सुहागरात पर रिश्तेदारों ने फेर दिया पानी, दूल्हा-दुल्हन की हालत देख लोगों ने लिए मजे

[ad_1]


Chrome यूजर्स हो जाएं अलर्ट, बड़े नुकसान का खतरा, सरकार ने जारी की हाई-रिस्क वॉर्निंग

[ad_1]

अगर आप Google Chrome यूज करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, Google Chrome में कई खामियों का पता चला है, जिससे यूजर्स का डेटा चोरी हो सकता है. इन खामियों का असर सिर्फ विंडोज और Linux यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, बल्कि मैक यूजर्स भी इससे प्रभावित हो सकते हैं. इसे लेकर भारत सरकार ने हाई रिस्क वॉर्निंग जारी की है. सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इस वॉर्निंग को गंभीर श्रेणी में रखा है. 

CERT-In ने दी यह वॉर्निंग

CERT-In ने Chrome ब्राउजर में कई खामियों को लेकर वॉर्निंग जारी की है. इसमें कहा गया है कि हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर डिवाइस तक एक्सेस बना सकते हैं और डेटा चोरी कर सकते हैं. एजेंसी ने कहा है कि पुराने वर्जन पर चलने वाले Chrome को तुरंत अपडेट करने की जरूरत है. Linux पर 134.0.6998.35 या इससे पुराने, विंडोज पर 134.0.6998.35/36 या उससे पुराने और मैक पर 134.0.6998.44/45 या इससे पुराने वर्जन को तुरंत अपडेट करने की जरूरत है. अगर आपके डिवाइस में Chrome के ये या इनसे पुराने वर्जन चल रहे हैं तो साइबर अटैक से बचने के लिए अपडेट कर लें.

जनवरी में भी जारी हुई थी वॉर्निंग

बता दें कि CERT-In समय-समय पर ऐसी खामियों को लेकर वॉर्निंग जारी करती रहती है. जनवरी में एजेंसी ने 132.0.6834.83/8r से पुराना वर्जन और 132.0.6834.110/111 से पुराना वर्जन यूज करने वाले यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी की थी. इन वर्जन्स में ऐसी खामियां पाई गई थीं, जिनकी मदद से हैकर्स सिस्टम की सिक्योरिटी को भी बाइपास कर सकते थे. इंडिविजुअल यूजर्स के साथ-साथ संगठनों के लिए भी इससे खतरा था. 

ऐसे खतरों से कैसे बचें?

आमतौर पर भी यह सलाह दी जाती है कि यूजर्स को नियमित समय पर Chrome और अन्य ऐप्स को अपडेट करते रहना चाहिए. इससे नए फीचर्स का फायदा तो मिलता ही है साथ ही ऐसे किसी खामी से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

होली के मौके पर चाहिए भारी डिस्काउंट? इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर यहां चल रही सेल, जल्द उठाएं फायदा

[ad_2]

दुनिया की टॉप-50 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चमके भारतीय इंस्टीट्यूट, 9 ने बनाई जगह

[ad_1]

QS World University Rankings: भारत की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को एक नई ऊंचाई मिली है. क्यूएस विषयवार रैंकिंग 2024 में भारत के नौ विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 50 में अपनी जगह बनाई है. खनिज और खनन इंजीनियरिंग में आईएसएम धनबाद, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी मुंबई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. वहीं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई ने अपनी साख मजबूत की है.

आईआईटी मद्रास, आईआईटी मुंबई और आईआईटी खड़गपुर ने अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखते हुए लगातार दुनिया के शीर्ष 50 संस्थानों में अपनी उपस्थिति बनाए रखी है. इसके अलावा विकास अध्ययन के क्षेत्र में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी टॉप-50 में जगह बनाई है, हालांकि, उसकी रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने फूंक दीं 13 बाइक, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Trending Video: कहते हैं कि शराब तमाम बुराइयों की मां है. बेशक हर बुराई शराब से ही पैदा होती है. शराब के लिए लोगों को आपने कई सारी हदों से गुजरते भी देखा होगा. कोई घर के गहने बेच देता है, कोई चोरी करता है तो कोई सोसाइटी में खड़ी गाड़ियों में आग लगा देता है. जी हां, आपने सही पढ़ा. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग लगाता दिखाई दे रहा है. इसके पीछे की वजह केवल इतनी थी कि शख्स की मां ने उसे शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद शख्स इतना आग बबूला हुआ कि उसने वहां खड़ी 13 बाइकों को आग के हवाले कर दिया. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली खबर ने सभी को कंपा कर रख दिया है. जहां नशे के आदि एक शख्स ने सोसायटी में खड़ी 13 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी जिसके बाद वो धूं धूं करके जलने लगी. इसके पीछे की वजह सामने ये आई कि शख्स की मां ने उसे शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे. इससे नाराज शख्स ने गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया. घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामला पिंपरी-चिंचवड़ के पिंपले निलख इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में 27 साल के शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगाता दिखाई दे रहा है.

