क्या नॉर्वे भी भारतीय बाजार से ले रहा अपना कैपिटल वापस? राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने दिया यह जवाब

[ad_1]

Norway-India Relation: भारत और नॉर्वे के बीच रिश्ता दोस्ताना रहा है. भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर भी इसे लेकर पॉजिटिव हैं. हाल ही में उन्होंने नॉर्वेजियन इंवेस्टमेंट के लिए भारत को महत्वपूर्ण बाजार बताया. स्टेनर ने इस बात की भी पुष्टि की कि किसी भी इंवेस्टमेंट एरिया से कैपिटल वापस लेने का कोई सबूत नहीं है. 

नॉर्वे के लिए भारतीय बाजार दिलचस्प

एलिन स्टेनर ने आगे कहा, ”नॉर्वे का भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) दोनों है. दोनों तरह के निवेश के लिए भारत नॉर्वे के लिए एक दिलचस्प बाजार है. इनमें से किसी से भी कैपिटल वापस नहीं लिया गया है.”  एलिन स्टेनर भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी नॉर्वे की राजदूत हैं. मनीकंट्रोल के Global Wealth Summit में विदेशी निवेशकों का भारत के प्रति दृष्टिकोण’ विषय पर पैनल डिस्कशन के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं. बता दें कि भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का दौर बीते 5 महीनों से जारी है. अक्टूबर 2024 से अब तक विदेशी निवेशकों ने 2.81 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले हैं. इससे शेयर बाजार दबाव में है. 

भारत में बढ़ रहा नॉर्वे का निवेश

मे-एलिन स्टेनर ने यह भी कहा कि भारत में नॉर्वे के निवेश में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 2020 से फंड इंवेस्टमेंट तीन गुना बढ़ गया है. पिछले साल हुए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के बाद डायरेक्ट इंवेस्टमेंट में भी तेजी से वृद्धि हुई है. उन्होंने जानकारी दी कि पिछले एक दशक में भारत में नॉर्वे की कंपनियां भी दोगुनी होकर 100 से ज्यादा हो गई हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. भारत और नॉर्वे के बीच व्यापार भी 2018 से दोगुना हो गया है. 

भारत-नॉर्वे के बीच नहीं ट्रेड वॉर का खतरा 

नॉर्वे के पास दुनिया का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है, इस बात का जिक्र करते हुए मे-एलिन स्टेनर ने कहा कि देश ने आने वाली पीढ़ियों के लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए इसे खर्च करने का फैसला किया है. स्टेनर ने यह भी कहा कि मौजूदा विकास दर को देखते हुए भारत में निवेश में निरंतर वृद्धि होने की संभावना है. उन्होंने कहा, नॉर्वे के साथ भारत का रिश्ता अच्छा है इसलिए किसी ट्रेड वॉर की कोई संभावना नहीं है. इंवेस्टमेंट केवल बढ़ने ही वाला है. 

ये भी पढ़ें: 

दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी छुट्टी, ATM से चंद सेकेंड में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानें क्या है EPFO 3.0?

                                                 

[ad_2]

बॉलीवुड इतिहास में पहली बार आई थिएटर जाकर फिल्म देखने वालों के लिए ऐसी खुशखबरी!

[ad_1]

Cinema Offer: ऐसा मौका कभी कभी ही आता है जैसा मौका साल 2025 के मार्च महीने की 7 तारीख से सिनेप्रेमियों को मिलने लगा है. पिछले कुछ समय से पुरानी फिल्मों के रि-रिलीज का ट्रेंड बढ़ा है. इस ट्रेंड की वजह से सनम तेरी कसम और तुम्बाड़ जैसी फ्लॉप फिल्में भी सफल साबित हो गईं.

इसे देखते हुए बॉलीवुड के अलग-अलग फिल्ममेकर्स ने इस मौके को भुनाना ठीक समझा और उन्होंने एक साथ कई फिल्में रिलीज कर दीं. ऐसा पहली बार हुआ है जब 5 अलग-अलग सालों की फिल्में एक साथ एक दिन रिलीज हुई हों. और ये उन दर्शकों के लिए बड़ा ऑफर है जिन्हें हॉल में फिल्में देखना पसंद है क्योंकि उनके पास अलग-अलग तरह की कई बढ़िया फिल्में देखने का मौका है.

