चैट लीक मामले में NSA वाल्ट्ज को बर्खास्त करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? राष्ट्रपति ने दे दिया जवाब

[ad_1]

US President Donald Trump Over Chat Leak: अमेरिका में हाल में ही यमन में हौथियों पर हवाई हमले की उनकी योजना लीक हो गई थी. इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज को हटा सकते हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार (29 मार्च) को साफ कर दिया कि यमन में हौथियों पर हवाई हमले की उनकी योजना लीक होने के बावजूद वह किसी को भी नहीं हटाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह झूठी खबरों और साजिशों की वजह से किसी को नौकरी से नहीं निकालते हैं. हालांकि व्हाइट हाउस ने इस लीक को स्वीकार किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

डोनाल्ड ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं झूठी खबरों और जासूसी के कारण किसी को नौकरी से नहीं निकालता.’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ पर पूरा भरोसा है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या माइक वाल्ट्ज को हटाने की कोई चर्चा हुई थी तो ट्रंप ने जवाब दिया, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं सुना’ और यह फैसला कोई और नहीं बल्कि मैं ही लेता हूं और मैंने ऐसा कभी नहीं सुना.’

जानें क्या है पूरा मामला 

गोल्डबर्ग ने ‘द अटलांटिक’ में एक लेख लिखकर बताया कि उन्हें 11 मार्च को ‘हूती पीसी स्मॉल ग्रुप’ नाम के सिग्नल ग्रुप में शामिल होने का निमंत्रण मिला था और वे इस ग्रुप में जुड़ गए थे. गोल्डबर्ग ने ‘न्यू यॉर्क पोस्ट’ को बताया कि इस ग्रुप में युद्ध योजनाओं पर चर्चा हो रही थी. हमलों की रणनीतियों पर बातचीत हो रही थी. हमले के समय और लक्ष्यों के बारे में चर्चा की जा रही थी.

एडिटर का दावा है कि सिग्नल ऐप की वजह से उन्हें हूती हमलों की जानकारी पहले ही मिल गई थी. उस वक्त वह एक पार्किंग साइट पर थे और जब उन्होंने अपने फोन पर यह मैसेज पढ़े तो उन्हें महसूस हुआ कि यह सच भी हो सकता है. अपने लेख में गोल्डबर्ग ने दावा किया कि सिग्नल ग्रुप के संदेशों की वजह से उन्हें यमन में हुए हमलों का समय पहले ही पता चल गया था.

[ad_2]

हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

[ad_1]

Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष यानि विक्रम संवत 2082 का आगाज होने वाला है. इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. इस दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू होती है. हिंदू धर्म के अलावा मराठी समुदाय के लिए भी ये दिन बहुत खास है, इस दिन गुड़ी पड़वा मनाया जाता है और मराठी नववर्ष की शुरुआत होती है.

इस साल हिंदू नववर्ष 30 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है, इसका नाम सिद्धांत संवत् 2082 होगा. हर नया साल कुछ खास उम्मीदें और खुशियां लेकर आता है. ऐसे में इस साल हिंदू नववर्ष के शुभ मौके पर अपनों को ये खास शुभकामनाएं संदेश भेजकर उन्हें विक्रम संवत् की बधाई दें.

नए वर्ष का नया प्रभात
बस खुशियां ही खुशियां लाए
मिट जाए सब मन का अंधेरा
हर पल बस रोशन हो जाए
नव सवंत्सर 2082 की बधाई
Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

शुभ हो तुम्हे नववर्ष का प्रथम महिना
चमको तुम जैसे फागुन का महिना
पतझड़ न आये कभी आपकी जिन्दगी में
यही हैं मेरी तमन्ना
Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

देश के लिए और सम्पूर्ण मानवता के लिए नई उम्मीदों,
सुख-शांति और समृद्धि का वर्ष हो
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

