DC-W vs GG-W Highlights: सांसों को रोक देने वाले मैच में गुजरात ने दिल्ली को हराया
[ad_1]
Delhi Capitals vs Gujarat Giants Highlights: शुक्रवार को हुए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के 17वें मैच में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया. अंतिम पलों तक नहीं पता था कि मैच किस तरफ रुख करेगा. कभी लगता था कि दिल्ली जीत की तरफ बढ़ रही है तो कुछ देर बाद गुजरात का पलड़ा भारी नजर आने लगता था. गुजरात की बल्लेबाज हरलीन देओल ने 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. डिएंड्रा डॉटिन ने भी अंत में महत्वपूर्ण पारी खेलकर लक्ष्य को थोड़ा आसान बना दिया. इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है.
178 रनों का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स का पहला विकेट 4 के स्कोर पर गिर गया था. दयालन हेमलता को शिखा पांडेय ने आउट किया था. इसके बाद आई हरलीन देओल ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 77 रनों की साझेदारी की. मिन्नू मनी ने बेथ मूनी (44) को आउट किया.
अंतिम पलों तक नहीं पता था कौन जीत सकता है मैच
हरलीन देओल ने कप्तान ऐश गार्डनर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी. गार्डनर 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुई, इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया. इसके बाद डिएंड्रा डॉटिन ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 24 रन बनाकर मजबूत दिख रही दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया. डॉटिन को जेस जोनासन ने जब आउट किया तो एक बार फिर मैच फंसा हुआ लगने लगा. डॉटिन के बाद आई फोएबे लिचफील्ड पहली ही गेंद पर आउट हो गई.
तब 12 गेंदों में गुजरात जायंट्स को 16 रन चाहिए थे, जीत करीब लग रही थी लेकिन 19वें ओवर की शुरूआती 5 गेंदों में शिखा पांडेय ने सिर्फ 3 रन दिए. अब 7 गेंदों में 13 रन चाहिए थे, अंतिम गेंद पर काशवी गौतम ने छक्का मारकर फिर पासा पलट दिया. अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर हरलीन देओल ने गुजरात की जीत को सुनिश्चित किया. तीसरी गेंद पर काशवी गौतम ने विजयी रन बनाया.
हरलीन देओल ने खेली मैच जिताऊ पारी
इस मैच की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल हैं, जिन्होंने नाबाद 70 रनों की पारी खेली. इस महत्वपूर्ण पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा.
शतक से चूकि थी मैग लैनिंग, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया 177 का स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान मैग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. शेफाली 40 रन बनाकर मेघना सिंह की गेंद पर आउट हो गई. इसके बाद दूसरे छोर पर विकेट गिरते गए लेकिन मैग लैनिंग ने ताबड़तोड़ पारी जारी रखी.
लैनिंग ने 57 गेंदों में 92 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाया. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. गुजरात जायंट्स के लिए मेघना सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. अपने 4 ओवरों के स्पेल में उन्होंने 35 रन दिए. डिएंड्रा डॉटिन ने 2 विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन खर्चे.
दिल्ली बनाम गुजरात मैच के बाद WPL की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
दिल्ली कैपिटल्स
• मैच- 8
• जीत- 5
• हार- 3
• अंक- 10
• नेट रन रेट- +0.396
गुजरात जायंट्स
• मैच- 7
• जीत- 4
• हार- 3
• अंक- 8
• नेट रन रेट- +0.334
मुंबई इंडियंस
• मैच- 6
• जीत- 4
• हार- 2
• अंक- 8
• नेट रन रेट- +0.267
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
• मैच- 6
• जीत- 2
• हार- 4
• अंक- 4
• नेट रन रेट- -0.244
यूपी वारियर्स
• मैच- 7
• जीत- 2
• हार- 5
• अंक- 4
• नेट रन रेट- -0.785
[ad_2]
OpenAI लाएगी नए AI Agents, लाखों रुपये होगा महीने का चार्ज, रिसर्च समेत करेंगे ये काम
[ad_1]
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब अपना ध्यान AI Agent पर लगा रही है. पिछले दिनों कंपनी ने दो एआई एजेंट लॉन्च किए थे. अब OpenAI कई और एआई एजेंट लॉन्च करने वाली हैं, जिन्हें यूज करने के लिए महीने की फीस लाखों रुपये हो सकती है. अपनी कमाई बढ़ाने के लिए OpenAI एआई एजेंट की लॉन्चिंग पर जोर दे रही है. कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा था कि इस साल एआई एजेंट वर्कफोर्स में शामिल हो सकते हैं और ये कंपनियों की आउटपुट पर असर डालेंगे.
