‘महिलाओं को छोड़ दिया, बुजुर्गों को भी बख्शा लेकिन..’, जाफर एक्सप्रेस के बंधकों की आपबीती
[ad_1]
Jaffar Express: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में 440 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला करने वाले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 हमलावरों को बुधवार रात को मार गिराया गया. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देर तक चली मुठभेड़ में आखिरकार सफलता पाई और बंधकों को छुड़ा लिया. हालांकि इससे पहले BLA के लड़ाकों ने 21 बंधकों की हत्या कर दी. जिन यात्रियों ने यह भयानक मंजर देखा, अब उनकी आपबीती सामने आ रही है. इन बंधकों ने बताया कि कैसे BLA के लड़ाकों ने ट्रेन पर कब्जा कर रखा था और पहचान पत्र छांट-छांट कर गोली मार रहे थे.
मुहम्मद नवीद BLA की ट्रेन हाईजैकिंग के दौरान भागने में कामयाब रहे थे. एएफपी के साथ बातचीत में उन्होंने बताया, ‘उन्होंने हमें एक-एक करके ट्रेन से बाहर आने को कहा. सबसे पहले महिलाओं को अलग किया और उन्हें ट्रेन से जाने को कहा. उन्होंने बुजुर्गों को भी बख्श दिया. हम लोगों को कहा गया कि हमें कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन जब कुल 185 लोग बाहर आए तो उन्होंने इनमें से कुछ को चुनना शुरू किया और गोली मारना चालू कर दी.’
‘हमें कहा पीछे मुड़कर मत देखना’
38 साल के एक ईसाई मजदूर बाबर मसीह ने एएफपी से बातचीत में बताया, ‘हम लोगों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर बने एक हॉस्पिटल जाना था, बीच में ही यह सब हो गया. हमारे घर की महिलाओं ने उनसे दुआ की तब जाकर उन्होंने हमें छोड़ा और कहा कि पीछे मुड़कर मत देखना. जब हम वहां से भाग रहे थे तो मैंने देखा कि हमारे साथ-साथ कई अन्य लोग भी दौड़ रहे थे.’
‘लड़ाके अंदर आए और गोली मार दी’
पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले के रहने वाले नोमान अहमद भी ट्रेन में सवार थे. वह ईद के लिए अपने परिवार के साथ घर लौटने की तैयारी में थे. NYT से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘जब हमने विस्फोट की आवाज सुनी, तो हम फर्श पर लेट गए और ट्रेन के दरवाजे बंद कर लिए ताकि गोलियों से बच सकें.’
अहमद बताते हैं, ‘कुछ ही देर में एक लड़ाका आया और महिलाओं और बुजुर्गों को बाकी यात्रियों से अलग कर दिया. इन सभी को ट्रेन से जाने के लिए कह दिया गया. कुछ घायल यात्री तब ट्रेन में ही थे. इन्हें भी बाहर आने को कहा, जब वे नहीं निकले तो लड़ाकों ने उन सभी को गोली मार दी.’
क्वेटा से पेशावर जा रही थी ट्रेन
जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी. बीच में ही BLA ने पटरियों को उड़ा दिया, जिसके बाद ट्रेन को वहीं थमना पड़ा. BLA की कई मांगें थीं, जिन पर वह सरकार को झुकाना चाहती थी. हालांकि उनका मिशन सफल नहीं हो सका और हाईजैक करने वाले सभी लड़ाकों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया.
यह भी पढ़ें…
Sunita Williams: रॉकेट लॉन्च में बचा था एक घंटा, हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल, टल गई सुनीता विलियम्स की वापसी; अब क्या होगा?
