होली के मौके पर चाहिए भारी डिस्काउंट? इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर यहां चल रही सेल

[ad_1]

Holi Sale: अगर आप होली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स या होम अप्लायंसेस खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है. आज हम आपके लिए ऐसी सेल्स की जानकारी लेकर आए हैं, जहां 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है. ये सेल्स शुरू हो चुकी हैं और इनमें भारी डिस्काउंट के साथ कैशबैक और EMI ऑप्शंस समेत कई फायदे मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप गर्मियों से पहले अपने घर के लिए एसी या फ्रिज या अपने लिए गेमिंग एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको पैसा बचाने का बढ़िया मौका मिल रहा है. 

विजय सेल्स स्पेशल होली सेल

रिटेलर कंपनी विजय सेल्स होली के मौके पर खास सेल लेकर आई है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायेंस पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ ही हर खरीद पर लॉयल्टी प्वाइंट्स भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की खरीद पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस सेल में पार्टी स्पीकर पर 70 प्रतिशत और रेफ्रिजरेटर पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में स्मार्टफोन की कीमत 6,899 रुपये और एसी की कीमत 26,490 रुपये से शुरू हो रही है. ग्राहक वॉशिंग मशीन, स्टाइलिंग टूल्स और गेमिंग एक्सेसरीज आदि पर भी भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं. यहां HDFC और PNB समेत कई बैंकों के कार्ड्स पर इंस्टैंट डिस्काउट अवेल किया जा सकता है.

सैमसंग भी लेकर आई स्पेशल फेस्टिव सेल

त्योहारों के मौके पर सैमसंग भी अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी की स्पेशल फेस्टिव सेल 5 मार्च से शुरू हुई थी और यह 31 मार्च तक चलेगी. इस सेल में ग्राहक प्रीमियम AI-पावर्ड स्मार्ट टीवी पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक पा सकते हैं. साथ ही उन्हें जीरो डाउनपेमेंट पर खरीद और 30 महीनों के लिए EMI प्लान की सुविधा भी दी जा रही है. सैमसंग टीवी के साथ साउंडबार खरीदने पर भी ग्राहकों को 45 प्रतिशत की छूट मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

UPI यूज करने वालों के लिए बड़ी अपडेट, ट्रांजेक्शन पर लग सकती है फीस, सरकार कर रही यह प्लानिंग

[ad_2]

जोस बटलर के लिए IPL का यह नियम बदलना चाहते हैं संजू सैमसन? बोले- वह बड़े भाई की तरह…

[ad_1]

Sanju Samson on Jos Buttler: आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर को रिलीज कर दिया था. अब लीग के 18वें सीजन के आगाज से पहले टीम के कप्तान संजू सैमसन ने इस इंग्लिश बैटर को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

संजू सैमसन ने जियोस्टार से बातचीत में कहा, “आईपीएल आपको एक टीम का नेतृत्व करने और हाई लेवल पर खेलने के साथ करीबी दोस्त बनाने का भी मौका देता है.  बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं. हमने सात साल तक एक साथ खेला. वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह हैं. जब भी मुझे कोई संदेह होता था, तो मैं उनसे बात करता था. जब मैं कप्तान बना तो वह मेरे उपकप्तान थे और उन्होंने मुझे एक अच्छा कप्तान बनने में मदद की.”

सैमसन ने कहा कि बटलर को जाने देना उनके लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें सैमसन के साथ यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर और संदीप शर्मा शामिल हैं. 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने कहा, उसे जाने देना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान मैंने उनसे कहा था कि मैं अब भी इससे उबर नहीं पाया हूं. अगर मैं आईपीएल में एक चीज बदल सकता तो मैं हर तीन साल में खिलाड़ियों को रिलीज करने के नियम को बदल देता. 

