Watch: आंसुओं के साथ छोड़ा मैदान, IND vs NZ फाइनल से बाहर होने के बाद रोने लगे मैट हेनरी; वीडियो

[ad_1]

India vs New Zealand Final 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने न्यूजीलैंड के मुख्य गेंदबाज मैट हेनरी प्लेइंग 11 से बाहर हुए. दरअसल सेमीफाइनल मुकाबले में वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह फाइनल के लिए फिट नहीं हो पाए. वह टीम के लिए अच्छा कर रहे थे और उनके बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा. फाइनल में प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद हेनरी की आंखों से आंसू आ गए.

एक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए क्रिकेट खेले और टीम को जिताए. मैट हेनरी भी इसी भावना के साथ टूर्नामेंट में आए होंगे. वह अच्छा भी कर रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में उनके कंधे में चोट लग गई. वह भारत के खिलाफ फाइनल के लिए फिट नहीं हो सके. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर जब फाइनल के लिए टॉस पर आए, उससे पहले जब मैट हेनरी मैदान छोड़ रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे.

मैट हेनरी की जगह नैथन स्मिथ को प्लेइंग 11 में जगह

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, विल ओरौर्के.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. भारत उसी प्लेइंग 11 के साथ उतरा है, जो सेमीफाइनल में थी.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

[ad_2]

महिला NRIs के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की खास पेशकश, लॉन्च हुआ स्पेशल सेविंग अकाउंट

[ad_1]

Bank of Baroda: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने महिला एनआरआई के लिए एक स्पेशल सेविंग अकाउंट को लॉन्च किया है. BoB ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ सेविंग्स अकाउंट के कई सारे फायदे हैं. जैसे कि होम और ऑटो लोन पर कम इंटरेस्ट रेट व प्रॉसेसिंग फीस, लॉकर रेंट पर पूरी छूट, निःशुल्क एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के साथ कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड. इसके अलावा, पर्सनल और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवरेज की भी सुविधा है.

यह है बैंक की इस खास पेशकश का लक्ष्य

बैंक ऑफ बड़ौदा की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीना वहीद ने ET के साथ बात करते हुए कहा, बैंक का लक्ष्य दुनियाभर में भारतीय महिलाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करना है. उन्होंने कहा, बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ सेविंग अकाउंट नए जमाने की ग्लोबल इंडियन विमेन की बदलती जरूरतों को पहचानने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

प्रीमियम NRI, NRO सेविंग अकाउंट भी अपग्रेड

महिलाओं के लिए इस खास पेशकश के अलावा, बैंक ने अपने बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाते को भी अपग्रेड किया है. इस बदलाव में डेबिट कार्ड में ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाया गया है. एयरपोर्ट लाउंज का फ्री एक्सेस दिया गया है, डिपॉजिट लॉकर फ्री है, लोन पर इंटरेस्ट रेट भी रियायती है.  20 जुलाई, 1908 को सर महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना की थी. 17 देशों में फैले इस बैंक के ग्राहकों की संख्या लगभग 165 मिलियन है. नया ग्लोबल एनआरआई बैंकिंग सेगमेंट अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बैंक की रणनीति का हिस्सा है.

एनआरआई किसे कहते हैं?

भारतीय मूल के ऐसे नागरिक जो दूसरे देशों में काम या पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे हैं उन्हें  Non Resident Indian या एनआरआई कहा जाता है. कई जगहों पर इन्हें Overseas Indian भी कहते हैं. कई बार लोग हायर स्टडीज के लिए या अच्छी नौकरी की तलाश में या किसी ट्रेनिंग के चलते विदेश जाते हैं और वहीं जाकर बस जाते हैं. इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं कि ऐसे नागरिक जो भारत में एक साल में 182 दिनों से भी कम समय रहते हैं उन्हें NRI कहा जाता है. भारत सरकार के India’s Foreign exchange Management act 1990 के तहत बिजनेस, रोजगार या शिक्षा वगैरह के लिए विदेश में बसने वाले भारतीयों को एनआरआई कहा जाता है.

ये भी पढ़ें:

घट रहा है देश का खजाना, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई बड़ी गिरावट, जानें अब कितना रह गया?