पुलिस का कहना है कि स्वप्निल पंवार अपने परिवार के साथ मोरया क्षितिज बिल्डिंग में रहता है, इसके अलावा स्वप्निल काफी पढ़ा लिखा भी है. लेकिन उसे नशे की ऐसी लत है कि वो इसके लिए किसी भी हद तक चला जाता है. आपको बता दें कि नशे की लत की वजह से ही उसे अक्सर पैसों की जरूरत पड़ती है. जब सोमवार को स्वप्निल की मां ने उसे पैसे नहीं दिए तो स्वप्निल आग बबूला हो गया और गुस्से में पार्किंग में चला गया. जिसके बाद उसने सोसाइटी में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगा दी.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शराब की लत सबसे बुरी लत है. एक और यूजर ने लिखा…सभी गाड़ियों का पैसा इसी से वसूला जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसी सजा मिले कि शराब का नाम सुनते ही इसकी रूह कांप उठे.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो


हम न्याय और अस्तित्व…’, जाफर एक्सप्रेस को क्यों किया गया हाईजैक? BLA ने बताई वजह

[ad_1]

BLA released an audio : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार (11 मार्च) को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और इसमें बैठे सभी यात्रियों को बंधक बना लिया. हालांकि, पाकिस्तानी सेना और BLA के लड़ाकों के बीच अभी भी फायरिंग हो रही है. इस बीच BLA की ओर से एक ऑडियो जारी की गई है और इस ऑडियो में बीएलए के कमांडर ने बलूच लोगों से मिलकर जंग लड़ने की अपील की है.

जारी किए गए ऑडियो में BLA के कमांडर ने क्या कहा?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से जारी किए गए ऑडियो में बीएलए के कमांडर ने कहा, “हम जो लड़ाई लड़ रहे है, वह न्याय और हमारे अस्तित्व के लिए है. हम इस ऑपरेशन का हिस्सा बन गए हैं और अपने अधिकारों और अस्तित्व के लिए आए हैं.” कमांडर ने बलूच लोगों से अपील करते हुए कहा, “हम बलूच राष्ट्र से कहना चाहते हैं कि वे भी इस संघर्ष में शामिल हों और इस संघर्ष का हिस्सा बनें. हम यह लड़ाई आपके लिए लड़ रहे हैं, आपके अस्तित्व के लिए और बलूच माताओं और बहनों के लिए लड़ रहे हैं.”

BLA के कमांडर ने आगे कहा, “आज हमने इस ट्रेन को हाइजैक किया है और हमारे लड़ाके आपके लिए और इस मातृभूमि के लिए अपना खून बहा रहे हैं. अभी-अभी पाकिस्तानी सेना के रिइंफोर्समेंट पहुंची है और करीब दो या तीन जवान घायल भी हो गए और बाकी सैनिक भाग गए.”

ट्रेन हाइजैक को ऑपरेशन मशकफ दिया गया नाम

उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान में हुए इस ट्रेन हाइजैक को ‘ऑपरेशन मशकफ’ नाम दिया गया है. जिसकी पूरी प्लैनिंग अफगानिस्तान में की गई थी. ऐसे में इस हाइजैक में अफगानी तालिबान का हाथ होने की भी संभावना है.

पाकिस्तानी सेना ने 155 बंधकों का किया रेस्क्यू

जाफर एक्सप्रेस मंगलवार (11 मार्च) को बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी BLA के आतंकियो ने ट्रेन पर फायरिंग कर हाइजैक कर लिया था. इसके बाद से बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के बीच लगातार फायरिंग जारी है. इस दौरान पाकिस्तान सेना ने अब तक ट्रेन में फंसे कुल बंधकों में से 155 बंधकों का रेस्क्यू कर लिया है.

[ad_2]

‘छावा’ बनी बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में से एक, जानें कितना कमाकर टॉप 3 में होगी शामिल

[ad_1]

Chhaava Box Office Collection Day 27: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को रिलीज किया गया था. फिल्म ने तब से लेकर अब तक कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं. फिल्म ने हाल में ही पठान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ा है और इसके साथ ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है.

फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 27 दिन हो चुके हैं और आजकी कमाई से जुड़ा शुरुआती डेटा भी सामने आ चुका है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और अब कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा ने तीन हफ्तों में पहले हफ्ते से लेकर तीसरे हफ्ते तक 225.8 करोड़. दूसरे हफ्ते में 186.18 और तीसरे में 84.94 करोड़ कमाए. चौथे वीकेंड में फिल्म ने तेलुगु और हिंदी में मिलाकर कुल 36.59 करोड़ रुपये कमाए. यानी 24 दिन में फिल्म की टोटल कमाई 533.51 करोड़ रुपये रही.

सैक्निल्क के मुताबिक, 25वें दिन 6 करोड़ और 26वें दिन 5 करोड़ कमाई करते हुए फिल्म ने 544.51 करोड़ कमा लिए. आज 5:10 बजे तक छावा ने 2.03 करोड़ के कलेक्शन के साथ टोटल 546.54 करोड़ बटोर लिए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.


टॉप 5 हाईएस्ट कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार हुई छावा

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में नजर डालें तो सबसे पहले शाहरुख खान की जवान आती है जिसने 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. नंबर 2 पर 597.99 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ स्त्री 2 है.

तीसरे नंबर पर एनिमल है जिसने 553.87 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर पठान थी जिसने 543.09 करोड़ रुपये कमाए थे, अब छावा ने इसकी जगह हथिया ली है और चौथे नंबर पर आ चुकी है. और पठान पांचवें पर खिसक गई है.

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज तो अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में दिखे हैं. विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा, डायना पेंटी रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं. अब बहुत जल्द छावा एनिमल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में से टॉप 3 में आ सकती है. इसके लिए फिल्म को सिर्फ 7 करोड़ रुपये और कमाने हैं.

और पढ़ें: कब और कहां रिलीज होगी शाहरुख-आर्यन की आवाज में ‘मुफासा’, नोट कर लीजिए डेट



[ad_2]

Holika dehan 2025: होलिका दहन कब 13 या 14 मार्च को, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Holika dehan 2025: होली(Holi) का त्योहार हिंदू धर्म(Hindu dharma) में प्रमुख त्योहारों में से एक है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा( Purnima) तिथि को होलिका दहन( Holika dehan) किया जाता है. इस साल गुरुवार, 13 मार्च 2025 होलिका दहन किया जाएगा. होलिका दहन के दिन सांकेतिक रुप में अग्नि में होलिका का दहन किया जाता है. इस उत्सव से होली के त्योहार की शुरुआत होती है और इसके दूसरे दिन रंग वाली होली यानि की 14 मार्च 2025 को रंगोत्सव मनाया जाता है. जानतें हैं इस पर्व के महत्व के बारे में.

आखिर क्यों किया जाता है होलिका दहन-

प्रहलाद( Prahlad) भगवान विष्णु (God Vishnu) का भक्त था. उसके पिता हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु के दुश्मन थे. हिरण्यकश्यप ने अपने राज्य में भगवान विष्णु की पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन प्रहलाद ने अपने पिता के आदेश की अवहेलना करते हुए भगवान विष्णु की पूजा जारी रखी. हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रहलाद(Prahlad) ने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी. इससे हिरण्यकश्यप बहुत क्रोधित हुआ और उसने अपने पुत्र को मारने का फैसला किया. हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को आग में जलाने के लिए कहा. होलिका एक शक्तिशाली राक्षसी थी, जिसे वरदान था कि वह आग में नहीं जल सकती है. इसलिए होलिका (holika) प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका आग में जल गई. इस कारण पूरे देश में होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाने लगा. और आज भी लोग होलिका दहन (Holika dehan) के दौरान, अपने घरों के सामने या सार्वजनिक स्थलों पर होलिका की प्रतिमा बनाते हैं और उसे आग लगाते हैं.

होलिका दहन का क्या है महत्व-                                                                                                                                              

होलिका दहन ( holika dehan) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो प्रहलाद और होलिका की कथा पर आधारित है. यह माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा ( negative energy) को दूर करता है और समृद्धि लाता है. इस अनुष्ठान में आग लगाना शामिल है, जो उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. होली का त्योहार रंगों और उत्सव का पर्व है. जो नई उमंग लाता है और लोगों के जीवन को गुझिया की मिठास और खूबसूरत रंगों से भर देता है.    इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा जिसकी शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च तक 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इस कारण होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सिर्फ 1 घंटे का रहेगा. जो 13 मार्च 2025 को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक है. कुछ अन्य सोर्स की जानकारी के अनुसार दूसरा मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक है. और दूसरे दिन यानि 14 मार्च को रंगो वाली होली खेली जाएगी. इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर ( holi) होली के पर्व की बधाई देते हैं. 

