Live: कुछ घंटों में आ धमकेगी सलमान की ‘सिकंदर’, ‘छावा’ समेत टूटेंगे सभी फिल्मों के रिकॉर्ड

[ad_1]

Sikandar Movie Release Live: सलमान खान और इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर बस थोड़ी ही देर में यानी 30 मार्च को बड़े पर्दे पर होगी. फिल्म को लेकर फैंस में बेसब्री का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि एडवांस बुकिंग में ही डेढ़ लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.

सलमान खान साल 2023 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर टाइगर 3 के साथ आए थे. यानी करीब 2 साल बाद उनकी थिएटर्स में मौजूदगी दर्ज होने जा रही है. ऐसे में अलग-अलग ट्रेड एनालिस्ट अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. कई का मानना है कि फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सकती है और कई का मानना ये भी है कि ये फिल्म ईद, गुड़ीपड़वा जैसे त्योहारों का फायदा उठाते हुए शुरुआती दिनों में ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर चल सकती है.

क्या ‘सिकंदर’ तोड़ेगी ‘टाइगर 3’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के रिकॉर्ड?

सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म टाइगर 3 है जिसने पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ए आर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 16,787 स्क्रीन पर शेयर किया जा रहा है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर क्या इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?

सिकंदर से ये भी उम्मीदें है कि ये फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के लाइफटाइम कलेक्शन 339.16 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे कर देगी. यानी इस बार सलमान खान का मुकाबला उनकी खुद की पुरानी फिल्मों से है.

ओपनिंग डे पर सिकंदर तोड़ेगी छावा समेत सभी फिल्मों के रिकॉर्ड

इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ छावा ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 31 करोड़ रुपये का धाकड़ कलेक्शन किया था. सिकंदर की एडवांस बुकिंग को देखकर लगता है कि ये विक्की कौशल की छावा को ओपनिंग डे कलेक्शन में पछाड़ सकती है.

इसके अलावा, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में स्काई फोर्स, देवा और द डिप्लोमैट को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड फिल्म 30 करोड़ के ऊपर नहीं पहुंच पाई है. सिकंदर से उम्मीदें हैं कि ये न सिर्फ इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे करेगी, बल्कि इसके अलावा लवयापा, मेरे हस्बैंड की बीवी, फतेह, बैडऐस रविकुमार, आजाद और इमरजेंसी को भी कुछ ही घंटों में पछाड़ देगी.

सिकंदर की स्टार कास्ट और डायरेक्टर

सिकंदर में सलमान खान के अलावा, अपने करियर में 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली रश्मिका मंदाना भी हैं. शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी फिल्म में अहम रोल में हैं. आमिर खान के साथ गजनी बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और फिल्म को करीब 200 करोड़ बजट में तैयार किया गया है.

[ad_2]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का 29वां रोजा, देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: पहले रोजे के साथ शुरू हुआ रमजान का महीना अब उन्तीसवें रोजे तक पहुंच चुका है. 29वें या 30वें रोजे के दिन चांद नजर आने के बाद ईद मनाई जाती है. ईद का चांद नजर आना एक ओर जहां खुशी की बात है तो वहीं 29वां रोजा रमजान के रुखसत का इशारा करता है.

29वें रोजे का इफ्तार करने के बाद सभी की निगाहें आसमान में होती है और अगर चांद का दीदार हो जाता है तो रोजा समाप्त हो जाता है. वहीं अगर चांद नजर नहीं आता तो रोजेदार 30 रोजा पूरा करने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं. इसलिए इस साल ईद की संभावित तिथि 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 बताई जा रही है.

रविवार, 30 मार्च 2025 को रमजान का 29वां रोजा रखा जाएगा. अगर कल चांद का दीदार होता है तो यह रोजा रमजान के महीने का आखिरी रोजा होगा. लेकिन किसी कारण चांद का दीदार नहीं होता तो इंशाअल्लाह अगली सुबह रोजेदार सहरी के साथ फिर से रोजे की शुरुआत करेंगे और इस तरह उन्हें सवाब हासिल करने का एक और दिन मिल जाएगा.

