देश में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या 119 करोड़ के पास पहुंची, यह कंपनी सबसे आगे, Vi को लगा झटका
[ad_1]
देश में टेलीफोन सब्सक्राइबर की संख्या बढ़कर 118.99 करोड़ हो गई है. नवंबर में यह संख्या 118.72 करोड़ थी और दिसंबर में इसमें मामूली इजाफा देखा गया है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. दिसंबर में रिलायंस जियो ने मोबाइल और फिक्स्ड लाइन दोनों ही क्षेत्रों में नए कस्टमर्स जोड़े हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.
जियो देश की सबसे बड़ी कंपनी
TRAI के अनुसार, रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और उसके कुल ग्राहकों की संख्या 47.66 करोड़ है. 28.93 करोड़ यूजर्स के साथ एयरटेल दूसरे और 12.64 करोड़ यूजर्स के साथ वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. जियो ने दिसंबर में 39.1 लाख और एयरटेल ने 10.3 लाख नए कस्टमर्स जोड़े हैं. दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया, BSNL और MTNL के कस्टमर्स कम हुए हैं. दिसंबर महीने में वोडाफोन आइडिया ने 17.15 लाख कस्टमर्स गंवाएं तो BSNL और MTNL ने क्रमश: 3,16,599 और 8,96,988 गंवाए हैं. बता दें कि प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने के बाद एक बार ग्राहकों ने BSNL के साथ जुड़ना शुरू किया था, लेकिन अब वापस पुराना ट्रेंड लौट आया है. लोग अब वापस प्राइवेट कंपनियों की तरफ जाना शुरू हो गए हैं.
गांवों से ज्यादा शहरों में यूजर्स
ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि देश में शहरी टेलीकॉम यूजर्स की संख्या बढ़ रही है और ग्रामीण यूजर्स की संख्या में गिरावट आ रही है. दिसंबर में शहरी कस्टमर्स नवंबर के 65.99 करोड़ से बढ़कर 66.34 करोड़ हो गए, वहीं ग्रामीण कस्टमर्स कम हुए हैं. गांवों में नवंबर में 52.73 करोड़ कस्टमर्स थे, जो दिसंबर में घटकर 52.66 करोड़ रह गए. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में वायरलेस ग्राहकों की संख्या दिसंबर में बढ़कर 115.07 करोड़ और वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.93 करोड़ हो गई है.
ये भी पढ़ें-
UPI यूज करने वालों के लिए बड़ी अपडेट, ट्रांजेक्शन पर लग सकती है फीस, सरकार कर रही यह प्लानिंग
[ad_2]
लड़के की चाहत, IVF का इस्तेमाल… एलन मस्क की बेटी विवियन ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप
[ad_1]
Estranged Daughter of Elon Musk : टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक और सीईओ एलन मस्क की अलग हो चुकी बेटी ने विवियन जेना विल्सन ने उनपर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया है. विवियन ने मस्क पर आरोप लगाया कि उसके पिता एलन मस्क ने उनके जन्म के पहले सेक्स-सिलेक्टिव आईवीएफ का इस्तेमाल किया था. विवियन ने कहा, “मस्क ने उसके जन्म के पहले ही उसकी ट्रांसजेंडर पहचान को देख लिया था और उसे अपनी मनचाहे नतीजे के विरुद्ध माना.”
विवियन विल्सन ने थ्रेड पर किया पोस्ट
विवियन जेना विल्सन ने सोमवार (10 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में विल्सन ने लिखा, “जन्म के वक्त मेरा निर्धारित जेंडर एक ऐसी वस्तु थी जिसे खरीदा गया था और उसके लिए भुगतान किया गया था.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं जन्म से स्त्री के रूप में थी, लेकिन फिर मैं ट्रांसजेंडर बन गई. तो ऐसे में मैं वो वस्तु नहीं रही जिसके लिए पहले भुगतान किया गया था. मर्दानगी की वह अपेक्षा जिससे मुझे हमेशा लड़ना पड़ा, वो बस एक वित्तीय लेनदेन था.. वित्तीय लेनदेन. वित्तीय लेनदेन.”
मस्क के पालन-पोषण पर उठता रहा है सवाल
एलन मस्क के पालन-पोषण को लेकर अक्सर सवाल उठता रहा है. टेक एक्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेनफॉर्म एक्स पर पिछले महीने 14 फरवरी को अपने नए बच्चे की घोषणा की. उनके पहले से 4 बच्चे हैं. हाल ही में, सोशल मीडिया पर्सनालिटी एशली सेंट क्लेयर ने दावा किया कि उन्होंने उनके 13वें बच्चे को जन्म दिया है और उसकी पूरी कस्टडी की मांग कर रही हैं.
