वंदे भारत के लिए 450 करोड़ का ऑर्डर, यह कंपनी करेगी एक से बढ़कर एक रेलवे प्रोडक्ट की सप्लाई

[ad_1]

Vande Bharat: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें वंदे भारत ट्रेनों के लिए रेलवे प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए 450 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस ऑर्डर के अलावा एक 35 साल का सर्विस एग्रीमेंट भी लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है.

इतने ट्रेनों के लिए करनी होगी सप्लाई

बीएसई फाइलिंग के जरिए दी गई कंपनी की सूचना के मुताबिक, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (सीजी) ने रेलवे प्रोडक्ट्स की सप्लाई और सर्विसिंग के लिए काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ एक लॉन्ग टर्म सप्लाई एग्रीमेंट किया है. इनमें मोटर्स, ट्रांसफॉर्मस जैसे कई दूसरे कॉम्पोनेंट्स भी शामिल होंगे. पहला ऑर्डर 10 वंदे भारत ट्रेनों के लिए रेलवे प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए है. इसके लिए 400-450 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया गया है. बता दें कि भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है. देशभर में इस वक्त 136 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

2020 से मुरुगुप्पा ग्रुप का हिस्सा

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड बीते 86 सालों से रेलवे सेक्टर में सक्रिय है. वक्त के साथ सप्लाई पोर्टफोलियो में भी बदलाव करते हुए ट्रैक्शन मशीन और सिस्टम, रेल ट्रांसपोर्टेशन ट्रैक्शन इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई सारी चीजें शामिल हैं. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की यह कंपनी इंडस्ट्रियल सिस्टम और पावर सिस्टम इन दो डिवीजन के जरिए काम करती है. नवंबर 2020 से, CG मुरुगुप्पा ग्रुप का हिस्सा है.

कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस

अब बात करें शेयर मार्केट की, तो सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर मंगलवार को ट्रेडिंग सेशन के दौरान 2.63 परसेंट की उछाल के साथ 612.50 रुपये पर बंद हुआ. 613 रुपये के इंट्राडे हाई और 583.05 रुपये के निचले स्तर को छुआ. पिछले पांच सालों में शेयर में 11,793.20 परसेंट और पिछले 12 महीनों में 30.47 परसेंट का उछाल आया है.

ये भी पढ़ें:

स्टॉक मार्केट ने किया तबाह! Apple को लगा 174 अरब डॉलर का झटका, अमेरिका की इन 7 कंपनियों ने गंवाए 62 लाख करोड़ रुपये

[ad_2]

Apple AI ने फिर की गड़बड़, बुजुर्ग महिला से पूछीं अश्लील बातें, मैसेज में लिख दीं गालियां

[ad_1]

AI फीचर्स को लेकर Apple संघर्ष कर रही है. अब एक ताजा मामले में AI फीचर की गड़बड़ी के कारण कंपनी की फिर से किरकिरी हो रही है. दरअसल, स्कॉटलैंड में एक कार गैरेज ने एक बुजुर्ग महिला को वॉइस मेल भेजा था. ऐपल के AI-पावर्ड वॉइस-टू-टेक्स्ट फीचर ने इसको लिखते समय गड़बड़ कर दी और मैसेज में कई गालियां लिख दीं. साथ ही महिला से आपत्तिजनक बातें भी पूछ डालीं. आइए यह पूरा मामला जानते हैं.

AI टूल ने कर दी गड़बड़

डंफर्मलाइन की रहने वालीं 66 वर्षीय लुईस लिटलजॉन को मदरवेल के लुकर्स लैंड रोवर गैरेज से एक वॉइस मेल मिला था. इस गैरेज से महिला ने कुछ समय पहले एक कार खरीदी थी और अब उसे एक इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया था. ऐपल के एआई टूल ने इस वॉइस मेल को ट्रांसक्राइब करते हुए मैसेज में लिटलजॉन के लिए गालियां लिख दीं और उनकी सेक्स लाइफ को लेकर भी सवाल पूछ लिया. लिटलजॉन ने पहले इस मैसेज को एक स्कैम समझा, लेकिन जिप कोड देखकर उन्हें समझ आया है कि यह गैरेज से मिला मैसेज है.

