डोनाल्ड ट्रंप की DOGE टीम से अलग होंगे एलन मस्क? जानें क्या बोले टेस्ला चीफ

[ad_1]

Donald Trump DOGE Team: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क ने संकेत दिया है कि वह मई के अंत तक सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) में अपनी कॉस्ट-कटिंग के रोल से हटने की योजना बना रहे हैं. ऐसा वह अमेरिकी घाटे को 1 ट्रिलियन डॉलर तक कम करने के बाद करेंगे, जिससे मौजूदा समय में कुल खर्च लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर तक कम हो जाएगा.

टेस्ला प्रमुख और DOGE के कई टॉप के सहयोगी फॉक्स न्यूज के स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बैयर प्रोग्राम में थे, जहां उन्होंने अमेरिका की बैलेंस शीट को बेहतर बनाने के लिए अपने काम के बारे में बात की और बताया कि वे अपने लक्ष्य के करीब कैसे पहुंच रहे हैं.

क्या बोले एलन मस्क?

राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष सलाहकार एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने काम पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम औसतन 4 बिलियन डॉलर प्रतिदिन कमा रही है और घाटे को एक ट्रिलियन डॉलर तक कम करने के लिए जरूरी ज्यादातर काम 130 दिनों के भीतर पूरा कर लिया है.

‘टारगेट को तय समय पर पूरा कर लेंगे’

जब उनसे पूछा गया कि वे लागत में कटौती का लक्ष्य कितनी जल्दी हासिल कर लेंगे, तो मस्क ने बैयर से कहा, “मुझे लगता है कि हम घाटे को एक ट्रिलियन डॉलर तक कम करने के लिए जरूरी ज्यादातर काम तय समय (130 दिनों) के भीतर पूरा कर लेंगे.” उन्होंने कहा, “हमारा टारगेट हर दिन, सप्ताह के सातों दिन, 4 बिलियन डॉलर की बर्बादी और धोखाधड़ी को कम करना है और अब तक हम सफल हो रहे हैं. जब तक यह अभ्यास सफल नहीं होता, अमेरिका का जहाज डूब जाएगा.”

DOGE की टीम में कौन-कौन?

इसका मतलब यह हो सकता है कि DOGE ऑपरेशन का नेतृत्व करने का मस्क का काम मई के अंत तक खत्म हो सकता है. DOGE प्रमुख और उनकी टीम के सात सदस्यों – अराम मोगादास्सी, स्टीव डेविस, ब्रैड स्मिथ, एंथनी आर्मस्ट्रांग, जो गेबिया, टॉम क्राउज़ और टायलर हसेन ने विभिन्न सरकारी एजेंसियों में अपव्यय, धोखाधड़ी और दुरुपयोग को कम करने के अपने प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया.

मस्क ने कहा, “सरकार कार्यकुशल नहीं है और इसमें बहुत अधिक अपव्यय और धोखाधड़ी है, इसलिए हमें विश्वास है कि किसी भी महत्वपूर्ण सरकारी सेवा को प्रभावित किए बिना 15 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है.”

एलन मस्क की DOGE की भूमिका से हटने की टिप्पणी उनकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच आई है. पिछले महीने टेस्ला के शेयर की कीमत में भारी गिरावट देखी गई और पिछले सोमवार को इसमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें: मेलानिया ट्रंप को मिले देश निकाला! डेमोक्रेट नेता ने की मांग तो भड़के एलन मस्क, बोले- ‘वो समय आएगा…’

[ad_2]

भूतों को भी नचा लेते…श्मशान घाट पर आर्केस्ट्रा बैंड, यूजर्स बोले- मुर्दे जाग जाएंगे

[ad_1]

Trending Video: श्मशान घाट का नाम सुनते ही जहन में एक गंभीर माहौल, आंसू, चिताओं की लपटें और शांति का दृश्य उभरता है, लेकिन अगर हम कहें कि किसी श्मशान में DJ बज रहा था, ऑर्केस्ट्रा ठुमके लगा रही है और लोग नाच गाना कर रहे हैं, तो? न यकीन होगा, न समझ आएगा कि ये क्या तमाशा है. लेकिन जनाब, ये हकीकत है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्मशान घाट पर लोग आत्मा की शांति छोड़कर, अपने पैर की मूवमेंट पर ध्यान दे रहे हैं.

