बोनी कपूर नहीं, इस शादीशुदा एक्टर को दामाद बनाना चाहती थीं श्रीदेवी की मां

[ad_1]

Sridevi Marriage Story: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी जब तक दुनिया में रहीं, लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहीं. उनके जाने के बाद भी किसी ना किसी वजह से उनका जिक्र छिड़ ही जाता है. एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत थीं कि फैंस तो फैंस कई दिग्गज एक्टर भी उनके दीवाने थे. कई एक्टर्स का नाम एक्ट्रेस से जुड़ा, लेकिन शादी उनकी प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी की मां राजेश्वरी उनकी शादी किसी और से कराना चाहती थीं?

श्रीदेवी की मां उनकी शादी बोनी कपूर से पहले किसी और से कराना चाहती थीं. वे तेलुगु के एक जाने-माने एक्टर को अपना दामाद बनाना चाहती थीं. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि 70-80 के दशक में छाए रहे मुरली मोहन हैं. कुछ समय पहले मुरली मोहन ने खुद इस बात का खुलासा किया था.

Sridevi: Happy Mother's Day 2023: Vintage pic of Sridevi with her mother  Rajeshwari

खुद लेकर गई थीं रिश्ता, फिर इस वजह से किया रिजेक्ट
एक्टर मुरली मोहन ने बताया था कि जब श्रीदेवी ने अपना करियर शुरू किया था तभी उनकी मां उनका रिश्ता लेकर आई थीं. वे इसके लिए श्रीदेवी को भी अपने साथ लाई थीं. लेकिन फिर श्रीदेवी की मां को कुछ ऐसा पता चला जिसके बाद उनके दिमाग से शादी का ख्याल ही निकल गया. दरअसल मुरली मोहन पहले से ही शादीशुदा थे. उनके दो बच्चे भी थे. जब श्रीदेवी की मां को इस बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने अपने कदम पीछे कर लिए.

बेटी के लिए कमल हासन भी थे चॉइस
बता दें कि कमल हासन ने भी एक बार बताया था कि श्रीदेवी की मां एक्ट्रेस की शादी उनसे कराना चाहती थीं. श्रीदेवी की मौत के बाद एक मेमोरियल इवेंट में कमल हासन ने कहा था कि उन्होंने और श्रीदेवी ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया था. लोग उनकी केमिस्ट्री पसंद करते थे और यहां तक की श्रीदेवी की मां को भी उनकी जोड़ी पसंद थी. इसीलिए वे एक्ट्रेस की शादी उनसे करवाना चाहती थीं.

ये भी पढ़ें: Action-Thriller Films On OTT: एक्शन, एडवेंचर और थ्रिलर हैं पसंद? मस्ट वॉच हैं ये साउथ फिल्में, ओटीटी पर आज ही देखें

[ad_2]

चेन्नई को हराने के लिए आरसीबी ने बनाया था खास प्लान, कप्तान पाटीदार ने खोला राज

[ad_1]

Rajat Patidar on RCB vs CSK Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 17 साल के बाद चेपॉक मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है. बीते शुक्रवार बेंगलुरु ने CSK को 50 रनों के बड़े अंतर से हराया है. इससे पहले RCB ने आखिरी बार साल 2008 में इस मैदान पर चेन्नई को हराया था. बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा रोल रहा, जिन्होंने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. दरअसल आरसीबी ने चेन्नई को हराने के लिए एक खास प्लान बनाया था, जिसका खुलासा खुद कप्तान पाटीदार ने किया है.

RCB ने बनाया था खास प्लान

CSK के खिलाफ जीत के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में रजत पाटीदार ने बताया, “चेपॉक की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी. हम पहले बैटिंग करते हुए 200 के स्कोर तक पहुंचना चाहते थे क्योंकि हम जानते थे कि यहां चेज करना आसान नहीं होता. मेरा गोल एकदम साफ था कि मैं जब तक क्रीज पर रहूंगा तब तक हर एक गेंद पर रन बनाने का प्रयास करूंगा. हमने अपनी बैटिंग लाइन-अप में भी कोई बदलाव नहीं किया था.”

रजत पाटीदार ने यह भी बताया कि वो जल्दी स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल करना चाहते थे. उनकी यह रणनीति भी कारगर रही क्योंकि लियाम लिविंगस्टोन बहुत घातक सिद्ध हुए. मैच में लिविंगस्टोन ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट झटके थे. इसके अलावा पाटीदार ने जोश हेजलवुड के पहले ओवर को बहुत अहम बताया, जिसने मैच का रुख RCB की तरफ लाने का काम किया.