सैमसन को ड्रेसिंग रूम में बटलर की सेवाएं नहीं मिलेंगी, लेकिन वह टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ फिर से जुड़ कर खुश हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि राहुल सर ही थे जिन्होंने ट्रायल्स में मुझे पहचाना. वह मेरे पास आए और कहा, क्या तुम मेरी टीम के लिए खेल सकते हो? तब से लेकर अब तक, जब मैं फ्रेंचाइजी का कप्तान हूं और वह वापस आ रहे हैं.

रॉयल्स ने नीलामी में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर काफी सुर्खियां बटोंरी. सैमसन ने कहा कि यह खिलाड़ी बड़ी छलांग के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, वह बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ खिलाड़ी है. वह अकादमी में सहजता से छक्के लगाता है. यह उसका समर्थन करने और एक बड़े भाई की तरह उसके साथ रहने के बारे में है.

[ad_2]

Meen Rashi 13 March 2025: मीन राशि वालों की समस्याएं दूर हो सकती हैं, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 13 March 2025: मीन राशिफल 13 मार्च, गुरुवार के दिन होलिका दहन का राशिफल विशेष है. आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशि (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा.  नौकरी करने वाले जातकों के बात करें तो आज आपके लिए आपके कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.  अपने अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने कार्य क्षेत्र में दिल लगाकर कार्य करें,  आपको आपकी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं.  आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशि (Pisces Health Horoscope)-

वह आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए योगासन अवश्य करें. आपका स्वास्थ्य तभी अच्छा हो सकता है.  

मीन राशि बिजनेस राशि (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले आज आपके व्यापार में आपकी क्रिएटिविटी उच्च स्तर पर रहेगी,  जिससे  आप अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कोई नए अवसर प्रदान कर सकते हैं . आज आपकी मुलाकात आपके सबसे अच्छे और प्रिय मित्र से हो सकती है , जिससे मिलकर आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आपको एक नई दिशा भी मिल सकती है. आज आप अपने विचारों को सबके सामने खुलकर व्यक्त करने की कोशिश करें , इससे आपके विचारों को नई दिशा मिल सकती है. आर्थिक मामलों में आज आप समझदारी से निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा, आपको नुकसान भी हो सकता है . मानसिक रूप से आराम करने के लिए शांति से समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा. 

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां तो सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कहां से की थी पढ़ाई?

[ad_1]

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां तो सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कहां से की थी पढ़ाई?

[ad_2]

होली का पर्व वास्तव में क्या है? क्या ये जन चेतना का लोकोत्स्व, ऋतु बदलने का सुअवसर और सामाजिक

[ad_1]

Holi 2025: होली सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक हैं. हमारी लोक परम्पराओं में कालान्तर में बहुत सी लोक कथाएं जुड़ती चली गयी. परन्तु उनका कोई शास्त्रीय उल्लेख नहीं हैं. होली को अक्सर प्रहलाद और होलिका से जोड़ा जाता है और उसे जलाते हुए बेचारी सा प्रमाणित किया जाता हैं.

परन्तु इसका मात्र एक अल्प सा उल्लेख नारद पुराण, पूर्व भाग, चतुर्थ पाद, अध्याय 124 में यह लिखा है कि “होलिका प्रहलाद को भय देने वाली राक्षसी थी.” वहीं किसी भी शास्त्र मे प्रल्हाद ने होलिका को जिंदा जलाया अथवा होलिका किसी विशेष समुदाय से थी इसका भी उल्लेख नहीं है. ये सब लोक कथाएं है जो समय–समय पर हमारी परम्पराओं से जुड़ती चली गयी.

सच्चाई यह है की होली मनाने के पीछे का कारण भविष्य पुराण मे दिया गया है जो की इन लोक कथाओं से बिल्कुल भिन्न हैं. भविष्य पुराण उत्तर पर्व 132 के अनुसार, महाराज युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से पूछा कि फाल्गुन की पूर्णिमा को उत्सव क्यों मनाया जाता है और सभी जगह होली क्यों जलायी जाती है? क्या कारण है कि बालक उस दिन घर-घर मे अनाप-शनाप शोर मचाते हैं? अडाडा किसे कहते हैं, किस देवता का पूजन किया जाता है?

