दिल्ली में इन महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपये, आज से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी डिटेल
[ad_1]
दिल्ली में इन महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपये, आज से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी डिटेल
[ad_2]
[ad_1]
दिल्ली में इन महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपये, आज से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी डिटेल
[ad_2]
[ad_1]
India US Relations: टैरिफ को लेकर चल रहा विवाद थमा भी नहीं था कि अब भारत की ओर से रूस से हथियार खरीदे जाने पर अमेरिका को आपत्ति हो गई. अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा कि भारत को रूसी हथियारों पर अपनी निर्भरता खत्म करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत संबंध हो जाएंगे.
रूस से हथियार खरीदने पर अमेरिका को आपत्ति
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हॉवर्ड लटनिक ने भारत-अमेरिका रिश्तों और टैरिफ को लेकर ट्रंप के बात को दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है, जो अमेरिकी सामानों पर सबसे अधिक टैरिफ लगाता है. उन्होंने कहा कि भारत ने रूस से अधिक मात्रा में सैन्य उपकरण खरीदा है, जिसे खत्म करने की जरूरत है. भारत लंबे समय से रूस से पेट्रोलियम के साथ-साथ हथियार भी खरीदता है.
हॉवर्ड लटनिक ने ये भी कहा कि विकल्प के तौर पर अमेरिका भारत को मॉडर्न हथियार देने के लिए तैयार है. उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका चाहता है कि भारत अपने सैन्य हथियार के लिए रूस की जगह यूएस पर निर्भर हो जाए.
भारत के BRICS का मेंबर होने पर उठाए सवाल
अमेरिकी मंत्री ने भारत के BRICS का मेंबर होने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “भारत ब्रिक्स में शामिल है और वह एक ऐसी करेंसी बनाने की कोशिश कर रहा है, जो वैश्विक आर्थिक मुद्रा के रूप में अमेरिकी डॉलर की जगह ले सके. इन चीजों से आपसी रिश्ते मजबूत नहीं होते हैं, जो भारत को समझना चाहिए. हम चाहते हैं कि व्यापार निष्पक्ष हो.”
अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने डी-डॉलराइजेशन के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करते हुए ब्रिक्स देशों को सख्त चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि अगर ब्रिक्स ने वैश्विक व्यापार में मुख्य मुद्रा के रूप में अमेरिकी डॉलर को हटाने की कोशिश की तो उनके निर्यात पर 100 फीसदी शुल्क लगा दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें : अवैध रूप से जॉर्डन-इजरायल बॉर्डर पार करने की कोशिश में गई एक भारतीय की जान, सुरक्षा बलों ने मारी गोली
[ad_2]
[ad_1]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को सबसे बड़ी भिड़ंत होगी, दोनों चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब (Champions Trophy 2025 Title) जीतने के लिए पूरी जी जान लगा देंगे. कोई फर्क नहीं पड़ता कि अभी तक इनका कैसा प्रदर्शन रहा है, जो फाइनल के प्रेशर को अच्छे से संभालेंगे वो जीतेगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया मजबूत तो है लेकिन न्यूजीलैंड को बिलकुल भी कम नहीं आंका जा सकता. चलिए जानते हैं दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 (IND vs NZ Final Playing 11) के साथ फाइनल मैच में उतर सकती है. दुबई स्टेडियम का पिच (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report) मिजाज कैसा रहेगा और मैच का पलड़ा किस टीम का भारी है.
टीम इंडिया के सफर की बात करें तो उसने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते थे, जिसमें एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था. सेमीफाइनल में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. सभी मैचों को जीतने में टीम इंडिया को कोई परेशानी नहीं हुई. भारत का मजबूत पक्ष है कि उसने सभी मैच दुबई स्टेडियम में खेलते हुए ही जीते हैं. विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या अच्छी फॉर्म में हैं तो वहीं स्पिनर्स गेंदबाज के साथ शमी भी विरोधियों को परेशान करते नजर आ रहे हैं.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मेजबान पाकिस्तान को उसके घर में हराया था. बांग्लादेश को हराने के बाद न्यूजीलैंड तीसरे मैच में टीम इंडिया से हार गई थी. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का सफर तय किया.
IND vs NZ Final Playing XI (Probable): संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विल ओरौर्के.
Dubai international stadium pitch report: पिच रिपोर्ट
खबर है कि जिस पिच पर भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था, उसी पिच को भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए तैयार किया गया है. पिच पर मदद की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. पिच धीमा रहेगी, यहां स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलेगी. तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. हालांकि यहां शुरुआत में तेज रन बनाए जा सकते हैं लेकिन मिडिल आर्डर में सिंगल डबल पर अधिक निर्भर रहना होगा.
दुबई में ओस का कोई रोल नहीं होगा, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं. हालांकि यहां रनों का पीछा करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 290-300 का स्कोर खड़ा कर दिया तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाएगा.
IND vs NZ win prediction: किसका पलड़ा भारी
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का पलड़ा भारी है, उसके जीतने के चांस अधिक हैं. टीम इंडिया के जीतने की संभावना 75 प्रतिशत है और न्यूजीलैंड के 25 प्रतिशत चांस हैं. भारत ने टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई में खेले और जीते. विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोहली ने पिछले मैच में बताया था कि वह जान चुके हैं कि यहां सिंगल डबल पर अधिक निर्भर रहना होगा, इसलिए वह 84 रनों की पारी खेल पाए. वहीं भारत के गेंदबाज भी अच्छा कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट चटकाए थे. भारत के अन्य स्पिनर्स कुलदीप यादव, अक्षर पटेल भी अच्छा कर रहे हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का साथ शुरूआती ओवरों में हार्दिक पांड्या ने अच्छे से दिया है. भारत का जीत का चांस न्यूजीलैंड के मुकाबले ज्यादा है.