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं. पहले मैच में उसने KKR को 7 विकेट से हराया था, वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसे 50 रनों से जीत मिली है. बेंगलुरु लगातार दो मैच जीतने के बाद 4 अंकों के साथ टेबल के टॉप पर विराजमान है.

यह भी पढ़ें:

Muhammad Abbas: इस कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा क्रुणाल पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, डेब्यू वनडे में बनाया सबसे तेज अर्धशतक

[ad_2]

10,000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा OnePlus का नया टैबलेट! जानें कब होगी एंट्री

[ad_1]

हाल ही में सामने आई लीक्स के मुताबिक, यह टैब 13.2-इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है.

हाल ही में सामने आई लीक्स के मुताबिक, यह टैब 13.2-इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है.

जानकारी के मुताबिक, इस नए टैबलेट में 13.2-इंच का LCD पैनल दिया जाएगा जो 3.4K रेज़लूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा ये Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा.

जानकारी के मुताबिक, इस नए टैबलेट में 13.2-इंच का LCD पैनल दिया जाएगा जो 3.4K रेज़लूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा ये Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा.

माना जा रहा है कि इस टैबलेट में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB स्टोरेज का विकल्प देखने को मिल सकता है. वहीं, इसमें 13MP के रियर कैमरा के साथ एक 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा.

माना जा रहा है कि इस टैबलेट में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB स्टोरेज का विकल्प देखने को मिल सकता है. वहीं, इसमें 13MP के रियर कैमरा के साथ एक 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा.

पावर के लिए इस डिवाइस में 10,000mAh की बड़ी और दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है. ये बैटरी 67W या 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

पावर के लिए इस डिवाइस में 10,000mAh की बड़ी और दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है. ये बैटरी 67W या 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

OnePlus Pad 2 Pro को लेकर चर्चा है कि इसे जून 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई होगी.

OnePlus Pad 2 Pro को लेकर चर्चा है कि इसे जून 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई होगी.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की कीमतों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं करी है. लेकिन पुराने डिवाइस के मुकाबले इसकी कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की कीमतों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं करी है. लेकिन पुराने डिवाइस के मुकाबले इसकी कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है.

माना जा रहा है कि इस डिवाइस में एआई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारीक जानकारी सामने नहीं आई है.

माना जा रहा है कि इस डिवाइस में एआई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारीक जानकारी सामने नहीं आई है.

Published at : 29 Mar 2025 01:31 PM (IST)

Gadgets फोटो गैलरी

Gadgets वेब स्टोरीज

[ad_2]

आपको नहीं पता होंगे ‘नागफनी’ के ये चमत्कारिक फायदे, इन बीमारियों से दूर रखता है ये पौधा

[ad_1]

Benefits of Nagphani: प्रकृति का चमत्कार ही है, जो धरती पर सदियों से ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनका आयुर्वेद में इस्तेमाल होता आ रहा है. इन्हीं में से एक है ‘नागफनी’, जो दिखने में तो कांटेदार पौधा है, मगर गुणों की खान होता है. इसके कांटे समस्याओं को दूर भगाने में कारगर साबित होते हैं. यह न सिर्फ प्रकृति का एक चमत्कार है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है.

‘नागफनी’ को आयुर्वेद में ‘वज्रकंटका’ कहते हैं और इसका वानस्पतिक नाम ओपुन्शिया इलेटीओर है, जो सूखे और बंजर स्थानों पर उगता है. इसके फल, पत्तियों और तने में ढेर सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं. इसे पाचन को बेहतर करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल, त्वचा की देखभाल और वजन घटाने तक में फायदेमंद माना जाता है. इससे जुड़े फायदों को जानते हैं.

चीन में हजारों सालों से इस्तेमाल हो रहा ये पौधा

जर्नल ऑफ फंक्शनल फूड्स में प्रकाशित (मार्च, 2022) एक शोध में इसके फायदों का जिक्र किया गया है. शोध के मुताबिक, भारत में नागफनी के नाम से पहचाने जाने वाले इस पौधे को चीन में खाने और दवा के लिए हजारों सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है. यह पेट की समस्याओं को ठीक करने, भूख बढ़ाने, ब्लड शुगर और फैट को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें फ्लेवोनॉइड्स, फिनॉल, टेरपेनॉइड्स और पेक्टिन जैसे तत्व होते हैं, जो इसे खाने और दवा दोनों के लिए खास बनाते हैं.

