क्या है Ghibli एनिमे स्टाइल? इंटरनेट पर छाई हुई हैं OpenAI के नए GPT-4o टूल से बनी तस्वीरें

[ad_1]

दरअसल, GPT-4o, OpenAI का नया एडवांस्ड AI मॉडल है जिसमें ‘Images in ChatGPT’ नामक फीचर दिया गया है. इस फीचर से यूजर्स किसी भी तस्वीर को Ghibli स्टाइल में बदल सकते हैं. बस एक फोटो अपलोड करें और AI को उसे Ghibli लुक देने के लिए कहें. इसके बाद AI उस तस्वीर को जापानी एनीमेशन स्टाइल में ट्रांसफॉर्म कर देगा. इस फीचर के आते ही सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल इमेजेस की बाढ़ आ गई है.

एनिमे (Anime) जापान में विकसित एक खास एनीमेशन शैली है जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. इसमें खास तरह के करैक्टर डिज़ाइन्स, जीवंत रंग और गहराई से भरी कहानियां होती हैं. Ghibli स्टाइल जापान के मशहूर Studio Ghibli से प्रेरित है जो दुनिया के कुछ बेहतरीन एनिमेटेड फिल्म्स के लिए जाना जाता है.

जानकारी के लिए बता दें कि ‘Ghibli’ शब्द मूल रूप से लीबियाई अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है गर्म रेगिस्तानी हवा. जापान में यह नाम प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो Studio Ghibli के कारण लोकप्रिय हुआ जिसे हायाओ मियाज़ाकी ने स्थापित किया था.

इस स्टूडियो ने Spirited Away, My Neighbor Totoro, Princess Mononoke जैसी कई मशहूर फिल्में बनाई हैं. इन फिल्मों की खासियत उनके खूबसूरत दृश्यों, शानदार एनीमेशन और दिल को छू लेने वाली कहानियों में होती है.

जब से GPT-4o में यह फीचर आया है, लोग अपने परिवार, दोस्तों और पालतू जानवरों की तस्वीरों को Ghibli स्टाइल में बदल रहे हैं. बड़ी कंपनियां भी इस ट्रेंड को अपनाते हुए अपने ब्रांड्स को प्रमोट कर रही हैं. Zomato, Blinkit जैसी कंपनियों ने भी Ghibli इमेजेस बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे यह ट्रेंड और तेजी से फैल रहा है.

OpenAI के मुताबिक, उनका नया इमेज जनरेटर अब तक का सबसे बेहतरीन टूल है. इससे बनने वाली इमेज न केवल सुंदर होती हैं बल्कि AI का उपयोग करना भी बेहद आसान है. इस फीचर के जरिए कोई भी बिना किसी डिजाइन स्किल के अपनी तस्वीरों को खूबसूरत Ghibli आर्टवर्क में बदल सकता है.

GPT-4o का यह नया फीचर टेक्नोलॉजी और कला का अनोखा मेल है जिसने लाखों यूजर्स को क्रिएटिविटी का नया जरिया दिया है. सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

GPT-4o का यह नया फीचर टेक्नोलॉजी और कला का अनोखा मेल है जिसने लाखों यूजर्स को क्रिएटिविटी का नया जरिया दिया है. सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

Published at : 30 Mar 2025 10:26 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

शनिवार को ‘एल 2: एमपुरान’ की कमाई में आई तेजी, 50 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

[ad_1]

L2 Empuraan Box Office Collection Day 3: मलयालम एक्शन थ्रिलर ‘एल 2: एमपुरान’, या ‘एमपुरान: लूसिफ़ेर 2’, 27 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म का मुख्य किरदार मोहनलाल हैं. उन्होंने फिल्म में खुरेशी अबराम उर्फ ​​स्टीफन नेदुमपल्ली का किरदार निभाया है. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म का निर्देशन भी किया है और जायद मसूद की भूमिका भी निभाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘एल 2: एमपुरान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को कितनी कमाई की है? 

