दुबई में मिलती है 20 हजार की सैलरी तो भारत में ये कितनी हो जाएगी, जानकर हो जाएंगे हैरान
[ad_1]
दुबई आज के समय में नौकरी और बिजनेस के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है. हर साल हजारों भारतीय बेहतर सैलरी और जीवन स्तर के लिए दुबई जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुबई में मिलने वाली 20 हजार दिरहम की सैलरी भारत में कितनी होगी? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
जानिए करेंसी कनवर्जन
सबसे पहले हमें समझना होगा कि दुबई की करेंसी दिरहम (AED) और भारतीय रुपये (INR) के बीच एक्सचेंज रेट क्या है. आज 11 मार्च 2025 के वर्तमान एक्सचेंज रेट के अनुसार, 1 दिरहम लगभग 23.74 रुपये के बराबर है.
इस हिसाब से, 20,000 दिरहम = 20,000 × 23.74= 4,74,735 रुपये प्रति माह होंगे.
यानी दुबई में 20 हजार दिरहम कमाने वाला व्यक्ति भारत में 4.75 लाख रुपये महीना कमाता है. यह वास्तव में एक अच्छी रकम है.
खरीद क्षमता का ये है अंतर
लेकिन सिर्फ करेंसी कनवर्जन ही सब कुछ नहीं है. हमें यह भी देखना होगा कि दोनों देशों में रहने की लागत और खरीद क्षमता (Purchasing Power) कितनी अलग है. दुबई में रहना भारत की तुलना में काफी महंगा है. वहां किराया, बिजली, पानी, खाना-पीना, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा पर खर्च अधिक होता है. दूसरी ओर, दुबई में इनकम टैक्स नहीं लगता, जबकि भारत में सैलरी पर टैक्स देना पड़ता है.
अगर खरीद क्षमता (Purchasing Power Parity – PPP) के हिसाब से देखें, तो 20,000 दिरहम दुबई में जो जीवन स्तर देते हैं, उसके लिए भारत में लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की सैलरी पर्याप्त हो सकती है.
दुबई में 20,000 दिरहम की सैलरी भारत में सीधे तौर पर 4.5 लाख रुपये के बराबर है. लेकिन जीवन स्तर और खरीद क्षमता के हिसाब से इसकी असली वैल्यू भारत में लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये महीना के बराबर है.
अगर आप विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सिर्फ सैलरी नहीं बल्कि रहने की लागत, वर्क-लाइफ बैलेंस और भविष्य के अवसरों को भी ध्यान में रखें. हर व्यक्ति की प्राथमिकताएं अलग होती हैं, इसलिए अपनी जरूरतों के हिसाब से फैसला लें.
क्या भारत और दुबई के जीवन स्तर में अंतर है?
सिर्फ करेंसी कन्वर्जन से सैलरी का मूल्य तय नहीं किया जा सकता है. हमें यह भी देखना होगा कि दोनों देशों में जीवन यापन (Living Cost) और खर्चे कितने अलग हैं.
दुबई में महंगा जीवन स्तर: दुबई में रहने, खाने-पीने, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल, बिजली, पानी, और अन्य खर्च भारत की तुलना में काफी ज्यादा हैं. वहां मकान का किराया बहुत महंगा होता है. उदाहरण के तौर पर, दुबई में एक साधारण 1 BHK अपार्टमेंट का किराया करीब 60,000 से 80,000 रुपये प्रति माह हो सकता है, जबकि भारत के छोटे शहरों में यही किराया लगभग 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होता है.
भारत में कम खर्चे: भारत में जीवन यापन का खर्च दुबई के मुकाबले काफी कम है. यहां किराया, खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाएं किफायती हैं. इस कारण भारत में 4.75 लाख रुपये की सैलरी से बहुत अच्छी जिंदगी जी जा सकती है.
[ad_2]
Udit Narayan Finally Opens Up On His Kissing Controversy
[ad_1]
Udit Narayan एक legendary playback singer हैं, जिन्होंने Bollywood के कई hit songs दिए हैं. उनकी आवाज ने 90s और 2000s में काफी popular songs को hit बनाया. उन्हें National Film Awards और Filmfare Awards जैसे prestigious awards भी मिल चुके हैं. Udit Narayan काफी time से controversies में रहते हैं, और अभी कुछ दिन पहले उन्होंने एक concert के दौरान अपनी fan को kiss कर लिया था जब वो उनके पास selfie लेने आयी थी. इसके बाद, Udit Narayan काफी controversy में आ गए थे. लेकिन अब उन्होंने इस पूरे incident पर चुप्पी तोड़ दी है. Udit Narayan ने अपने typical मजाकिया form में कहा की "यह video अब क्यों viral हो रहा है , यह तो गलत time पर है!" उन्होंने यह भी clarify किया की यह video 2 साल पुराना है, और इस पर बस थोड़ा मजाक बन गया था.
[ad_2]
इस आइकॉनिक फीचर को बंद करने जा रही है OnePlus, अब Apple के रास्ते पर बढ़ेगी आगे
[ad_1]
OnePlus ने अपने स्मार्टफोन के एक आइकॉनिक फीचर को बंद करने का फैसला ले लिया है. कंपनी के Pete Lau ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस के फोन में अब अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा. अब कंपनी Apple के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए एक स्मार्ट बटन देगी, जो एक साथ कई फंक्शन को सपोर्ट करेगी. पिछले काफी समय से इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह अलर्ट स्लाइडर को अलविदा कहने जा रही है.
अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगी बटन
Lau ने बताया कि कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स में अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा और इसकी जगह एक स्मार्ट और कस्टमाइजेबल बटन दी जाएगी. यूजर के पास इसकी फंक्शनलिटी को कंट्रोल करने का ऑप्शन होगा. यानी यूजर यह कस्टमाइज कर सकेंगे कि वो इस बटन से किस फंक्शन को कंट्रोल करना चाहते हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब वनप्लस ने अलर्ट स्लाइडर हटाने की कोशिश की है. कंपनी ने OnePlus 10T स्मार्टफोन को अलर्ट स्लाइडर के बिना लॉन्च किया था. यह बदलाव यूजर्स को पंसद नहीं आया और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लेकर निराशा जाहिर की थी. बता दें कि अलर्ट स्लाइडर की मदद से साउंड प्रोफाइल एडजस्ट किया जाता है.
Lau बोले- यह बड़ा कदम
Lau ने अपने बयान में कहा कि यह बड़ा बदलाव है और इसे स्वीकार करना आसान नहीं है. वनप्लस यूजर्स के बीच अलर्ट स्लाइडर का एक विशेष स्थान है और कंपनी भी इस बात को मानती है. नई बटन को लेकर उन्होंने कहा कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है. इस स्मार्ट बटन को फ्यूचर के लिए डिजाइन किया गया है और यह अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देगी. इस बदलाव की वजह से डिवाइस के स्पेस को बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा और स्ट्रक्चरल सुधार होने की भी संभावना बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें-
200 रुपये से कम हैं इन प्लान्स की कीमत, मोबाइल और टीवी पर फ्री देख पाएंगे IPL, जल्दी उठाएं फायदा
[ad_2]
इस शख्स को कहते हैं पाकिस्तान का मुकेश अंबानी! कोलकाता से निकलकर बनाई इतने अरब की संपत्ति
[ad_1]
भारत में जब भी अमीरों की बात होती है तो मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम सबसे ऊपर होता है. इसी तरह से पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कुछ बिजनेसमैन ऐसे हैं, जिन्हें अमीरी का पर्याय माना जाता है. चलिए, आज आपको हम एक ऐसे बिजनेस मैन के बारे में बताते हैं, जिन्हें पाकिस्तान का मुकेश अंबानी कहा जाता है.
कौन है ये बिजनेसमैन
मियां मोहम्मद मंशा, पाकिस्तान में सफलता और दौलत का पर्याय माने जाते हैं. उन्हें ‘पाकिस्तान के मुकेश अंबानी’ के नाम से जाना जाता है. 1941 में पंजाब के चिनियोट में जन्मे मंशा ने अपने परिवार की टेक्सटाइल इंडस्ट्री की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान के पहले बिलियनेयर बनने का सफर तय किया.
कोलकाता से पाकिस्तान से पहुंचा परिवार
मंशा का बचपन भारत-पाकिस्तान बंटवारे के उथल-पुथल भरे दौर में बीता. उनका परिवार कोलकाता से पाकिस्तान के पंजाब आकर बस गया. इस कठिन समय में भी मंशा के परिवार ने एक मिल स्थापित की, जो आगे चलकर उनके बिजनेस साम्राज्य की नींव बनी. मंशा ने लंदन में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की, जिसने उन्हें परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी ज्ञान और कौशल दिया.
निशात ग्रुप का विस्तार
पढ़ाई पूरी करने के बाद मंशा ने परिवार के बिजनेस की कमान संभाली और उसे नई ऊंचाइयों पर ले गए. उन्होंने निशात टेक्सटाइल मिल्स को एक छोटी कंपनी से बदलकर बिलियन-डॉलर के बिजनेस में तब्दील कर दिया. उनके नेतृत्व में निशात ग्रुप ने बैंकिंग, रियल एस्टेट, सीमेंट निर्माण और पावर जनरेशन जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया. उनकी बिजनेस समझ और उद्यमशीलता ने कंपनी को पाकिस्तान के आर्थिक और राजनीतिक उतार-चढ़ाव से सफलतापूर्वक निकाला.
अरबों की दौलत के मालिक
मंशा की बिजनेस कुशलता ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई. 2005 में वह पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति बने और 2010 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया के 937वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पहचान मिली. उस समय उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 अरब डॉलर आंकी गई. निशात ग्रुप पाकिस्तान का सबसे बड़ा कॉटन कपड़े का निर्यातक है, जो गैप जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को मटेरियल सप्लाई करता है.
ये भी पढ़ें: <a href=" Deal: एलन मस्क की स्टारलिंक ने मिलाया Airtel से हाथ, सैटेलाइट से मिलेगा सुपर-फास्ट इंटरनेट
[ad_2]
जय शाह का PA बन कर रहा था ऐश, बना रखा खा BCCI का फर्जी कार्ड; पुलिस ने धर दबोचा
[ad_1]
उत्तराखंड के हरिद्वार से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक ठग ने अपनी जालसाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है. यह ठग ICC चेयरमैन जय शाह का PA बन मौज कर रहा था. पुलिस ने इस शख्स को धर दबोचा है. इस ठग के पास से BCCI का फर्जी कार्ड भी बरामद हुआ है. पुलिस ने खुद इस हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले की जानकारी दी. आरोपी शख्स की पहचान अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई है.
आरोपी पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार के एक होटल में बीसीसीआई के पूर्व सचिव और वर्तमान आईसीसी चेयरमैन जय शाह का निजी सचिव (PA) बनकर मौज कर रहा था. आरोपी अमरिंदर पंजाब के फिरोजपुर का रहना वाला है. आरोपी धोखाधड़ी करके होटल में रुकने और अन्य सुविधाओं का आनंद ले रहा था.
रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी के पास से बीसीसीआई का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है. कार्ड पर जय शाह और अमरिंदर की तस्वीर भी लगी थी. आरोपी होटल में कई नाजायज़ फरमाइशें कर रहा था. इसके अलावा वह संदिग्ध मीटिंग भी कर रहा था. आरोपी पर होटल के कर्मचारियों को शक हुआ. इसके बाद पुलिस के मामले की जानकारी दी गई. पुलिस की जांच पड़ताल में शख्स ठग निकला.
हरिद्वार पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने जानकारी दी है कि आईसीसी चेयरमैन का PA बताकर हरिद्वार के एक होटल में रह रहे आरोपी अमरिंदर सिंह खड़खड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि होटल के रिसेप्शनिस्ट विशाल पोखरियाल ने इस मामले की पुलिस से शिकायत दर्ज की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अमरिंदर के खिलाफ IPC की तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसकी भी जांच चल रही है कि क्या आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
[ad_2]
नेपाल: पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की रैली में दिखे योगी के पोस्टर, घबराए केपी ओली समर्थक बोले- य
[ad_1]
CM Yogi Poster in Nepal: नेपाल के काठमांडू में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत में आयोजित राजशाही समर्थक रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें दिखाए जाने के बाद अब राजनीतिक विवाद खड़ा हो चुका है.  रैली का उद्देश्य नेपाल में राजशाही की बहाली के लिए समर्थन प्रदर्शित करना था. हवाई अड्डे के बाहर सड़क के दोनों ओर ज्ञानेंद्र की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज लिए मोटरसाइकिलों पर सवार सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया. कुछ समर्थकों ने ज्ञानेंद्र की तस्वीर के साथ आदित्यनाथ की तस्वीर भी दिखाई.
ओली के समर्थकों ने कहा- भारत की साजिश
नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर ने वहां अलग मुद्दा खड़ा कर दिया है. योगी आदित्यनाथ को नेपाल के राजघराने का करीबी माना जाता है. इस समय नेपाल के केपी ओली की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण बैकफुट पर हैं, ऐसे में ज्ञानेंद्र शाह की इस रैली को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. सीएम योगी के पोस्टर को लेकर ओली के समर्थकों ने कहा कि इसके पीछे भारत का हाथ है. वहीं ज्ञानेंद्र के समर्थक दलों ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं और इसे ओली सरकार की साजिश बताया.
राजशाही समर्थकों ने क्या कहा?
रैली के आयोजकों ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर के इस्तेमाल की न तो आधिकारिक मंजूरी थी और न ही उन्हें इसके बारे में पता था. रैली में केवल राष्ट्रीय ध्वज और ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री और राजशाही समर्थक दीपक ग्यावली ने कहा, “हम इतने कमजोर नहीं है कि हमें अपने जुलूस में किसी विदेशी नेता की तस्वीर का इस्तेमाल करना पड़े. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों की ओर पार्टी ऑफिस में मार्क्स, लेनिन, माओ आदि की तस्वीरें लगाने के बारे में क्या कहा जाए?”
नेपाल के राजपरिवार और गोरखनाथ मठ के बीच संबंध
नेपाल के राजपरिवार और गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के बीच गहरा संबंध है, क्योंकि माना जाता है कि शाह वंश को गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद प्राप्त था. इस समय गोरखनाथ मठ के प्रमुख सीएम योगी आदित्यनाथ हैं.  ज्ञानेंद्र शाह की रैली के मुख्य आयोजक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के अध्यक्ष राजेंद्र लिंगडेन ने कहा, “हमें इसके (आदित्यनाथ पोस्टर) के बारे में नहीं पता, लेकिन हम जो जानते हैं और सम्मान करते हैं, वह यह है कि राजा ज्ञानेंद्र का गोरखनाथ मठ के साथ आस्था और सम्मान का गहरा संबंध है.
ज्ञानेंद्र ने जनवरी में उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान कथित तौर पर आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. पूर्व राजा के समर्थक पिछले कुछ दिनों से काठमांडू और पोखरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रैली कर रहे हैं और 2008 में जन आंदोलन के बाद समाप्त की गई राजशाही को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : अगस्ता वेस्टलैंड केस: आरोपी क्रिश्चियन मिशेल कर सकेगा पासपोर्ट के लिए आवदेन, कोर्ट ने जेल अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
[ad_2]
Meen Rashi 12 March 2025: मीन राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करें, समस्या का ह
[ad_1]
Meen Rashi 12 March 2025: मीन राशिफल 12 मार्च, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा  रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो जो जातक नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं मेहनत के साथ लग रहे उन्हें अच्छे अवसर अवश्य प्राप्त होंगे.
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप हीमोग्लोबिन कम होने के कारण बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं, इसलिए आप ब्लड बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें और अपना चेकअप अवश्य करवाये.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
आज आपको किसी तीसरे के विवाद में निपटारा करना होगा, इसके लिए आपको मध्यस्था करनी होगी. आप निष्पक्षता के साथ बीच बचाव करने की कोशिश करें.व्यापार करने वाले जातको के मन में नए-नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है. आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ में समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है.
मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-
आज आप अपने पारिवारिक मुद्दों पर विशेष ध्यान दें,  इससे संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करने से आपकी समस्या हल हो सकती है. आज आप अपने काम को लेकर अच्छी प्रगति कर सकते हैं और आपको अपने काम के प्रति समर्पित रहना चाहिए.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
X का सर्वर डाउन होने लेकर Elon Musk के बयान ने मचाई खलबली, बताया- कहां से हुआ अटैक
[ad_1]
सोमवार को अमेरिकी अरबपति Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) कई बार डाउन हुआ था. मस्क ने बताया कि एक्स पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसके चलते यह डाउन हुआ. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसके डाउन होने की शिकायत की थी. एक बार ठीक होने के बाद यह फिर से डाउन हो गया. अब मस्क ने इस साइबर अटैक को यूक्रेन से जोड़ा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बयान में क्या कहा.
