इनकम टैक्स के बाद अब जीएसटी रेट में होगी कटौती, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत
[ad_1]
GST Rate Cut: इनकम टैक्स रेट में कमी के बाद अब जीएसटी रेट्स कम होने वाली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं. वित्त मंत्री ने कहा, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स रेट और स्लैब को युक्तिसंगत बनाने का काम लगभग अंतिम चरण में है और जल्द ही रेट्स को घटाने का फैसला लिया जाएगा.
निर्मला सीतारमण ने ‘द इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स’ में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ”जीएसटी दरों और स्लैब को युक्तिसंगत बनाने का काम लगभग अपने आखिरी फेज में है. उन्होंने कहा कि राजस्व तटस्थ दर (आरएनआर) एक जुलाई, 2017 को जीएसटी की शुरुआत के समय 15.8 प्रतिशत से घटकर 2023 में 11.4 प्रतिशत हो गई है, और इसमें और कमी आएगी. वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने सितंबर 2021 में दरों को युक्तिसंगत बनाने और स्लैब में बदलाव का सुझाव देने के लिए मंत्रियों के समूह (जीओएम) का गठन किया था.
वित्त मंत्री ने कहा, जीओएम ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन अब इस चरण में मैंने एक बार फिर से प्रत्येक समूह के काम की पूरी तरह से समीक्षा करने का बीड़ा उठाया है, और फिर शायद मैं इसे परिषद के पास ले जाऊंगी. तब विचार किया जाएगा कि हम इस बारे में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं या नहीं.” निर्मला सीतारमण ने कहा कि दरों को तर्कसंगत बनाने पर कुछ और काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ”हम इसे अगली काउंसिल की बैठक में ले जाएंगे। हम कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे दरों में कटौती, तर्कसंगत बनाने, स्लैब की संख्या पर विचार करने आदि पर अंतिम निर्णय लेने के बहुत करीब हैं.”
दरअसल सरकार पर डिमांड और खपत को बढ़ावा देने का दबाव है जिसके लिए जीएसटी काउंसिल अब जीएसटी रेट्स में कटौती करने पर विचार कर रही है. ये माना जा रहा है कि सरकार 12 फीसदी के स्लैब वाले जीएसटी रेट को खत्म कर सकती है. और इस स्लैब में आने वाले गुड्स को 5 फीसदी या जरूरत पड़ने पर 18 फीसदी के स्लैब में डाल सकती है. इस कवायद का मकसद जीएसटी रेट स्ट्रक्चर को तर्कसंगत बनाने के साथ खपत को बढ़ाना है.
दरअसल लंबे समय से यह मांग उठ रही है कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव किया जाए और दरों को तार्किक बनाया जाए. अभी जीएसटी के तहत टैक्स के चार स्लैब हैं. वे चार स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के हैं. कुछ लग्जरी व सिन आइटम पर अलग से सेस का प्रावधान है. जीएसटी के स्लैब की संख्या को 4 से घटाकर 3 करने की डिमांड उठती रही है.
ये भी पढ़ें:
<a href=" में अंडे पर छिड़ी सियासत! सड़क पर उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक, न्याय विभाग करेगी जांच
[ad_2]
ट्रेन में लगे सेंसर से बच गई हजारों जानें! ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दिल दहला देगा वीडियो
[ad_1]
सोशल मीडिया पर आए दिन रेल दुर्घटना के वीडियो वायरल होते रहते हैं. खासकर भारत में तो पिछले कुछ सालों में रेल हादसों ने काफी रफ्तार पकड़ी है. अब इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो ट्रेनें आपस में टकराने से बाल बाल बच गईं और इतना ही नहीं, ट्रेन ड्राइवर ने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए. देखने में आपको भी ये वीडियो किसी फिल्मी सीन जैसा लगेगा, लेकिन यह सच है कि ट्रेन में अगर सेंसर नहीं होते तो एक साथ हजारों लोगों की जान जा सकती थी. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.
आपस में टकराने से बाल बाल बची ट्रेन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे दो रेलगाड़ियां अचानक पटरी पर आमने सामने आ गई हैं. तेज रफ्तार रेलगाड़ी में सेंसर होने की वजह से उसमें इमरजेंसी ब्रेक जरूर लगते हैं लेकिन फिर भी वो सामने खड़ी ट्रेन से टकराने से केवल कुछ इंच से बच जाती है.