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि सत्ययुग में रघु नाम के राजा थे. उन्होंने समस्त पृथ्वी को जीतकर  राजाओं को अपने वश में करके पुत्र की भाँति प्रजा का लालन-पालन किया. उनके राज्य में कभी दुर्भिक्ष नहीं हुआ और न किसी की अकाल मृत्यु हुई. अधर्म में किसी की रुचि नहीं थी पर एक दिन नगर के लोग राजद्वार पर सहसा एकत्र होकर ‘त्राहि’, ‘त्राहि’ पुकारने लगे.

राजा ने इस तरह भयभीत लोगों से कारण पूछा. उन लोगों ने कहा कि ढोंढा (होलिका) नाम की एक राक्षसी प्रतिदिन हमारे बालकों को कष्ट देती है और उस पर किसी मन्त्र-तन्त्र,औषधि आदि का प्रभाव भी नहीं पड़ता, उसका किसी भी प्रकार निवारण नहीं हो पा रहा हैं. तब राजा ने राज्यपुरोहित महर्षि वसिष्ठ से उस राक्षसी के विषय में पूछा. तब उन्होंने राजा से कहा कि माली नाम का एक दैत्य है, उसी की एक पुत्री है, जिसका नाम है ढोंढा हैं.

उसने बहुत समय तक उग्र तपस्या करके भगवान शिव जी को प्रसन्न किया. उन्होंने उस से वरदान माँगने को कहा. इस पर ढोंढा ने यह वरदान माँगा कि देवता, दैत्य, मनुष्य आदि मुझे न मार सकें तथा अस्त्र-शस्त्र आदि से भी मेरा वध न हो, साथ ही दिन में, रात्रि में, शीतकाल, उष्णकाल तथा वर्षाकाल में, भीतर अथवा बाहर कहीं भी मुझे किसी से भय न हो.

इसपर भगवान शंकर ने ‘तथास्तु’ कहकर यह भी कहा कि ‘तुम्हें उन्मत्त बालकों से भय होगा. इस प्रकार वर देकर भगवान शिव अपने धाम को चले गये। वही ढोंढा नाम की कामरूपिणी राक्षसी नित्य बालकों को पीड़ा देती हैं. ‘अडाडा’ मन्त्र का उच्चारण करने पर वह ढोंढा शान्त हो जाती हैं इसलिए उसको अडाडा भी कहते हैं. यही उस राक्षसी ढोंढा का चरित्र हैं. अब मैं उससे पीछा छुड़ाने का उपाय बता रहा हूँ.

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को सभी लोगों को निडर होकर क्रीडा करनी चाहिये और नाचना, गाना तथा हँसना चाहिये. बालक लकड़ियों से बनी हुई तलवार लेकर वीर सैनिकों की भाँति हर्ष से युद्ध के लिये उत्सुक हो दौड़ते हुए निकल पड़ें और आनन्द मनायें.

सूखी लकड़ी, उपले, सूखी पत्तियाँ आदि अधिक-से-अधिक एक स्थान पर इकट्ठा कर उस ढेर में  मन्त्रों से अग्नि लगाकर उसमें हवन कर हँसकर ताली बजाना चाहिये. उस जलते हुए ढेर की तीन बार परिक्रमा कर बच्चे, बूढ़े सभी आनन्ददायक विनोदपूर्ण वार्तालाप करें और प्रसन्न रहें. इस प्रकार रक्षामन्त्रों से, हवन करने से, कोलाहल करने से तथा बालकों द्वारा तलवार के प्रहार के भय से उस दुष्ट राक्षसी का निवारण हो जाता है.

वसिष्ठजी का यह वचन सुनकर राजा रघु ने सम्पूर्ण राज्य में लोगों से इसी प्रकार उत्सव करने को कहा और स्वयं भी उसमें सहयोग किया, जिससे वह राक्षसी विनष्ट हो गयी. उसी दिन से इस लोक में ढोंढा का उत्सव प्रसिद्ध हुआ और अडाडा की परम्परा चली. ब्राह्मणों द्वारा सभी दुष्टों और सभी रोगों को शान्त करने वाला होम इस दिन किया जाता है, इसलिये इसको होलिका भी कहा जाता हैं.

सब तिथियों का सार एवं परम आनन्द देनेवाली यह फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि हैं. इस दिन रात को बालकों की विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिये. गोबर से लिपे-पुते घर के आँगन में बहुत से लकड़ी के खड्ग लिए बालक बुलाने चाहिये और घर में रक्षित बालकों को काष्ठ निर्मित खड्ग से स्पर्श कराना चाहिये. हँसना, गाना, बजाना, नाचना आदि कर के उत्सव के बाद गुड़ और बढ़िया पकवान बना कर बालकों को देने चाहिये. इस विधि से ढोंढा का दोष अवश्य शान्त हो जाता है.

महाराज युधिष्ठिर ने पूछा कि दूसरे दिन चैत्र मास से वसन्त ऋतु का आगमन होता है, उस दिन क्या करना चाहिये ?

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा  होली के दूसरे दिन प्रतिपदा में प्रातः काल उठकर आवश्यक नित्यक्रिया से निवृत्त हो, पितरों और देवताओं के लिये तर्पण-पूजन करना चाहिये और सभी दोषों की शान्ति के लिये होलिका की विभूति की वन्दना कर उसे अपने शरीर में लगाना चाहिये. घर के आँगन को गोबर से लीपकर उसमें एक चौकोर मण्डल बनाये और उसे रंगीन अक्षतों से अलंकृत करे. उसपर एक पीठ रखे. पीठ पर सुवर्ण सहित पल्लवों से समन्वित कलश स्थापित करे.

उसी पीठपर श्वेत चन्दन भी स्थापित करना चाहिये. सौभाग्यवती स्त्री को सुन्दर वस्त्र, आभूषण पहना कर दही, दूध, अक्षत, गन्ध, पुष्प आदि से उस खण्ड की पूजा करनी चाहिये. फिर आम के पत्तों सहित उस चन्दन का प्राशन करना चाहिये. इससे आयु की वृद्धि, आरोग्य की प्राप्ति तथा समस्त कामनाएँ सफल होती हैं.

भोजन के समय पहले दिन का पकवान थोड़ा-सा खाकर इच्छानुसार भोजन करना चाहिये. इस विधि से जो फाल्गुनोत्सव मनाते है, उसके सभी मनोरथ अनायास ही सिद्ध हो जाते हैं. आधि- व्याधि सभी का विनाश हो जाता है और वह पुत्र, पौत्र, धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है. यह परम पवित्र, विजयदायिनी पूर्णिमा सब विघ्नों को दूर करनेवाली है तथा सब तिथियों में उत्तम है.

इस प्रकार हमें यह बात समझ मे आती है कि होली का कोई भी प्रसंग “प्रहलाद ने होलिका जिंदा जलाया” से नहीं जुड़ा हैं. यह जन चेतना का लोकोत्स्व हैं. ऋतु बदलने का सुअवसर है और सामाजिक सौहार्द का परिचायक हैं.

Happy Choti Holi 2025 Wishes: होली के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजे ये शुभकामनाएं

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

[ad_2]

ट्रंप को कनाडा का मुंहतोड़ जवाब! काउंटर टैरिफ का किया ऐलान, कहा- अब बकवास से लड़ने की जरूरत

[ad_1]

Canada-US Trade War: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) और तेज हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर वैश्विक शुल्क बढ़ाने के बाद कनाडा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए C$30 बिलियन ($20.8 बिलियन) अमेरिकी वस्तुओं पर 25% काउंटर-टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि अमेरिका के स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों के साथ-साथ कंप्यूटर और खेल के सामान जैसी उपभोक्ता वस्तुओं को भी निशाना बनाया जाएगा. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नए शुल्क अमेरिकी टैरिफ के “डॉलर फॉर डॉलर” से मेल खाते हैं और गुरुवार 13 मार्च, 2025 को न्यूयॉर्क समयानुसार सुबह 12:01 बजे लागू होंगे.

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली का बयान 
विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा,”अमेरिका के ये टैरिफ अनुचित हैं. हमें इस बकवास के खिलाफ लड़ना होगा.” ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने यह कदम “डॉलर फॉर डॉलर” के सिद्धांत पर उठाया है.

ट्रंप ने टैरिफ 50% तक बढ़ाने की दी थी धमकी
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार 11 मार्च,2025 को स्टील और एल्युमीनियम पर अमेरिकी टैरिफ को दोगुना करने की घोषणा की थी. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर कहा, “मैंने अपने वाणिज्य सचिव को कनाडा से आने वाले सभी स्टील और एल्युमीनियम पर 50% टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है.”

कनाडा के ऑटोमोबाइल सेक्टर को चेतावनी
ट्रंप ने आगे कहा,”अगर कनाडा ने अपने टैरिफ नहीं हटाए, तो 2 अप्रैल से अमेरिका में आने वाली कारों पर टैरिफ बढ़ा दूंगा. इससे कनाडा का ऑटोमोबाइल उद्योग स्थायी रूप से बंद हो सकता है.”

ट्रेड वॉर का असर
 ट्रेड वॉर से अमेरिका-कनाडा संबंधों में तनाव चरम पर है. स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल सेक्टर प्रभावित हो सकती है. साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक बातचीत और मुश्किल हो सकती है. हालांकि कनाडा ने G7 बैठक में मुद्दा उठाने की घोषणा की है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ बढ़ने से कनाडा की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है. दोनों देशों में व्यापार वार्ता और कूटनीतिक प्रयास बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, तालिबान सरकार के साथ चर्चा की’, UNSC में बोला भारत

[ad_2]

भारत में Elon Musk के Starlink की एंट्री पर आई अश्विनी वैष्णव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

[ad_1]

रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रहे स्पेसएक्स के स्टारलिंक का स्वागत किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने स्टारलिंक का भारत में स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह सुदूर क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं के लिए उपयोगी होगा. 

बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में आई मंत्री अश्वनी वैष्णव जो रेल मंत्री भी हैं, ने लिखा, “स्टारलिंक, भारत में आपका स्वागत है! दूरदराज के क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं के लिए उपयोगी होगा.” इससे पहले  मंगलवार को एयरटेल ने घोषणा की कि उसने भारत में स्टारलिंक की सेवाएं लाने के लिए एलन मस्क के स्पेसएक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी ने कहा कि भारत के सबसे दूरदराज के ग्रामीण कोनों में समुदायों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य संस्थानों को जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा.  वहीं, Jio ने 12 मार्च को Elon Musk की SpaceX के साथ साझेदारी का ऐलान किया है. इसके तहत Jio Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को भारत में पेश करेगी. 

कंपनी ने अपने बयान में कही यह बात रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओम्मेन ने कहा कि हर भारतीय को किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की एक्सेस देना जियो की प्राथमिकता रही है. स्पेसएक्स के साथ साझेदारी में स्टारलिकं की सेवाएं भारत में लाना कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शता है. उन्होंने आगे कहा कि स्टारलिंक को जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में इंटीग्रेट कर कंपनी की पहुंच और भरोसे को बढ़ाने का प्रयास है. बता दें कि स्टारलिंक लॉ अर्थ ऑरबिट में भेजे गए सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सर्विसेस प्रदान करती है. ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में यह कंपनी पहले से ही अपनी सर्विसेस दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-

कंफर्म! इस दिन एंट्री मारेगा OPPO का नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 360-डिग्री आर्मर बॉडी, जानें डिटेल्स



[ad_2]

आमिर के घर के कई दुर्लभ वीडियो हुए वायरल, शाहरुख-सलमान भी दिखे इनमें

[ad_1]

Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान का 14 मार्च को बर्थडे है उससे दो दिन पहले ही उनके 60वें जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट का घर सितारों सी सजी महफिल बन गया है. आज का दिन इसलिए भी खास हो गया क्योंकि अरसे बाद बॉलीवुड के तीन खान एक जगह एक साथ देखे गए हैं. 

आमिर खान के घर सिकंदर एक्टर सलमान खान के साथ-साथ शाहरुख खान भी पहुंचे. इन तीनों के रीयूनियन के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो सही मायने में कहा जाए तो दुर्लभ हैं क्योंकि ऐसा कभी-कभी ही होता है जब तीनों सुपरस्टार एक साथ दिखें.

वायरल हो गए सलमान-शाहरुख-आमिर के वीडियो
इन वीडियोज में सलमान खान को बाहर बालकनी से बाहर निकलते देखा गया है. तो वहीं किंग खान अपने स्टाइल में भारी-भरकम सुरक्षा के बीच ब्लैक हुडी में पहुंचे. हालांकि, पैपराजी को चकमा देने में वो पूरी तरह से कामयाब नहीं रहे. उनके वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हैं.


इन तीनों को पिछली बार जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था. एक वायरल वीडियो में आमिर खान शाहरुख खान को अपने घर की सीढ़ियों से उतारकर ले जाते दिख रहे हैं.

Aamir Khan के घर के कई दुर्लभ वीडियो हुए वायरल, शाहरुख खान-सलमान खान भी दिखे साथ

तो वहीं दूसरे वीडियो में आमिर खान और सलमान खान आपस में बात करते हुए चलते हुए दिख रहे हैं. एक और वीडियो में सलमान खान अपनी व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में उसी जगह से एंट्री करते दिख रहे हैं जहां से शाहरुख खान जाते हुए दिखे थे.


बता दें कि पिछले साल तीनों अंबानी परिवार के फंक्शन में एक साथ नाटू नाटू गाने में डांस करते हुए दिखे थे. अब फिर से इन तीनों चहेतों को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.


शाहरुख, सलमान और आमिर का वर्कफ्रंट
सलमान खान इसी ईद अपनी मचअवेटेड फिल्म सिकंदर के साथ सिनेमाघरों में आने वाले हैं. इस फिल्म को साउथ के डायरेक्ट एआर मुरुगदॉस ने बनाया है. तो वहीं, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ सुजॉय घोष की किंग में नजर आएंगे. इसके अलावा, आमिर खान भी बहुत लंबे इंतजार के बाद सितारे जमीन पर से वापसी करने वाले हैं.

और पढ़ें: Shah Rukh Khan के घर Mannat का है ताजमहल जैसा इतिहास, किसी आम आदमी ने नहीं इस राजा ने बनवाया था ये घर



[ad_2]

सेंसेक्स में आएगा तूफान, भारतीय स्टॉक मार्केट को लेकर Morgan Stanley ने की बड़ी भविष्यवाणी

[ad_1]

इस समय दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है और अमेरिका में ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण बाजार पर दबाव बढ़ता जा रहा है. खासतौर पर अमेरिका में आर्थिक मंदी का संकट गहराता दिख रहा है और अब इसका साफ असर भारतीय बाजार पर भी नजर आ रहा है. पिछले साल सितंबर से भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे इनवेस्टर काफी डरे हुए हैं.

लेकिन इसी बीच, Morgan Stanley के एक एनॉलिस्ट का कहना है कि सेंसेक्स आने वाले समय में 1,00,000 के पार जा सकता है. उनका मानना है कि मौजूदा स्तर से सेंसेक्स में करीब 41 परसेंट की तेजी देखने को मिल सकती है और दिसंबर 2025 तक सेंसेक्स 1,05,000 के पार जा सकता है. हालांकि स्थितियां सामान्य रहीं, तो सेंसेक्स 93,000 के स्तर तक पहुंच सकता है, जो अभी के मुकाबले लगभग 25 परसेंट ज्यादा है. 

