शादी के लिए कैसे बुक कर सकते हैं जोधपुर का उम्मेद पैलेस, जानें कितना आएगा खर्च

[ad_1]

Umaid Bhawan Palace Jodhpur : रॉयल और हाई प्रोफाइल वेडिंग्स के लिए फेमस जोधपुर का उम्मेद पैलेस एक और शादी का गवाह बनने जा रहा है. यह शादी है केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की. 6 मार्च को होने वाली इस शादी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई VVIP के आने की उम्मीद है. यह वही महल है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोन ने ब्याह रचाया था. अगर आप भी इनकी तरह अपनी या किसी खास की शादी के लिए इस शाही महल को बुक करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रॉसेस और एक दिन का खर्च…

उम्मेद पैलेस क्यों है खास

उम्‍मेद भवन पैलेस राजस्‍थानी आर्किटेक्‍चर की झलक है. एक समय जोधपुर राजघराने का परिवार इसी महल में रहता था. यह दुनिया का 6वां सबसे बड़ा महल माना जाता है. अभी ताज होटल की कुछ हिस्सेदारी भी इसमें है. इस महल को महाराज उम्‍मेद सिंह ने 1928-1943 में बनवाया था. ब्रिटिश आर्किटेक्‍ट हेनरी वॉन लॉनचेस्‍टर ने इसकी डिजाइन तैयार की थी. इस महल को बनने में 14 साल लगे थे. इस महल में उन्‍हीं पत्‍थरों का इस्‍तेमाल किया गया है, जो ताजमहल में लगे हैं. इसमें 22 लग्जरी रूम और 42 सुईट्स हैं. इसके अलावा फैमिली म्‍यूजियम,बैंक्‍वेट हॉल, लाइब्रेरी, बॉलरूम इंडोर स्विमिंग पूल, टेनिस ओर मार्बल स्‍क्‍वैश कोर्ट्स भी इस महल में हैं.

उम्मेद पैलेस में एक रात का खर्च

इस आलीशान महल के डीलक्स रूम का एक रात का किराया (Umaid Bhawan Palace Cost) 42,600 रुपए है. महारानी सुइट में ठहरने के लिए 8 लाख रुपए या ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. उम्मेद भवन पैलेस अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए तो दुनियाभर में फेमस है, इसके अलावा देश-विदेश की कई हस्तियां अपनी शादी यहीं करने आते हैं.

शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस की बुकिंग का खर्च

अनुमानित तौर पर अगर उम्मेद भवन पैलेस वेडिंग में 200 गेस्ट्स के लिए बुकिंग करते हैं तो एक रात का कॉस्ट 60 से 70 लाख रुपए तक आ सकता है. अगर अपने कुछ मेहमानों के लिए अलग से सुइट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए 21,000 रुपए से 3,20,000 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने पड़ते हैं. इसके अलावा शादी का बाकी खर्च जैसे सजावट, म्यूजिक का खर्च अलग से आता है. इस तरह एक शादी का पूरा खर्च 1 से 3.5 करोड़ या ज्यादा भी पहुंच सकता है. उम्मेद भवन पैलेस शादियों के लिए अलग-अलग पैकेज भी देता है. 

उम्मेद पैलेस शादी के लिए कैसे बुक करें

शादी के लिए उम्मेद पैलेस की बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मेद पैलेस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा पैकेज देखकर बुकिंग फॉर्म भर सकते हैं. इसमें शादी की डेट, टाइम और बाकी डिटेल्स भरने पड़ते हैं. इसके अलावा आप फोन या ईमेल के जरिए मैनेजमेंट टीम से सीधे संपर्क कर सकते हैं और हर डिटेल्स ले सकते हैं. आप चाहें तो पर्सनली जोधपुर में उम्मेद पैलेस के ऑफिस जाकर शादी की बुकिंग करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

[ad_2]

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती 2024 के नतीजे जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

[ad_1]

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2024 के स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से स्टेनोग्राफर के कुल 2000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही थी. परिणाम के साथ ही एसएससी ने प्रत्येक श्रेणी के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं.

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए चयनित किया जाएगा. स्टेनोग्राफर ग्रेड C के लिए कुल 9345 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें से 2508 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी से हैं. वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड D के लिए कुल 26610 उम्मीदवारों का चयन हुआ है.

इस भर्ती परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 और 11 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नाम एसएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई पीडीएफ फाइलों में उपलब्ध हैं. उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा में प्राप्त अंक, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और माता का नाम इन फाइलों में देख सकते हैं.

कट ऑफ अंक?

