क्या Telegram से है सुरक्षा को खतरा? यहां लग चुका है बैन, जानें पूरा मामला

[ad_1]

रूस के दो क्षेत्रों में Telegram को ब्लॉक कर दिया गया है. यहां के डिजिटल डेवलपमेंट मंत्री ने बताया कि ऐसी चिंताएं हैं कि इस ऐप को दुश्मनों द्वारा यूज किया जा सकता है. इसलिए दक्षिणी रूस के मुस्लिम बहुल इलाकों दागिस्तान और चेचेन्या में इस ऐप को ब्लॉक किया गया है. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में यह फैसला वापस लिया जा सकता है. हालांकि, इस दौरान उसने लोगों से दूसरी सोशल मीडिया ऐप्स यूज करने को कहा है. 

पुरानी घटना का दिया गया हवाला

दागिस्तान के डिजिटल डेवलपमेंट मंत्री युरी गेमजातेव ने कहा कि टेलीग्राम को आमतौर पर दुश्मनों द्वारा यूज किया जाता है. मखाचकाला एयरपोर्ट पर हुए दंगे इसका एक उदाहरण है. बता दें कि अक्टूबर, 2023 में हुए इन दंगों में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी इजरायल से आ रहे एक विमान पर अटैक करने के लिए एयरपोर्ट में घुस आए थे. राहत की बात यह रही कि इसमें किसी यात्री को चोट नहीं आई. इसके बाद प्रशासन ने कड़ाई बरतते हुए कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी. इस दंगे की शुरुआत एक टेलीग्राम चैनल से हुई थी, जिसमें हिंसा के लिए लोगों को उकसाया गया था.

टेलीग्राम ने की थी हिंसा की निंदा

टेलीग्राम ने एयरपोर्ट पर हुए दंगों की निंदा करते हुए कहा था कि वह संबंधित चैनल को ब्लॉक करने जा रही है. अब स्थानीय प्रशासन के बैन लगाने के फैसले पर टेलीग्राम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि दुनियाभर में लगभग एक अरब यूजर वाली टेलीग्राम ऐप के फाउंडर Pavel Durov का जन्म रूस में हुआ था. रूस ने 2018 में भी टेलीग्राम पर बैन लगाने की कोशिश की थी, लेकिन यह फैसला लागू नहीं हो पाया. इसके बाद रूसी सरकार ने टेलीग्राम पर यूजर्स डेटा सौंपने का भी दबाव बनाया था. 

ये भी पढ़ें-

iPhone यूजर्स हो जाएं Alert! Scammers ने ढूंढा ठगी करने का नया तरीका, ऐसे रहें सावधान

[ad_2]

ब्रिटेन में बड़ा हादसा! समंदर में ऑयल टैंकर से भिड़ा कार्गो शिप, लगी भीषण आग, 32 घायल

[ad_1]

UK Cargo Ship Collide: ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के तट के पास सोमवार, (10 मार्च,2025 ) को एक तेल टैंकर और कार्गो शिप के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई, जिससे समुद्र में अफरातफरी मच गई.

घटना में 32 लोग घायल हो गए, उन्हें सुरक्षित तट पर लाया गया, लेकिन कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हादसा कैसे हुआ.

रेस्क्यू ऑपरेशन और कोस्ट गार्ड की कार्रवाई
ग्रिम्सबी बंदरगाह के निदेशक मार्टिन बॉयर्स ने बताया कि घायलों को तीन अलग-अलग जहाजों में प्राथमिक उपचार दिया गया. तट पर एम्बुलेंस की कतार लगी हुई है और लोगों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है.

बचाव अभियान में शामिल टीमें:
कोस्ट गार्ड हेलीकॉप्टर और विमान
चार शहरों से आई लाइफबोट्स
निकटवर्ती जहाजों की मदद ली जा रही है
यूके के टेलीविजन चैनलों पर दिखाई गई वीडियो फुटेज में तट से लगभग 10 मील (16 किलोमीटर) दूर घटनास्थल से घने, काले धुएं और लपटों का एक विशाल गुबार उठता हुआ दिखाई दिया.