इन कामों के लिए लॉन्च होंगे एआई एजेंट
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी रिसर्च और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए नए एआई एजेंट लॉन्च करेगी. इनमें से एक “हाई-इनकम नॉलेर वर्कर” एजेंट होगा, जिसके एक्सेस के लिए हर महीने 2000 डॉलर (लगभग 1.75 लाख रुपये) चुकाने होंगे. इसी तरह एक सॉफ्टवेयर डेवलपर एजेंट होगा, जिसका एक महीने का चार्ज 10 हजार डॉलर (लगभग 8.7 लाख) रुपये होगा. OpenAI के सबसे महंगे एआई एजेंट का मंथली चार्ज 20,000 डॉलर (लगभग 17.42 लाख रुपये) होगा. यह PhD लेवल की रिसर्च कर सकेगा.
एआई एजेंट पर होगा भारी निवेश
अभी तक इन एआई एजेंट की लॉन्चिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन OpenAI में निवेशक सॉफ्टबैंक ने कंपनी के एजेंट प्रोडक्ट्स पर इस साल 3 बिलियन डॉलर के निवेश की बात कही है. बता दें कि एआई एजेंट ऐसे टूल्स होते हैं, जिन्हें किसी विशेष काम के लिए डिजाइन किया जाता है. ये टूल बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उस काम को कर सकते हैं.
AI Agents को लेकर हैं कई चिंताएं
AI Agents को लेकर कई चिंताएं भी जताई जा रही है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जनक कहे जाने वाले Yoshua Bengio का कहना है कि इन एजेंट के कारण सुपरइंटेलीजेंस के साथ विनाशकारी चीजें हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि वो AI एजेंट को लेकर चेतावनी देना चाहते हैं और यह सबसे खतरनाक रास्ता है.
ये भी पढ़ें-
पहले Foldable iPhone को लेकर बड़ा खुलासा, कई फीचर्स आए सामने, कीमत का भी मिला अंदाजा
[ad_2]
होमगार्ड के DIG और पुलिस के डीआईजी में कौन ज्यादा पावरफुल, जानें किसकी सैलरी ज्यादा?
[ad_1]
भारत में आंतरिक सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं पुलिस बल और होमगार्ड, जिनमें डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) का पद महत्वपूर्ण है. पुलिस बल में DIG का कार्य कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, जबकि होमगार्ड में DIG का कार्य पुलिस सहायता और सामुदायिक सेवाओं में योगदान देना होता है. पुलिस बल के DIG को अधिक अधिकार, शक्ति और वेतन मिलता है, जबकि होमगार्ड के DIG का कार्यक्षेत्र सीमित और कम जिम्मेदारीपूर्ण होता है. इस प्रकार, दोनों पदों में महत्वपूर्ण अंतर होता है.
सीनियर आईपीएस की DIG के पद पर होती है नियुक्ति
पुलिस DIG: पुलिस सेवा में DIG एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होता है, जिसे आमतौर पर 14-16 वर्षों के अनुभव के बाद प्रमोशन किया जाता है. यह पद सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) से ऊपर और इंस्पेक्टर जनरल (IG) से नीचे होता है.
होमगार्ड DIG: होमगार्ड में DIG की नियुक्ति राज्य सरकारों द्वारा की जाती है और यह पद अक्सर प्रतिनियुक्ति पर पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है.