कटऑफ अंकों की बात करें तो विभिन्न श्रेणियों के लिए यह निर्धारित किए गए हैं. एससी उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 138.167 है, जबकि एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 114.729 है. ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 148.575 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए भी 148.575 है. अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 148.47 है, जबकि पीडब्ल्यूडी (अन्य) उम्मीदवारों के लिए यह 40.212 है.

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के तहत कुल 2006 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी. अब जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अगले चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे. इस भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को सरकारी विभागों में स्टेनोग्राफर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • ‘Quick Links’ सेक्शन में ‘Result’ पर क्लिक करें.
  • ‘Stenographer Grade C and D Examination 2024 Result’ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद संबंधित पीडीएफ फाइलें डाउनलोड करें और अपना रिजल्ट चेक करें.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Sanam Teri Kasam के Harshvardhan Rane ने अपने Fans के साथ किया Special Meet Up! देखने लायक था नजारा

[ad_1]

हाल ही में bollywood के superstar Harshvardhan Rane के fan meet event में, Harshvardhan Rane ने acting और studies के बीच stability बनाने, fitness बनाए रखने और success की gurantee के बिना acting में career बनाने के बारे में information share की. उन्होंने Sanam Teri Kasam की re-realease के साथ अपने journey, movies में गुस्से के अपने emotional character, camera के सामने camera shyness पर काबू पाने और movies में music की importance के बारे में बात की. Harshvardhan Rane ने industry में  “nepo kid” न होने की challenges के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे वह Amitabh Bachchan से inspired हैं. Fans उनसे बातचीत करते हैं, जिसमें एक खास पल भी शामिल है जब एक Fan उनके लिए गाना गाता है.

[ad_2]

रचिन रविंद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जड़ा ऐतिहासिक शतक, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

[ad_1]

ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी से शुरू हो सकता है टैरिफ वॉर, हो सकते हैं मंदी जैसे हालात, जानें भारत पर होगा क्या असर

ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी से शुरू हो सकता है टैरिफ वॉर, हो सकते हैं मंदी जैसे हालात, जानें भारत पर होगा क्या असर

[ad_2]

कल का राशिफल, 6 मार्च का दिन मेष, तुला, मकर सहित सभी राशियों के लिए विशेष

[ad_1]

Kal ka Rashifal, 6 March 2025: कल का राशिफल, मेष, तुला, मकर राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 6 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में कन्या राशि वालों के लिए कुछ अच्छी खबर लेकर आ सकता है. कुंभ राशि वाले गुस्से से बचें. मीन राशि वाले किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल 
मेष राशि के जातकों को अपने कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है. पारिवारिक समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें. आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा. आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि  इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. किसी नये प्रोजेक्ट पर आप काम कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों कोलेकर आपकी टेंशन बढ़ेगी. आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही निपटाना बेहतर रहेगा. आपकी सेहत में कोई पुराना रोग उभर सकता है.  आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहने वाली है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातक कुछ नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, उनका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा. आपको अपने किसी भाई की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं. संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर किसी कोर्स के लिए भेज सकते हैं.  आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है.

कर्क राशि, कल का राशिफल 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी. माता जी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे और कुछ समस्याओं का भी समाधान मिलेगा. आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. आप किसी विरोधी के बातों में ना आए. आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे.

सिंह राशि, कल का राशिफल 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े. भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कहां सनी होने की संभावना है. किसी पुरानी डील के समय से फाइनल ना होने से आपको कोई नुकसान हो सकता है. आपकी जल्दबाजी की आदत आपसे कोई गड़बड़ी करा सकती है.

कन्या राशि, कल का राशिफल 
कन्या राशि के जातकों के कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहेंगे. आपको किसी खर्च को लेकर टेंशन रहेगी. आपका मन  परेशान रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती है.

तुला राशि, कल का राशिफल 
तुला राशि के जातकों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा. आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे किसी बाहरी व्यक्ति के आने से खटपट होने की संभावना है. आपको अपने रिश्ते को बचाए रखना होगा. आप किसी को धन उधार ना दें. घर में खर्चो को आप थोड़ा कंट्रोल करें, क्योंकि उनके बढ़ने से आपके बेफिजूल के खर्च बढ़ेंगे.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके मन में मानसिक शांति रहने से खुशी होगी. आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा. यदि आपको कोई नसों से संबंधित समस्या थी, तो वह उभर सकती है. आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

धनु राशि, कल का राशिफल 
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है. आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, लेकिन कुछ विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे. जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी. जो लोग सिंगल हैं, उनके साथी से मुलाकात हो सकती है.