आइये जानते हैं 29वें रोजे पर सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के मुताबिक यहां सहरी-इफ्तार का समय देख सकते है. क्योंकि अलग-अलग शहरों में सहरी-इफ्तार के समय में अंतर होता है. जानें 30 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-

रमजान 30 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 30 March in India)

शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 04:53 शाम 06:41
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:20 शाम 06:53
हैदराबाद (Hyderabad)   सुबह 05:02 शाम 06:43
कानपुर (Kanpur) सुबह 04:43 शाम 06:27
लखनऊ (Lucknow)  सुबह 04:40 शाम 06:24
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:15 शाम 05:52
मेरठ (Meerut) सुबह 04:51 शाम 06:39
नोएडा (Noida) सुबह 04:53 शाम 06:40
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:01 शाम 06:47
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:06 शाम 06:35
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:18 शाम 06:56
पटना (Patna) सुबह 04:25  शाम 06:07
रांची (Ranchi) सुबह 04:27 शाम 06:08
चेन्नई (Chennai) सुबह 04:55 शाम 06:21

ये भी पढ़ें: Hindu New Year 2025 Images: इन शुभ संदेशों को भेज कर करें हिंदू नव वर्ष की शुरूआत और दें बधाई
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

म्यांमार भूकंप: 1644 लोगों की मौत, 3400 घायल, कई इमारतें, रोड और पुल ध्वस्त, जानें ताजा अपडेट

[ad_1]

Myanmar Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 1600 पार कर चुकी है. इस बीच बचावकर्मी मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. शुक्रवार (28 मार्च, 2025) की दोपहर को मध्य म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 7.7 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिसके कुछ ही मिनटों बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा झटका लगा, जिसने भारी तबाही मचाई.

इन झटकों ने म्यांमार में सड़कों और पुलों सहित इमारतों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया. देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले को भी नष्ट कर दिया. म्यांमार के सैन्य प्रशासन, जुंटा ने एक बयान में कहा कि देश में 1,644 लोग मारे गए और 3,400 से ज्यादा लोग घायल हुए. कम से कम 139 लोग लापता हैं. उधर बैंकॉक में लगभग 10 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

म्यांमार में आपतकाल की घोषणा

जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संकटग्रस्त देश की मदद करने की अपील की है. ये अपील भूकंप के प्रभाव को दर्शाती है. म्यांमार ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, चीन और कई अन्य देशों ने म्यांमार की मदद करने का वादा किया है.

म्यांमार के भूकंप का असर थाईलैंड में भी

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि झटके इतने ताकतवर थे कि केंद्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैंकॉक में स्थित इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा. मांडले में सदियों पुराना बौद्ध शिवालय मलबे में तब्दील हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अन्य देशों से टीमें और उपकरण मंगवाए गए हैं, लेकिन उन शहरों के हवाई अड्डों के क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें बाधा आ रही है.

नेपीता में कर्मचारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं अब भी बाधित हैं. बैंकॉक में बचावकर्मी 30 मंजिला गगनचुंबी इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि इमारत ढहने की घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कम से कम आठ अन्य को बचा लिया गया है. इमारत में 79 लोग अभी भी लापता हैं.

भारत ने भेजी मदद

म्यांमा में आए भीषण भूकंप से हुई मौत और तबाही के बीच भारत ने शनिवार को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई तथा आपातकालीन मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमा के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है.

भारत ने म्यांमा के लिए अपने बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम दिया है. भारत की ओर से एक सैन्य परिवहन विमान से यांगून में 15 टन आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के कुछ ही घंटों बाद, एक अन्य सैन्य विमान बचाव कर्मियों के एक समूह को लेकर म्यांमा की राजधानी नेपीता में उतरा.

ये भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: भूकंप से तबाह हुआ म्यांमार, मृतकों की संख्या 1000 से ऊपर, जानिए ताजा हालात

[ad_2]

केएल राहुल की वापसी कंफर्म, ऐसी होगी दिल्ली और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट

[ad_1]

IPL 2025: आईपीएल में रविवार, 30 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे. डबल हेडर का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की प्लेइंग 11 में केएल राहुल की वापसी कन्फर्म है, वह मुकाबले से एक दिन पहले टीम के साथ जुड़ चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं इस मैच में दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है. इस ग्राउंड पर पिच किस तरह का बर्ताव करेगी? हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ मैच प्रिडिक्शन.

आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने इसी ग्राउंड पर जीता था. टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हराया था. हाथ से निकल रहे मैच में दिल्ली टीम के आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उसने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था लेकिन पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गई थी.

केएल राहुल की जगह कौन होगा बाहर?

विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा था, जिनका रविवार को खेलना लगभग कन्फर्म है. उनकी जगह अभिषेक पोरेल प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं, जिन्होंने राहुल की गैरमौजूदगी में पहले मैच में विकेट कीपिंग की थी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड

दिल्ली और हैदराबाद ने आईपीएल में अभी तक कुल 24 मैच खेले हैं. 13 बार हैदराबाद और 11 बार दिल्ली ने जीत दर्ज की है. हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर 207 रन का है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ 266 का सबसे बड़ा टोटल बनाया है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोश शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह.

विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट

इस स्टेडियम में आईपीएल के कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी और इतने ही बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है. 9 बार टॉस जीतने वाली और 7 बार टॉस हारने वाली टीम जीती है. यहां सबसे बड़ा टोटल 272 का है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था.

यहां की पिच बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छी है. बल्लेबाज शुरुआत में तेज गति से रन बना सकते हैं क्योंकि मिडिल आर्डर में ये पिच स्पिनर्स को मदद देगी. यहां टर्न देखने को मिल सकती है. ये मैच दोपहर में खेला जाएगा तो यहां ओस कोई असर नहीं डालेगी. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं.

कौन जीत सकता है ये मुकाबला

जीतने की संभावना देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. जैसा बताया कि यहां की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद देगी, ऐसे में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा यहां ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना 60 और दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना 40 प्रतिशत है.

[ad_2]

Salman Khan की सिकंदर फिल्म: बड़ी हिट या नया विवाद? ज्योतिषीय भविष्यवाणी

[ad_1]

Sikandar Movie Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर (Sikandar Movie 2025) बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस फिल्म की सफलता के पीछे ग्रहों की विशेष भूमिका होगी. शुक्र और गुरु की अनुकूल स्थिति सलमान के करियर को नया उछाल दे सकती है, जबकि मंगल का प्रभाव एक्शन सीक्वेंस को सुपरहिट बना सकता है. हालांकि, राहु-केतु की चाल से कुछ विवाद भी संभव हैं, जिससे फिल्म को अतिरिक्त पब्लिसिटी मिल सकती है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर 800-900 करोड़ तक का बिज़नेस कर सकती है. क्या यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होगी? ज्योतिषीय विश्लेषण और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन, आइए समझते हैं-

सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar 2025) को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म ए. आर. मुरुगादॉस (A. R. Murugadoss) के निर्देशन में बनी है और इसे साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. 30 मार्च 2025 को ईद (Eid al-Fitr) के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का ज्योतिषीय विश्लेषण बेहद दिलचस्प है. आइए जानते हैं कि क्या ग्रहों की चाल सलमान की इस फिल्म को सुपरहिट बनाएगी या कोई विवाद खड़ा करेगी.

फिल्म रिलीज के दिन यानि 30 मार्च को ग्रह स्थिति और पंचांग (Panchang 30 March 2025):

आज की तिथि और नक्षत्र: प्रतिपदा तिथि दोपहर 12:50 तक, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी. रेवती नक्षत्र दोपहर 04:35 तक, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रभावी रहेगा.