अधिकार क्षेत्र और शक्तियां
पुलिस DIG:
- कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी
- अपराध जांच और निवारण अधिकार
- गिरफ्तारी और जांच का संवैधानिक अधिकार
- कई जिलों के पुलिस प्रशासन का पर्यवेक्षण
- आपराधिक मामलों में अभियोजन की निगरानी
होमगार्ड DIG:
- मुख्य रूप से सहायक बल के रूप में कार्य
- आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की जिम्मेदारी
- सार्वजनिक समारोहों में सुरक्षा व्यवस्था
- स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण और प्रबंधन
- सीमित कानूनी शक्तियां
सैलरी स्ट्रक्चर और लाभ
पुलिस DIG:
- वेतन स्तर: 13A (1,31,100-2,16,600 रुपये)
- विशेष भत्ते और जोखिम भत्ता
- सरकारी आवास, वाहन और चालक की सुविधा
- उच्च पेंशन लाभ
होमगार्ड DIG:
- वेतन स्तर: आमतौर पर 12 या 13 (78,800-2,09200 रुपये)
- सीमित भत्ते और लाभ
- आवास सुविधा राज्य नीतियों पर निर्भर
जानिए कौन अधिक पावरफुल?
वेतन, कानूनी शक्तियों और अधिकार क्षेत्र के संदर्भ में, पुलिस DIG होमगार्ड DIG की तुलना में अधिक शक्तिशाली पद है. पुलिस DIG के पास अधिक व्यापक अधिकार, उच्च वेतन और बेहतर करियर विकास के अवसर होते हैं. हालांकि, दोनों पद राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. होमगार्ड DIG आपदा प्रबंधन और समुदाय सेवा में विशेष महत्व रखता है, जबकि पुलिस DIG कानून और व्यवस्था बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है.
[ad_2]
रूस पर बढ़ने वाला है बैन और टैरिफ का बोझ! जेलेंस्की से बहस के बाद ट्रंप ने किया बड़ा इशारा
[ad_1]
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने की कोशिश में लगे अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो वह रूस के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं. उनका ये बयान रूस के यूक्रेन पर हमले के एक दिन बाद और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ विवाद के कुछ दिनों बाद सामने आया है.
उन्होंने कहा, इस तथ्य के आधार पर कि रूस इस समय युद्ध के मैदान में यूक्रेन को पूरी तरह से पीट रहा है, मैं रूस पर बड़े पैमाने पर बैंकिंग प्रतिबंध समेत कई तरह के प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता.
डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन बातचीत की टेबल पर तुरंत आएं, कहीं बहुत देर न हो जाए. जब तक युद्ध विराम नहीं हो जाता तब तक प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं. इसके अलावा, वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि युद्ध की वजह से अमेरिका में रह रहे लाखों यूक्रेनी नागरिकों की अस्थायी संरक्षित स्थिति को रद्द किया जाए या नहीं, हालांकि इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा, हम किसी को चोट पहुंचाना नहीं चाहते, मैं इस पर विचार कर रहा हूं और कुछ लोग सोचते हैं कि यह उचित है, कुछ लोग नहीं सोचते हैं और मैं जल्द ही इस पर निर्णय लूंगा. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के लोगों को बहुत कुछ सहना पड़ा है.
क्या रद्द हो जाएगी यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा?
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप प्रशासन ने लगभग 2,40,000 यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा रद्द करने की योजना बनाई है. ये लोग फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिका आ गए थे. अगर यूक्रेनी लोगों की सुरक्षा रद्द की जाती है तो यह कदम उन व्यक्तियों को निर्वासित करने के लिए आधार तैयार करेगा. हालांकि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस रिपोर्ट को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि कोई फैसला नहीं लिया गया है.
ये भी पढ़ें: रूस के ताबड़तोड़ हमलों से ढीले पड़े जेलेंस्की के तेवर! यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फिर लगाई युद्धविराम की गुहार
[ad_2]
81 बिलियन डॉलर कम हुई एलन मस्क की संपत्ति, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी
[ad_1]
Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की  486 अरब डॉलर की संपत्ति में लगभग 90 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई है. मस्क जनवरी 2021 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में टेस्ला के सीईओ के पास 351 बिलियन डॉलर (लगभग 30.70 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है.