नागफनी को निकालने के तरीके से बदलते हैं इसके गुण 

शोध बताते हैं कि नागफनी में मौजूद फिनॉल और फ्लेवोनॉइड्स फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं. इसके छिलके में एंटीऑक्सिडेंट की ताकत गूदे से ज्यादा होती है. यह भी देखा गया है कि नागफनी को निकालने के तरीके से इसके गुण बदलते हैं- मेथनॉल और इथेनॉल से निकाले गए अर्क प्रोटीन और डीएनए को नुकसान से बचाते हैं, जबकि कुछ अन्य तरीकों से यह असर कम होता है. अलग-अलग किस्मों में भी इसके एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अलग होती है, जो इसके तत्वों पर निर्भर करती है.

कान छेदने के लिए किया जाता कांटों का इस्तेमाल

‘नागफनी’ के कांटे बहुत मजबूत होते हैं, इसलिए पहले के समय में इसके कांटों का इस्तेमाल कान छेदने के लिए किया जाता था. इसके कांटे में एंटीसेप्टिक के गुण होने की वजह से न तो कान पकता था और न ही उसमें पस पड़ती थी. इसके अलावा, ‘नागफनी’ कफ को निकालने का काम करती है और दिल के लिए लाभकारी होती है. इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से खून साफ होता है और दर्द-जलन जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है. ‘नागफनी’ को खांसी, पेट की बीमारी और जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में भी अहम माना गया है.

नागफनी में फाइबर की मात्रा आंतों के लिए अच्छी

जानकारी के अनुसार, ‘नागफनी’ में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है. जितना कड़वा इस पौधे का स्वाद होता है, उतनी ही गर्म इसकी तासीर होती है, जो किसी भी प्रकार की बीमारी में काफी कारगर माना जाता है. ‘नागफनी’ में फाइबर की मात्रा आंतों के लिए अच्छी मानी जाती है, जिससे कब्ज और दस्त जैसी बीमारी में फायदा पहुंचता है. इसके अलावा, कान के दर्द के दौरान नागफनी की कुछ बूंदों को कान में डालने से आराम मिलता है. साथ ही, सूजन होने पर इसके पत्तों को पीसकर दर्द वाली जगह पर लगाया जा सकता है, जिससे काफी आराम मिलता है.

यह भी पढें –

Vitamin A Toxicity: शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण हो सकता है ये डिसऑर्डर, जानें इसके शुरुआती लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

अमेरिका में घर के बाहर तार लगाकर कपड़े सुखाने का वीडियो वायरल, यूजर्स ने ले लिए मजे

[ad_1]


क्या DLF बनेगा भारत का सबसे बड़ा Landlord? जानिए Rental Income Sector कैसे करेगा Boost? | Paisa Live

[ad_1]

78 सालों पुरानी Indian commercial real estate development company DLF जिसको India का Real Estateका बादशाह भी कहा जाता हैं क्योंकि ये मौजूदा समय में DLF का business हर sector में फैला। residentials, commercials या फिर rental sector ये सब में व्यपार करते हैं और मोटी कमाई होती हैं। साथ ही DLF का rental business काफी मजबूत हैं। अब रक नई strategy plan के साथ rental income sector में फेल रहा है। क्या DLF अब commercial real estate और rental projects को लेकर बनेगा भारत का सबसे बड़ा landlord? Let’s decode their plan, growth potential, और investors के लिए क्या है opportunity! everything in this video..

[ad_2]

ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी के कोर्स पर विवाद! छात्र ने लगाया ‘हिंदूफोबिया’ का आरोप, विश्वविद्यालय ने

[ad_1]

Freedom Of Expression: ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी  (University of Houston) ने अपने ‘लिव्ड हिंदू रिलीजन’ नामक पाठ्यक्रम पर उठे विवाद को लेकर सफाई दी है. विश्वविद्यालय ने कहा कि वह अकेडमिक स्वतंत्रता को महत्व देता है और शिक्षकों को जटिल व संवेदनशील विषयों पर विचार करने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती है. ये बयान तब आया जब एक छात्र ने पाठ्यक्रम की सामग्री को लेकर आपत्ति जताई और इसे ‘हिंदूफोबिक’ करार दिया.

छात्र की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय के डीन और धार्मिक अध्ययन विभाग के निदेशक ने इसकी समीक्षा की और शिक्षक से इस विषय पर चर्चा की. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि ये पाठ्यक्रम धार्मिक अध्ययन के सिद्धांतों पर आधारित है जिसमें अलग-अलग धर्मों और उनकी परंपराओं को समझने के लिए विशिष्ट शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है. विश्वविद्यालय ने कहा कि ‘फंडामेंटलिज्म’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल सभी धर्मों की ऐतिहासिक और सामाजिक प्रक्रियाओं को समझाने के लिए किया जाता है न कि किसी धर्म की आलोचना के लिए.

