बलूचिस्तान में कौन थे वो तीन लोग जिनको घर में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली, नाम जानिए

[ad_1]

बलूचिस्तान प्रांत में ग्वारगो, पंजगुर के काटागिरी इलाके में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सिंध प्रांत से संबंध रखने वाले तीन नाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी. ग्वारगो के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने तीनों की घर में घुसकर हत्या कर दी.

मृतकों की पहचान अबू सत्तार, जुबैर अहमद और मुहम्मद जमान के रूप में हुई है. तीनों का अपना-अपना सैलून था. घटना के बाद सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर लक्षित हमले की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

[ad_2]

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

Team India Champion Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला था. उसने इसके जवाब में 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही. टीम इंडिया फाइनल मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए.

टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. भारतीय टीम किसी एक वेन्यू पर बिना हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है. उसने यहां लगातार कुल 10 मैच जीते हैं. अगर पिछले 11 मैचों की बात करें तो एक मैच टाई हुआ है. हालांकि न्यूजीलैंड भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर है. उसने डूनेडिन में 10 मैच जीते हैं. भारत ने इंदौर में लगातार 7 मैच जीते हैं.

भारत ने की ऑस्ट्रेलिया से बराबरी, फिर भी एक कदम आगे –

टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार ये खिताब जीते हैं. भारत ने 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में खिताब जीता था. हालांकि भारत 2002 में संयुक्त विजेता बन चुका है. लिहाजा वह ऑस्ट्रेलिया से एक कदम आगे है.

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में स्पिनर्स ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड –

दुबई में स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला. इस मुकाबले में स्पिनर्स ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्पिनर्स ने आईसीसी टूर्नामेंट के किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में स्पिनर्स ने कुल 73 ओवर फेंके हैं. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में 65.1 ओवर स्पिनर्स ने फेंके थे. यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: भारत तीसरी बार बना ‘चैंपियनों का चैंपियन’, दुबई में लहराया तिरंगा; न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब बराबर

[ad_2]

IND vs NZ मुकाबले ने रचा इतिहास, ऑनलाइन व्यूअरशिप 90 करोड़ पहुंची, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

[ad_1]

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. दुबई में हुए इस मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में लोग स्टेडियम में पहुंचे थे. स्टेडियम से भी कई गुना लोग इस मैच को ऑनलाइन स्ट्रीम कर रहे थे और यहां एक इतिहास बन गया. फाइनल मुकाबले को स्ट्रीम करने वाले लोगों की संख्या एक मौके पर 90 करोड़ पहुंच गई थी. यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है.

90 करोड़ पहुंची व्यूअरशिप

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इस मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था और यहां व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूट गए. जियोहॉटस्टार के आंकडों के मुताबिक, एक मौके पर इस मैच को दुनियाभर में 90 करोड़ लोग देख रहे थे. व्यूअरशिप के मामले में यह एक नया रिकॉर्ड है. इसने 2017 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की व्यूअरशिप (36.6 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को सबसे बड़ी राइवलरी के तौर पर पेश किया जाता है.

इस टूर्नामेंट में बने हैं कई रिकॉर्ड

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान क्रिकेट के तो कई नए रिकॉर्ड बने ही हैं, साथ ही व्यूअरशिप के मामले में भी कई रिकॉर्ड देखने को मिले. 23 फरवरी को हुए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को 60.2 करोड़ व्यूअरशिप मिली थी. इसी तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल को भी 66 करोड़ लोगों ने स्ट्रीम किया था.

मिल रहा कम कीमत में स्ट्रीमिंग का मौका

जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट समेत कई स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग होती है. कंपनी सस्ते प्लान्स के जरिए लोगों को इसका आनंद उठाने का मौका दे रही है. जियोहॉटस्टार का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है. एड-सपोर्टेड यह प्लान 3 महीने तक चलता है. 449 रुपये में एक साल वाला एड-सपोर्टेड प्लान लिया जा सकता है. 1,499 रुपये में एक साल वाला प्रीमियम प्लान लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Netflix और JioHotstar जैसी Apps का सब्सक्रिप्शन पड़ता है मंहगा? पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

[ad_2]

महाकुंभ में खादी उत्पादों की रही जबरदस्त डिमांड, बिक गए 12 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोडक्ट्स

[ad_1]

Mahakumbh 2025: खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि 14 जनवरी से 27 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एक राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें 12.02 करोड़ रुपये के खादी उत्पादों की ऐतिहासिक बिक्री दर्ज की गई.

प्रदर्शनी में खादी उत्पादों के 98 स्टॉल

मनोज कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी में खादी उत्पादों के 98 स्टॉल और 54 ग्राम उद्योग स्टॉल लगाए गए थे. इनमें खादी उत्पादों की बिक्री 9.76 करोड़ रुपये की हुई, जबकि ग्रामीण उद्योग उत्पादों की 2.26 करोड़ रुपये की बिक्री हुई.  खादी को बढ़ावा देने के लिए ‘नए भारत के लिए नई खादी’ अभियान को और मजबूती देने की कड़ी में मनोज कुमार ने दिल्ली में केवीआईसी के राजघाट ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छह राज्यों के 205 मधुमक्खी पालकों को 2,050 मधुमक्खी बक्से, शहद की बस्तियां और टूलकिट वितरित किए.

केवीआईसी का ‘हनी मिशन’

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांवों में ‘मीठी क्रांति’ फैलाने के दृष्टिकोण के अनुरूप, मधुमक्खी पालकों को मधुमक्खी कालोनियों और मधुमक्खी के बक्सों को वितरित करने के लिए ‘हनी मिशन’ को शुरू किया गया है. केवीआईसी ने 2017 में ‘हनी मिशन’ की शुरुआत की, जिसके तहत अब तक 20,000 से अधिक लाभार्थियों को दो लाख मधुमक्खी के बक्से और मधुमक्खी कालोनियां मिल चुकी हैं.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 75वें एपिसोड में मधुमक्खी पालन के लाभों पर चर्चा करते वक्त इस बात पर जोर दिया था कि शहद के अलावा मधुमक्खी का मोम भी आय का एक बड़ा स्रोत है. एमएसएमई मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दवा, खाने-पीने की चीजें, कपड़े और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने में मधुमक्खी के मोम की बड़ी डिमांड है इसलिए अधिक से अधिक किसानों को मधुमक्खी पालन के काम में भी शामिल होना चाहिए. इससे उनकी आय भी बढ़ेगी, जिंदगी में भी मिठास आएगी और देश शहद उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा.

आगे बढ़ रहा देश का खादी सेक्टर

अपने संबोधन में केवीआईसी के अध्यक्ष ने पिछले 10 सालों में खादी सेक्टर की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में पांच गुना वृद्धि हुई है, जो 31,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,55,000 करोड़ रुपये हो गई है. अकेले खादी वस्त्रों की बिक्री में छह गुना वृद्धि हुई है, जो 1,081 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,496 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 10.17 लाख नए रोजगार भी सृजित हुए. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक दशक में खादी कारीगरों की आय में 213 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें से 80 प्रतिशत से अधिक रोजगार महिलाओं के लिए सृजित हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा DLF, 75 लाख स्क्वॉयर फीट में बनेगा रिटेल व ऑफिस स्पेस

[ad_2]

Guneet Monga ने सलाह दी की women को women support करना चाहिए Happy Women’s Day

[ad_1]

Guneet Monga  एक famous Indian film producer हैं और उनकी production company Sikhya Entertainment है. उन्होंने काफी critically acclaimed films produce की है. जैसे The Lunchbox और Masaan. हाल ही में Guneet Monga ने बताया की हमें Women’s Day जरूर celebrate करना लोगों को proper knowledge होना चाहिए. Guneet यह भी कहती दिख रही हैं की females पता नही filmmaking की तरफ क्यों नहीं जाती उनका कहना है की difficult हुआ तो भी कोई problem नही है कम से कम अपने phone से ही शुरू करें. वह कहती है की females को scripting, writing भी करनी चाहिए. वह कहती दिख रही है लड़कियां सब चीजों के capable हैं पर वह कोशिश ही नहीं करती. आपका इस पर क्या कहना है ?

[ad_2]

ट्रंप ने शुरू किया मिशन खामेनेई! इराक पर ईरान से बिजली-गैस खरीदने पर लगाई रोक

[ad_1]

US-Iran Relations: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इराक को ईरान से बिजली और गैस खरीदने की छूट पर रोक लगा दी है. इस फैसले के कारण इराक की ऊर्जा आपूर्ति संकट में आ सकती है, क्योंकि देश अपनी बिजली आवश्यकताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ईरान से आयात करता है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम "ईरान को आर्थिक और वित्तीय राहत न देने" की रणनीति के तहत उठाया गया है.

अमेरिका का उद्देश्य
दरअसल, अमेरिका के इस कदम के पीछे कई कारण हैं. जैसे: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करना. ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकना. ईरान की ओर से आतंकवादी समूहों को समर्थन देने पर लगाम लगाना. ट्रंप प्रशासन ने पहले ही ईरान पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं और यह फैसला भी उसी  दबाव नीति का हिस्सा है.

इराक पर प्रभाव
इराक की बिजली आपूर्ति का 40% हिस्सा ईरान से आयातित गैस और बिजली पर निर्भर करता है. यदि यह आपूर्ति बाधित होती है, तो देश में बिजली संकट गहरा सकता है. इराक में बिजली कटौती बढ़ सकती हैगर्मी के मौसम में एयर कंडीशनिंग और जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इराक को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत खोजने होंगे. इराक की सरकार ने इस फैसले को लेकर अमेरिका से बातचीत की संभावना जताई है, क्योंकि इससे देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है.

ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है और अमेरिका पर "अनुचित दबाव" डालने का आरोप लगाया है. ईरानी सरकार का कहना है कि यह निर्णय न केवल ईरान, बल्कि इराक की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा. ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे इराक के साथ ऊर्जा आपूर्ति को जारी रखने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश सकते हैं.

बता दें कि ट्रंप प्रशासन का यह कदम ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इसका सीधा प्रभाव इराक की जनता पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इराक इस ऊर्जा संकट से कैसे निपटता है और अमेरिका-ईरान संबंधों में आगे क्या मोड़ आता है.

यह भी पढ़ें- <a href=" में इजरायली टूरिस्ट समेत 2 महिलाओं से गैंगरेप, पेट्रोल के पैसे न देने पर दिखाई दरिंदगी

[ad_2]

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कितनी ICC ट्रॉफी जीती, हिटमैन ने फाइनल में कई रिकॉर्ड

[ad_1]

India Wins Champion Trophy 2025: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर (IND vs NZ Final) अपना 7वां आईसीसी खिताब जीता. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 252 का लक्ष्य रखा था. कप्तान रोहित शर्मा फाइनल मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 76 रनों की पारी खेलकर लक्ष्य को आसान बना दिया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने कई रिकार्ड्स बनाएं, आइए जानते हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे साल आईसीसी का खिताब जीता है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. भारत ने उनकी कप्तानी में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2 आईसीसी टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025) जीते हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने कभी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अर्धशतक भी नहीं लगाया था. ये रोहित शर्मा का आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहला अर्धशतक है. उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. ये किसी भी भारतीय द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक भी है.

फाइनल में प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने वाले चौथे कप्तान

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वह आईसीसी मेंस ओडीआई फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले दुनिया के चौथे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (1975), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (2003) और भारत के एमएस धोनी (2013) ने बतौर कप्तान ओडीआई फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय

रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं. उनसे पहले रवींद्र जडेजा ने 2013 के फाइनल मैच में ये अवार्ड जीता था.

• 1998: जैक कैलिस
• 2000: क्रिस कैर्न्स
• 2004: इयान ब्रेडशॉ
• 2006: शेन वॉटसन
• 2009: शेन वॉटसन
• 2013: रवींद्र जडेजा
• 2017 फखर ज़मन
• 2025: रोहित शर्मा

शुभमन गिल के साथ मिलकर बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की. ये आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले विकेट के लिए तीसरी शतकीय साझेदारी है.

[ad_2]

Meen Rashi 10 March 2025: मीन राशि वाले अपने समय का सदुपयोग करें, पढ़ें सोमवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 10 March 2025: मीन राशिफल 10 मार्च, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में आज आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं, जो आपके कार्य में पूरा सहयोग देंगे और बौद्धिक कार्यों को करने वाले उच्च लोगों को उच्च सफलता और उच्च सम्मान मिल सकता है.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें,  किसी भी प्रकार से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते, कार्य की अधिकता के कारण आपको थकान हो सकती है. कार्य के बीच-बीच में आराम अवश्य करें.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

आज आपके व्यापार में उन्नति के योग हैं,  फिर भी आप परंतु आप धन का निवेश बहुत अधिक सोच समझ कर करें अन्यथा, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मीन राशि यूथ राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-

युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज इधर-उधर की बातों में समय गंवाने के स्थान पर जरूरी कार्यों पर फोकस करें तो अच्छा रहेगा,  आप अपने समय का सदुपयोग करें. अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें, आज पैसे की समस्या से आपका मूड ऑफ हो सकता है.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ग्रेटर नोएडा में Haier India 1000 करोड़ रुपये का बड़ा इंवेस्टमेंट, हजारों नई नौकरियों का सृजन

[ad_1]

Haier Appliances: हायर अप्लायंसेज इंडिया ने 2024 से 2028 के बीच अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट का ऐलान किया है. उद्घाटन के मौके पर ETRetail से बात करते हुए हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने बताया कि कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट का उद्घाटन किया है, जिसमें बेहतर क्वॉलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक कॉम्पोनेंट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा. इसी के साथ 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी अक्टूबर, 2025 तक चालू हो जाएगी.