Holika Dahan 2025: होलिका की रात ऐसे करें मंत्र जाप, सिद्ध होते हैं सारे काम

                                                                                                                                                                                                                                                                     

[ad_2]

कभी किया था विरोध अब हाथ मिलाने को तैयार, Jio और Airtel के लिए Starlink क्यों जरूरी?

[ad_1]

Airtel-Jio Starlink Deal: भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. रिलायंस की JIO Platforms ने Elon Musk की कंपनी SpaceX के साथ हाथ मिलाया है, ताकि भारत में Starlink के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज को लॉन्च किया जा सके. इसके अलावा मंगलवार को Airtel ने भी स्टारलिंक के साथ समझौता किया. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि जो दोनों कंपनियां कभी स्टारलिंक का भारत में विरोध कर रही थीं, वह अब इसके साथ व्यापार करने को आगे आ रही हैं. 

Starlink का हुआ था विरोध

Starlink अक्टूबर 2022 से ही भारतीय बाजार में एंट्री की कोशिश कर रहा था. लेकिन, Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम दिग्गजों ने शुरुआत में इसका विरोध किया. दरअसल, भारत सरकार ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन का फैसला किया था, जिसे लेकर Jio और Airtel की राय अलग थी. Jio ने स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए नीलामी (Auction) की वकालत की थी. सरकार ने ग्लोबल प्रैक्टिस को फॉलो करते हुए स्पेक्ट्रम को एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से आवंटित करने का फैसला किया.

जबकि 2024 में Airtel के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा था कि सैटेलाइट कंपनियों को भी टेलीकॉम कंपनियों की तरह स्पेक्ट्रम खरीदना चाहिए और लाइसेंस फीस देनी चाहिए. Jio ने भी इस बात का समर्थन किया था. इस पर Elon Musk ने कहा था कि क्या भारत में ऑपरेट करने की अनुमति लेना Starlink के लिए “बहुत मुश्किल” होगा.

Jio और Airtel ने Starlink के साथ करार किया

शुरुआती विरोध के बावजूद, अब Jio और Airtel दोनों ने Starlink के साथ पार्टनरशिप कर ली है. Jio की घोषणा Airtel के बाद आई है, जिसने पहले ही SpaceX के साथ समझौता किया था. यह कदम दोनों टेलीकॉम कंपनियों के बीच सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में भी भयंकर प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा करता है.

दोनों कंपनियों के लिए स्टारलिंक क्यों जरूरी

Jio और Airte का SpaceX के साथ यह समझौता भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विसेज पहुंचाने में मदद करेगा. Jio, जो डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी है और Starlink, जो लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में माहिर है, का यह साथ भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा.

वहीं, Airtel के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्ठल ने इस पार्टनरशिप को एक बड़ा मीलस्टोन बताया है. उन्होंने कहा कि यह समझौता Airtel और SpaceX को भारतीय बाजार में नई संभावनाएं तलाशने का मौका देगा. आपको बता दें, यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा और Elon Musk के साथ हुई मुलाकात के बाद आई है. इससे साफ है कि भारत सरकार भी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

क्या होगा अगला कदम?

अब सबकी नजर SpaceX पर है, जिसे भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने का इंतजार है. एक बार अनुमति मिलते ही, Starlink भारत में अपनी सर्विसेज लॉन्च कर सकता है. इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की पहुंच बढ़ेगी.

सैटेलाइट इंटरनेट कैसे काम करता है?

सैटेलाइट इंटरनेट तीन चीजों पर आधारित होता है. पहला, सैटेलाइट दूसरा ग्राउंड स्टेशन और तीसरा यूजर का डिवाइस. सैटेलाइट इस इंटरनेट व्यवस्था के लिए सबसे अहम हिस्सा है. ये सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में मौजूद होते हैं और आपके डिवाइस से आने-जाने वाले डेटा को ट्रांसफर करते हैं. पुराने सिस्टम जियोस्टेशनरी ऑर्बिट (GEO) में काम करते थे, लेकिन स्टारलिंक और कुइपर जैसी नई टेक्नोलॉजी लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में काम कर रही हैं, जिससे इंटरनेट की स्पीड बढ़ती है और लेटेंसी (डिले) कम होती है.