ग्रह योग और विशेष संयोग:
आज के दिन ग्रहों की शुभ स्थिति से कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, जो विभिन्न राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं:

1. वाशि योग- सफलता और समृद्धि का कारक
2. आनन्दादि योग- मानसिक शांति और संतोष देगा
3. सुनफा योग- आर्थिक उन्नति के संकेत
4. बुधादित्य योग- बुद्धि और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला
5. ऐन्द्र योग- साहस और पराक्रम में वृद्धि
6. सर्वार्थसिद्धि योग- सभी कार्यों में सफलता का योग

30 मार्च को बनने वाले प्रमुख ज्योतिषीय योग- सलमान खान की कुंडली और उनके सुपरस्टारडम का राज

1. शश योग (Shasha Yoga): शनि के मीन में रहने से फिल्म में गंभीरता और गहराई नजर आएगी.
2. गुरु-चांडाल योग (Guru-Chandal Yoga): गुरु-राहु की युति फिल्म के प्रचार-प्रसार में भारी वृद्धि करेगी.
3. मंगल-चंद्र युति (Mars-Moon Conjunction): एक्शन और इमोशनल ड्रामा को दर्शकों से सराहना मिलने की संभावना है.
4. राहु-शनि का प्रभाव (Rahu-Saturn Influence): फिल्म में विवाद या किसी सीन को लेकर बहस हो सकती है.
5. शनि मीन राशि में: गंभीर विषयों और मजबूत किरदारों को दर्शकों द्वारा सराहा जाएगा.
6. गुरु वृषभ में: बॉक्स ऑफिस पर सफलता के योग.

जन्म विवरण:

• नाम: सलमान खान
• जन्म तिथि: 27 दिसंबर 1965
• लग्न: मेष
• राशि: कुंभ

कुंडली में प्रमुख योग

• लग्न में मेष राशि: यह उन्हें एक्शन स्टार बनाता है. क्योंकि इसका स्वामी मंगल कर्मस्थान पर शुक्र के साथ विराजमान है. मंगल जहां एक्शन का कारक है वहीं शुक्र फिल्म और मनोरंजन को दर्शाता है.
• दशम भाव में शुक्र-मंगल: करियर में ग्लैमर, रोमांस और ऐक्शन का मेल. दांतों से जुड़ी कोई दिक्कत.
• गुरु का तीसरे भाव में होना: यह उन्हें बड़ा दिलदार और सामाजिक बनाता है. ऐसा व्यक्ति दूसरों को बेहतर सलाह और उनके अच्छे-बुरे वक्त में साथ खड़ा होना भी दर्शाता है.
• राहु का दूसरे भाव में: इससे विवाद और कानूनी अड़चनें आती हैं.
• शनि-चंद्र की युति (11वें भाव में): संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला योग. ऐसा व्यक्ति दानी और दूसरों के दर्द को गंभीरता से समझने वाला होता है. लेकिन ये दूसरों को न नहीं कह पाते हैं जिस कारण इन्हे कभी-कभी कष्ट भी उठाना पड़ता है.

सलमान खान की दशाएं और करियर में उतार-चढ़ाव

प्रमुख महादशाएं और उनका प्रभाव:

1. राहु महादशा (1971-1987): शुरुआती संघर्ष, लेकिन 1980 के दशक में मॉडलिंग और फिल्मों में कदम.
2. गुरु महादशा (1987-2003): ‘मैंने प्यार किया’ (1989) से सुपरस्टारडम. ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘तेरे नाम’ जैसी हिट फिल्में.
3. शनि महादशा (2003-2022): मिलाजुला समय, कोर्ट केस, विवाद और फिर ‘दबंग,’ ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट्स.
4. बुध महादशा (2022-2039): बौद्धिक फैसले, बड़े प्रोजेक्ट्स, लेकिन कानूनी मामले भी. सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा.

फिल्म की सफलता के संकेत

1. बुध-शुक्र की दशा: यह फिल्म के लिए शुभ संकेत है, जिससे इसे ग्लोबल लेवल पर पहचान मिलेगी.
2. राहु का प्रभाव: किसी विवाद की संभावना, लेकिन इससे फिल्म को अतिरिक्त पब्लिसिटी मिल सकती है.

फिल्म की सफलता की ज्योतिषीय भविष्यवाणी!

• ओपनिंग डे कलेक्शन: ₹60-70 करोड़
• पहले हफ्ते की कमाई: ₹250-350 करोड़
• लाइफटाइम कलेक्शन (भारत में): ₹550-750 करोड़
• विदेशों में कमाई (Overseas Earnings): ₹200-300 करोड़
• कुल संभावित कलेक्शन: ₹900-1000 करोड़ (यदि ग्रह अनुकूल रहे तो)

क्या ‘सिकंदर’ किसी विवाद में फंस सकती है?

सलमान खान का विवादों से भी नाता रहा है. इसलिए जब कोई उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म आने को होती है तो ये चर्चा भी होने लगती है, उनके फैंस भी इसे लेकर चिंतित रहते हैं, यही स्थिति एक बार फिर इस फिल्म को लेकर देखी जा रही है. जिसका ज्योतिषीय संकेत ग्रहों की स्थिति से समझते हैं:-

1. राहु-केतु का प्रभाव (Rahu-Ketu Impact): फिल्म में किसी सीन या डायलॉग को लेकर विरोध संभव.
2. मंगल-शनि युति (Mars-Saturn Conjunction): राजनीतिक या धार्मिक संगठनों से आपत्ति आ सकती है.
3. गुरु-चांडाल योग (Guru-Chandal Yoga): किसी बयान या प्रमोशनल इवेंट के कारण फिल्म सुर्खियों में आ सकती है.

उपाय और संभावित समाधान:

• फिल्म की रिलीज़ से पहले धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ रहेगा.
• विवादों से बचने के लिए प्रमोशन के दौरान सोच-समझकर बयान देने होंगे.
• मंगल की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ और गरीबों को भोजन दान करना शुभ रहेगा.

निष्कर्ष: क्या ‘सिकंदर’ 2025 की सबसे बड़ी हिट होगी?

ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो फिल्म की सफलता की संभावना 80% तक मजबूत दिख रही है. शुक्र की महादशा और गुरु के शुभ प्रभाव से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है. हालांकि, राहु-केतु का प्रभाव किसी विवाद को जन्म दे सकता है, जो फिल्म को अतिरिक्त पब्लिसिटी दिलाएगा. यदि प्रमोशन सही ढंग से किया गया और विवादों से बचा गया, तो ‘सिकंदर’ 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. सलमान खान के लिए 2025-2027 करियर में शानदार रहने वाला है.

[ad_2]

पंजाबी गाने की धुन पर तोते ने लगाए जोरदार ठुमके! वीडियो देख यूजर्स बोले, हैकर है हैकर

[ad_1]

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक पर देख सकेंगे नतीजे, इतने फीसदी हुए पास

[ad_1]

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आखिरकार 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लाखों छात्रों और उनके परिवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस साल बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था, और सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई थीं. ​15 लाख 58 हजार 77 स्टूडेंट्स में से कुल 12 लाख 79 हजार 294 विद्यार्थी पास हुए हैं. जो कुल संख्या का 82.11% है.

बिहार बोर्ड 10वीं में तीन टॉपर्स

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजों में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने 489 अंक (97.8%) हासिल कर पहला स्थान साझा किया है.

कैसे करें रिजल्ट चेक?

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर ‘Matric Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
4. अब सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
5. रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग कर सकें.

इस साल का रिजल्ट कैसा रहा?

बिहार बोर्ड हर साल सबसे पहले 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करता है. इस बार 10वीं के नतीजों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है, और कई छात्रों ने टॉप पोजीशन हासिल की है.

बोर्ड के अनुसार, इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से लड़कों और लड़कियों दोनों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. राज्य के विभिन्न जिलों के छात्र टॉप लिस्ट में शामिल हुए हैं.

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार टॉपर्स को शानदार इनाम देने जा रही है. प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को लैपटॉप, नकद पुरस्कार और किताबें दी जाएंगी. इसके अलावा, मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से विशेष छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.

अगर फेल हो गए तो क्या करें?

अगर कोई छात्र अपने नतीजे से संतुष्ट नहीं है या किसी विषय में कम अंक आए हैं, तो वह स्क्रूटनी (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है. इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में फेल हो गए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे वे एक और मौका पा सकें.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या Ghibli चुरा रहा है आपका चेहरा? अरबों डॉलर के बाजार में बिकने को तैयार हैं घिबली वाले

[ad_1]