[ad_2]

Pisces Weekly Horoscope 2025: मीन राशि वाले आलस्य छोड़ करें कठिन परिश्रम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]

Pisces Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह सप्ताह यानी 10 से 16 मार्च 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे मीन राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें मीन (Meen Rashi) की तो, यह राशिचक्र की आखिरी और बारहवीं राशि है, जिसके स्वामी गुरु हैं. ज्योतिष के अनुसार 10-16 मार्च तक का समय मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला फलदायी रहने वाला है. आइए जानते हैं मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal 2025)

• सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए भाग्य भरोसे बैठने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा. आप जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतना ही फल प्राप्त होगा. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी में जुटे हैं तो मनचाही सफलता को पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करें.
• नौकरी पेशा वालों को अपने कार्यों को समय पर करने तथा सहकर्मियों और सीनियर्स के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. सप्ताह के मध्य में सरकार से जुड़े मामलों को लेकर जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है. बिजनेसमैन के लिए फलदायी रहने वाला है. धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ का क्रम जारी रहेगा.
• सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. आपको नियम-कानून की अवहेलना से बचना चाहिए. किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. प्रेमी या किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण प्रेमी के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें.

ये भी पढ़ें: Aquarius Weekly Horoscope 2025: कुंभ राशि वाले भाग्य भरोसे न बैठें, पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

डीजे वाले बाबू मेरी प्रार्थना सुन लो! मंदिर में शुरू हो गई डीजे साउंड की पूजा, देखें वीडियो

[ad_1]

भारत विविधताओं का देश है. यहां लोग अपने-अपने तरीके से ईश्वर की भक्ति करते हैं और फिर उसमें ऐसे समा जाते हैं कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता. भारत में जल, अग्नि, चांद, सूरज, समेत संपूर्ण प्रकृति की पूजा होती है, लेकिन क्या आपने कभी मंदिर में रखे डीजे साउंड की पूजा होते देखी है? जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंदिर में भगवान की पूजा करने आई महिलाएं अचानक वहां रखे डीजे स्पीकर की पूजा अर्चना करने लगी. ऐसा वो केवल इसलिए कर रही थीं क्योंकि बाकी लोग भी उस पर आस्था का चढ़ावा चढ़ाकर गए थे. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

डीजे साउंड बॉक्स की पूजा करने लगी महिलाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं मंदिर में रखे डीजे स्पीकर की पूजा अर्चना करती दिखाई दे रही हैं. जिस पर वो चढ़ावा चढ़ाते हुए उसे पूजकर बारी-बारी से आगे बढ़ रही हैं. इसकी पूजा करने के पीछे तर्क ये है कि उन्होंने बाकी लोगों को भी ऐसा करते देखा इसलिए वो भी इस हरकत को दोहरा रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग इसे आस्था बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे अंधभक्ति की अति बता रहे हैं और मंदिर में रखकर स्पीकर की पूजा करना यूजर्स को हजम नहीं हो रहा है.

इससे पहले एसी के पानी को चरणामृत समझ बैठे थे लोग

पिछले साल इसी से मिलता जुलता एक मामला सामने आया था, जहां बांके बिहारी मंदिर में लोगों ने एसी के वेस्ट पानी को चरणामृत समझकर पीना शुरू कर दिया था. लोगों ने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि बाकी लोग भी इसे पी रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी सोशल मीडिया पर आस्था और अंधविश्वास पर बहस छिड़ गई थी.

यह भी पढ़ें: अरे बाप रे! बॉस ने नहीं किया प्रमोट तो महिला ने बोतल में मिलाया जहर, फिर ऐसे खुली पोल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @dromsudhaa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जय हो डीजे महाराज की. एक और यूजर ने लिखा…अब डीजे वाले बाबू गाना नहीं बजाएंगे, बल्कि प्रार्थनाएं सुनेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अंधभक्ति की हद हो गई है.

यह भी पढ़ें: रोमांस से रेसलिंग तक! अचानक कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ पड़ा कपल, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जानें अप्लाई करने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

[ad_1]

जो भी अभ्यर्थी भारतीय सेना में जाने के इच्छुक हैं वो इंडियन आर्मी की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

जो भी अभ्यर्थी भारतीय सेना में जाने के इच्छुक हैं वो इंडियन आर्मी की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आज हम आपको बताएंगे कि अग्निवीर भर्ती के लिए आपको किन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इन दस्तावेजों की एक सूची आप बनाकर रख लेंगे तो आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

आज हम आपको बताएंगे कि अग्निवीर भर्ती के लिए आपको किन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इन दस्तावेजों की एक सूची आप बनाकर रख लेंगे तो आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अग्निवीर भर्ती के लिए आपको आधार कार्ड, 10 वीं का सर्टिफिकेट, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, आपकी लेटेस्ट फोटो चाहिए होगी.