नव-वर्ष की पावन बेला में
है यही शुभ संदेश
हर दिन आये
आपके जीवन में
लेकर खुशियाँ विशेष
इसी शुभकामनाओं के साथ
हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

वृक्षों पर सजती नये पत्तो की बहार
हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार
ऐसा सजता हैं गुड़ी का त्यौहार
मौसम ही कर देता नववर्ष का सत्कार

Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

चारो तरफ हो खुशियां ही खुशियां 
मीठी पूरनपोली और गुजियां ही गुजियां 
द्वारे सजती सुंदर रंगोली की सौगात 
आसमान में हर तरफ पतंगों की बरात 
सभी को शुभ को नव वर्ष हर बार 
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं

Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष के 10 मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

बीते पल अब यादों का हिस्सा हैं
आगे खुशियों का नया फरिश्ता है
बाहें फैलाए करो नए साल का दीदार
आया रे आया गुड़ी पड़वा का त्योहार

आपके दिल की हर ख्वाहिश पूरी हो,
आप मांगों एक तारा और भगवान दे
आपको आसमान सारा
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू ? डेट, तिथि कैलेंडर, मुहूर्त अभी से जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

CUET 2025 को लेकर क्या आपका तैयारी प्लान सही है? ऐसे बनाएं सक्सेसफुल स्ट्रेटजी!

[ad_1]

CUET की तैयारी का पहला स्टेप है एक प्रॉपर टाइम टेबल बनाना. स्टूडेंट्स को एडवाइस दी जाती है कि वे अपने दिन का मैक्सिमम टाइम प्रिपरेशन के लिए यूज करें, क्योंकि टाइम बहुत प्रेशियस है. टाइम टेबल ऐसा हो जो आपके गोल को सूट करे. इसमें स्टडी के साथ-साथ थोड़ा एंटरटेनमेंट या रेस्ट का टाइम भी इनक्लूड करें, क्योंकि दिमाग को रिलैक्स करने की भी नीड होती है. कम से कम 4-5 घंटे डेली प्रिपरेशन के लिए फिक्स करें. टाइम टेबल बनाना सक्सेस की गारंटी नहीं है, लेकिन इसे सीरियसली फॉलो करने से अच्छी तैयारी और एग्जाम में बेटर परफॉर्मेंस पॉसिबल है.

CUET सिलेबस को अच्छे से कवर करें

CUET 2025 का सिलेबस अच्छे से समझें और कवर करें. जिस सब्जेक्ट में आप अपीयर होने वाले हैं, उसका सिलेबस प्रिंटआउट निकाल लें. सिलेबस को स्टडी करते वक्त टॉपिक्स, यूनिट्स, और कॉन्सेप्ट्स को प्रायोरिटी दें. इम्पॉर्टेंट टॉपिक्स और वेटेज के बेसिस पर प्लान बनाएं. लेकिन अटेंशन रखें, कोई भी टॉपिक मिस नहीं होना चाहिए, क्योंकि क्वेश्चन पेपर पूरा सिलेबस कवर करता है, न कि सिर्फ इम्पॉर्टेंट टॉपिक्स. फुल सिलेबस की तैयारी से ही एग्जाम में अच्छा स्कोर मिलेगा.

CUET एग्जाम पैटर्न को समझें

एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत इम्पॉर्टेंट है. इससे आपको आइडिया मिलेगा कि क्वेश्चन्स कैसे होंगे, मार्किंग स्कीम क्या है, इम्पॉर्टेंट टॉपिक्स कौन से हैं, और वेटेज कैसे डिस्ट्रीब्यूट होता है. एग्जाम पैटर्न की गुड अंडरस्टैंडिंग आपको कॉन्फिडेंस देगी और एग्जाम में बेटर परफॉर्म करने में हेल्प करेगी.