मकर राशि, कल का राशिफल 
मकर राशि के जातको के लिए आज दिन इन्कम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा. आपको लेनदेन पर पूरा ध्यान देना होगा. आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है. आपका सहयोगी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है.  आप टेंशनों को लेकर परेशान रहेंगे. आप जीवनसाथी के साथ किसी वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलने को मिलेगी. बिजनेस की में कोई रुकी हुई डील भी फाइनल होगी. परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी. आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीददारी भी कर सकते हैं. आप किसी धार्मिक आयोजन में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपकी साथ व सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन राशि, कल का राशिफल 
मीन राशि के जातको को आपकी सेहत में उतार चढ़ाव रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे. आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा. राजनीति में कार्यरत लोगो को अपने कामों को करने में कठिनाइयां आएंगी. आपका किसी पारिवारिक मामले को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है. आप संतान को  कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे वह समय रहते पूरी करेंगे.

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है? इस दिन की पूजा विधि, सामग्री अभी से नोट कर लें

[ad_2]

अमेरिका में हर तरफ होगा अंधेरा, इस देश ने धमकी भरे अंदाज में कहा काट देंगे 15 लाख घरों की बिजली

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की टैरिफ नीतियों ने अब दुनियाभर में ट्रेड वॉर की आशंका को बढ़ा दिया है. अमेरिका के सामने अब उसके ही पड़ोसी देश खड़े हो गए हैं. दरअसल, सोमवार को अमेरिका ने कहा कि वह मंगलवार से कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लागू करेगा. अमेरिका के ऐसा कहते ही दोनों देशों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए तीखी प्रतिक्रिया आई है. एक ने तो यहां तक कह दिया कि हम अमेरिका के 15 लाख घरों की बिजली गुल कर देंगे.

किसने कहा काट देंगे बिजली

ट्रंप की इस टैरिफ नीति पर कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रीमियर डग फोर्ट ने कहा कि अगर अमेरिका कनाडा की अर्थव्यवस्था के साथ ऐसा करेगा तो हम वहां की बिजली गुल कर देंगे. दरअसल, कनाडा के ओंटारियो प्रांत से अमेरिका के तीन राज्यों मिनिसोटा, मिशिगन और न्यूयॉर्क के करीब 15 लाख घरों को बिजली पहुंचती है. ऐसे में अगर कनाडा ने ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, इन घरों को बिजली देना बंद कर दिया तो अमेरिका के इन राज्यों में अंधेरा छा जाएगा.

डग फोर्ट ने अपने बयान में कहा कि हम अमेरिका की ऊर्जा आपूर्ति को रोक सकते हैं. कनाडा अपने आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए हर विकल्प पर विचार करेगा. डग ने कहा कि ट्रंप के फैसले से कनाडाई लोगों को नुकसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसका असर अमेरिका पर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसका असर अमेरिकी लोगों पर भी पड़ेगा और यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा.

कनाडा के प्रधानमंत्री ने दिया टैरिफ पर करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह भी अमेरिकी प्रोडक्ट पर 25 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज लगा रहे हैं. आपको बता दें, कनाडा की इस घोषणा से लगभग 30 अरब कनाडाई मूल्य के अमेरिकी आयात पर प्रभाव पड़ेगा.

भारत समेत अन्य देशों पर भी लागू रेसिप्रोकल टैरिफ

बुधवार को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू कर रहे हैं. उन्होंने भारत का नाम लेते हुए कहा कि भारत अमेरिकी सामानों पर 100 फीसदी से अधिक टैरिफ लगाता है और हम भी अब 2 अप्रैल से वैसा ही करेंगे.

ये भी पढ़ें: India Billionaire List: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं अरबपति, करोड़पतियों की संख्या में भी तगड़ा इजाफा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सरकार का किया धन्यवाद तो बोले शहबाज शरीफ- वो अफगानी है…

[ad_1]

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवाद रोधी प्रयासों में पाकिस्तान की भूमिका को स्वीकार करने और उसकी सराहना करने के लिए बुधवार (5 मार्च, 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने मोहम्मद शरीफुल्ला उर्फ जफर की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए पाकिस्तानी सरकार को धन्यवाद दिया है. शरीफुल्लाह ने 2021 में एबी गेट हमले सहित कई घातक हमलों के लिए आईएसआईएस-के की ओर से गतिविधियों का समर्थन और संचालन किया था.

हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (HKIA) पर 26 अगस्त, 2021 को हमला उस समय हुआ था, जब अमेरिकी और अन्य गठबंधन सैन्य बल अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियान को समाप्त करने के तहत हवाई अड्डे पर निकासी अभियान संचालित कर रहे थे. हमला तालिबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण हासिल करने के कुछ ही दिनों बाद हुआ था.

शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादी एक अफगान नागरिक है और उसे अफगानिस्तान की सीमा पर एक अभियान में पकड़ा गया है. शरीफ ने कहा, ‘हम क्षेत्र में आतंकवाद रोधी प्रयासों में पाकिस्तान की भूमिका और समर्थन को स्वीकार करने और उसकी सराहना करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हैं, जिसका संदर्भ हाल ही में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा आईएसकेपी के शीर्ष स्तर के कमांडर शरीफुल्ला को पकड़े जाने से है, जो एक अफगानिस्तानी नागरिक है.’

उन्होंने कहा कि वांछित आतंकवादी को पाकिस्तान-अफगान सीमा क्षेत्र में संचालित किये गए एक सफल अभियान में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि सर्वविदित है, पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद रोधी प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों और आतंकी समूहों को सुरक्षित पनाहगाह नहीं देना या किसी अन्य देश के खिलाफ काम करने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल न करने देना है.’

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ निकटता से साझेदारी जारी रखेगा. उन्होंने कहा, ‘हम सभी तरह के आतंकवाद से निपटने के अपने संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता पर अडिग हैं. इस प्रयास में, पाकिस्तान ने अपने 80,000 से अधिक बहादुर सैनिकों और नागरिकों के जीवन का बलिदान दिया है.’

अमेरिकी संसद में अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के दौरान 13 अमेरिकी सैन्य बलों की हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पाकिस्तान की मदद से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘आज रात, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने उस अत्याचार के लिए जिम्मेदार शीर्ष आतंकवादी को अभी-अभी पकड़ा है और उसे अमेरिकी न्याय के कठघरे में खड़ा करने के लिए लाया जा रहा है.’

 

यह भी पढ़ें:-
सुनवाई पर पेश नहीं हुए राहुल गांधी, कोर्ट ने ठोक दिया 200 रुपये का जुर्माना

[ad_2]

बॉयफ्रेंड को करंट देकर महसूस कराया लेबर पेन! शरीर का ये अंग हुआ बुरी तरह डैमेज, हैरान करने वाला मामला

[ad_1]

बॉयफ्रेंड को करंट देकर महसूस कराया लेबर पेन! शरीर का ये अंग हुआ बुरी तरह डैमेज, हैरान करने वाला मामला

वायरल गर्ल मोनालिसा ने हनी सिंह के गाने पर मचाई तबाही, वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

Trending Video: महाकुंभ में आए कई लोगों ने यूजर्स को इंप्रेस किया और ध्यान अपनी ओर खींचा. आईआईटी वाले बाबा हों चाहे चिमटे वाले बाबा. लेकिन इन सब के बीच एक लड़की जिसने यूजर्स के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान भी अपनी ओर खींचा वो थी कुंभ में मालाएं बेचने वाली मोनालिसा. जिसकी खूबसूरत आंखों की सोशल मीडिया पर हर किसी ने तारीफ की. अब मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो यो यो हनी सिंह के गाने पर जमकर थिरकती दिखाई दे रही हैं.

हनी सिंह के गाने पर मोनालिसा ने किया जमकर डांस

हाल ही में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा नेपाल के मौलापुर में मधानी महोत्सव में पहुंची थी. इस दौरान वायरल गर्ल को स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला. मोनालिसा यो यो हनी सिंह के मशहूर गाने ‘मूड नहीं है’ पर जमकर थीरकती नजर आईं.


नेपाल पहुंची थी मोनालिसा

दरअसल, नेपाल के मौलापुर में महाशिवरात्रि पर मधानी महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें मोनालिसा अपने परिवार और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ पहुंची थी. जहां मोनालिसा को सम्मानित किया गया और उन्होंने हनी सिंग के गाने पर जानदार और शानदार डांस भी किया. जहां उन्होंने स्टेज पर लोगों के साथ अलग अलग गानों पर भी जमकर ठुमके लगाए. मोनालिसा इन दिनों फिल्म मणिपुर डायरी के लिए शूटिंग कर रही है. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें कुंभ से वायरल होने के बाद अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर

यूजर्स ने दी बधाइयां

सोशल मीडिया पर जैसे ही मोनालिसा का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही इसे लाखों लोगों ने देखा और इसे लाइक भी किया. अब इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तुम्हें धन्यवाद करना चाहिए उस शख्स का जिसने तुम्हें वायरल करके तुम्हारी जिंदगी बदल दी. एक और यूजर ने लिखा…जीवन में जो कुछ मिल रहा है उसे स्वीकार करने के साथ साथ अपनी पिछली स्थितियों को भी जहन में रखना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भविष्य के लिए बधाई, खूबसूरत दिख रही हो.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो