IPL 2025 से पहले LSG को लगा बड़ा झटका, मयंक यादव आईपीएल के पहले हाफ से बाहर!

[ad_1]

Mayank Yadav Injury Update: आईपीएल के 18वें संस्करण (IPL 2025) का आयोजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. सभी आईपीएल टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा गेंदबाज मयंक यादव चोट से उबर नहीं पाए हैं, उनका आईपीएल 2025 के पहले हाफ से बाहर होना तय माना जा रहा है. वह आईपीएल के दूसरे हाफ से खेल सकते हैं.

मयंक यादव ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है, वह बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आए थे. यही कारण रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 11 करोड़ रूपये के साथ ऑक्शन से पहले रिटेन किया था. ये उनकी आईपीएल सैलरी में बहुत बड़ी बढ़ोतरी थी क्योंकि इससे पिछले सीजन में लखनऊ ने उन्हें 20 लाख रूपये में खरीदा था.

अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के बाद चोटिल हुए थे मयंक यादव 

मयंक यादव पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के बाद चोटिल हो गए थे. मयंक यादव के पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी, जिससे वह उबर रहे हैं. अच्छी बात ये हैं कि उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में फिर से गेंदबाजी करना शुरू किया है. 

ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने मयंक यादव की वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है. यदि मयंक फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं और अपने वर्कलोड को बढ़ाते हैं तो संभव है कि वह आईपीएल 2025 के दूसरे हाफ में खेलते हुए नजर आएं.

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में 4 मैच खेले गए, जिसमें उनके नाम 7 विकेट रहे. उनका इकॉनमी लगभग 7 (6.99) का रहा. वह अपनी तेज गति की गेंदबाजी के कारण पिछले साल सुर्ख़ियों में बने रहे. उन्होंने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गति की गेंद (156.7) ने आरसीबी के खिलाफ डाली थी.

24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलकर करेगी, उसका पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान चुना है, जिन्हे ऑक्शन में टीम ने 27 करोड़ रूपये की राशि के साथ खरीदा था.

[ad_2]

57 की उम्र में भी कातिल अदाओं से कहर ढहाती हैं माधुरी, ये तस्वीरें हैं सबूत

[ad_1]

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. जहां हर दिन एक्ट्रेस अपने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं.

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. जहां हर दिन एक्ट्रेस अपने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं.

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड डीपनेक गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही हैं.

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड डीपनेक गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही हैं.

दरअसल माधुरी ने आउटफिट आईफा में कैरी किया था. वहीं तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

दरअसल माधुरी ने आउटफिट आईफा में कैरी किया था. वहीं तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

माधुरी दीक्षित ने अपना ये ग्लैमरस अवतार सेटल मेकअप, खुले कर्ली बालों और गले में चार लेयर वाला डायमंड सेट पहनकर कंपलीट किया है.

माधुरी दीक्षित ने अपना ये ग्लैमरस अवतार सेटल मेकअप, खुले कर्ली बालों और गले में चार लेयर वाला डायमंड सेट पहनकर कंपलीट किया है.

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘स्पॉटलाइट चालू है, और मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं..’

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘स्पॉटलाइट चालू है, और मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं..’

माधुरी की इन तस्वीरों ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है. हर कोई कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करता नजर आया. किसी ने उन्हें डिवाइन ब्यूटी कहा, तो किसी ने लिखा कि आपने देश को गर्व महसूस करवाया है.

माधुरी की इन तस्वीरों ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है. हर कोई कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करता नजर आया. किसी ने उन्हें डिवाइन ब्यूटी कहा, तो किसी ने लिखा कि आपने देश को गर्व महसूस करवाया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित तो आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था. जिसमें वो कार्तिक आर्यन और विद्या बालन संग नजर आई थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित तो आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था. जिसमें वो कार्तिक आर्यन और विद्या बालन संग नजर आई थी.

Published at : 10 Mar 2025 08:13 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

कई देशों के इंटेलीजेंस चीफ आ रहे भारत, PAK एक्सपर्ट बोले- वहां बैठे मुल्क खुद पाक को सब बताएंगे

[ad_1]

दुनिया भर के देशों की खुफिया एजेंसियों के चीफ भारत आने वाले हैं, जिनमें कनाडा की कनेडियन सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विसेज (CSIS) के प्रमुख डेनियल रॉजर भी शामिल होंगे. मिड मार्च में होने जा रही एनुअल इंटेलीजेंस गैदरिंग में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (ISI) चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक को इनवाइट नहीं किया गया है. इस पर पाक एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि भले इंडिया ने उन्हें न बुलाया हो, लेकिन मीटिंग में जिन देशों के इंटेलीजेंस चीफ शामिल होंगे वो पाकिस्तान को मीटिंग की बातें बता ही देंगे.

कमर चीमा ने कहा कि वहां कई मुल्कों के ऐसे इंटेलीजेंस चीफ बैठे होंगे, जो पाकिस्तान को सबकुछ बताएंगे. वहां पर क्या डिस्कस हुआ, क्या एजेंडा था और भारत किन मुद्दों पर बात करता है. उन्होंने कहा कि अगर इंडिया ये समझता है कि पाकिस्तान को वहां की इनफोर्मेशन नहीं मिलेगी तो ये गलत सोच है. कमर चीमा ने कहा कि भारत चरमपंथ, साइबर थ्रेट और क्रॉस बॉर्डर की बात करता है तो जाहिर से बात है कि ये सबको पता है, लेकिन मीटिंग में स्पेसिफिकली क्या इंफोर्मेशन शेयर की, वो है असल कहानी. उस कहानी के पीछे पाकिस्तान भी तलाश में होगा कि जानें भारत अंदर ही अंदर क्या सोच रहा है, जिस वजह से भारत ने पाकिस्तान को इनवाइट नहीं किया है. 

कमर चीमा ने कहा कि भारत आईएसआई चीफ को इनवाइट नहीं करता. शायद वो इसलिए भी इनवाइट नहीं करते होंगे कि पिछली बार नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर को बुलाया था तो वो आए ही नहीं. उन्होंने कहा कि दूसरा भारत सोचता है कि पाकिस्तान के साथ हम वो चीजें शेयर नहीं करना चाहते जो दुनिया के साथ करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पहली बात तो ये कि आईएसआई चीफ जनरल आसिम मलिक भारत जाएंगे नहीं और दूसरा ये कि भारत बुलाएगा भी नहीं.

पाक एक्सपर्ट ने बोले, क्यों इंटेलीजेंस चीफ को बुला रहा भारत? 
कमर चीमा ने कहा कि यूरोप, ब्रिटेन, सऊदी और कनाडा के इंटेलीजेंस चीफ भारत आ रहे हैं. क्या वजह है कि भारत ग्लोबल इंटेलीजेंस चीफ को बुलाता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्टडी की तो पता चला कि साल 2022 में एक इनोग्रल कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें 20 देशों के इंटेलीजेंस चीफ शामिल हुए थे. इसमें चरमपंथ, क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म, साइबर थ्रेट रेडिकलाइजेशन पर चर्चा की. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी क्या वजह है कि इंडिया म्यूनिख सिक्योरिटी जैसे फोरम की तरह की मीटिंग करवाता है. भारत रायजीना डायलॉग करवाता है, ग्लोबल इंटेलीजेंस चीफ को भी बुलाता है. इंडिया जी-20 भी करवा चुका है. 

कमर चीमा ने कहा कि भारत ग्लोबल स्टेज के ऊपर अपनी प्रेजेंस दर्ज करवाना चाहता है. 2023 में भी ये कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें 26 देशों के इंटेलीजेंस चीफ आए थे, 2024 में भी हुई थी. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए भारत कश्मीर को लेकर भी दुनिया के सामने एकतरफ कहानी सुनाता है और उसको फायदा ये होता है कि दुनिया ये मान चुकी है कि पाकिस्तान भारत के लिए दहशतगर्दी का मसला है.

उन्होंने कहा कि इंडिया दुनिया को ये बताना चाहता है कि आपकी तरह हम भी दहशतरगर्दी को खत्म करना चाहते हैं. कमर चीमा ने कहा कि जब अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन जैसे डेमोक्रेटिक मुल्क आएंगे तो भारत चीन की बात करेगा और जब मिडिल ईस्ट और दूसरे मुस्लिम मुल्क आएंगे तो अपना प्रभाव बनाने के लिए भारत बताएगा कि देखो हमारे यहां अमिरेका, यूरोप आते हैं.

 

यह भी पढे़ं:-
ICC इवेंट भारत में हो तो आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम? PAK एक्सपर्ट बोले- हमारे खिलाड़ी इतने अनपढ़, जाहिल और…

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार 11 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 11 मार्च 2025, मंगलवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं. सेहत में गिरावट महसूस होगी. किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी.

वृषभ राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज के दिन जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में नया सत्र शुरू कर सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. परिवार में लोग आपको मान सम्मान देंगे. पत्नी से मधुर संबंध होंगे.

मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन महत्वपूर्ण है. कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. व्यापार में नई साझेदारी होगी. कोई नया बड़ा काम मिल सकता है. नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन महत्वपूर्ण है. कोई बड़ा निर्णय कार्य क्षेत्र में ले सकते हैं. इसका सकारात्मक असर आपकी और परिवार की जिंदगी पर पड़ेगा.आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्य क्षेत्र में अपने मित्रों सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. जिस खास काम के बारे में पिछले दिनों सोच रहे हैं, वो पूरा होगा. कोर्ट केस में जीत मिलेगी. दिखेगी व्यापार व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते है परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.

कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन सफल रहेगा. नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है.

तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आप नई संभावनाओं की खोज में लगे रहेंगे. व्यापार व्यवसाय में नया प्रयोग करने से पहले थोड़ा समय का इंतजार करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार के लोगों का सपोर्ट नहीं मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है.

धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज मन अशांत रहेगा. मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से विवाद की स्थिति बन सकती है. इससे कार्य क्षेत्र में है परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
आज किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. जिस काम के लिए सफलता मिलेगी. आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा. आप किसी परिचित से सहयोग मिलेगा. कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं. आगे चलकर इसका लाभ होगा. परिवार में चल रहे वाद विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा.

मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आप किसी काम को करने के लिए आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण काम बिगड़ सकता है. आज आर्थिक नुकसान हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी.

[ad_2]

छत्तीसगढ़ में निकली इन पदों पर भर्ती, जानें कौन और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा औद्योगिक रसायन शास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन या मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA/PGDM (AICTE) होना जरूरी है.

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा औद्योगिक रसायन शास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन या मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA/PGDM (AICTE) होना जरूरी है.

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए आवेदन की अंतिम डेट तक अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है.

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए आवेदन की अंतिम डेट तक अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है.

इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा.

इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. सभी चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. सभी चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को psc.cg.gov.in वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें. उम्मीदवार लास्ट में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को psc.cg.gov.in वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें. उम्मीदवार लास्ट में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

Published at : 10 Mar 2025 12:42 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

Meen Rashi 11 March 2025: मीन राशि वालों की कल्पना शक्ति बहुत अधिक मजबूत रहेगी, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 11 March 2025: मीन राशिफल 11 मार्च, मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. नौकरी करने वाले जातको भी बात करें आपका दिन आपकी क्रिएटिविटी से बहुत अधिक अच्छा रहेगा. आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आपके विचार एक नई दिशा ले सकते हैं और आप अपने सपनों को साकार करने की कोशिश भी कर सकते हैं. आपके आसपास के लोग आपके संवेदनशीलता और आपकी समझ की बहुत अधिक तारीफ करते नजर आएंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आप स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की कोशिश करें. आपको स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कार्य करने होंगे.  योगासन और ध्यान आपके भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने में सहायक रहेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके व्यापार में आपकी मेहनत और आपके समर्पण से आपको पुरस्कृत किया जा सकता है. आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है. परियोजनाओं पर पूरा ध्यान दें तो अच्छा रहेगा. तभी आप अपने व्यापार को और अधिक विकसित बना सकते हैं.

मीन राशि लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)-

प्रेमी जातकों की बात करें तो आज प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप अपने विचारों और भावनाओं को अपने सगे संबंधियों के सामने साझा करने की कोशिश करने से आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे.

मीन राशि यूथ राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-

युवा जातकों की बात करें तो आज आपकी कल्पना शक्ति बहुत अधिक मजबूत रहेगी. संदेह और नकारात्मकता से दूर रहने की कोशिश करें. आज नई शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

IPL 2025 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल? ‘गुड न्यूज़’ है कारण

[ad_1]

KL Rahul, IPL 2025, Delhi Capitals: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी ने अभी तक आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान का एलान नहीं किया है. बीते दिन यानी रविवार को इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है. 

अब आप सोच रहे होंगे कि केएल राहुल तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते दिखे थे. वह पूरी तरह फिट हैं. ऐसे में आखिर क्यों वह शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. बता दें कि उनकी वाइफ अथिया गर्भवती हैं. वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में राहुल अपने परिवार के समय बिताना चाहते हैं. इसी वजह से वह आईपीएल 2025 के दो या तीन मैच मिस कर सकते हैं. 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का एलान नहीं किया है. फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दिल्ली राहुल को टीम की कमान सौंप सकती है. हालांकि, उनके नहीं रहने पर अक्षर पटेल टीम की कप्तानी कर सकते हैं. 

हैरी ब्रूक ने खत्म कर लिया कॉन्ट्रैक्ट 

हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है. इंग्लैंड के इस युवा बल्लेबाज ने रविवार (9 मार्च) को अपने फैसले की घोषणा की. बता दें कि ब्रूक आईपीएल 2024 में भी नहीं खेले थे. तब भी वह दिल्ली की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सीजन की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापल ले लिया. आईपीएल 2025 की नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.

22 मार्च से होगी नए सीजन की शुरुआत

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी. 18वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को खेलेगी. 

[ad_2]

‘उनके बर्ताव का नहीं लगा सकते अंदाजा’, डोनाल्ड ट्रंप पर ग्रीनलैंड के PM ने क्यों कही ये बात

[ad_1]

Greenland PM on Donald Trump: ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगडे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बयान दिया है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीनलैंड के पीएम म्यूट एगडे ने सोमवार (10 मार्च) को स्वशासित डेनिश क्षेत्र के विधायी चुनाव की पूर्व शाम में डेनिश पब्लिक रेडियो से कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं, वे बहुत ही अप्रत्याशित हैं यानी उनके व्यवहार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.”

उन्होंने कहा, “एक तरफ दुनियाभर की व्यवस्थाएं कई मोर्चों पर डगमगा रही हैं और दूसरी तरफ संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो बिल्कुल अप्रत्याशित हैं और यही कारण है कि लोग असुरक्षित महसूस करते हैं.”

उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी योजनाओं को दोहराया और यह तर्क देते हुए है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए इस विशाल आर्कटिक आइलैंड की जरूरत है.” पीएम एगडे ने कहा, “ग्रीनलैंड को डेनमार्क से आजादी दिलाने के लिए इसकी समयसीमा निर्धारित करना इस क्षेत्र के चुनाव कैम्पेन का बड़ा मुद्दा रहा है.”

ग्रीनलैंड की आजादी को लेकर क्या बोले थे ट्रंप?

पीएम एगडे ने कहा, “ग्रीनलैंड की आजादी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि हम आपके अपने भविष्य को निर्धारित करने के लिए आपके अधिकार का पूरी तरह से समर्थन करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो हम आपका संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वागत करते हैं.” ट्रंप ने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अमेरिका किसी न किसी तरह से ग्रीनलैंड को हासिल कर ही लेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें नहीं दिया सम्मान- एगडे

अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप की इन योजनाओं पर रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य खूब ठहाके लगाए, लेकिन ग्रीनलैंड के लोगों ने इसे अपना अपमान माना है. पीएम म्यूट एगडे ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमें भी सम्मान के साथ देखा जाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जब से अपने पद संभाला हैं, उन्होंने ऐसा किया है.” उन्होंने आगे कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल में जो भी किया है, उससे मतलब यह है कि आप अमेरिका के उतने करीब नहीं जाना चाहते, जितना आप पहले जाना चाहते थे.”

हम ग्रीनलैंडवासी हैं, अमेरिकी नहीं- पीएम एगडे

राष्ट्रपति ट्रंप के कांग्रेस में भाषण देने के अगले दिन पीएम एगडे ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि, “ग्रीनलैंडवासी अमेरिकन या डेनिश नहीं बनना चाहते. हम ग्रीनलैंडवासी हैं और अमेरिकियों और उनके नेताओं को यह समझना चाहिए.”

यह भी पढे़ंः क्या नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? पूर्व राजा के स्वागत में एयरपोर्ट पर जुटी 10 हजार लोगों की भीड़, लगे राजशाही वापस लाने के नारे

[ad_2]

बीआर चोपड़ा की महाभारत में ऑफर हुआ था रोल, रिजेक्ट करने पर गोविंदा को कर दिया था बाहर

[ad_1]

Govinda News: एक्टर गोविंदा ने हाल ही में बताया कि उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में एक रोल ऑफर हुआ था. हालांकि, उन्होंने वो रोल रिजेक्ट कर दिया था तो बीआर चोपड़ा ने उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया था. मुकेश खन्ना के साथ बातचीत में गोविंदा ने उन दिनों को याद किया.

गोविंदा ने रिजेक्ट कर दिया था रोल

गोविंदा ने कहा कि उनके रेणु चोपड़ा के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी. वो उनके घर आते जाते रहते थे. वो उनके घर के काम में भी मदद कर करवाते थे. एक दिन बीआर चोपड़ा के ऑफिस में उन्हें बुलाया गया. जहां बीआर चोपड़ा ने उन्हें बताया कि उन्हें महाभारत में अभिमन्यु के रोल के लिए चुना गया है. हालांकि, गोविंदा ने अपनी मां की इच्छा का हवाला देते हुए ऑफर रिजेक्ट कर दिया. इस पर बीआर चोपड़ा ने पूछा- तुम्हारी मां क्या हैं? 
उन्होंने बताया कि उनकी मां, जो एक साध्वी थीं ने उन्हें यह भूमिका न निभाने की सलाह दी थी.


बीआर चोपड़ा ने ऑफिस से कर दिया था बाहर

आगे गोविंदा ने कहा कि उस वक्त वो बीआर चोपड़ा को इंडस्ट्री के इंफ्लुएंशियल फिगर की तरह नहीं देखते हैं. गोविंदा का रिएक्शन फिल्म निर्माता को अच्छा नहीं लगा. उन्होंने कहा- ‘वो थोड़ी पागल है.’ फिर स्थिति तब और बिगड़ गई जब गोविंदा ने अपनी मां के रुख का बचाव किया और बीआर चोपड़ा को याद दिलाया कि उन्होंने शारदा सहित कई फिल्मों में काम किया है. वो इंडस्ट्री में उनसे सीनियर हैं. हालांकि, इसके बाद गोविंदा को उनके ऑफिस से बाहर निकलवा दिया गया. गोविंदा ने याद करते हुए कहा- बीआरप चोपड़ा ने कहा था कि ये क्या पागल है, बाहर निकालो इसको.

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 25: स्पीड में भाग रही ‘छावा’ की कमाई पर अचानक लगा ब्रेक, ऐसा हो गया बॉक्स ऑफिस पर हाल



[ad_2]