यूपी-बैंगलोर के बीच इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला, प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

[ad_1]

RCB vs UPW Possible Playing XI: आज वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए बेहद अहम मैच है. दरअसल, अगर यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम हारती है तो टूर्नामेंट में सफर तकरीबन समाप्त हो जाएगा. इस तरह आरसीबी अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के 6 मैचों में प्वॉइंट्स हैं. यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में क्या-क्या बदलाव संभव है?

वहीं, यूपी वॉरियर्ज 7 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है. अब तक यूपी वॉरियर्ज को 2 मैचों में जीत मिली है. जबकि इस टीम को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब सवाल है कि इस बेहद अहम मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में क्या-क्या बदलाव संभव है? 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन-

स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (डब्ल्यू), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, स्नेह राणा, एकता बिष्ट और रेणुका सिंह ठाकुर.

यूपी वॉरियर्ज की संभावित प्लेइंग इलेवन-

किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, उमा छेत्री (डब्ल्यू), सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर और क्रांति गौड़.

प्वॉइंट्स टेबल में कौन सी टीमें कहां हैं?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने सीजन की शुरूआत शानदार अंदाज में की. इस टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते, लेकिन इसके बाद लगातार हार का सिलसिला शुरू हो गया. वहीं, इस समय दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स के 8 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हैं. जबकि गुजरात जायंट्स 7 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें-

Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड को सदमा दे सकते हैं भारत के तीन खिलाड़ी, वरुण का नहीं है कोई तोड़

[ad_2]

अब नहीं मिलेंगे iPhone 14 और MacBook Air M3 समेत Apple के ये प्रोडक्ट, कंपनी ने कर दिया अलविदा

[ad_1]

Apple ने इस साल iPhone 16e समेत iPad, MacBook Air और Mac Studios के नए मॉडल लॉन्च किए हैं. इसके साथ-साथ कंपनी कई पुराने प्रोडक्ट को भी अलविदा कह चुकी है. आईफोन 14 और मैकबुक एयर M3 समेत कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जिन्हें कंपनी ने बंद कर दिया है. अब कोई भी ग्राहक इन प्रोडक्ट्स को नया नहीं खरीद पाएगा. आइए आज एक नजर उन प्रोडक्ट्स पर डालते हैं, जिन्हें ऐपल ने इस साल बंद कर दिया है.

MacBook Air M2 और MacBook Air M3

कंपनी ने इसी महीने M4 चिपसेट के साथ मैकबुक एयर लाइनअप को अपडेट किया था. इसके साथ ही कंपनी ने MacBook Air M2 और MacBook Air M3 को बंद कर दिया है. कंपनी की वेबसाइट से इसे हटा लिया गया है. बाकी स्टोर्स पर इन्वेंट्री रहने तक इनकी बिक्री हो सकती है. कंपनी से अब ग्राहकों के पास M4 चिपसेट वाला मैकबुक एयर ही नया लेने का ऑप्शन है.

तीन iPhone भी हुए बंद

फरवरी में किफायती आईफोन iPhone 16e की लॉन्चिंग के बाद ऐपल ने तीन आईफोन मॉडल बंद कर दिए हैं. इस लिस्ट में iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus शामिल हैं. इस तरह iPhone 16e कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल बन गया है.

लाइटनिंग पोर्ट भी गायब

ऐपल के सारे नए आईफोन अब USB-C पोर्ट के साथ आते हैं. iPhone SE 3 में लाइटनिंग पोर्ट मिलता था, जो अब बंद हो चुका है. यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में अब नए डिवाइस के साथ USB-C पोर्ट अनिवार्य किया जा रहा है. इसका असर ऐपल पर भी हुआ है और उसने लाइटनिंग पोर्ट को USB-C पोर्ट से बदल दिया है.

अब किसी फोन में नहीं मिलती होम बटन

ऐपल ने iPhone 16e की लॉन्चिंग के साथ होम बटन को भी अलविदा कह दिया है. अब Apple होम बटन वाला कोई भी नया iPhone नहीं बेच रही है. पहले आईफोन की लॉन्चिंग के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फोल्डेबल आईफोन में यह फीचर वापसी कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

YouTube ने भारत में हटाए 29 लाख वीडियो, दुनिया में सबसे ज्यादा, ये रहे कारण

[ad_2]

’31 मार्च तक छोड़ दें देश’, ट्रंप के अंदाज में पाकिस्तान ने किसे दे दिया अल्टीमेटम?