2022 की फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के 5 बच्चे IVF के माध्यम से हुए थे, जो जन्म के वक्त पुरुष थे. इस रिपोर्ट में प्रजनन प्रक्रिया के लिए एलन मस्क के सिस्टमैटिक अपरोच का संकेत दिया गया.
अमेरिका में वैध पर कई अन्य में लगे हैं प्रतिबंध
अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसीन ने कहा, “जहां संयुक्त राज्य अमेरिका में सेक्स-सिलेक्टिव आईवीएफ कानूनी तौर पर वैध है, वहीं कई यूरोपीय देशों और कनाडा में इस प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगा है.”
यह भी पढ़ेंः Trudeau Viral Photo : ‘अच्छा तो हम चलते हैं…’, ट्रूडो को कुर्सी से इतना लगाव कि हाथ में उठाकर चल दिए, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
[ad_2]
‘बहुत मुश्किल हो रहा’, टेस्ला के शेयर में 15 परसेंट की गिरावट के बाद ट्रंप हुए बेचैन
[ad_1]
Elon Musk: टेक अरबपति एलन मस्क ने पहली बार इस बात को माना है कि उन्हें एक्स (ट्विटर), टेस्ला और स्पेसएक्स इन तीन वेंचर्स को संभालने में कठिनाई हो रही है. टेस्ला के शेयरों में 15 परसेंट तक की गिरावट आने के बाद फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया. सोमवार को टेस्ला के शेयर में आई 15 परसेंट की इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयर की कीमत 222.15 डॉलर पर आ गई. वहीं पिछले साल दिसंबर में टेस्ला के शेयर 436 डॉलर के हाई लेवल पर पहुंच गया था. इसी दरमियान, मस्क की कुल संपत्ति में भी एक दिन में लगभग 20 बिलियन डॉलर तक की कमी आई और अब यह 320 बिलियन डॉलर है.
मस्क ने की एक्स को टारगेट किए जाने की बात
इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक हुआ है. उन्होंने इस बात का भी दावा किया है कि इसके तार यूक्रेन से जुड़े हुए हैं. सोमवार को भी एक्स यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यह कई बार ऑफलाइन हुआ, कुछ समय के लिए ठीक हुआ, तो दोबारा क्रैश हो गया. कुछ यूजर्स को एक्स पर पोस्ट लोड करने में परेशानी हुई. फॉक्स बिजनेस चैनल को दिए इंटरव्यू में मस्क ने कहा, ”मुझे ठीक से नहीं पता कि हुआ क्या था, लेकिन एक्स को नीचे लाने की कोशिश में बड़े पैमाने पर साइबर अटैक हुआ, जिसका आईपी एड्रेस यूक्रेन का था.”
निवेशकों को है इस बात का डर
एलन मस्क इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का काम भी संभाल रहे हैं, जिसका मकसद सरकारी खर्च में कटौती करना है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों को इस बात की चिंता है कि कहीं डीओजीई की जिम्मेदारी उठाते हुए उनका ध्यान टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स और एक्सएआई से हट न जाए.
अमेरिकी शेयर मार्केट का हाल
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई.  S&P 500 इंडेक्स लगभग 3 परसेंट टूटकर सितंबर के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया. नैस्डैक में तो 4 परसेंट तक की गिरावट आई, यह सितंबर 2022 के बाद एक दिन की इसकी सबसे खराब परफॉर्मेंस है. डॉव जोन्स भी कुछ समय के लिए 1,100 अंक तक लुढ़क गया.
ये भी पढ़ें:
Airtel-Starlink Deal: एलन मस्क की स्टारलिंक ने मिलाया Airtel से हाथ, सैटेलाइट से मिलेगा सुपर-फास्ट इंटरनेट
[ad_2]
200 रुपये से कम हैं इन प्लान्स की कीमत, मोबाइल और टीवी पर फ्री देख पाएंगे IPL के सारे मैच
[ad_1]
जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार को मर्ज कर एक नया प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार लॉन्च किया गया था. इस पर स्पोर्ट्स से लेकर फिल्में और वेब सीरीज से लेकर टीवी शो तक सब देखने को मिल रहे हैं. इस साल IPL की स्ट्रीमिंग भी इसी प्लेटफॉर्म पर होगी. IPL मैचों का मजा लेने के लिए यूजर्स को जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. हालांकि, कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ इस प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है. आज ऐसे ही कुछ रिचार्ज प्लान्स पर नजर डालते हैं.
Jio का 100 रुपये का रिचार्ज
जियो ने हाल ही में इस प्लान का ऐलान किया है. 100 रुपये की कीमत में कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी और 5GB डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ 3 महीनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है. इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स अपने मोबाइल के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी 1080 पिक्सल में वेब सीरीज, मूवी और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम कर पाएंगे. यह इतने ही फायदों के साथ आने वाले जियोहॉटस्टार के 299 रुपये वाले सब्सक्रिप्शन की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है.
