Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 10 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, सोमवार, 10 मार्च 2025 का अंक राशिफल.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा जाने वाला है. दफ्तर पर कामकाज बढ़ सकता है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है. ऑफिस पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. परिवार वालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है. आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए सोमवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें. कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है. आपको अपने काम पर ध्यान देने है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो सोमवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतें. घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं. घरवालों का सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है. आर्थिक लिहाज से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है. व्यापार वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है. सेहत के लिहाज से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है. अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए सोमवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए सोमवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को सोमवार के दिन आर्थिक लिहाज से लाभ हो सकता है. बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है. इस दौरान कोई भी दवाई लेने से बचें. बाहर के खाने से दूरी बना लें. ये समय अपने काम में लगाएं.

[ad_2]

संभल में हो गया कल्कि अवतार! इस चीज को भगवान मानकर पूजा करने लगे लोग; मामला वायरल

[ad_1]

भारत जैसे विविधता वाले देश में हर धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. सभी धर्मों में पूजा-पाठ के तरीके अलग-अलग हैं. विशेषतौर पर हिंदू धर्म में तो प्रकृति की भी पूजा होती है, लेकिन अगर कोई आलू की पूजा करने लग जाए तो आप एक बार सिर जरूर पकड़ लेंगे. दरअसल, हमेशा चर्चा में रहने वाला उत्तर प्रदेश का संभल ऐसी ही एक अनोखी घटना के लिए फिर से सुर्खियों में है. यहां एक विचित्र आकार वाले आलू को भगवान मानकर पूजा शुरू हो गई है. 

संभल जिले में शंकर कॉलेज चौराहे पर स्थित तुलसी मानस मंदिर (राम दरबार मंदिर) में इस विचित्र आकृति वाले आलू को रखा गया है. लोग इसे भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के स्वरूप से जोड़कर देख रहे हैं और इसकी पूजा कर रहे हैं. इस आलू को मंदिर में भगवान श्री राम के चरणों में रखा गया है. मामला सामने आने के बाद मंदिर में आलू को देखने वालों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई. 

पुजारी ने कर दिया चौंकाने वाला दावा

इस विचित्र आकृति वाले आलू को लेकर मंदिर के पुजारी ने चौंकाने वाले दावा किया है. पुजारी का कहना है कि इस आलू में भगवान कल्कि के विभिन्न अवतारों की आकृतियां नजर आ रही हैं, जिसके बाद इसे दर्शन और पूजा के लिए मंदिर में स्थापित किया गया है. 

एसी के पानी को समझ लिया था चरणामृत 

भारत में यह विचित्र घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो आस्था और अंधविश्वास के बीच बहस का केंद्र बन गए. बीते दिनों वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एसी के पानी को चरणामृत समझकर लोगों ने पीना शुरू कर दिया था, तो हाल ही में एक घटना सामने आई थी, जहां मंदिर में रखे डीजे साउंड बॉक्स की लोगों ने पूजा करनी शुरू कर दी थी. ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि कोई एक व्यक्ति ऐसा करके गया था.  

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

संभल में भगवान कल्कि के आकार वाला आलू मिलने का मामला सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गया है. इस विचित्र घटना पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि भारत को विश्व गुरू बनने से कोर्ठ नहीं रोक सकता. वहीं, यूजर ने लिखा आलू खाना भी अब पाप कर देना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा मंदिर वहीं बनेगा. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि आलू अब कभी नहीं सड़ेगा, क्योंकि इसमें साक्षात भगवान विद्यमान हैं. 

यह भी पढ़ें: डीजे वाले बाबू मेरी प्रार्थना सुन लो! लोगों ने की मंदिर में रखे डीजे साउंड की पूजा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

 

दुनियाभर में ठप हुआ X! हजारों यूजर्स परेशान, जानें ताजा अपेडट

[ad_1]

X Down: सोमवार को X (पहले ट्विटर) के कई यूजर्स को बड़ी सेवा बाधा का सामना करना पड़ा. आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारत से लगभग 2,000, अमेरिका से 18,000, और यूके से 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. एलन मस्क के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अब तक इस ग्लोबल आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय “कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें” जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था. हालांकि अब एक्स रिस्टोर हो चुका है.