स्टेज पर झूमती ऑर्केस्ट्रा, नीचे मस्ती में झूमती भीड़ और ठीक पास में चिताओं की जलती लपटें. वीडियो देखकर समझ नहीं आएगा कि मरने वाला शख्स मोक्ष को प्राप्त हुआ है या तृप्त हुआ है. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान, परेशान और लोटपोट हो रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि यह भारत में ही हो सकता है., तो कुछ का कहना है अब मोक्ष भी DJ बीट्स पर मिलेगा.

श्मशान घाट पर लोगों ने नचाई ऑर्केस्ट्रा!

श्मशान घाट… जहां लोग किसी अपने को अंतिम विदाई देने आते हैं, जहां चिताओं की लपटें उठती हैं और वातावरण गमगीन रहता है. लेकिन अगर हम कहें कि एक श्मशान घाट पर DJ बज रहा था, ऑर्केस्ट्रा वाले स्टेज पर नाच रहे थे, और लोग चिताओं के पास खड़े होकर ठुमके लगा रहे थे, तो? न भरोसा होगा, न समझ आएगा कि ये आखिर हो क्या रहा है. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि श्मशान घाट के बीचों-बीच ऑर्केस्ट्रा वालों ने स्टेज जमा लिया है.

लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

DJ पर तेज म्यूजिक बज रहा है, ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स मस्त अंदाज में ठुमके लगा रही हैं और लोग नीचे से नोट उड़ाकर उनकी परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इस “मोक्ष महोत्सव” के बीच में ही चिताएं जल रही हैं, धुआं उठ रहा है और लोग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे. इतना ही नहीं, कुछ लोग स्टेज के नीचे खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं, तो कुछ सीधे चिताओं के पास ही नाचने में मस्त हैं.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

यूजर्स ने भी उड़ाई मौज

वीडियो कहां का है, ये साफ नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये किसी ऐसे समुदाय का मामला हो सकता है जो मरने के बाद शोक नहीं, बल्कि उत्सव मनाने में यकीन रखते हैं. कई जगहों पर अंतिम यात्रा को जश्न की तरह मनाया जाता है ताकि मरने वाले की आत्मा खुश होकर मोक्ष प्राप्त कर सके.

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब श्मशान में भी एंट्री टिकट लगने वाली है, VIP पास भी मिलेगा. एक और यूजर ने लिखा…यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का मजाक उड़ाने जैसा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ ने इसे नया ट्रेंड मानकर कहा, अब मौत भी पार्टी के बिना अधूरी लगती है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

सलमान का जबरा फैन, लाखों में खरीदी ‘सिकंदर’ की टिकट, फिर लोगों में बांटी

[ad_1]

Salman Khan Fan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इस वक्त अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) को लेकर चर्चा में हैं. जो कल यानि 30 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस में तगड़ा बज बना हुआ है. इसी बीच एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान के लिए उनकी अजीब दीवानगी देखने को मिली. जानिए पूरा मामला क्या है….

सलमान खान के फैन का दिलचस्प कारनामा

दरअसल इंस्टा बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस शख्स का वीडियो शेयर किया है. जो अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाला ये शख्स राजस्थान का रहने वाला है. जिसका नाम कुलदीप कस्वान है. कुलदीप ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले ही उसकी 1.72 लाख रुपए की टिकट खरीदी ली है.

लोगों को फ्री में बांटी लाखों रुपए की टिकट

वहीं वायरल हो रही इस वीडियो में कुलदीप ये सारी फ्री में दूसरे लोगों को बांट रहा है. वीडियो में लोग टिकट लेने के लिए लाइन में लगे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, ‘सलमान खान के सबसे बड़े फैन राजस्थान के कुलदीप कस्वां ने लोगों में बांटने के लिए 1.72 लाख की ‘सिकंदर’ की टिकटें खरीदीं.’ इस वीडियो पर अब एक्टर के फैन खूब प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

रश्मिका संग दिखेगी सलमान की जोड़ी

बता दें कि सलमान खान ‘सिकंदर’ में खुद से करीब 30 साल छोटी हसीना रश्मिका मंदाना संग इश्क लड़ाते नजर आएंगे. फिल्म में साउथ एक्टर सत्यराज विलन के तौर पर नजर आने वाले हैं. फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें –

‘बॉलीवुड में भेड़ चाल है’, आखिर क्यों ‘जाट’ एक्टर रणदीप हुड्डा ने कही ये बात ?