‘एल 2: एमपुरान’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? 
पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित और मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म, ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफ़ेर’ की नेक्स्ट सीक्वल है और एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है ‘एल2: एमपुरान’ के भारत में कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक

  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • दूसरे दिन ‘एल2: एमपुरान’ ने 11.5 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एल2: एमपुरान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को 13.50 करोड़ रुपये कमाए.
  • इसी के साथ ‘एल2: एमपुरान’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 46 करोड़ रुपये हो गई है.

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ‘एल2: एमपुरान’ ने तोड़ कमाई के सारे रिकॉर्ड
एल2: एमपुरान अपने पहले दो दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज़ मलयालम फिल्म बन गई थी. दुनिया भर में 67 करोड़ रुपये के पहले दिन के कलेक्शन के साथ, मोहनलाल-स्टारर पहले ही सबसे बड़ी मलयालम ओपनर बन गई थी. वहीं तीन दिनों के बाद, L2: Empuraan भारत के बाहर 85 करोड़ रुपये की कमाई करके विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी मलयालम फिल्म बन गई है. फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 140 करोड़ रुपये की कमाई की है.

इसने पृथ्वीराज-स्टारर द गोट लाइफ या आदुजीविथम के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने 2024 में विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 73.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

‘एल 2: एमपुरान’ स्टार कास्ट
‘एल2: एमपुरान’ 2019 की ब्लॉकबस्टर लूसिफ़ेर की अगली कड़ी है. लूसिफ़ेर ने छह साल पहले 125 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी. ‘एल2: एमपुरान’ की कहानी, पटकथा और संवाद मुरली गोपी द्वारा लिखे गए हैं.  ‘एल2: एमपुरान’ के एंड में, फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है जो एल3: द बिगिनिंग है. मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा, एक्शन थ्रिलर फिल्म में मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, एंड्रिया तिवादर, जेरोम फ्लिन, एरिक एबौनी, सुकांत गोयल, निखत खान, कार्तिकेय देव, फाजिल और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार हैं.

ये भी पढ़ें:-Sikandar Box Office Collection Day 1 Prediction: सलमान खान की ‘सिकंदर’ पहले दिन कर पाएगी बंपर ओपनिंग? जानें- क्या कहता है प्रीडिक्शन?

[ad_2]

Luxury Housing Demand: अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग की तेज डिमांड, 7500 करोड़ रुपये में बिके 49 घर

[ad_1]

Housing Sector: कोरोना महामारी के बाद और अर्थव्यवस्था के तेज विकास के चलते  भारत का अल्ट्रा-लग्जरी होम मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. इसी का नतीजा है कि पिछले तीन वर्षों में 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक कीमत वाले 7500 करोड़ रुपये में 49 घर बिके हैं. यानी 153 करोड़ रुपये औसतन कीमत वाले कुल 49 घरों की बिक्री हुई है. 

जेएलएल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गति में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि 2025 के पहले दो महीनों में पहले ही चार अल्ट्रा-लग्जरी घरों की बिक्री हो चुकी है, जिनकी कुल कीमत 850 करोड़ रुपये है. भारत के तेजी से बढ़ते लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट के प्रमाण के रूप में अल्ट्रा-लग्जरी आवासीय बिक्री में तेज उछाल आया है. अब बंगलों की तुलना में अपार्टमेंट अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट पर हावी हो गए हैं. 

जेएलएल के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान प्रमुख तथा आरईआईएस भारत, डॉ. सामंतक दास ने कहा, “हमारे विश्लेषण के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में कुल सौदों में 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले अपार्टमेंट की 65 प्रतिशत और बंगलों की हिस्सेदारी शेष 35 प्रतिशत थी.” दास ने बताया कि हालांकि, इस मूल्य सीमा से ऊपर भी कुछ संपत्तियों का लेन-देन हुआ और उनकी कीमत 200-500 करोड़ रुपये के बीच थी।

हालांकि, कई भारतीय शहरों में प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन इन विशेष संपत्तियों के लिए उपयुक्त घर खरीदार प्रोफाइल की बात करें तो मुंबई और दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे हैं. जेएलएल के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक (चेन्नई और कोयंबटूर) और भारत में आवासीय सेवाओं के प्रमुख शिव कृष्णन ने कहा, “100 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य वर्ग के घर खरीदारों में बड़े व्यापारिक समूह, अभिनेता और नए स्टार्टअप के संस्थापक शामिल हैं.”