महिला रह गई हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने बताया कि यह मैसेज देखकर वो हैरान रह गई, लेकिन बाद में उन्हें यह मजाकिया भी लगा. लिटलजॉन ने बताया कि गैरेज वाले कार बेचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसकी जगह उन्होंने एक अश्लील मैसेज भेज दिया, जिसका उन्हें पता भी नहीं है. यह उनका कसूर नहीं है.

AI फीचर को लेकर Apple कर रही संघर्ष

यह पहला मौका नहीं है, जब Apple को अपने AI टूल के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. कुछ हफ्ते पहले ही कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि जब भी वो अपने आईफोन में रेसिस्ट शब्द बोलते हैं, इस पर ट्रंप लिखा आता है. इसके बाद कंपनी ने कहा था कि वह अपने स्पीच-टू-टेक्स्ट टूल को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. इससे पहले जनवरी में कंपनी ने न्यूज हेडलाइन की AI समरी बनाने वाले फीचर को बंद कर दिया था. इस फीचर के कारण यूजर्स को कई गलत नोटिफिकेशन दिखे थे.

ये भी पढ़ें-

कैसी होगी iPhone 17 सीरीज? डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक, ये डिटेल्स आ चुकी हैं सामने

[ad_2]

ट्रेन हाईजैक में बंधकों के आंकड़ों को लेकर कौन बोल रहा है झूठ? पाकिस्तानी पत्रकार ने कर दिया चौ

[ad_1]

Pakistan Train Hijack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार (11 मार्च 2025) को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है. बीएलए ने पहले रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिस वजह से जाफर एक्सप्रेस रुक गई और उन्होंने ट्रेन को अपने नियंत्रण में ले लिया. बीएलए की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने बंधक बनाए गए आम लोगों को छोड़ दिया है और अभी उनके कब्जे में पाकिस्तानी आर्मी, आईएआई समेत कई डिपार्मेंट के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हैं.

ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार का खुलासा

इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान की पत्रकार किरन बट ने कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने दावा किया, “ये मुमकिन नहीं है कि वे लोग 100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिए हों. इसलिए पाकिस्तान अभी उनके दावों की जांच कर रही है. अगर उन्होंने सही में बंधक बनाया है तो जिस जगह पर ये घटना घटी है, वहां राहत पुहंचाने में काफी समय लग जाएगा.” उन्होंने कहा कि बलूचिस्तानी आर्मी बंधकों की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर बता रही है, ताकि दावाब बनाया जा सके.

बीएलए के दावों पर उठाए सवाल

पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया, “हमें जो ग्राउंड से खबर मिल रही है, उसके मुताबिक जाफर एक्सप्रेस अभी एक जगह पर रुकी हुई है. जब तक रिलिफ उनतक नहीं पहुंचती, तब तक आधिकारिक आंकड़े का पता नहीं चल पाएगा. जिसकी जितनी भी बात हुई है वो फोन पर ही हुई है. बीएलए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 100 पाकिस्तानी सेना को बंधक बना लिया है. वह एक पैसेंजर ट्रेन थी और उसमें कोई भी वर्दी में यात्रा नहीं कर रहा होता है. सेना 100 जवान कहीं एक साथ ट्रेवल नहीं कर रहे होते हैं. इसलिए उनका दावा सही नहीं लग रहा है.”

आपातकालीन कदम उठाने के निर्देश

इस घटना के बाद प्रांतीय सरकार ने अधिकारियों को आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ट्रेन को बेटपरी कर उस पर कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: भरी संसद में खरगे ने कहा- हम ठीक से ठोकेंगे, सीट से तुरंत खड़े हो गए नड्डा, बोले- हुआ अपमान

[ad_2]

कौन हैं वनडे क्रिकेट के इतिहास के 5 बेस्ट बल्लेबाज? AB de Villiers ने बताए नाम; 3 भारतीय शामिल

[ad_1]

AB de Villiers 5 ODI Greatest Batsman: इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट की शुरुआत 5 जनवरी, 1971 को हुई थी. इसके बाद से इस फॉर्मेट में एक से बढ़ कर एक बल्लेबाज देखने को मिले हैं. पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट के इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को लेकर चर्चा है. अब विश्व क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने ODI के 5 महान बल्लेबाजों के नाम बताए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के 5 महान बल्लेबाजों के नाम बताए. इसमें उन्होंने 3 भारतीय, एक ऑस्ट्रेलियाई और एक दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का नाम शामिल किया. उन्होंने अपनी लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का लिया. इसके बाद डिविलियर्स ने भारतीय क्रिकेट के 3 सुपरस्टार का नाम लिया. इसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली शामिल हैं. अंत में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम लिया.