बहाल हुआ सेवा

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग दोपहर 3:45 बजे (IST) प्लेटफॉर्म की सेवाएं बहाल कर दी गईं जिससे यूजर्स दोबारा वेबसाइट और ऐप एक्सेस कर सके. भारत में इस आउटेज का असर विशेष रूप से देखने को मिला. Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 57% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 34% को वेबसाइट से दिक्कत हुई और 9% को सर्वर से जुड़ी परेशानी हुई. यूके में 61% यूजर्स को ऐप में, 34% को वेबसाइट में, और 5% को सर्वर से संबंधित समस्या हुई.

भारत में आउटेज का असर थोड़ा कम था, लेकिन फिर भी 2,600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. 80% यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, 11% को लॉगिन में समस्या आई, और 9% को मोबाइल ऐप से परेशानी हुई.

आउटेज का पीक टाइम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोपहर 3:20 बजे (IST) के आसपास आउटेज की शिकायतें तेजी से बढ़ीं और कुछ ही मिनटों में 19,000 से अधिक यूजर्स इस समस्या से प्रभावित हुए. हालांकि, X की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जिससे आउटेज के असली कारण का पता नहीं चल सका है.

यूजर्स रहे परेशान

दोपहर में जब ट्विटर डाउन हुआ तब हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में काफी परेशानी आई. कई यूजर्स ने इसे एक्स पर ही रिपोर्ट किया है. कई यूजर्स ने एक्स पर इस आउटेज की जानकारी एक्स पर पोस्ट के जरिए दी. हालांकि, भारत में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला. इसके साथ ही अब ट्विटर पूरी तरह से रिस्टोर हो चुका है. लेकिन इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. साथ ही एक्स की ओर से भी कोई आधिकारीक बयान जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Google की बढ़ी मुसीबत! बेचना पड़ सकता है Chrome, अमेरिकी सरकार ने की यह बड़ी मांग



[ad_2]

तनुश्री दत्ता केस: नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के वकील ने जारी किया स्टेटमेंट, बोले-कुछ महिलाए..

[ad_1]

Tanushree Dutta Case: नाना पाटेकर, गणेश आचार्य के वकील पद्मा शेकटकर ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता यौन उत्पीड़न मामले में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने कहा, ‘अदालत ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है. क्योंकि एफआईआर दर्ज करने में देरी के कारण इसे बैन कर दिया गया.’

इस बयान में कहा गया है कि तनुश्री वकील पद्मा शेकटकर के क्लाइंट को निशाना बना रही थीं. बयान में कहा गया, ‘शिकायतकर्ता एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा साल 2010 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर में साल 2008 की एक घटना का उल्लेख है. जो मेरे मुवक्किलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक झूठ है. साल 2018 में किए गए सामी सिद्दीकी के स्ट्रिंग ऑपरेशन को लेकर अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि उनके क्लाइंट निर्दोष हैं.”

बयान के अनुसार, “ओशिवारा पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की और अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में रिपोर्ट दायर की. अदालत ने मामले का संज्ञान नहीं लिया क्योंकि एफआईआर दर्ज करने में देरी के कारण लिमिटेशन एक्ट ने इसे बैन कर दिया था.”


एक्ट्रेस के पास नहीं थे पर्याप्त सबूत

वकील ने उल्लेख किया, “शिकायतकर्ता देरी के लिए माफी आवेदन दाखिल करने में विफल रहे और अदालत ने उनके मामले को खारिज कर दिया. एक्ट्रेस के पास पर्याप्त सबूत नहीं थे, जबकि शूटिंग के दौरान सेट पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. मेरे मुवक्किल इन झूठे आरोपों के पीछे की वजह को समझने में विफल रहे. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की वजह से उनके बहुत सारे फैंस हैं. मौजूदा आरोप सिर्फ मेरे मुवक्किलों की छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं, जिसके पीछे कोई छिपा हुआ मकसद है.”

नाना पाटेकर के वकील ने कहा, ‘कुछ महिलाएं कानून का फायदा उठाती हैं और इंडस्ट्री के बड़े नामी लोगों को निशाना बनाती हैं. जो गलत और अनैतिक है, जिससे दिग्गजों का करियर डूब जाता है.’

वकील के बयान में ये भी कहा गया है कि उनके “मुवक्किलों ने इन 7 सालों में बहुत कुछ झेला है. उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक आघात, तनाव और तकलीफों से गुजरना पड़ा है. मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से देखा है. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिकायतकर्ता के मामले को खारिज करते हुए फैसला सुनाया है. ये मामला निश्चित रूप से उन सभी पुरुषों के लिए एक रोशनी की किरण है. जिन्हें ‘मी टू’ के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है. हमें कानून-व्यवस्था और न्यायपालिका पर भरोसा था और आज मामले के नतीजे से हम खुश हैं.”

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 25: स्पीड में भाग रही ‘छावा’ की कमाई पर अचानक लगा ब्रेक, ऐसा हो गया बॉक्स ऑफिस पर हाल



[ad_2]

बढ़ती उम्र में इन योगासन से खुद को फिट रख सकते हैं आप, आज से ही कर दें शुरू

[ad_1]

Yoga for Fitness in Growing Age : उम्र बढ़ने के साथ कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं.  दिनभर काम करने और बिजी रहने के बाद शरीर पहले जैसा कुछ करने लायक नहीं रहता है.  ऐसे में फिट रहना बड़ी चुनौती बन जाती है. बढ़ती उम्र में कमजोर इम्यूनिटी, नींद की समस्या, एकाग्रता की कमी और याददाश्त कमजोर जैसी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में शरीर, दिमाग और मन को फिट रखने रखने के लिए योग अहम रोल निभा सकता है. इसलिए हर किसी को अपनी डेली लाइफ में योग (Yoga) को शामिल करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखने केलिए कौन से योगासन कर सकते हैं…

1. तड़ासन (Tadasana)

तड़ासन एक ऐसा योगासन है जो शरीर को स्थिर और संतुलित बनाने में मदद करता है. इस आसन को करने से आप अपने शरीर को मजबूत और लचीला बना सकते हैं.

कैसे करें

सीधे खड़े होकर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें.

अपने हाथों को ऊपर उठाकर अपने कानों के साथ सीध में रखें.

सांस लेते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें.

सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को नीचे की ओर ढीला छोड़ें.

इस मुद्रा में 5-10 सेकंड तक रहें.

2. वृक्षासन (Vrikshasana)

वृक्षासन से शरीर और मन का संतुलन और समन्वय बढ़ाना आसान हो जाता है. यह बढ़ती उम्र में आपको फिट रखने और कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार है. इसे रेगुलर करने से कई फायदे मिल सकते हैं.

कैसे करें

सीधे खड़े होकर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें.

अपने एक पैर को ऊपर उठाकर अपने दूसरे पैर के घुटने के ऊपर रखें.

अपने हाथों को जोड़कर अपने हृदय के सामने रखें.

सांस लेते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें.

सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को नीचे की ओर ढीला छोड़ें.

इस पोजिशन में 10-15 सेकंड्स तक रहें.

3. त्रिकोणासन (Trikonasana)

त्रिकोणासन शरीर को लचीला और मजबूत बनाने में मदद करता है. यह मानसिक शांति और तनाव कम करने का भी काम करता है. इससे पीठ की समस्याएं दूर होती हैं और मसल्स को मजबूती मिलती है. 

कैसे करें

सीधे खड़े होकर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें.

अपने एक पैर को दूसरे पैर से दूर रखें, ताकि आपके पैर एक त्रिकोण की आकृति में हों.

अपने हाथों को ऊपर उठाकर अपने कानों की सीध में रखें.

सांस लेते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें.

सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को नीचे की ओर ढीला छोड़ें.

इस पोजिशन में 5-10 सेकंड तक रहें.

4. भुजंगासन (Bhujangasana)

भुजंगासन करने से कई फायदे मिलते है. यह बढ़ती उम्र में परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है. इससे शरीर और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. यह पीठ की तकलीफों को दूर करने में मदद करता है. इससे मानसिक शांति और तनाव कम होता है.

कैसे करें

पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखेंय

सांस लेते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें.

अपने हाथों को जमीन पर रखें और अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं.

इस मुद्रा में 5-10 सेकंड तक रहें.

सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को नीचे की ओर ढीला छोड़ें.

5. शवासन (Shavasana)

शवासन से शरीर को आराम मिलता है. इससे मानसिक शांति और तनाव कम करने में मदद मिलती है. इससे नींद बेहतर बनता है. शरीर की ऊर्जा बनी रहती है. यह योगासन आपको बढ़ती उम्र की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.

कैसे करें

पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने शरीर के पास रखें.

आंखें बंद करें और अपने शरीर को आराम दें.

सांस को कंट्रोल करें और शरीर को शांत रखें.

इस मुद्रा में 5-10 मिनट तक रहें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्रिकेटर चहल के साथ स्पॉट हुईं मिस्ट्री गर्ल आरजे महवश, जानें कहां से कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई

[ad_1]

क्रिकेटर चहल के साथ स्पॉट हुईं मिस्ट्री गर्ल आरजे महवश, जानें कहां से कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई

[ad_2]

ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान, भारत के पांच खिलाड़ी शामिल

[ad_1]

ICC Champions Trophy Best Playing XI:  ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में 12वां बेस्ट खिलाड़ी भी सम्मिलित है. मजे की बात यह है कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों के एक भी खिलाड़ी को बेस्ट प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. चैंपियंस ट्रॉफी के बेस्ट 11 खिलाड़ियों में पांच भारतीय शामिल हैं. न्यूजीलैंड के चार और अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ियों को भी चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग XI में रखा गया है.

भारत के 5 खिलाड़ी शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती हैं. वहीं 12वें प्लेयर के तौर पर भी एक भारतीय (अक्षर पटेल) को ही जगह दी गई है. विराट कोहली ने इस पूरे टूर्नामेंट में 218 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर के बल्ले से 243 रन निकले. अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे. मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती, दोनों ने 9-9 विकेट चटकाते हुए भारत को विजेता बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया.

न्यूजीलैंड के 4 प्लेयर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और गोल्डन बैट पुरस्कार जीतने वाले रचिन रवींद्र को सलामी बल्लेबाज की जगह मिली. उन्होंने टूर्नामेंट में 263 रन और 3 विकेट भी लिए. उनके अलावा मैट हेनरी को भी स्थान मिला, जिन्होंने गोल्डन बॉल का अवॉर्ड जीता. हेनरी ने टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट लिए. उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर को भी सर्वश्रेष्ठ टीम में स्थान दिया गया. सैंटनर को टीम का कप्तान बनाया गया है.

चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग XI: रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (12वें खिलाड़ी)

 

 

यह भी पढ़ें:

विराट खड़े रहे और हार्दिक पांड्या ने अनुष्का शर्मा को लगाया गले, टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की सबसे खास तस्वीर



[ad_2]

ICC इवेंट भारत में हो तो आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम? PAK एक्सपर्ट बोले- हमारे खिलाड़ी अनपढ़…

[ad_1]

अगर भारत में आईसीसी के कार्यक्रम होते हैं तो क्या पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इंडिया आएगी? इस पर पाक एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि पाक टीम को भारत नहीं जाना चाहिए. रविवार (9 मार्च, 2025) को इंडिया की जीत के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी संपन्न हुई. भारत ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. मैच के बाद चैंपियंस ट्रॉफी सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था, जो एक चर्चा का मुद्दा बन गया है क्योंकि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी. हालांकि, इंडिया के जितने भी मैच थे वो दुबई में खेले गए. इसे लेकर ही कमर चीमा ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम को भी इंडिया आईसीसी के किसी भी इवेंट में नहीं जाना चाहिए.

पाक एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आईसीसी के इवेंट्स इंडिया में होते हैं तो पाकिस्तान की टीम को वहां नहीं जाना चाहिए क्योंकि वो यहां नहीं आए और पाकिस्तान को इस पर सख्त स्टैंड लेना चाहिए.  हालांकि, कमर चीमा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठाए और कहा, ‘मुझे लगता है कि हम जिधर भी खेलें हमें हारना ही है तो लिहाजा न ही जाएं तो अच्छा होगा.’

चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में ही पाकिस्तान की टीम हार गई थी, जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई. कमर चीमा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में अयोग्यता, नेपोटिज्म और इंटरनल क्लेशेज ने भी पाकिस्तान को मरवाया. अकाउंटेबिलिटी कोई नहीं है. किसी ने कोई गलती की है तो कोई पूछने वाला नहीं है कि क्या करेंगे या क्या नहीं करेंगे. फिर आपके यहां ट्रांसपरेंसी भी नहीं है. 

उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में राजनीति और खिलाड़ियों पर भी सवाल खड़े किए. कमर चीमा ने कहा कि खिलाड़ी एक-दूसरे से लड़ते हैं. ये छोटे घरों से आए हैं. पहले टीम में आते हैं फिर दौलत और शोहरत मिल जाती है तो अपनी औकात दिखाने लग जाते हैं. लड़ते हैं, ये अनपढ़ होते हैं, जाहिल से होते हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने नुकसान अपना भी करवाया और देश का भी. 240 मिलियन का मुल्क है और 11 ढंगके खिलाड़ी नहीं हैं पाकिस्तान के पास. खिलाड़ियों की न कोई फिटनेस है.

कमर चीमा ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फिटनेस देखें. एक ही चीज थी, जिससे पाकिस्तान को फायदा हो सकता था, अगर चैंपियंस ट्रॉफी का मैच दुबई में न होकर पाकिस्तान में होता. इंडिया ने वहां पर आपको डंस मारी है. अगर यहां होता फाइनल तो जो हम अचीव करना चाहते थे वो मकसद हल हो जाता.

 

यह भी पढ़ें:-
भारत से सुधरेंगे कनाडा के रिश्ते या जस्टिन ट्रूडो की राह पर ही चलेंगे मार्क कार्नी? नए पीएम ने कर दिया खुलासा

[ad_2]

कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की चेयरपर्सन नीना कोठारी इतने करोड़ की मालकिन

[ad_1]

Nina Kothari: देश का सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस परिवार के कई बड़े नामों जैसे मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी से तो लोग परिचित हैं, लेकिन परिवार के कई ऐसे सदस्य भी हैं जो वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन अपनी-अपनी जिदंगी में काफी सफल हैं. हम यहां बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की, जो एक बिजनेसवुमन हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. 

2003 में की थी करियर की शुरुआत

कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की चेयरपर्सन के तौर पर नीना ने बिजनेस वर्ल्ड में अपनी खुद की पहचान बनाई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर दिवंगत धीरूभाई अंबानी की बेटी नीना ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की. उन्होंने जावाग्रीन फूड और कॉफी फ्रैंचाइजी को लॉन्च किया, जिसे काफी सफलता मिली. उनकी शादी 1986 में बिजनेसमैन भद्रश्याम कोठारी से हुई, जिनका 2015 में कैंसर से निधन हो गया. पति के जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे अर्जुन कोठारी और बेटी नयनतारा कोठारी की परवरिश अकेले कीं. इसी के साथ उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की भी जिम्मेदारी संभाली. 