पिछले तीन वर्षों में बेचे गए इन 49 घरों में से मुंबई में 69 प्रतिशत हिस्सा था, जिसके बाद दिल्ली एनसीआर का स्थान था. मुंबई में, मालाबार हिल और वर्ली में इन लेन-देन का बड़ा हिस्सा हावी था. दिल्ली-एनसीआर में, ऐसे सौदे केवल लुटियंस बंगला जोन (एलबीजेड) तक ही सीमित नहीं थे. कृष्णन ने कहा कि गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर कई हाई-राइज अपार्टमेंट सौदे भी दर्ज किए गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य वर्ग में बेचे गए सभी अपार्टमेंट में से अधिकांश 10,000-16,000 वर्ग फुट (सुपर बिल्ट-अप एरिया) के आकार की रेंज में थे. 

ये भी पढ़ें: इन सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम में कमा सकते हैं तगड़ा पैसा, मोदी सरकार ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

[ad_2]

इस देश में पिज्जा, बर्गर समेत जंक फूड बैन! ऐसा क्या हुआ सरकार को जारी करना पड़ा ये बड़ा आदेश

[ad_1]

Mexico Bans Junk Food: मैक्सिको के स्कूलों में जंक फूड पर सरकार का लगाया गया प्रतिबंध शनिवार (29 मार्च) से लागू हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम देश में बढ़ते मोटापे और मधुमेह की गंभीर समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है.

यह नया नियम जिसे पहली बार पिछले साल जारी किया गया था, उन नमकीन और मीठे पैक्ड खाद्य पदार्थों पर रोक लगाता है जो मैक्सिकन बच्चों के आहार का हिस्सा बन चुके हैं. इनमें मीठे फलों के जूस, पैकेट वाले चिप्स, कृत्रिम सूअर के छिलके और मिर्च मसालेदार सोया-युक्त मूंगफली शामिल हैं.

मैक्सिको के शिक्षा मंत्रालय ने अपने पोस्ट में कही ये बात

मैक्सिको के शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि जंक फूड पर प्रतिबंध अब कानून बन गया है. इसने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अलविदा, जंक फूड!’ माता-पिता को साथ ही प्रोत्साहित किया गया कि वे अपने बच्चों के लिए घर पर स्वस्थ खाना बनाएं और सरकार के इस अभियान में सहयोग करें.

सार्वजनिक स्वास्थ्य सचिव मारियो डेलगाडो ने कहा, ‘नए मैक्सिकन स्कूल सिस्टम का एक मुख्य लक्ष्य स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है.’ उन्होंने यह भी बताया कि माता-पिता इस नियम का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं.

चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी योजना

मैक्सिको के नए नियम के अनुसार, स्कूलों को उन सभी खाने-पीने की चीजों को धीरे-धीरे हटाना होगा जिनमें ज्यादा नमक, चीनी, कैलोरी या वसा होती है और जिन पर काले चेतावनी लेबल लगे होते हैं. मैक्सिको ने 2020 में यह अनिवार्य लेबलिंग प्रणाली लागू की थी.

सोमवार सुबह से लागू हुए इस जंक फूड प्रतिबंध के तहत, स्कूलों को अब जंक फूड की जगह बीन टैकोस जैसे सेहतमंद विकल्प देने होंगे और साथ ही सादा पीने का पानी भी उपलब्ध कराना होगा.

