Neha Nagar Podcast: Women कैसे बन सकती हैं Rich? कहां और कैसे करें invest? | Stock tips | Paisa Live

[ad_1]

Famous finance influencer Neha Nagar इस podcast में बताएंगी महिलाओं को अमीर बनने का तरीका. कैसे महिलाएं अपने पैसे को manage करें, कहां निवेश करें और सोना खरीदने के सस्ते तरीके. सब जानने के लिए video पूरी देखें. In this exclusive interview with Neha Nagar, we dive deep into the importance of financial literacy for women and how it plays a crucial role in building wealth. Neha shares valuable insights on why every woman must understand the basics of finance, investment, and wealth management. She explains how financial literacy empowers women to make informed decisions, break free from financial dependency, and ultimately build a secure financial future. Neha also discusses practical investment strategies, focusing on areas like mutual funds, stock markets, and other wealth-building tools that women can leverage to grow their wealth over time. Whether you’re just starting your financial journey or looking to grow your existing assets, this video offers practical advice and tips on how to manage money effectively.

[ad_2]

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 Review: परफॉर्मेंस में कैसे हैं सैमसंग के नए Smartphone? जानिए

[ad_1]

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 Review in Hindi: Samsung ने हाल ही में Galaxy A-series के तहत नए Smartphone लॉन्च किए थे. इनमें से Galaxy A56 और Galaxy A36 हमारे पास रिव्यू के लिए आए. कुछ दिन यूज करने के बाद हम इनका फर्स्ट इंप्रेशन लेकर आए हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन में क्या कुछ मिलता है और क्या आपको इन्हें खरीदना चाहिए.

हमें क्या अच्छा लगा

  • डिजाइन
  • साउंड क्वालिटी
  • बैटरी बैकअप
  • डिस्प्ले की क्वालिटी अच्छी है

हमें क्या अच्छा नहीं लगा

  • चार्जर एडैप्टर की कमी
  • कैमरा क्वालिटी बेहतर हो सकती है
  • प्रोसेसर अपग्रेड बेहतर हो सकता था

हमारा फैसला

लुक और डिजाइन के मामले में सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Galaxy A56 और Galaxy A36 हमे काफी बेहतर लगे. बैटरी बैकअप भी काफी बढ़िया है. लेकिन इस प्राइस रेंज में कैमरा क्वालिटी थोड़ी और बेहतर हो सकती थी. कुल मिलाकर ये फोन एक कॉम्पैक्ट फोन है और इस प्राइस सेगमेंट में आपके लिए ये बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

डिजाइन और लुक 

अपने प्राइस सेगमेंट में Galaxy A56 और Galaxy A36 सबसे शानदार लुक के साथ आने वाले स्मार्टफोन है. इनमें ग्लास बैक दिया गया है और ये दोनों ही अपने पुराने वर्जन से थोड़े पतले हैं. इनके रियर में एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. Galaxy A56 में मेटल फ्रेम मिलता है, जो प्रीमियम नजर आता है. इसके राइट साइड में वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन दिया गया है. Galaxy A36 में भी सेम डिजाइन लैंग्वेज है, लेकिन इसका फ्रेम मेटल का नहीं है. कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy A56 Awesome Graphite, Awesome Lightgray, Awesome Olive और Awesome Pink कलर में उपलब्ध है. इसी तरह Galaxy A36  Awesome Black, Awesome White, Awesome Lavender और Awesome Lime कलर में उपलब्ध है. यहां Galaxy A36 रेडिएंस जैसे डिजाइन के चलते Galaxy A56 को पछाड़ रहा है.  

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 Review: AI फीचर्स के साथ शानदार लुक, परफॉर्मेंस में कैसे हैं नए Smartphone?

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 Review: AI फीचर्स के साथ शानदार लुक, परफॉर्मेंस में कैसे हैं नए Smartphone?

