ने ट्रंप का नाम लेते हुए कहा, “मैं विशेष तौर पर उस अमेरिकी शख्स, डोनाल्ड से बात करना चाहता हूं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की हर बात पर सहमत होना मेरी आदत नहीं है, लेकिन डोनाल्ड उन्होंने कहा कि भले ही तुम बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हो, लेकिन ये कदम बहुत ही बेवकूफी भरा है.”

यह भी पढ़ेंः ट्रंप बनाते रह गए ‘गाजा पर कब्जे का प्लान’, इधर मुस्लिम नेताओं ने 53 अरब डॉलर की अरब योजना को दे दी मंजूरी

[ad_2]

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बैटिंग करेगी न्यूजीलैंड, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

[ad_1]

RSA vs NZ: Semifinal: लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने है. बहरहाल, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के उतरी है.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्या कहा?

मिचेल सैंटनर ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेंगे. यह विकेट अच्छी दिख रही है, साथ ही सूखी लग रही है. मुझे अपने देश की कप्तानी करने पर गर्व है, हमने अच्छी क्रिकेट खेली है. हम अपनी प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के उतरे हैं. हालांकि, पिछले मैच में हम अच्छा नहीं खेले, लेकिन इस मैदान पर हमने ट्राय-सीरीज में अच्छी क्रिकेट खेली थी. हम कोशिश करेंगे कि अच्छी क्रिकेट खेलें और विरोधी टीम को दबाव में डालें.

साउथ अफ्रीकी कप्तान ने क्या कहा?

वहीं, साउथ अफ्रीका कप्तान टेंबा बावूमा ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते थे, लेकिन पहले बॉलिंग करने की बहुत ज्यादा परवाह नहीं है. हमारे गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. इसके अलावा बल्लेबाजों को अपने काम को बखूबी अंजाम देना होगा. मेरी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं. हमारा फाइनल और सेमीफाइनल में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हमने अपनी गलतियों से सीखा है. हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. इस मैच को हम महज सामान्य मैच की तरह ले रहे हैं, ना कि सेमीफाइनल या फाइनल की तरह…

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन-

विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरोर्के

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-

रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी

ये भी पढ़ें-

Taskin Ahmed: BCB ने तस्कीन अहमद को दिया प्रमोशन, अब कॉन्ट्रेक्ट में कैटेगरी-ए का होंगे हिस्सा

[ad_2]

BPCL में काम करने का बढ़िया मौका, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

यदि आप नौकरी की तलाश में बैठे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही ज्यादा काम की होने वाली है. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी पदों पर भर्ती निकाली गई थी. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब आवेदन करने का आखिरी मौका है.

इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च 2025 तक BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इस बार का विशेष ध्यान रखें कि यदि वह लास्ट डेट से पहले अप्लाई नहीं कर सके तो वह आवेदन नहीं कर पाएंगे.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, बैचलर डिग्री और संबंधित फील्ड में डिग्री/ डिप्लोमा होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु सीमा में छूट और अन्य विस्तृत पात्रता जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क केवल अनरिजर्व्ड, ओबीसी (एनसीएल), और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों से लिया जाएगा, जो 1180 रुपये होगा. वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

ऐसे होगा चयन

BPCL में चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिटेन टेस्ट/ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, केस बेस्ड डिस्कशन, ग्रुप टास्क, और पर्सनल इंटरव्यू के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा. सभी चरणों के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और चयनित उम्मीदवारों को BPCL में तैनात किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ISRO के साइंटिस्ट इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कर चुके हैं पढ़ाई, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार सबसे पहले BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “करियर” सेक्शन में “करंट जॉब ओपनिंग” में जाना होगा. फिर, भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य विवरण भरकर आवेदन फॉर्म को पूरा करें. आवेदन फॉर्म में हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करने के बाद, निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें. इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट से रख लें.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Sandwich Generation: कैसे करें अपना पैसा Grow? Best Tips for Wealth Management | Stocks |Paisa Live

[ad_1]

क्या आप Sandwich Generation का हिस्सा हैं, यानी आपको अपने बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी उठानी है, और साथ ही अपनी wealth management भी करनी है? इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पैसे को सही तरीके से grow कर सकते हैं। हम आपको best tips देंगे जो आपकी savings और निवेश को बढ़ाने में मदद करेंगे। आप जानेंगे कि mutual funds, stocks, और SIP जैसे विकल्पों का चुनाव कैसे करें और इन्हें अपनी retirement plan में कैसे शामिल करें। साथ ही, हम आपको बताएंगे कि gold में निवेश कैसे एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है, खासकर inflation के दौर में। इस video में आपको पैसे बढ़ाने के सभी सही तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी, ताकि आप अपनी और अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। तो वीडियो को जरूर देखें और जानें कैसे आप अपनी संपत्ति को बढ़ा सकते हैं! 