[ad_2]

KKR के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ स्टार ऑलराउंडर; टीम के साथ शुरू किया अभ्यास

[ad_1]

MI vs KKR: आईपीएल 2025 का पहला मैच हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. अजिंक्य रहाणे एंड टीम का अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ है, जिसके लिए केकेआर टीम ने वानखेड़े में अभ्यास शुरू कर दिया है. केकेआर के लिए अच्छी खबर ये है कि इस मैच के लिए उनके स्टार ऑलराउंडर प्लेयर सुनील नरेन फिट हो गए हैं, उन्होंने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.

राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में सुनील नरेन प्लेइंग 11 से बाहर थे. हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने साफ किया था कि वह चोटिल नहीं हैं लेकिन उनकी तबियत खराब है. इस वजह से वह नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उन्होंने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.

1628 दिनों बाद KKR की प्लेइंग से बाहर हुए थे नरेन

सुनील नरेन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे. उनकी जगह इंग्लैंड के ऑलराउंडर प्लेयर मोईन अली प्लेइंग 11 में शामिल किए गए थे. 1628 दिनों बाद ऐसा हुआ था कि सुनील नरेन केकेआर की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे.

[ad_2]

शख्स ने बगैर गन्ने के निकाल लिया रस! रेसिपी जान झटपट पहुंचेंगे किचन में; देखें वीडियो

[ad_1]

भूकंप मचा रहा था तबाही, इमरजेंसी में बीच सड़क डॉक्टर ने कराई महिला की डिलीवरी, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Baby Delivered amid Earthquake in Bangkok : म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को स्थानीय समय के अनुसार करीब दोपहर 12:50 बजे आए भूकंप के दो जबरदस्त और भयानक झटकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. रिक्टर स्केल पर इन दोनों भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 और 6.4 मापी गई. म्यांमार में आए भूकंप के झटकों का असर पड़ोसी देश थाईलैंड में जोरदार तरीके से हुआ. भूकंप के भयानक झटकों के कारण बैंकॉक में भारी तबाही मची. इस दौरान कई गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखरकर जमींदोज हो गई.

वहीं. दूसरी तरफ बैंकॉक में भूकंप से मची तबाही के बीच डॉक्टरों की टीम ने बीच सड़क पर एक बच्चे की डिलीवरी की. शुक्रवार (28 मार्च) को पुलिस जनरल अस्पताल में एक महिला की सर्जरी चल रही थी. इसी बीच भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, जिसके बाद सभी डॉक्टरों और मरीजों को अस्पताल के बाहर निकाला गया.

अस्पताल के प्रवक्ता पुलिस कर्नल सिरिकुल श्रीसांगा ने कहा, “भूकंप के झटकों के बीच अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों और मेडिकल टीमों ने महिला को अस्पताल से बाहर निकाला और सड़क पर लाए, जहां डॉक्टर ने सफल सर्जरी की और महिला की एक लड़के को जन्म दिया.”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां भूकंप से मची तबाही के बीच एक नई जिंदगी ने खुली हवा में सांसें लीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इलाजरत महिला को अस्पतालकर्मी घेरे नजर आ रहे हैं. इस बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देती है और वीडियो में नवजात बच्चा दिखाई देता है. इसके अलावा इस वीडियो में अस्पताल के बाहर लाए गए कई अन्य मरीज भी स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, सर्जन ने कहा, अब महिला और बच्चे की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल के कमरे में शिफ्ट किया जा चुका है.

भूकंप की तबाही में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

शुक्रवार (28 मार्च) को म्यांमार और बैंकॉक में आए भयंकर भूकंप के कारण अब तक 1,012 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें अकेले म्यांमार में 1,002 से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. इस बात की जानकारी म्यांमार के सैन्य शासन जुंटा ने दी. वहीं, बैंकॉक में अब तक 6 लोगों की मौत, 26 घायल और 47 लोगों की लापता है.

