चीन के पैसे से बलूचिस्‍तान में दुबई बसाना चाहता था पाकिस्‍तान, बलोच आर्मी ने भड़का दी बगावत की

[ad_1]

China-Pakistan project in Gwadar: पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के ग्वादर को “पाकिस्तान का दुबई” बनाने का सपना देखा था. दरअसल, चीन की मदद से इस क्षेत्र में बड़ा एयरपोर्ट, गहरे पानी का बंदरगाह और आर्थिक क्षेत्र तैयार किया जा रहा था, लेकिन यह परियोजना अब स्थानीय विद्रोह और सुरक्षा संकट में उलझती जा रही है.

ग्वादर में चीन की मौजूदगी से बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सहित कई अलगाववादी गुटों ने विरोध तेज कर दिया है. स्थानीय लोग भी आरोप लगा रहे हैं कि चीन ने ग्वादर को एक “सुरक्षा क्षेत्र” में बदल दिया है, जहां उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

चीन ने पाकिस्तान में क्यों किया इतना बड़ा निवेश?
ग्वादर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का एक प्रमुख हिस्सा है. यह प्रोजेक्ट 62 बिलियन डॉलर का है और इसे 2015 में चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत लॉन्च किया गया था.

CPEC में क्या शामिल है?
ग्वादर एयरपोर्ट (230 मिलियन डॉलर)
ग्वादर पोर्ट – जिसका 90% मुनाफा चीन को जाता है
 हाईवे, रेलवे, बिजली संयंत्र

चीन का असली मकसद क्या है?
CPEC के जरिए चीन को मध्य एशिया और अफ्रीका तक व्यापार मार्गों पर नियंत्रण मिलेगा. ग्वादर चीन के लिए एक सैन्य ठिकाने के रूप में भी उभर सकता है. चीन गहरे पानी के इस बंदरगाह का उपयोग अपनी नौसेना के लिए करना चाहता है.

ग्वादर के स्थानीय लोग क्यों नाराज हैं?
ग्वादर में रोज़गार की बजाय जबरदस्त सुरक्षा निगरानी को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. ग्वादर में ऊंची बाड़, सुरक्षा चौकियां और पुलिस-मिलिट्री गश्त बढ़ गई है. चीनी कामगारों के लिए अलग ज़ोन बनाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोग खुद को पराया महसूस कर रहे हैं. स्थानीय मछुआरों को समुद्र तक पहुंचने से रोका जा रहा है. गहरे पानी के बंदरगाह पर स्थानीय मछुआरों की एंट्री बंद कर जी गई है. पाकिस्तानी सेना उनकी नौकाओं पर छापे मार रही है. बता दें कि ग्वादर पोर्ट से होने वाली कमाई का सिर्फ़ 10% हिस्सा ही पाकिस्तान को मिलता है. ग्वादर में एक गधा वध करने वाली फैक्ट्री बनाई जा रही है, जहां अफ्रीका से गधों को लाकर उन्हें चीनी दवा उद्योग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट स्थानीय समुदायों में जबरदस्त विरोध का कारण बना हुआ है.

70 वर्षीय मछुआरे दाद करीम का कहना है, “हमने पूरा समुद्र खो दिया है. मछली पकड़ने जाते हैं तो ऐसा लगता है जैसे चोरी कर रहे हों. यह अब चीनियों का क्षेत्र बन चुका है.”

BLA के अब तक बड़े हमले
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) CPEC को “बलूचिस्तान की संपत्ति लूटने की साजिश” बताती है. अक्टूबर 2023 में कराची एयरपोर्ट के पास चीनी नागरिकों की हत्या, 2022 में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज और चीनी दूतावास पर हमला,2018 में ग्वादर में चीनी होटल पर आतंकी हमला. BLA का कहना है,”हम अपने संसाधनों की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे. चीन और पाकिस्तान बलूचिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं.”

चीन ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
ग्वादर और बलूचिस्तान में बढ़ते हमलों के कारण चीन ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. चीन ने मांग करते हुए कहा है कि CPEC प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा बढ़ाई जाए, पाकिस्तान में चीनी सैनिकों (PLA) को तैनात करने की इजाजत दी जाए. अगर सुरक्षा की स्थिति नहीं सुधरी तो चीन निवेश रोक देगा. वही, पाकिस्तान में चीन के राजदूत वांग शेंगजी ने कहा,”अगर सुरक्षा नहीं सुधरी, तो कौन इस माहौल में निवेश करेगा? बलूचिस्तान में चीन के खिलाफ जबरदस्त नफरत है.”