ग्रीस से आया था तेल टैंकर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह पेट्रोलियम उत्पादों से भरा हुआ जहाज ग्रीस से आया था. टक्कर के बाद कई लोग जहाज से कूदकर समुद्र में गिर गए.
लाइफबोट एजेंसियों ने बचाव कार्य तेज किया. उत्तर सागर में इस तरह की टक्कर कम ही देखने को मिलती है.

बीते वर्षों में कुछ ऐसे ही हादसे हुए:
अक्टूबर 2023 में जर्मनी के हेलिगोलैंड द्वीपों के पास वेरिटी और पोलेसी जहाजों की टक्कर. तीन लोग मारे गए, दो अभी भी लापता. वेरिटी जहाज समुद्र में डूब गया.

अक्टूबर 2015 में फ्लिंटरस्टार मालवाहक जहाज बेल्जियम तट से 8 किमी दूर टैंकर से टकराया.125 टन डीजल और 427 टन ईंधन तेल के साथ जहाज डूब गया. ब्रिटेन के तट पर हुए तेल टैंकर और कार्गो शिप के हादसे ने समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,अब घटना की विस्तृत जांच के बाद ही टक्कर के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ेंः ‘हमें कमजोर समझने की न करें भूल, नेतन्याहू के घर तक गई थी हमारी मिसाइल’, हिजबुल्लाह के नए कमांडर की धमकी, अमेरिका को भी लपेटा

[ad_2]

TRAI में निकली सीनियर रिसर्च ऑफिसर पद पर वैकेंसी, आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक

[ad_1]

यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) आधार पर 3 वर्षों के लिए की जाएगी. उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतनमान लेवल-1167,700-2,08,700) के साथ DA, HRA और अन्य भत्ते दिए जाएंगे.

यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) आधार पर 3 वर्षों के लिए की जाएगी. उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतनमान लेवल-1167,700-2,08,700) के साथ DA, HRA और अन्य भत्ते दिए जाएंगे.

मास्टर/बैचलर डिग्री (व्यवसाय प्रशासन, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, कानून, विज्ञान या मानविकी) या CA/ICWA सदस्यता होनी चाहिए. टेलीकम्युनिकेशन या वित्तीय क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

मास्टर/बैचलर डिग्री (व्यवसाय प्रशासन, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, कानून, विज्ञान या मानविकी) या CA/ICWA सदस्यता होनी चाहिए. टेलीकम्युनिकेशन या वित्तीय क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को TRAI मुख्यालय, नई दिल्ली में नियुक्त किया जाएगा.

नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को TRAI मुख्यालय, नई दिल्ली में नियुक्त किया जाएगा.

इच्छुक उम्मीदवार TRAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ सीनियर रिसर्च ऑफिसर (A&P), टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 6वीं मंजिल, टावर-F, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029 के पते पर भेजना होगा.

इच्छुक उम्मीदवार TRAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ सीनियर रिसर्च ऑफिसर (A&P), टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 6वीं मंजिल, टावर-F, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029 के पते पर भेजना होगा.

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 13 मार्च 2025 तय की गई है. उम्मीदवार लास्ट डेट निकलने के पहले आवेदन कर लें.

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 13 मार्च 2025 तय की गई है. उम्मीदवार लास्ट डेट निकलने के पहले आवेदन कर लें.

Published at : 10 Mar 2025 09:08 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

नौकरी वेब स्टोरीज

[ad_2]

मथुरा में लाठियों से पिटे यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा, बरसाने में सखियों ने चलाए लट्ठ; देखें वीडियो

[ad_1]

Abhinav Arora Youtuber: बाल संत और यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा अक्सर चर्चा में रहते हैं. भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे रहने वाले अभिनव अरोड़ा के आए दिन नए-नए  वीडियो सामने आते रहते हैं. बीते दिनों वह मथुरा-वृंदावन में बृजवासी के घर मधुकरी खाते दिखे थे, तो वहीं हाल ही में वह दिल्ली के बंगाल साहिब गुरुद्वारे में पगड़ी पहने दिखाई दिए थे. इस दौरान उन्होंने लंगर सेवा भी की थी. 