डिस्प्ले और प्रोसेसर

दोनों ही स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन के लिए इनमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन मिलती है. दोनों ही फोन में कलर काफी वाइब्रेंट नजर आते हैं. प्रोसेसर की बात करें तो Galaxy A56 में एक्सिनोस 1580 चिपसेट और Galaxy A36 में स्नैपड्रेगन 6 Gen 3 चिपसेट लगा हुआ है. Galaxy A56 में 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, वहीं Galaxy A36 में 6GB,8GB और 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलती है.

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 Review: AI फीचर्स के साथ शानदार लुक, परफॉर्मेंस में कैसे हैं नए Smartphone?

कैमरा और बैटरी

Galaxy A56 और Galaxy A36 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इनमें 50MP का मेन सेंसर दिया गया है. Galaxy A56 में जहां 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5MP का माइक्रो सेंसर है, वहीं Galaxy A36 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5MP का माइक्रो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों में ही 12MP फ्रंट कैमरा है. अगर बैटरी की बात करें तो दोनों ही फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आते हैं और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. सिंगल चार्ज में बैटरी आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे देती है. इस कीमत में कैमरे की क्वालिटी बेहतर हो सकती थी. हालांकि, बैटरी बैटरी काफी बढ़िया है.

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 Review: AI फीचर्स के साथ शानदार लुक, परफॉर्मेंस में कैसे हैं नए Smartphone?

Galaxy A56 है AI फीचर्स से लैस

Galaxy A56 में सैमसंग ने कई AI फीचर्स देने की बात कही है. इनमें ऑब्जेक्ट इरेजर, सर्किल टू सर्च, एडिट सजेशन, बेस्ट फेस, रियर अलाउंड, माई फिल्टर और ऑटो ट्रिम आदि शामिल हैं. दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7.0 पर रन करते हैं. कंपनी ने अपने इन नए स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है.

कितनी है दोनों फोन्स की कीमत

ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी A56 5G की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है. गैलेक्सी A36 5G की कीमत 32,999 रुपये है. इसमें आपको कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

YouTube ने सख्त किए नियम, अब ऐसा कंटेट बनाने वाले क्रिएटर्स की खैर नहीं, बैन हो जाएगा अकाउंट

[ad_2]

IPL 2025 में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बड़ा अपडेट, फिटनेस रिपोर्ट से MI टीम में बढ़ी चिंता

[ad_1]

Jasprit Bumrah Fitness Update: जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट मैदान में वापसी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे, अब एक नया अपडेट सामने आया है कि वो शायद IPL 2025 के शुरुआती दो हफ्तों में कोई मैच नहीं खेल पाएं. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार जसप्रीत बुमराह अप्रैल महीने में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर सकते हैं, जबकि IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया, “जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट्स अच्छी है. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सेलेंस स्थित गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. मगर उनके IPL के शुरुआती मैचों में खेलने की उम्मीद बहुत कम है. मौजूदा स्थिति के हिसाब से उनकी अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में वापसी संभव है.”

पहले 3-4 मैच नहीं खेलेंगे बुमराह

ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए पहले 3-4 मैच शायद नहीं खेल पाएंगे. बताया जा रहा है कि बुमराह पूरी ताकत के साथ बॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनका वर्कलोड बढ़ाएगी. बुमराह जब तक पूरे जोश और ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाते तब तक उन्हें फिट घोषित नहीं किया जाएगा. बताते चलें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी अप्रैल महीने में LSG का ट्रेनिंग कैम्प जॉइन कर सकते हैं.

कब आई थी जसप्रीत बुमराह को चोट?

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में समस्या आनी शुरू हुई थी. वो सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी तक करने मैदान में नहीं आए थे. उसके बाद मेडिकल टीम ने ऊपर कड़ी निगरानी रखी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी सबसे ज्यादा छक्के बरसा चुके हैं ये खिलाड़ी, रोहित लिस्ट में बहुत नीचे

[ad_2]

बेटे तैमूर-जेह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना कपूर, बेज कलर के स्कर्ट-टॉप में लगीं बेहद स्टाइलिश

[ad_1]

बेटे तैमूर-जेह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना कपूर, बेज कलर के स्कर्ट-टॉप में लगीं बेहद स्टाइलिश

[ad_2]

सस्ती कीमत में फायदे ही फायदे! BSNL के इन प्लान्स में मिल रही सालभर की वैलिडिटी

[ad_1]

कम कीमत में डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ-साथ लंबी वैलिडिटी वाले प्लान चाहिए तो BSNL से बेहतर कोई कंपनी नहीं है. BSNL अपने ग्राहकों की जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना उन्हें छप्परफाड़ बेनेफिट प्रदान करती है. प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्लान की कीमत काफी कम है. आज BSNL के उन प्लान्स के बारे में जानते हैं, जिनमें सालभर की वैलिडिटी मिलती है.