Jio का 195 रुपये का रिचार्ज
इसी तरह जियो 195 रुपये का भी एक डेटा पैक ऑफर कर रही है. इसकी वैलिडिटी भी 90 दिन की है और इसमें कुल 15GB डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ यूजर्स को 90 दिनों तक जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. हालांकि, यह प्लान केवल मोबाइल डिवाइस के लिए है और इससे स्मार्ट टीवी पर स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकेगी. इस प्लान में कॉलिंग और SMS जैसे बेनेफिट नहीं दिए जा रहे हैं.
Vi का 469 रुपये का रिचार्ज
जियो की तरह वोडाफोन आइडिया भी अपने रिचार्ज प्लान में जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. कंपनी के 469 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB डेटा, 100 SMS, रात को 12 बजे से सुबह 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ यूजर्स को 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है. भले ही प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है, लेकिन सब्सक्रिप्शन पूरे तीन महीने के लिए है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
Kumbh Rashi 12 March 2025: कुंभ राशि वाले अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और पहले से बेहतर य
[ad_1]
Kumbh Rashi 12 March 2025: कुंभ राशिफल 12 मार्च, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.
कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन बहुत उत्साहवर्धक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो  आप अपनी रचनात्मकता और नई सोच से प्रेरित महसूस करेंगे.  आपके दफ्तर के लोग आज  व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपके विचारों की सराहना करेंगे.
कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करें.  मॉर्निंग वॉक करें. अभी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अन्यथा,  किसी पेट की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं.
कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करें,  तभी उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है. युवा जातकों की बात करें तो आपको किसी पुराने मित्र से बात करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी पुरानी यादें ताज़ा कर सकती है. आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, योग या ध्यान आपको मानसिक शांति पाने में मदद कर सकते हैं. आपके लिए एक नई शुरुआत करने का समय है,  इस समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और पहले से बेहतर योजनाएं बनाएं. आर्थिक मामलों में सावधान रहे. आज आपके जीवन में पहले से चली आ रही समस्याओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है.  यदि आप समाज की भलाई के लिए काम करते हैं  तो आपका समाज में मान सम्मान बहुत अधिक बढ़ सकता है. आज आपको लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है.
Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
RCB ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का दिल, सीधे फाइनल का सपना रह गया अधूरा; 11 रनों से मिली हार
[ad_1]
MI vs RCB Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया है. मुंबई को सीधे फाइनल में जाने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था, लेकिन RCB की दमदार जीत के कारण ऐसा नहीं हो पाया. इस मैच में बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 199 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. इसके जवाब में MI की टीम 188 रन ही बना सकी और 11 रनों से यह मैच हर गई. बेंगलुरु की जीत में कप्तान स्मृति मंधाना की 53 रन की पारी और स्नेह राणा के 3 विकेटों का बहुत बड़ा योगदान रहा.
मुंबई की हार से दिल्ली को फायदा
मुंबई इंडियंस की इस हार से दिल्ली कैपिटल्स को फायदा पहुंचा है. चूंकि MI फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही है, ऐसे में बेहतर नेट रन-रेट के चलते दिल्ली ने डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, जिसके विजेता का सामना फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगा. बता दें कि दिल्ली अब तक WPL इतिहास में तीनों बार फाइनल में पहुंची है.
मैच में बने कुल 387 रन
आरसीबी ने पहले खेलते हुए इस मैच में 199 रन बनाए थे. कप्तान स्मृति मंधाना ने 53 रनों का योगदान दिया, दूसरी ओर एलिस पेरी ने 49 रन बनाए. मगर बेंगलुरु की ओर से सबसे विस्फोटक पारी जॉर्जिया वेयरहैम ने खेली. उन्होंने मात्र 10 गेंद में 31 रन जड़ते हुए RCB को 199 के स्कोर तक पहुंचाया. दूसरी ओर मुंबई भी 188 रनों तक पहुंच गई थी. इससे मैच में कुल 387 रन बने. दोनों पारियों में कुल मिलाकर 38 चौके और 11 छक्के लगे. बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई थी. वह लगातार पांच हार झेल चुकी थी, लेकिन मुंबई को हराकर उसने अपने हार के सिलसिले को भी समाप्त कर दिया है.