[ad_2]

YouTube के पीछे हाथ धोकर पड़ीं Meta और दूसरी कंपनियां, लगवानी चाहती हैं बैन, हैरान कर देगी वजह

[ad_1]

Meta और Snap समेत दूसरी कंपनियां हाथ धोकर YouTube के पीछे पड़ गई हैं. इन कंपनियों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से यूट्यूब पर भी बैन लगाने की मांग की है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 16 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया था, लेकिन यूट्यूब को इससे बाहर रखा गया था. अब बाकी कंपनियों का कहना है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर भी बैन लगना चाहिए.

YouTube को क्यों बैन करवाना चाहती हैं बाकी कंपनियां?

टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा और स्नैप आदि का कहना है कि YouTube के कारण बच्चों को वही खतरे हैं, जो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से थे. यूट्यूब भी बच्चों को एल्गोरिद्मिक कंटेट रिकमंडेशन, सोशल इंटरेक्शन फीचर और खतरनाक कंटेट तक एक्सेस देती है. मेटा का कहना है कि यूट्यूब की वजह से भी बच्चे हानिकारक कंटेट से एक्सपोज होते हैं. इसी तरह टिकटॉक का कहना है कि यूट्यूब को इस नियम से बाहर रखने से यह कानून विसंगत बन गया है. स्नैप ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा है कि कानून को निष्पक्ष होना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के इसके पालन किया जाना चाहिए.

YouTube पर क्यों नहीं लगाई थी पाबंदी?

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल नवंबर में एक नया कानून पारित किया था. इसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस नहीं कर सकते. अगर कोई प्लेटफॉर्म उन्हें लॉग-इन करने देगा तो उस पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. हालांकि, यूट्यूब पर यह कानून लागू नहीं होता. इसके एजुकेशनल कंटेट और पेरेंटल सुपरविजन के साथ फैमिली अकाउंट के चलते इसे पाबंदी से बाहर रखा गया है. दूसरी कंपनियों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूट्यूब ने कहा कि अपनी कंटेट मॉडरेशन पॉलिसी को मजबूत कर रही है और ऑटोमेटेड टूल्स के जरिए हार्मफुल कंटेट की पहचान कर रही है.

ये भी पढ़ें-

SBI के नाम पर शेयर हो रहे हैं डीपफेक वीडियो, बैंक ने किया अलर्ट, हो जाएं सावधान

[ad_2]

इसी साल दुनिया के इस हिस्से में आएगी भूकंप से तबाही, भविष्यवाणी ने डराया

[ad_1]

Baba Vanga Earthquake Predictions: प्रसिद्ध बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वंगा, जिनकी भविष्यवाणियों ने दशकों से दुनिया को मोहित किया है. उन्होंने 2025 के लिए कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं. पहले भी राजकुमारी डायना की मौत और 9/11 जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी करने वाली वंगा का कहना है कि 2025 में विश्वभर में बड़े बदलाव आने वाले हैं.

बाबा वंगा की सबसे बड़ी भविष्यवाणी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि पुतिन का प्रभाव वैश्विक मंच पर और बढ़ेगा और वह यूक्रेन युद्ध में जीत हासिल करने के कगार पर हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि रूस “बचेगा और दुनिया पर हावी होगा,” जबकि यूरोप महत्वपूर्ण उथल-पुथल का सामना करेगा.

2025 में प्राकृतिक आपदाएं विनाश का साल
2025 के लिए बाबा वंगा की सबसे भयावह भविष्यवाणियों में से एक प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित है. उन्होंने दुनिया भर में भूकंप, तूफान, बाढ़, और जंगल की आग जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की है. विशेष रूप से उन्होंने अमेरिका के पश्चिमी तट पर विनाशकारी भूकंप का जिक्र किया है, जो मानव जीवन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

संशयवाद और विश्वास
हालांकि बाबा वंगा की भविष्यवाणियों पर विश्वास करने वालों और संशयवादियों के बीच मतभेद बना हुआ है, लेकिन उनके अनुयायियों का मानना है कि उन्होंने कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि वर्तमान में चल रहे वैश्विक संघर्ष और प्राकृतिक आपदाएं वंगा की भविष्यवाणियों को सत्यापित करती हैं.

वैश्विक पहचान और प्रभाव
बाबा वेंगा की विरासत उनके निधन के बाद भी बरकरार है. उनकी भविष्यवाणियों पर आधारित कई पुस्तकें, डॉक्यूमेंट्री, और रिपोर्टें जारी की गई हैं. उनके जीवन और भविष्यवाणियों ने न केवल बल्गेरिया में बल्कि पूरी दुनिया में रहस्य और जिज्ञासा की एक छाप छोड़ी है. उनकी विरासत इस बात का प्रतीक है कि कैसे एक रहस्यमय व्यक्तित्व, विशेष मान्यताओं और भविष्यवाणियों के साथ, वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक प्रभाव डाल सकता है, चाहे वह व्यक्ति के सच होने का दावा करे या केवल रहस्य और रहस्यमयता का प्रतीक बन जाए.

ये भी पढ़ें: Donald Trump Speech Highlights: भारत को ट्रंप ने दिया झटका! 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ, पढ़ें 10 बड़ी बातें

[ad_2]

गुरु गोचर का मेष, तुला,मकर और कुंभ राशि पर क्या असर होगा?

[ad_1]

गुरु हर साल राशि परिवर्तन करते हैं. ऐसे में किसी एक राशि का चक्र पूरा करने में गुरु को 12 वर्ष का समय लग जाता है. लेकिन इस गुरु की गति तेज होने के कारण गुरु एक दो नहीं बल्कि तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे. दरअसल 2025 में गुरु तीन गुना तेजी से गति करेंगे, जिसे अतिचारी कहा जाता है.

देवताओं के गुरु बृहस्पति साल 2025 में तीन बार राशि बदलेंगे. इस साल गुरु का गोचर 14 मई 2025 को होगा. इस दिन गुरु वृषभ राशि की यात्रा समाप्त कर मिथुन में प्रवेश करेंगे और 18 मई तक इसी राशि में रहेंगे.

देवताओं के गुरु बृहस्पति साल 2025 में तीन बार राशि बदलेंगे. इस साल गुरु का गोचर 14 मई 2025 को होगा. इस दिन गुरु वृषभ राशि की यात्रा समाप्त कर मिथुन में प्रवेश करेंगे और 18 मई तक इसी राशि में रहेंगे.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार गुरु को भाग्य, सुख, संतान और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में गुरु का गोचर हर किसी के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है. आइए जानते हैं बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर गुरु का गोचर मेष,तुला,मकर और कुंभ राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि (Aries): गुरु आपकी राशि के नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे. इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अधूरे काम फिर से पूरे होने लगेंगे. धन प्राप्ति के साथ ही उच्च शिक्षा की भी प्राप्ति होगी.

मकर राशि (Capricorn): गुरु के गोचर से मकर राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी. क्योंकि इस समय समस्याएं बढ़ने की संभावना है. जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और खर्च में भी वृद्धि आएगी.

तुला राशि (Libra): गोचर कर गुरु आपकी राशि में गुरु नवम भाव में रहेंगे. इससे आध्यात्म की आपकी रुचि बढ़ेगी और धर्म-कर्म में कार्यों में अधिक भाग लेंगे. धार्मिक यात्रा के योग भी इस समय बन सकते हैं. काम में आने वाली रुकावटे भी दूर होंगी.

कुंभ राशि (Aquarius): गुरु गोचर कर कुंभ राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जिससे धन लाभ का योग बनेगा. मनचाही मुरादें पूरी होंगी और सफलता हासिल करेंगे. वैवाहिक और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius): गुरु गोचर कर कुंभ राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जिससे धन लाभ का योग बनेगा. मनचाही मुरादें पूरी होंगी और सफलता हासिल करेंगे. वैवाहिक और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा.

Published at : 05 Mar 2025 09:12 AM (IST)

ग्रह गोचर फोटो गैलरी

ग्रह गोचर वेब स्टोरीज

[ad_2]

एक महीने में कैसे हनी सिंह ने घटाया था 17 किलो वजन? ट्रेनर ने बता दिया सीक्रेट

[ad_1]

2000 के दशक के एंड में म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले भारत के सबसे फेमस रैपर्स में से एक, 'यो यो' हनी सिंह की फिटनेस जर्नी, फिजिकल और मेटली दोनों तरह से एक उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने करीब 5 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जंग लड़ी थी.

2000 के दशक के एंड में म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले भारत के सबसे फेमस रैपर्स में से एक, ‘यो यो’ हनी सिंह की फिटनेस जर्नी, फिजिकल और मेटली दोनों तरह से एक उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने करीब 5 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जंग लड़ी थी.