[ad_2]
[ad_1]
Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time Day 8: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसमेंअल्लाह अपने बंदों पर इबादत, बरकत और रहमत की बारिश करते हैं. इस पाक महीने में दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसे अरबी में ‘सोम’ कहा जाता है. रमजान में पूरे महीने रोजा रखा जाता है, जिसमें एक हफ्ते का रोजा पूरा हो चुका है और रविवार 9 मार्च को रोजेदार आठवां रोजा रखेंगे.
रोजा रखना सिर्फ भूखे प्यासे रहना मात्र नहीं है. यह ऐसा समय होता है जब मुसलमान अपनी इंद्रियों पर काबू रखकर इबादत, पश्चाताप, उपवास और आध्यात्मिक प्रगति की ओर समर्पित होते हैं. इस्लाम में रोज फर्ज किया गया है यानी रोजा रखना हर मुसलमान के लिए जरूरी है. क्योंकि रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में एक है. साथ ही रमजान का महीना रोजेदारों के लिए ऐसा सुनहरा अवसर होता है जिसमें वह उपवास, नमाज, तरावीह, जकात, सदका आदि के जरिए अल्लाह से जुड़ते हैं.
रमजान में सहरी-इफ्तार का महत्व
रमजान में जो चीज सबसे अहम होती है वह है रोजा रखना और रोजा रखने के लिए सहरी इफ्तार किया जाना जरूरी है. सुबह सूर्योदय से पूर्व किए गए हल्के भोजन को सहरी कहा जाता है और शाम में सूर्यास्त से कुछ समय पहले इफ्तार करने का महत्व है. इफ्तार और सहरी के बिना रोजा की प्रक्रिया अधूरी मानी जाती है. इसलिए रोजेदारों के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए.
अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार करने के समय में भी कुछ मिनट का अंतर हो जाता है, इसलिए यह जान लीजिए की रविवार 9 मार्च 2025 को आपके शहर में सहरी और इफ्तार का क्या समय रहेगा. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कानपुर हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय(Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-
| रमजान 9 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 9 March in India) |
| शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
| दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:19 | शाम 06:29 |
| मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:38 | शाम 06:47 |
| हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:25 | शाम 06:33 |
| कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:07 | शाम 06:16 |
| लखनऊ (Lucknow) | सुबह 05:04 | शाम 06:14 |
| कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:36 | शाम 05:44 |
| मेरठ (Meerut) | सुबह 05:16 | शाम 06:27 |
| नोएडा (Noida) | सुबह 05:18 | शाम 06:28 |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:20 | शाम 06:34 |
| अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:39 | शाम 06:48 |
| पटना (Patna) | सुबह 04:48 | शाम 05:57 |
| रांची (Ranchi) | सुबह 04:48 | शाम 05:59 |
| चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:09 | शाम 06:20 |
ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर ग्रहण और भद्रा का साया, इन बातों का रखें ध्यान नहीं होगा टोने-टोटके का नहीं होगा असर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मिलने वाले वेतन और भत्तों को लेकर जनता में अक्सर जिज्ञासा रहती है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के डीजीपी की को कितनी सैलरी मिलती है, उन्हें क्या सुविधा अभी मिल रही है और 8वें वेतन आयोग के लागू होने से कितना इजाफा होगा इन सबके बारे में हम आपको बताएंगे. जानिए इस रिपोर्ट में.
सैलरी स्ट्रक्चर कितना होता है DGP का
वर्तमान में उत्तर प्रदेश के डीजीपी को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है. डीजीपी का पद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में सर्वोच्च स्तर पर होता है, जिसे एपेक्स स्केल कहा जाता है. इस वेतनमान में
इस प्रकार, सभी भत्तों को मिलाकर एक डीजीपी की कुल मासिक सैलरी लगभग 3.5 लाख से 4 लाख रुपये के बीच होती है. हालांकि, अधिकांश डीजीपी को सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा कर्मी और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनका मोनेटरी वैल्यू इससे अलग है.
यह भी पढ़ें- ओडिशा पुलिस SI परीक्षा 8 मार्च से शुरू, परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस
8वें वेतन आयोग से संभावित बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन किया है, जिसके अनुशंसाओं के आधार पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन किया जाएगा. विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार लगभग 25-30% की बढ़ोतरी संभावित है, जिससे डीजीपी का मूल वेतन बढ़कर लगभग 2,80,000 से 3,00,000 रुपये प्रति माह हो सकता है.
नई गणना पद्धति के आधार पर महंगाई भत्ता समायोजित किया जा सकता है. पिछले वेतन आयोगों की तरह, 8वें वेतन आयोग में भी फिटमेंट फैक्टर का प्रावधान हो सकता है, जो मूल वेतन को और बढ़ा सकता है. इन सभी कारकों को मिलाकर, 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी की कुल मासिक सैलरी लगभग 5 लाख से 5.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें- UPSC CAPF Recruitment 2025: असिस्टेंट कमांडेंट के 375 पदों पर निकली वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
पेंशन और अन्य लाभों पर असर
वेतन वृद्धि का प्रभाव पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे रिटाइरमेंट लाभों पर भी पड़ेगा. डीजीपी पद से रिटाइरमेंट होने वाले अधिकारियों को अधिक पेंशन लाभ मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]