5 फिल्में हुईं री-रिलीज

7 मार्च से अगर आप सिनेमाहॉल जाएंगे तो आपको सिर्फ छावा और क्रेजी देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि आपके पास 5 और ऑप्शन होंगे. आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की 2014 में आई क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म फिर से रिलीज कर दी गई है.

कभी कभी आता है ऐसा मौका, थिएटर में आज से शुरू हो चुका है ये गजब का Offer, तुरंत उठाएं फायदा

इसके साथ ही ओ हेनरी की लिखी शॉर्ट स्टोरी द लास्ट लीफ पर बनी फिल्म लुटेरा भी सिनेमाहॉल में 7 मार्च को रिलीज की गई है. 2013 में आई इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह थे, दोनों ने फिल्म में कमाल की परफॉर्मेंस दी थी.

कभी कभी आता है ऐसा मौका, थिएटर में आज से शुरू हो चुका है ये गजब का Offer, तुरंत उठाएं फायदा

2013 में ही आई कंगना रनौत की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक क्वीन को भी 7 मार्च से आप सिनेमाहॉल में देख पाएंगे. फिल्म की खास बात ये है कि इसे आप जितनी बार देखेंगे उतनी बार फ्रेश लगेगी.

कभी कभी आता है ऐसा मौका, थिएटर में आज से शुरू हो चुका है ये गजब का Offer, तुरंत उठाएं फायदा

कृति खरबंदा और राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना को भी 2017 से 8 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में उतारा गया है. प्यार में इंतकाम और फिर बलिदान की ये कहानी आपको पसंद आएगी.

कभी कभी आता है ऐसा मौका, थिएटर में आज से शुरू हो चुका है ये गजब का Offer, तुरंत उठाएं फायदा

साल 2008 में मधुर भंडारकर ने प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत को लेकर फैशन बनाई थी. फिल्म तब भी लोगों को पसंद आई थी और उम्मीद है कि फिर से दर्शकों को पसंद आएगी. इसे भी 7 मार्च से सिनेमाहॉल में देख पाएंगे.

कभी कभी आता है ऐसा मौका, थिएटर में आज से शुरू हो चुका है ये गजब का Offer, तुरंत उठाएं फायदा

और पढ़ें: आईफा से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट: इस बार टूटेगा कौन सा रिकॉर्ड, हर सवाल का जवाब

[ad_2]

INDIA Vs New Zealand मैच कराची में होता तो किसको सपोर्ट करते? पाकिस्तानी बोले- रोहित शर्मा और कोहली के स्टेडियम में उतरते ही…

[ad_1]

INDIA Vs New Zealand मैच कराची में होता तो किसको सपोर्ट करते? पाकिस्तानी बोले- रोहित शर्मा और कोहली के स्टेडियम में उतरते ही…

[ad_2]

‘बदसलूकी की जाती है…’ पाकिस्तान के कोच बनने पर वसीम अकरम ने दिया चौंकाने वाला बयान

[ad_1]

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच खेला जाना है. मेजबान पाकिस्तान का तो टूर्नामेंट में बेहद ही ख़राब प्रदर्शन रहा. टॉप 4 में जगह बनाना तो दूर, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम थी. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद एक बार फिर पीसीबी सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करने की तैयारी कर रही है. टीम के नए हेड कोच बनने पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने बताया कि आखिर उन्हें कोच बनने में किस बात का डर लगता है.

चैंपियंस ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम, उसके बोर्ड की चौतरफा आलोचना हो रही है. पाकिस्तान पहली टीम बनी, जो मेजबान होते हुए टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सका. न्यूजीलैंड और भारत से हारने के बाद बांग्लादेश से उसका तीसरा मैच रद्द हो गया था. अब पीसीबी सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करने की तयारी में है. वसीम अकरम ने हालांकि ये कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहे तो वह फ्री में भी टीम के लिए कोचिंग कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उन्हें कोच बनने में डर क्यों लगता है. 

बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करूंगा- वसीम अकरम

वसीम अकरम के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, “अगर मेरी जरुरत पड़ी और पीसीबी ने मुझसे सम्पर्क किया तो मैं फ्री में कोचिंग देने को तैयार हूं. अगर कैंप लगाना है तो उसके लिए भी मैं तैयार हूं.” हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि टीम के हेड कोच का सम्मान नहीं होता, ऐसा उन्होंने खुद देखा है. 

उन्होंने कहा, “वक़ार यूनिस भी टीम के कोच थे, लेकिन कोच के साथ बदसलूकी की जाती है और ये मैंने खुद देखा है. कोच का सम्मान होगा तभी टीम में अनुशासन आएगा.”

वसीम अकरम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

58 साल के वसीम अकरम 2003 में अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. अपने करियर में उन्होंने 104 टेस्ट और 356 एकदिवसीय मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 414 और 502 विकेट चटकाए. इसी क्रम में उन्होंने 2898 और 3717 रन बनाए. 

[ad_2]

साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

[ad_1]

Board Exam Twice a Year Effect: CBSE बोर्ड अब साल में दो बार बोर्ड एग्जाम कराएगा.अगले साल 2026 से सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. कहा जा रहा है कि बोर्ड के इस डिसीजन से स्टू़डेंट्स को फायदा होगा. इससे सेलेबस का लोड कम होगा और रिजल्ट भी इंप्रूव हो सकता है. इतना ही नहीं इससे छात्र पूरे साल एग्जाम की तैयारी में बिजी रहेंगे, जिससे उनका बेस मजबूत होगा. इससे फ्लाइंग कैंडिडेट्स यानी बिना क्लास अटेंड करने वाले छात्रों की संख्या भी कम होगी.

लेकिन कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल में एक बार बोर्ड एग्जाम होने से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर असर साफ देखा गया है. ऐसा दो बार बोर्ड एग्जाम कराएंगे तो इससे समस्याएं बढ़ भी सकती हैं. ऐसे में आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि साल में दो बार एग्जाम कराने से ब्चचों की मेंटल हेल्थ (Mental Health) क्या असर पड़ सकता है.

साल में दो बार बोर्ड एग्जाम का बच्चों की मेंटल हेल्थ पर असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल में दो बार बोर्ड एग्जाम से स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का प्रेशर बढ़ने की बजाय कम होगा लेकिन इसका खास रिजल्ट नहीं मिलने वाला है. दरअसल, सिलेबस का लोड और एग्जाम की तैयारी का सबसे ज्यादा असर छात्रों की मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. दो बार परीक्षा होने से उन्हें बेहतर तरीके से तैयारी करने का मौका मिल सकेगा और उनके पास ऑप्शन होगा कि दूसरे फेज के एग्जाम में ज्यादा मेहनत कर रिजल्ट बेहतर दे सकें.

क्या साल में दो बार बोर्ड एग्जाम से नुकसान हो सकता है

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एग्जाम का तनाव और इससे जुड़ी चिंता को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. 2022 NCERT ने पाया कि क्लास 9 से 12 तक पढ़ने वाले करीब 80 प्रतिशत बच्चे एग्जाम और रिजल्ट की वजह से टेंशन में थे. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने से छात्रों पर एक्स्ट्रा दबाव बन सकता है. क्योंकि उन्हें कम समय में बोर्ड एग्जाम के दो सेट की तैयारी करनी होगी और उनमें अच्छा परफॉर्म करना होगा. इससे तनाव बढ़ सकता है, खासकर उन बच्चों में जो पहले से ही एग्जाम में चुनौती का सामना करते हैं.

एक साल में दो बार बोर्ड एग्जाम के निगेटिव फैक्टर्स

1. साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होने से छात्रों में तनाव का लेवल बढ़ सकता है. परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी समय और ज्यादा प्रयास की जरूरत होती है, ऐसे में कई दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

2. भले ही छात्रों को दूसरा मौका मिलेगा लेकिन इनसे दोनों एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन का दबाव भी बढ़ेगा, जो तनाव के लेवल को बढ़ा सकता है.