अग्निवीर भर्ती के लिए आपको आधार कार्ड, 10 वीं का सर्टिफिकेट, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, आपकी लेटेस्ट फोटो चाहिए होगी.

इसके अलावा आपको 10 वीं और 12 वीं और दूसरे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र. इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपना ईमेल और फोन नंबर अपडेट रखना होगा.

इसके अलावा आपको 10 वीं और 12 वीं और दूसरे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र. इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपना ईमेल और फोन नंबर अपडेट रखना होगा.

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले होम पेज पर जाना होगा. इसके बाद JCO/OR/Agniveer Enrolment वाले सेक्शन में लॉगिन करना होगा. क्लिक करते ही आपके स्‍क्रीन पर कैप्‍चा भरने को कहा जाएगा. जिसके बाद आप आगे का प्रोसेस पूरा कर पाएंगे.

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले होम पेज पर जाना होगा. इसके बाद JCO/OR/Agniveer Enrolment वाले सेक्शन में लॉगिन करना होगा. क्लिक करते ही आपके स्‍क्रीन पर कैप्‍चा भरने को कहा जाएगा. जिसके बाद आप आगे का प्रोसेस पूरा कर पाएंगे.

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए. साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्‍हें ड्राइवर भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी. ध्यान रहे कि दी गई जानकारी को ही अंतिम सूचना न मानें. नए अपडेट के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखे.

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए. साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्‍हें ड्राइवर भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी. ध्यान रहे कि दी गई जानकारी को ही अंतिम सूचना न मानें. नए अपडेट के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखे.

Published at : 09 Mar 2025 01:46 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

चीन को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 24 अरब डॉलर का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

[ad_1]

USA News: अमेरिका में मिसौरी की एक अदालत ने शुक्रवार को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के खिलाफ फैसला सुनाया, जिसमें उन पर 24 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया. संघीय न्यायाधीश ने कोविड-19 महामारी के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जमा करने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है.

न्यूयॉर्क पोस्ट (एनवाईपी) की रिपोर्ट के अनुसार, मिसौरी के जिला न्यायाधीश स्टीफन लिम्बाघ जूनियर ने अपने फैसले में कहा कि चीन द्वारा पीपीई का भंडारण करने की कार्रवाई कोविड-19 वायरस के बारे में प्रमुख तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के दौरान की गई, जिसमें इसका अस्तित्व,गंभीरता और मानव से मानव में संक्रमण शामिल है. उन्होंने कहा, "वादी ने इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं."

अटॉर्नी जनरल ने बताया इसे सही कदम

मिसौरी के अटॉर्नी जनरल एंड्रयू बेली ने इस फैसले को चीन को जवाबदेह ठहराने की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा: "यह दुनिया पर कोविड-19 फैलाने के लिए चीन को जवाबदेह ठहराने की लड़ाई में मिसौरी और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक ऐतिहासिक जीत है."

मिसौरी ने सबसे पहले 2020 में मुकदमा दायर किया था, जिसमें CCP, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और अन्य चीनी संस्थाओं का नाम लिया गया था. मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि चीन ने PPE उत्पादन को प्रतिबंधित करके और आयात और निर्यात को रोककर महामारी को बदतर बना दिया.

अमेरिकी फैक्ट्रियों पर किया गया था नियंत्रण

एनवाईपी की रिपोर्ट के अनुसार , मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि चीन ने पीपीई बनाने वाली अमेरिकी फैक्ट्रियों पर नियंत्रण कर लिया है और अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए सुरक्षात्मक उपकरण जमा कर लिए हैं.

न्यायाधीश ने अटॉर्नी जनरल एंड्रयू बेली का पक्ष लेते हुए फैसला सुनाया कि चीन ने राज्य और संघीय एकाधिकार विरोधी कानूनों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण मिसौरी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. चीन की हरकतों के कारण राज्य को कर राजस्व में नुकसान हुआ और पीपीई की लागत में वृद्धि का सामना करना पड़ा.