बॉलीवुड की सुपर वाइव्स यानि नीलम कोठारी, महीप कपूर और सीमा सजदेह भी आईफा में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंची. जो ग्रीन कार्पेट पर ग्लैमरस लुक में दिखी.

एक्ट्रेस नीलम कोठारी इस दौरान ब्लू और ब्लैक कलर के शिमरी आउटफिट में नजर आई. जिन्होंने पैप्स को कई पोज दिए.

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी आईफा के जश्न में शामिल हुई. जो इस दौरान पिंक कलर की बंधेज साड़ी पहनी हुए दिखाई दी.

दीया कुमार ने अवॉर्ड शो में मीडिया से बातचीत की और उन्हें ग्रीन कार्पेट पर कई सारे पोज भी दिए.

एक्टर अली फजल भी अपनी वाइफ ऋचा चड्ढा के साथ आईफा में पहुंचे. इस दौरान अली ऑल व्हाइट लुक में नजर आए.

वहीं ऋचा चड्ढा ने ब्लू कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना था. जिसमें वो बहुत ही सुंदर लग रही थी.

वहीं एक्टर विजय वर्मा भी आईफा के जश्न में पहुंचे. जो इस दौरान ब्लैक कलर के सूट में एकदम हैंडसम लग रहे हैं.

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा आईफा में वन शोल्डर व्हाइट कलर की बॉडीकोन ड्रेस में पहुंची. एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में बन और ग्लोसी मेकअप के साथ पूरा किया.