ये भी पढ़ें: ‘अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, तालिबान सरकार के साथ चर्चा की’, UNSC में बोला भारत

[ad_2]

60 हजार सैलरी वाली जॉब पाने का मौका, बिना एग्जाम होगा चयन, जानें कब होगा इंटरव्यू?

[ad_1]

एनसीईआरटी ने एंकर, वीडियो एडिटर, कैमरा पर्सन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

एनसीईआरटी ने एंकर, वीडियो एडिटर, कैमरा पर्सन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

एनसीईआरटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 17 मार्च से 22 मार्च 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे.

एनसीईआरटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 17 मार्च से 22 मार्च 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे.

एंकर (हिंदी और इंग्लिश) के लिए इंटरव्यू 17 मार्च 2025, प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो) के लिए 18 मार्च 2025, वीडियो एडिटर के लिए 19 मार्च 2025, साउंड रिकॉर्डिस्ट के लिए 20 मार्च 2025, कैमरा पर्सन के लिए 21 मार्च 2025 और ग्राफ़िक असिस्टेंट/आर्टिस्ट के लिए 22 मार्च 2025 तय की गई है.

एंकर (हिंदी और इंग्लिश) के लिए इंटरव्यू 17 मार्च 2025, प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो) के लिए 18 मार्च 2025, वीडियो एडिटर के लिए 19 मार्च 2025, साउंड रिकॉर्डिस्ट के लिए 20 मार्च 2025, कैमरा पर्सन के लिए 21 मार्च 2025 और ग्राफ़िक असिस्टेंट/आर्टिस्ट के लिए 22 मार्च 2025 तय की गई है.

एंकर (हिंदी और अंग्रेजी) – किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी. हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए. इंटरव्यू लेने का हुनर आवश्यक. द्विभाषी उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी.

एंकर (हिंदी और अंग्रेजी) – किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी. हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए. इंटरव्यू लेने का हुनर आवश्यक. द्विभाषी उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी.

प्रोडक्शन असिस्टेंट – स्नातक के साथ मीडिया (ऑडियो/रेडियो प्रोडक्शन) में डिप्लोमा अनिवार्य. दो साल का अनुभव जरूरी. NUENDO या अन्य ऑडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए.

प्रोडक्शन असिस्टेंट – स्नातक के साथ मीडिया (ऑडियो/रेडियो प्रोडक्शन) में डिप्लोमा अनिवार्य. दो साल का अनुभव जरूरी. NUENDO या अन्य ऑडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए.

ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट – फाइन आर्ट में स्नातक या ग्राफिक्स और एनीमेशन में डिप्लोमा जरूरी. संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव आवश्यक. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे CIET, NCERT, नई दिल्ली पहुंचना होगा. चयनित उम्मीदवारों 60 हजार रुपये का मासिक वेतन मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से मदद ले सकते हैं.

ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट – फाइन आर्ट में स्नातक या ग्राफिक्स और एनीमेशन में डिप्लोमा जरूरी. संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव आवश्यक. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे CIET, NCERT, नई दिल्ली पहुंचना होगा. चयनित उम्मीदवारों 60 हजार रुपये का मासिक वेतन मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से मदद ले सकते हैं.

Published at : 11 Mar 2025 05:50 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

नौकरी वेब स्टोरीज

[ad_2]

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे, करवाया जाएगा ‘स्पेशल मैच’; वेन्यू, शेड्यूल समेत जानें सारी डिटेल

[ad_1]

Test History 150 Years: साल 2027 के लिए एक अजब-गजब और ऐतिहासिक टेस्ट मैच की घोषणा हुई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने एलान किया है कि मेंस टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच डे-नाईट पिंक बॉल मैच (Pink Ball Test) आयोजित करवाया जाएगा. यह मैच साल 2027 में 11-15 मार्च तक खेला जाएगा. मुकाबले के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) को चुना गया है, जो पहले भी कई ऐतिहासिक क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर चुका है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ही क्यों

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड यह खास मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी छुपी है. क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला टेस्ट मैच 1877 में MCG पर ही खेला गया था. वहीं जब 1977 में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को 100 साल पूरे हुए, तब भी MCG पर ही खास मैच खेला गया था. इस बार फर्क इतना होगा कि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पूरा टेस्ट मैच दिन में नहीं, बल्कि यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शेड्यूल का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन सीजन के 12 टेस्ट मैचों में से एक जरूर होगा.