8 बिलियन डॉलर से अधिक का हुआ दावा

दावा किया गया है कि चीन की कार्रवाइयों के कारण उसे पीपीई के लिए सामान्य से 122 मिलियन डॉलर अधिक का भुगतान करना पड़ा तथा कर राजस्व में 8 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ. मिसौरी के अटॉर्नी जनरल एंड्रयू बेली ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो नुकसान की भरपाई के लिए मिसौरी ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर चीनी स्वामित्व वाली संपत्तियों की पहचान करेगा और उन्हें जब्त करेगा.

[ad_2]

आईफा के लिए रवाना हुईं शाहिद की वाइफ मीरा, तो यूजर्स ने की खिंचाई, जानें वजह

[ad_1]

Mira Rajput Airport Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में एक्टिव ना हो, लेकिन अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा मे बनी रहती हैं. हाल ही में मीरा राजपूत आईफा में शामिल होने के लिए जयपुर के लिए रवाना हुई हैं. एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसपर यूजर्स अब बिना करीना कपूर का नाम लिए मीरा की टांग खिंचते हुए नजर आए.

आईफा में करीना कपूर को गले लगाते दिखे शाहिद

दरअसल बीते दिन जयपुर में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने एकसाथ स्टेज शेयर किया था. इस दौरान दोनों को पहले गले लगते हुए देखा गया और फिर काफी देर तक उनके बीच बातचीत भी चली. करीना औऱ शाहिद की कई तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं. जिन्हें देख फैंस को ‘जब वी मेट’ के गीत और आदित्य की याद आ गई.

जयपुर के लिए रवाना हुईं मीरा राजपूत

इसी बीच शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को संडे की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां से वो जयपुर के लिए रवाना हुई. एयरपोर्ट पर मीरा स्टाइलिश लुक में दिखी. उन्होंने लाइनिंग की शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी. मीरा ने अपना लुक लाइट मेकअप और एक स्लिंग बैग के साथ पूरा किया. वहीं मीरा के इस वीडियो पर जहां कुछ लोग प्यार लुटाते दिखे. वहीं कुछ यूजर्स उनकी खिंचाई करते भी नजर आए.

आईफा के लिए रवाना हुईं शाहिद कपूर की वाइफ मीरा, तो यूजर्स ने की खिंचाई, बोले - ‘जल्दी जाओ, सर हाथ से निकल जाएंगे’

यूजर्स ने मीरा की वीडियो पर किए ऐसे कमेंट

मीरा के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘जल्दी जाओ मैडम जी, नहीं तो सर जी हाथ से निकल जाएंगे.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘शाहिद बहुत करीना कपूर को गले लगा रहे थे.’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि, ‘तुम एक्ट्रेस नहीं हो, स्टार वाइफ हो, अपना बैग खुद कैरी करो.’

ये भी पढ़ें –

IIFA 2025: पैपराजी की हरकत पर आगबबूला हुईं उर्फी जावेद, हील्स दिखाते हुए बोलीं – ‘बस निकलने वाली है’

[ad_2]

गर्मी आने से पहले यहां बेहद सस्ते में मिल रहे 1.5 टन के AC! खरीदने के लिए मच गई होड़, ऐसे करें बुकिंग

[ad_1]

अगर आप सस्ते में बढ़िया AC लेना चाहते हैं, तो टाटा ग्रुप की क्रोमा ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां 52% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यहां कुछ बेहतरीन डील्स दी गई हैं, जो आपकी पसंद बन सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ शानदार एसी मॉडल्स के बारे में.

अगर आप सस्ते में बढ़िया AC लेना चाहते हैं, तो टाटा ग्रुप की क्रोमा ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां 52% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यहां कुछ बेहतरीन डील्स दी गई हैं, जो आपकी पसंद बन सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ शानदार एसी मॉडल्स के बारे में.

यहां LG के 6 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Dual Inverter Split AC पर डिस्काउंट मिल रहा है. यह इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे कम बिजली खपत होती है. यह एसी 180 sqft तक के कमरे के लिए उपयुक्त माना जाता है.

यहां LG के 6 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Dual Inverter Split AC पर डिस्काउंट मिल रहा है. यह इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे कम बिजली खपत होती है. यह एसी 180 sqft तक के कमरे के लिए उपयुक्त माना जाता है.

इस एसी पर कंपनी 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी प्रदान कर रही है. वहीं, इसके कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है. इसके अलावा 5 साल की पीसीबी और मोटर वारंटी भी मिल रही है.