एक्ट्रेस करीना कपूर का आईफा में ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला. एक्ट्रेस ने रेड साड़ी पहनी. जिसकी साथ बालों में बन और माथे पर बिंदी लगाकर अपना लुक पूरा किया.
Published at : 08 Mar 2025 10:32 PM (IST)
[ad_2]
[ad_1]
WhatsApp यूजर्स को जल्द ही खुद का AI Chatbot बनाने का फीचर मिलने वाला है. यूजर इस AI Chatbot की पर्सनैलिटी से लेकर यह तक डिसाइड कर सकेंगे कि उन्हें इसका इस्तेमाल काम के लिए करना है या एंटरटेनमेंट के लिए. फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है और इसे अगली कुछ अपडेट्स में आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.
ऐसे क्रिएट कर पाएंगे अपना AI कैरेक्टर
WhatsApp इस फीचर के जरिए यूजर्स को AI कैरेक्टर बनाने की सुविधा देगी. इसे पर्सनैलिटी और रोल की जानकारी देकर पूरी तरह पर्सनलाइज किया जा सकेगा. यह फीचर मेटा AI का इंफ्रास्ट्रक्चर ही यूज करेगा. इसे क्रिएट करने के लिए WhatsApp यूजर्स को कुछ सवालों का जवाब देना होगा. उदाहरण के तौर पर कि इस AI से क्या काम लेना है और यह दूसरों से कैसे अलग होगा. यूजर प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और असिस्टेंस समेत इसके फोकस को भी चुन सकेंगे. एक बार क्रिएट होने के बाद यह यूजर की एंटरटेनमेंट और मोटिवेशन समेत दूसरी जरूरतों को पूरा कर सकेगा.
WhatsApp भी करेगी मदद
इस प्रोसेस को आसान बनाने में WhatsApp भी मदद करेगी. अगर कोई यूजर पर्सनाइल करने वाले सवालों के जवाब नहीं देना चाहता तो WhatsApp पहले से डिफाइन्ड जवाबों से उसकी AI बनाने में सहायता करेगी. इस चैटबॉट की सारी डिटेल्स पर यूजर का पूरा कंट्रोल रहेगा और वो इन्हें एक बार सेट करने के बाद एडिट और रिमूव भी कर सकेंगे. एक बार सारी डिटेल कंप्लीट होने के बाद यह चैटबॉट AI टैब में पब्लिश हो जाएगा, जहां से इसे दूसरे चैटबॉट के साथ एक्सेस किया जा सकेगा.
सभी कंपनियों का AI पर जोर
पिछले कुछ समय से सभी टेक कंपनियां AI पर जोर दे रही है. हर कंपनी अपने प्रोडक्ट या सर्विस में AI इंटीग्रेट करने की कोशिश में है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि मेटा AI को अलग ऐप के तौर पर भी पेश किया जा सकता है. अभी मेटा AI को वेबसाइट, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि के जरिए एक्सेस किया जाता है. अब इसे अलग ऐप के तौर पर लाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
Netflix और JioHotstar जैसी Apps का सब्सक्रिप्शन पड़ता है मंहगा? पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
[ad_2]
[ad_1]
Love Rashifal: रविवार, 09 मार्च 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.
यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बीता सकते हैं. इस दौरान लव पार्टनर के साथ रोमांस का मूड भी बन सकता है. किसी भी तरह से पार्टनर का दिल न तोड़े उन्हें खुश रखें.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से सामान्य रहने वाला है. पार्टनर को काम की व्यस्तता की वजह से समय नहीं दे पाएंगे. इस दौरान उनसे फोन के माध्यम से ही बातचीत कर सकते हैं. पार्टनर को इस दौरान मिस कर सकते हैं.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इस दौरान गुस्से में कुछ भी अनाप शनाप न कहने से बचें. ऐसा करने से रिश्ता पर इसका प्रभाव पड़ सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान उनके साथ रोमांस का भरपूर समय मिलने वाला है. पार्टनर के प्रति आपकी समर्पित भावना रिश्ते को मजबूत करेगी.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. ये समय आपके पार्टनर लिए थोड़ा तनाव भरा हो सकता है. इसलिए रिश्ते में किसी तरह का दबाव न बनाएं. पार्टनर का सहयोग करें.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से मिला जुला रहने वाला है. पार्टनर के साथ बात चीत न के बराबर हो सकती है. इसका कारण पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काम की अधिकता हो सकती है. इसलिए निराश न हो.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ रात के समय खाने के लिए बाहर जा सकते हैं. इस दौरान पार्टनर के साथ का ये समय आपको भावुक कर सकता है. जो आपके पार्टनर की नजर में आपके प्यार का स्तर काफी ऊंचा कर देगा.

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ अपनी कुछ निजी बातें शेयर कर सकते हैं. इस दौरान पार्टनर की और से मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. समझदारी के साथ अपनी बात रखें. ऐसा करने से आपकी बातों का अच्छा असर आपके पार्टनर पर होगा.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं. इस दौरान किसी भी तरह के दिखावेपन से बचें. कोई भी ऐसा काम न करें. जो आपके रिश्ते में विपरीत प्रभाव डाल सकता है.

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से खास नहीं जाने वाला है. पार्टनर के साथ नाराजगी बढ़ सकती है. इस दौरान उनका रूखापन रवैया रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है. किसी भी तरह से पार्टनर के प्रति गलतफहमी न होने दें.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. किसी बात को लेकर आप पार्टनर का सपोर्ट कर सकते हैं. ये समय आपके प्यार के लिए बेहद शानदार जाने वाला है. किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर अपने प्यार को लेकर घर में बता सकती है. किसी भी तरह से पार्टनर के साथ कुछ भी न छिपाएं.