अभिनव अरोड़ा का अब नया वीडियो सामने आया है. इसमें वह बरसाने में सखियों से पिटते दिखाई दे रहे हैं. नहीं, नहीं… मामला इतना भी सीरियस नहीं है. दरअसल, होली के मौके पर यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा हुरियारे बनकर बरसाने में सखियों संग लठमार होली खेलने पहुंचे थे. अभिनव अरोड़ा इस दौरान सखियों के पल्ले पड़ गए और उनके साथ जमकर लठमार होली खेली गई. 

होली के रंग में रंगे दिखे अभिनव अरोड़ा

अभिनव अरोड़ा के इस वीडियो की शुरुआत बरसाने की गलियों से होती है. वीडियो में बाल संत अभिनव सखियों से घिरे और रंग से रंगे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में होली का गाना चल रहा है और सखियां चारों तरफ से उन पर लाठी की बरसात कर रही हैं. थोड़ी देर बार अभिनव अरोड़ सखियों के सामने हाथ जोड़ दिखाई देते हैं. कुछ भी हो, होली पर ब्रज से आया यह खूबसूरत वीडियो आपके चेहरे पर दो पल की मुस्कुराहट जरूर ला देगा. 

यूजर्स ने किए कमेंट्स

अभिनव आरोड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब बस कर यार. एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखा, रील नहीं रुकनी चाहिए बस. हैपी सिंह नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा पाय लागू बाल संत महाराज. 

यह भी पढ़ें: संभल में हो गया कल्कि अवतार! इस चीज को भगवान मानकर पूजा करने लगे लोग; मामला वायरल

लौट आया सुनील गावस्कर का बचपन, भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर बच्चों की तरह मचाई उछाल-कूद

[ad_1]

Sunil Gavaskar Dance Video: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है. यह इतिहास में कुल तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जश्न मनाने (Sunil Gavaskar Celebration) का तरीका वायरल हो रहा है. टीम इंडिया की जीत के बाद उन्हें दुबई के मैदान में उछलते और कूदते देखा गया.

मुकाबले में भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कमेंट्री कर रहे थे. सुनील गावस्कर के सेलिब्रेशन अंदाज को देखते हुए उन्होंने कहा, “हमें आज उन्हें नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि यह बहुत शानदार क्षण है. वो एक दिग्गज हैं और ये हमारा सम्मान हैं. उनकी वजह से ही तो हमने खेलना शुरू किया था. उन्होंने ट्रॉफियां जीतीं, उन्हीं से प्रेरणा लेकर हमने खेलना शुरू किया. हम खुशकिस्मत थे कि हमारे हाथों में भी ट्रॉफी आई और आज सुनील गावस्कर भी उसी पल को दोबारा जी रहे हैं.”

ICC टूर्नामेंट्स में भारत का गजब प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में ICC टूर्नामेंट्स में गजब का प्रदर्शन किया है. आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेले गए पिछले 23 में से भारतीय टीम ने 22 मैच जीते हैं. टीम इंडिया की एकमात्र हार 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी.

भारत ने अजेय रहते हुए जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. ग्रुप स्टेज में उसने पहले बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, फिर पाकिस्तान को भी इसी अंतर से चित्त किया था. वहीं न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में भारत ने 44 रनों से मात दी. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप का भरपूर फायदा उठाते हुए 4 विकेट से जीत प्राप्त की थी. अब फाइनल में टीम इंडिया ने कीवियों को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता.

यह भी पढ़ें:

ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान, भारत के पांच खिलाड़ी तो पाकिस्तान हुआ शर्मसार

[ad_2]

माधुरी की वो सुपरहिट फिल्म जिसे बनाने में छूटे डायरेक्टर के पसीने, जानें वजह

[ad_1]

माधुरी दीक्षित की वो सुपरहिट फिल्म जिसे बनाने में छूटे डायरेक्टर के पसीने, जानें क्यों दोबारा करनी पड़ी थी शूटिंग

[ad_2]

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X फिर हुआ डाउन, पोस्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं हजारों यूज़र्स

[ad_1]

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X फिर हुआ डाउन, पोस्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं हजारों यूज़र्स. सोमवार को X (पहले ट्विटर) दो बार डाउन हो चुका है. पहली बार ये दोपहर में करीब 3 बजे के आस पास डाउन हुआ था. वहीं अब दूसरी बार ये शाम में करीब 7:20 बजे डाउन हुआ है. आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारत से लगभग 2,000, अमेरिका से 18,000, और यूके से 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. एलन मस्क के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अब तक इस ग्लोबल आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय “कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें” जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था. हालांकि अब एक्स रिस्टोर हो चुका है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग रात 8 बजे (IST) प्लेटफॉर्म की सेवाएं बहाल कर दी गईं जिससे यूजर्स दोबारा वेबसाइट और ऐप एक्सेस कर सके. भारत में इस आउटेज का असर विशेष रूप से देखने को मिला. Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 57% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 34% को वेबसाइट से दिक्कत हुई और 9% को सर्वर से जुड़ी परेशानी हुई. यूके में 61% यूजर्स को ऐप में, 34% को वेबसाइट में, और 5% को सर्वर से संबंधित समस्या हुई.

भारत में आउटेज का असर थोड़ा कम था, लेकिन फिर भी 2,600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. 80% यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, 11% को लॉगिन में समस्या आई, और 9% को मोबाइल ऐप से परेशानी हुई.

यूजर्स रहे परेशान

दोपहर में जब ट्विटर डाउन हुआ तब हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में काफी परेशानी आई. कई यूजर्स ने इसे एक्स पर ही रिपोर्ट किया है. कई यूजर्स ने एक्स पर इस आउटेज की जानकारी एक्स पर पोस्ट के जरिए दी. हालांकि, भारत में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला. इसके साथ ही अब ट्विटर पूरी तरह से रिस्टोर हो चुका है. लेकिन इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. साथ ही एक्स की ओर से भी कोई आधिकारीक बयान जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Google की बढ़ी मुसीबत! बेचना पड़ सकता है Chrome, अमेरिकी सरकार ने की यह बड़ी मां

[ad_2]

‘रूसी हथियारों पर निर्भर है भारत की सैन्य शक्ति’, डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी रिपोर्ट ने खोली पोल

[ad_1]

US India Russia Weapons: डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही भारत के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है. अमेरिकी सत्ता में दोबारा आने के बाद ट्रंप जहां एक ओर अवैध अप्रवासी भारतीयों को वापस भेज रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने भारत पर भारी टैरिफ लगाने की भी घोषणा कर दी है. वहीं, अब संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच रूसी हथियारों की खरीदारी को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमा गया है.

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने भारत से कहा कि वह रूस से हथियार लेना बंद कर दे. हावर्ड ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए रूसी हथियारों पर रोक लगाना बेहद जरूरी है.” इससे पहले पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें F-35 फाइटर जेट खरीदने का ऑफर दिया था. जहां अमेरिकी नेता भारत पर रूसी हथियारों को लेकर लगातार दबाव डाल रहे हैं. वहीं, अब एक अमेरिकी रिपोर्ट ने रूसी हथियारों पर भारत की निर्भरता को लेकर खुलासा किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की सैन्य शक्ति रूसी हथियारों पर निर्भर है. वह उसके बिना लड़ ही नहीं सकती है.