मैक्सिकन राष्ट्रपति ने भी जारी किया बयान

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा, ‘आलू के चिप्स के पैकेट से बेहतर है कि बच्चे बीन टैको खाएं.’ यूनिसेफ के अनुसार, मैक्सिको के बच्चे पूरे लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा जंक फूड खाते हैं. इसी वजह से बच्चों में मोटापा एक गंभीर समस्या बन गया है. एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि बच्चों की रोजाना ली जाने वाली कुल कैलोरी का 40% हिस्सा चीनी युक्त पेय और अधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से आता है.

[ad_2]

मोनालिसा ने उतारी श्री देवी की नकल! यूजर्स बोले पहले एक्टिंग तो सीख जाओ..वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

आज IPL 2025 में दो बड़े मुकाबले, इन 4 टीमों के बीच होगी भिड़ंत; एक्शन में होंगे कई सुपर स्टार

[ad_1]

DC vs SRH & CSK vs RR: रविवार को आईपीएल में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. वहीं, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें शाम 7.30 बजे भिड़ेंगी. इस तरह फैंस कई सुपरस्टार्स को एक्शन में देख पाएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में कहां है?

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था. उस मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 1 विकेट से जीती थी. इस समय दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर काबिज है.

राजस्थान रॉयल्स को मिलेगी सीजन की पहली जीत?

वहीं, राजस्थान रॉयल्स को पहली जीत का इंतजार है. राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर काबिज है. चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था, लेकिन इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हरा दिया. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स के 2 मैचों में 2 प्वॉइंट्स हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी और एडम ज़म्पा.

इम्पैक्ट प्लेयर-

सचिन बेबी/ अभिनव मनोहर

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद और खलील अहमद.

ये भी पढ़ें-

Watch: वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाया MS Dhoni का मजाक; वायरल हो रहा है वीडियो

[ad_2]

छत पर बने स्विमिंग पूल में रोमांस कर रहा था कपल! अचानक आया भूकंप और हो गया कांड, देखें वीडियो

[ad_1]

सोचिए, आप किसी होटल की छत पर बने शानदार स्विमिंग पूल में लेटे हुए आराम कर रहे हों, सूरज ढल रहा हो और हल्की-हल्की ठंडी हवा बह रही हो. लेकिन अचानक सब कुछ बदल जाए, धरती हिलने लगे और आप समझ ही न पाएं कि हो क्या रहा है. बैंकॉक में हाल ही में आए भूकंप के दौरान ठीक ऐसा ही एक कपल के साथ हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि 28 मार्च को म्यांमार में भयानक तबाही मचाने वाला भूकंप आया था जिसका असर थाईलैंड में भी देखने को मिला था. खबर है कि भूकंप में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

स्विमिंग पूल में रिलैक्स कर रहा था कपल, अचानक आया भूकंप

बैंकॉक के एक लग्जरी होटल में एक कपल स्विमिंग पूल में रिलैक्स कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पूल के किनारे लेटे हुए हैं, लेकिन तभी अचानक भूकंप का झटका महसूस होता है. पहले तो उन्हें लगता है कि यह हल्का कंपन होगा, लेकिन देखते ही देखते होटल की पूरी इमारत हिलने लगती है. भूकंप के झटकों की वजह से पूल का पानी उफान मारने लगता है और ऐसा लगता है कि वह पूल से बाहर गिरने वाला है. कपल घबरा जाता है और तुरंत पूल से निकलने की कोशिश करने लगता है. वीडियो में यह भी दिखता है कि होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे पानी की धाराएं गिरने लगती हैं, जिससे यह नजारा और भी डरावना हो जाता है.

होटल का वीडियो हो रहा वायरल

कपल जैसे ही हालात को भांपता है, वे तेजी से पूल से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के तेज झटकों से पूल में खड़े लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं. गनीमत यह रही कि कपल ने वक्त रहते पूल से बाहर निकलने का फैसला किया और किसी तरह खुद को बचा लिया. वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को Khaosod – ข่าวสด नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एक वक्त के लिए कपल का कलेजा मुंह को आ गया होगा. एक और यूजर ने लिखा…मरते मरते बचा बेचारा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भूकंप आ गया है, और इन्हें रोमांस करना है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

सलमान खान की ‘सिकंदर’ पहले दिन कर पाएगी बंपर ओपनिंग? जानें- क्या कहता है प्रीडिक्शन?