3. पूरे साल एग्जाम होने से बच्चे परीक्षा की तैयारी वाले मोड में ही रहेंगे, जो उनके तनाव को बढ़ाता रहेगा. इससे उनकी मेंटल हेल्थ ही नहीं ओवरऑल हेल्थ खराब हो सकती है.

4. एग्जाम कराने के प्रेशर के चलते सेलेबल पूरा करना भी चुनौती हो सकता है.

5. एग्जाम के बीच स्टूडेंट्स को ब्रेक मिलता है, ताकि वे तनाव से बचे और आराम करें. दो बार बोर्ड एग्जाम से उनका मेंटल और इमोशनल हेल्थ प्रभावित हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Meen Rashi 8 March 2025: मीन राशि वाले परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें, पढ़ें शनिवार का

[ad_1]

Meen Rashi 8 March 2025: मीन राशिफल 8 मार्च, शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिल सकता है,  जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आज आपके सहकर्मी और आपके परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे.  

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा.  आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आपको मानसिक तनाव को कम करने के लिए  योगासन और ध्यान करें तो अच्छा रहेगा.  

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार से संबंधित किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यावसायिक मोर्चे पर आपको टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप  अपने सभी कार्यों को समय से निपटा सकते हैं. आज आप सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे.  आप अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की कोशिश करें. आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपको एक नई दुनिया से परिचित कराएगी. आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘भारत टैरिफ में कटौती पर हो गया है राजी’, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

[ad_1]

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत टैरिफ में कटौती करने के लिए सहमत हो गया है. ट्रंप ने  कहा, “भारत हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है. आप भारत में कुछ भी बेच नहीं सकते हैं.” इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका से ज्यादा टैक्स वसूलने वाले सभी देशों पर 2 अप्रैल 2025 से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हो जाएंगे. ट्रंप का कहना है कि टैरिफ से अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार बढ़ेगा.

टैरिफ को लेकर चीन और अमेरिका आमने-सामने

टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन इस समय आमने-सामने हैं. चीन ने चेतावनी देते हुए है कि वो इसके लिए तैयार हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ा दिया है. इसे लेकर अब दोनों देश खुलकर आमने-सामने आ गये हैं. अमेरिका ने चीनी इंपोर्ट पर 20 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया, जिसके बाद चीन की निगाहें भारत पर टिक गई है.

टैरिफ को लेकर चीन चाहता है भारत का साथ

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार (7 मार्च 2025) को भारत और चीन को मिलकर काम करने आधिपत्यवाद और सत्ता की राजनीति का विरोध करने में अहम भूमिका निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि चीन और भारत हाथ मिलाते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय मामलों में अधिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत ग्लोबल साउथ की संभावना में काफी सुधार होगा. ग्लोबल साउथ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित या अविकसित कहा जाता है और जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं.

यूक्रेन से निपटना ज्यादा मुश्किल-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, अगर वे समझौता नहीं करना चाहते हैं तो फिर हम वहां से बाहर हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि वे समझौता करें. मैं मौत को रोकने के लिए कह रहा हूं. दूसरी बात ये भी है कि आगे चलकर पैसों की जरूरत होगी.” उन्होंने कहा, “मुझे यूक्रेन से निपटना ज्यादा मुश्किल लग रहा है. हम उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यूक्रेन को आगे आकर काम करना होगा.”

ये भी पढ़ें: रूस के ताबड़तोड़ हमलों से ढीले पड़े जेलेंस्की के तेवर! यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फिर लगाई युद्धविराम की गुहार

[ad_2]

कैसे हो गुजारा? 3 BHK के लिए 1 लाख के बराबर रेंट, चिंता में पड़े लोग

[ad_1]

Rent in Metropolitan Cities: बेंगलुरू में किराए पर घर लेना मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Grapevine इस पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें दिन-प्रतिदिन किराए में हो रहे इस इजाफे पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोगों का कहना है कि इसका असर उनकी जेब पर पड़ रहा है. 