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री ने दिया बयान

संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने एक टीवी प्रोग्राम में कहा, “भारत ने ऐतिहासिक रूप से व्यापक पैमाने पर रूसी हथियारों की खरीदारी की है और हम समझते हैं कि इसे बंद करना होगा.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत को रूसी हथियारों के विकल्प के तौर पर अमेरिकी डिफेंस सिस्टम देने के लिए तैयार है. साल 2008 से भारत ने अमेरिका से 20 अरब डॉलर के हथियार खरीदे हैं.

रूस के हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार है भारत

अमेरिकी कांग्रेस में साल 2021 में आई एक सरकारी रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि भारतीय सेना बिना रूसी हथियारों के प्रभावी तरीके से लड़ाई नहीं लड़ सकती है. CRS ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत और दुनिया के कई विश्लेषकों का यह मानना है कि आने वाले कई सालों तक भारत की निर्भरता रूसी हथियारों पर बनी रहेगी. इसमें आगे कहा गया था, “रूस भारत को उन हथियारों और तकनीकों को देने के लिए तैयार है, जो वह दुनिया के अन्य किसी देश को नहीं देता है. इसके अलावा रूस भारत को बहुत ही किफायती दरों पर सैन्य हथियार भी उपलब्ध कराता है.”

यह भी पढ़ेंः ‘हमें कमजोर समझने की न करें भूल, नेतन्याहू के घर तक गई थी हमारी मिसाइल’, हिजबुल्लाह के नए कमांडर की धमकी, अमेरिका को भी लपेटा

[ad_2]

क्रेडिट कार्ड ऑफर कर बैंक किस तरह से कमाते हैं प्रॉफिट?

[ad_1]

Credit Card: भारत में लोग धड़ाधड़ अपने नाम पर क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं. लोग क्रेडिट कार्ड पर उधार लेकर खूब खर्च भी कर रहे हैं. अब सवाल यह आता है कि बैंक खुद से क्रेडिट कार्ड इश्यू क्यों कराता है? दरअसल, क्रेडिट कार्ड बैंक के लिए इनकम का एक बड़ा सोर्स है. इससे कस्टमर की संख्या तो बढ़ती ही है और साथ ही इन्हें अधिक से अधिक खर्च करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है. 

क्रेडिट कार्ड यूज करते वक्त इस बात का रखें ध्यान

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त आपको क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो को चेक करते रहना चाहिए. यानी कि क्रेडिट कार्ड की जितनी लिमिट है, उसका एक महीने में आपका कितना यूज कर लेते हैं. इसका क्रेडिट स्कोर पर बड़ा प्रभाव पड़ता है. अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का कम होना या 30 फीसदी से कम रखने की सलाह दी जाती है. 

क्रेडिट कार्ड से बैंक को प्रॉफिट

बैंक क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव लगाते हैं और आपको इसे अधिक से अधिक ऑफर करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक क्रेडिट कार्ड से इंटरेस्ट रेट, एनुअल चार्ज, री-इश्यूयिंग चार्ज, मर्चेंट फीस के रूप में प्रॉफिट कमाते हैं. इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड का बिल समय से न चुकाने पर बकाया राशि पर ब्याज लगाया जाता है. कई बार ब्याज के साथ लेट पेमेंट फीस भी जोड़ा जाता है. बैंक हर ट्रांजैक्शन पर इंटरचेंज फीस के रूप में भी प्रॉफिट कमाता है. भारत में क्रेडिट कार्ड बिजनेस तेजी से फलता-फूलता जा रहा है. जनवरी 2025 में क्रेडिट कार्ड के जरिए एक्सपेंस सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. 

क्रेडिट कार्ड पर बैंक के ऑफर्स

बैंक रिवॉर्ड स्कीम, कैशबैक, एयर ट्रैवल पर डिस्काउंट, फ्री लाउंज एक्सेस जैसे ढेरों बेनिफिट्स के जरिए कस्टमर्स को लुभाते हैं. कई बार तो लोग क्रेडिट हिस्ट्री बनाने या क्रेडिट स्कोर को मैनेज करने के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं ताकि आने वाले समय में लोन लेने में उन्हें कोई दिक्कत न हो. 