BSNL का 1,198 रुपये का प्लान

इस सस्ते प्लान में 12 महीने यानी पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान खासतौर पर लंबी वैलिडिटी के लिए पेश किया जा रहा है. वैलिडिटी के साथ इसमें हर महीने 300 मिनट की कॉलिंग, 3GB डेटा और 30 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए काम का है, जिन्हें अपना कनेक्शन एक्टिवेट रखने के लिए लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए.

BSNL का 1,999 रुपये का प्लान

BSNL का यह अनलिमिटेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. सालभर की वैलिडिटी के साथ इसमें ग्राहकों को देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जा रहा है. साथ ही रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने पर 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है. साथ ही रोजाना 100 SMS दिए जा रहे हैं.

BSNL का 2,399 रुपये का प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान सालभर से ज्यादा लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. अगर आप इसे आज रिचार्ज करते हैं तो अगले साल मई तक वैलिडिटी समेत किसी भी चीज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. BSNL इस प्लान में 425 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है. वैलिडिटी के दौरान ग्राहक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. 1,999 और 2,399 वाला रिचार्ज कराने के बाद 2026 तक डेटा, कॉलिंग, SMS और वैलिडिटी की चिंता समाप्त हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Android 16 में वापस आ सकता है दशकों पुराना यह फीचर, रिलीज डेट भी आई सामने

[ad_2]

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण से कितना डरना चाहिए, ये किन राशियों के लिए होने जा रहा कष्टकारी

[ad_1]

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, 2025 शनिवार को लगने वाला है. भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण दोपहर 2.20 मिनट पर लगेगा और शाम 6.16 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण की कुल अवधि 2.53 मिनट रहेगी.

सूर्य ग्रहण से किसी प्रकार के डरने की जरुरत नहीं है. सूर्य ग्रहण को लेकर बहुत सी मान्यताएं हैं, लेकिन साल 2025 में लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन सावधानी जरुर बरनती चाहिए.

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद में लगेगा.  29 मार्च को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भरात में नजर नहीं आएगा, लेकिन सभी राशियों पर उसका असर पड़ेगा. इन 3 राशियों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है.

मेष राशि (Aries)-
सूर्य ग्रहण से मेष राशि वालों को सावधान रहने की जरुरत है. इस दौरान आपको पैसे को फिजूल खर्च नहीं करना है. आपको भविष्य के लिए पैसे को बचाकर चलना होगा, अन्यथा आपको दिक्कतें आ सकती है. हेल्थ का भी ख्याल रखें, दिक्कत आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण चुनौतियां ला सकता है. इस दौरान आपको जॉब और करियर को लेकर बहुत सावधान रहने के जरुरत है. किसी भी तरह की लापरवाही कर ने से बचें, आपकी एक गलती आपको बड़ा नुकसान करा सकती है. बॉस या अन्य किसी को-वर्कर से ऊंची आवाज में बात ना करें, अपने रिश्तों को मधुर बनाने की कोशिश करें. अपने काम के प्रति इमानदार रहें.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण मुश्किलें ला सकता है. आप मानसिक रुप से परेशान रह सकते हैं और आपकी टेंशन बढ़ सकती हैं. अपने काम पर ध्यान दें और किसी प्रकार की टेंशन ना लें. अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करें. विवाद को सुलझाने की कोशिश करें, उसमें उलझने से बचें.