सबसे पहले टेस्ट में किसे मिली थी जीत

इतिहास का सबसे पहला टेस्ट मैच साल 1877 में खेला गया था. 15-19 मार्च तक खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 245 रन बनाए थे. चार्ल्स बैनरमैन ने उस भिड़ंत में कंगारुओं के लिए अकेले ही 165 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 196 रनों पर सिमट गई थी. 49 रनों की बढ़त लेकर उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 104 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 155 रन बनाने थे. मगर चौथी पारी में इंग्लैंड लक्ष्य से 45 रन दूर रह गई थी.

यह भी पढ़ें:

‘मैं दुआ करता हूं RCB न जीते IPL ट्रॉफी’, CSK के पूर्व खिलाड़ी ने दिया गज़ब बयान; खूब हो रहा वायरल

[ad_2]

6 फीट लंबा और दिखने में दानव! ऐसा है दुनिया का सबसे बड़ा भैंसा किंग कॉन्ग, तस्वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें

[ad_1]

6 फीट लंबा और दिखने में दानव! ऐसा है दुनिया का सबसे बड़ा भैंसा किंग कॉन्ग, तस्वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें

6400mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो गया iQOO का नया स्मार्टफोन! Motorola को मिलेग

[ad_1]

iQOO Neo 10R: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने आज अपना एक नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10R को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 6400mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 256GB का स्टोरेज भी मिल जाता है. यह iQOO की ‘R’ ब्रांडिंग के साथ आने वाला पहला फोन भी है. हालांकि ‘R’ का सही मतलब अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन यह निश्चित रूप से एक हाई-परफॉर्मेंस मिड-रेंज स्मार्टफोन है.

iQOO Neo 10R Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में 4nm Snapdragon 8s Gen 3 SoC द्वारा संचालित प्रोसेसर दिया हुआ है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है. iQOO का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज़ फोन है जो AnTuTu बेंचमार्क पर 1.7 मिलियन स्कोर हासिल करता है. इसमें 90 FPS गेमिंग को 5 घंटे तक स्थिर बनाए रखने की क्षमता है. इसके अलावा, फोन में E-sports मोड, Monster Mode, इन-बिल्ट FPS मीटर और 6043mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है.

यह फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED स्क्रीन है जिसमें सेंटर पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है. यह 2,000Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है.

पावर के लिए इसमें 6400mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही यह इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद सबसे स्लिम फोन होने का दावा करता है. फोन IP65 सर्टिफाइड है जिससे यह धूल और पानी से बचाव करता है.

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP के Sony OIS मेन कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. इसमें AI-बेस्ड कैमरा एन्हांसमेंट फीचर्स हैं और यह 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. ये फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS पर कार्य करेगा जिसके साथ 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

कितनी है कीमत

फोन की कीमतों पर नज़र डालें तो iQOO ने इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी है. इसे कंपनी ने Raging Blue और Moonknight Titanium जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है. इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रूपए, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रूपए रखी है. इस फोन की बिक्री 19 मार्च 2025 से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को आप Amazon India और iQOO.com से खरीद सकते हैं.

Motorola के फोन्स को मिलेगी टक्कर

iQOO Neo 10R मार्केट में Motorola Edge 50 Fusion 5G जैसे फोन को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा. अमेजन पर Motorola Edge 50 Fusion 5G अमेजन पर 23 हजार रुपये की कीमत में लिस्टेड है. स्मार्टफोन में आपको 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल जाता है. वहीं, मिड रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Xiaomi 15 को टक्कर देते हैं ये Smartphone, OPPO से लेकर IQOO तक शामिल, देखें लिस्ट

[ad_2]

हाथ में पंखा, जंजीर लेकर दुश्मनों से भिड़े सनी देओल, रणदीप हुड्डा संग लड़ाई, बोले – ‘मैं जाट हू

[ad_1]

Jaat Release Date: एक्टर रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ के निर्माताओं ने मंगलवार को एक नया टीजर जारी किया. इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की. इसमें सनी देओल अपने गदर अंदाज में नजर आए. एक्शन से भरे सीन में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जबरदस्त मुकाबला नजर आया.

सनी ने इंस्टाग्राम पर ये टीजर वीडियो शेयर किया. इसमें वो दमदार अंदाज में एक हॉल में एंट्री करते हैं. दुश्मनों को मार गिराते हैं. वो पंखे से दुश्मनों को मारते हैं. एक्शन के बीच वो चिल्लाकर कहते हैं – “मैं जाट हूं.” वहीं, रणदीप हुड्डा भी खलनायक की भूमिका में उम्दा नजर आए.