बेस्ट बुक्स से पढ़ाई करें

सिलेबस के लिए बेस्ट बुक्स और क्वालिटी रिसोर्सेस कलेक्ट करें. बुक्स नॉलेज का सबसे बड़ा सोर्स होती हैं, और CUET की तैयारी के लिए भी यही की है. जो कैंडिडेट्स CUET UG एग्जाम देना चाहते हैं, उन्हें रिसर्च करके बेस्ट बुक्स ढूंढनी चाहिए और उन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए. बुक्स से प्रैक्टिस करते रहें, क्योंकि ये आपकी बेस्ट टीचर हैं और सक्सेस का पाथ दिखाती हैं.

प्रैक्टिस से मिलेगी सक्सेस

इंग्लिश में कहते हैं, “प्रैक्टिस मेक्स ए मैन परफेक्ट,” और CUET के लिए भी यही अप्लाई होता है. जो लर्न्ड है, उसे प्रैक्टिस करें. सैंपल पेपर्स, मॉक टेस्ट्स, और प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करें. जितना आप स्टडी करते हैं, उतना ही प्रैक्टिस भी नेसेसरी है. मॉक टेस्ट्स और सैंपल पेपर्स से आपकी स्ट्रेंथ्स और वीकनेसेज पता चलेंगी, जिससे आप वीक एरियाज पर फोकस कर सकते हैं. प्रैक्टिस से एक्सुरेसी इम्प्रूव होगी और एग्जाम में कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा.

रिवीजन को न भूलें

रिवीजन प्रिपरेशन का सबसे क्रूशियल पार्ट है. प्लान ऐसा बनाएं कि एग्जाम से कम से कम 1 मंथ पहले सिलेबस कम्प्लीट हो जाए. एक्सपर्ट्स की एडवाइस है कि 1 मंथ का रिवीजन एग्जाम में डिजायर्ड रिजल्ट पाने के लिए एसेंशियल है. रिवीजन का मीनिंग है पहले पढ़े हुए कॉन्सेप्ट्स और टॉपिक्स को रिकॉल करना. रिवीजन के लिए एनफ टाइम दें और इम्पॉर्टेंट पॉइंट्स नोट करें, जो लास्ट-मिनट प्रिपरेशन में वर्क आएंगे. रिवीजन से एग्जाम में बेस्ट परफॉर्मेंस पॉसिबल है.

सैंपल टाइम टेबल (डेली रूटीन)

यहां एक बेसिक टाइम टेबल का आइडिया दिया जा रहा है, जिसे आप अपने अकॉर्डिंग एडजस्ट कर सकते हैं:

  • मॉर्निंग 6:00 – 8:00: रिवीजन या वीक टॉपिक्स पर फोकस
  • सुबह 8:00 – 9:00: ब्रेकफास्ट और रेस्ट
  • सुबह 9:00 – 12:00: मेन सब्जेक्ट स्टडी (3 घंटे)
  • दोपहर 12:00 – 1:00: लंच ब्रेक
  • दोपहर 1:00 – 3:00: सेकंड सब्जेक्ट या प्रैक्टिस (सैंपल पेपर्स)
  • दोपहर3:00 – 3:30: शॉर्ट ब्रेक (रिफ्रेशमेंट)
  • दोपहर 3:30 – 5:30: थर्ड सब्जेक्ट या मॉक टेस्ट
  • शाम 5:30 – 6:00: रेस्ट या लाइट एक्टिविटी
  • दोपहर 6:00 – 8:00: डाउट क्लियरिंग या एक्स्ट्रा प्रैक्टिस
  • रात 8:00 – 9:00: डिनर और रिलैक्स
  • रात 9:00 – 10:00: क्विक रिवीजन या नोट्स रिव्यू

फाइनल टिप्स

  • डेली कंसिस्टेंसी मेंटेन करें.
  • डिस्ट्रैक्शन्स (मोबाइल, सोशल मीडिया) से अवॉइड करें.
  • हेल्दी डाइट और 6-8 घंटे की स्लीप लें.
  • पॉजिटिव एटिट्यूड रखें और सेल्फ-कॉन्फिडेंस बूस्ट करें.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