[ad_2]

कंसीव होने के तुरंत बाद ये एक गलती पड़ सकती है भारी, जरूर जान लीजिए ये बात

[ad_1]

क्या आप जानते हैं कि हर साल प्रेगनेंसी टेस्ट पर 200 मिलियन डॉलर से ज़्यादा खर्च किए जाते हैं? गर्भावस्था के शुरुआती दौर में ही यह जान लेना ज़रूरी है कि आप गर्भवती हैं. क्योंकि इससे आप अपनी गर्भावस्था को यथासंभव स्वस्थ बनाने की दिशा में काम कर सकती हैं. खास तौर पर गर्भावस्था के पहले हफ़्तों में भ्रूण के विकास को ध्यान में रखते हुए. हालांकि, अगर आप गलत तरीके से टेस्ट करते हैं तो समस्याएं पैदा हो सकती हैं. यहां कुछ गलतियाँ बताई गई हैं जिनसे बचना चाहिए.

बाजार में मौजूद कई प्रेगनेंसी टेस्ट आपको यह समझाने की कोशिश करेंगे कि आप अपने पीरियड मिस होने से पहले ही अपनी प्रेगनेंसी का सटीक अनुमान लगा सकती हैं. लेकिन इससे कई मामलों में गलत नेगेटिव नतीजे आ सकते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके शरीर ने अभी तक प्रेगनेंसी टेस्ट द्वारा पता लगाए जाने के लिए पर्याप्त ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रॉफ़िन (hCG) का उत्पादन नहीं किया है. गलत नेगेटिव नतीजे लोगों को जोखिम भरे व्यवहार की ओर ले जा सकते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे गर्भवती नहीं हैं जबकि वे वास्तव में गर्भवती हैं. अधिक सटीक टेस्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने पीरियड मिस होने तक प्रतीक्षा करें.

प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

अपने शरीर की सुनें: यदि आपको चक्कर, थकान, सांस की तकलीफ या दिल की धड़कन तेज महसूस हो तो व्यायाम करना बंद कर दें.

हाइड्रेटेड रहें: व्यायाम करने से पहले, दौरान और बाद में खूब पानी पिएं.

अधिक गर्मी से बचें: गर्म या आर्द्र मौसम में व्यायाम न करें और गर्म टब में न भिगोएं.

हद से ज्यादा न थके: थकावट की हद तक व्यायाम न करें.

कम वजन चुनें: यदि आप वजन प्रशिक्षण कर रहे हैं, तो कम वजन और मध्यम से उच्च दोहराव का उपयोग करें.

प्रेग्नेंसी के दौरान आप ये एक्सरसाइज कर सकते हैं

स्कवाट: यह नॉर्मल डिलीवरी में काफी ज्यादा अच्छा होता है. यह एक्सरसाइज करने से पेल्विक मसल्स फ्लेक्सिबल होती है. जिससे नॉर्मल डिलीवरी हो जाती है. यह एक्सरसाइज करने के लिए आप दीवार का सहारा भी ले सकते हैं. हाथों को सीधा रखते हुए पैरों को खोलकर खड़े हो जाए. कूल्हे के बल हवा में बैठने का प्रयास करें. इसे 10 मिनट तक रोजाना करें.

कीगल: कीगल एक्सरसाइज नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है. इससे पेल्विक मसल्स फ्लेक्सिबल होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले तनाव को भी कम करता है. इसमें आरामदायक स्थिति में बैठे और आंखें बंद कर लें. यूरिन का प्रेशर बनाकर थोड़ी देर रखें. इसमें 3-5 सेकंड रहने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

बटरफ्लाई: बटरफ्लाई तितली आसन को कहते हैं. इससे भी पेल्विक मसल्स मजबूत रहता है. जो नॉर्मल डिलीवरी के लिए अच्छा होता है. इसके लिए सबसे पहले फर्श बैठ जाएं और दोनों पैरों के पंजों से जोड़ लें. इस आसन को आप 10 मिनट तक कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, फेल होने वाले छात्रों के लिए ये हैं विकल्प

[ad_1]

BSEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने 12वीं के बाद अब 10वीं परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में कुल 12,79,294 छात्र पास हुए हैं. वहीं बाकी जो कुछ छात्र फेल हुए हैं, उनके लिए भी तमाम तरह के विकल्प खुले हैं. बिहार बोर्ड की तरफ से छात्रों को उनके अंक सुधारने और दोबारा कॉपी चेक का मौका दिया जाता है. आइए हम आपको बताते हैं कि फेल हुए छात्रों के पास क्या-क्या विकल्प हैं.