[ad_1]

अमेरिका की तरह पाकिस्तान ने भी अवैध शरणार्थियों पर सख्त रुख अपना लिया है. पाकिस्तान ने अवैध शरणार्थियों और अफगान नागरिक कार्ड धारकों को 31 मार्च तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है. पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी अवैध विदेशियों और अफगान नागरिक कार्ड धारकों को 31 मार्च से पहले देश छोड़ने को कहा है. इतना ही नहीं मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे लोगों ने 31 मार्च तक देश नहीं छोड़ा तो उन्हें 1 अप्रैल से निर्वासित कर दिया जाएगा. 

पाकिस्तान अपनी सीमा में हो रहे आतंकवादी हमलों और अपराधों के लिए लगातार अफगान नागरिकों को दोषी ठहरा रहा है. हालांकि, अफगानिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, पाकिस्तान एक उदार मेजबान रहा है और एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी प्रतिबद्धताओं और दायित्वों को पूरा करना जारी रखता है. यह दोहराया जाता है कि पाकिस्तान में रहने वाले व्यक्तियों को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. 

2023 से अफगानियों के खिलाफ अभियान चला रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने 2023 में विदेशी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया था, इनमें ज्यादातर अफगानी थे. हालांकि, बाद में पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि पहले उन विदेशियों को बाहर किया जाएगा, जिनके पास कोई कानूनी दस्तावेज नहीं हैं.

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में 8 लाख से ज्यादा अफगानियों के पास अफगान नागरिक कार्ड रखते हैं. लगभग 1.3 मिलियन लोग औपचारिक रूप से पाकिस्तान सरकार के साथ रजिस्टर्ड हैं और उनके पास अलग से निवास प्रमाण पत्र है. हालांकि, पाकिस्तानी सरकार के बयान में ये नहीं कहा गया कि निवास प्रमाण पत्र रखने वाले नागरिकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

UN का कहना है कि 2023 के बाद से अब तक 8 लाख से अधिक अफगानी पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट आए हैं और कुल मिलाकर पाकिस्तान ने लगभग 28 मिलियन अफगान शरणार्थियों को शरण दी है. ये लोग अफगानिस्तान में पिछले 40 साल से जारी संघर्षों के दौरान पाकिस्तान आए हैं. 

[ad_2]

‘हैलो सर, 30 हजार का लोन ले लीजिए’, एक कॉल और आपके नाम पर चढ़ जाएगा लाखों का कर्ज

[ad_1]

Personal Loan Scam: गुरुग्राम में दो ठगों को एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को फर्जी लोन ऑफर के जरिए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला उद्योग विहार का है, जहां पीड़ित ने एक पोस्टर पर लोन का विज्ञापन देखा और ठगों से संपर्क किया. बाद में ठगों ने पीड़ित को एक लाख रुपये का चूना लगा दिया. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार,  ठगों ने पीड़ित को बताया कि वह 30,000 का लोन लेने के लिए योग्य है, लेकिन फीस काटने के बाद उसे 28,000 मिलेंगे. पीड़ित ने अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी ठगों को दे दिए, लेकिन उसे केवल 20,000 ही मिले. बाद में ठगों ने पीड़ित के नाम पर 1.3 लाख से ज्यादा का फर्जी लोन बना दिया.

पीड़ित को कैसे पता चला

पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता तब चला, जब बैंक ने उससे 1.3 लाख के लोन के बारे में संपर्क किया. पीड़ित ने ठगों से बाकी रकम मांगी, लेकिन उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने 16 फरवरी को दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे 2,700 और दो मोबाइल फोन बरामद किए.

लोन ठगी से कैसे बचें?

ऐसे मामले हर रोज बढ़ रहे हैं, जिससे साफ है कि वित्तीय धोखाधड़ी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. यहां कुछ सरल उपाय दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को लोन ठगी से बचा सकते हैं.