[ad_1]

Sikandar Box Office Collection Day 1 Prediction: आखिरकार, इंतज़ार खत्म हो गया है. सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.  भारतीय बॉक्स ऑफ़िस के बदलते हालात और ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी फ़िल्मों के हाई कलेक्शन स्टैंडर्ड सेट करने के साथ,  सलमान खान की फिल्म से भी उम्मीदें आसमान छू रही हैं. हालाँकि, जहाँ तक पहले दिन की बात है, सिकंदर की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन इसके बंपर ओपनिंग करने की उम्मीद कम है. चलिए यहां प्रीडिक्शन जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है.

उम्मीद के मुताबिक नहीं है ‘सिकंदर’ का बज
एक्शन ड्रामा सिकंदर सलमान और एआर मुरुगादॉस की पहली फिल्म है, इसलिए हर कोई इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है. हालांकि फिल्म का खास प्रमोशन नहीं हुआ जिसके चलते बज भी नेक्स्ट लेवल तक नहीं पहुंच पाया. गानों को अच्छा ट्रैक्शन मिला, लेकिन उनमें से कोई भी चार्टबस्टर पर टॉप नहीं कर पाया. ट्रेलर आखिरी उम्मीद थी, लेकिन ये भी फिल्म को लेकर लोगों के क्रेज को नेक्स्ट लेवल तक नहीं पहुंचा पाया. कुल मिलाकर, अनाउंसमेंट  टीज़र को छोड़कर, प्रमोशन मैटिरियल निराशाजनक रहा.

‘सिकंदर’ पहले दिन कितना कर सकता है कलेक्शन?
सलमान खान-एआर मुरुगादॉस के कोलैबोरेशन के अलावा, ‘सिकंदर’ के लिए सबसे बड़ी बात इसकी रविवार को रिलीज़ है. सलमान की फ़िल्में भारी ऑन-द-स्पॉट बुकिंग के लिए जानी जाती हैं, खासकर बी और सी सेंटर में. इसलिए, रविवार को रिलीज़ होने के कारण, फ़िल्म को ऑन-द-स्पॉट बुकिंग का फ़ायदा मिलेगा. साथ ही, इसके सामने कोई कंप्टीशन नहीं है, जिससे फ़िल्म को पूरे देश में 18,000 से 20,000 के बीच शो काउंट हासिल करने में मदद मिली.

सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए, सिकंदर का लक्ष्य पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 34-38 करोड़ की कमाई करना है. यह एक अच्छा स्कोर है, लेकिन बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के हालिया बेंचमार्क को देखते हुए, यह कमज़ोर लगता है. सलमान खान के लिए भी यह उम्मीद के मुताबिक नहीं होगी, क्योंकि शुरू में, इसके टाइगर 3 के 44.50 करोड़ को पछाड़कर उनकी सबसे बड़ी ओपनर बनने की उम्मीद थी. हालांकि फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. देखने वाली बात होगी कि सलमान की ‘सिकंदर’ की ओपनिंग कैसी रहेगी?

ये भी पढ़ें:-Chhaava Box Office Collection Day 44: ‘छावा’ ने 7वें शनिवार फिर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़, क्या ‘सिकंदर’ के आगे पार कर पाएगी 600 करोड़?

[ad_2]

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 30 मार्च का लकी राशिफल

[ad_1]

मेष राशि (Aries)- मेष राशि वाले अपने खर्चों को कम करने का प्रयास करें. जॉब करते हैं को असफलता हाथ लग सकती है. फैमली में छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें. लव पार्टनर से आज किसी बात को लेकर झूठ बोल सकते हैं. सोशल लेवल पर राजनीति से दूरी बनाकर रखें.