Surya Grahan 2025: मार्च में लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

[ad_2]

MP में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, इस डेट तक ही कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

'RDX से उड़ा देंगे', चलती ट्रेन के टॉयलेट में लिखी मिली धमकी, बीच में रोकी अयोध्या एक्सप्रेस

‘RDX से उड़ा देंगे’, चलती ट्रेन के टॉयलेट में लिखी मिली धमकी, बीच में रोकी अयोध्या एक्सप्रेस

[ad_2]

कैसे इस कंपनी की बदौलत फ्रेंच फ्राई के मामले में आयातक से आत्मनिर्भर बन गया भारत!

[ad_1]

फ्रेंच फ्राई (French Fries) बच्चे ही नहीं नहीं बल्कि आज के दौर में बड़े भी खाना बेहद पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं साल 2014 से पहले भारत में फास्ट फूड रिटेल चेन में जो फ्रेंच फ्राई बिका करता था उसे भारत इंपोर्ट किया करता था? लेकिन अब फास्ट फूड कंपनियां Burger King, KFC से लेकर McDonalds में जो आप फ्रेंच फ्राई खाते हैं उसे भारत अब इंपोर्ट नहीं करता है. बल्कि इसे भारत में ही तैयार किया जाता है. इसका क्रेडिट जाता है गुजरात के साबरकांठा और बनासकांठा के किसानों और HyFun Foods को, जिसके सहयोग से गुजरात के किसानों में फ्रेंच फ्राई तैयार करने वाले संताना आलू (Santana Potato) की बुआई शुरू कर दी.

कैसे फ्रेंच फ्राई का एक्सपोर्टर बना भारत!

किसानों के मेहनत का नतीजा है कि भारत अब फ्रोजेन फ्रेंच फ्राई इंपोर्ट हीं बल्कि अब एक्सपोर्ट करता है. इससे किसानों की आय में तो इजाफा हुआ तो हायफन फूड्स द्वारा आलू से बनाये गए फ्रेंच फ्राई और हैश ब्राउन दुनिया के बड़ी फास्ट फूड कंपनियों से लेकर वॉलमार्ट समेत दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन कंपनियों के स्टोर में बिकता है. कंपनी फ्रेंच फ्राई, हैश ब्राउन, पिज्जा,पोटैटो फ्लैक्स, हराभरा कबाब समेत आधा दर्जन से ज्यादा उत्पादों की प्रोसेसिंग करती है और डीप फ्रीजर तकनीक का सहारा लेते हुए घरेलू मार्केट समेत दुनिया के कई देशों में निर्यात भी करती है. APEDA के मुताबिक प्रोसेस्ड फल और वेजीटेबल्स कैटगरी में Hyfun भारत की सबसे बड़ी कंपनी है.

HyFun फूड्स के एमडी और सीईओ हरीश करमचंदानी ने साल 2014 में हाईफन फुड्स ने फ्रोजेन पोटैटो प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में कदम रखा जब भारत में ये चीजें केवल इंपोर्ट हुआ करती थी. कंपनी के किसानों के साथ मिलकर आलू की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करने से पहले रिसर्च पर फोकस किया. सीड यानी बीज का पाइपलाइन तैयार किया. दिसंबर 2015 में कमर्शियल प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा. साल 2016 में 200 किसानों के साथ मिलकर कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग की शुरुआत की जिनकी संख्या 2025 में 7500 से ज्यादा किसानों की हो गई. और कंपनी ने 20000 किसानों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है. 2016 में केवल 10000 मीट्रिक टन आलू कंपनी ने प्रॉक्योर किया था जो 2025 में 4 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो चुका है. यानी इसमें 40 गुना उछाल देखने को मिला है. 