[ad_2]
शख्स ने बेंगलुरु की सड़कों पर जाम के लिए निकाला टूरिस्ट पैकेज, ‘चार जाम यात्रा’ का दिया नाम
[ad_1]
Bengaluru Chaar Jam Yatra Offer: बेंगलुरु शहर आए दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से छाया रहता है. कहीं भाषा को लेकर बेंगलुरु में विवाद हो जाता है. तो कहीं किसी और बात को लेकर. लेकिन सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के बारे में सबसे ज्यादा जिस चीज के बारे में बात की जाती है. वह है बेंगलुरु का ट्रैफिक. बेंगलुरु में ट्रैफिक इस कदर लगता है कि अक्सर लोगों को अपनी ऑफिस मीटिंग ट्रैफिक में ही निपटानी पड़ जाती है.
अपनी वर्क प्रेजेंटेशन ट्रैफिक में ही बनानी पड़ जाती है. हाल ही में बेंगलुरु के ट्रैफिक को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यंगात्मक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. जिसमें बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम को लेकर. चाम जाम यात्रा का ऑफर दिया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह पोस्ट.
बेंगलुरु चार जाम यात्रा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस पोस्ट में यूजर में बेंगलुरु के चार बड़े ट्रैफिक जाम को टूरिस्ट प्लेस की तरह बताया है. यूजर ने बताया है कि यह यात्रा चार दिन और तीन रात की होगी इस चार जाम यात्रा में शहर के भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर धीमे-धीमे ट्रैवल किया जाएगा. लोकल शॉप्स से स्नेक्स खरीदे जाएंगे और ट्रैफिक को एंजॉय किया जाएगा. इस यात्रा में आप सिग्नल पर कई घंटे तक खड़े रहने का अनुभव भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो
लोग दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रियाएं
वायरल हो रहे इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TVMohandasPai के एक अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पोस्ट को अब तक 1.56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘कृपया महोदय, उनसे व्हाइटफील्ड-होसकोटे मार्ग को भी शामिल करने के लिए कहें, जो देखने में भी बहुत सुंदर है (दोनों तरफ कूड़े के ढेर हैं).’
यह भी पढ़ें: चीन में बैंक की मिट्टी को लेकर फैल रहा अंधविश्वास, जल्द अमीर बनने के लिए जमकर खरीद रहे लोग
एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘यह समझने के लिए किसी जीनियस होने की ज़रूरत नहीं है कि इन जगहों को जोड़ने वाली सिर्फ़ एक सड़क ही ट्रैफ़िक जाम का कारण है. आलस्य और परवाह न करने वाले रवैये के कारण ज़्यादा सड़कें नहीं बनाई गईं.’  एक और यूजर ने लिखा है ‘लेकिन अगर आप गुरुगुंटेपल्या और हेब्बल से होकर आ रहे हैं तो इन जगहों तक पहुंचने में एक एक्सट्रा रात लग जाएगी, इसलिए प्लानिंग उसी हिसाब से करें.’
यह भी पढ़ें: पापा की परी हवा में उड़ी! सड़क पर बीवी के साथ टहल रहे शख्स को टक्कर मार उड़ा ले गई लड़की
मशहूर अर्थशास्त्री से लेकर साइंटिस्ट तक पढ़ चुके हैं इस यूनिवर्सिटी से, ये है एडमिशन प्रोसेस
[ad_1]
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु (CUTN) देश के प्रमुख एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में से एक बनकर उभरा है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु की स्थापना 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के तहत की गई थी. यह तमिलनाडु के तिरुवारूर जिले में स्थित है. शुरुआत में विश्वविद्यालय का संचालन अस्थायी परिसर से हुआ, लेकिन अब यह नीलक्कुडी में अपने स्थायी 520 एकड़ के विशाल परिसर में स्थित है. विश्वविद्यालय का उद्देश्य क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने के साथ-साथ रिसर्च को बढ़ावा देना है.
ये है इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता आधारित है बैचलर्स व मास्टर्स पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से होता है. पीएचडी प्रोग्राम प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है.