लोन देने वाले की पहचान जांचें

किसी भी लोन देने वाले के साथ डील करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और ग्राहक समीक्षाओं को जरूर चेक करें. इसके अलावा, ठग अक्सर कॉल, सोशल मीडिया पोस्ट और पोस्टर के जरिए लोगों को फंसाते हैं. ऐसे ऑफर से बचें जो बहुत ज्यादा आकर्षक लगें और बिना किसी जांच के तुरंत मिल जाए.

लोन से पहले कोई फीस नहीं

अगर कोई लोन देने वाला लोन मंजूर होने से पहले फीस मांगे, तो सतर्क हो जाएं. सभी फीस और चार्जेस के बारे में स्पष्ट जानकारी लें. इसके अलावा, अपने बैंक अकाउंट नंबर, पैन कार्ड और आधार नंबर जैसी निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें.

संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें

किसी भी संदिग्ध लोन डील या गतिविधि की तुरंत पुलिस और साइबर सेल को रिपोर्ट करें. आरबीआई ओम्बड्समैन और उपभोक्ता संरक्षण संस्थाओं के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही लोन लेने से पहले अपने बैंक या वित्तीय सलाहकार से बात करें और लोन देने वाले की विश्वसनीयता सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें: दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी छुट्टी, ATM से चंद सेकेंड में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानें क्या है EPFO 3.0?

[ad_2]

एशिया कप 2025 से पहले BCCI ने राजीव शुक्ला को सौंपी ACC बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल (ACC) के निदेशक मंडल में अपने प्रतिनिधित्व के बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है. शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बीसीसीआई ने बताया कि राजीव शुक्ला एसीसी बोर्ड में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे. आपको बता दें कि इसी साल सितम्बर में एशिया कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी भारत के हाथों में है. 

BCCI ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “जय शाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही एसीसी बोर्ड में उनका स्थान खाली हो गया है. हाल ही तक वे एसीसी के अध्यक्ष थे. श्री राजीव शुक्ला एसीसी बोर्ड में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे. श्री आशीष शेलार एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के प्रतिनिधि होंगे, जो पदेन बोर्ड सदस्य होंगे. बीसीसीआई ने पदाधिकारियों और शीर्ष परिषद की ओर से दोनों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी.

सितंबर में होगा एशिया कप 2025 

एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा कराए जाना वाला चर्चित टूर्नामेंट पुरुष एशिया कप का आयोजन इसी साल सितंबर में होना है. भारत इसका मेजबान है. हालांकि पाकिस्तान भारत में नहीं आएगा, इसलिए इन दोनों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर मैच होंगे. दोनों एक ही ग्रुप में हैं.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के 3 मैच हो सकते हैं. दोनों की संभावनाएं अधिक हैं कि वह सुपर 4 में भी प्रवेश करेंगी, ऐसे में दूसरा मैच वहां हो सकता है. ग्रुप स्टेज और सुपर 4 के बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो भारत पाकिस्तान तीसरा मैच इस तरह फैंस को देखने को मिल सकता है. 



[ad_2]

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 08 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, शनिवार, 08 मार्च 2025 का अंक राशिफल.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा जाने वाला है. दफ्तर पर कामकाज बढ़ सकता है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है. ऑफिस पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. परिवार वालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है. आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए शनिवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें. कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है. आपको अपने काम पर ध्यान देने है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो शनिवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतें. घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं. घरवालों का सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है. आर्थिक लिहाज से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है. व्यापार वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है. सेहत के लिहाज से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है. अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए शनिवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए शनिवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को शनिवार के दिन आर्थिक लिहाज से लाभ हो सकता है. बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है. इस दौरान कोई भी दवाई लेने से बचें. बाहर के खाने से दूरी बना लें. ये समय अपने काम में लगाएं.

 

[ad_2]

‘पाकिस्तानी रुपये पर हिंदी नहीं’, पाक यूट्यूबर ने इंडियन इकोनॉमी का जिक्र करते हुए क्यों कहा- भारतीय रुपये पर भी उर्दू…

[ad_1]

‘पाकिस्तानी रुपये पर हिंदी नहीं’, पाक यूट्यूबर ने इंडियन इकोनॉमी का जिक्र करते हुए क्यों कहा- भारतीय रुपये पर भी उर्दू…

[ad_2]