2 महीने में इतनी घट गई मस्क की प्रॉपर्टी
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 के पहले दो महीनों में मस्क की संपत्ति में 81 बिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपये से अधिक) की कमी आई है. 2 मार्च, 2025 तक, मस्क की कमाई का पहला जरिया उनकी स्पेसएक्स होल्डिंग्स है. उनके पास कंपनी में 42 परसेंट इक्विटी है. दिसंबर 2024 के टेंडर ऑफर के बाद स्पेसएक्स की वैल्यू लगभग 350 बिलियन डॉलर आंकी गई और मस्क की हिस्सेदारी 136 बिलियन डॉलर हो गई. टेस्ला में मस्क की हिस्सेदारी 13 परसेंट है. 28 फरवरी 2025 तक, टेस्ला का मार्केट वैल्यू 942.37 बिलियन डॉलर था, जिसका मस्क की प्रॉपर्टी में कंट्रीब्यूशन लगभग 120 बिलियन डॉलर का है.
ये भी पढ़ें:
क्या बिटकॉइन के साम्राज्य से अमेरिका को ग्रेट बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, सरकार के पास है क्रिप्टो का खजाना
[ad_2]
Tarot Card Weekly Horoscope: मेष से मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, टैरो कार्ड से ज
[ad_1]
Tarot Card Predictions 10 March-16 March 2025: मार्च का दूसरा सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने वाली है. नए सप्ताह का पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल. यहां जानें अपने राशि के अनुसार अपना साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल.
मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां दिलाएगा. साथ ही आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से संतुष्ट रहेंगे. आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है अपने स्वास्थ्य के पूरा ख्याल रखें. इतना ही नहीं आज आपके आसपास का पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहने वाला है.
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है. आप इस सप्ताह कई नई चीजों की खरीददारी कर सकते हैं. साथ ही आपके कई नए लोगों के साथ अच्छे और लाभकारी संबंध बनेंगे. आपको सलाह है कि फिलहाल, आरामदायक तरीके से काम करें. पढ़ाई लिखाई के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. साथ ही आपको शिक्षा में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलेगी. नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे.
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के काम बनते बनते रुक सकते हैं. हालांकि, आपको जमीन जायदाद के मामले में फिलहाल, फैसला लेने से बचना होगा. जमीन जायदाद के मामले में लिए गए फैसले आपको नुकसान दे सकते हैं. इस सप्ताह यदि आप कही घूमने फिरने के लिए जा रहे हैं तो पहले घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजार करें. किसी बात को लेकर आपका अपने परिवार के लोगों से विवाद हो सकता है.
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है. आपका चतुर्थस्त गुरु की उपस्थिति से भूमि एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा. अष्टमस्थ शनि के कारण कार्यक्षेत्र में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. साथ ही इस हफ्ते आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है. फिलहाल, किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. नौकरीपेशा जातकों को अपने मन मुताबिक पदोन्नति मिल सकती है. इतना ही नहीं आपका बचत में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव भी बढेगा। आपको अपने अनुभवों से लाभ प्राप्त होगा.
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है. फिलहाल, आपके लिए कोई अच्छा अवसर इंतजार कर रहा है. कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की संभावना हैं. आपको सलाह है कि प्रियजनों के साथ फिलहाल, संपर्क में रहें. पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी , आपसी सहयोग मिलेगा.
तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे. जो बाधाएं कार्यक्षेत्र में आ रही थी वह सोमवार को दूर हो जाएंगी. सभी परिणाम आपके अनुकूल रहने वाले हैं. नए वर्ष के अवसर पर पुरानी चीजों और आदतों को छोड़ें. उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं.
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपना ध्यान काम और स्वास्थ्य पर अधिक रखने की जरूरत है. आपको सलाह है कि फिलहाल, लंबी यात्रा पर जाने से बचें. आपकी सेहत बिगड़ सकती है. यदि किसी बात को लेकर आपका मन परेशान है तो मेडिटेशन से मदद मिल सकती है. परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी.
धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रयास और सहयोग से अनुकूलता लेकर आने वाला है. फिलहाल, आपके नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. नए कार्य मिलने की संभावना है. वाहन थोड़ा संभलकर चलाएं. वाहन से चोट लग सकती ह। संतान से मददप्राप्त हो पाएगी.