इस एसी पर कंपनी 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी प्रदान कर रही है. वहीं, इसके कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है. इसके अलावा 5 साल की पीसीबी और मोटर वारंटी भी मिल रही है.

यहां पर इस एसी की कीमत 78,990 लिस्ट की गई है लेकिन इस एसी पर 52% की छूट मिल रही है जिसके बाद इस एसी को 37,690 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसपर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है.

यहां पर इस एसी की कीमत 78,990 लिस्ट की गई है लेकिन इस एसी पर 52% की छूट मिल रही है जिसके बाद इस एसी को 37,690 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसपर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है.

इसके अलावा DAIKIN Premium Series 1.5 Ton 3 Star Inverter Split Smart AC पर भी डिस्काउंट चल रहा है. यह 180 sqft के कमरे के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है.

इसके अलावा DAIKIN Premium Series 1.5 Ton 3 Star Inverter Split Smart AC पर भी डिस्काउंट चल रहा है. यह 180 sqft के कमरे के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है.

इसपर 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी, 10 साल की कंप्रेसर वारंटी, 5 साल की पीसीबी वारंटी दी जा रही है. इस एसी की कीमत 58400 रुपये है, लेकिन इस पर 35 प्रतिशत छूट मिल रही है जिसके बाद इसकी कीमत 37790 रुपये हो चुकी है.

इसपर 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी, 10 साल की कंप्रेसर वारंटी, 5 साल की पीसीबी वारंटी दी जा रही है. इस एसी की कीमत 58400 रुपये है, लेकिन इस पर 35 प्रतिशत छूट मिल रही है जिसके बाद इसकी कीमत 37790 रुपये हो चुकी है.

Godrej 5 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. इस एसी पर 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी, 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दी जा रही है. इस एसी की कीमत 45900 रुपये है लेकिन यहां पर 32 फीसदी की छूट के बाद इसे 30990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Godrej 5 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. इस एसी पर 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी, 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दी जा रही है. इस एसी की कीमत 45900 रुपये है लेकिन यहां पर 32 फीसदी की छूट के बाद इसे 30990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Published at : 09 Mar 2025 12:51 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

गाय के दूध से ज्यादा फायदेमंद है कॉकरोच का दूध? ये क्या दावा कर गए वैज्ञानिक, हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

गाय के दूध से ज्यादा फायदेमंद है कॉकरोच का दूध? ये क्या दावा कर गए वैज्ञानिक, हैरान रह जाएंगे आप

न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब चुकाने का मौका, टीम इंडिया 14वीं बार खेलेगी फाइनल

[ad_1]

Champions Trophy 2025 Final IND vs NZ: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब से पहले महज एक कदम दूर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया 14वीं बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था. भारत के पास इस बार न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब बराबर करने का मौका होगा.

टीम इंडिया ने पहली बार 1983 में किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला था. उसने वनडे विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था. भारत ने इस जीत के साथ खिताब पर कब्जा किया था. टीम इंडिया ने इसके बाद 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला. यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया था. अब करीब 25 साल बाद टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड से बदला लेने का मौका है.

टीम इंडिया दो बार जीत चुकी है चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब –

भारतीय टीम तीसरी बार 2002 में आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची. भारत और श्रीलंका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाना था. लेकिन बारिश की वजह से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया. टीम इंडिया इसके बाद 2003 के वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची. यहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने 125 रनों से हरा दिया था. भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का फाइनल मैच भी खेला. भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. उसका यह चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा खिताब रहा था.

टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में जीता टी20 और वनडे विश्व कप –

भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप का फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ खेला. उसने पाक को 5 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया. इसके बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्वकप का फाइनल खेला. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया. इन दोनों टूर्नामेंट्स में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी.

लगातार हार के बाद टीम इंडिया का कमबैक –

भारत ने 2014 टी20 विश्व कप का फाइनल श्रीलंका के खिलाफ खेला. इसमें भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंनशिप 2019-21 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया. इसके बाद 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया. टीम इंडिया को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने हराया. लेकिन फिर भारत ने कमबैक किया और टी20 विश्वकप 2024 का खिताब जीता.

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 Final: फाइनल के बाद संन्यास ले सकते हैं टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी, चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी टूर्नामेंट!

[ad_2]