कब रिलीज होगी फिल्म?

टीज़र शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ के वर्चस्व के लिए 30 दिन बाकी हैं. इस बैसाखी पर सिनेमाघरों में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” इससे पहले सोमवार को रणदीप ने अपकमिंग फिल्म से अपने खतरनाक किरदार ‘रणतुंगा’ की झलक दिखाई थी.


निर्देशक-अभिनेता गोपीचंद की फिल्म ‘जाट’ हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी. एक्शन एंटरटेनर ‘जाट’ में एक्टर सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है और ऋषि पंजाबी ने सिनेमैटोग्राफी की है. कोरियोग्राफी शोबी पॉलराज ने की है. फिल्म की कहानी को पांच लेखकों की टीम ने तैयार किया है, जिसमें विवेक आनंद, निम्मगड्डा श्रीकांत, श्रीनिवास गविरेड्डी, मयूख आदित्य और कृष्णा हरि का नाम शामिल है. ‘जाट’ की एडिटिंग नवीन नूली ने की है. फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसे देश के चार टॉप स्टंट कोरियोग्राफर्स ने तैयार किया है. स्टंट को राम-लक्ष्मण, वी. वेंकट, पीटर हेन और अनल अरासु ने कोरियोग्राफ किया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास ‘जाट’ के अलावा ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ भी है.

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के ‘नदियों पार’ का कैटरीना कैफ से है खास कनेक्शन, फिल्म के 4 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा



[ad_2]

PAK-चीन के खिलाफ बलूच विद्रोहियों का नया प्लान, कई संगठनों ने मिलकर बना ली नई सेना!

[ad_1]

BLA hijack Jafar Express in Balochistan : बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पंजाब प्रांत जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है और सभी ट्रेन में सवार सभी 500 यात्रियों को भी बंधक बना लिया है. बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजादी दिलाने की वकालत करने वाले कई हथियारबंद संगठनों के एक संगठन बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) के नेतृत्व में बलूच रेजिस्टेंस समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक नया और जल्द हमला करने की घोषणा की है. इसके अलावा सभी बलूच रेजिस्टेंस समूहों ने एकजुट होकर एक नया संगठन बनाया है और इस संगठन का नाम बलोच नेशनल आर्मी रखा है.

इस वक्त BRAS में विभिन्न आर्म्ड आउटफिट शामिल हैं. इसमें बलोच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स, सिंधी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन और सिंधुदेश रिवॉल्यूस्नरी आर्मी शामिल है. एक बयान में कहा गया कि इन सभी बलों ने एक संयुक्त संगठन बनाने का निर्णय लिया है, जो कि बलोच नेशनल आर्मी के तौर पर कार्य करेगा.

संगठन के नेताओं ने क्या कहा?

बलोच संगठन के नेताओं ने कहा, “इस पूरे इलाके में जमीनी स्तर पर संगठनात्म और मिलिट्री फाउंडेशन्स को मजबूत और रिऑर्गनाइज करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाएगी.

तीन दिवसीय बैठक के बाद जारी किए गए एक बयान में कहा गया, “इस पूरी प्रक्रिया के पीछे का मुख्य उद्देश्य सभी बलोच रेजिस्टेंस बलों के अलग-अलग अभियानों को एक संगठित रूप देकर उसे ताकतवर बल में बदलना है, जो दुश्मन के सामने एक अभेद दीवार की तरह मजबूती से खड़ी रहे. बैठक में तय किया गया कि पाकिस्तान और चीन के खिलाफ युद्ध में और अधिक तेजी और नए तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा.”

 

(यह ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)

[ad_2]

मरे हुए सांप को रस्सी बनाकर जंप करने लगा बच्चा, खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे पार्क में मरे हुए सांप को रस्सी बनाकर कूदने का खेल खेल रहे हैं. जहां ज्यादातर लोग सांप का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं, वहीं इस वीडियो में बच्चे बिंदास अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए और सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे. यह वीडियो किसी पार्क का है, जहां कुछ बच्चे खेल रहे थे. तभी उन्हें झाड़ियों में एक मरा हुआ सांप मिला. अब किसी और की तरह डरने की बजाय, बच्चों के दिमाग में ‘खुराफाती’ आइडिया आ गया.