यह भी पढ़ें:
ICU में है…, शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट पर दे डाला बहुत बड़ा बयान; अपने देश की टीम को खूब सुनाया
[ad_2]
‘350 यात्री सुरक्षित’, पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक को लेकर BLA के दावे का पुलिस ने किया खंडन
[ad_1]
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार (11 मार्च, 2025) को जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया. बीएलए ने दावा किया कि उसने 180 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना रखा है. पुलिस ने बीएलए के इस दावे को खारिज कर दिया है और कहा कि अलगाववादियों ने 35 यात्रियों को पकड़ा है और लगभग 350 सुरक्षित हैं. इस ग्रुप ने ने आज दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बम लगाकर ट्रेन को पटरी से उतार दिया और हाईजैकर कर लिया.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राणा दिलावर ने कहा, “महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 350 यात्रियों को बचा लिया गया है और एक राहत ट्रेन उस क्षेत्र में पहुंच जाएगी जहां ट्रेन पर हमला हुआ था.”. अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने धमकी दी कि अगर सुरक्षा बल उस इलाके से नहीं हटे तो वे बंधकों को मार डालेंगे. जब हमला हुआ तब ट्रेन पहाड़ी क्षेत्र में एक सुरंग से गुजर रही थी. इस हमले में ट्रेन का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया.
सिक्योरिटी फोर्स ने लॉन्च किया ऑपरेशन
हमले को लेकर सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है. हेलीकॉप्टर और स्पेशल फोर्स तैनात किए गए हैं. सुरक्षा बलों ने बताया कि सुरंग के पास एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है और पहाड़ी क्षेत्र में हमलावरों के साथ उनकी मुठभेड़ चल रही है. अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत की आजादी की मांग करने वाले बीएलए ने कहा है कि उसने 20 सैनिकों को मार गिराया है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है.
बीएलए ने महिलाओं और बच्चों के साथ बलोच नागरिकों को किया रिहा
पत्रकारों को भेजे गए ईमेल और टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, “नागरिक यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बलोच नागरिकों को सुरक्षित रिहा कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया गया है.” बीएलए ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर इलाके में सैनिकों का हस्तक्षेप जारी रहता है तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. यह घटना जाफर एक्सप्रेस में घटी, जो क्वेटा से पेशावर जा रही थी और लगभग 30 घंटे का सफर तय करना था.
ये भी पढ़ें: बलोच आर्मी ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को दी 48 घंटे की डेडलाइन, सामने रख दी ये नई शर्त
[ad_2]
Happy Holi 2025 Wishes in Bhojpuri: भोजपुरी में दें होली की शुभकामनाएं, कहें होली बा…
[ad_1]
Happy Holi 2025 Wishes Messages in Bhojpuri: होली का त्योहार शुक्रवार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. लेकिन अभी से ही रंगों का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. होली का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. साथ ही इसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है.
भारतीय संस्कृति में समेटे होली के पर्व का अपना विशेष महत्व भी होता है. खासकर यूपी-बिहार के होली की बात ही कुछ और होती है. बिहार में भोजपुरी गीतों के बगैर जिस तरह से होली का त्योहार अधूरा है, उसी तरह से होली की मुबारकबाद भी भोजपुरी में ही होनी चाहिए. अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार वालों और प्रियजनों को भोजपुरी में होली की बधाई देना चाहते हैं तो यहां देखिए भोजपुरी में होली के शानदार बधाई संदेश.
होली का गुलाल बा, रंगों की बहार बा,
गुजिया की मिठास बा, एक बात खास बा,
सबके दिल में प्यार बा, यही होली का त्योहार बा
हैप्पी होली 2025Happy Holi 2025 Wishes in Bhojpuri: भोजपुरी में दें होली की शुभकामनाएं, कहें होली बा...
अइसे मनावेबा होली के त्योहार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार ही प्यार
हैप्पी होली 2025Happy Holi 2025 Wishes in Bhojpuri: भोजपुरी में दें होली की शुभकामनाएं, कहें होली बा...
भांग के खुशबू होवे आ ठंडाई
का मिठास रंगवा का बहार में होलिया का त्योहर,
आवे के बा तैयार तनि सा मस्ती,
तनिए सा प्यार सबसे पिहिले होली तोहरा के.
मुबारक होवे हमार यारHappy Holi 2025 Wishes in Bhojpuri: भोजपुरी में दें होली की शुभकामनाएं, कहें होली बा...
सपना के दूण्या बा, औरी अपन के प्यार
गाल पे गुराल औरी पानी के बौछार
हैप्पी होली 2025
Happy Holi 2025 Wishes in Bhojpuri: भोजपुरी में दें होली की शुभकामनाएं, कहें होली बा...
होली का गुलाल बा, रंगों की बहार बा,
गुजिया की मिठास बा, एक बात खास बा,
सबके दिल में प्यार बा, यही होली का त्योहार बा
Happy Holi 2025Happy Holi 2025 Wishes in Bhojpuri: भोजपुरी में दें होली की शुभकामनाएं, कहें होली बा...
ये भी पढ़ें: Icchadhari Naag-Nagin: इच्छाधारी नाग-नागिन क्या सच में होते हैं और कौन से देश में पाए जाते हैं?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें
[ad_2]