कई बड़ी जिम्मेदारी संभालती हैं नीना 

8 अप्रैल, 2015 को, नीना कंपनी की चेयरपर्सन चुनी गईं. उनकी लीडरशिप में कंपनी ने खूब तरक्की की. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इसे एचसी कोठारी ग्रुप ऑफ कंपनी के रूप में स्थापित किया. कंपनी की चेयरपर्सन होने के साथ ही साथ नीना सेफ डिपॉजिट्स लिमिटेड और कोठारी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की भी देखरेख करती हैं, जो एचसी कोठारी ग्रुप की ही कंपनी है. कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में उनके सबसे बड़े बेटे अर्जुन कोठारी अपनी मां के साथ मिलकर फैमिली बिजनेस को संभालते हैं. जबकि बेटी नयनतारा की शादी शमित भरतिया से हुई है, जो केके बिड़ला के पोते और श्याम और शोभना भरतिया के बेटे हैं. 

इतने करोड़ की मालकिन हैं नीना 

अपने भाई मुकेश और अनिल अंबानी की ही तरह नीना भी करोड़ों की जायदाद की मालकिन हैं. कॉरपोरेट शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, नीना के पास दो सार्वजनिक रूप से ट्रेड होने वाली कंपनियों के शेयर हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 52.4 करोड़ रुपये है. ICICI Direct के मुताबिक, कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड सुगर सेक्टर की एक कंपनी है, जिसका मार्केट वैल्यूएशन 435 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें:

Holi 2025 Sale: स्मार्टफोन से लेकर फुटवियर तक, हर चीज पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट; इन साइट्स को करें चेक

[ad_2]

डॉक्यूमेंट या फोटो को ऑनलाइन कन्वर्ट करना पड़ सकता है महंगा, FBI ने जारी की वॉर्निंग

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">किसी डॉक्यूमेंट को PDF में कन्वर्ट करना हो या किसी फोटो को JPEG में, लोग तुरंत कुछ कीवर्ड टाइप करते हैं और ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर खुलकर सामने आ जाता है. बिना सोचे-समझे यहां फाइल अपलोड होती है और क्लिक करते ही यह मनचाहे फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाती है. यह देखने और करने में जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. अमेरिकी एजेंसी FBI ने इसे लेकर वॉर्निंग जारी की है और बताया है कि ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर में स्कैम छिपे हो सकते हैं.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>FBI ने बताया यह खतरा</strong></p>
<p style="text-align: justify;">FBI ने कहा कि इन फ्री ऑनलाइन सर्विसेस का यूज करना फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. एजेंसी के असिस्टेंट स्पेशल एजेंट मार्विन मासे ने कहा कि इन कन्वर्टर से फाइल डाउनलोड करने से सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल होने का खतरा रहता है. मालवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं, जो हैकर्स को आपके नेटवर्क या सिस्टम की एक्सेस दे सकते हैं, जिसकी मदद से वो डेटा चोरी और रैंसमवेयर अटैक आदि को अंजाम दे सकते हैं. ये मालवेयर यूजर के ईमेल एड्रेस, क्रेडिट कार्ड की इंफो और पासवर्ड आदि चोरी कर सकते हैं.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>ऐसे स्कैम से कैसे बचें?</strong></p>
<p>आजकल दुनियाभर में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं. स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाने की ताक में है. जो लोग इनके जाल में फंस जाते हैं, उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. FBI ने ऐसे स्कैम से बचाव के लिए कुछ तरीके बताए हैं-</p>
<ul>
<li>अपने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें.</li>
<li>अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट रखें और किसी भी OS या सिक्योरिटी अपडेट को इग्नोर न करें.</li>
<li>इसके अलावा एजेंसी ने लोगों को ऐसे कन्वर्टर से सोच-समझकर फाइल डाउनलोड करने की सलाह दी है. साथ ही डाउनलोडेड फाइल को ओपन करने से पहले एंटी-वायरस से स्कैन करने का भी सुझाव दिया है.</li>
</ul>
<p><strong>ये भी पढ़ें-</strong></p>
<p><strong><a title="Apple की खास प्लानिंग! अब कैमरा वाले AirPods लाएगी कंपनी, यह है वजह" href=" target="_self">Apple की खास प्लानिंग! अब कैमरा वाले AirPods लाएगी कंपनी, यह है वजह</a></strong></p>

[ad_2]