यूनिवर्सिटी में मौजूदा समय में चल रहे पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिनमें बैचलर्स में, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक एलएलबी वही मास्टर्स में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक, एमबीए, एमएड, एलएलएम शामिल है इसके अलावा, विश्वविद्यालय सभी विभागों में पीएचडी प्रोग्राम भी प्रदान करता है.
ये है यूनिवर्सिटी का फीस स्ट्रक्चर
बैचलर्स कोर्सेज:
बीए/बीएससी/बीकॉम: 12,000-15,000 रुपये प्रति वर्ष
बीटेक: 40,000-50,000 रुपये प्रति वर्ष
एलएलबी: 25,000-35,000 रुपये प्रति वर्ष
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम:
एमए/एमएससी/एमकॉम: 15,000-20,000 रुपये प्रति वर्ष
मटेक: 50,000-60,000 रुपये प्रति वर्ष
एमबीए: 80,000-1,00,000 रुपये प्रति वर्ष
अन्य पाठ्यक्रम:
बीएड/एमएड: 25,000-30,000 रुपये प्रति वर्ष
पीएचडी प्रोग्राम: 25,000-30,000 रुपये प्रति वर्ष
ये हैं यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध पूर्व छात्र
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु से कई प्रतिभाशाली छात्र निकले हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है जिसमें:
डॉ. सुरेश रामानाथन – फेमस पर्यावरण विशेषज्ञ और दुनिया भर में जाने-माने साइंटिस्ट
प्रो. अनिता देसाई- मशहूर अर्थशास्त्र एक्सपर्ट, जिन्होंने कई इंटरनेशनल संगठनों के साथ काम किया है
श्री विवेक मेनन – फेमस बिजनेसमैन और कई सफल स्टार्टअप के फाउंडर
डॉ. कविता कृष्णन – भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) में सीनियर साइंटिस्ट
श्री रघु रामानुजम – फेमस लेखक और पब्लिशर, जिन्हें लिखने के क्षेत्र में कई अवार्ड मिले हैं
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु अपनी बेहतरीन पढ़ाई, रिसर्च और समाज सेवा के जरिए भारत की शिक्षा दुनिया में अहम भूमिका निभा रहा है.
[ad_2]
होली पर बच्चे की आखों में चला गया है रंग? तुरंत करें ये काम, नहीं तो हो सकता है खतरनाक
[ad_1]
होली रंगों का त्योहार है. इस त्योहार को हर कोई धूमधाम से मनाना चाहता है. लेकिन आपकी होली खराब नहीं हो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां भी रखनी होती है. खासकर जब बात बच्चों की हो तो आपकाे और ज्यादा सावधानियां रखनी चाहिए. क्योंकि होली खेलते समय अगर बच्चों की आंखों में रंग चला जाए तो नुकसान हो सकता है.
रंग से बच्चों की आंखों में हो सकता है इंफेक्शन
होली पर अगर गलती से भी बच्चों की आंखों में रंग चला जाए तो उससे इंफेक्शन हो सकता है. आंखों में रंग जाने से आंखों में जलन भी हो सकती है. ऐसे में आपको होली के दिन बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए.
बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंगों से हो सकता है ज्यादा नुकसान
होली के समय बाजार में केमिकल वाले काफी रंग बेचे जाते हैं. वहीं यह रंग अगर बच्चों या किसी की भी आंखों में चले जाए तो उससे काफी नुकसान हो सकता है. ये रंग आंखों के लिए काफी खतरनाक होते हैं. होली पर इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आज आपको हम बताएंगे कि अगर बच्चों की आंखों में रंग चला जाए तो आपको तुरंत कौन से काम करने चाहिए.
आंखों में रंग जाने पर बच्चों को आंखें मसलने से रोकें
होली पर अगर बच्चों की आंखों में रंग चला जाए तो सबसे पहले बच्चों को आंखें मसलने से रोकें. रंग जाने पर आंखें मसलना खतरनाक हो सकता है. आंखें मसलने से  रंग के छोटे छोटे कण आंखों में अंदर तक जा सकते हैं, जिससे आंखों में जलन और कॉर्निया में संक्रमण हो सकता है. इसलिए आंखों में रंग जाने पर आंखों को रगड़ने के बजाय, बच्चों की आंखें बंद करें और उन्हें पलकें झपकाने के लिए बोले. इससे आंखों से नेचुरल आंसू निकलने लगेंगे और आंसूओं के साथ ही रंग भी आंखों से बाहर निकल जाएगा.