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए सप्ताह आपके पहले के प्रयासों से लाभ दिलाने वाला रहेगा. सूर्य के अष्टम भाव में संचार होने कारण आत्मविश्वास की कमी झलकेगी स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा. इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सूर्य को नमस्कार करने से ऊर्जा मिलेगी.
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. आप नई योजनाओं का शुभांरभ कर सकते हैं. आपके पास आसानी से धन का बहाव बना रहेगा. अनियमितता से स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे.
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए सप्ताह अच्छा साबित होगा. विपरीत लिंग का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी. स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें.
Vastu tips: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में सीढ़ियों को किस दिशा में बनवाना शुभ होता है?
[ad_2]
iPhone 16 समेत कई फोन्स पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, यहां शुरू हो गई है सेल, जानें डिटेल
[ad_1]
Flipkart पर Big Saving Days सेल शुरू हो गई है. 7 मार्च से 13 मार्च तक चलने वाली इस सेल में iPhone 16 सीरीज, सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज और नथिंग फोन 2a प्लस समेत कई Smartphone पर धांसू डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप होली के त्योहार पर नया फोन खरीदना चाहते हैं तो इस सेल से फोन खरीदकर अपना काफी पैसा बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि सेल में किस फोन पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
iPhone 16 पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट
iPhone 16 पर फ्लिपकार्ट 19,000 रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है. दरअसल, सेल के दौरान 79,900 रुपये की असली कीमत वाला iPhone 16 68,999 रुपये में लिस्टेड है. इस तरह कंपनी इस पर 10,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है. इसके बाद ग्राहक HDFC बैंक से 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं और 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इस तरह ग्राहक इस फोन को 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह आईफोन 16 प्लस और आईफोन 16 प्रो पर भी भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है. पिछले महीने लॉन्च हुए iPhone 16e पर भी फ्लिपकार्ट शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
Samsung Galaxy S24 सीरीज पर मिल रही इतनी छूट
इस सेल के दौरान Galaxy S24 को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसके प्लस वेरिएंट के लिए भी महज 2,000 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे. सारे ऑफर्स का फायदा उठाकर गैलेक्सी S24 प्लस को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. सेल में गैलेक्सी S25 सीरीज और कंपनी के फोल्डेबल फोन पर भी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Nothing Phone पर भी मिल रहा अच्छा डिस्काउंट
Nothing Phone 2a और Phone 2a Plus पर भी सेल में अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. दोनों फोन को सारे ऑफर्स के बाद क्रमश: 19,999 और 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इनके अलावा मोटो एज 50, मोटो G85 और Poco X6 प्रो समेत कई मॉडल्स पर धांसू डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
पहले Foldable iPhone को लेकर बड़ा खुलासा, कई फीचर्स आए सामने, कीमत का भी मिला अंदाजा
[ad_2]
क्या आप जानते हैं भगवान शिव और माता पार्वती कई सालों तक लंका में रहे? क्या थी वजह जानेें
[ad_1]
Lanka Story: रावण को पराजीत करना कठिन था जब तक भगवान् शिव और माता पार्वती लंका में निवासी करते थे. रावण ने भगवान् शिव और पार्वती माता को अपनी तपस्या से प्रसन्न कर के लंका में रहने का आग्रह किया.
‘बृहद्धर्म पुराण’ में वर्णित रामायण कथा देवी-तन्त्र के द्वारा पूर्णतया प्रभावित हुआ है. इसके 18 वें अध्याय में वर्णन मिलता है कि शिव-पार्वती रावण की रक्षा के लिये लंका में निवास करते थे. उनके पास देवगण रावण के अत्याचार की कथा सुनाने के लिये गये. तब सीता के अपमान से क्षुब्ध होकर पार्वती ने लंका छोड़नेकी बात कही.
श्रीराम-काज की सिद्धि के लिये शिवजी ने हनुमान बनना स्वीकार किया एवं ब्रह्मा जी ने जाम्बवान् तथा धर्म ने विभीषण का रूप धारण किया. इस पुराणके 20वें अध्याय में हनुमानजी के शिवरूप होनेका प्रमाण प्रस्तुत किया गया है.