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वाले अपने कर्तव्यों को पहचान कर उनको पूरा करें. खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं. बिजनेस में इनकम में इजाफा हो सकता है. लव और शादीशुदा लाइफ में कुछ बदलाव का सामना करना पड़ेगा. किसी खास के साथ ट्रैवल की प्लैनिंग में बदलाव हो सकता है.

मिथुन राशि वालो के खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है. सोशल लेवल पर आप अपनी काबिलियत से अच्छा खासा मुकाम हासिल करेंगे. स्टूडेंट्स को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.आप किसी भी काम के लिए अति आत्मविश्वास न दिखाएं, छोटा सा काम भी गंभीर चुनौतियां दे सकता है.

कर्क राशि वालों का अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. हेल्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं. संडे के दिन लव लाइफ में आप अपनी वाणी का जादु बिखेरने में सफल होंगे. सोशल लेवल पर आप अपने कार्य पर मन लगा पाएंगे करेंगे.संतान के करियर संबंधी मामलों को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, आज के दिन काफी व्यस्त रहने वाले है.

सिंह राशि वालों के घर से जुड़े मामलों में समस्या आ सकती है. वर्कप्लेस पर प्रमोशन ना होने से टेंशन हो सकती है. लव पार्टनर के साथ शब्दों का प्रयोग सही से करें. बिजनेस में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेसमैन को लेनदेन के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना है.

कन्या  राशि वालों के बिजनेस के मामले में तेजी आएगी. बिजनेस में किसी भी तरह की डील करते समय लीगल सलहा जरुर लें. ट्रैवल की प्लैनिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सोशल वेल पर आपकी चर्चा हो सकती है.

तुला राशि वालों को शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर पाएंगे. हेल्थ में सुधार होगा. लव पार्टनर के साथ गलतफैहमी दूर होगी. संडे के दिन परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं.युवा वर्ग जीवन शैली में बड़ा परिवर्तन लाएंगे, सोने जागने और खान-पान सहित अन्य बहुत सी बातों में बदलाव करेंगे.

वृश्चिक राशि वालों को संतान का सुख मिलेगा. लव पार्टनर का साथ आपको हर कदम पर मिलेगा.आपके हाथ में कुछ मौसी या बहन को उपहार लाकर दें उनके साथ अपने संबंधों को मधुर रखने का प्रयास करें. सोशल लेवल पर सम्मान मिलेगा. मुश्किल में परिवार का सहारा बनें.

धनु राशि वालों को मां की हेल्थ का ख्याल रखने की जरुरत है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ विवाद ना करें. ग्रहों की स्थिति के कारण बिजनेस में बदलाव ना करें. कार्य को भलीभांति न समझना एवं सदैव सपने देखते रहना भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगा. हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए ध्यान करें.

मकर राशि वालों को रिश्तेदारों से मदद मिलेगी.लव और शादीशुदा लाइफ में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होगी. फैमली में हो रहे विवाद में आपकी एंट्री ही उसे सुलझा पाएगी.आप पुरानी गलतियों से कुछ सीखने का प्रयास करें, जो गलती कर चुके हैं उसे दोहराने से बचें.

कुंभ राशि वाले आज पुण्यकर्म करें. बिजनेस में मुनाफा हाथ लगेगा. फैमली में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सोशल लाइफ में बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे.आपकी आत्मशक्ति में वृद्धि होगी, जिस कारण व सभी कार्यों को करने में सफल होंगे.

मीन राशि वालों का आत्म-सम्मान बढ़ेगा. जॉब करने वालों को राहत मिलेगी. लव और शादीशुदा लाइफ में शांति बनी रहेगी. सेहत पर जरुर ध्यान दें. व्यापार के कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विचार करें, यह बदलाव व्यापार का विस्तार करने में सहायक होगा. स्टूडेंट्स के लिए  कुछ नया करने के लिए यह समय बेहतर है.

Published at : 30 Mar 2025 06:30 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]