View this post on Instagram
ड्राइवर ने यूं बचाई अपनी जान
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि हालात अपने हाथ से निकलते देख ट्रेन ड्राइवर भी ट्रेन से छलांग लगा देता है और अपनी जान बचाता है. वीडियो देखने के बाद आपकी भी रूह कांप उठेगी. वीडियो कनाडा का बताया जा रहा है.
यूजर्स हुए हैरान
वीडियो को gitrpaalkshyp नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कनाडा था इसलिए ट्रेन रुक भी गई, वरना भारत होता तो न जाने क्या होता. एक और यूजर ने लिखा…ड्राइवर को सेंसर पर भरोसा नहीं था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ड्राइवर समझदार निकला जो पहले ही कूद गया.
छावा का 23वें दिन तूफान, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई के साथ 500 करोड़ क्लब में पहुंचीं फिल्म
[ad_1]
Chhaava Box Office Collection Day 23: विक्की कौशल ने छावा से धमाल मचा दिया है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. अब फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन कितना रहा है.
छावा की हुई 500 करोड़ क्लब में एंट्री
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, छावा ने चौथे शनिवार को जबरदस्त कलेक्शन किया है. फिल्म ने 16.5 करोड़ कमा लिए हैं. हालांकि, चौथे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी तक ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर 23वें दिन फिल्म 16.5 करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 508.8 करोड़ हो जाएगा. इसी के साथ फिल्म 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर लेती है. फिल्म ने 23 वें दिन के अपने कलेक्शन से सभी को सरप्राइज कर दिया है.
बता दें कि छावा ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म की शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीक भी जबरदस्त कलेक्शन रहा. फिल्म ने पहले वीक में टोटल 219.23 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 180.25 करोड़ कमाए. तीसरे वीक में फिल्म ने 84.05 करोड़ का कलेक्शन किया. 22 वें दिन छावा ने 8.75 करोड़ का बिजनेस किया.
छावा की बात करें तो इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं. वो छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में हैं. वो विक्की कौशल की पत्नी के किरदार में नजर आईं. वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल प्ले किया है. फिल्म में दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा जैसे स्टार्स भी नजर आए.
फिल्म में सभी एक्टर्स के काम की तारीफ हो रही है. फिल्म के क्लाईमैक्स से सभी बहुत इमोशनल हो गए हैं. विक्की कौशल इस फिल्म से फैंस के दिलों पर छा गए है.
ये भी पढ़ें- सलमान खान की Sikandar है रीमेक? निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने किया रिएक्ट
[ad_2]
ईरान ने दिखाई अमेरिका को आंख! खामेनेई बोले-धौंस जमाने वाले बातचीत पर जोर दे रहे
[ad_1]
Iran News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधा है. उन्होंने अमेरिका और अन्य कुछ देशों पर निशाना साधते हुए उन्हें धौंस जमाने वाली सरकारें कहा.
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता को पत्र लिखकर देश के परमाणु कार्यक्रम पर नए सिरे से बातचीत करने का आग्रह किया है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
अयातुल्ला अली खामेनेई ने साधा निशाना
ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता से इनकार करने पर सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले ट्रंप के बयान के बाद खामेनेई ने अधिकारियों से कहा, ‘कुछ धमकाने वाली सरकारें वार्ता पर जोर देती हैं.’ खामेनेई ने कहा, "उनकी वार्ता का उद्देश्य समस्याएं सुलझाना नहीं, बल्कि वर्चस्व स्थापित करना है."
उन्होंने अमेरिका का नाम लिए बिना या ट्रंप के पत्र का उल्लेख किए बिना कहा, "वे नई उम्मीदें लगा रहे हैं, जिनको लेकर मेरा मानना है कि ईरान इसे पूरा होने नहीं देगा.
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कही ये बात
शुक्रवार को विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि तेहरान अधिकतम दबाव के तहत बातचीत नहीं करेगा, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ट्रंप के पत्र का जिक्र नहीं किया था. जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने पर ट्रंप ने ईरान पर अधिकतम दबाव की अपनी अपने कार्यकाल की नीति को फिर से लागू कर दिया है.
इस नीति के तहत, संयुक्त राज्य अमेरिका 2018 में ईरान परमाणु समझौते से हट गया, जिसे औपचारिक रूप से संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के रूप में जाना जाता है.