70,000 के स्तर तक जा सकता है सेंसेक्स 

अगर आर्थिक मंदी और गहराई तो सेंसेक्स में गिरावट भी देखने को मिल सकती है. Morgan Stanley के मुताबिक, अगर हालात ज्यादा बिगड़ते हैं तो सेंसेक्स 6 परसेंट गिर कर सकता है और यह 70,000 के स्तर तक आ सकता है. भारत रिसर्च प्रमुख रिद्धम देसाई ने मीडिया से बताया कि बाजार में बिकवाली का रुख दिख रहा है, लेकिन इनवेस्टरों के लिए यह एक अच्छा मौका भी हो सकता है.

ये हैं Morgan Stanley की पसंदीदा स्टॉक्स

Morgan Stanley के पसंदीदा स्टॉक्स की बात करें तो इनमें Jubilant Foodworks, M&M, Maruti Suzuki, Trent, L&T, UltraTechn cement और Infosys जैसे शेयर शामिल हैं. इन स्टॉक्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है और ये लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे निवेश ऑप्शन हो सकते हैं. Morgan Stanley का मानना है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ग्रोथ मार्केट है और आने वाले समय में यहां निवेश का अच्छा मौका रहेगा. हालांकि बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी, लेकिन सही रणनीति से साथ निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: कभी किया था विरोध अब हाथ मिलाने को तैयार, Jio और Airtel के लिए Starlink क्यों जरूरी?

[ad_2]

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों को कितना पैसा मिला? जानें सभी का हाल

[ad_1]

2025 Champions Trophy All 8 Teams Prize Money: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला गया था. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता. चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई. हालांकि, फैंस जानना चाह रहे हैं कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमों को कितना पैसा मिला. ऐसे में यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा. 

1- भारत को मिला सबसे ज्यादा पैसा 

टीम इंडिया को चैंपियन बनने पर सबसे मोटी रकम मिली. भारत को खिताब जीतने पर लगभग 20 करोड़ 48 लाख रुपये मिले. 

2- न्यूजीलैंड को मिली भारत से आधी रकम

फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड को भी काफी पैसे मिले. कीवी टीम को नरअप बनने के लिए लगभग 10.9 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले. 

3- दक्षिण अफ्रीका को भी मिले करोड़ों 

दक्षिण अफ्रीका ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था. दक्षिण अफ्रीका को लगभग 5.32 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले. 

4- ऑस्ट्रेलिया भी हुआ मालामाल 

ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चैंपियन भारत ने हराया था. भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी, फिर भी उन्हें मोटी रकम मिली. ऑस्ट्रेलिया को लगभग 5.03 करोड़ रुपये मिले. 

5- अफगानिस्तान को मिली इतनी रकम

अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अफगानिस्तान टीम को लगभग 4.22 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले. 

6- बांग्लादेश को भी मिले करोड़ों 

बांग्लादेश की टीम का जीता का खाता नहीं खुला था. बांग्लादेश का एक मैच बारिश में भी धुल गया था. इस टीम को इनाम के रूप में 3.94 करोड़ रुपये दिए गए. 

7- जानें इंग्लैंड का हाल

इंग्लैंड के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी किसी भयावह सपने से कम नहीं रही. अंग्रेजों को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ने हराया. इंग्लैंड को लगभग 2.20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए गए. 

8- मेजबान पाकिस्तान को मिली इतनी रकम 

पाकिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान देश था. हालांकि, टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हुआ था. पाकिस्तान के इनाम के रूप में लगभग 2.20 करोड़ रुपये मिले. यह रकम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के रूप में मिली. बाकी मेजबान होने के नाते उनकी आईसीसी के अलग भी कमाई हुई है. 

[ad_2]