अब आते हैं, ग्राउंड स्टेशन पर. ग्राउंड स्टेशन यानी “गेटवे” इंटरनेट डेटा को सैटेलाइट तक और वहां से वापस भेजने का काम करता है. ये सीधे इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े होते हैं और डेटा को सही जगह पहुंचाने में मदद करते हैं.

यूज़र का डिवाइस (User Equipment) इस सुविधा के लिए ये भी बहुत जरूरी है. दरअसल, इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए आपको एक सैटेलाइट एंटीना (डिश), ट्रांसीवर और मॉडेम की जरूरत होगी. यह सिस्टम आपके इंटरनेट डिवाइस को सैटेलाइट से जोड़ता है और आपको ऑनलाइन रखता है.

ये भी पढ़ें: PDP Shipping IPO में निवेश फायदे का सौदा या निवेशकों को होगा घाटा, देखिए क्या है लेटेस्ट GMP

[ad_2]

IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को झटका, टीम का सबसे अहम सदस्य चोटिल

[ad_1]

Rajasthan Royals Head Coach Rahul Dravid Injured: IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर है, टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए हैं. द्रविड़ को पैर में चोट लगने की खबर है. राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने खुद पुष्टि कर बताया है कि द्रविड़ 12 मार्च, बुधवार के दिन ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन करेंगे. मगर सीजन के शुरू होने से पहले ही द्रविड़ का चोटिल होना राजस्थान टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. बताया जा रहा है कि उन्हें यह चोट क्रिकेट खेलने के दौरान लगी थी.

राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर बताया, “हेड कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरु में क्रिकेट खेलने के दौरान बाएं पैर में चोट आई थी. वो चोट से रिकवर कर रहे हैं और आज जयपुर में टीम के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन करेंगे.” सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में द्रविड़ को बाएं पैर पर प्लास्टर बांधे देखा गया है.

पिछले साल कोच बने थे राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ की कोचिंग के अंडर भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था. उसके बाद मेगा ऑक्शन से पूर्व द्रविड़ को IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था. आगामी सीजन में द्रविड़, कप्तान संजू सैमसन और RR के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा के साथ मिलकर काम करते दिखेंगे.

कब होगा राजस्थान का पहला मैच?

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. उसका दूसरा मुकाबला 26 मार्च को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. आपको याद दिला दें कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंची थी. राजस्थान क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान को SRH के हाथों हार मिली थी. बता दें कि राजस्थान आखिरी बार 2022 में फाइनल में पहुंचा था.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर आया कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन, जानें दुबई से भारत आने के बाद क्या बोले



[ad_2]

नोएडा में थार ने मचाया बवाल, सड़क पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारते हुए निकली कार- वीडियो वायरल

[ad_1]

Trending Video: महिंद्रा थार की एक वक्त पर लेगेसी हुआ करती थी. लेकिन जब से ये कार छपरियों के हाथ लगी है तब से लोग इस कार को देखकर थोड़ा साइ़ड हो लेते हैं. क्योंकि अक्सर थार लेकर निकलने वाले छपरी इस बात का ख्याल नहीं करते कि उनके अलावा भी सड़क पर लोग चलते हैं जिनमें जान होती है. लोग भी थार में बैठे छपरियों को देखकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि कहीं इसे चलाने वाला उनके साथ कोई गलत हरकत ना कर दे.

हाल ही में सोशल मीडिया पर नोएडा सेक्टर 16 का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हुड़दंगी थार के अंदर बैठकर सड़क पर उत्पात मचाता दिखाई दे रहा है. इस दौरान शख्स ने अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को चपेट में ले लिया दिससे कई लोग घायल हो गए.

सड़क पर थार सवार ने मचाया उत्पात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो लाइन की तरफ का है, जहां अचानक एक थार सवार अपनी कार को लिए इतना जज्बाती हो गया कि उसने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को कुचल दिया. उत्पात मचाते हुए शख्स के सामने जो आया उसने आव देखा न ताव, बस उड़ा दिया.


जिसके बाद लोग उसको पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े, लेकिन वो तब तक वहां से फरार हो गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला नोएडा के थाना फेज-1 सेक्टर 16 का बताया जा रहा है.

यूजर्स ने दिए तीखे रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब अगली वीडियो यूपी पुलिस के साथ आएगी. एक और यूजर ने लिखा..हाइवे वाली जमीन बेचने के बाद खरीदी गई थार है ये. तो वहीं एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा…बेचारा अतिक्रमण ही तो हटा रहा है.