कब कर सकते हैं आवेदन
बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं और 10वीं के नतीजों से असंतुष्ठ छात्रों के लिए एक विंडो खोली जा रही है, जिसमें छात्र आवेदन कर सकते हैं. बताया गया है कि 1 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच फेल हुए छात्र री-इवैल्युएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इन परीक्षाओं के नतीजे मई के आखिर तक जारी कर दिए जाएंगे. कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए भी बोर्ड की तरफ से तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

कुल इतने छात्र हुए पास
इस साल 82.11 प्रतिशत यानी 12.79 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस साल टॉपर में तीन परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है. पास होने वाले स्टूडेंट्स में करीब 4,70,845 छात्र फर्स्ट डिवीजन से  पास हुए, जबकि 4,84,012 छात्र सेकेंड और 3,07,792 छात्र थर्ड क्लास से पास किए गए. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल पूरे राज्य में टॉप टेन में 123 परीक्षार्थियों के नाम हैं, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं.

इस साल प्रदेश में तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर रहे. इनमें समस्तीपुर हाई स्कूल की साक्षी कुमारी, भारतीय इंटर कॉलेज, गहिरी की अंशु कुमारी और हाई स्कूल अगियांव, भोजपुर के रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से 489 यानी 97.8 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर बने. राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी. परीक्षा की शुरुआत भाषा से हुई थी, जिसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Shani Gochar 2025 Live: भूतड़ी अमावस्या पर शनि का गोचर आज, क्या होगा राशि और देश-दुनिया पर असर

[ad_1]

Shani Ka Rashi Parivartan 2025 Live: आज शनिवार, 29 मार्च 2025 को साल का सबसे बड़ा गोचर होने जा रहा है, क्योंकि शनि देव आज अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से शनि का गोचर बहुत ही खास महत्व रखता है. क्योंकि शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं. साथ ही शनि के राशि बदलने से कुछ राशियों पर जहां साढ़ेसाती (Shani Sadesati) और ढैय्या का प्रभाव कम या खत्म हो जाता है तो वहीं कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया शुरू हो जाती है. यही कारण है कि शनि देव का राशि परिवर्तन करना देश-दुनिया और राशियों के पर खास प्रभाव डालता है.

खास संयोग में होगा शनि गोचर 2025 ( Shani Gochar 2025)

शनि ग्रह का गोचर आज खास संयोग में हो रहा है. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) लगा है. साथ ही आज भूतड़ी अमावस्या या चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) भी है. वहीं शनिवार के दिन शनि देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं. शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए ही समर्पित होता है. इन शुभ संयोगों में शनि देव के राशि परिवर्तन को ज्योतिषीय दृष्टि में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें कि शनि आज राज 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और अगले ढाई वर्षों तक इसी राशि में रहेंगे.

शनि के गोचर करते ही इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

शनि के मीन राशि में आते ही मकर राशि वाले लोग साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे. लेकिन मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती की शुरुआत होगी. साथ ही मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा. वहीं ढैय्या की बात करें, 29 मार्च 2025 के बाद से वृश्चिक राशि वाले शनि की ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे. वहीं सिंह और धनु राशि वालों पर ढैय्या की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें: <a href=" Grahan 2025: सूर्य ग्रहण इस बार का कितना खतरनाक है, किन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

1 April 2025 से होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर | Paisa Live

[ad_1]

नया Financial Year 2025-26 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, और इसके साथ कई अहम Financial Changes लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। चाहे वो घर की रसोई हो, बैंक अकाउंट हो, क्रेडिट कार्डधारक हों, या निवेशक, हर कोई इन परिवर्तनों से प्रभावित होगा। 1 अप्रैल 2025 से Cheque Payment के नियम बदलने वाले हैं, जिसमें पेमेंट प्रोसेसिंग और सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश शामिल होंगे। इसके अलावा, टैक्स स्लैब, बैंकिंग सेवाओं, और निवेश योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण अपडेट्स भी सामने आएंगे। इन सभी बदलावों की पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें!

[ad_2]