रंग जाने पर बच्चों की आंखों काे साफ पानी से धोएं
अगर हाेली का रंग बच्चों की आंखों में चला जाए तो रंग निकालने का सबसे अच्छा तरीका है कि बच्चों की आंखों को साफ पानी से धोएं. इसमें आप पानी को हल्का गर्म भी कर सकते हैं. रंग जाने पर बच्चाें की आंखों को 10 से 15 मिनट तक धोते रहें.
रंग निकालते समय साबुन का उपयोग न करें
बच्चों की आंखों से रंग निकालते समय कई बार लोग आंखें साबुन से धो देते हैं लेकिन ऐसा नहींं करना चाहिए. आंखें साफ करते समय आंखों के पास साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल करने से आंखों में जलन बढ़ सकती है. इसलिए आंखों पर साबुन और शैंपू इस्तेमाल करने की जगह आप आंखों को नॉर्मल पानी से धोएं.
आंखों की जलन कम करने के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें
आंखों में रंग चले जाने पर जल्दी से आंखों की जलन कम नहीं होती है. वहीं इससे बच्चों को काफी तकलीफ होती है. ऐसे में आप बच्चों की आंखें की जलन कम करने के लिए आंखें धोने के बाद आई ड्रॉप्स  डाल सकते हैं, इससे आंखों की जलन कम हो सकती है. ध्यान रखें का आंखों में आई ड्रॉप्स आंखें धाेने के बाद ही डालें.
घरेलू नुस्खों से बचें
कई बार आंखों में रंग जाने पर कई लोग घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. लेकिन ये घरेलू नुस्खे आंखों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनसे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए घरेलू नुस्खे आजमाने की बजाय आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें – अलग-अलग थीम के साथ होली को ऐसे बनाएं स्पेशल, पार्टी के लिए रखें ये खास ड्रेस कोड
[ad_2]
होली की शॉपिंग जल्दी कर लीजिए, दिल्ली के 700 मार्केट रहेंगे बंद, नहीं मिलेगा कोई सामान
[ad_1]
होली का रंग अब बाजारों में भी नजर आने लगा है. दिल्ली के बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है. गुलाल, रंग, पिचकारी, मिठाइयों और सजावटी सामान की मांग काफी बढ़ गई है. व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली में 2000 करोड़ रुपये का कारोबार होगा.
दिल्ली के व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव विष्णु भार्गव ने बताया कि इस साल होली मिलन समारोहों की संख्या चार गुना बढ़ गई है. हर जगह छोटे-बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक है और सभी व्यापारियों को फायदा हो रहा है.
5000 से ज्यादा होली मिलन कार्यक्रम
दिल्ली में इस बार 5000 से ज्यादा होली मिलन कार्यक्रम हो रहे हैं. मार्केट एसोसिएशन्स, सामाजिक संस्थाएं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) बड़े पैमाने पर आयोजन कर रही हैं. गुलाल और फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शानदार खान-पान इन आयोजनों की खासियत है.
CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि इन कार्यक्रमों से टेंट हाउस, कैटरिंग, साउंड-डीजे, इवेंट ऑर्गेनाइजर, पोशाक विक्रेता, मिठाई कारोबारी, फूल विक्रेता, शराब कारोबारी और डेकोरेटर्स को जबरदस्त फायदा होगा.