. वे इस बीमारी की वजह से साढ़े तीन साल तक घर से बाहर भी नहीं निकले. उन्हें शराब की लत भी लग गई थी. इस दौरान उनका वजन भी काफी बढ़ गया था लेकिन फिर उन्होंने खुद को हेल्दी लाइफ जीने के लिए प्रेरित किया और आज वे फैट से फिट हो गए हैं.

अपने ट्रेनर अरुण कुमार की गाइडेंस में, रैपर ने एक बैलेंस डाइट और वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया था जिसके कारण उनका वजन कम हुआ.

अपने ट्रेनर अरुण कुमार की गाइडेंस में, रैपर ने एक बैलेंस डाइट और वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया था जिसके कारण उनका वजन कम हुआ.

हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह के ट्रेनर ने बताया कि रैपर ने आखिर किस डाइट और वर्कआउट प्लान से अपना वजन कम किया था. ट्रेनर ने बताया कि हनी सिंह की डाइट में एक स्पेशन ग्रीन जूस था. पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस ने उनके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद की थी.

ट्रेनर ने हनी सिंह के इस जूस की रेसिपी भी बताई. उन्होंने बताया कि चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है और यह ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है. वहीं आंवला  विटामिन सी से भरपूर होता है  जो डाइजेशन और फैस कम करने में मदद करता है. वहीं  खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है और टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालता है. गाजर बेहतर डाइजेशन में मदद करने के साथ-साथ शरीर को महत्वपूर्ण विटामिन भी प्रदान करती है. धनिया की पत्तियां पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती हैं.

उन्होंने बताया कि इस ग्रीन जूस को सुबह-सुबह खाली पेट लेना होता है जिससे शरीर सभी न्यूट्रिएंट्स को आसानी से एब्जॉर्व कर लेता है.

उन्होंने बताया कि इस ग्रीन जूस को सुबह-सुबह खाली पेट लेना होता है जिससे शरीर सभी न्यूट्रिएंट्स को आसानी से एब्जॉर्व कर लेता है.

उन्होंने कहा, एक महीने में 17 किलो वजन कम करने के लिए डिसिप्लिन की जरूर होती है और हनी सिंह की डाइट ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाई. उनका मॉर्निंग मील में फाइबर और न्यूट्रिशयन के लिए ग्रीन जूस, ब्लेंडेड वेजिटेबल्स और उनका पल्प शामिल था.

हनी सिंह के लंच में  प्रोटीन और कार्ब बैलेंस बनाए रखने के लिए चावल के साथ उबला हुआ चिकन शामिल खा.ईवनिंग मील में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए सब्जियों का सूप या उबला हुआ चिकन एड किया गया था. वहीं डिनर में फाइबर और विटामिन के लिए हरी सब्जियों या सूप शामिल थे.

वेट लॉस के दौरान हनी सिंह ने प्रोसेस्ड फूड, चीनी और शराब से परहेज किया था और उन्होंने नेचुरल  और पौष्टिक खाने से ही एनर्जी ली. केवल डाइट ही नहीं हनी सिंह ने वेट लॉस के लिए इंटेंस वर्कआउट रूटीन को भी फॉलो किया था. मसल्स बिल्डिंग और फैट लॉस के लिए उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की वहीं कैलरी बर्न करने के लिए कार्डियो सेशन लिया. उन्होंने 20-25 हाई रैप ट्रेनिंग की. चाहे सुबह हो या देर रात, वह कभी वर्कआउट सेशन नहीं छोड़ते थे.

केवल डाइट ही नहीं हनी सिंह ने वेट लॉस के लिए इंटेंस वर्कआउट रूटीन को भी फॉलो किया था. मसल्स बिल्डिंग और फैट लॉस के लिए उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की वहीं कैलरी बर्न करने के लिए कार्डियो सेशन लिया. उन्होंने 20-25 हाई रैप ट्रेनिंग की. चाहे सुबह हो या देर रात, वह कभी वर्कआउट सेशन नहीं छोड़ते थे.

वेट लॉस के लिए स्पलीमेंट्स लेने की बजाय हनी सिंह ने नेचुरल फूड पर ही फोकस किया था.उनकी डाइट में रोज 60 ग्राम प्रोटिन होता था.

वेट लॉस के लिए स्पलीमेंट्स लेने की बजाय हनी सिंह ने नेचुरल फूड पर ही फोकस किया था.उनकी डाइट में रोज 60 ग्राम प्रोटिन होता था.

Published at : 05 Mar 2025 10:57 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

ऑफिस में लड़की का कातिलाना डांस देख पानी-पानी हुए लोग, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

[ad_1]