एबी डिविलियर्स के ODI के इतिहास के 5 महान बल्लेबाज

1- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
2- सचिन तेंदुलकर (भारत)
3- विराट कोहली (भारत)
4- जैक कैलिस  (दक्षिण अफ्रीका)
5- एमएस धोनी (भारत)

देखें कैसे रहे इन खिलाड़ियों के आंकड़े

इन खिलाड़ियों के वनडे आंकड़ों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सचिन के नाम ODI में 18,426 रन हैं. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन के ही नाम है. विराट के नाम वनडे में 14181 रन हैं. विराट वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने वनडे में 13704 रन बनाए. पोटिंग इस रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस के नाम वनडे में 11579 रन रहे. एमएस धोनी ने इस फॉर्मेट में 10773 रन बनाए. बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल 15 बल्लेबाजों ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. एबी डिविलियर्स के नाम वनडे में 9577 रन रहे.

[ad_2]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का 11वां रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: पाक महीने रमजान के पहले अशरे का रोजा रोजेदारों ने पूरा कर लिया है. अब 12 मार्च 2025 को 11वां रोजा रखा जाएगा, इसे मगफिरत का अशरा भी कहते हैं. मगफिरत के अशरे में रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. इसलिए ग्यारहवें रोजे को बहुत ही अहम माना जाता है.

रमजान के पूरे महीने रोजेदार कड़े नियमों के साथ रोजा रखते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं, पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह भी पढ़ी जाती है और जकात-सदका भी निकाला जाता है. ऐसे में रमजान का महीना केवल उपवास से जुड़ा न होकर धर्म और कर्म से भी जुड़ा है, जोकि आत्मसंयम, दया भाव और सामाजिक एकता की भावना की मिसाल पेश करता है.

रमजान का ग्यारहवां रोजा

रमजान ऐसा समय होता है जब अमीर-गरीब सभी मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजे रखने के क्रम में अब बुधवार 12 मार्च 2025 को दूसरे अशरे का पहला और रमजान का ग्यारहवां रोजा रखा जाएगा. लेकिन रोजा के लिए जो चीज सबसे ज्यादा अहमितय रखती है, वह है ‘सहरी और इफ्तार’, क्योंकि इफ्तार और सहरी के बिना रोजा पूरा नहीं हो सकता है. इसलिए रोजेदारों के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए.

अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार करने के समय में भी कुछ मिनट का अंतर हो जाता है, इसलिए यह जान लीजिए की 12 मार्च 2025 को आपके शहर में सहरी और इफ्तार का क्या समय रहेगा. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कानपुर हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-

रमजान 12 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 12 March in India)

शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:15 शाम 06:30
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:39 शाम 06:47
हैदराबाद (Hyderabad)   सुबह 05:28 शाम 06:26
कानपुर (Kanpur) सुबह 05:04 शाम 06:18
लखनऊ (Lucknow) सुबह 05:01 शाम 06:15
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:33 शाम 05:46
मेरठ (Meerut) सुबह 05:13 शाम 06:28
नोएडा (Noida) सुबह 05:15 शाम 06:30
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:22 शाम 06:37
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:32 शाम 06:30
अहमदाबाद (Ahmedabad)  सुबह 05:36 शाम 06:49
पटना (Patna) सुबह 04:45 शाम 05:58
रांची (Ranchi) सुबह 04:45 शाम 06:01
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:12 शाम 06:19

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान का पहला अशरा समाप्त, ‘मगफिरत’ का अशरा शुरू

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सूट-बूट में एयरपोर्ट पहुंचे रणबीर, फ्लोरल साड़ी में नोरा ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

[ad_1]

Celebs Spotted: सूट-बूट में एयरपोर्ट पहुंचे रणबीर, फ्लोरल साड़ी में नोरा फतेही ने ढाया कहर, पैप्स के कैमरे में कैद हुए ये स्टार्स

[ad_2]

विराट कोहली ने छुए मोहम्म्द शमी की मां के पैर तो झूम उठा पाकिस्तान, पड़ोसियों ने यूं किया..