सैलरी से ज्यादा बढ़ रहा किराया

पोस्ट में इस बात का जिक्र किया गया कि सैलरी के मुकाबले किराया तेजी से बढ़ रहा है. इसमें यह भी कहा गया, शहर के कई टॉप इलाके ऐसे हैं, जहां 3 BHK के लिए 90000 तक किराए की डिमांड की जा रही है. यहां तक ​​कि सरजापुर रोड/बेलंदूर में भी टेक पार्क के पास यह 70000 से कम नहीं है. यूजर ने कहा, मुझे पता है कि यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है क्योंकि किराए के बराबर सैलरी इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही है. मामला सिर्फ बैंगलुरू तक ही सीमित नहीं रह गया है. यूजर ने अपने पोस्ट में बताया, दिल्ली-एनसीआर में मैंने अपने कुछ दोस्तों से बात की. गुरुग्राम और दिल्ली का भी यही हाल है. मुंबई? इस पर बात न करे तो ही बेहतर है. 

इस शहर में CTC से ज्यादा किराया भरने पर मजबूर हो रहे लोग, सेविंग्स के नाम नहीं बच रही फूटी कौड़ी

साल भर का किराया CTC से ज्यादा

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मेरी CTC मेरे एनुअल रेंट के बराबर है. पिछले साल मुझे 8 परसेंट की हाइक मिली थी, जबकि किराया 10 परसेंट बढ़ा. मेरी सेविंग्स का जरिया बस यह है कि परिवार में दो लोग कमाने वाले हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, यह वाकई में दिल दुखा देने वाली बात है कि एक व्यक्ति की पूरी कमाई किराए में ही चली जा रही है. ऐसा लगता है कि आप अपने मकान मालिक के लिए ही कमा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

नॉर्वे और भारत के बीच ट्रेड वॉर का कोई सवाल ही नहीं, राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने दोनों देशों के रिश्ते पर कह दी ये बात

[ad_2]

हॉलीवुड एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

[ad_1]

Hollywood Actress: मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर हॉलीवुड अभिनेत्री का यौन शोषण किया और बाद में फरार हो गया. पुलिस ने जैसे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया वो फरार हो गया. 

सूत्रों ने बताया कि काफी तलाश के बाद उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया, कल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पीड़िता कर चुकी है हॉलीवुड-बॉलीवुड में काम

55 वर्षीय पीड़िता मुंबई के मालाड की रहने वाली है, वह हॉलीवुड में अभिनय कर चुकी है, पीड़िता ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया और बाद में कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और तमिल फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया. पीड़िता एक ट्रांसजेंडर है और ऑपरेशन करवाकर महिला बनी है.

कुछ महीने पहले पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई. उनकी जान पहचान जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई और वे मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहे. आरोपी ने खुद को सहायक निर्देशक बताया, जनवरी में,पीड़िता दिल्ली गई, जहां उसकी उससे व्यक्तिगत मुलाकात हुई, इस मुलाकात के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. 

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

सूत्रों ने दावा किया कि इसके बाद, आरोपी ने लगातार शादी का झांसा उसके साथ संबंध बनाए, हालांकि जब पीड़िता ने बाद में संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया, तो उनके बीच तनाव पैदा हो गया और आरोपी ने उसका घर छोड़ दिया. जब उसने बाद में अपनी शादी की योजना के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उसे टालना शुरू कर दिया और बहाने बनाने लगा. 

यहां तक कि उसने कॉल को अनदेखा करना शुरू कर दिया. जब महिला को यह महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है तो मुम्बई में नजदीकी बांगुर नगर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने बताया की पीड़िता के बयान के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, मामला दर्ज होने के बाद, पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन वह पेश नहीं हुआ.

पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया, जांच के दौरान, उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि वह चंडीगढ़ में छिपा हुआ है,जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर मुंबई पहुंची. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

और पढ़ें: बॉलीवुड इतिहास में पहली बार आई थिएटर जाकर फिल्म देखने वालों के लिए ऐसी खुशखबरी!

[ad_2]