हार्दिक की इन गलतियों से गुजरात के खिलाफ हारी मुंबई इंडियंस, जानें MI की हार के 3 बड़े कारण

[ad_1]

GT vs MI 2025: शनिवार को खेले गए IPL 2025 के मैच नंबर 9 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया. 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 160 रन ही बना सकी. एक बार फिर रोहित शर्मा फ्लॉप हुए, वह 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. दूसरे ओपनर रयान रिकेल्टन भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (48) और तिलक वर्मा (39) ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या अंत में अच्छी पारी खेलकर टीम को जिताएंगे हालांकि उन्होंने खुद से ऊपर अनुभवहीन रॉबिन मिंज को बल्लेबाजी के लिए भेजकर एक बड़ी गलती कर दी. जानें इस मैच में मुंबई इंडियंस की हार के 3 बड़े कारण कौन से रहें.

विग्नेश पुथुर को ना खिलाना

मुंबई इंडियंस पहला मैच भी हारी थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उस मुकाबले में विग्नेश पुथुर ने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था. वो विग्नेश का आईपीएल डेब्यू मैच था, जिसमें उन्होंने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे. लेकिन हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल ही नहीं किया, ये कप्तान का खराब फैसला था, जो आज हार की एक बड़ी वजह बना. 

विल जैक्स को टीम से बाहर रखना

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के प्लेयर विल जैक्स को भी प्लेइंग 11 से बाहर रखकर बहुत बड़ी गलती की. आपको बता दें कि उन्होंने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले अपने पिछले मैच में शतक लगाया था. 28 अप्रैल 2024 को उन्होंने इस ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब ऐसे प्लेयर को बाहर रखना कहीं से भी अच्छा फैसला नहीं था.

हार्दिक पांड्या का ऊपर न आना

हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने आत्मविश्वास के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने खुद से ऊपर अनुभवहीन रॉबिन मिंज को भेज दिया. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 62 रनों की साझेदारी की थी. तिलक वर्मा 12वें ओवर में आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया. इस समय मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 51 गेंदों में 100 रन चाहिए थे. तिलक के विकेट के बाद लगा था कि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आएंगे क्योंकि करीब 10 की एवरेज से रन चाहिए थे. लेकिन उनसे ऊपर रॉबिन मिंज बल्लेबाजी के लिए आए, जिन्होंने 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए.

[ad_2]

सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद, भारत में 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

[ad_1]

Eid 2025: सऊदी अरब में ईद का चांद शनिवार (29 मार्च 2025) को दिख गया है. ऐसे में सऊदी में ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. चांद दिखने के बाद सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ईद-उल-फितर रविवार को मनाई जाएगी.

सऊदी अरब में पहले शुरू हुआ था रमजान

सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले यानी 1 मार्च से शुरू हुआ था. यही वजह है कि भारत में ईद का त्योहार सऊदी अरब से एक दिन बाद 31 मार्च को मनाया जाएगा. हर बार सऊदी अरब में ईद का चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है. हालांकि, ईद कब मनाई जाएगी, ये पूरी तरह चांद के दीदार पर निर्भर करता है.

देशभर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

रमजान महीने की समाप्ति के बाद दसवें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं, ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. ईद-उल-फितर देशभर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. बेकरी, कन्फेक्शनरी, रेडीमेड गारमेंट और क्रॉकरी की दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि बेकरी की दुकानों पर खरीददारों की लंबी लाइनें लग रही हैं.

ईद के दिन लोग महीने भर रोजे रखने के बाद पूरे दिन खाने-पीने की शुरुआत करते हैं, मस्जिदों में खास नमाज अदा की जाती है, बड़े छोटे बच्चों को ईदी देते हैं और लोग एक दूसरे घर मिलने के लिए जाते हैं. दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई राज्यों में ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है.

ये भी पढ़ें : जान बचाने वाली मशीनें भर नहीं, पूरा अस्पताल एयरलिफ्ट होकर पहुंचेगा म्यांमार, जानें क्या है ऑपरेशन ब्रह्मा

[ad_2]

Aries Horoscope 30 March 2025: मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Aries Horoscope 30 March 2025: मेष राशिफल 30 मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मेष राशि क्या कहती है.

मेष राशि जॉब राशिफल (Aries Job Horoscope)-

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और नई प्रोजेक्ट की ओर बढ़े, आज आप  उत्साह और जोश से भरे रहेंगे, इससे आपके आसपास के लोग भी प्रभावित रहेंगे.

मेष राशि हेल्थ राशिफल (Aries Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए योगासन और ध्यान करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मेष राशि बिजनेस राशिफल (Aries Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार के क्षेत्र में आपको आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं, आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति भी कर सकता है,  जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.  

मेष राशि युवा राशिफल (Aries Youth Horoscope)-

युवा जातकों की बात करें  तो आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं,  आपके लिए यह यात्रा बहुत अधिक यादगार रहेगी.  यदि आप किसी नए  विचारों को साझा करने में किसी प्रकार का संकोच न करें तो अच्छा रहेगा. आज आप अपनी क्षमताओं का प्रभावी ढंग से उपयोग कर पाएंगे. 

Aries Monthly Horoscope March 2025: मेष वाले रहें सावधान! नौकरी में आ सकती है समस्या, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी ने लगाई लंका! टॉयलेट पेपर के बिना वॉशरूम जाने को मजबूर होंगे लाखों अमेरिक

[ad_1]

US-Canada Tariff War: कनाडाई सॉफ्टवुड लकड़ी पर अतिरिक्त टैरिफ लागू करने से अमेरिका के लिए बड़ा संकट पैदा हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 से कनाडा के सॉफ्टवुड लकड़ी पर शुल्क बढ़ाकर 27 फीसदी करने की बात कही है और अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से यह दर 50 फीसदी अधिक हो सकती है. ऐसे में अमेरिका टॉयलेट पेपर की भारी कमी हो सकती है. आइये समझते हैं कि आखिर टैरिफ वॉर कैसे अमेरिका के लिए टॉयलेट पेपर की कमी का कारण बन सकता है?

अमेरिका में क्यों होगी टॉयलेट पेपर की कमी?

अगर ट्रंप प्रशासन कनाडा से आयातित लकड़ी पर 27 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाते हैं तो इसका असर उत्तरी ब्लीच्ड सॉफ्टवुड क्राफ्ट पल्प (NBSK) पर पड़ेगा, जो अमेरिकी टॉयलेट पेपर और पेपर टॉवल बनाने के लिए एक आवश्यक कच्चा माल है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में टॉयलेट पेपर का लगभग 10 फीसदी आयात होता है, जिसमें से आधा कनाडा से आता है.

सॉफ्टवुड लकड़ी की कमी को दिखेगा असर

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस्टेड प्रोवाइडर्स ऑफ ग्लोबल पल्प मार्केट इन्फॉर्मेशन के चेयरमैन ब्रायन मैकक्ले ने बताया कि पिछले साल अमेरिका ने 2 मिलियन टन कनाडाई एनबीएसके का आयात किया था. मैकक्ले ने बताया, “अमेरिका की अधिकतर पेपर मिलें कनाडा की सॉफ्टवुड लकड़ी पर ही निर्भर रहती है. यहां की मिलें 30 सालों से इसका उपयोग कर रही हैं और वे इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं चाहते हैं. अगर लकड़ी पर 50 फीसदी से अधिक शुल्क लगाया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इससे कई मिल बंद हो जाएंगे.”