[ad_1]

Trending Video: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब रविवार को अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम के खिलाड़ी जीत के बाद अपने परिवार के साथ नजर आए. इस दौरान विराट कोहली ने फैंस का दिल जीत लिया. कोहली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां से मुलाकात की. कोहली का इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. कोहली ने शमी की फैमिली के साथ फोटो भी क्लिक करवाई. दरअसल भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने खिलाड़ियों के परिवार से जुड़े लोग भी आए थे. टीम इंडिया के बॉलर शमी का भी परिवार पहुंचा था. भारत की जीत के बाद शमी ने अपनी मां को विराट से मिलाया. कोहली ने इस दौरान शमी की मां के पैर छुए. अब इस मामले पर पाकिस्तान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विराट कोहली का फैन हुआ पाकिस्तान

जहां एक और विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन और संस्कारों से भारतीय लोगों के दिल जीते तो वहीं पाकिस्तान के लोग भी विराट कोहली के दीवाने हो गए. आपको बता दें कि पाकिस्तान में भी विराट कोहली के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं. अब मोहम्मद शमी की मां के पैर छूने के बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर ने प्रतिक्रिया दी है.

शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए इसे कोहली के संस्कार और तहजीब का शानदार नमूना बताया. शख्स ने कहा कि आज की दुनिया में क्रिकेट का बेताज बादशाह इस तरह से शमी की मां के पैर छू रहा है. यूं ही उसे किंग नहीं कहा जाता है. जात पात और धर्म से ऊपर सोचने वाले शख्स का नाम ही विराट कोहली है. आवाम ने उसे इसलिए ही हीरो बनाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स ने जमकर लुटाया प्यार

वीडियो को Apex Sports नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किंग कोहली को किंग यूं ही नहीं कहते. एक और यूजर ने लिखा…कोहली को बाबर से कंपेयर नहीं किया जा सकता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हिंदुस्तान की यही तो खूबसूरती है.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

Airtel और SpaceX की बड़ी साझेदारी! भारत में जल्द आएगा स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें पूरी ज

[ad_1]

Airtel and SpaceX: भारती एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ करार किया है जिसके तहत भारत में जल्द ही स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. यह देश में इस तरह का पहला समझौता है. एयरटेल और स्पेसएक्स मिलकर एयरटेल के रिटेल स्टोर्स में स्टारलिंक डिवाइसों की बिक्री, बिजनेस, ग्राहकों को सेवा प्रदान करने, ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के क्षेत्र में कार्य करेंगे. यह पहल उन क्षेत्रों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी लाने का प्रयास करेगी जहां अब तक ब्रॉडबैंड सेवा नहीं पहुंच पाई है.

एयरटेल ने कही ये बात

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा कि स्पेसएक्स के साथ साझेदारी कर एयरटेल ग्राहकों के लिए स्टारलिंक सेवा लाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

क्या है स्टारलिंक सेवा

स्पेसएक्स की स्टारलिंक सेवा एक सैटेलाइट इंटरनेट सिस्टम है जिसका लक्ष्य पूरी दुनिया में मोबाइल ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराना है. इसकी मदद से रिमोट वर्किंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और स्ट्रीमिंग जैसी सेवाएं पिछड़े क्षेत्रों में भी संभव हो सकेंगी. गोपाल विट्टल ने कहा कि इस सहयोग से भारत के सबसे पिछड़ें इलाकों तक विश्वस्तरीय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने की क्षमता बढ़ेगी.

स्पेसएक्स ने क्या कहा

स्पेसएक्स की अध्यक्ष ग्विन शॉटवेल ने कहा कि एयरटेल की टीम भारत की टेलीकॉम क्रांति में एक अहम भूमिका निभा चुकी है. ऐसे में स्पेसएक्स द्वारा एयरटेल के साथ मिलकर अपने डायरेक्ट ऑफरिंग को और प्रभावी बनाना बिजनेस के हिसाब से एक बेहतरीन कदम है. उन्होंने कहा कि वे एयरटेल के साथ काम करने को उत्साहित हैं. साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भारत में स्टारलिंक सेवा से लोग किस प्रकार से अपने व्यवसाय में बदलाव ला सकते हैं.

भारत में ब्रॉडबैंड की स्थिति

वर्तमान में, भारत के ब्रॉडबैंड मार्केट पर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो का दबदबा है जिसके 1.4 करोड़ से अधिक वायर्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक और लगभग 50 करोड़ मोबाइल इंटरनेट यूजर्स हैं. एयरटेल के भी 30 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं. हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां चिंतित हैं कि 20 अरब डॉलर से अधिक खर्च कर स्पेक्ट्रम हासिल करने के बाद, वे अपने ग्राहकों को एलन मस्क की स्टारलिंक सेवा के कारण खो सकती हैं क्योंकि सैटेलाइट तकनीक काफी तेजी से विकसित हो रही है.

यह भी पढ़ें:

6400mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो गया iQOO का नया स्मार्टफोन! Motorola को मिलेगी टक्कर

[ad_2]

डिजिटल फ्रॉड से कई सौ करोड़ का नुकसान, लोकसभा में सरकार ने पेश किए आंकड़े

[ad_1]

देश में पिछले 10 सालों में जैसे-जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़े हैं उसी तर्ज पर डिजिटल फ्रॉड और उससे लोगों को होने वाला नुकसान में भी बढ़ोतरी हुई है. लोकसभा में पूछे कि एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को जो शिकायतें मिली हैं, उसके मुताबिक जहां साल 2014-15 में लोगों को धोखाधड़ी के जरिए 18.46 करोड़ का नुकसान हुआ था, वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में दिसंबर महीने तक ही यह आंकड़ा 107 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

कब कितना हुआ नुकसान

लोकसभा में वित्त मंत्रालय से सवाल पूछा गया था की पिछले 10 सालों में साइबर फ्रॉड के जरिए जनता को कितना नुकसान हुआ है. इसी सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2014-15 से लेकर मौजूदा वित्त वर्ष तक के आंकड़े सदन के सामने रखे हैं.

हालांकि वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया है कि इस तरह के धोखाधड़ी की सीमित जानकारी मौजूद है. खास तौर पर वह जानकारी जो कि बैंकों या वित्तीय संस्थानों के पास दर्ज़ हुए आंकड़ों से सामने आई है. इस जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2014-15 में जहां 18.46 करोड रुपए का नुकसान दर्ज किया गया था, वहीं वित्तीय वर्ष 2015-16 में यह बढ़कर करीब 27 करोड़ हो गया. वित्तीय वर्ष 2016-17 में करीब 28 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2017-18 में ये करीब 80 करोड़ तक पहुंच गया.

2023-24 में सबसे ज्यादा ठगी हुई

साल दर साल यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बात की जाए वित्तीय वर्ष 2023-24 की तो इस वित्तीय वर्ष में पिछले 10 सालों के आंकड़ों के मुताबिक अब तक की सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए और लोगों को नुकसान पहुंचा है. इस वित्तीय वर्ष के दौरान करीबन 177 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी दर्ज की गई.

वहीं बात की जाए मौजूदा वित्तीय वर्ष यानी 2024-25 की तो इसमें भी शुरूआती 9 महीने यानी अप्रैल से लेकर दिसंबर तक करीब 107 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से की जा चुकी है.

यह पूरे आंकड़े है

यहां फिर यह बता देना जरूरी है कि यह आंकड़े देश भर में हुए सभी तरह के डिजिटल फ्रॉड के नहीं हैं. यह सीमित आंकड़े सिर्फ कमर्शियल बैंक या वित्तीय संस्थान के पास जो शिकायतें आई हैं, उसके हैं. यानी इस लिहाज से बात करें तो देश में हर साल डिजिटल फ्रॉड के माध्यम से कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान जनता को पहुंचाया जा रहा है.

सरकार लगातार सचेत कर रही है

हालांकी, सरकार ने लोकसभा में दिए जवाब में इस बात का भी जिक्र किया है कि सरकार लगातार ग्राहकों और नागरिकों को सचेत करने के लिए भी कदम उठा रही है. इतना ही नहीं इस तरीके के डिजिटल और ऑनलाइन फ्रॉड को कैसे रोका जाए उसको लेकर भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

सरकार इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि जिन लोगों के साथ इस तरह से डिजिटल धोखाधड़ी होती है, उनको होने वाले नुकसान से बचाए जा सके और इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स तैयार किए गए हैं जहां पर उपभोक्ता अगर उनके साथ किसी भी तरीके के धोखाधड़ी हो रही है तो उसकी शिकायत दर्ज करवा सके, जिससे कि जल्द से जल्द अपराधी तक पहुंच जाएं और उपभोक्ता को कोई नुकसान से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें: <a href=" शख्स को कहते हैं पाकिस्तान का मुकेश अंबानी! कोलकाता से निकलकर बनाई इतने अरब की संपत्ति

[ad_2]