ChatGPT Ghibli Studio: सोशल मीडिया इन दिनों OpenAI के ChatGPT 4o की मदद से Ghibli स्टाइल में बनाई जाने वाली तस्वीरों से पटा पड़ा है. फेसबुक हो या इंस्टाग्राम या फिर एक्स, हर तरफ लोग अपनी घिबली तस्वीरों को जमकर शेयर कर रहे हैं. लोग घिबली स्टाइल में तस्वीर बनवाने के लिए AI के साथ ना सिर्फ अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार, यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों की भी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. लेकिन, क्या इस तरह की हरकत करने वाले लोग, इस बात से अनजान हैं कि वह ऐसा करके ना सिर्फ अपनी तस्वीरों का डेटा AI कंपनियों के साथ शेयर कर रहे हैं, बल्कि अनजाने में ही वह अपना फेशियल रिकॉग्निशन भी उन्हें सौंप रहे हैं.

हर रोज आपका चेहरा चुराया जा रहा है

ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ घिबली की वजह से ही अपना फेशियल रिकॉग्निशन एआई कंपनियों को सौंप रहे हैं. दरअसल, हम रोजाना AI कंपनियों को अपनी फोटो देते हैं. चाहे वह फोन अनलॉक करने के लिए हो, सोशल मीडिया पर टैग करने के लिए या किसी सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए.

इसे ऐसे समझिए कि जब हम सोशल मीडिया पर फोटो डालते हैं या ऐप्स को कैमरा एक्सेस देते हैं, तो हम अक्सर इसके खतरे को नजरअंदाज कर देते हैं. इसका परिणाम ये होता है कि AI कंपनियां हमारे चेहरे के यूनिक डाइमेंशन्स को स्कैन करके स्टोर कर लेती हैं. ये डेटा पासवर्ड या क्रेडिट कार्ड नंबर से भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि उन्हें तो आप बदल सकते हैं, लेकिन अगर आपका चेहरा चोरी हो जाए तो आप उसे नहीं बदल सकते.

हल्के में लेने की आदत है

भारतीयों के साथ एक दिक्कत है कि उन्हें हर चीज हल्के में लेने की आदत है. यही वजह है कि हमने पिछली कई ऐसी घटनाओं को इग्नोर कर दिया, जो हमें सतर्क कर रही थीं कि इस तरह के खतरे से हमें बचना चाहिए. Clearview AI कंट्रोवर्सी ऐसी ही एक घटना थी. दरअसल, Clearview AI पर आरोप लगे थे कि कंपनी ने बिना इजाजत सोशल मीडिया, न्यूज साइट्स और पब्लिक रिकॉर्ड्स से 3 बिलियन फोटोज चुराकर एक डेटाबेस बनाया और इसे पुलिस व प्राइवेट कंपनियों को बेच दिया.

इसके अलावा, मई 2024 में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी Outabox का डेटा लीक हुआ, जिसमें 1.05 मिलियन लोगों के फेशियल स्कैन, ड्राइविंग लाइसेंस और पते चोरी हो गए. ये डेटा ‘Have I Been Outaboxed’ नामक साइट पर डाल दिया गया. पीड़ितों ने गलत पहचान, परेशानी और आइडेंटिटी थेफ्ट की शिकायत की. यहां तक कि दुकानों में चोरी रोकने के लिए इस्तेमाल होने वाले FRT सिस्टम भी हैकर्स के निशाने पर हैं. एक बार चोरी होने के बाद ये डेटा ब्लैक मार्केट में बिकता है, जिससे सिंथेटिक आइडेंटिटी फ्रॉड या डीपफेक बनाने जैसे स्कैम होते हैं.

कौन कमा रहा है आपके चेहरे से पैसा?

Statista की रिपोर्ट के अनुसार, फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी (Facial Recognition Technology, FRT) का बाजार 2025 में 5.73 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है और 2031 तक इसके 16.79 फीसदी की CAGR से 14.55 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. मेटा और गूगल जैसी कंपनियों पर आरोप लगते हैं कि वह यूजर्स की फोटोज से अपने AI मॉडल्स को ट्रेन करती हैं, लेकिन ये जानकारी वे शेयर नहीं करतीं. PimEyes जैसी साइट्स किसी की भी फोटो से उन्हें ऑनलाइन ढूंढने की सुविधा देती हैं, जिससे स्टॉकिंग का खतरा बढ़ता है.