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी को लेकर भी खड़े किए सवाल
तेहरान हाल के महीनों में तीन यूरोपीय देशों (ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) के साथ कूटनीतिक प्रयास कर रहा है, जिसका उद्देश्य उसकी परमाणु महत्वाकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों को हल करना है. हालांकि शनिवार को खामेनेई ने तीन यूरोपीय देशों की इस घोषणा के लिए भी आलोचना की कि ईरान ने जेसीपीओए के तहत अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है.
[ad_2]
स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है मौका, सरकारी लाई है आपके लिए ये कोर्स
[ad_1]
अगर आप खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत सरकार की तरफ से Startup India पहल के तहत ऐसे लोगों के लिए 10 फ्री ऑनलाइन कोर्स (Free Online Courses) की सुविधा दी जा रही है. इन कोर्स को पूरा करने के बाद आप स्टार्टअप शुरू करने से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी और स्किल्स सीख सकते हैं. इन कोर्स के जरिए आपको बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस और मैनेजेरियल स्किल्स जैसी चीजों को सीखने का बेहतरीन मौका मिलेगा.
अगर आप भी बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपको सही गाइडेंस नहीं मिल पा रही है, तो ये फ्री ऑनलाइन कोर्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे ये 10 फ्री ऑनलाइन कोर्स कौन-कौन से हैं और इन्हें कैसे किया जा सकता है.
1. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन प्रैक्टिस: वर्चुअल कोलेबोरेशन टूल्स
यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए अपने बिजनेस को ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना चाहते हैं. इस कोर्स में आपको वर्चुअल कोलेबोरेशन टूल्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल कम्युनिकेशन के बारे में सिखाया जाएगा. इससे आप अपने बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं.
2. मास्टर की फाइनेंशियल एनालिस्ट स्किल्स
अगर आप अपने स्टार्टअप के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग, इन्वेस्टमेंट और बिजनेस डेटा को एनालाइज करने के बारे में सीखना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए परफेक्ट है. इस कोर्स के जरिए आप फाइनेंस से जुड़े डेटा को समझना, बिजनेस की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करना और बिजनेस के लिए सही निर्णय लेना सीखेंगे.
3. डिजाइन थिंकिंग और पीपल-सेंटर्ड डिजाइन को समझना (IIT Kanpur)
यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपना स्टार्टअप इनोवेटिव आइडिया के साथ शुरू करना चाहते हैं. इस कोर्स में आपको डिजाइन थिंकिंग और पीपल-सेंटर्ड डिजाइन के बारे में सिखाया जाएगा ताकि आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार तैयार कर सकें.
4. मंदी या मुश्किल आर्थिक स्थिति में नौकरी कैसे पाएं?
अगर आप स्टार्टअप शुरू करने से पहले नौकरी करना चाहते हैं और आर्थिक संकट के समय में नौकरी पाना मुश्किल हो रहा है तो यह कोर्स आपकी मदद कर सकता है. इस कोर्स के जरिए आपको रिज्यूमे अपडेट करना, वर्चुअल नेटवर्किंग करना और इंटरव्यू स्किल्स को सुधारने के तरीके सिखाए जाएंगे.
5. डेटा एनालिस्ट कैसे बनें?
अगर आप अपने स्टार्टअप के लिए डेटा एनालिसिस सीखना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. इस कोर्स में आपको डेटा एनालिसिस टूल्स के बारे में सिखाया जाएगा जिससे आप अपने बिजनेस के डेटा को सही तरीके से एनालाइज कर सकते हैं और सही बिजनेस निर्णय ले सकते हैं.
6. मैनेजेरियल अकाउंटिंग (IIT Bombay)
यह कोर्स स्टार्टअप के लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आपको फाइनेंशियल मैनेजमेंट, कॉस्ट मैनेजमेंट, बिजनेस रिपोर्टिंग और बजट प्लानिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं. यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो स्टार्टअप में फाइनेंस और अकाउंटिंग को सही तरीके से मैनेज करना चाहते हैं.
7. सॉफ्ट स्किल्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट (IIT Kanpur)
किसी भी स्टार्टअप के लिए लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत जरूरी होती हैं. इस कोर्स के जरिए आप अपनी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस और प्रोफेशनल एटीकेट्स को बेहतर बना सकते हैं. इससे आप अपने टीम के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.
8. डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट बनें
अगर आप अपने स्टार्टअप के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए बेहद जरूरी है. इस कोर्स में आपको SEO (Search Engine Optimization), सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और डिजिटल एडवरटाइजिंग के बारे में सिखाया जाएगा.
9. कंज्यूमर बिहेवियर (IIT Kharagpur)
अगर आप अपने स्टार्टअप के लिए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए उपयोगी हो सकता है. इस कोर्स में आपको कस्टमर बिहेवियर, उनकी पसंद-नापसंद और खरीदारी करने के तरीके के बारे में सिखाया जाएगा ताकि आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस को उसी अनुसार तैयार कर सकें.
10. मैनेजेरियल इकोनॉमिक्स (IIT Bombay)
यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने स्टार्टअप के लिए बिजनेस मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स को समझना चाहते हैं. इस कोर्स के जरिए आपको बाजार की मांग, उपभोक्ता व्यवहार, कीमत निर्धारण, मार्केट स्ट्रेटजी और कॉस्ट एनालिसिस के बारे में सिखाया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इन फ्री ऑनलाइन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको Startup India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
• वेबसाइट लिंक: https://www.startupindia.gov.in
• वेबसाइट पर जाकर Learning and Development सेक्शन में जाएं.
• वहां आपको Free Online Courses का ऑप्शन मिलेगा.
• अपनी पसंद का कोर्स चुनें और रजिस्ट्रेशन करें.
• कोर्स पूरा करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
क्यों हैं ये कोर्स जरूरी?
अगर आप सच में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं तो यह 10 फ्री ऑनलाइन कोर्स आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. यह कोर्स आपको बिजनेस की हर छोटी-बड़ी जानकारी देने के साथ-साथ आपके स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए जरूरी स्किल्स भी सिखाएंगे. साथ ही, यह सरकारी योजना के तहत मुफ्त (Free) में उपलब्ध हैं, जिससे आपको कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
[ad_1]
Numerology Horoscope 09 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, रविवार, 09 मार्च 2025 का अंक राशिफल.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा जाने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है. सेहत की बात करें तो किसी भी तरह का बाहरी खाना न खाएं. आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है. घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा. व्यापार वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. घरवालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है. आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है. शेयर मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से बचें. शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार का परवान चढ़ सकता है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए रविवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें. कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है. आपको अपने काम पर ध्यान देने है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो रविवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतें. घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं. घरवालों का सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है. आर्थिक लिहाज से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है. व्यापार वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है. सेहत के लिहाज से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है. अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए रविवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए रविवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं.
Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को रविवार के दिन आर्थिक लिहाज से लाभ हो सकता है. बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है. इस दौरान कोई भी दवाई लेने से बचें. बाहर के खाने से दूरी बना लें. ये समय अपने काम में लगाएं.
[ad_2]
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, कौन बनेगा चैंपियन? दिग्गजों ने बताया
[ad_1]
India vs New Zealand, Final: आज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे होगा, वहीं मैच की शुरुआत दोपहर ढाई बजे से होगी.
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों को देखें और दुबई की पिच को देखें तो टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में फेवरेट है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के सामने कीवी टीम का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत का है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड को बिल्कुल भी हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे. न्यूजीलैंड की टीम 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में और WTC फाइनल में भारत को हरा चुकी है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पिच रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि जिस पिच पर भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था, उसी पिच को भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए तैयार किया गया है. पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. पिच धीमा रहेगी, यहां स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलेगी. तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. हालांकि यहां शुरुआत में तेज रन बनाए जा सकते हैं, लेकिन मिडिल आर्डर में सिंगल डबल पर अधिक निर्भर रहना होगा.
दुबई में ओस का कोई रोल नहीं होगा, ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकता है. हालांकि यहां रनों का पीछा करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 290-300 का स्कोर खड़ा कर दिया तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाएगा.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन और विल ओरुक.
[ad_2]
आर्थिक स्वतंत्रता के मामले में केरल की महिलाओं का नहीं कोई जवाब, रिपोर्ट में खुलासा
[ad_1]
International Women’s Day: देश की महिलाएं अब पहले के मुकाबले अपने अधिकारों को लेकर ज्यादा सजग हैं. महिलाएं सशक्त होने के साथ आर्थिक रूप से भी स्वतंत्र हो रही हैं. हालांकि, इस मामले में केरल की महिलाएं सबसे आगे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि नीति आयोग की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.