 

ये भी पढ़ें:

आईपीएल 2025 से पहले Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! बहुत सस्ते में लॉन्च हुआ नया प्रीपेड प्लान, जानें क्या हैं बेनिफिट्स

[ad_2]

भाई, ईगो साइड में रख देता, IIM ग्रैजुएट ने महज 10 दिन में छोड़ी 21 लाख की नौकरी तो भड़क गए यूजर्स

[ad_1]

लेकिन हाल ही में एक आईआईएम ग्रेजुएट ने ऐसा ही कुछ किया जिसके बाद वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. जी हां, हाल ही में इस शख्स ने अपनी इगो के चलते 21 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़ दी.

लेकिन हाल ही में एक आईआईएम ग्रेजुएट ने ऐसा ही कुछ किया जिसके बाद वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. जी हां, हाल ही में इस शख्स ने अपनी इगो के चलते 21 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़ दी.

अब आप सोच रहे होंगे कि शख्स ने ऐसा क्यों किया. तो आपको बताते चलें कि शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कंपनी ने उसे इंटरव्यू के वक्त प्रोफाइल कुछ और बताई थी और जॉइन करते वक्त उसे फील्ड सेल्स में डालने की बात कह रही थी.

अब आप सोच रहे होंगे कि शख्स ने ऐसा क्यों किया. तो आपको बताते चलें कि शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कंपनी ने उसे इंटरव्यू के वक्त प्रोफाइल कुछ और बताई थी और जॉइन करते वक्त उसे फील्ड सेल्स में डालने की बात कह रही थी.

शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया

शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया “मुझे लगा कि मुझे मार्केटिंग डिवीजन में लिया गया है, लेकिन अब कह रहे हैं कि पहले एक साल तक सेल्स करनी होगी. क्या बकवास अकाउंट्स दिए हैं भाई मुझे. क्या ऐसा ही होता है मार्केट में?” इसके बाद उस ग्रेजुएट ने तुरंत कहा, “मैं ये बकवास वाला खेल नहीं खेलना चाहता.”

फिर क्या, शख्स ने अपनी ईगो के चलते इस जॉब को महज 10 दिन के अंदर छोड़ दिया. कमाल की बात तो ये है कि शख्स को इतने तगड़े ऑफर के साथ 2 लाख रुपये का जॉइनिंग बोनस भी मिला था, बावजूद इसके शख्स ने इस्तीफा दे दिया.

फिर क्या, शख्स ने अपनी ईगो के चलते इस जॉब को महज 10 दिन के अंदर छोड़ दिया. कमाल की बात तो ये है कि शख्स को इतने तगड़े ऑफर के साथ 2 लाख रुपये का जॉइनिंग बोनस भी मिला था, बावजूद इसके शख्स ने इस्तीफा दे दिया.

अब शख्स ने बताया है कि उसे एक अलग कंपनी में 16 लाख रुपये सालाना की जॉब मिल गई है. असल में ज्यादातर आईआईएम ग्रेजुएट पास होने के बाद डेस्क जॉब चाहते हैं.

अब शख्स ने बताया है कि उसे एक अलग कंपनी में 16 लाख रुपये सालाना की जॉब मिल गई है. असल में ज्यादातर आईआईएम ग्रेजुएट पास होने के बाद डेस्क जॉब चाहते हैं.

शख्स के इस फैसले पर यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा..थोड़ा इगो साइड कर लेता भाई. एक और यूजर ने लिखा आईआईएम वालों में अहंकार क्यों होता है.

शख्स के इस फैसले पर यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा..थोड़ा इगो साइड कर लेता भाई. एक और यूजर ने लिखा आईआईएम वालों में अहंकार क्यों होता है.

Published at : 10 Mar 2025 06:04 PM (IST)

ट्रेंडिंग फोटो गैलरी

ट्रेंडिंग वेब स्टोरीज