मरे हुए सांप से रस्सी कूद खेलने लगे बच्चे

उन्होंने मरे हुए सांप को रस्सी की तरह पकड़ लिया और उससे रस्सी कूदने का खेल शुरू कर दिया. बच्चे हंसते हुए और मस्ती करते हुए एक-दूसरे से कंपटीशन करने लगे कि कौन ज्यादा देर तक कूद सकता है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और फिर जो हुआ वो सोच से परे था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये बच्चे बारी बारी से सांप को पकड़कर घुमा रहे हैं और इसके साथ ऐसे खेल रहे हैं जैसे यह कोई रस्सी हो. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर हैरान रह गए. 

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स का घूम गया दिमाग

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आने लगे. बचपन में ऐसी ही चीजें करते थे, लेकिन ये तो एक्स्ट्रा हीरोपंती है.” “भाई, ये बच्चे बड़े होकर क्या बनने वाले हैं?”  “इन्हें कोई जाकर समझाओ कि ये खतरनाक हो सकता है.” वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता जताते हुए कहा कि मरे हुए सांप के शरीर से जहरीले बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. जहां कुछ लोगों ने इसे मस्ती और बेफिक्री का तमाशा माना, वहीं कई यूजर्स ने बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई. आपको बता दें कि मरे हुए सांप से भी इंफेक्शन हो सकता है, इसलिए ऐसे खतरनाक खेलों से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

बैंक FD छोड़ो, ये नया Investment Plan देखो, क्या है Company Fixed Deposits? | Paisa Live

[ad_1]

क्या आपको ज्यादा Return चाहिए लेकिन बैंक FD से ज्यादा कमाना चाहते हैं? Company Fixed Deposits (CFD) आपके लिए एक विकल्प हो सकता है! यह NBFCs द्वारा जारी किए गए Deposits हैं, जो आपको सामान्य FD से अधिक ब्याज दर देते हैं। लेकिन क्या ये सुरक्षित हैं? कैसे काम करते हैं? किन कंपनियों के पास सबसे अच्छे Offers हैं? इस Video में जानिए CFDs से जुड़े सभी जरूरी पहलू – उनका कार्य, जोखिम, और कौन इसमें निवेश कर सकता है! देखें पूरी जानकारी सिर्फ 1 मिनट में और तय करें कि क्या आपको अपने पैसे इसमें लगाने चाहिए या नहीं!           

[ad_2]

Guru Gochar 2025: गुरु 2025 में एक नहीं, दो नहीं तो कितनी बार बदलेंगे राशि, इससे किन राशियों को

[ad_1]

Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रहों की तरह देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति भी एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष में गुरु को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, ज्ञान और धन आदि का कारक ग्रह माना गया है.

अतिचारी गुरु करेंगे तीन बार गोचर

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार फिलहाल गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं और मई तक इसी राशि में उपस्थित रहेंगे. लेकिन साल 2025 में गुरु कई बार राशि परिवर्तन करेंगे. वैसे तो गुरु को किसी एक राशि का चक्र पूरा करने में लगभग 12 से 13 महीने का समय लग जाता है. लेकिन इस साल गुरु की गति तेज होने के कारण गुरु एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे तीन बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसका अर्थ यह है कि इस साल गुरु की गति तीन गुना तेज रहेगी. इसे गुरु का अतिचारी भी कहा जाता है.




साल 2025 में कब-कब होगा गुरु का गोचर (Guru Gochar 2025 Date)






पहला गोचर पहला गोचर गुरु का पहला गोचर 15 मई 2025 को होगा. इस दिन गुरु दोपहर 2:30 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
दूसरा गोचर गुरु का दूसरा गोचर 18 अक्टूबर 2025 को रात 09:39 पर होगा. इस दिन मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे.
तीसरा गोचर साल 2025 में गुरु का आखिरी और तीसरा गोचर 4 दिसंबर को रात 08:39 पर होगा. इस समय गुरु वक्री अवस्था में बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे.

गुरु गोचर से किन राशियों को रहना होगा सावधान

बता दें कि 14 मई 2025 से लेकर 18 मार्च 2033 तक गुरु अतिचारी रहेंगे. इस तरह गुरु पूरे 8 साल तीन गुना तेज गति से चलेंगे, जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है. इस राशियों में वृश्चिक और मकर, मीन राशि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर आखिर ऐसी क्या भविष्यवाणी कर दी, जिससे डरी हुई है दुनिया
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]