क्रेडिट प्रोफाइल को मैनेज कर रहीं महिलाएं
‘From Borrowers to Builders – Women’s Role in India’s Financial Growth Story,’शीर्षक के साथ नीति आयोग की रिपोर्ट में देश भर में महिलाओं के बीच बढ़ रही वित्तीय स्वतंत्रता पर प्रकाश डाला गया. इसमें बताया गया कि किस तरह से केरल की महिलाएं बेहतर तरीके से अपने क्रेडिट प्रोफाइल को मैनेज कर रही हैं.
देश की महिला उधारकर्ताओं में इनकी हिस्सेदारी 6 परसेंट है. जबकि इस मामले में पूरे देश में ये छठवें स्थान पर हैं.  वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जबकि केरल की जनसंख्या अन्य कई बड़े राज्यों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम है. इससे साफ है कि लोन बाजार में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है.
महिला कर्जदारों में इन राज्यों की हिस्सेदारी
महिला कर्जदारों की संख्या महाराष्ट्र में सबसे अधिक 15 परसेंट है. इसके बाद 11 परसेंट की हिस्सेदारी के साथ तमिलनाड़ु दूसरे स्थान पर, 9 परसेंट की हिस्सेदारी के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर हैं. उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में इनकी हिस्सेदारी 7 परसेंट है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि राज्य में 44 फीसदी महिलाओं ने छह महीने में अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार देखा है. इससे पता चलता है कि राज्य की महिलाओं के बीच फाइनेंशियल अवेयरनेस किस तेजी से बढ़ रही है.
नीति आयोग की इस स्टडी में यह भी पाया गया कि केरल में महिला कर्जदार सबसे ज्यादा नगरीय क्षेत्रों से हैं, इसके बाद ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाएं हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि महिलाओं का कर्ज लेना देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें:
81 बिलियन डॉलर के घाटे के बाद भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी, क्या है एलन मस्क की कमाई का जरिया?
[ad_2]
Aaj Ka Rashifal: रविवार 9 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल
[ad_1]
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 9 मार्च 2025, रविवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).
मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहने वाला है. आप अपने खर्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है. आज आपको अपनी मां से किया हुआ कोई वादा पूरा करना होगा. काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कह सकते है. आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज आपको आपका धन मिल सकता है.
वृषभ राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए उलझन वाला रहेगा. लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका काम आसानी से पूरा होगा. परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा. आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा. सेहत के मामले में दिन आपके लिए कुछ उतार चढाव भरा रहेगा. आप कुछ मौसमी बीमारियों से भी प्रभावित हो सकते हैं प्रभावित हो सकते हैं. आप अपने घर में भजन, कीर्तन और पूजा आदि का आयोजन कर सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा. आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा होगा. आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी. आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे. परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे. जो लोग शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाते हैं उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है.
कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा. आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे आपकी यह चाहत आज पूरी होगी. आपका कोई कानूनी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा होगा. आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे. माता से आपको आज आशीर्वाद और लाभ मिलेगा.
सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपका कोई काम साझेदारों की मदद से पूरा होगा. जो लोग कोई काम साझेदारी में शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है. वैसे आज आप आपको किसी डील में अच्छा मुनाफा मिलेगा. आज आप अपने परिवार को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं. चाचा ताऊ की ओर से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा. आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी.
कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा. ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकती है. आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है. आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा. आपकी आमदनी में आज वृद्धि होगी. अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है. जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज किसी मित्र की मदद मिलेगी. लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की भावना को समझना होगा.
तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. बिजनस में आपको आज अच्छी डील मिलेगी. जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. परिवार में चल रही कोई उलझन आज सुलझ सकती है. वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ मिलकर रिश्ते को आगे ले जाने का प्लान कर सकते हैं. आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे मानसिक परेशानी महसूस करेंगे. सितारे कहते हैं आज आपके ऊपर अचानक से कई काम आज सकता है जिससे आपको चिंता और परेशानी हो सकती है. विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा किसी बात को लेकर आपके बीच कुछ मतभेद हो सकता है.
धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. लव लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे. भाइयों के साथ किसी गलतफहमी के कारण आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर पाएंगे. बिजनस में आप अपने प्रतिस्पर्धी को आज मात देने में सफल होंगे. आपको आज किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को भी आज शुरू कर सकते हैं. पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा. आप आज धन का भी निवेश कर सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कोई लाभकारी अवसर मिलेगा. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. यदि आज आपके किसी मित्र के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको धैर्य से काम लेना चाहिए. अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आपको यह बात अपने माता-पिता के सामने रखनी चाहिए इससे आपको बेहतर समाधान मिलेगा. खेल और रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन आज उत्साहवर्धक रहेगा. परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका खुशनुमा बीतेगा. जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है. आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं. अधिक तले-भुने भोजन से बचें, अन्यथा पेट दर्द आदि जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है. बिजनस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. किसी अनावश्यक मुद्दे को लेकर आप तनावग्रस्त रहेंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ की ओर से आपको खुशी मिलेगी.
मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. आपको आज कई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. किसी कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है. यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में दरार आ गई थी तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे. आप भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने पर भी विचार कर सकते हैं. आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना होगा.
Surya Grahan 2025: मार्च में लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं
[ad_2]
बॉलीवुड कहानियों में किसने दर्ज कराई महिलाओं की दमदार उपस्थिति? यहां देखें पूरी लिस्ट
[ad_1]
Best Female Writers of Bollywood: महिलाएं ना केवल अभिनय की दुनिया में सशक्त हैं, बल्कि उसके पीछे के किरदार को भी गढ़ने में महारत हासिल की हैं. फिल्म इंडस्ट्री ने ऐसी कई लेखिकाओं को दर्शकों के सामने रखा है, जिनके पास ‘कलम की धार’ है. ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ को गढ़ने वाली अलंकृता श्रीवास्तव हों या ‘पीकू’ की कहानी को पन्नों पर उतारने वाली जूही चतुर्वेदी. ‘छपाक’ को रचने वाली मेघना गुलजार हों या ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की गौरी शिंदे, ये लिस्ट काफी लंबी है…
ये उन महिला राइटर्स की लिस्ट है जिनकी फिल्मों और सीरीज में महिलाओं की दमदार स्थिति देखने को मिली है. पीकू से लेकर मेड इन हेवेन जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं.
अलंकृता श्रीवास्तव : ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’, ‘मेड इन हेवन’, ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमकते सितारे’, ‘बॉम्बे बेगम्स’, ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ जैसी फिल्मों की कहानी को लिखने वाली अलंकृता श्रीवास्तव एक पटकथा लेखिका, निर्देशक और निर्माता हैं. उन्होंने साल 2011 में ‘टर्निंग 30’ में बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने के बाद से उन्होंने कई पुरस्कार जीते. श्रीवास्तव ने प्रकाश झा के साथ एक सहयोगी निर्देशक के रूप में काम साल 2005 में आई फिल्म ‘अपहरण’ के लिए किया.
इसके बाद उन्‍होंने ‘राजनीति’ समेत कई प्रोजेक्ट में काम कीं. इसके बाद वह ब्लैक कॉमेडी ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के लिए प्रशंसा मिली, जिसे उन्होंने निर्देशित करने के साथ ही लिखा भी था.
जूही चतुर्वेदी: अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान स्टारर ‘पीकू’ तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म की कहानी को भी पन्नों पर जूही चतुर्वेदी ने ही उतारा. ‘गुलाबो सिताबो’, ‘विक्की डोनर’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुकी हैं.
मेघना गुलजार: अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर ‘राजी’ और दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ के साथ ही ‘सैम बहादुर’ की कहानी लिखने वाली मेघना गुलजार में लेखनी के गुण उनके पिता के समान ही है. गीतकार गुलजार साहब की बेटी मेघना गुलजार ने कई सफल फिल्मों का निर्देशन भी किया.
गौरी शिंदे: हिंदी सिनेमा में एक मां की खूबसूरत कहानी को पर्दे पर उतारती ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म की कहानी को लिखने के साथ ही निर्देशन भी गौरी शिंदे ने किया है. इसके साथ ही वह आलिया भट्ट और शाहरुख खान की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की कहानी भी लिखी हैं.
और पढ़ें: इंडिया में हैं लाखों फैन, फिर भी ‘बैटमैन’ बनने के लिए इस हद तक जाने को तैयार ये स्टार
[ad_2]