अशोक वाटिका में जब हनुमानजी ने चण्डिका-मन्दिर को देखा, तब अपने को शिवजी का रूप बतलाकर देवी से लंका छोड़ने के लिये आग्रह किया. हनुमानजी (शिव) ने अपने विश्वरूपका दर्शन कराया, जिसमें देवी ने रावणकी सेना को संकट में और श्रीराम की सेना को सफलरूप में देखा.
इस कथा का सार यही है की भगवान् भी आपका साथ छोड़ देते है अगर उसको आपके कृत्य अधर्म लगते हैं. महाभारत उद्योग पर्व  68.9 में भी कहा है की जहां धर्म है वही भगवान् श्रीकृष्ण का वास हैं. भागवत पुराण में कहा गया की
वेदप्रणिहितो धर्मोंहधर्मस्तद्विपर्ययः।
वेदे नारायणः साक्षात्स्वयम्भूरिति शुश्रुम॥
अर्थ – वेदों ने जिन कर्मो का विधान किया है और पालन करना अनिवार्य,वे धर्म हैं और जिनका निषेध किया है,वे अधर्म हैं. वेद स्वयं भगवान का स्वरूप हैं. वे उनके स्वाभाविक श्वास प्रश्वास  तथा स्वयंप्रकाश ज्ञान हैं. मनुस्मृति भी कहती है
मनुस्मृति कहती हैं
“वेदोखिलो धर्म मूलं। “
अर्थ – सम्पूर्ण धर्म का मूल वेद है, वेदों से ही धर्म को जाना जा सकता है।वेदों का विधान ही धर्म माना गया है.
चाणक्य नीती कहती हैं –
अनित्यानिशरीराणि,विभवो नैव शास्वत:। नित्यं सन्निहितो मृत्यु:, कर्तव्यो धर्मसंग्रह:।।
(चाणक्य नीति अध्याय 12,श्लोक12)
अर्थ – शरीर का नष्ट होना निश्चित है,धन संपत्ति सदैव साथ नहीं रह सकता, मृत्यु का समय कभी भी आ सकता है इसलिए अहंकार को छोड़कर धर्म का पालन करना चाहिए. एवं सभी का महत्त्व देते हुए जीवन यापन करना चाहिए.
मनुस्मृति और महाभारत में एक शलोक आता है –
धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः
तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्
अर्थ – जो धर्म की रक्षा करते है धर्म उसकी रक्षा करता हैं.
Holashtak 2025: होलाष्टक का मतलब क्या होता है, ये कब से शुरु हो रहा है ?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले जाकिर नाइक से मिला पाकिस्तानी क्रिकेटर, फैंस ने लगाई क्लास
[ad_1]
Mohammad hafeez meets zakir naik: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. इस मैच के लिए मेजबान देश पाकिस्तान के कई पत्रकार, कई पूर्व खिलाड़ी दुबई में हैं. एक शो पर कमेंट्री कर रहे मोहम्मद हफीज भी दुबई पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने भारत से भागे हुए जाकिर नाइक से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ मुलाकात की फोटोज शेयर की.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक टीवी शो के कार्यक्रम का हिस्सा हैं. वह हर मौके पर अपना रिएक्शन देते हैं. हालांकि मात्र 5 दिनों में पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तानियों के पास बोलने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं. ना पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में है और ना ही फाइनल पाकिस्तान में हैं. फाइनल से पहले दुबई पहुंचे हफीज ने जाकिर नाइक से मुलाकातें की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाकिर नाइक से मिलकर ख़ुशी हुई.”
भारत से भगौड़ा है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक भारत से भागा हुआ है. 2016 में भारत से भागने से पहले वह मुंबई में रहता था. उन्होंने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की, जिसे भारत में बैन कर दिया गया. जाकिर टीवी चैनल के माध्यम से नफरती स्पीच भी देता है, जिसे भारत समेत कई देशों ने प्रतिबंधित कर रखा है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह भी एक कारण है कि भारतीय टीम या भारतीय सरकार नहीं चाहती कि पाकिस्तान में जाकर खेला जाए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कोई आश्चर्य नहीं है कि तुम्हारा क्रिकेट बर्बाद हो रहा है.”
[ad_2]