क्या इस अटैक के पीछे यूक्रेन का हाथ?
एक टीवी चैनल से बात करते हुए मस्क ने कहा, “हमें पूरी तरह नहीं पता है कि क्या हुआ था, लेकिन एक बड़ा साइबर अटैक हुआ, जिससे एक्स का सर्वर डाउन हो गया. इस साइबर अटैक की आईपी यूक्रेन के इलाके की थी.” इससे पहले उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा था कि एक्स पर रोजाना अटैक होते हैं, लेकिन यह अटैक बहुत सारे रिसोर्सेस के साथ किया गया है. इसमें एक बड़ा और संगठित समूह या देश भी शामिल हो सकता है.
इस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
एक्स पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी फिलिस्तीन समर्थक हैकर ग्रुप डार्क स्टोर्म टीम ने ली है. एक टेलीग्राम चैनल पर इस ग्रुप ने दावा किया कि उसने एक्स के सर्वर पर साइबर अटैक किया है. यह ग्रुप आमतौर पर उन देशों और कंपनियों को निशाना बनाता है, जो गाजा में इजरायल की कार्रवाई का समर्थन करती हैं.
लगातार यूक्रेन की आलोचना करते आए हैं मस्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी मस्क लगातार यूक्रेन की आलोचना करते हुए आए हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस बंद कर दी जाए तो यूक्रेन की फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगी. हालांकि, उन्होंने यह आश्वासन भी दिया था कि वो ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने स्टारलिंक सेवाओं को यूक्रेनी सेना का मजबूत सहारा बताया था.
ये भी पढ़ें-
कैसी होगी iPhone 17 सीरीज? डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक, ये डिटेल्स आ चुकी हैं सामने
[ad_2]
ICC Champions Trophy: India की शानदार जीत के बाद Nora Fatehi ने किया Congratulate
[ad_1]
IFFA 2025 में Jaipur पहुंची Nora Fatehi अपने stunning red dress में काफी कमाल दिख रही थी. उन्होंने अपने looks से सबका attention अपनी तरफ खिंच लिया. Nora का confidence और elegance सबको impress कर रहा था. इस special event के दौरान, India ने Champions Trophy 2025 भी जीती, जो एक बहुत बड़ी बात थी. Nora ने अपनी खुशी का express किया और कहा, हमारी team इतना अछा perform  कर रही है, इसलिए मैं सभी को बहुत congratulations देना चाहती हूँ. उन्होंने यह भी बोलै की हमें अपनी team पर गर्व होना चाहिए, और हम सबको उनकी success पर proud feel करना चाहिए.
[ad_2]
बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट बेहद करीब
[ad_1]
अगर आप भी स्नातक करने के बाद जॉब की तलाश कर रहें हैं तो आप भी बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बैंक ऑफ इंडिया ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 15 मार्च निर्धारित की गई है. ऐसे में जब लास्ट डेट बेहद करीब है. इच्छुक व योग्य आवेदक बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर लें. आखिरी तारीख निकलने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा.
ये भर्ती बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के अलग अलग राज्यों में 400 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए योग्यता क्या है?
जरूरी शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पास होना जरूरी आवश्यक है.
उम्र सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी साथ ही ध्यान दें उम्मीदवार का जन्म 02.01.1997 से पहले और 01.01.2005 के बाद न हुआ हो.
यह भी पढ़ें- UP Police के कॉन्स्टेबल को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 800 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग को 600 रुपये और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपये जमा करना होगा पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा.इस भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ​UPSC CAPF Recruitment 2025: असिस्टेंट कमांडेंट के 375 पदों पर निकली वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
आवेदन प्रोसेस
1. बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bfsissc.com/boi.php पर जाएं.
2. उम्मीदवार अब Apply through NATS Portal पर क्लिक करें.
3. इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें.
4. अब रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा कर लें.
5. फिर उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें.
6. इसके बाद उम्मीदवार पेज को डाउनलोड कर लें.
7. अंत में उम्मीदवार फॉर्म का  प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]