14 मार्च को दिल्ली के सभी 700 बाजार रहेंगे बंद
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, रोहिणी, शाहदरा, कृष्णा नगर, तिलक नगर समेत 700 से ज्यादा बाजार 14 मार्च को पूरी तरह बंद रहेंगे. 13 मार्च को ही दोपहर बाद थोक बाजारों में कामकाज बंद हो जाएगा, ताकि व्यापारी और कर्मचारी होली की तैयारियां कर सकें. औद्योगिक क्षेत्रों में भी कई फैक्ट्रियां बंद रहेंगी.
बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारी की भारी मांग
इस बार गुलाल, रंग, पिचकारी, मिठाइयां और सजावटी सामान की जबरदस्त मांग है. सदर बाजार, चांदनी चौक, करोल बाग और लाजपत नगर जैसे प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. CTI उपाध्यक्ष राहुल अदलखा और राजेश खन्ना ने बताया कि दुकानों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी भी होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए उत्सुक रहते हैं. कई श्रमिक तो होली मनाने के लिए अपने गांव चले जाते हैं. इस बार के कारोबार से व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा होने की उम्मीद है. होली के जश्न ने पूरे बाजार को रंगीन बना दिया है.
ये भी पढ़ें: होली से पहले देश को मिली खुशखबरी! 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंची रिटेल महंगाई दर
[ad_2]
हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन
[ad_1]
23 साल की इस एक्ट्रेस का कार्तिक आर्यन संग जुड़ा नाम, दो बच्चों की है मां, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
[ad_1]
23 साल की इस एक्ट्रेस का कार्तिक आर्यन संग जुड़ा नाम, दो बच्चों की है मां, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
[ad_2]
पापा की परी हवा में उड़ी! सड़क पर बीवी के साथ टहल रहे शख्स को टक्कर मार उड़ा ले गई लड़की
[ad_1]
Trending Video: पापा की परियों के आपने सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो देखे होंगे, जहां वो अपनी हरकतों से लोगों की नाक में तो दम करती ही है तो कई बार लोगों की जान लेने का सबब भी बन जाती है. हाल ही में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्कूटर पर सवार होकर अपने नए शिकार पर निकली है. खास बात तो ये है कि पापा की परी को अपना शिकार मिल भी जाता है और वो झट से उसे अपने साथ उड़ा ले जाती है. जी हां, अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक कर रहे एक शख्स को ये लड़की पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि बेचार हवा में कई फीट उछल जाता है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
लड़की ने पत्नी के साथ टहल रहे शख्स को मारी जोरदार टक्कर
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अपनी पत्नी के साथ सुकून से घूम रहा है. दिन भर दुकान और ऑफिस में माथा फोड़ी करने के बाद इंसान घर पहुंचता है, खाना खाता है और फिर सुकून खोजने के लिए नाइट वॉक या इवनिंग वॉक पर निकल पड़ता है. ऐसा ही कुछ इस शख्स ने भी शायद सोचा हो. लेकिन उसे क्या पता था कि एक पापा की परी उसके सुकून की लंका लगाने के लिए उसका पीछा करते हुए आ रही है. बस फिर क्या था, शख्स अपनी पत्नी का हाथ पकड़े सुकून से घूम ही रहा होता है कि पीछे से पापा की परी आकर उसे जोरदार टक्कर मार देती है.
हवा में उड़ा शख्स
टक्कर मारने के बाद वहां का नजारा ऐसा होता है जैसे वहां किसी के परखच्चे उड़ गए हों. बेचारी बीवी अपने पति की टक्कर के बाद सड़क किनारे खड़ी कार में जाकर घुस जाती है, तो वहीं पति बेचारा पापा की परी के साथ हवा की सैर करने निकल पड़ता है जो कि जल्द ही गुरुत्वाकर्षण की वजह से जमीन पर आ गिरता है. वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो
यूजर्स ने जमकर लताड़ा
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसलिए कहते हैं पापा की परियों को गाड़ी नहीं देनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…पापा की परी तो आज सच में उड़ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारा पति, क्या सोचकर निकला था, क्या हो गया.
यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल