iPhone यूजर्स हो जाएं Alert! Scammers ने ढूंढा ठगी करने का नया तरीका, ऐसे रहें सावधान

[ad_1]

iPhone यूजर्स को चूना लगाने के लिए Scammers ने नया तरीका ढूंढा है. इसमें वो एक फर्जी मैसेज भेजकर आईफोन यूजर को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. इस मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करने से यूजर की संवेदनशील जानकारी स्कैमर्स का हाथों में जा सकती है, जिसके बाद डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है. आइए इस स्कैम के बारे में और इससे बचाव का तरीका जानते हैं.

कैसे काम करता है यह स्कैम?

इस स्कैम में स्कैमर्स आईफोन यूजर के पास एक फेक मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में लिखा होता है कि आपकी ऐपल आईडी से एक अनअथॉराइज्ड परचेज हुई है. इस मैसेज में एक नंबर दिया होता है, जिससे यह लगता है कि इस नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है, लेकिन यह नंबर कंपनी का नहीं है. इस नंबर पर की गई कॉल्स स्कैमर्स के पास जाती हैं. स्कैमर्स मदद के नाम पर यूजर से ऐपल आईडी, क्रेडिट कार्ड डिटेल और बैंकिंग पासवर्ड आदि तक हासिल कर सकते हैं. इस जानकारी की मदद से स्कैमर्स के लिए ठगी करना आसान हो जाएगा और आपकी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • अनजान या संदिग्ध नंबरों से आने वाले ऐसे मैसेज को इग्नोर करें. इनमें दिए गए किसी भी नंबर पर कॉल या लिंक पर क्लिक न करें. ऐपल की तरफ से कभी ऐसे मैसेज नहीं आते.
  • अगर आपको लगता है कि कोई अनअथॉराइज्ड परचेज हुई है तो अपना अकाउंट खुद चेक करें. अपनी बैंकिंग ऐप या ऐपल आईडी से परचेज हिस्ट्री चेक की जा सकती है.
  • ऐसे मैसेज को स्पैम मार्क कर रिपोर्ट कर दें. साइबर सिक्योरिटी एजेंसी को भी ऐसे नंबर की जानकारी दी जा सकती है.
  • किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से OTP और बैंकिंग डिटेल समेत संवेदनशील जानकारी शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-

Elon Musk ने शेयर किया मंगल ग्रह का ऐसा Video, X पर हुआ वायरल, मिले एक अरब से अधिक व्यूज

[ad_2]

‘लापता लेडीज’ ने मचाई IIFA में तबाही, फिल्म ने जीते 9 अवॉर्ड, देखें लिस्ट

[ad_1]

Laapataa Ladies Awards List At IIFA 2025: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का आयोजन इस बार इंडिया में होस्ट किया गया. 8 और 9 मार्च को जयपुर में होस्ट किए गए इस अवॉर्ड शो में साल के बेस्ट परफॉर्मर्स को अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड्स से नवाजा गया. इस बार IIFA में फिल्म ‘लापता लेडीज’ का जलवा रहा जिसने एक साथ 9 अवॉर्ड अपने नाम किए.

किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने सबसे पहले बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया. वहीं किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया. इसके अलावा फिल्म के तीन कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं, फिल्म ने अपने म्यूजिक से लेकर एडिटिंग तक के लिए कई अवॉर्ड अपने नाम किए.

लापता लेडीज को इन 9 कैटेगिरी में मिला अवॉर्ड

  1. बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
  2. बेस्ट एक्ट्रेस- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
  3. बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
  4. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस-प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
  5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -रवि किशन (लापता लेडीज)
  6. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संपत राय (लापता लेडीज)
  7. बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे- सजनी रे (लापता लेडीज)
  8. बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
  9. बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
Preview

इन कैटेगिरीज में भी दिए गए अवॉर्ड

  • बेस्ट एक्टर- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर-लक्ष्य लालवानी (किल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
  • बेस्ट विलेन-राघव जुयाल (किल)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
  • बेस्ट सिंगर मेल- जुबिन नौटियाल- दुआ (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट सिंगर फीमेल- श्रेया घोषाल- मेरे ढोलना (भूल भुलैया 3)
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा-राकेश रोशन
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को-सीजर (बैड न्यूज का तौबा तौबा)
  • बेस्ट वीएफएक्स- रेड चिलीज वीएफएक्स – भूल भुलैया 3
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे – (किल)
  • बेस्ट डायलॉग- अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर – आर्टिकल 370
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफी महमूद – किल

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी ‘लापता लेडीज’
बता दें कि ‘लापता लेडीज’ आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई थी. फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम, रवि किशन और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार दिखाई दिए थे. पिछले साल पर्दे पर आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. महज 4-5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 26.26 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. ‘लापता लेडीज’ इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट की गई थी, हालांकि ये अवॉर्ड जीतने से चूक गई. 

ये भी पढ़ें: IIFA 2025: अवॉर्ड नाइट की जान बनीं करीना कपूर, कैटरीना से नोरा तक ने लुक से लूटी लाइमलाइट, देखें फोटोज

[ad_2]

Watch: अनुष्का ने रोहित शर्मा को लगाया गले, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की यूं दी बधाई, वीडियो वायरल

[ad_1]

Rohit sharma anushka sharma hug: रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. रविवार को टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच के बाद सभी खिलाड़ियों के परिवार ग्राउंड पर आए, ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. सभी खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य एक दूसरे से मिल रहे थे. विराट कोहली सबसे पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास गए और उन्हें गले लगाने के बाद मैदान में लेकर आए. इसके बाद अनुष्का शर्मा ने कप्तान रोहित शर्मा को भी गले लगाते हुए जीत की बधाई दी.

रोहित शर्मा ने फाइनल मैच में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर 105 रनों की साझेदारी की. ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल में खेली गई पहले विकेट के लिए तीसरी शतकीय साझेदारी है. इस पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. फाइनल मैच के बाद सभी खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य ने ग्राउंड पर आकर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कप्तान रोहित को गले लगाते हुए जीत की बधाई दी. 

चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में आईं अनुष्का शर्मा

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद ग्राउंड पर आईं अनुष्का शर्मा रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ खड़ी थी. रोहित ने पहले अपनी पत्नी, फिर अपनी बेटी को गले लगाया. इसके बाद वह अनुष्का शर्मा से गले मिले और फिर अन्य लोगों ने भी उन्हें ऐसे ही जीत की बधाई दी.

टीम इंडिया ने अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेलें. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मैचों टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची थी. 

[ad_2]

हत्या के बाद खा गया सिर, 50 साल से जेल में; जब्त हुआ TV तो किलर ने किया चौंकाने वाला काम

[ad_1]

Serial Killer Hannibal: ब्रिटेन का एक सीरियल किलर जेल में भूख हड़ताल पर इसलिए चला गया क्योंकि पुलिस ने उसका टीवी और प्लेस्टेशन जब्त कर लिया था. वह करीब 50 साल से जेल में बंद है. रॉबर्ट मौडस्ले नाम के इस कैदी को ‘हैनिबल द कैनिबल’ के नाम से जाना जाता है. बताया जाता है कि सीरियल किलर ज्यादातर समय वेस्ट यॉर्कशयर के वेकफील्ड जेल में कांच की एक कोठरी के अंदर बिताता है. इस सीरियल किलर की स्टोरी साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स फिल्म में एंथनी हॉपकिंस द्वारा निभाए गए हेनिबल लेक्टर के रोल से काफी मिजती-जुलती है.

कैदी के भाई पॉल के मुताबिक, मौडस्ले ने अपना खाना वापस कर दिया था. उसने गार्ड्स से कहा कि जबतक कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान वापस नहीं किए जाते तबतक वो कुछ नहीं खाएंगे. गैजेट्स के अलावा मौडस्ले इस बात से भी नाराज है कि 26 फरवरी को गार्डों ने उनकी नॉन-फिक्शन किताबें और एक म्यूजिक सिस्टम छीन लिया था.

पॉल ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, ‘बॉब को जेल के अंदर जेल में रखा गया है. वह आम तौर पर विनम्र रहता है, लेकिन जेल अधिकारियों ने उस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. जब वो अपनी सेल में वापस गया तो उन्होंने उसका टीवी, प्लेस्टेशन, किताबें और रेडियो सब कुछ ले लिया था .’

रॉबर्ट को गेमिंग और शतरंज खेलना पसंद: किलर का भाई

सीरियल किलर के भाई ने कहा कि वह बस ऐसे ही बैठा रहता है और कुछ काम नहीं करता है. ऐसा लगता है कि मानो वह पागल हो जाएगा. उसे अपने प्लेस्टेशन पर गेम और शतरंज खेलना पसंद है. वह हमेशा टीवी पर पुरानी फिल्में देखता रहता था और किताबें पढ़ता था.

सोशल मीडिया पर क्या है यूजर्स का रिएक्शन?

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, यूजर्स के रिएक्शन सामने आने लगे. ज्यादातर लोगों ने सीरियल किलर के व्यवहार का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने उसके प्रति सहानुभूति जताई. एक यूजर ने लिखा, ‘जेल में बंद दूसरे कैदियों को यह सुनकर सुरक्षा महसूस हो रही है कि वो भूख हड़ताल पर है.’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘भगवान उसे आशीर्वाद दे. जेल में कोई प्लेस्टेशन नहीं है? एक नरभक्षी भूख हड़ताल पर चला गया, इसका समाधान होना चाहिए.’ 

सीरियल किलर के समर्थन में एक यूजर ने लिखा, ‘इससे पहले कि लोग गुस्सा हो जाएं, शायद उन्हें सांस लेनी चाहिए. यह 71 साल का व्यक्ति है और करीब 50 साल से जेल में बंद है, जिसमें से वो ज्यादातर समय एकांत कारावास में रहा है. उसे कभी रिहा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस तरह से उसे अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने की क्या जरूरत है?’

कौन है रॉबर्ट मौडस्ले, जो 50 साल से जेल में बंद?

सीरियल किलर 1974 से 1978 के बीच चार हत्याओं लिए उम्रकैद की सजा काट रहा है. वह करीब 50 साल से जेल में बंद है. यह भी माना जाता है कि मौडस्ले इंग्लैंड में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाला कैदी है. रॉबर्ट मौडस्ले 18 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी कांच की कोठरी में रोजाना 23 घंटे बिताता है. कहा जाता है कि उसने हत्या करने के बाद एक शव के दिमाग का हिस्सा खा लिया था. 

[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने बढ़ाई घरेलू फार्मा कंपनियों की मुसीबत, महंगी होगी दवाएं!

[ad_1]

US Tariff War: अमेरिका में फार्मा आयात पर बढ़ाए गए टैरिफ से भारतीय दवा निर्माताओं पर गंभीर असर पड़ सकता है क्योंकि इससे उनकी उत्पादन लागत बढ़ जाएगी, जिससे अन्य देशों के उत्पादों के मुकाबले निर्यात कम प्रतिस्पर्धी हो जाएगी. कम मार्जिन पर काम करने वाली छोटी दवा कंपनियों पर गंभीर दबाव पड़ सकता है, जिससे उन्हें एकीकरण या कारोबार बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. हालांकि ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर इसका बहुत कम प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिका एक छोटा निर्यात बाजार है. 

भारत को बहुत अधिक टैरिफ वाला देश बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर जवाबी टैरिफ  दो अप्रैल से लागू होंगे. भारत वर्तमान में अमेरिकी दवाओं पर लगभग 10 प्रतिशत आयात टैरिफ  लगाता है, जबकि अमेरिका भारतीय दवाओं पर कोई आयात टैरिफ नहीं लगाता है. 

शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के साझेदार अरविंद शर्मा ने कहा कि हाल के इतिहास में, अमेरिका अपनी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए दवा उत्पादों का शुद्ध आयातक रहा है.  उन्होंने कहा, “यदि अमेरिका, भारत से दवा आयात पर भारी शुल्क लगाने का फैसला करता है, तो इसका असर भारतीय दवा क्षेत्र पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और साथ ही इसकी घरेलू खपत भी बाधित होगी.”

अमेरिका में दवा आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा भारतीय दवा कंपनियां करती है. साल 2022 में अमेरिका में चिकित्सकों द्वारा लिखे गए पर्चों में 40 प्रतिशत यानी 10 में से चार के लिए दवाओं की आपूर्ति भारतीय कंपनियों ने की थी. उद्योग सूत्रों के अनुसार, कुल मिलाकर, भारतीय कंपनियों की दवाओं से 2022 में अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को 219 अरब डॉलर की बचत हुई और 2013 से 2022 के बीच कुल 1,300 अरब डॉलर की बचत हुई. भारतीय कंपनियों की जेनेरिक दवाओं से अगले पांच वर्षों में 1,300 अरब डॉलर की अतिरिक्त बचत होने की उम्मीद है।. शर्मा ने कहा कि भारत का दवा उद्योग वर्तमान में अमेरिकी बाजार पर काफी हद तक निर्भर है, और इसके कुल निर्यात में अमेरिका का हिस्सा लगभग एक-तिहाई है. 

उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने से अमेरिका अनजाने में अपने घरेलू स्वास्थ्य देखभाल लागत में वृद्धि कर सकता है, जिससे उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा और बदले में स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच दुर्लभ हो जाएगी. 

ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए इंडसलॉ के साझेदार शशि मैथ्यूज ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की हालिया घोषणाओं का विशेष रूप से भारतीय वाहन क्षेत्र पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा, “इसका कारण यह है कि भारत में प्रवेश भले ही अच्छी तरह से संरक्षित हो और इस प्रकार भारी कर लगाया जा सकता है, लेकिन अमेरिका में आयात के लिए जवाबी शुल्क, जो कि भारतीय मोटर वाहन क्षेत्र के लिए एक छोटा निर्यात बाजार है, हमें ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा. ”

ये भी पढ़ें 

Ather Energy IPO: एथर एनर्जी ने तेज कर दी आईपीओ लाने की तैयारी, अप्रैल 2025 में दे सकता है बाजार में दस्तक

[ad_2]

19 मार्च से लागू होंगे YouTube के नए नियम, ऐसा कंटेट बनाने वाले क्रिएटर्स हो जाएं सावधान

[ad_1]

YouTube ने ऑनलाइन गैंबलिंग कंटेट के खिलाफ नियम कड़े कर दिए हैं. 19 मार्च से कंपनी के नए नियम लागू होने जा रहे हैं. इसके बाद उन क्रिएटर्स के अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे, जो अनसर्टिफाईड गैंबलिंग ऐप्स और वेबसाइट को प्रमोट करते हैं. इसके साथ उन क्रिएटर्स के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएग, जो अपने कंटेट में ऐसी गैंबलिंग सर्विस या ऐप्स का लोगो दिखाते हैं, जिसे गूगल ने अप्रूव नहीं किया है. अगले हफ्ते से ये नियम लागू हो जाएंगे. 

इसलिए उठाया जा रहा यह कदम

कंपनी ने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि केसिनो गेम्स और ऐप्स समेत गैंबलिंग कंटेट बनाने वाले क्रिएटर्स पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन युवा दर्शकों को बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया है. अभी भी यूट्यूब पर गैंबलिंग साइट और ऐप्स पर दर्शकों को रिडायरेक्टर करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है, लेकिन नए नियम आने के बाद अगर कोई क्रिएटर ऐसी किसी भी साइट या ऐप से गारंटीड रिटर्न का दावा करेगा तो उसका कंटेट भी डिलीट कर दिया जाएगा.

वीडियो पर लगेगी एज रेस्ट्रिक्शन 

नियमों को कड़ा करते हुए यूट्यूब ने ऑनलाइन केसिनो या ऐप्स का प्रमोशन करने वाले कंटेट पर एज रेस्ट्रिक्शन लगाने का भी फैसला किया है. इसका मतलब है कि अब साइन-आउट रहने वाले और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को ऐसा कंटेट नहीं दिखाया जाएगा. 

यूट्यूब ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट किए 29 लाख वीडियो

नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो के खिलाफ यूट्यूब कड़ी कार्रवाई कर रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले 29 लाख वीडियो को डिलीट किया गया है. यह दुनिया के किसी भी देश में डिलीट किए गए वीडियो की सबसे बड़ी संख्या है.

ये भी पढ़ें-

होली पर BSNL का नया ऑफर, अब इस सस्ते प्लान में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी, इस तारीख से पहले कर लें रिचार्ज

[ad_2]

10 मार्च से शुरू हुआ नया वीक तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]

अमेरिका में फिर बड़ा हादसा, पेंसिल्वेनिया में गिरते ही आग के गोले में बदला विमान, आसपास खड़ी कई कारों में भी लगी आग

अमेरिका में फिर बड़ा हादसा, पेंसिल्वेनिया में गिरते ही आग के गोले में बदला विमान, आसपास खड़ी कई कारों में भी लगी आग

[ad_2]

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 53,749 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानें

[ad_1]

राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा अवसर खोला है. कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब कुल 53,749 पदों पर भर्तियां होंगी, जो पहले के 52,453 पदों से ज्यादा हैं. इनमें 48,199 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

राजस्थान ग्रुप डी भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

राजस्थान ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

-उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
-अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. 
-होमपेज पर दिए गए “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक करें. 
-नया पेज खुलने के बाद “Registration” टैब पर क्लिक करें.
-यहां आपको अपनी सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी, जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि.
-रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आपको लॉगिन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा.
-अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
-आवेदन प्रक्रिया के अंत में, मांगी गई आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
-भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है.
-आवेदन फॉर्म को जांचें और सबमिट करें
-अब एक बार पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म ध्यान से चेक करें.
-सारी जानकारी सही होने के बाद “Final Submit” बटन पर क्लिक करें.
-आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य ले लें.

ये है योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए आपको केवल 10वीं पास होना चाहिए. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क हर वर्ग के हिसाब से अलग-अलग हैं:
– सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC उम्मीदवार: 600 रुपये
– राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC और EWS उम्मीदवार: 400 रुपये
– राजस्थान के SC/ST उम्मीदवार: 400 रुपये

ये मिलेगा वेतन: चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार वेतन मिलेगा.

ये है सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है. परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और मैथ्स से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे. यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी.

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 10 मार्च का लकी राशिफल

[ad_1]

मेष राशि के लिए आज का दिन व्यवसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. पर्सनल एंड प्रोफेशनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है. बिजनेसमैन कंटेंट मार्केटिंग ब्लॉगिंग, वीडियो एंड आर्टिकल बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे. बिजनस में कोई नया प्रोजेक्ट आपके हाथ लगने से बिजनस की ग्रॉथ में इजाफा होगा. सेहत के मामले में मोटापे को लेकर आप परेशान रहेंगे, खान-पान पर कंट्रोल करना होगा. लव एंड लाइफ पार्टनर के लिए टाइम निकालना आपके लिए बहुत जरूरी है. जिस तरह आप पैसों को नियोजन करते हैं, उसी तरह आप समय का भी कीजिए. फैमिली में सभी आपके बदले हुए व्यवहार से चकित होंगे.

वृषभ राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक और व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी का है. आप अपनी प्रॉब्लम को फैमिली के साथ शेयर करेंगे जिससे स्वयं को हल्का महसूस करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर फ्रेंड्स का फुल सपोर्ट नहीं मिलेगा जिससे आपकी परेशानियां बढ़ेगी. बिजनेसमैन को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी एंड सर्विस पर ध्यान देना होगा अन्यथा आप अपने पैरों पर कुल्हाडी मारने का काम करेंगे. बिजनेसमैन को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, इस समय आपको समझदारी से काम लेना होगा न कि क्रोध से. वर्कस्पेस पर आप अपनी स्किल को और ज्यादा बेहतर बनाने के प्रयास में जुट जाना होगा. लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिलेशनशिप में सुधार लाना होगा. स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट पियर प्रेशर के चलते किसी बड़े प्रोजेक्ट के कार्य को कंप्लीट करने के प्रयास में असफल होंगे.

मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. बिजनेस में कस्टमर फीडबैक रिसर्च एंड रिव्यू पर ध्यान देकर आप आगे बढ़ेंगे. बिजनेसमैन को मार्केट से प्रोडक्ट को लेकर शिकायतों का सामना करना पड़ेगा, आपको जल्द से जल्द से प्रोडक्ट से रिलेटेड आ रही शिकायतों का निवारण करना होगा. आपकी किसी पोस्ट के कारण सोशल लेवल पर आपकी ही चर्चा रहेगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर घर के छोटे सदस्यों के साथ सख्ती भरा रवैया अपनाने से बचना होगा, क्योंकि उनमें आपके प्रति सम्मान की जगह भय घर करने की आशंका है. फैमिली में आपका सभी के साथ तालमेल मजबूत रहेगा. सेहत के मामले में ध्यान व योग को डेली रूटिन में एड करें.

कर्क राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. मार्केटिंग एम्प्लॉइड पर्सन अपनी वाणी को मृदुल रखें, प्रेम से बोलेंगे तो कस्टमर्स और जुड़ेंगे. वर्कप्लेस पर थोड़ा सा आपको सावधान रहते हुए कार्य करना होगा. बाकी दिन आपके फेवर में रहेगा. पॉलिटिशियन काफी एक्टिव रहेंगे जिससे आपको किसी मंच से संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. चेस्ट पेन के दर्द से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी. लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ काफी दिनों के बाद शॉट ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को विषय को पढ़ने और समझने में समस्या आ रही है, उन्हें स्टडी स्टार्ट करने से पहले सरस्वती जी की आराधना करनी है. बिजनेसमैन के रुके हुए कार्य पुनः बन पाएंगे, इसके लिए उन्हें कंटिन्यू एक्टिव रहना होगा, आपके पूर्व अनुभव व्यापारिक योजना बनाने में काम आएंगे.

सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. स्टूडेंट को एग्जाम फियर को दूर करते हुए अपनी स्टडी पर ज्यादा ध्यान देना होगा. शिक्षा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है. फैमिली में बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके कार्य कम्पलिट होंगे. अतिगंड योग के बनने से बिजनेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा. बिजनेसमैन को कर्ज देने से बचना है, क्योंकि दिए गए कर्ज की न मिलने की उम्मीद होगी. लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग बेहतर रहेगी. वर्कस्पेस पर स्मार्ट एंड हार्ड वर्क से आप अपने कार्यों में निखार लाएंगे. एम्प्लॉइड पर्सन के कार्य का प्रदर्शन अच्छा रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखें कि क्योंकि सीनियर एंड बॉस आपके कार्य से प्रसन्न हो कर अन्य लोगों को आपका उदाहरण दे सकते हैं.

कन्या राशि के लिए आज के दिन व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. बिजनेसमैन को कस्टमर्स डिमांड को पूरा करने में समस्या हो सकती है इसलिए स्टॉक पहले से ही पूरा रखें. फाइनेंशियल रिकॉर्ड न होने से साथ ही ऑनलाइन बिजनेस ज्यादा होने से बिजनेस में आपको प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी. पिता के कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, उनके साथ समय व्यतीत करें जिससे उनका स्ट्रेस कम हो सकें. फैमिली में हो रही फालतू की बातों में इंटरेस्ट न लें आप अपने काम पर ध्यान दें. सोशल लेवल पर पॉलिटिकल रिलेटेड पोस्ट दूरी बनाएं रखने में ही आपकी भलाई है. लव एंड मैरिड लाइफ में विवाद की स्थितियां बन सकती हैं. एम्प्लॉइड पर्सन ऑफिशियली प्रेजेंटेशन देने से पहले घर पर प्रैक्टिस जरूर कर लें, जिससे प्रेजेंटेशन के दौरान नर्वस न हो. कार्यस्थल पर आलस्य के कारण आप अपने कार्य में पिछड़ते जाएंगे.

तुला राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है.वर्कस्पेस पर विरोधियों को अपने कार्य से प्रसन्न करने में सफल होंगे. एम्प्लॉइड पर्सन मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाले हैं जिससे आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी. वाहन लिमिट में चलाएं चोट लग सकती है, हो सके तो आप स्वयं ही चलाएं. आप में आया बदलाव फैमिली में सभी को चकित कर सकता है. बिजनस में आपकी कोशिशों से और मृदुल व्यवहार से मार्केट में अटका पैसा प्राप्त कर पाने में सफल होंगे. कोशिश सच्ची लगन से तभी कर सकेंगे जब पाने की जिद्द पूरी पक्की होगी. बिजनेसमैन अपने एम्प्लॉइड पर्सन को नाराज होने का अवसर न दें, वर्कप्लेस पर प्रेम पूर्वक सभी के साथ व्यवहार करें.

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. बिजनेस में सेल्स स्ट्रैटजी एंड टेक्नीक बेहतर करने से बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी. बिजनेसमैन को धैर्य तो रखना ही पड़ेगा, बिजनेस में सफलता आपका उचित समय आने पर स्वतः ही प्राप्त होगी. फैमिली में किसी से आपको धन लाभ हो सकता है. ट्रैवलिंग के लिए की गई प्लानिंग में आपको सफलता मिलेगी. सामाजिक स्तर पर आपके बेहतर कार्यों के लिए आपको किसी संस्था या समाज के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है. जिन युवाओं की परीक्षा नजदीक है उन्हें सोशल मीडिया में अधिक समय न देते हुए स्टडी पर ध्यान देना चाहिए. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में जी जान लगाने से ही सफलता मिलेगी. कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती है वह संतोष लाती है.

धनु राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स स्कूल, कॉलेज करियर को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे. अनएम्प्लॉइड पर्सन जॉब के लिए कोशिश करते रहे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. एम्प्लॉइड पर्सन की प्रमोशन की बात चल सकती है, इसलिए इस समय अपना हर एक काम समय पर पूरा करके रखें. पॉजिटिव बिहेवियर से फाइनेंशियली स्टेटस में इजाफा होगा. लव एंड लाइफ पार्टनर की उम्मीदों पर आप खरें उतरेंगे. अतिगंड योग के बनने और बजट का सही मैनेजमेंट करके बिजनेसमैन को मार्केट से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा. कस्टमर्स से बात करते समय बिजनेसमैन वाणी में मधुरता लाएं और कटु प्रयोग करने से बचें अन्यथा कस्टमर नाराज हो सकते हैं. बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग में कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है. फैमिली के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है.

मकर राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक और व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी का है. बिजनेस में आपकी समस्याएं बढ़ सकती है, कॉस्टली आइटम चोरी होने से बचाने के लिए आपको अपनी सिक्योरिटी सिस्टम पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे. बिजनेसमैन कोई भी ऑर्डर लेने से पहले जांच पड़ताल कर ले क्योंकि लापरवाही के चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है. लव एंड मैरिड लाइफ में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. सोशल लेवल पर आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है सतर्क रहें.

कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. वर्कस्पेस पर आपके कार्य आपको सबसे आगे रखेगा. एम्प्लॉइड पर्सन की ऑफिस में गिनती वरिष्ठों की श्रेणी में आती है, तो इस बात को ध्यान में रखकर ही कार्य करने चाहिए. जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है। ज्यादा भार बोज वाला कार्य ना करें. स्पोर्ट्स पर्सन की फिटनेस उन्हें किसी बड़े इवेंट में एंट्री दिला सकती है. सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकल लिंक का फायदा आपको मिलेगा. फैमिली में किसी का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है.

मीन राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का है. वर्कस्पेस पर एफर्ट्स एवं प्लानिंग से आप अपने इंपॉर्टेंट वर्क समय पर कम्पलिट करने में सफल होंगे. एम्प्लॉइड पर्सन के द्वारा कहीं और जगह पर जॉब के लिए आवेदन किया हुआ है, तो वहां से ऑफर लेटर मिलने की संभावना है. फैमिली के साथ किसी परिचित के यहां जाने की प्लानिंग बन सकती है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको किसी मंच पर गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है. आर्थिक तंगी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जितना हो सके हाथ समेटकर ही चलें. स्टूडेंट्स स्ट्रेस को कम कर अपने फील्ड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. बेहतर स्वास्थ्य के लिए वर्क आउट योग और प्राणायाम करें.

Published at : 10 Mar 2025 06:30 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अनुष्का शर्मा की तरफ भागे विराट कोहली, लगाया गले

[ad_1]

Anushka Sharma Hugs Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का ताज भारत ने अपने सिर सजा लिया है. रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. इस दौरान एक बार फिर विराट कोहली ने लाइमलाइट चुरा ली और फैंस का दिल जीत लिया. जैसे ही इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती वे भागकर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की तरफ गए.

अनुष्का शर्मा आमतौर पर अपने पति विराट कोहली की हौसला अफजाई करने के लिए उनके मैच देखने जाती हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान भी एक्ट्रेस स्टेडियम में मौजूद थीं और इस दौरान उनकी कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आए. वहीं भारत के मैच जीतने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

अनुष्का शर्मा ने लगाया विराट को गले
वीडियो में विराट कोहली मैच जीतने के बाद ऑडियंस में बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ भागकर आते हैं. वहीं अनुष्का भी उनकी तरफ दौड़कर जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं. इसके बाद विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर उन्हें ग्राउंड की तरफ ले जाते हैं. इस दौरान अनुष्का शर्मा ब्लू डेनिम शर्ट, मैचिंग शॉर्ट्स और खुले बालों में दिखाई देती हैं. इस दौरान उनके हाथ में एक ब्लैक कलर का कैरी बैग भी दिखाई देता है.

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है. एक फैन ने कमेंट किया- ‘ये सिर्फ एक मूमेंट नहीं, सुकून है.’ दूसरे शख्स ने कमेंट किया- ‘वाह, जीत के बाद अनुष्का और विराट का गले लगना प्योर गोल्ड जैसा है, क्रिकेट के मैदान पर चमकता सच्चा प्यार.’

चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अनुष्का शर्मा की तरफ भागे विराट कोहली, एक्ट्रेस ने लगाया गले, देखें वीडियोचैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अनुष्का शर्मा की तरफ भागे विराट कोहली, एक्ट्रेस ने लगाया गले, देखें वीडियोचैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अनुष्का शर्मा की तरफ भागे विराट कोहली, एक्ट्रेस ने लगाया गले, देखें वीडियो

इसके अलावा एक फैन ने लिखा- ‘मूमेंट है भाई मूमेंट है.’ वहीं लोग कपल के लिए रेड हार्ट कमेंट कर रहे हैं और विराट को जीत की बधाई भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बॉलीवुड एक्टर्स से भी पहले पाकिस्तानी हसीना ने दी इंडिया को जीत की बधाई, सोनू सूद से लेकर ममूटी तक, किसने क्या कहा

[ad_2]