700 करोड़ में बनेगी AC मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी

सबसे बड़ा निवेश 700 करोड़ रुपये का होगा, जिससे नई एसी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी बनाई जाएगी. इससे हायर की एनुअल एसी प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.5 मिलियन यूनिट तक बढ़ जाएगी और इसी के साथ 2027 की शुरुआत तक कुल उत्पादन क्षमता 4 मिलियन यूनिट हो जाएगी. इससे नोएडा की कंपनी में वर्कफोर्स दोगुना हो जाएगा, नतीजतन 3,500 नई नौकरियों का सृजन होगा.  एनएस सतीश ने आगे कहा, ”ग्रेटर नोएडा प्लांट में हमारी नई फेसिलिटीज का भूमि पूजन देश की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

उद्घाटन समारोह में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, ”हमें विश्वास है कि यह फेसिलिटी राज्य की इकोनॉमिक ग्रोथ को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत को एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर सामने लाएगी.” 2018 में हायर ने 3,069 करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया था. बता दें कि हायर पहले से ही ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है.

2024 में इतनी हुई हायर इंडिया की कमाई

2024 में हायर इंडिया का रेवेन्यू 8,900 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2025 के लिए कंपनी ने 11,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है. कंपनी के लिए रेवेन्यू करने में सबसे ज्यादा योगदान 40-45 प्रतिशत रेफ्रिजरेटर का रहा. जिसके बाद एयर कंडीशनर का योगदान 20 प्रतिशत, वाशिंग मशीन और  LED टीवी का योगदान 15-15 प्रतिशत है. डिमांड बढ़ने के साथ-साथ हायर का प्लान दक्षिण भारत में भी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने का है ताकि वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा DLF, 75 लाख स्क्वॉयर फीट में बनेगा रिटेल व ऑफिस स्पेस

[ad_2]

महाराष्ट्र में कहर बनकर टूटा गुलियन बैरे सिंड्रोम, 12 की मौत; जानिए क्या हैं इस खतरनाक बीमारी क

[ad_1]

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के मामले सामने आ रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, अब तक राज्य में इसके 225 मामले सामने आए हैं, जिसमें 197 मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं 28 लोग संदिग्ध हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुलियन बैरे सिंड्रोम से होने वाली मौतों की संख्या में भी उछाल देखा गया है. अब तक इससे 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 6 में सिंड्रोम की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सामने आए 225 मामलों में 179 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं, पीड़ितों में 24 लोगों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जिसमें 15 की हालत बहुत खराब है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

पुणे में स्थिति डराने वाली

गुलियन बैरे सिंड्रोम से पीड़ित ज्यादातर मामले पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों से सामने आए हैं. यहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. अधिकारियों के अनुसार, पुणे नगर निगम से अब तक 46 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं नए जुड़े गांवों में से 95, पुणे से सटे हुए पिंपरी चिंचवड़ से 33, पुणे ग्रामीण से 37 मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते मामलों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है.

क्या है गुलियन बैरे सिंड्रोम

विशेषज्ञों के अनुसार, गुलियन बैरे सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल डिजीज है, जो हमारी मांसपेशियों को कमजोर बनाता है. इसकी शुरुआत अक्सर संक्रमण से होती है. इसमें पेरीफेरल नर्व्स डैमेज हो जाती है और इसमें सूजन तक आ जाती है. इससे पीड़ित मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग, कार्डियक अरेस्ट और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण हर साल करीब 7.5% लोगों की मौत हो जाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिंड्रोम से पीड़ित मरीज का अगर समय से इलाज शुरू हो जाता है, तो मरीज ठीक हो जाते हैं. हालांकि, गंभीर मामलों में आईसीयू यहां तक कि वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है.

ये हैं गुलियन बैरे सिंड्रोम के लक्षण

• धड़कन का बढ़ जाना
• चेहरे पर सूजन
• सांस लेने में तकलीफ
• चलने-फिरने में परेशानी होना
• शरीर में चुभन के साथ दर्द
• गर्दन घुमाने में समस्या
• शरीर में कंपकंपी का महसूस होना

यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद फूलने लगता है पेट, नहीं लगती है भूख तो हो सकती है ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]