40 देश में सप्लाई हो रहा फ्रोजेन फूड 

मौजूदा समय में HyFun फूड्स एशिया, यूरोपीय देशों के साथ साथ अमेरिका समेत कुल 40 देशों में अपने कारोबार का कुल 70 फीसदी निर्यात करती है. कंपनी फ्रेंच फ्राई, हैश ब्राउन, पोटैटो फ्लेक्स के साथ दूसरे प्रोसेस्ड फूड्स का एक्सपोर्ट करती है और कंपनी ने 100 देशों में एक्सपोर्ट का लक्ष्य तय किया है. हाईफन फूड्स के एमडी – सीईओ हरेश करमचंदानी ने फ्रोजेन फूड्स मार्केट के बढ़ने के राज का खुलासा करते हुए हुआ बताया कि, कोरोना का दौर उनके लिए आपदा में अवसर लेकर आया. ग्लोबल सप्लाई-चेन दिक्कतों, कंटेनर की कमी और दूसरी चुनौतियों के बीच उनके कारोबार को निर्यात बढ़ाने में बड़ी सफलता मिली. कोरोना के दौर में यूरोप से आलू और उससे जुड़े फ्रोजेन उत्पादों का निर्यात घट गया. इसका फायदा हाईफन फूड्स को हुआ. वॉलमार्ट भारत को प्राथमिकता देने लगी. अमेरिका के अलावा भारतीय कंपनियों का निर्यात खाड़ी के देशों के साथ दूसरे एशियाई बाजारों में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है. यूक्रेन रूस युद्ध के चलते भी कंपनी को अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिली और जो 2030 तक होना था वो पहले ही हो गया. 

यूपी, मध्य-प्रदेश का रूख करेगी कंपनी 

किसानों के फायदे और कंपनी के विस्तार के लिए आने वाले दिनों में आलू के और उत्पादन के लिए गुजरात से बाहर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों का भी रुख करेगी. साथ ही आलू ही नहीं दूसरी सब्जियों से जुड़े फ्रोजेन फूड प्रोडक्ट्स तैयार करेगी. हरेश ने ये भी कहा है कि आलू के साथ साथ अब उनकी कंपनी बड़े पैमाने पर प्याज की प्रॉसेसिंग के साथ साथ दूसरी तमाम सब्जियों की ग्रेवी के लिए भी उत्पाद तैयार करेगी जिसे लोगों को जरूरत के मुताबिक उन तक पहुंचाया जाएगा. उनका मानना है कि ये व्यवस्था न केवल किसानों को ज्यादा मुनाफा देगी बल्कि बाजार में मौसमी उतार-चढ़ाव से किसानों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा और उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी. 

आईपीओ लाएगी कंपनी 

कंपनी ने 2030 तक 5000 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य है. साथ ही निवेशकों के इंटरेस्ट को देखते हुए अगले 2-3 वर्षों में कंपनी कैपिटल मार्केट के जरिए पैसा जुटाने की भी योजना बना रही है.  

कैसे आलू ने बदली किसानों की किस्मत 

किसानों ने बताया कि पहले उन्हें आलू भाव के उतार-चढ़ाव को लेकर मुश्किलों झेलनी होती थीं. लेकिन अब कंपनी के साथ काम करते हुए उन्हें ज्यादा मुनाफा हो रहा है. पहले जहां 7.50 रुपये किलो में कंपनी किसान से आलू खरीद रहे थी अब 13.50 रुपये प्रति किलो में खरीद रही है. इससे गुजरात के किसानों को अपने आय को बढ़ाने में मदद मिली है. हरीश करमचंदानी ने कहा, किसान जब पहले आलू बोते थे तो किसी साल उन्हें फायदा तो कभी नुकसान होता था. लेकिन कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग के चलते किसानों की आय में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. किसानी से लोग दूर हो रहे थे लेकिन आलू की कॉटैक्टिंग फार्मिंग के चलते इसके चलते बड़े पैमाने पर लोग खेती के विकल्प को तवज्जो दे रहे हैं. इसके चलते रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं तो ग्रामीण इलाकों से पलायन में कमी आ रही है. और सब्जियों की बर्बादी में भी कमी आ रही है.

ये भी पढ़ें

Women’s Day 2025: बैंकों- वित्तीय संस्थानों को लोन चुकाने के मामले में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं पर है भरोसा!

[ad_2]

3 मिनट की परफॉर्मेंस की करोडों में फीस वसूलती है ये हसीना, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

बेशुमार दौलत की मालकिन हैं ये एक्ट्रेस, 3 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए वसूलती हैं करोडों में फीस, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

[ad_2]