इस खतरे से बच सकते हैं आप

आप को अगर इस खतरे से बचना है तो सबसे पहले ये घिबली-घिबली बंद कीजिए. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर हाई-रिजॉल्यूशन फोटोज अपलोड करने से बचिए. फेस अनलॉक के बजाय पिन या पासवर्ड का इस्तेमाल करिए. इसके अलावा, सरकार और कंपनियों पर दबाव बनाया जाना चाहिए कि वह बताएं कि आपका बायोमेट्रिक डेटा कैसे इस्तेमाल हो रहा है. हालांकि, ये सिर्फ अस्थायी उपाय साबित होंगे. असली बदलाव तभी आएगा जब सरकारें Facial Recognition Technology के गैर-कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगाएंगी और AI पर लगाम लगाने के लिए कड़े नियम बनाएंगी.

ये भी पढ़ें: Best Power Stocks: इन 5 बिजली कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो को बना देंगे ‘पावर हाउस’, तगड़े रिटर्न से चमक जाएगी किस्मत!

[ad_2]

स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत का झंडा बुलंद… 7 दिन में जुटाए 1250 करोड़ रुपये

[ad_1]

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम एक बार फिर जोरदार परफॉर्मेंस दिखा रहा है. मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में देश के स्टार्टअप्स ने 150 मिलियन डॉलर (करीब 1,250 करोड़ रुपये) से ज्यादा की फंडिंग जुटा ली है. इस दौरान 23 स्टार्टअप्स ने नए निवेशकों को आकर्षित किया, जिनमें 5 ग्रोथ-स्टेज और 17 अर्ली-स्टेज डील्स शामिल थीं.

किन स्टार्टअप्स ने जमकर बटोरे पैसे?

smallcase, जो भारत का सबसे बड़ा मॉडल पोर्टफोलियो प्लेटफॉर्म है, ने 50 मिलियन डॉलर की सीरीज-D फंडिंग पूरी की. इसमें Elev8 Venture Partners के साथ नए और मौजूदा निवेशक शामिल हुए. फिनटेक कंपनी Abound ने भी इस हफ्ते सबसे ज्यादा 14 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की. कुल मिलाकर, 17 अर्ली-स्टेज स्टार्टअप्स ने 54.09 मिलियन डॉलर जुटाए.

फिनटेक और दिल्ली-NCR का दबदबा

इस हफ्ते सबसे ज्यादा डील्स फिनटेक सेक्टर में हुईं, जहां 6 स्टार्टअप्स ने फंडिंग हासिल की. रिजनल डिस्ट्रीब्यूशन की बात करें तो दिल्ली-NCR के स्टार्टअप्स सबसे आगे रहे, जहां 8 डील्स हुईं. इसके बाद बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का नंबर रहा.

भारतीय स्टार्टअप्स का शानदार प्रदर्शन

2025 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारतीय स्टार्टअप्स ने 2.5 बिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 13.64 फीसदी और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8.7 फीसदी ज्यादा है. इसके साथ ही भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा फंडिंग पाने वाला स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है.

लेट-स्टेज स्टार्टअप्स ने इस दौरान 1.8 बिलियन डॉलर जुटाए, जो पिछली तिमाही से 38.46 फीसदी और पिछले साल के Q1 से 114.54 फीसदी ज्यादा है. जबकि दिल्ली के टेक स्टार्टअप्स ने पूरे देश की फंडिंग का 40 फीसदी हिस्सा हासिल किया, वहीं, बेंगलुरु 21.64 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहा.

सरकार का स्टार्टअप्स को सपोर्ट जारी

स्टार्टअप इंडिया इनिशिएटिव के तहत सरकार ने 217 इन्क्यूबेटर्स को फंडिंग सपोर्ट देने की घोषणा की है. 31 जनवरी तक, सरकार ने स्टार्टअप इन्क्यूबेशन को बढ़ावा देने के लिए 916.91 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. DPIIT के अनुसार, भारत में अब तक 1.59 लाख स्टार्टअप्स रजिस्टर्ड हैं, जो देश के तेजी से बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: बैंक ने प्रीति जिंटा का माफ कर दिया था 1.55 करोड़ का लोन, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला

[ad_2]