टॉयलेट पेपर के उत्पादन में आएगी कमी

मैकक्ले ने बताया, “हम कानाडा में पल्प बनाने के लिए पेड़ों को नहीं काटते, इसलिए हम मिलों से निकलने वाले बचे हुए लकड़ी के चिप्स पर निर्भर हैं. इससे टॉयलेट पेपर की लागत बढ़ेगी और उत्पादन में कमी आएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हुए कहा है कि उनके देश को कनाडाई लड़की की जरूरत नहीं है. क्यूबेक (कनाडा का एक शहर) के एक बिजनेसमैन ने बताया कि अमेरिका के लोग कनाडाई उत्पाद इसलिए खरीदते हैं क्योंकि वे सबसे बेहतर होते हैं.

ये भी पढ़ें : ईद के दौरान हो सकता है इस मुस्लिम देश में आतंकी हमला, अमेरिका ने अपने नागरिकों दी चेतावनी, कहा- छोड़कर चले आओ

[ad_2]

गुजरात के खिलाफ हार से टूटा हार्दिक पांड्या का दिल! मैच के बाद बताया कहां हो गई गलती

[ad_1]

Hardik Pandya on Mumbai Indians Loss: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली है. गुजरात टाइटंस ने MI को 36 रनों से हरा दिया है. इससे पहले मुंबई को CSK के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. यह आईपीएल 2025 में पहला मौका भी था जब मुंबई टीम हार्दिक की कप्तानी में खेल रही थी. आपको याद दिला दें कि हार्दिक ने एक मैच का बैन पूरा करने के बाद गुजरात के खिलाफ मैच में वापसी की थी. GT के खिलाफ हार के बाद कप्तान पांड्या काफी निराश दिखाई दिए.

हार्दिक पांड्या ने बताया हार का कारण

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने बताया कि टीम से हुई छोटी-छोटी गलतियां उनकी टीम की हार का कारण बनी हैं. उन्होंने कहा, “हमने बहुत छोटी-छोटी गलतियां की, जिससे हमें 20-25 रनों का नुकसान हुआ, जो एक टी20 मैच में बहुत ज्यादा होता है. गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाजों ने बढ़िया बैटिंग की, उन्होंने बहुत कम गलतियां की, बहुत बढ़िया खेले और बिना खतरे वाले शॉट्स खेलकर रन बनाने में सफल हो रहे थे.”

भविष्य में करना होगा यह काम

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने कहा कि यह अभी IPL 2025 का शुरुआती शरण है और अभी बहुत कुछ परखा जाना बाकी है. साथ ही उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा. हार्दिक ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस पिच पर स्लोवर गेंदों को पकड़ पाना सबसे ज्यादा मुश्किल काम रहा. आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई की ओर से 37 स्लोवर गेंद फेकी गईं, जिनमें उसे केवल एक विकेट मिला. दूसरी ओर गुजरात के गेंदबाजों ने 32 स्लोवर गेंदें फेंकी, जिनमें उसने 3 विकेट चटकाए.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस ने MI के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा ली है. यहां पिछले तीनों मैचों में गुजरात ने मुंबई को मात दी है. वहीं गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुंबई के खिलाफ जीत-हार रिकॉर्ड अब 4-2 का हो गया है.

यह भी पढ़ें:

GT vs MI: हार्दिक की इन गलतियों से गुजरात के खिलाफ हारी मुंबई इंडियंस, जानें MI की हार के 3 बड़े कारण

[ad_2]

नेट स्लो या वेबसाइट डाउन? बस एक SMS में पाएं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट!

[ad_1]

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. लाखों छात्र इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह परिणाम उनके आगे की शिक्षा की दिशा तय करेगा.

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, जिससे साइट क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए SMS का विकल्प भी दिया है.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर और इसे 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही देर में बिहार बोर्ड की ओर से आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा.

शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा. इस मौके पर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत, ग्रेस मार्क्स पॉलिसी और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की जाएंगी.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पालियों में हुई थी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी. इस साल मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,85,868 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा थी. परीक्षा में 7,67,746 छात्र और 8,18,122 छात्राएं शामिल हुई थीं.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]