प्रोफेसर उल्लेरी की सफाई

इस पाठ्यक्रम को पढ़ाने वाले प्रोफेसर एरोन माइकल उल्लेरी ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हिंदू धर्म के अलग-अलग रूपों को समझाना है न कि इसे किसी एक परिभाषा में सीमित करना. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका पाठ्यक्रम हिंदू धर्म के ऐतिहासिक और सामाजिक पहलुओं को व्यापक रूप से कवर करता है जिसमें इसकी उत्पत्ति से लेकर वर्तमान तक की यात्रा शामिल है.

हिंदू धर्म और हिंदुत्व पर प्रोफेसर का स्पष्टीकरण

प्रोफेसर उल्लेरी ने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म कई अलग-अलग परंपराओं और मान्यताओं का समावेश है. उन्होंने बताया कि ‘हिंदू’ शब्द भारतीय संस्कृत साहित्य में प्राचीन काल में नहीं पाया जाता था बल्कि ये एक भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में विकसित हुआ. उन्होंने ये भी कहा कि ‘हिंदुत्व’ एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में 1922 में उभरा और इसके ऐतिहासिक पहलुओं को पाठ्यक्रम में निष्पक्ष रूप से पढ़ाया जाता है.

[ad_2]

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

[ad_1]

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहाहै. लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब सबकी नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, क्योंकि यह परिणाम छात्रों के आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करेगा.

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 15,85,868 छात्र शामिल हुए थे. इस बार परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक थी. इस साल 7,67,746 छात्र और 8,18,122 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं.

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब ‘बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025’ पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें.
  • स्टेप 5: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • स्टेप 6: भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो ऐसे देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लाखों छात्रों की भीड़ उमड़ सकती है, जिससे सर्वर क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

SMS से रिजल्ट देखने का तरीका

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
  • BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें.
  • इसे 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही देर में बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा.

कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा दो पालियों में हुई थी.

  • पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक

यह भी पढ़ें- BSEB 10th Result 2025: नेट स्लो या वेबसाइट डाउन? बस एक SMS में पाएं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कंफर्म! इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया प्रीमियम स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

[ad_1]

Motorola ने अभी तक Moto Edge 60 Fusion की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है लेकिन इसकी कीमत ₹25,000 से कम रहने की संभावना है. पिछले मॉडल Moto Edge 50 Fusion को ₹22,999 में लॉन्च किया गया था.

Motorola ने अभी तक Moto Edge 60 Fusion की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है लेकिन इसकी कीमत ₹25,000 से कम रहने की संभावना है. पिछले मॉडल Moto Edge 50 Fusion को ₹22,999 में लॉन्च किया गया था.

लीक्स के मुताबिक, Moto Edge 60 Fusion में 6.7-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो TSMC की 4nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा.

लीक्स के मुताबिक, Moto Edge 60 Fusion में 6.7-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो TSMC की 4nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा.

इस चिपसेट में 2.60GHz पर क्लॉक किए गए चार Cortex A78 कोर और 2.0GHz पर क्लॉक किए गए चार Cortex A55 कोर हो सकते हैं.

इस चिपसेट में 2.60GHz पर क्लॉक किए गए चार Cortex A78 कोर और 2.0GHz पर क्लॉक किए गए चार Cortex A55 कोर हो सकते हैं.

कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50MP का Sony LYT 700 प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसमें तीसरा कैमरा भी हो सकता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50MP का Sony LYT 700 प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसमें तीसरा कैमरा भी हो सकता है.

लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

Moto Edge 60 Fusion को MLT 810 STD मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलने की भी संभावना है जिससे यह फोन झटकों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा, इसमें IP69 रेटिंग हो सकती है जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाएगी.

Moto Edge 60 Fusion को MLT 810 STD मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलने की भी संभावना है जिससे यह फोन झटकों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा, इसमें IP69 रेटिंग हो सकती है जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाएगी.

हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए इन्हें फाइनल डिटेल्स मानने से पहले कंपनी की घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा.

हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए इन्हें फाइनल डिटेल्स मानने से पहले कंपनी की घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा.

Published at : 29 Mar 2025 08:17 AM (IST)

मोबाइल फोटो गैलरी

मोबाइल वेब स्टोरीज

[ad_2]