[ad_2]
[ad_1]
सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. यह वीडियो एक रोमांटिक कपल का है, जो सड़क पर प्यार जताने में मशगूल था, लेकिन अगले ही पल दोनों ऐसे भिड़े कि पूरा नजारा किसी WWE रेसलिंग मैच से कम नहीं लग रहा था. वायरल वीडियो में कपल के बीच किस करने को लेकर ऐसा बवाल मचा कि फिर थामे नहीं थमा. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो को लेकर जमकर मौज की हुई है.
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक कपल सड़क किनारे खड़ा होकर रोमांटिक बातें कर रहा है और क्लोज आने की कोशिश में लगा हुआ है. लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठी हुई है और लड़का खड़ा हुआ है. लड़का प्यार जताते हुए जैसे ही लड़की के क्लोज आने की कोशिश करता है वैसे ही लड़की थोड़ी असहज होती है और फिर अगले ही पल मामला ऐसा पलटा कि देखने वाले हैरान रह गए. पहले हल्की नोकझोंक हुई, फिर धक्का मुक्की और देखते ही देखते दोनों कुत्ते बिल्ली की तरह एक दूसरे पर टूट पड़े.
Ajab sa ishq hai😀😀 pic.twitter.com/5GifOrMpd8
— Kattappa (@kattappa_12) March 1, 2025
हालांकि, वीडियो में झगड़े की असली वजह साफ नहीं हो पाई, लेकिन देखने से लग रहा है कि सारा झगड़ा किस को लेकर हुआ है. जहां लड़का लड़की को किस करने की कोशिश में उसका दिल दुखा बैठा और फिर रायता फैल गया. वीडियो किसी दूसरे देश का बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो
वीडियो को @kattappa_12 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर जमकर मौज ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी ने सच कहा है, जंग की असल वजह इश्क ही है. एक और यूजर ने लिखा..दीदी कर लेने देती किस, क्या हो जाता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..ये सब क्या हो रहा है दुनिया में.
यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर
[ad_1]
Indian Community Leader in Australia: द ऑस्ट्रेलिया टूडे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी में शुक्रवार (7 मार्च) को भारतीय समुदाय के एक नेता बालेश धनखड़ को 5 महिलाओं को नशीला पदार्थ देने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 40 साल जेल की सजा सुनाई गई. इस सजा के दौरान आरोपी को 30 सालों तक बिना पैरोल के नियमित सजा सुनाई गई है. हालांकि, धनखड़ ने महिलाओं के नशीला पदार्थ देने और बिना सहमति के किसी के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार किया था.
जिला जज ने आरोपी की निंदा
रिपोर्ट के मुताबिक, जिला कोर्ट के जज माइकल किंग ने आरोपी बालेश धनखड़ को सजा सुनाते हुए उसके कृत्यों की निंदा की. उन्होंने कहा कि बालेश का व्यवहार पूर्व नियोजित, चालाकी से भरा, विस्तृत रूप से अंजाम दिया हुआ और काफी हिंसक था. उन्होंने आगे कहा, “यह घटना एक निश्चित समयावधि में 5 गैर-संबंधी युवा और कमजोर महिलाओं के खिलाफ हुई एक पूर्ण योजनाबद्ध हिंसक क्रम था.”
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बालेश धनखड़ एक पूर्व आईटी कंसल्टेंट था. जो अपने सिडनी वाले घर के आसपास महिलाओं के नशीला पदार्थ देने के पहले नौकरी के फर्जी विज्ञापन पोस्ट करके लुभाता था. इसके बाद वह उनका यौन उत्पीड़न कर उनका वीडियो शुट करता था, जिससे वह अपने भविष्य में प्लेजर हासिल कर सके.
2006 में विद्यार्थी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया आया था बालेश
बालेश धनखड़ साल 2006 में एक विद्यार्थी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया आया था, जो खुद को दूसरे की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए समर्पित एक कम्यूनिटी-माइंडेड शख्स के तौर पर पेश करता था. हालांकि, साल 2023 में एक जूरी ने उसे 39 आरोपों में दोषी पाया, जिसमें से 13 यौन उत्पीड़न का मामले शामिल थे.
रिपोर्ट में बताया गया कि 2018 में उसकी गिरफ्तारी से पहले धनखड़ को भारतीय-ऑस्ट्रेलियन समुदाय के बीच काफी सम्मानित व्यक्ति था और ऑस्ट्रेलिया के हिंदू काउंसिल के प्रवक्ता के तौर पर काम करता था.
यह भी पढे़ंः यूक्रेन पर रूस का बड़ा मिसाइल हमला! 11 लोगों ने गंवाई जान, जेलेंस्की ने अमेरिका से कर दी ये मांग
[ad_2]